यह 30 November & 01 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. हिन्द महासागर में बने किन दो चक्रवाती तूफानों ने नवंबर 2025 में चार देशों के बड़े हिस्से में तबाही मचाई और भारत को भी प्रभावित किया?
Which two cyclones formed in the Indian Ocean and caused devastation in large parts of four countries and also affected India in November 2025?
a. मेलिसा और दितवाह
b. शक्ति और दाना
c. दितवाह और सेन्यार
d. मोंथा और रेमल
Answer: c. दितवाह और सेन्यार

चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’
– ‘सेन्यार’ तूफान हिन्द महासार क्षेत्र के मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर 23-24 नवंबर 2025 को विकसित हुआ। यह क्षेत्र अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के करीब है।
– इसने 26 नवंबर 2025 की रात को इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया के क्षेत्रों में तबाही मचाई।
– बाढ़ और भूस्खलन से इससे 775 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा तबाही इंडोनेशिया में हुई।
– अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के कई द्वीपों पर भारी बारिश हुई।
चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’
– ‘दितवाह’ तूफान हिन्द महासागर में 26 नवंबर 2025 को श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट के पास विकसित हुआ।
– इसने 28 नवंबर को श्रीलंका के बड़े क्षेत्र में तबाही मचाई।
– भारी बारिश के कारण श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 300 से ज्यादा मौतें हुईं।
– इसके अगले दिन यह तूफान बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर गया।
– इसने भारतीय राज्य तमिलनाडु के बड़े क्षेत्र में भारी बारिश ला दी। इससे किसानों और मछुआरों को नुकसान हुआ।
2025 के तूफान
– 2025 में हिन्द महासार में चार चक्रवाती तूफान आए : दितवाह (श्रीलंका और भारत प्रभावित), सेन्यार (इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड), मोंथा (भारत), शक्ति (श्रीलंका और भारत)
—————
2. किस पड़ोसी देश ने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ से तबाही की वजह से आपातकाल की घोषणा की?
Which neighbouring country declared a state of emergency due to the devastation caused by cyclonic storm ‘Ditwah’?
a. इंडोनेशिया
b. श्रीलंका
c. पाकिस्तान
d. म्यांमार
Answer: b. श्रीलंका
– श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बचाव और राहत प्रयासों में तेजी लाने के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।
चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’
– ‘दितवाह’ तूफान हिन्द महासागर में 26 नवंबर 2025 को श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट के पास विकसित हुआ।
– इसने 28 नवंबर को श्रीलंका के बड़े क्षेत्र में तबाही मचाई।
– भारी बारिश के कारण श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 300 से ज्यादा मौतें हुईं।
– इसके अगले दिन यह तूफान बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर गया।
– इसने तमिलनाडु के बड़े क्षेत्र में भारी बारिश ला दी। इससे किसानों और मछुआरों को नुकसान हुआ।
————–
3. भारत ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित किस देश की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ चलाया, जिसमें तीनों सेनाओं और NDRF ने भी हिस्सा लिया?
India launched ‘Operation Sagar Bandhu’ to help which country affected by cyclone, in which all three armed forces and NDRF also participated?
a. इंडोनेशिया
b. मलेशिया
c. फिलिपींस
d. श्रीलंका
Answer: d. श्रीलंका

– भारत ने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ से प्रभावित श्रीलंका के लिए 28 नवंबर को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया।
– इसमें इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और NDRF शामिल हुए।
– भारत ने एयरक्राफ्ट कॅरियर INS विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरी, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL76 और C130J एयरक्राफ्ट के जरिए राहत सामग्री भेजी।
– INS विक्रांत से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
भारत द्वारा चला गए पिछले आपदा राहत अभियान?
– ऑपरेशन सागर बंधु : 2025 में तूफान ‘दितवाह’ के बाद श्रीलंका में राहत अभियान
– ऑपरेशन ब्रह्मा : 2025 में म्यांमार में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन दोस्त : वर्ष 2023 में तुर्किये में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन मैत्री : वर्ष 2015 : नेपाल में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन रेनबो : श्रीलंका में वर्ष 2004 में आयी सुनामी के बाद राहत अभियान।
– ऑपरेशन कैस्टर : मालदीव में वर्ष 2004 में आयी सुनामी के समय राहत अभियान।
कुछ रेस्क्यू (बचाव) अभियान के नाम
– ऑपरेशन सिंधु (जून 2025) : ईरान और इजरायल में संघर्ष के बीच अपने नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाने के लिए
– ऑपरेशन इंद्रावती (वर्ष 2024) : हैती देश में क्रिमिनल गैंग की हिंसा के दौरान
– ऑपरेशन अजय (वर्ष 2023) : हमास – इजरायल युद्ध के दौरान
– ऑपरेशन कावेरी (वर्ष 2023) : सूडान में गृहयुद्ध के दौरान
– ऑपरेशन गंगा (वर्ष 2022) : यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद
– ऑपरेशन राहत (वर्ष 2015) : यमन में संघर्ष के दौरान
—————
4. किस चक्रवाती तूफान से इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप, मलेशिया और थाइलैंड में बाढ़ व भूस्खलन से 775 से अधिक लोग मारे गए?
Which cyclone caused floods and landslides in Indonesia’s Sumatra island, Malaysia and Thailand, killing more than 775 people?
a. दितवाह
b. सेन्यार
c. मोंथा
d. अजब
Answer: b. सेन्यार
चक्रवाती तूफान सेन्यार
– यह एक दुर्लभ तूफान है जो रातोंरात बना और 26 नवंबर 2025 की सुबह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पहुंचा। यह इंडोनेशिया में दर्ज किया गया पहला नवंबर में बना चक्रवात है।
– सेन्यार 24-25 नवंबर 2025 को हिन्द महासार क्षेत्र के मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर विकसित हुआ।
– 25 नवंबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।
– 26 नवंबर की मध्यरात्रि के करीब उत्तरी सुमात्रा में इसने भूस्खलन ला दिया।
– इसके बाद यह मलेशिया की ओर बढ़ते हुए 28 नवंबर को दक्षिण चीन सागर में प्रवेश कर गया।
– सेन्यार तूफ़ान ने मध्य और दक्षिणी थाईलैंड (विशेषकर सोंगखला प्रांत), प्रायद्वीपीय मलेशिया और इंडोनेशिया के सुमात्रा में भारी बाढ़ और भूस्खलन का कारण बना।
– भले ही यह चक्रवात अल्पकालिक हो, लेकिन मलक्का जलडमरूमध्य के निकट दर्ज किए गए सबसे दुर्लभ चक्रवातों में से एक है, जो इसे एक ऐतिहासिक मौसम संबंधी घटना बनाता है।

सेन्यार से 775 से अधिक मौतें
– इससे तीनों देशों में 770 से ज़्यादा लोग मारे गए।
– इंडोनेशिया में कम से कम 505 लोगों की मौत, 2,500 से ज़्यादा घायल और 430 लापता लोगों की सूचना मिली। ये सभी उत्तरी सुमात्रा, पश्चिमी सुमात्रा और आचे प्रांतों में हुए।
– थाईलैंड के 14 प्रांतों में 267 मौतें और 102 घायल भी दर्ज किए गए, जिनमें अकेले सोंगखला में 200 मौतें शामिल हैं।
– जबकि मलेशिया में 3 मौतें दर्ज की गईं।
चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग जिम्मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।
– समुद्र, धरती में ग्लोबल वार्मिंग या गर्मी को सोखने में बड़ा योगदान देता है।
– एक तरह से कह सकते हैं कि चक्रवाती तूफान के जरिए समुद्र खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है।
दुनिया के हर इलाके में अलग नामों से साइक्लोन
अमेरिका – हरिकेन / टॉरनेडो
कैरेबियन सी – हरिकेन
चाइना सी – टाइफून
हिन्द महासागर – ट्रॅपिकल साइक्लोन
जापान – टाइफू
नॉर्दर्न ऑस्ट्रेलिया – विली विलीज
फिलीपींस – बगुइयो
————–
5. चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ का नाम किस देश ने रखा?
Which country named the cyclonic storm ‘Ditwah’?
a. UAE
b. बांग्लादेश
c. भारत
d. यमन
Answer: d. यमन
—————-
6. चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ का नाम किस देश ने रखा?
Which country named the cyclonic storm ‘Seniyar’?
a. UAE
b. बांग्लादेश
c. भारत
d. यमन
Answer: a. UAE
हिन्द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– तूफान का नाम रखने की व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) / ESCAP (एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग) पैनल द्वारा बनी हुई है।
– हिन्द महासागर क्षेत्र 13 देश चक्रवाती तूफानों का नाम तय करते हैं।
– इन देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है.
पिछले तूफान और नामाकरण
– दितवाह : यमन (नवंबर 2025 में श्रीलंका से टकराया और दिसंबर में असर भारत में भी दिखा)
– सेन्यार : UAE (नवंबर 2025 में इंडोनेशिया के सुमात्रा से टकराया)
– मोंथा : थाईलैंड (अक्टूबर 2025: आंध्र प्रइेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया)
– शक्ति : श्रीलंका (अक्टूबर 2025: पश्चिमी तट, मुख्य रूप से गुजरात और महाराष्ट्र)
– फेंगल : सऊदी अरब (नवंबर 2024: पुदुचेरी व तमिलनाडु से टकराया)
– दाना : कतर
– आसना : पाकिस्तान
– रेमल : ओमान
—————
7. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
When is World AIDS Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: a. 1 दिसंबर
2025 की थीम :
– बाधाओं को दूर करके, एड्स से लड़ने की व्यवस्था को और बेहतर बनाना।
– Overcoming disruption, transforming the AIDS response
– विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र मनाते है।
– इसका उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे लोग इस खतरनाक बीमारी के संक्रमण से बच सके।
– इसे पहली बार वर्ष 1988 में मनाया गया।
– AIDS – एक्वॉयर्ड इम्युनो डेफीसिअन्सी सिंड्रोम
– AIDS का कारण वायरस है जिसका नाम HIV (Human Immunodeficiency Virus)
—————
8. PM मोदी ने भारत के किस राज्य में भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची 77 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया?
In which Indian state did PM Modi unveil a 77-foot bronze statue of Lord Ram?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. गोवा
d. महाराष्ट्र
Answer: c. गोवा

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भगवान राम की 77 फुट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
– वह नवंबर 2025 में दक्षिण गोवा के कानकोना स्थित पार्टगली में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में पहुंचे थे।
– गोवा सरकार के अनुसार, यह दुनिया में राम की सबसे ऊँची प्रतिमा है।
– दक्षिण गोवा के कनाकोना स्थित पर्तगल गांव में इस मठ का वर्तमान परिसर करीब 370 साल पहले बनाया गया था।
राम सुतार ने बनाई प्रतिमा
– गोवा के लोक निर्माण मंत्री दिगंबर कामत ने दावा किया कि प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार द्वारा निर्मित यह राम प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा है।
– सुतार की पिछली परियोजनाओं में गुजरात में स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी भी शामिल है।
गोवा
राजधानी: पणजी
मुख्यमंत्री – प्रमोद सावंत
—————-
9. एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत का कौन सा स्थान है?
What is India’s rank in the Asia Power Index 2025?
a. 1st
b. 2nd
c. 3rd
d. 4th
Answer: c. 3rd
– एशिया पावर इंडेक्स को ऑस्ट्रेलिया की लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया है।
– इंडेक्स में भारत 100 में से 40 अंक के साथ सूचकांक में तीसरे स्थान पर है।
– रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की इस उपलब्धि में आपरेशन सिंदूर की बड़ी भूमिका है।
– इंडेक्स में भारत की सैन्य ताकत के साथ-साथ तेजी से बढ़ती आर्थिक क्षमता को भी अहमियत दी गई है।
– संयुक्त राज्य अमेरिका 80.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।
– जबकि चीन 73.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
– जापान 38.8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
इन मानदंडों पर बना इंडेक्स
– एशिया पावर इंडेक्स को तैयार करने में कुल 131 संकेतकों और आठ मानकों को आधार बनाया गया है।
– मानकों में सैन्य क्षमता, रक्षा नेटवर्क, आर्थिक शक्ति, आर्थिक संबंध, कूटनीतिक एवं सांस्कृतिक प्रभाव, लचीलापन और भविष्य के संसाधनों के आधार पर समग्र प्रभाव क्षमता मापी गई है।
चुनौतियाँ
– भारत का सबसे कमजोर क्षेत्र रक्षा नेटवर्क है , जो 11वें स्थान पर है।
– रक्षा नेटवर्क में इसका स्कोर गिर गया, तथा फिलीपींस और थाईलैंड उससे आगे निकल गए।
– अपेक्षित शक्ति और वास्तविक प्रभाव के बीच अंतर के कारण पावर गैप स्कोर महत्वपूर्ण रूप से नकारात्मक है ।
—————
10. एशिया पावर इंडेक्स 2025 में पहले स्थान पर कौन सा देश है, जो एशिया प्रशांत क्षेत्र को प्रभावित करने की क्षमता रखता है?
Which country is ranked first in the Asia Power Index 2025 and has the potential to influence the Asia Pacific region?
a. चीन
b. यूएसए
c. जापान
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: b. यूएसए
– आप सोच रहे होंगे कि ये एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका कैसे।
– तो इस रैंकिंग में इस बात को देखा जाता है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कौन सा देश कितना प्रभावशाली है, चाहे वह एशिया का हो या नहीं हो।
– इस इंडेक्स का मतलब है कि एशिया में किस देश की इकोनॉमिक, डिफेंस सहित मई मानकों में कितनी हैसियत है।
– इस सूची में कुल 27 देशों को शामिल किया गया है।
– अपनी आर्थिक क्षमता में भारत ने जापान को पछाड़ते हुए एक पायदान की बढ़त दर्ज की है।
टॉप 10 देश स्कोर
अमेरिका : 80.4
चीन : 73.7
भारत : 40.0
जापान : 38.8
रूस : 32.1
ऑस्ट्रेलिया : 31.8
दक्षिण कोरिया : 31.5
सिंगापुर : 26.6
इंडोनेशिया : 22.4
मलेशिया : 20.5
—————
11. रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण का एक यादगार दिवस कब मनाया जाता है?
When is a Memorial Day of Remembrance observed for all victims of chemical warfare?
a. 30 नवंबर
b. 1 दिसंबर
c. 2 दिसंबर
d. 3 दिसंबर
Answer: a. 30 नवंबर
– यह दिन उन लोगों को सम्मानित करने और याद करने का अवसर प्रदान करता है जो रासायनिक युद्ध के दौरान पीड़ित हुए और मारे गए।
————–
12. भारत के किस शहर को आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली?
Which Indian city officially got the hosting rights of Commonwealth Games 2030?
a. दिल्ली
b. मुंबई
c. चेन्नई
d. अहमदाबाद
Answer: d. अहमदाबाद
– ग्लासगो में 26 नवंबर 2025 को आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में अहमदाबाद ने नाइजीरिया के अबुजा को पछाड़ते हुए यह मेजबानी हासिल की।
– यह आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स मूवमेंट का शताब्दी वर्ष वर्ष भी होगा।
– यह निर्णय गुजरात की मजबूत खेल अवसंरचना और भारत के 2036 ओलंपिक मेज़बानी के लक्ष्य के साथ भी मेल खाता है।
– भारत ने पिछली बार 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की थी।
कॉमनवेल्थ के बारे में
– यह 56 देशों का स्वैच्छिक संघ है, जिसमें ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश शामिल हैं, और राजा चार्ल्स III इसके प्रमुख हैं।
– खेल: हर चार वर्ष में कॉमनवेल्थ गेम्स।


