25 to 31 December 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 25 to 31 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अजंता की गुफाओं में मिले चित्रों के आधार पर 2000 साल पुरानी तकनीक से तैयार किस जहाज ने पहली पहली विदेशी यात्रा की?
Based on the paintings found in the Ajanta Caves, which ship, built using a 2000-year-old technique, made the first overseas voyage?

a. INSV कौंडिन्य
b. INSV मेफ़्लावर
c. INSV सांता
d. INSV रेड ड्रैगन

Answer: a. INSV कौंडिन्य (पहली विदेश यात्रा भारत-ओमान की हुई)

(INSV-Indian Naval Sailing Vessel)

– यह जहाज 29 दिसंबर 2025 को गुजरात के पोरबंदर से मस्कट के लिए रवाना हुआ।
– लकड़ी के तख्तों से बने इस जहाज को नारियल की रस्सियों से सिला गया है, इसमें कहीं भी कीलों का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
– जहाज में न तो इंजन है और न ही जीपीएस।
– इसमें चौकोर सूती पाल और पैडल लगाए गए हैं।
– यह हवा के सहारे, कपड़े के पाल (सढ़) से चलेगा।
– केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी।
– गोवा की एक कंपनी ने करीब 2000 साल पुरानी टांका पद्धति से इस जहाज का निर्माण किया है।

20 मई 2025 को नेवी में शामिल हुआ
– 20 मई 2025 को सिलकर बनाया गया कौंडिन्य इंडियन नेवी के जहाजी बेड़े में शामिल किया गया था।
– इसका नाम भारतीय नाविक कौंडिन्य के नाम पर रखा है।
– उन्होंने हिंद महासागर को पार करके साउथ-ईस्ट एशिया की यात्रा की थी।
– शिप के पाल पर गंधभेरुंड (दैवीय पक्षी) और सूर्य की आकृतियां हैं।
– उसके बो पर नक्काशीदार शेर और डेक पर हड़प्पा शैली का पत्थर का लंगर लगाया गया है।
– संस्कृति मंत्रालय ने इसके लिए फंड दिया था।

केरल के कारीगरों ने बनाया
– केरल के कारीगरों ने इसे बनाने में कच्चे माल का इस्तेमाल किया। शिप फरवरी, 2025 में गोवा के होदी शिपयार्ड में लॉन्च किया गया था।

महत्‍वपूर्ण विशेषताएं
– जहाज के पालों पर गंडभेरुंड (एक दैवीय पक्षी) और सूर्य की आकृतियाँ बनी हुई हैं।
– जहाज के धनुष (सामने वाले हिस्से) पर एक नक्काशीदार सिंह यली है।
– डेक पर एक पत्थर का लंगर है, जो हड़प्पा शैली में बनाया गया है।
– ये सभी तत्व प्राचीन भारत की समृद्ध समुद्री परंपराओं को दर्शाते हैं।
– जहाज का नाम कौंडिन्य के नाम पर रखा गया है।
– कौंडिन्य एक महान भारतीय नाविक थे, जिन्होंने हिंद महासागर पार कर दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा की थी।
– यली का मतलब : पौराणिक प्राणी, जो शेर, हाथी, और अन्य जानवरों के मिश्रित रूप में दिखाया जाता है।

————–
2. स्व-घोषित सोमालीलैंड गणराज्य को एक स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश कौन है?
Which country was the first to recognize the self-proclaimed Republic of Somaliland as an independent and sovereign country?

a. इजराइल
b. लेबनान
c. लेबनान
d. फ्रांस

Answer: a. इजराइल

– इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 26 दिसंबर, 2025 को
सोमालीलैंड गणराज्य को मान्‍यता देने पर हस्‍ताक्षर किए।
– बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही को बधाई और इजरायल आने का निमंत्रण दिया।
– नेतन्याहू ने बताया कि इस्राइल और सोमालीलैंड मिलकर आर्थिक विकास, कृषि सामाजिक विकास क्षेत्रों में साथ काम करेंगे।

30 साल पहले सोमालिया से अलग हुआ
– सोमालीलैंड करीब 30 साल पहले सोमालिया से अलग हुआ था।
– सोमालीलैंड अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका इलाके में स्थित है।
– यह लाल सागर के पास है, जो व्यापार और सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम समुद्री रास्ता है।
– सोमालीलैंड को 1960 में कुछ समय के लिए आजादी मिली थी।
– उसी साल सोमालीलैंड अपनी मर्जी से सोमालिया के साथ जुड़ा था।
– 1991 में सोमालिया चारों ओर से गृहयुद्ध से घिर गया।
– तभी सोमालीलैंड ने खुद को अलग देश घोषित कर दिया।
– तब से सोमालीलैंड का अपना राष्ट्रपति, सरकार, मुद्रा और सुरक्षा बल हैं।
– यहां अपेक्षाकृत शांति और लोकतांत्रिक व्यवस्था रही है।
– जबकि सोमालिया लंबे समय से अस्थिरता झेल रहा है।

अब्राहम समझौते के तहत दी मान्‍यता
– वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर अब्राहम समझौता किया गया था।
– अब्राहम समझौते के तहत इस्राइल ने यूएई, बहरीन और बाद में मोरक्को जैसे देशों से रिश्ते बनाए थे।
– सोमालीलैंड भी भविष्य में अब्राहम समझौते के ढांचे में शामिल होने की इच्छा जता चुका है।

सोमालीलैंड के लिए ये कूटनीतिक जीत
– किसी और देश ने सोमालीलैंड को औपचारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन ब्रिटेन, इथियोपिया, तुर्किय, यूएई, डेनमार्क, केन्या, ताइवान जैसे देशों के साथ उसके अनौपचारिक रिश्ते हैं।
– ऐसे में इस्राइल की यह मान्यता सोमालीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।
– इससे सोमालीलैंड को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।
– साथ ही अफ्रीका व मध्य-पूर्व की राजनीति में नए समीकरण भी बन सकते हैं।

सोमालीलैंड
– राजधानी : हरगेइसा
– राष्ट्रपति : अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही
– मुद्रा : सोमालीलैंड शिलिंग
– जनसंख्या : 62 लाख

सोमालिया
– राजधानी: मोगादिशु
– आबादी: 19 मिलियन
– भाषा: सोमाली और अरबी।
– मुद्रा: सोमाली शिलिंग
– पड़ोसी देश: जिबूती, इथियोपिया और केन्या।

इजरायल राजधानी: यरुशलम
– राजधानी : यरुशलम
– भाषा: हिब्रू और अरबी।
– मुद्रा: इजरायली नई शेकेल
– पड़ोसी देश: लेबनान, सीरिया, जॉर्डन और मिस्र।

————–
3. दुनिया का सबसे बड़े खुला रंगमंच ‘धनु यात्रा’ किस राज्‍य में शुरू हुआ?
In which state did the world’s largest open-air theatre festival, ‘Dhanu Yatra’, begin?

a. झारखंड
b. ओडिशा
c. छत्तीसगढ़
d. आंध्र प्रदेश

Answer: b. ओडिशा

– धनु यात्रा का उद्घाटन ओडिशा के बरगढ़ में 24 दिसंबर 2025 को किया गया।
– इस 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का विषय भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की पौराणिक लीलाओं का मंचन है।
– इसमें श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मामा कंस के वध तक का मंचन दिखाया जा रहा है।
– केंद्र सरकार ने धनु यात्रा को राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा दिया है।
– धनु यात्रा हर वर्ष आयोजित होती है।

————–
4. ग्लोबल चेस लीग (GSL) 2025 का खिताब किसने जीता?
Who won the Global Chess League (GSL) 2025 title?

a. अलीरेज़ा फ़िरोज़जा और फैबियानो कारुआना
b. डी गुकेश और दिव्‍या दुशमुख
c. आर प्रग्नानंद और अनीश गिरी
d. आर प्रग्नानंद और राहुल वीएस

Answer: c. आर प्रग्नानंद और अनीश गिरी

– भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद और अनीश गिरी की टीम एल्पाइन एसजी पाइपर्स ने 23 दिसंबर 2025 को मुंबई में खेले गए फाइनल में मुकाबल जीता।
– उन्‍होंने मौजूदा चैंपियन त्रिवेनी कॉन्टिनेंटल किंग्स को हराया।

ग्लोबल चेस लीग
– ये एक फ्रेंचाइज़ी आधारित अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट है।
– इसमें विश्व के शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स और उभरते सितारे हिस्सा लेते हैं।
– यह लीग रैपिड फॉर्मेट, टीम रणनीति और रोमांचक मुकाबलों के लिए जानी जाती है।

————–
5. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने चार निजी एयरलाइंस कंपनियों को अनापत्ति मंजूरी दी, इनका नाम बताइए?
The Ministry of Civil Aviation (MoCA) has granted no-objection certificates to four private airline companies. Name these companies.

a. शंख एयर, अलहिंद एयर, फ्लाई एक्सप्रेस, एयर केरल
b. नारद एयर, इंडो एयर, रन एक्‍सप्रेस, शंख एयर
c. फ्लाई एक्सप्रेस, शंख एयर, नारद एयर, एयर केरल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. शंख एयर, अलहिंद एयर, फ्लाई एक्सप्रेस, एयर केरल

– नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने अलहिंद एयर फ्लाई एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025 को NOC जारी की है। इससे पहले शंख एयर और एयर केरल को एनओसी मिल चुकी है।
– 3 नई एयरलाइंस के आने से एविएशन सेक्‍टर में कंपटीशन बढ़ेगा और इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा।
– केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि उन्होंने तीन नई एयरलाइंस की टीमों से मुलाकात की।
– शंख एयर को पहले ही मिनिस्ट्री से NOC मिल चुका है, जबकि अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को इस हफ्ते NOC मिल गए हैं।

शंख एयर (Shankh Air)
– मुख्य केंद्र: उत्तर प्रदेश (Noida/Jewar या आसपास के क्षेत्र) से परिचालन की योजना
– घरेलू उड़ानों के साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा आदि को जोड़ना।

अल हिन्द एयर (Al Hind Air)
– क्या है: अल हिन्द एयर कर्नाटक/केरल आधारित एक नई एयरलाइन है।
– इस ग्रुप का मुख्य व्यवसाय यात्रा और पर्यटन से जुड़ा है।
– यह एयरलाइंस यह मुख्यतः क्षेत्रीय (regional) और कम-लागत सेवा प्रदान करने पर केंद्रित होगी।
– कनेक्टिविटी: मुख्यतः दक्षिण भारत और आसपास के मार्गों पर उड़ानें चलाने पर जोर होगा।

फ्लाई एक्सप्रेस (FlyExpress)
– रिपोर्टों के अनुसार यह पैसेंजर + कार्गो दोनों क्षेत्र में सेवा दे सकती है, विशेषकर लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई में बल देती है।
– यह पारंपरिक यात्री सेवा के साथ कार्गो/लॉजिस्टिक्स सेवा पर भी ध्यान दे सकती है।

एयर केरल
– इसकी स्थापना संस्था (दुबई) स्थित व्यापारी अफी अहमद और अयूब कल्लदा ने की है।
– इसकी मुख्य शुरुआत बॉलर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा), केरल से होगी।
– एयर केरल का लक्ष्य है कि शुरुआती घरेलू सेवाओं के बाद उद्योग और अन्य मध्य-पूर्व/अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों पर भी उड़ान शुरू की जाए।

————–
6. किस पूर्वोत्‍तर राज्‍य के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का 26 दिसंबर 2025 को निधन हो गया?
The Speaker of the Legislative Assembly of which northeastern state, Biswa Bandhu Sen, passed away on December 26, 2025?

a. सिक्किम
b. असम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. त्रिपुरा

Answer: d. त्रिपुरा

– 72 वर्षीय बिस्वा बंधु का ब्रेन इंजरी के बाद बेंगलुरु में निधन हो गया।
– वे 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उससे पहले वो कांग्रेस में थे।
– वे उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर निर्वाचन क्षेत्र से कई बार विधानसभा के लिए चुने गए थे।
– राज्य सरकार ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

त्रिपुरा
राजधानी: अगरतला
राज्‍यपाल: नल्लू इंद्रसेन रेड्डी
मुख्‍यमंत्री: माणिक साहा
आबादी: 36.71 लाख (2011)
भाषा: बंगाली और कोकबोरोक।

————–
7. किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि 26 दिसंबर 2025 को मनाई जाती है?
Which former Prime Minister’s death anniversary is observed on December 26, 2025?

a. इंदिरा गांधी
b. मनमोहन सिंह
c. अटल बिहारी वाजपेयी
d. चंद्रशेखर

Answer: b. मनमोहन सिंह

– कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
– मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे।
– 26 दिसंबर 2024 को दिल्‍ली के एम्‍स में उनका निधन हो गया।
– उन्होंने नरसिम्हा राव सरकार (1991-1996) में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया।
– वे 1991 से असम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए।
– 1998-2004 के बीच विपक्ष के नेता भी रहे।
– वे 1982 से 1985 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गर्वनर भी रहे।
– उन्हें व्यापक आर्थिक सुधारों की नीति शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

————–
8. भारत के किस राज्‍य को 33 साल बाद फिर से ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा दिया गया?
Which Indian state has been given the status of ‘Tiger State’ again after 33 years?

a. उत्‍तराखंड
b. गुजरात
c. मध्‍य प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer: b. गुजरात

– राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने गुजरात की रतनमहल सैंक्चुअरी में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की।
– बताया गया दाहोद के रतनमहल अभ्‍यारण्‍य में करीब चार साल के एक बाघ ने अपना ठिकाना बना लिया है।
– यह बाघ मध्य फरवरी में गुजरात-मध्य प्रदेश सीमा के रास्ते यहां दाखिल हुआ था।
– शुरुआत में इसे भटकता हुआ बाघ माना जा रहा था, लेकिन 10 महीनों से लगातार रतनमहल में मौजूदगी ने इसे गुजरात का स्थायी निवासी साबित कर दिया है।
– गुजरात में आखिरी बार बाघ जनगणना 1989 में हुई थी।
– इसके बाद 1992 की जनगणना से गुजरात को बाहर कर दिया।
– और राज्य ने ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा खो दिया।
– 2019 में उम्मीद की एक किरण तब दिखी थी जब एक बाघ देखा गया।
– लेकिन दुर्भाग्य से वह केवल 15 दिनों तक ही जिंदा रह सका था।

नोट – गुजरात दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है।

गुजरात में शेरों के लिए 5 संरक्षित क्षेत्र-
– गिर नेशनल पार्क।
– गिर वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी।
– गिरनार वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी।
– पानिया वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी
– मितियाला वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी।

गुजरात
– राजधानी: गांधीनगर
– राज्‍यपाल: आचार्य देवव्रत
– मुख्‍यमंत्री: भूपेन्द्रभाई पटेल
– पड़ोसी राज्‍य: राजस्थान, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र।

————–
9. खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार किस तरह के पेय पदार्थ को ही चाय कहा जा सकता है, अन्‍य को नहीं?
According to the Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI), what type of beverage can be called tea, and which ones cannot?

a. कैमेलिया साइनेंसिस से प्राप्‍त पत्तियां
b. हर्बल पौधों से प्राप्‍त पत्तियां
c. उपरोक्‍त सभी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कैमेलिया साइनेंसिस से प्राप्‍त पत्तियां

– दरअसल, FSSAI ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को कैमेलिया साइनेंसिस से प्राप्त न होने वाले हर्बल इन्फ्यूजन और पौधों पर आधारित मिश्रणों के लिए ‘चाय’ शब्द का उपयोग करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है।
– इसे कानून के तहत गलत ब्रांडिंग और भ्रामक प्रथाओं का मामला बताया।
– 24 दिसंबर 2025 को यह निर्देश दिया गया।
– कई खाद्य व्यवसाय संचालकों को ‘रूइबोस चाय’, ‘हर्बल चाय’ और ‘फूलों की चाय’ जैसे उत्पादों की मार्केटिंग करते हुए पाया है, जिनमें से कोई भी कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से प्राप्त नहीं होता है।
– FSSAI के नियमों के अनुसार, ‘चाय’ शब्द का प्रयोग पैकेजिंग और लेबलिंग पर तभी किया जा सकता है जब पेय पदार्थ कैमेलिया साइनेंसिस से प्राप्त किया गया हो।
– कहा गया है कि यह उल्लंघन खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत गुमराह करने और गलत ब्रांडिंग करने के बराबर है।

————–
10. राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत कितने बच्‍चों को सम्‍मानित किया गया?
How many children, including cricketer Vaibhav Suryavanshi, were honored with the National Children’s Award 2025?

a. 20
b. 18
c. 12
d. 10

Answer: a. 20

– भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 20 बच्‍चों को 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस के मौके पर पुरस्‍कार दिया गया।
– नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बच्चों को ये सम्‍मान दिया।
– इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इन पुरस्कृत बच्चों से संवाद किया।

वैभव सूर्यवंशी
– वैभव को खेल श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है।
– बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।
– वैभव अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल थे।
– दोहा में हुए राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में वैभव ने 239 रन बनाए।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
– महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत के युवा नायकों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों को याद करने के लिए 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया जाता है।
– यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को दिया जाता है जो इस उम्र के बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– यह पुरस्कार वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।

————–
11. 26 दिसंबर को किस शहीद की जयंती मनाई जाती है?
Which martyr’s birth anniversary is celebrated on December 26th?

a. शहीद राजगुरु
b. शहीद सुखदेव
c. शहीद उधम सिंह
d. शहीद बटुकेश्‍वर दत्‍त

Answer: c. शहीद उधम सिंह

– सरदार ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर ज़िले के सुनाम में हुआ।
– 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में रेजिनाल्ड डायर के आदेश पर निहत्थे नागरिकों पर गोलियाँ चलीं, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए और हज़ारों घायल हुए।
– जलियांवाला बाग से आहत होकर ऊधम सिंह ने ब्रिटिश शासन के अंत के लिए जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया।
– 13 मार्च 1940 को, ऊधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में सार्वजनिक सभा के दौरान माइकल ओ’ड्वायर की हत्या कर दी।
– हत्या के बाद 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविल जेल में ऊधम सिंह को फाँसी दी गई।
– उनकी शहादत ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का अमर शहीद बना दिया।

————–
12. इनमें से किसने संथाली भाषा में भारतीय संविधान का विमोचन 25 दिसंबर 2025 को किया?
Who among these released the Indian Constitution in the Santhali language on December 25, 2025?

a. राष्‍ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. गृह मंत्री
d. CJI

Answer: a. राष्‍ट्रपति

– संथाली भाषा, जिसे 2003 के 92वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था।
– ये भारत की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है।
– यह भाषा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में रहने वाले काफी संख्या में आदिवासी लोगों द्वारा बोली जाती है।
– राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत का संविधान अब संथाली भाषा में, ओल चिकी लिपि में लिखा हुआ उपलब्ध है।
– केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आदि शामिल रहे।

————–
13. वर्ष 2025 को प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से सबसे विनाशकारी वर्ष घोषित किया, इस वर्ष वैश्विक स्तर पर कितने अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ?
The year 2025 was declared the most devastating year in terms of natural disasters. How many billion dollars in economic losses were incurred globally during that year?

a. 200 अरब डॉलर
b. 100 अरब डॉलर
c. 150 अरब डॉलर
d. 50 अरब डॉलर

Answer: a. 200 अरब डॉलर

– हिमालय में आए घातक भूकंपों से लेकर विनाशकारी बाढ़, चक्रवातों, लू और भारत के हवाई क्षेत्र को बाधित करने वाले एक दुर्लभ ज्वालामुखी विस्फोट तक, 2025 में प्राकृतिक आपदाएं लगातार आईं।
– भूकंप, बाढ़, भीषण गर्मी, ज्वालामुखी विस्फोट और शक्तिशाली तूफानों ने जान-माल और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर भारी प्रभाव डाला।
– स्विट्जरलैंड की अग्रणी पुनर्बीमा कंपनी स्विस री के अनुसार, 2025 वर्ष में प्राकृतिक आपदाओं से वैश्विक स्तर पर कुल आर्थिक नुकसान 200 अरब डॉलर से अधिक रहा।
– वैश्विक स्तर पर, चरम मौसम और भूवैज्ञानिक आपदाएँ बुनियादी ढांचे की कमज़ोरी और समुदायों की असुरक्षा को उजागर करती रहती हैं।
– भारत में लू की लहरों ने भारत के आधे से अधिक जिलों में मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इन आपदाओं से दहली दुनिया
– तिब्बत 7 जनवरी, 2025: शिगात्से क्षेत्र के टिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 126 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए।
– 3,000 से अधिक इमारतों को भी नुकसान पहुँचाया और कड़ाके की ठंड के बीच हजारों निवासियों को विस्थापित कर दिया।
– भूकंप के झटके से नेपाल, भूटान और उत्तरी भारत के शहर भी हिल गए।
– हिमालय की भूकंपीय संवेदनशीलता उजागर हुई , जहाँ भारतीय और यूरेशियन विवर्तनिक प्लेटें टकराती हैं।

अफगानिस्तान
– वर्ष 2025: दो अलग-अलग इलाकों में भीषण भूकंप आए, जिनमें करीब 2000 लोगों की मौत हो गई।
– इनकी तीव्रता लगभग 6.0 थी।
– पहला भूकंप कुनार प्रांत में आया!
– कुछ समय बाद उत्तर – बल्ख प्रांत में 6.2 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया!

म्यांमार
– म्यांमार 28 मार्च 2025: सागाइंग क्षेत्र पर 7.7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप।
– यह इतना शक्तिशाली था कि इसका असर थाईलैंड, वियतनाम और चीन जैसे आसपास के देशों तक महसूस किया गया।
– इस भूकंप में हजारोंजान चली गई और शहर के शहर तबाह हो गए।

अमेरिका
अमेरिका 2025: हरिकेन मेलिसा इतना शक्तिशाली तूफ़ान था कि इसके झटके धरती के अंदर तक महसूस किए गए।
– यह तूफान अपनी तीव्रता के लिए दुनिया भर में चर्चा का विषय बना।

रूस
रूस 2025: कामचटका प्रायद्वीप के पास समुद्र में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जो 2011 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना गया!
– इसके झटकों से सुनामी की चेतावनी जारी की गई!
– कुछ जगहों पर 3 से 4 मीटर ऊंची लहरें उठीं, जिससे तटीय क्षेत्रों में भारी खतरा पैदा हो गया।
– नवंबर 2025: इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट।
– इंडोनेशिया के सुमात्रा में नवंबर 2025 में बाढ़ और भूस्खलन।

भारत
– भारत 2025: भीषण बाढ़ का कहर झेला, जिसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए।
– सतलुज और ब्यास नदियों पर बने बांधों के टूटने से सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में समा गए।
– 2025 फरवरी के अंत से ही अत्यधिक गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी और मानसून से पहले के महीनों यानी जून तक जारी रही।
– मार्च से जून के अंत तक लू लगने के 7,192 संदिग्ध मामले और 14 पुष्ट मौतें दर्ज की गईं, लेकिन स्वतंत्र विश्लेषणों से पता चला कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक थी।
– मीडिया रिपोर्टों में फरवरी से जुलाई के बीच लू लगने से कम से कम 84 मौतों का उल्लेख किया गया है।
– महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं, – जिनमें बाहरी कामगार, दिहाड़ी मजदूर, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हुए।
– मौसम विज्ञान के रिकॉर्ड से पता चला कि 27 मौसम स्टेशनों पर तापमान 43°C से ऊपर पहुंच गया था।
– राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कई क्षेत्रों में लू या भीषण लू की स्थिति थी, और कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7°C से 9°C अधिक था।
– स्‍टडी में यह भी पाया गया कि भारत के 57% जिले – जहां 76% आबादी रहती है – उच्च से बहुत उच्च स्तर के ताप जोखिम का सामना करते हैं।
– जो इस बात को रेखांकित करता है कि अत्यधिक गर्मी देश की सबसे व्यापक और कम पहचानी जाने वाली आपदाओं में से एक बन गई है।
– भारत में 2025 के अंत में चक्रवाती तूफान डिटवाह ने श्रीलंका और भारत के दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई. तेज बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण सैकड़ों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा।

————–
14. किन दो देशों के सीमा संघर्ष के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ने की घटना हुई, जिस पर भारत ने भी चिंता जताई?
During the border conflict between which two countries did the incident of the destruction of a statue of Lord Vishnu occur, an incident that also drew concern from India?

a. भारत और चीन
b. थाईलैंड और कंबोडिया
c. भारत और नेपाल
d. चीन और बांग्‍लादेश

Answer: b. थाईलैंड और कंबोडिया

– थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर थाई सेना ने 22 दिसंबर 2025 को भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ दी।
– कंबोडिया ने कहा कि मूर्ति उसके इलाके में थी, जिसे थाईलैंड ने अवैध तरीके से गिरा दिया।
– मूर्ति की ऊंचाई 30 फीट बताई जा रही है।
– थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 6 महीने से प्रीह विहार मंदिर के इलाके को लेकर विवाद चल रहा है।
– प्रीह विहार मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है।

दोनों देशों का सीमा विवाद 118 साल पुराना
– थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद 118 साल पुराना है।
– इसका केंद्र प्रीह विहार और ता मुएन थॉम जैसे प्राचीन मंदिर हैं, जो दोनों देशों की सीमा के बेहद करीब स्थित हैं।
– 1907 में, जब कंबोडिया फ्रांस के अधीन था, दोनों देशों के बीच 817 किमी लंबी सीमा खींची गई।
– थाईलैंड ने इसका विरोध किया, क्योंकि नक्शे में प्रीह विहार मंदिर कंबोडिया के हिस्से में दिखाया गया था।
– ता मुएन थॉम मंदिर को थाईलैंड में दिखाया गया, जिसे कंबोडिया अपना मानता है।
– यह विवाद 1959 में इंटरनेशनल कोर्ट तक पहुंचा।
– 1962 में अदालत ने प्रीह विहार मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा माना।
– थाईलैंड ने फैसला स्वीकारा, लेकिन आसपास की जमीन पर दावा जारी है।
– ऐतिहासिक रूप से भी खमेर साम्राज्य (कंबोडिया) और सियाम साम्राज्य (थाईलैंड) के बीच सीमाओं को लेकर संघर्ष लंबे समय तक चलता रहा है, जिसका असर आज तक दिखता है।

28 मई 2025 को हुई थी भिड़ंत
– दोनों देशों की सेनाओं के बीच 28 मई को एमरॉल्ड ट्राइंगल पर भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी।
– यह वो जगह है जहां थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस की सीमाएं मिलती हैं। – थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही इस इलाके पर दावा करते हैं।
– कंबोडियाई सेना के मुताबिक थाई सैनिक ने बॉर्डर इलाके के पास ता मुएन थॉम मंदिर को घेरकर उसके चारों ओर कंटीले तार लगा दिए थे।
– इसके बाद थाई सैनिकों ने ड्रोन छोड़ा और हवाई फायरिंग की।
– अब तक संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
– जबकि 10 लाख से ज्यादा को पलायन करना पड़ा है।
– हालांकि ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद सीजफायर हो गया था।

हेरिटेज साइट में शामिल होने पर विवाद बढ़ा
– वर्ष 2008 में प्रीह विहार मंदिर का विवाद तब और बढ़ गया जब इस मंदिर को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर लिया।
– मंदिर को मान्यता मिलने के बाद दोनों देशों की सेनाओं में झड़पें शुरू हो गईं। – वर्ष 2011 में तो हालात इतने बिगड़ गए कि हजारों लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए।
– वर्ष 2013 में कोर्ट ने अपने पुराने फैसले को साफ करते हुए कहा कि मंदिर ही नहीं, उसके आसपास का क्षेत्र भी कंबोडिया का है।
– हालांकि सीमा का मुद्दा अब तक पूरी तरह हल नहीं हो पाया है।

————–
15. हांसी को किस राज्‍य का 23वां जिला घोषित किया गया?
In which state was Hansi declared as the 23rd district?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. पंजाब
d. हरियाणा

Answer: d. हरियाणा

– नोटिफिकेशन राज्यपाल आशिम कुमार घोष ने 22 दिसंबर 2025 को जारी किया।
– हांसी को हिसार जिले से अलग करके बनाया गया है।
– जिला बनाने के लिए हांसी में नारनौंद उपमंडल को शामिल किया गया है।
– अब हांसी में डीसी और अन्य जिला स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति होगी।
– संभावना है कि हिसार के डीसी को ही अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है।

हरियाणा
राजधानी: चण्डीगढ़
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाषा: हिंदी और पंजाबी
पड़ोसी राज्‍य: पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

————–
16. PM मोदी ने 25 दिसंबर 2025 को किस पूर्व प्रधानमंत्री की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया?
On December 25, 2025, Prime Minister Modi inaugurated the Rashtra Prerna Sthal in Lucknow on the occasion of the 101st birth anniversary of which former Prime Minister?

a. अटल बिहारी वाजपेयी
b. लाल बहादुर शास्‍त्री
c. चंद्रशेखर
d. चौधरी चरण सिंह

Answer: a. अटल बिहारी वाजपेयी

– यह प्रेरणा स्थल लखनऊ के वसंत कुंज इलाके में बनाया गया है।
– प्रेरणा स्थल में भारत रत्‍न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कांस्य प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।
– पीएम ने इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित किया।
– स्थल पर एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनाया गया है जो इन तीनों राष्ट्रनिर्माता नेताओं के योगदान को दर्शाता है।

————–
17. केंद्र सरकार ने एक वैधानिक निकाय (statutory body) ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी (BOPS) की स्थापना की, ये किस मंत्रालय के अधीन है?
The central government established a statutory body called the Bureau of Port Security (BOPS). Under which ministry does it fall?

a. बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
b. नागरिक उडडयन मंत्रालय
c. परिवहन मंत्रालय
d. जल शक्ति मंत्रालय

Answer: a. बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय

– केंद्र सरकार ने नवस्थापित व्यापारिक जहाजरानी अधिनियम 2025 की धारा 13 के तहत बंदरगाह सुरक्षा ब्यूरो (बीओपीएस) को एक वैधानिक निकाय के रूप में गठित किया है।
– यह जहाजों (ships) तथा बंदरगाह (Port) सुविधाओं की सुरक्षा से संबंधित नियामक निरीक्षण कार्यों के लिए जिम्मेदार होगा।

BoPS का ये रहेगा काम
– अभी तटीय सुरक्षा की ज़िम्मेदारियाँ तटरक्षक बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राज्य समुद्री पुलिस और नौसेना जैसी कई एजेंसियों के बीच विभाजित हैं। – BoPS बोर्ड समुद्री आतंकवाद, हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य अवैध तस्करी, अवैध शिकार, जलमार्गों के माध्यम से अवैध प्रवासन, समुद्री डकैती और साइबर सुरक्षा खतरों जैसी सुरक्षा चिंताओं का भी समाधान करेगा।
– BoPS को अंतर्राष्ट्रीय जहाज और बंदरगाह सुविधा सुरक्षा संहिता (ISPS) जैसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन को लागू करने का कानूनी अधिकार होगा।

– भारत में 12 प्रमुख बंदरगाह और 217 गैर-प्रमुख बंदरगाह हैं।
– इनमें से 66 मालवाहक जबकि शेष मछली पकड़ने वाले बंदरगाह हैं।

————–
18. भारतीय तटरक्षक बल ने अपना पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत बेड़े में शामिल किया, इसका क्‍या नाम है?
The Indian Coast Guard has inducted its first indigenously built pollution control vessel into its fleet. What is its name?

a. खंडेरी
b. समुद्र प्रताप
c. अरिहंत
d. समर्थक

Answer: b. समुद्र प्रताप

– ICG ने समुद्र प्रताप को 23 दिसंबर 2025 को शामिल किया।
– यह पोत समुद्री प्रदूषण नियंत्रण, कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियानों में अहम भूमिका निभाएगा।
– 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री और आधुनिक तकनीक से लैस यह पोत भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।
– यह पोत अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।
– इसमें 30 मिमी की सीआरएन-91 गन, दो 12.7 मिमी की स्थिर रिमोट कंट्रोल गन जिनमें फायर कंट्रोल सिस्टम लगा है।
– स्वदेशी इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम, ऑटोमेटेड पावर मैनेजमेंट सिस्टम, शाफ्ट जनरेटर, सी बोट डेविट, पीआर बोट के लिए डेविट और उच्च क्षमता वाला बाहरी अग्निशमन सिस्टम शामिल है।
– इस पोत में ऑयल फिंगरप्रिंटिंग मशीन, जाइरो-स्टेबलाइज्ड स्टैंडऑफ एक्टिव केमिकल डिटेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं।

————–
19. इंडियन नेवी ने किस सबमरीन को 40 वर्षों की शानदार सेवा के बाद दिसंबर 2025 में सेवामुक्त कर दिया?
Which submarine did the Indian Navy decommission in December 2025 after 40 years of distinguished service?

a. INS अरिहंत
b. INS संधि
c. INS सिंधुघोष
d. INS सिंधु

Answer: c. INS सिंधुघोष

– 19 दिसंबर 2025 को सेवामुक्ति समारोह हुआ।
– इसमें मुंबई के नौसेना डाकयार्ड में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग आफिसर कमान-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन थे।
– लेफ्टिनेंट कमांडर रजत शर्मा की कमान के तहत सेवामुक्त किया गया।
– INS सिंधुघोष को 1985 में प्रमुख सबमरीन के रूप में इंडियन नेवी में शामिल किया गया था।

खासियत
– मजबूत जलमग्न युद्ध क्षमता
– लंबी अवधि की गश्त के लिए उच्च सहनशक्ति
– समुद्री निगरानी और निवारण में योगदान
– पनडुब्बी चालक दल के प्रशिक्षण और परिचालन तत्परता में सहायता।

————–
20. भारत का पहला वन विश्वविद्यालय (forest university) किस शहर में स्‍थापित होने का ऐलान हुआ?
In which city has India’s first forest university been announced to be established?

a. बरेली
b. कानपुर
c. पंत नगर
d. गोरखपुर

Answer: d. गोरखपुर

– Forest University उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थापित की जाएगी।
– इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने की।
– विश्वविद्यालय में वानिकी (Forestry), कृषि वानिकी (Agroforestry), सामाजिक वानिकी (Social Forestry) और बागवानी (Horticulture) जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।
– लगभग 125 एकड़ में ये बनेगी।
– विश्वविद्यालय की अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है।
– यह परिसर जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के निकट स्थित होगा। यह वही स्थान है जहां मुख्यमंत्री ने 6 सितंबर, 2024 को पहली बार इस योजना की घोषणा की थी।
– पुरुष और महिला छात्रों के लिए अलग-अलग हॉस्‍टल होगा जिनकी संयुक्त क्षमता लगभग 500 कमरों की होगी।

राजधानी: लखनऊ
राज्‍यपाल: आनंदीबेन पटेल
आबादी: 24 करोड़
भाषा: हिंदी

————–
21. एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोडयूसर श्रीनिवासन का निधन 20 दिसंबर 2025 को हो गया, वह किस सिनेमा से जुड़े थे?
Actor, writer, director, and producer Srinivasan passed away on December 20, 2025. Which film industry was he associated with?

a. मलयालम सिनेमा
b. मराठी सिनेमा
c. तेलुगु सिनेमा
d. भोजपुरी सिनेमा

Answer: a. मलयालम सिनेमा

– 69 वर्षीय श्रीनिवासन लंबे समय से उम्र से जुड़ी परेशानियों और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे।
– उनका जन्म 6 अप्रैल 1956 को केरल के थालास्सेरी के पास पट्टयम में हुआ था।
– 1977 में पी.ए. बैकर की फिल्म मणिमुझक्कम से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
– सामाजिक व्यंग्य और आम जिंदगी से जुड़े किरदारों के लिए उनको खास पहचान मिली।
– श्रीनिवासन द्वारा निर्देशित फिल्म चिंताविश्टयया श्यामला को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1998) से सम्मानित किया गया था।

————–
22. अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Human Solidarity Day celebrated?

a. 23 दिसंबर
b. 22 दिसंबर
c. 21 दिसंबर
d. 20 दिसंबर

Answer: d. 20 दिसंबर

– अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस हर वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है।
– दुनिया में एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2005 में इसकी घोषणा की।
– पहली बार इसका आयोजन वर्ष 2006 में हुआ था।

—————
23. भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ कब मनाया जाता है?
When is ‘National Farmers Day’ celebrated in the memory of the fifth Prime Minister of India, Chaudhary Charan Singh?

a. 23 दिसंबर
b. 24 दिसंबर
c. 25 दिसंबर
d. 26 दिसंबर

Answer: a. 23 दिसंबर

– इसी दिन 1902 में चौधरी चरण सिंह का जन्‍म हुआ था।
– वह किसानों के सबसे बड़े नेता कहे जाते हैं।

—————
24. वीर बाल दिवस कब मनाया जाता है?
When is Veer Bal Diwas celebrated?

a. 24 दिसंबर
b. 25 दिसंबर
c. 26 दिसंबर
d. 27 दिसंबर

Answer: c. 26 दिसंबर

छोटे साहिबजादों की शहादत की याद में आयोजन
– सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में इसका आयोजन 26 दिसंबर को किया गया।

कब हुई थी दिवस की घोषणा
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2023 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर इस दिवस की घोषणा की थी।
– उन्‍होंने कहा था कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

—————
25. अंतरराष्ट्रीय महामारी दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Epidemic Day celebrated?

a. 27 दिसंबर
b. 30 दिसंबर
c. 03 जनवरी
d. 26 दिसंबर

Answer: a. 27 दिसंबर

– इस दिन संक्रामक रोगों के खतरे और उनसे निजात के लिए सक्रिय उपायों की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर चर्चा होती है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने कोविड-19 से नुकसान को देखते हुए दिसंबर 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस की स्थापना की।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *