यह 10 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. वीमर ट्रायंगल किन तीन देशों का राजनीतिक समूह है, जिसकी बैठक में पहली बार भारतीय विदेश मंत्री ने जनवरी 2026 में हिस्सा लिया?
Which three countries form the Weimar Triangle, a political group whose meeting was attended by the Indian Foreign Minister for the first time in January 2026?
a. फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड
b. इटली, स्पेन, फ्रांस
c. रूस, भारत, चीन
d. भारत, नेपाल, भूटान
Answer: a. फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड

– यह मीटिंग जनवरी 2026 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई।
– भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस, पोलैंड और जर्मनी के साथ वीमर ट्रायंगल में भारत की पहली बैठक में भाग लिया।

वीमर ट्रायंगल के बारे में
– यह फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड का एक क्षेत्रीय राजनीतिक समूह है।
– इसका गठन 29 अगस्त 1991 को जर्मनी के वीमर में एक संयुक्त घोषणा के माध्यम से हुआ था।
– इसका उद्देश्य फ्रांस-जर्मनी के अनुभव का उपयोग करते हुए जर्मन-पोलिश सुलह में फ्रांस को शामिल करना था।
– इसका लक्ष्य तीनों देशों के बीच राजनीतिक संवाद और सहयोग को मजबूत करना है।
एस जयशंकर ने क्या कहा –
– उन्होंने व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संसाधन और कनेक्टिविटी द्वारा संचालित समकालीन वैश्विक परिवर्तनों पर जोर दिया। मानसिकता में बदलाव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। साथ ही, भारत के महत्व को भी रेखांकित किया।
—————
2. पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने किस राज्य के कमला जलविद्युत परियोजना (1,720 मेगावाट क्षमता) के लिए 26,070 करोड़ रुपये की मंजूरी दी?
In which state did the Public Investment Board (PIB) approve ₹26,070 crore for the 1,720 MW Kamala hydroelectric project?
a. असम
b. मिजोरम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
Answer: c. अरुणाचल प्रदेश (कमला नदी {सुबनसिरी नदी की एक प्रमुख सहायक नदी} पर परियोजना)

– पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने जनवरी 2026 में अरुणाचल प्रदेश में 26,070 करोड़ रुपये की लागत वाली 1,720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है।
– यह अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में कमला नदी ( सुबनसिरी नदी की एक प्रमुख सहायक नदी ) पर प्रस्तावित 1,720 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना है।
– यह बाढ़ नियंत्रण घटक वाली भंडारण-आधारित योजना है।
– इस परियोजना में 216 मीटर ऊंचे कंक्रीट के गुरुत्वाकर्षण बांध और एक भूमिगत विद्युत केंद्र का निर्माण शामिल है।
– परियोजना पूरी होने पर प्रतिवर्ष 6,869.92 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगी।
– बिजली उत्पादन के अलावा, इस परियोजना में ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ से राहत प्रदान करने की भी परिकल्पना की गई थी।
– इसमें एनएचपीसी की 74% और अरुणाचल प्रदेश सरकार (जीओएपी) की 26% इक्विटी होगी।
पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड
– भारत में लोक निवेश बोर्ड (पीआईबी) वित्त मंत्रालय केव्यय विभागके अंतर्गत एक महत्वपूर्ण निकाय है, जो केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी सार्वजनिक वित्तपोषित परियोजनाओं का मूल्यांकन और अनुमोदन करने, कुशल सार्वजनिक व्यय सुनिश्चित करने और बेहतर योजना निर्माण के लिए उत्तरदायी है।
————–
3. रातापानी बाघ अभयारण्य का नाम बदलकर किस पुरातत्वविद् के नाम पर रखने की योजना का ऐलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया?
The Chief Minister of Madhya Pradesh announced a plan to rename the Ratapani Tiger Sanctuary after which archaeologist?
a. डॉ. आलोक वर्मा
b. अजय कुमार सूद
c. डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर
d. विजय नागरेकर
Answer: c. डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य के Answer: बाघ अभयारण्य का नाम विश्वप्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. विष्णु वाकणकर के नाम पर रखा जाएगा।
– रतपानी बाघ अभ्यारण्य में स्थित विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका को डॉ. वाकणकर के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही मान्यता मिली है।
रतापानी टाइगर रिजर्व के बारे में
– यह मध्य प्रदेश के रायसेन और सीहोर जिलों में स्थित है।
– यह मध्य प्रदेश के का 8वां और देश का 57वां टाइगर रिजर्व है।
– यह जंगल विंध्य पर्वतमाला की पहाड़ियों में फैला हुआ है।
– यह 1,271 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
– यह नर्मदा नदी के उत्तरी किनारे पर समानांतर रूप से स्थित है।
– कोलार नदी इस अभ्यारण्य की पश्चिमी सीमा बनाती है।
– दो बड़े जलाशय, अर्थात् बरना जलाशय और रतापानी बांध (बर्रुसोट झील), इस अभ्यारण्य के निकट या भीतर स्थित प्रमुख जल निकायों में से हैं।
– इसमें गिन्नौरगढ़ किला, युद्धबंदी शिविर, केरी महादेव, रतापानी बांध, झोलियपुर बांध आदि जैसे कई अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।
————–
4. एशियाई जलपक्षी गणना (waterfowl census) की कौन सी वीं गणना जनवरी 2026 में हुई?
Which edition of the Asian Waterbird Census took place in January 2026?
a. 10वीं
b. 15वीं
c. 25वीं
d. 40वीं
Answer: d. 40वीं
– 10 और 11 जनवरी 2026 को कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य और उससे सटे आर्द्रभूमि क्षेत्रों में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों की गणना हुई।
– जलपक्षी गणना, गोदावरी नदी के मुहाने पर भारतीय स्किमर, ग्रेट नॉट, यूरेशियन कर्ल्यू, यूरेशियन ऑयस्टरकैचर की उपस्थिति पर केंद्रित थी
– यह भारत में उन प्रमुख स्थलों में से एक है जहां भारतीय स्किमर और ग्रेट नॉट को एक साथ देखा जा सकता है।
इनके सहयोग से जलपक्षी गणना
– आंध्र प्रदेश वन विभाग
– बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS)
– वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII)
– वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF)।
– कोरिंगा वन्यजीव अभ्यारण्य और इसके आसपास के आर्द्रभूमि क्षेत्रों में यह दसवीं जलपक्षी गणना होगी।
जलपक्षी गणना में चार प्रजातियों पर नजर:
– लुप्तप्राय इंडियन स्किमर ( Rynchops albicollis )
– लुप्तप्राय ग्रेट नॉट ( Calidris tenuirostris )
– संकट के करीब यूरेशियन कर्ल्यू ( Numenius arquata)
– यूरेशियन ऑयस्टरकैचर ( हेमाटोपस ऑस्ट्रैलेगस)।
– ये चारों पक्षी प्रजातियां प्रवासी हैं जो सर्दियों के दौरान भोजन की तलाश में गोदावरी नदी के मुहाने पर आती हैं।
————–
5. किस भारतीय सैन्य बल ने “भैरव लाइट कमांडो बटालियनों” की स्थापना की?
Which Indian armed force established the “Bhairav Light Commando Battalions”?
a. भारतीय सेना
b. भारतीय वायुसेना
c. भारतीय नेवी
d. भारतीय तट रक्षक
Answer: a. भारतीय सेना
– जनवरी 2026 में भारतीय सेना ने “भैरव लाइट कमांडो बटालियनों” के गठन की घोषणा की।
– ये विशेष कमांडो यूनिट्स छोटे आकार की हैं, लेकिन उच्च प्रभावी संचालन के लिए तैयार की गई हैं और सीमापार त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम हैं।
– सेना इन बटालियनों का विस्तार कर रही है और इन्हें आधुनिक हथियारों, तकनीकी प्रशिक्षण और विशेष भौगोलिक ज्ञान से लैस किया गया है।
– भैरव बटालियन का गठन सेना के योजनाकारों द्वारा हाल के वैश्विक संघर्षों से मिले सबक, विशेष रूप से ड्रोन के उपयोग, साइबर-सक्षम अभियानों और त्वरित, छोटी-टीम मिशनों की समीक्षा के बाद किया गया था।
————–
6. पश्चिम एशिया के किस मुस्लिम देश ने जनवरी 2026 में शादी से पहले मेडिकल टेस्ट कानूनन अनिवार्य कर दिया?
Which Muslim country in West Asia made pre-marital medical tests legally mandatory in January 2026?
a. तुर्की
b. ओमान
c. सऊदी अरब
d. कतर
Answer: b. ओमान
– यह फैसला ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की ओर से जारी रॉयल डिक्री नंबर 111/2025 के तहत एक जनवरी 2026 से लागू हुआ है।
– अब शादी का कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करने से पहले दोनों पार्टनर को यह टेस्ट पास करना जरूरी है। चाहे शादी ओमान के अंदर हो या बाहर।
– अगर एक पार्टनर गैर-ओमानी है तो भी यह नियम लागू होगा।
– ओमान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने यह नियम परिवारों की सेहत को बेहतर बनाने और आने वाली पीढ़ियों को जेनेटिक बीमारियों से बचाने के लिए बनाया है।
– पहले यह टेस्ट ऑप्शनल था, जो 1999 से चल रहा था।
– 2025 में सिर्फ 42-43 पर्सेंट लोग ही इसे करवा रहे थे, जिसके चलते यह टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया।
– UAE में पहले से यह नियम है।
दो तरह की बीमारियों की होती है जांच
1. खून की जेनेटिक बीमारियां (Hereditary Blood Disorders):
– सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia)
– थैलेसीमिया (Thalassemia)!
– इन बीमारियों के कैरियर (वाहक) होने का पता लगाया जाता है। – अगर दोनों पार्टनर कैरियर निकले तो बच्चे में यह बीमारी गंभीर रूप से आ सकती है।
– ओमान में ये बीमारियां बेहद कॉमन हैं और आंकड़ों के मुताबिक जनसंख्या का 9.5 पर्सेंट हिस्सा इनसे प्रभावित है।
2. संक्रामक रोग (Infectious Diseases)
– हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B)
– हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C)
– एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS)
– ये बीमारियां एक पार्टनर से दूसरे में या मां से बच्चे में फैल सकते हैं।
– जांच से शुरुआत में ही इन बीमारियों का पता चल जाता है, जिससे इलाज आसान हो जाता है।
– ये टेस्ट प्राइमरी हेल्थकेयर सेंटर्स में किए जाते हैं।
– जांच पूरी होने पर कपल्स को फिटनेस सर्टिफिकेट मिलता है।
– ये सर्टिफिकेट शादी के कॉन्ट्रैक्ट के लिए जरूरी होता है।
– कपल्स की रिपोर्ट्स किसी तीसरे के साथ शेयर नहीं की जाती हैं, प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है।
कजिन मैरिज से आनुवंशिक बीमारियों का खतरा
– ओमान जैसी गल्फ कंट्रीज में कजिन मैरिज (चचेरे भाई-बहन की शादी) काफी कॉमन है।
– इससे आनुवंशिक बीमारियां ज्यादा फैलती हैं।
– सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे अन्य मुस्लिम देशों में भी ऐसे टेस्ट पहले से अनिवार्य हैं।
– सऊदी अरब में 2004 से यह नियम है, जहां सिकल सेल और थैलेसीमिया की जांच मुख्य है।
– यूएई में 2025 से जेनेटिक टेस्टिंग को विस्तार दिया गया है, जहां 570 जीन की जांच होती है, जिनका कनेक्शन 840 से ज्यादा बीमारियों से होता है।
ओमान
राजधानी: मस्कट
आबादी: 56 लाख
भाषा: अरबी
मुद्रा: ओमनी रियाल
पड़ोसी देश: संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और यमन।
—————
7. किस पड़ोसी देश में यूनेस्को-सूचीबद्ध स्थल तक्षशिला में खोदाई के दौरान दुर्लभ सजावटी पत्थर और सिक्के मिले, जिनमें भारत के प्राचीन इतिहास और पत्थरों में सभ्यता की झलक मिलती है?
In which neighboring country were rare decorative stones and coins, reflecting India’s ancient history and glimpses of civilization, discovered during excavations at the UNESCO-listed site of Taxila?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
Answer: a. पाकिस्तान

– पाकिस्तान के पुरातत्वविदों को 1 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक तक्षशिला शहर के पास दुर्लभ सजावटी पत्थर और सिक्के मिले हैं।
– इससे प्राचीन भारत की प्राचीन सभ्यता की सबसे प्रारंभिक शहरी बस्ती की एक दुर्लभ झलक मिली है।
– पुरातात्विक महत्व की ये वस्तुएं प्राचीन भीर टीले पर मिली हैं।
– विशेषज्ञों ने ईसा पूर्व छठी शताब्दी के सजावटी पत्थर और दूसरी शताब्दी के सिक्के बरामद किए।
– विशेषज्ञों ने जिन सजावटी पत्थरों के टुकड़े बरामद किए उनकी पहचान ‘लैपिस लाजुली’ के रूप में की गई है।
– इसके साथ ही कुषाण वंश से संबंधित दुर्लभ कांस्य सिक्के भी मिले हैं।
– इससे प्राचीन गांधार के भौतिक इतिहास को एक नया आयाम मिला है।
– सजावटी पत्थर लैपिस लाजुली हैं जो एक बहुमूल्य पत्थर है, जबकि सिक्के कुषाण काल के हैं।
– सिक्कों पर सम्राट वासुदेव की छवि अंकित है।
– इतिहासकार वासुदेव को इस क्षेत्र पर शासन करने वाला अंतिम ‘कुषाण शासक’ मानते हैं।
– आसिम डोगर ने कहा कि आसपास के पुरातात्विक साक्ष्यों से पता चलता है कि ये अवशेष आवासीय क्षेत्र थे।
– इस खोज से पता चलता है कि 2,000 साल पहले कुषाण शासन के दौरान तक्षशिला अपने राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रभाव के चरम पर था।
पाकिस्तान
राजधानी: इस्लामाबाद
राष्ट्रपति: आसिफ़ अली ज़रदारी
प्रधानमंत्री: मियां मोहम्मद शाहबाज़ शरीफ़
आबादी: 24.15 करोड़ (2023)
मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया
भाषा: उर्दू
पड़ोसी देश: भारत, चीन, अफगानिस्तान, और ईरान।
—————-
8. प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is Pravasi Bharatiya Divas celebrated?
a. 5 जनवरी
b. 9 जनवरी
c. 10 जनवरी
d. 11 जनवरी
Answer: b. 9 जनवरी
– दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और यहां आकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई।
– इसलिए गांधी जी के भारत आगमन की याद में 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर चुना गया।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन
– प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देश में हर दो साल पर सरकार की तरफ से एक बड़ा सम्मेलन होता है।
– वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रवासी भारतीयों का योगदान
– भारतीय प्रवासी हर साल 120 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम प्रेषण के रूप में भेजते हैं , जिससे भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रेषण प्राप्तकर्ता बन जाता है।
– स्टार्टअप, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत में प्रवासी भारतीयों के निवेश को बढ़ावा देता है।
– 200 से अधिक देशों में फैले 3.5 करोड़ से अधिक लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है।
—————
9. प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बेला टार का बीमारी के कारण 6 जनवरी 2026 को निधन हो गया, वह किस देश से थे?
Renowned film director Béla Tarr passed away on January 6, 2026, due to illness. Which country was he from?
a. जर्मनी
b. हंगरी
c. अमेरिका
d. फ्रांस
Answer: b. हंगरी

– वह 70 वर्ष के थे।
– बेला टार, डरावनी फिल्मों जैसे ‘डैम्नेशन’ और ‘सैटनटैंगो’ के लिए जाने जाते थे।
– उन्हें ‘स्लो सिनेमा’ आंदोलन का संस्थापक माना जाता है।
– स्लो सिनेमा स्टाइल में काले-सफेद दृश्य, लंबे-लंबे शॉट्स, कम बोलचाल, कोई पारंपरिक कहानी नहीं और पूर्वी यूरोप की रोजमर्रा की जिंदगी को उदास तरीके से दिखाया जाता है।
– इसका सबसे अच्छा उदाहरण उनकी 1994 की फिल्म ‘सैटनटैंगो’ है, जो सात घंटे लंबी है।
– बेला टार का जन्म 21 जुलाई 1955 को हंगेरियन के पेक्स शहर में हुआ।
– 16 साल की उम्र से वे फिल्म बनाने लगे।
– 1979 में उनकी पहली बड़ी फिल्म ‘फैमिली नेस्ट’ बनी।
– उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं- ‘द आउटसाइडर’, ‘द प्रीफैब पीपल’ और ‘अल्मानैक ऑफ फॉल’।
—————-
10. पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का निधन 5 जनवरी 2026 को हो गया, उन्होंने ये खिताब किस वर्ष जीता था?
Former world billiards champion Manoj Kothari passed away on January 5, 2026. In which year did he win this title?
a. वर्ष 1995
b. वर्ष 1991
c. वर्ष 1990
d. वर्ष 1980
Answer: c. वर्ष 1990

– 67 वर्षीय मनोज कोठारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
– तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के एक अस्पताल में 10 दिन पहले ही उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था।
– उन्हें 2005 में प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद पुरस्कार मिला था।
– वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के हेड कोच भी रहे।
– उनके बेटे सौरभ कोठारी भी पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन हैं, जिन्होंने 2025 में यह खिताब जीता था।
PDF Download: Click here


