18 & 19 January 2026 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 18 & 19 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने पर किन यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया?
Which European countries did US President Trump announce he would impose 10% tariffs on for opposing his plan to acquire Greenland?

a. डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी
b. यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, फिनलैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया, जर्मनी, रूस, यूके
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड)

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 17 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड टैरिफ के दायरे में आएंगे।
– इन पर 1 फरवरी से टैरिफ लागू होगा।
– उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।
– ट्रम्प ने लिखा- हमने कई वर्षों तक डेनमार्क, यूरोपीय यूनियन के सभी देशों और कुछ और देशों को सब्सिडी दी है।
– हमने उनसे टैरिफ या किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लिया।
– अब सदियों बाद समय आ गया है कि डेनमार्क बदले में कुछ लौटाए क्योंकि अब विश्व शांति दांव पर है।
– कहा कि चीन और रूस ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं और डेनमार्क इसे चाहे भी तो नहीं रोक सकता।
– फिलहाल वहां सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दो डॉग स्लेज (कुत्तों द्वारा खींची जाने वाली दो बर्फीली गाड़ियाँ) हैं।
– इस खेल में सिर्फ अमेरिका ही कामयाब तरीके से दखल दे सकता है।
– ट्रम्प के मुताबिक अमेरिका 150 सालों से ग्रीनलैंड खरीदने की कोशिश कर रहा है।
– ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को गोल्डन डोम नामक बड़े रक्षा प्रोजेक्ट के लिए भी अहम बताया।
– गोल्डन डोम अमेरिका का मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट है।
– गोल्डन डोम का मकसद चीन, रूस जैसे देशों से आने वाले खतरे से अमेरिका को बचाना है।
– ट्रम्प का कहना है कि रूसी और चीनी जहाजों की मौजूदगी के कारण ग्रीनलैंड अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
– उन्होंने बताया कि सिर्फ संधि से काम नहीं चलेगा, पूरा कंट्रोल चाहिए।
– ग्रीनलैंड पर चर्चा के लिए एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमति जताई, जिसकी बैठकें आने वाले हफ्तों में होंगी।

यूरोपीय देश सेना भेज रहे
– फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड और ब्रिटेन ग्रीनलैंड में एक निगरानी मिशन के तहत सीमित संख्या में सैनिक भेज रहे हैं।
– जर्मन विदेश मंत्रालय 13 लोगों की एक टीम भेजेगा।
– स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि डेनमार्क के कहने पर स्वीडिश आर्म्ड फोर्स के कई अधिकारियों को एक सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए ग्रीनलैंड भेजा गया है।

NATO से भी बात चल रही है
– अमेरिका ग्रीनलैंड को लेकर NATO से भी बातचीत कर रहा है।
– ट्रम्प कह चुके हैं कि NATO को अमेरिका का साथ देना चाहिए।
– अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कंट्रोल नहीं किया, तो रूस या चीन वहां अपना असर बढ़ा सकते हैं, जो स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कनाडा विरोध में
– दूसरी ओर कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 16 जनवरी को कहा कि ग्रीनलैंड के मालिकाना हक का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नहीं है।
– NATO देश होने के नाते ग्रीनलैंड की तरफ हमारी जिम्मेदारी है।

अमेरिकी संसद की टीम ग्रीनलैंड पहुंची
– अमेरिकी संसद का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ग्रीनलैंड के दौरे पर था।
– प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीनलैंड के सांसदों के अलावा डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन से मुलाकात की।
– टीम का मकसद स्थानीय लोगों की बात सुनना और वॉशिंगटन में तनाव कम करना है।

दो गुट में बंटे अमेरिकी सांसद
– अमेरिकी सीनेटर मर्कोव्स्की ने ग्रीनलैंड को जबरन लेने के खिलाफ संसद में एक बिल पेश किया है।
– वहीं, एक रिपब्लिकन सांसद ने ग्रीनलैंड को जोड़ने के पक्ष में दूसरा बिल पेश किया।
– ट्रम्प के विशेष दूत जेफ लैंड्री ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका को ग्रीनलैंड के नेताओं से सीधे बात करनी चाहिए, न कि डेनमार्क से।
– 14 जनवरी 2026 को डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन और ग्रीनलैंड की विदेश मंत्री विवियन मोट्जफेल्ट ने व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी।

ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने के ये हैं नियम
– ट्रम्प ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की बात वर्ष 2019 से कर रहे हैं।
– ग्रीनलैंड और अमेरिका दोनों ही NATO देश हैं।
– कानून के मुताबिक एक NATO देश दूसरे NATO देश पर कानूनी रूप से कब्जा नहीं कर सकता।
– ये पूरी तरह अवैध और NATO संधि के खिलाफ होगा।
– NATO का Article 5 कहता है कि एक सदस्य पर हमला सभी पर हमला है।
– अगर कोई बाहरी दुश्मन हमला करे तो सभी सदस्य मदद करेंगे।

ग्रीनलैंड पहले स्वतंत्र हो, फिर अमेरिका से जुड़े
– ग्रीनलैंड अभी डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है।
– वर्ष 2009 के सेल्फ गवर्नमेंट एक्ट के तहत ग्रीनलैंड के लोग रेफरेंडम (जनमत संग्रह) करके स्वतंत्र हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए डेनिश संसद की भी मंजूरी जरूरी है।

सर्वे में 85 प्रतिशत लोग अमेरिकी कब्जे के विरोध में
– वर्ष 2025 में एक सर्वे में 85 प्रतिशत लोगों ने अमेरिकी कब्जे का विरोध किया था।
– 1951 का छोटा रक्षा समझौता 2004 में अपडेट किया गया था, जिसमें ग्रीनलैंड की सेमी-ऑटोनॉमस सरकार को शामिल किया गया।
– ताकि अमेरिकी सैन्य गतिविधियां स्थानीय लोगों को प्रभावित न करें।
– इस समझौते की शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुई थी।
– उस वक्‍त डेनमार्क नाजी कब्जे में था।
– उसके वॉशिंगटन दूत ने अमेरिका के साथ ग्रीनलैंड के लिए रक्षा समझौता किया।
– उन्हें डर था कि नाजी ग्रीनलैंड को अमेरिका पर हमले के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
– उस समय अमेरिकी सैनिकों ने द्वीप पर कई बेस बनाए और जर्मनों को हटाया।
– युद्ध के बाद अमेरिका ने कुछ बेस अपने पास रखे, लेकिन कोल्ड वॉर खत्म होने पर ज्यादातर बंद कर दिए।
– अब अमेरिका के पास सिर्फ पिटुफिक स्पेस बेस बचा है, जो मिसाइल ट्रैकिंग करता है।
– डेनमार्क की भी वहां हल्की मौजूदगी है।

ग्रीनलैंड को क्‍यों चाहते हैं ट्रंप?


– सबसे पहला और सबसे बड़ा कारण है रेयर अर्थ मिनरल्स। ग्रीनलैंड में लिथियम, कोबाल्ट, निकल, ग्रेफाइट और यूरेनियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये खनिज आज की आधुनिक दुनिया की रीढ़ हैं—इन्हीं से इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्मार्टफोन, सैटेलाइट, मिसाइल सिस्टम, फाइटर जेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी टेक्नोलॉजी तैयार होती है। वर्तमान में इन खनिजों की सप्लाई पर चीन का वर्चस्व है। अमेरिका इस निर्भरता को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। ट्रंप ग्रीनलैंड को एक ऐसे विकल्प के रूप में देखते थे, जिससे अमेरिका चीन पर अपनी निर्भरता कम कर सके।
– दूसरा महत्वपूर्ण पहलू है आर्कटिक क्षेत्र की रणनीति। ग्रीनलैंड आर्कटिक सर्कल में स्थित है और जलवायु परिवर्तन के कारण यहां बर्फ तेजी से पिघल रही है। इसके परिणामस्वरूप नए समुद्री मार्ग खुल रहे हैं, जो एशिया और यूरोप के बीच व्यापार को तेज और सस्ता बना सकते हैं। जो देश इन आर्कटिक समुद्री मार्गों पर नियंत्रण रखेगा, उसे भविष्य के वैश्विक व्यापार में बढ़त मिलेगी। अमेरिका नहीं चाहता कि इस क्षेत्र में रूस और चीन का दबदबा बढ़े।
– तीसरा कारण है सैन्य और सुरक्षा महत्व। ग्रीनलैंड में अमेरिका का पहले से ही “थुले स्पेस बेस” मौजूद है। यह बेस मिसाइल डिफेंस, सैटेलाइट निगरानी और रूस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बेहद अहम है। शीत युद्ध के समय से ही ग्रीनलैंड अमेरिका की उत्तरी सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा रहा है। ट्रंप प्रशासन इसे और मजबूत बनाना चाहता था।
– चौथा कारण है चीन की बढ़ती मौजूदगी को रोकना। हाल के वर्षों में चीन ने ग्रीनलैंड में एयरपोर्ट, बंदरगाह और खनन परियोजनाओं में निवेश की रुचि दिखाई थी। अमेरिका को डर था कि आर्थिक निवेश के जरिए चीन वहां रणनीतिक पकड़ बना सकता है। ट्रंप का नजरिया साफ था—अगर अमेरिका पीछे रहा, तो चीन आगे निकल जाएगा।
– अंत में, इसमें ट्रंप की डील-मेकिंग राजनीति भी शामिल थी। अमेरिका ने अतीत में लुइसियाना और अलास्का जैसे बड़े भू-भाग खरीदकर अपने प्रभाव का विस्तार किया है। ट्रंप खुद को एक “बड़ा सौदा करने वाला नेता” साबित करना चाहते थे और ग्रीनलैंड का मुद्दा इसी सोच का विस्तार था।

————-
2. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के सतर्कता आयुक्त कौन नियुक्त किए गए?
Who has been appointed as the Vigilance Commissioner of the Central Vigilance Commission (CVC)?

a. रंजना कुमार
b. प्रवीण वशिष्ठ
c. वीएस माथुर
d. दीपक ठक्‍कर

Answer: b. प्रवीण वशिष्ठ (केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव हैं और ए.एस. राजीव व प्रवीण वशिष्ठ सतर्कता आयुक्त हैं)

– केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव हैं और ए.एस. राजीव व प्रवीण वशिष्ठ सतर्कता आयुक्त हैं।
– पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने 16 जनवरी 2026 को शपथ ली।
– उनकी नियुक्ति 4 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) रहेगी।
– वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे।
– प्रवीण वशिष्ठ 1991 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)
– यह भारत की स्वतंत्र और वैधानिक संस्था है।
– मुख्य उद्देश्य : केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार पर रोक, जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना, ईमानदार अधिकारियों की सुरक्षा करना, सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाना
– स्थापना : संतोषम समिति (1962) की सिफारिश पर 1964 में एक कार्यकारी प्रस्ताव के जरिए स्‍थापना हुई। बाद में वर्ष 2003 में Central Vigilance Commission Act, 2003 के जरिए इसे वैधानिक दर्जा मिला।
CVC में कुल 3 सदस्य होते हैं— मुख्य सतर्कता आयुक्त (Chief Vigilance Commissioner) और दो सतर्कता आयुक्त (Vigilance Commissioners)

नियुक्ति कैसे होती है?
– राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति होती है।
– लेकिन सिफारिश करता है— प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), गृहमंत्री, लोकसभा में विपक्ष का नेता की कमेटी
– कार्यकाल: 4 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
– हटाने की प्रक्रिया: सुप्रीम कोर्ट के जज जैसी, सिर्फ राष्ट्रपति द्वारा, विशेष प्रक्रिया से

—————


3. एंड्रानिक मार्गर्यन मेमोरियल खिताब 2026 जीतकर भारत के 92वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने?
Who became India’s 92nd chess Grandmaster by winning the Andranik Margaryan Memorial title in 2026?

a. सहज ग्रोवर
b. वैभव सूरी
c. पृथु गुप्ता
d. आर्यन वार्ष्णेय

Answer: d. आर्यन वार्ष्णेय

– आर्यन वार्ष्णेय ने 15 जनवरी 2026 को शतरंज ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया।
– वह दिल्ली के रहने वाले हैं।
– उन्होंने सात साल की उम्र में पिता से शतरंज खेलना सीखना शुरू किया था।

ग्रैंडमास्‍टर की लिस्‍ट
92वें ग्रैंडमास्‍टर : आर्यन वार्ष्णेय (जनवरी 2026)
91वें ग्रैंडमास्‍टर : राहुल वी.एस (नवंबर 2025)
90वें ग्रैंडमास्‍टर : इलमपर्थी (30 अक्टूबर 2025 को बने)
89वें ग्रैंडमास्‍टर : एस. रोहित कृष्णा
88वें ग्रैंडमास्‍टर : दिव्या देशमुख
87वें ग्रैंडमास्‍टर : हरिकृष्णन ए रा
86वें ग्रैंडमास्‍टर : एलआर श्रीहरि
85वें ग्रैंडमास्‍टर : पी श्‍यामनिखिल
84वें ग्रैंडमास्‍टर : आर. वैशाली
83वें ग्रैंडमास्‍टर : आदित्य एस सामंत
82वें ग्रैंडमास्‍टर : वुप्पला प्रणीत
81वें ग्रैंडमास्‍टर : सायंतन दास
80वें ग्रैंडमास्‍टर : विज्ञनेष एनआर

ग्रैंडमास्टर क्‍या है?
– ग्रैंडमास्टर विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दी जाने वाली एक उपाधि है।
– विश्व चैंपियन के अलावा, ग्रैंडमास्टर एक शतरंज खिलाड़ी द्वारा प्राप्त की जाने वाली सर्वोच्च उपाधि है।

ग्रैंडमास्टर कैसे बनते हैं –
– ग्रैंडमास्टर बनने के लिए किसी भी पुरुष शतरंज खिलाड़ी को दो जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं – पहली, उसकी रेटिंग 2500 या उससे ज्यादा होनी चाहिए और दूसरी, उसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तीन बार ग्रैंडमास्टर स्तर का प्रदर्शन (जिसे नॉर्म कहा जाता है) करना होता है।

पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन?
– विश्वनाथन आनंद
– उन्‍होंने 1988 में खिताब जीता था।
– वह पांच बार के विश्व चैंपियन हैं।

————–
4. किस दक्षिण राज्‍य में महामाघ उत्सव आयोजित हुआ, जिसे ‘दक्षिण भारत का पहला कुंभ’ कहा गया?
In which southern state was the Mahamagham festival held, which is called the ‘first Kumbh of South India’?

a. तेलंगाना
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: c. केरल

– केरल के मल्लपुरम जिले का मात्र 37 हजार की आबादी वाला कस्बा तिरुनावाया में ये कुंभ शुरू हुआ जो 3 फरवरी तक चलेगा।
– यह महामाघ उत्सव का बड़ा रूप है।
– विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले केरल में इतने बड़े पैमाने पर हिंदू धार्मिक आयोजन का होना अपने आप में बड़ा संकेत देता है।
– यही वजह है कि तिरुनावाया को अब ‘साउथ का प्रयागराज’ कहा जा रहा है।
– जूना अखाड़ा, केरल की भारतीय धर्म प्रचार सभा इस महामाघ उत्सव के आयोजक हैं।
– जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर आनंद वनम भारती ने बताया कि तिरुनावाया में महामाघ उत्सव की परंपरा 259 साल से बंद थी।
– हमने इसे कुम्भ के रूप में पुनर्जागृत किया है।
– पहले कुम्भ के लिए स्थानीय लोग राज्य सरकार से मदद न मांगकर खुद खर्च उठा रहे हैं।
– जिस तरह से उत्तर में प्रयाग पितृ तर्पण और कुंभ का केंद्र है, वैसे ही दक्षिण में तिरुनावाया है।
– काशी से आए 12 ब्राह्मण रोज शाम को नीला नदी की आरती करेंगे।
– जिस तरह से उत्तर के कुम्भ की शुरुआत में पेशवाई निकलती है, ठीक वैसे ही इस कुम्भ में रथयात्रा निकलेगी।
– इसकी शुरुआत तमिलनाडु से होगी, जो 22 जनवरी को तिरुनावाया पहुंचेगी।

————–
5. किस राज्‍य और उसके जिले में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया?
In which state and its district has the world’s largest Shiva Lingam been installed?

a. बिहार के समस्‍तीपुर में
b. ओडिशा के भुवनेश्‍वर में
c. झारखंड के बोकारो में
d. बिहार के मोतिहारी में

Answer: d. बिहार के मोतिहारी में

– बिहार के मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में ग्रेनाइट से बने 210 टन के शिवलिंग की स्थापना की गई।
– इसके बाद सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना हुई।
– बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी पहुंचे।
– मान्यता है कि श्रीराम जनकपुर में राम केसरिया के रास्ते अरेराज होते अयोध्या गमण किए थे।
– अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर में माता सीता के साथ श्रीराम ने पूजा-अर्चना भी की थी।
– उसी जगह पर ये शिवलिंग स्‍थापित किए।

17 जनवरी इसलिए चुनी गई
– 17 जनवरी को माघ कृष्ण चतुर्दशी की तिथि है।
– ऐसा माना जाता है कि इसी दिन शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और भगवान शिव की लिंग के रूप में पूजा हुई थी।
– इस दिन का महत्व शिवरात्रि के समान माना जाता है।
– इसलिए स्थापना के लिए यह दिन चुना गया है।

बिहार
राजधानी: पटना
राज्‍यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
सीएम – नीतीश कुमार
पड़ोसी राज्य: उत्तर प्रदेश , झारखंड और पश्चिम बंगाल।

————–
6. किस देश के नेतृत्व में आयोजित नौसैनिक अभ्यास में भारत शामिल नहीं हुआ, जिसमें ब्रिक्‍स देशों के सदस्‍यों ने हिस्‍सेदारी की?
Which country led the naval exercise, in which India did not participate, but in which other BRICS member countries took part?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. रूस
c. चीन
d. सऊदी अरब

Answer: a. दक्षिण अफ्रीका

– 17 जनवरी, 2026 को दक्षिण अफ्रीका के जलक्षेत्र में आयोजित अभ्यास में चीन, रूस, ईरान, मिस्र, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सहित अन्य देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया।
– भारत वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है।
– सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर ईरान की कार्रवाई के जवाब में देश पर संभावित सैन्य हमलों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच एक सप्ताह तक चलने वाला यह सैन्य अभ्यास हुआ।
– विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम यह स्पष्ट करते हैं कि विचाराधीन अभ्यास दक्षिण अफ्रीका की पहल थी जिसमें कुछ ब्रिक्स सदस्यों ने भाग लिया।”
– उन्होंने कहा, “यह कोई नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं थी, और न ही इसमें सभी ब्रिक्स सदस्यों ने भाग लिया।”

————–
7. किस भारतीय मुक्‍केबाज (Boxer) को एशियाई मुक्केबाजी परिषद में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया?
Which Indian boxer has been appointed as a member of the Asian Boxing Council?

a. मैरी कॉम
b. विजेंदर सिंह
c. अमित पंघल
d. शिव थापा

Answer: b. विजेंदर सिंह

– विजेंदर सिंह भारत के पहले ओलंपिक मुक्केबाज हैं, जिनके पास एमेच्योर और पेशेवर मुक्केबाजी दोनों में खेल के सर्वोच्च स्तर पर खेलने का लगभग दो दशकों का अनुभव है।

एशियाई मुक्केबाजी परिषद?
– एशियाई मुक्केबाजी परिषद पूरे क्षेत्र में खेल के प्रतिस्पर्धी और विकास ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
– विजेंदर भारत की सबसे प्रसिद्ध खेल हस्तियों में से एक हैं।
– उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में कई पदक जीते हैं।
– उन्होंने बाद में पेशेवर मुक्केबाजी में भी अच्छी सफलता हासिल की।

————–
8. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कब मनाई जाती है?
When is Death anniversary of Lal Bahadur Shastri observed?

a. 9 जनवरी
b. 10 जनवरी
c. 11 जनवरी
d. 12 जनवरी

Answer: c. 11 जनवरी

– भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 को हो गया था।
– उस वक्‍त वे उज्बेकिस्तान के ताशकंद में पाकिस्‍तान के साथ समझौता के सिलसिले में थे।

————–
9. लोकपाल स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is Lokpal Foundation Day celebrated?

a. 14 जनवरी
b. 15 जनवरी
c. 16 जनवरी
d. 17 जनवरी

Answer: c. 16 जनवरी

– 16 जनवरी 2014 को लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 3 के लागू होने के साथ भारत के लोकपाल की स्थापना हुई थी।
– समारोह में भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित रहे।

लोकपाल क्‍या होता है?
– लोकपाल एक एंटी करप्शन संवैधानिक संस्था है. इस संस्था के अध्यक्ष को बोलचाल में लोकपाल ही कहा जाता है.
– प्रथम अध्‍यक्ष : जस्टिस पिनाक चंद्र घोष
– वर्तमान अध्‍यक्ष : जस्टिस AM खानविलकर

लोकपाल के काम और ताकत
– लोकपाल के क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद, ग्रेड A, B, C, D अफसर आते हैं। इसके अलावा लोकपाल किसी बोर्ड, कॉरपोरेशन, सोसायटी, ट्रस्ट या स्वायत्त संस्था के चेयरपर्सन, सदस्य, अफसरों और डायरेक्टर्स की भी जांच कर सकता है.
– लोकपाल केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए एक शीर्ष निकाय है

—————
10. अमेरिका के बाद किस देश ने जनवरी 2026 में संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से नाता खत्‍म करने का ऐलान किया?
After the US, which country announced in January 2026 that it would sever ties with several United Nations agencies and international organizations?

a. रूस
b. कनाडा
c. इजरायल
d. जर्मनी

Answer: c. इजरायल

– इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने 14 जनवरी 2026 को कहा कि वह सात संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और संबद्ध निकायों से हट रहा है।
– मंत्रालय का कहना है कि इन संस्थाओं ने इस्राइल के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और बार-बार उसे निशाना बनाया

इन संस्थाओं से पहले ही तोड़े गए रिश्ते
– Office of the Special Representative of the Secretary-General for Children and Armed Conflict: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि का कार्यालय (बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर)
– UN Entity for Gender Equality and the Empowerment of Women (UN Women): संयुक्त राष्ट्र की महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता इकाई।
– UN Conference on Trade and Development (UNCTAD): संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन।
– UN Economic and Social Commission for Western Asia (ESCWA): संयुक्त राष्ट्र का पश्चिम एशिया के लिए आर्थिक एवं सामाजिक आयोग।
– UN Alliance of Civilizations: सभ्यताओं के सहयोग का यूएन गठबंधन।
– UN Energy: संयुक्त राष्ट्र के ऊर्जा कार्यक्रम/संस्थान
– Global Forum on Migration and Development: वैश्विक प्रवासन और विकास मंच (एक अंतरराष्ट्रीय मंच जो यूएन प्रणाली से जुड़ा/अनुषंगिक है)।

इजरायल
राजधानी: येरुशलम
राष्ट्रपति: इस्हाक़ “बूज़ी” हर्ज़ोग
प्रधानमंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू
मुद्रा: नई शेकेल
भाषा: हिब्रू
पड़ोसी देश: मिस्र, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया और गाजा पट्टी।


PDF Download: Click here

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *