5 December 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 5 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को राष्‍ट्रपति भवन में कितने तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर मिला?
Russian President Putin received a guard of honour with how many gun salutes at Rashtrapati Bhavan?

a. 15
b. 21
c. 25
d. 31

Answer: b. 21

– रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर 2025 को भारत की यात्रा पर रहे।
– इस दौरान 5 दिसंबर को राष्‍ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी देकर उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

क्‍या होता है गन सैल्‍यूट?
– तोपें दागकर सलामी देना सेना में किसी के लिए सम्‍मान प्रदर्शित करने का एक तरीका है।
– तोपों की सलामी अलग-अलग मौकों (स्‍वागत, खुशी या अंतिम विदाई) पर दिया जाता है।
– किसको कितने तोपों की सलामी देना इसका प्रोटोकॉल बना हुआ है।
– 21-Gun Salute (सबसे उच्च सम्मान), भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा और सर्वोच्च सैन्य सम्मान है।

किसे दी जाती है 21 तोपों की सलामी
– भारत के राष्ट्रपति
– भारत के प्रधानमंत्री (कुछ विशेष राज्य अवसरों पर)
– विदेशी राष्ट्राध्यक्ष (President/King/Monarch)
– गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के समय

19 तोपों की सलामी
– उपराष्ट्रपति
– राज्यपाल (कुछ स्थितियों में)
– विदेशी उपराष्ट्रपति या समकक्ष dignitary

17 तोपों की सलामी
– राज्यपाल (मानक प्रोटोकॉल)
– मुख्यमन्त्री – कुछ विशेष औपचारिक कार्यक्रमों पर

15-Gun, 13-Gun, 11-Gun Salute
– केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री
– विदेशी मंत्री
– उच्च सैन्य पदाधिकारी (जैसे जनरल)
– महत्वपूर्ण दूतावास स्तर के मेहमान

तोपों की सलामी का चलन कब से?
– अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और भारत सहित कई देशों के राष्‍ट्रीय दिवसों पर 21 तोपों की सलामी की परंपरा है।
– भारत में गन सैल्‍युट की परंपरा ब्रिटिश साम्राज्‍य के समय से चली आ रही है।
– स्‍वतंत्रता से पहले 101 तोपों की भी सलामी दी जाती थी।
– 101 तोपों की सलामी केवल ब्रिटिश क्राउन को दी जाती थी।
– इसके बाद 31 तोंपों की सलामी शाही परिवार के लिए थी।
– भारत के वायरसराय और गवर्नर जनरल को भी 31 तोपों की सलामी दी जाती थी।
– उस वक्‍त 21 तोपों की सलामी की सलामी राष्‍ट्राध्‍यक्षों को दी जाती थी।
– तब भी 19 तोपों, 17 तोपों की सलामी का चलन था।
– आजादी के बाद भारत ने अंग्रेजों की यह परंपरा जारी रखी।
– हां, तोपों की संख्‍या कम कर दी गई।

फॉच्‍यूनर कार से एयरपोर्ट से एक साथ निकले पुतिन व मोदी


– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार शाम दिल्ली की धरती पर कदम रखा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद उनकी अगवानी करने एयरपोर्ट गए. लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो थी वाइट कलर की फॉर्च्यूनर कार ने।
– टोयोटा कंपनी की इस कार में पुतिन और मोदी एक साथ बैठकर एयरपोर्ट से निकले।
– पीएम मोदी और पुतिन अपनी बख्तरबंद गाड़ियां छोड़कर एक आम कार में क्यों बैठे, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.
– हो सकता है कि दोनों ने सुरक्षा से ज्यादा, संदेश देने के लिए इस गाड़ी का इस्तेमाल किया हो. पश्चिमी देशों को मैसेज दिया हो कि हम उनकी गाड़ी में नहीं, मेड इन इंडिया गाड़ी की सवारी ज्यादा पसंद करते हैं।
– फॉर्च्यूनर कार को बनाने वाली कंपनी भले ही जापान की हो, लेकिन अब ये गाड़ी भारत में बनती है. कर्नाटक के बिदादी में इसका प्लांट है. यानी यह मेड इन इंडिया कार है. फॉर्च्यूनर कार को देश में वीआईपी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.

—————-

2. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (दिसंबर 2025) में रेपो रेट को कितना बेसिस प्‍वाइंट घटाकर 5.25% कर दिया?
RBI reduced the repo rate by how many basis points to 5.25% in the bi-monthly monetary policy review (December 2025)?

a. 75
b. 50
c. 25
d. 5

Answer: c. 25

– भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 5 दिसंबर 2025 को हुई।
– बैठक के बाद RBI ने रेपो रेट दर को 25 बेसिस प्‍वाइंट घटाकर 5.50% से 5.25% कर दिया।
– यह ऐलान RBI के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने किया।
– साल 2025 में रेपो रेट में कुल मिलाकर 125 basis points (1.25%) की कटौती हो चुकी है।
– रेपो रेट में यह कमी, कमज़ोर रुपये और मज़बूत विकास दर और घटती मुद्रास्फीति के बीच संतुलन बनाते हुए किया गया है।
– इससे बैंकों के लिए ऋणों – खासकर आवास, व्यक्तिगत और लघु व्यवसाय ऋणों – और जमाओं पर ब्याज दरें कम करने का रास्ता साफ हो गया।
– समिति ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया।

पिछली बार कब घटाया गया था रेपो रेट
– जून 2025 में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 50 बेसिस प्‍वाइंट घटाकर रेपो रेट को 6% से 5.50% कर दिया था।
– अप्रैल 2025 में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटोटी की थी। जब रेपो रेट दर 6.25% से घटकर 6% कर दिया था।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

Note: 6 सदस्‍यीय मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्यक्ष – आरबीआई गवर्नर (संजय मल्‍होत्रा)

रेपो रेट कम करने की प्रमुख वजहें:
– मुद्रास्फीति में तेज गिरावट: खुदरा मुद्रास्फीति (रिटेल इन्फ्लेशन) में भारी कमी आई है, जिसके चलते आरबीआई ने इसे नियंत्रित मानते हुए ब्याज दरों में ढील दी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 2% तक कम कर दिया गया है।
– मजबूत आर्थिक वृद्धि: अर्थव्यवस्था में निरंतर गति बनी हुई है, जो विकास को समर्थन देने के लिए दर कटौती की गुंजाइश प्रदान करती है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसे “निम्न मुद्रास्फीति और मजबूत वृद्धि” के अनुकूल समय बताया।
– उधारकर्ताओं को राहत और विकास को बढ़ावा: यह कटौती लोन की ईएमआई कम करने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखती है, खासकर जब वैश्विक चुनौतियां जैसे यूएस टैरिफ्स का सामना हो रहा हो।

रुपये के अवमूल्यन का नीति पर प्रभाव
– ब्याज दरों में यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बुधवार को भारतीय मुद्रा मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 90 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर से नीचे गिर गई, जिससे वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मच गई और व्यापक वृहद आर्थिक परिदृश्य को लेकर चिंताएँ बढ़ गईं।
– रुपये में गिरावट केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों में कटौती की योजना को काफी जटिल बना सकती है।
– जब मुद्रा कमजोर होती है, तो आयातित मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएँ बढ़ जाती हैं—कच्चे तेल से लेकर आवश्यक वस्तुओं तक, सब कुछ महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी होती है।
– भले ही वर्तमान मुद्रास्फीति आरामदायक लग रही हो, लेकिन रुपये में गिरावट भविष्य की मुद्रास्फीति के लिए खतरा बन सकती है, जिससे भारतीय रिजर्व बैंक अधिक सतर्क हो जाता है। ऐसी स्थिति में ब्याज दरों में कटौती मुश्किल हो जाती है।
– लगातार डॉलर के बहिर्वाह, खासकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और विदेशों के अधिक आकर्षक बाजारों में पुनर्निवेश के कारण, लगातार तरलता कम हुई है और डॉलर की मांग बढ़ी है।
– साथ ही, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में लंबे समय से हो रही देरी ने भारत की बाहरी स्थिति में अनिश्चितता पैदा कर दी है।

—————
3. महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक (WPS) 2025-26 में भारत की क्‍या रैंक है?
What is India’s rank in the Women, Peace and Security Index (WPS) 2025-26?

a. 128
b. 129
c. 131
d. 130

Answer: c. 131

– जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वुमेन, पीस एंड सिक्योरिटी और पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो ने ये सूचकांक जारी किया है।
– महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक (WPS) सूचकांक तीन प्रमुख आयामों में महिलाओं की स्थिति के आधार पर विश्व स्तर पर 181 देशों की रैंकिंग करता है: समावेशन, न्याय और सुरक्षा।
– WPS सूचकांक में भारत 0.607 अंक के साथ 131 वें स्थान पर है, जो दर्शाता है कि देश स्थिर प्रगति कर रहा है, लेकिन प्रगति असमान है।
– महिलाओं की सुरक्षा, राजनीतिक नेतृत्व, श्रम-बल भागीदारी और कानूनी परिणामों में चुनौतियाँ बनी हुई हैं।
– वर्ष 2024 में भी भारत का 131वां स्‍थान था।

—————
4. महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक (WPS) 2025-26 में सबसे खराब रैंक किस देश की है?
Which country ranks worst in the Women, Peace and Security Index (WPS) 2025-26?

a. सीरिया
b. यमन
c. म्‍यांमार
d. अफगानिस्‍तान

Answer: d. अफगानिस्‍तान

– अफगानिस्‍तान 0.279 स्‍कोर और 181 रैंक के साथ महिलाओं के लिए सबसे खराब देशों की रैंकिंग में टॉप पर है।
– दूसरे नंबर पर यमन और तीसरे नंबर पर सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक है।
– ये सभी संघर्ष, अस्थिरता या कमजोर शासन से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, लगातार सबसे निचले स्थान पर बने हुए हैं।

—————
5. महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक (WPS) 2025-26 में कौन सा देश टॉप पर है?
Which country has topped the Women, Peace and Security Index (WPS) 2025-26?

a. नार्वे
b. डेनमार्क
c. भारत
d. चीन

Answer: b. डेनमार्क

– वर्ष 2024 में दुनिया भर में लगभग 676 मिलियन महिलाएं संघर्ष का सामना कर चुकी हैं, जो 2010 से 74 प्रतिशत की वृद्धि है।
– जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वुमेन, पीस एंड सिक्योरिटी और पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो ने यह सूचकांक जारी किया है।
– WPS इंडेक्‍स तीन प्रमुख आयामों में महिलाओं की स्थिति के आधार पर विश्व स्तर पर 181 देशों की रैंकिंग करता है: समावेशन, न्याय और सुरक्षा।
– स्कोर 0 से 1 के बीच होता है, जहाँ 1 का अर्थ है महिलाओं के लिए सबसे अच्छा संभव वातावरण।
– 2023 से अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखते हुए, डेनमार्क महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ देश के रूप में तीसरी बार नंबर 1 स्थान पर है।
– इसके बाद आइसलैंड और नॉर्वे का स्थान है।
– संयुक्त राज्य अमेरिका इस वर्ष छह स्थान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान से 31वें स्थान पर पहुंच गया है।
– इसका मुख्य कारण देश में मातृ मृत्यु दर में लगभग दो दशकों में पहली बार दर्ज किया गया सुधार है, जो 2024 के अंत तक के आंकड़ों पर आधारित है।
– आश्चर्य की बात यह है कि महिलाओं की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार संघर्ष प्रभावित देशों से आया है।

इन देशों के अच्छा प्रदर्शन करने के कारण?
– निर्णय-निर्माण (decision-making) में महिलाओं की उच्च भागीदारी
– मजबूत कानूनी सुरक्षा और समानता के प्रावधान
– सुरक्षित सार्वजनिक वातावरण
– स्वास्थ्य और शिक्षा के उत्कृष्ट परिणाम

– जिन 10 देशों के स्कोर में सबसे अधिक सुधार हुआ है, उनमें से पांच उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र में हैं, तथा चार मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में हैं।
– इन 10 में से पांच को ‘नाजुक राज्यों’ के रूप में वर्गीकृत किया है।

—————
6. अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Cheetah Day observed?

a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर

Answer: a. 4 दिसंबर

– यह दिन चीता की विलुप्ति को रोकने तथा इसके संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वैश्विक प्रयासों को महत्त्व देने को समर्पित है।
– चीता स्थानांतरण परियोजना के तहत वर्ष 2022 और 2023 में नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाया गया था।
– 2025 में बोत्‍सवाना से चीते मंगवाए गए।
– इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा गया।
– चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है।
– इसकी रफ्तार 70 मील प्रति घंटा तक हो सकती है।
– मतलब 112 किलोमीटर प्रति घंटा।

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस
– भारत सरकार ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना की थी। इसके तहत बड़ी बिल्लियां जैसे – शेर, बाघ, तेंदुए, हिम तेंदुए, प्‍यूमा, जगुआर और चीता का भविष्‍य सुरक्षित करना है।

1952 में भारत से विलुप्त हो गया था चीता
– अफ्रीका से चीते मंगवाए जाने से पहले 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
– देश का आखिरी भारतीय चित्तीदार चीता 1947 में छत्तीसगढ़ में मर गया था।

भारत से चीतों की विलुप्ति का कारण
– चीतों की विलुप्ति के दो विशेष कारण थे। पहला- जानवरों के शिकार के लिये चीता को पालतू बनाया जाना और दूसरा- कैद में रहने पर चीता प्रजनन नहीं करते।
– अपनी तेज़ गति तथा बाघ व शेर की तुलना में कम हिंसक होने की वजह से इसको पालना आसान था।
– देश की आजादी के पहले तत्कालीन राजाओं और ज़मीदारों द्वारा इसका प्रयोग अक्सर शिकार के लिये होता था जिसमें ये अन्य जानवरों को पकड़ने में उनकी मदद करते थे।
– चीते को पालने का मुख्य कारण इनका सहज स्वभाव था और ये कुत्तों की भाँति आसानी से पाले जा सकते थे।
– बाघ, शेर तथा तेंदुए के विपरीत यह कम उग्र जानवर है।
– किसी जंगल से पकड़ कर लाए गए चीते को छह महीने के अंदर प्रशिक्षित किया जा सकता था। इनको पिंजड़ों में रखने की बजाय ज़ंजीर से बांध कर रखा जाता था।

—————
7. स्वराज कौशल का निधन 4 दिसंबर 2025 को हो गया, वह किस राज्‍य के राज्‍यपाल रह चुके थे?
Swaraj Kaushal passed away on 4 December 2025, he was the Governor of which state?

a. असम
b. अरुणाचल प्रदेश
c. सिक्किम
d. मिजोरम

Answer: d. मिजोरम

– स्वराज कौशल पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता हैं।
– 73 वर्ष के स्वराज कौशल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले शख्स थे।
– 1990 में उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था।
– उस वक्त उनकी उम्र महज 37 साल थी।
– इसके अलावा वह 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी रहे।
– सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रहे। इस दौरान उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस लड़े।

—————
8. भारत का पहला वाटर पॉजिटिव एयरपोर्ट कौन बना?
Which became India’s first water positive airport?

a. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
b. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI)
c. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
d. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Answer: b. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI)

– दिल्‍ली का आईजीआई एयरपोर्ट ने वाटर पाजिटिव (जल-सकारात्मक) का दर्जा हासिल किया है।
– वाटर पॉजिटिव से आशय है कि एयरपोर्ट जितना पानी इस्तेमाल करता है, उससे कहीं ज्यादा पानी प्रकृति को लौटा रहा है।
– वाटर इनोवेशन समिट 2025 में एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल को इस उपलब्धि के लिए औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
– वाटर पाजिटिव (जल-सकारात्मक) का दर्जा का मतलब वर्षा जल को सहेजना, अपशिष्ट जल को पूरी तरह रिसाइकिल करना और खपत को न्यूनतम रखना।
– ये तीनों मिलकर स्थानीय जल स्रोतों पर दबाव को काफी कम कर रहे हैं।
– आईजीआई एयरपोर्ट का यह माडल अब दुनिया भर के एयरपोर्ट, औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े शहरी परिसरों के लिए एक उदाहरण बन गया है।
– ये एयरपोर्ट सिर्फ भारत का सबसे व्यस्त ही नहीं, बल्कि देश का सबसे ग्रीन एयरपोर्ट भी है।
– यह एयरपोर्ट पहले ही अपनी श्रेणी में एशिया का पहला एयरपोर्ट है जिसे एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल के कार्बन एक्रेडिटेशन प्रोग्राम में लेवल-5 का दर्जा मिल चुका है।

—————-
9. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का चेयरमैन किसे नियुक्‍त किया गया?
Who has been appointed as the Chairman of the Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)?

a. विवेक रंजन
b. संजय अग्रवाल
c. विवेक चतुर्वेदी
d. रजनीश कुमार तोमर

Answer: c. विवेक चतुर्वेदी

– विवेक चतुर्वेदी 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं।
– उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है।
– उन्‍होंने 1988 बैच के IRS अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल का स्थान लिया है, जो 28 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।
– CBIC देश के अप्रत्यक्ष कर ढांचे (जैसे जीएसटी, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज) के संचालन और निगरानी का शीर्ष संस्थान है।
– विवेक चतुर्वेदी इससे पहले प्रधान महानिदेशक (विजिलेंस) और संगठन के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) थे।

—————
10. भारत और किस देश की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का आयोजन तिरुवनंतपुरम में हुआ?
The joint military exercise Ekuverin between the armies of India and which country was held in Thiruvananthapuram?

a. बांग्‍लादेश
b. मालदीव
c. श्रीलंका
d. चीन

Answer: b. मालदीव

– भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, एकुवेरिन का 14वां संस्करण दिसंबर 2025 में केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ।
– इसमें गढ़वाल राइफल्स बटालियन से 45 सदस्यीय भारतीय सेना की टुकड़ी और समान क्षमता वाली एमएनडीएफ की टुकड़ी शामिल हुई।
– इस अभ्यास में सामरिक अभ्यास, संयुक्त मिशन योजना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान शामिल होगा, जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों में सुधार करना है।

मालदीव
– राजधानी – माले
– राष्‍ट्रपति – मोहम्‍मद मोउज्‍जू

—————
11. किस राज्‍य की उरैयूर सूती साड़ी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया?
Woraiyur cotton saree from which state was given the Geographical Indication (GI) tag?

a. तेलंगाना
b. आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. केरल

Answer: c. तमिलनाडु

– तमिलनाडु के तिरुचि क्षेत्र की प्रसिद्ध उरैयूर सूती साड़ी को 2 दिसंबर 2025 को चेन्नई में GI दिया गया।
– यह टैग उरैयूर देवंगा हैंडलूम बुनकर सहकारी समिति द्वारा मान्यता के लिए आवेदन करने के तीन साल बाद दिया गया।
– उरैयूर सूती साड़ी हल्के वजन की, बारीक कपास की साड़ी होती है।
– इसकी खासियत सौम्य डिज़ाइन और पुरातन बुनाई शैली है।
– उरैयूर सूती साड़ियों में शरीर और किनारे पर आम, चूड़ी, ज्यामितीय आकृतियों और मोतियों के डिज़ाइन होते हैं।

GI टैग
– GI टैग उन उत्पादों को दिया जाता है, जो किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से संबंधित हों, उस क्षेत्र की गुणों या कौशल पर आधारित हों और पारंपरिक ज्ञान या शिल्प तकनीकों का प्रतिनिधित्व करते हों।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *