यह 23 & 24 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. 20वां ‘G20 समिट 2025’ किस देश और उसके शहर में आयोजित हुआ, जिसमें PM मोदी शामिल हुए?
In which country and city was the 20th ‘G20 Summit 2025’ held, in which PM Modi participated?
a. दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)
b. भारत (लखनऊ)
c. ब्राजील (रियो डी जनेरियो)
d. यूएसए (न्यूयार्क)
Answer: a. दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)

– जगह (Venue): जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका।
– तिथि (Dates): 22-23 नवंबर 2025 (पूर्व-समिट कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू)।
– होस्ट देश और अध्यक्षता (Host & Presidency): दक्षिण अफ्रीका (1 दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक)। यह ग्लोबल साउथ की लगातार चौथी अध्यक्षता थी (इंडोनेशिया 2022, भारत 2023, ब्राजील 2024 के बाद)।
– अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित पहला जी20 शिखर सम्मेलन था।
G20 समिट कहां
– 2023 : भारत (नई दिल्ली) [थीम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य]
– 2024 : ब्राजील (रियो डी जनेरियो) [थीम – एक न्यायपूर्ण विश्व और एक टिकाऊ ग्रह का निर्माण]
– 2025 : दक्षिण अफ्रीका
– 2026 : यूएसए
G20 के बारे में
– G20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी का गठन वित्तीय संकट को देखते हुए 1999 में किया गया था।
– इस वित्तीय संकट ने पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया को प्रभावित किया था।
– G20 का उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है।
– अब इसके 21 सदस्य हैं और 2024 की समिट में इसे G21 के नाम से जाना जाएगा।
– इसमें 19 देश और दो संगठन शामिल हैं।
– यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के एक मंच के रूप में, यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
– इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है। जिस देश को अध्यक्ष मिलती है, वहीं पर इसका दफ्तर हो जाता है।
G20 के 21 सदस्य देश
– भारत
– अर्जेंटीना
– जर्मनी
– इंडोनेशिया
– इटली
– जापान
– कोरिया गणराज्य
– मैक्सिको
– रूस
– सऊदी अरब
– दक्षिण अफ्रीका
– तुर्किये
– ऑस्ट्रेलिया
– ब्राजील
– कनाडा
– चीन
– फ्रांस
– यूनाइटेड किंगडम
– USA
– यूरोपीय संघ
– अफ्रीकी संघ
– अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और वर्ल्ड बैंक इसके रिप्रेजेंटेटिव (representatives) है।
—————-
2. ‘G20 समिट 2025’ की थीम बताइए?
What is the theme of ‘G20 Summit 2025’?
a. एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य
b. एक न्यायपूर्ण विश्व और एक टिकाऊ ग्रह का निर्माण
c. सारा जहां हमारा
d. एकजुटता, समानता, स्थिरता
Answer: d. एकजुटता, समानता, स्थिरता
– यह अफ्रीकी मूल्यों ‘उबुंटू’ (मैं हूं क्योंकि हम हैं) से प्रेरित है।
2025 समिट की थीम : एकजुटता, समानता, स्थिरता
– “Solidarity” – विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं में सहयोग बढ़ाना।
– “Equality” – देशों और लोगों के बीच समान अवसर सुनिश्चित करना।
– “Sustainability” – दीर्घकालिक विकास, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और भविष्य की पीढ़ियों की ज़िम्मेदारी।
– इस बात को दर्शाता है कि G20 सिर्फ आर्थिक मुद्दों पर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, पर्यावरण और विकास के दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर भी फोकस करना चाहता है।
– G20 की थीम (Theme) हर वर्ष उस देश पर निर्भर करती है जो G20 की अध्यक्षता करता है।
—————
3. किस देश ने जी20 का बहिष्कार किया और अंतिम मसौदे के प्रारूपण में भाग नहीं लिया?
Which country boycotted the G20 and did not participate in the drafting of the final draft?
a. जापान
b. ऑस्ट्रेलिया
c. यूएसए
d. रूस
Answer: c. यूएसए

– अमेरिका ने 2025 G20 समिट (Johannesburg) का बहिष्कार किया।
अमेरिका ने G20 2025 क्यों बहिष्कार किया
– मूल कारण: ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकानर (सफेद) किसानों पर “दमन” का आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने G20 बहिष्कार का आधार बताया।
– नीतिगत मतभेद: दक्षिण अफ्रीका का G20 एजेंडा अमेरिका के लिए “क्लाइमेट, समानता, सस्टेनेबिलिटी” बहुत प्रगतिशील/विकासोन्मुखी है, और अमेरिका उसकी कुछ प्राथमिकताओं से सहमत नहीं है। – अमेरिकी विदेश मंत्री (Marco Rubio) ने कहा कि G20 का यह एजेंडा “DEI (Diversity, Equity, Inclusion) और क्लाइमेट परिवर्तन” पर ज़्यादा जोर दे रहा है, जिसे उन्होंने “एंटी-अमेरिकनिज़्म” करार दिया।
– राजनीतिक तनाव: यह बहिष्कार केवल आर्थिक-नैतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि बड़े स्तर पर कूटनीतिक शक्ति और G20 के भविष्य पर भी सवाल खड़ा करता है। अमेरिकी ट्रम्प-प्रशासन और दक्षिण अफ्रीका सरकार के बीच पहले से तनाव हैं। ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका की सरकार को “भेदभावात्मक” नीतियों का आरोप लगाया है।
हस्तांतरण विवाद (G20 प्रेसिडेंसी हैंडओवर)
– G20 सम्मेलन के अंत में अध्यक्षता को अगले देश (अमेरिका) को हैंडओवर करना होता है। अमेरिका ने प्रस्तावित हैंडओवर समारोह में सिर्फ एम्बेसी के चार्ज़ डी’अफेयर भेजने की बात कही, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इसे “संप्रभुता का अपमान” माना।
दक्षिण अफ्रीका और अन्य का रिएक्शन
– दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व (रमाफ़ोसा) कह रहा है कि अमेरिका का बहिष्कार “डिप्लोमैटिक गलती” है और यह G20 की वैश्विक साझेदारी को कमजोर करता है।
– अफ्रीकी और अन्य कई देशों ने अमेरिका की इस नीति को “बहुपक्षीयता (multilateralism)” के लिए नकारात्मक संकेत माना है।
—————-
4. G20 समिट में किन देशों के प्रमुख अनुपस्थित रहे और उनमें से कुछ ने अपने प्रतिनिधि भेजे?
Which heads of countries were absent from the G20 summit and some of them sent their representatives?
a. यूएसए, चीन, रूस, मैक्सिको
b. यूएसए, ब्राजील, वियतनाम
c. चीन, रूस, जर्मनी, श्रीलंका
d. फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन
Answer: a. यूएसए, चीन, रूस, मैक्सिको (अनुपस्थिति: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (पूरी तरह बहिष्कार), चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (प्रधानमंत्री ली कियांग प्रतिनिधित्व), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (आईसीसी वारंट के कारण), मैक्सिको और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति (उप-प्रतिनिधि भेजे)

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (पूरी तरह बहिष्कार)
– चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (प्रीमियर ली कियांग प्रतिनिधित्व)
– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (आईसीसी {इंटरनेशन क्रिमनल कोर्ट} वारंट के कारण)
– मैक्सिको और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति (उप-प्रतिनिधि भेजे)
—————
5. दक्षिण अफ्रीका के बाद G20 का अगला अध्यक्ष कौन बना?
Who became the next President of G20 after South Africa?
a. जर्मनी
b. जापान
c. यूएसए
d. भारत
Answer: c. यूएसए
– दक्षिण अफ्रीका के बाद जी20 की अगली अध्यक्षता संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को मिली।
– जी20 की अध्यक्षता वार्षिक रूप से घूमती रहती है, और 2025 में दक्षिण अफ्रीका के बाद 2026 के लिए अमेरिका को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– समिट के दौरान ही औपचारिक हस्तांतरण की घोषणा की गई। 2026 का समिट फ्लोरिडा के ट्रंप गोल्फ कोर्स में होने की संभावना है।
20वें समिट के विरोध के बावजूद अमेरिका को अध्यक्षता
– हालांकि, जोहान्सबर्ग समिट (22-23 नवंबर 2025) में अमेरिकी बहिष्कार के कारण पारंपरिक ‘गेवल हस्तांतरण’ (समारोहिक सौंपना) नहीं हो सका, लेकिन अध्यक्षता का फैसला पहले ही तय था।
– जी20 का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है, इसलिए अध्यक्ष देश ही अगले को सौंपता है, लेकिन अनुपस्थिति से केवल औपचारिकता प्रभावित हुई, न कि पदार्थ।
– यह रोटेशनल सिस्टम बहुपक्षीयता को मजबूत रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
– यह किसी समिट में भाग लेने या प्रतिनिधि भेजने पर निर्भर नहीं करती। दक्षिण अफ्रीका (2025) के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 2026 की अध्यक्षता स्वाभाविक रूप से मिली, क्योंकि यह रोटेशन का हिस्सा है।
—————
6. G20 समिट में PM मोदी ने वृद्धि, विकास और सभी के कल्याण के प्रति भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कितने विचार प्रस्तावित किए?
How many ideas were proposed by PM Modi at the G20 Summit, articulating India’s vision for growth, development and well-being of all?
a. 2
b. 4
c. 5
d. 6
Answer: d. 6 (जी-20 वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार का निर्माण, G20 अफ्रीका कौशल गुणक का निर्माण, G20 वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया दल, G20 मुक्त उपग्रह डेटा साझेदारी, G20 क्रिटिकल मिनरल्स सर्कुलरिटी पहल का निर्माण, ड्रग टेरर नेक्सस का मुकाबला करने के लिए G20 पहल)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट में भाग लिया और छह नई पहलें प्रस्तावित कीं:
1) G20 वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार का निर्माण: यह भावी पीढ़ियों के लाभ के लिए मानवता के सामूहिक ज्ञान का उपयोग करेगा।
2) G20 अफ्रीका कौशल गुणक (Skills Multiplier) का निर्माण: इस कार्यक्रम का उद्देश्य अफ्रीका में युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए दस लाख प्रमाणित प्रशिक्षकों का एक समूह तैयार करना है। इससे स्थानीय क्षमताएं विकसित होंगी और महाद्वीप में दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
3) G20 वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया दल (Healthcare Response Team) का निर्माण: इसमें G20 के प्रत्येक देश के स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ शामिल होंगे और इन्हें दुनिया के किसी भी हिस्से में वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैनात किया जा सकता है।
4) G20 मुक्त उपग्रह डेटा साझेदारी (Open Satellite Data Partnership) की स्थापना: इस कार्यक्रम के माध्यम से G20 अंतरिक्ष एजेंसियों का उपग्रह डेटा विकासशील देशों को कृषि, मत्स्य पालन, आपदा प्रबंधन आदि गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
5) G20 क्रिटिकल मिनरल्स सर्कुलरिटी पहल का निर्माण: यह पहल पुनर्चक्रण, शहरी खनन, सेकेंड-लाइफ बैटरी परियोजनाओं और विभिन्न प्रकार के नवाचारों को बढ़ावा देगी, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा को मजबूत करने और विकास के स्वच्छ मार्ग विकसित करने में मदद करेगी।
6) ड्रग टेरर नेक्सस का मुकाबला करने के लिए G20 पहल का निर्माण: यह नशीली दवाओं की तस्करी को संबोधित करेगा और ड्रग-आतंक अर्थव्यवस्था को तोड़ देगा।
————–
7. किन देशों के समूह IBSA की मीटिंग G20 समिट 2025 के दौरान हुई?
IBSA, a group of which countries, met during the G20 Summit 2025?
a. भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका
b. ईरान, भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया
c. इटीली, भारत, दक्षिण अफ्रीका
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका (IBSA)
– G20 समिट 2025 के दौरान जोहानसबर्ग में IBSA की मीटिंग हुई।
– यह नाम भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका (IBSA) से जुड़कर बना है।
– मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा शामिल हुए।
– PM मोदी ने कहा – आईबीएसए कोई साधारण समूह नहीं है; यह तीन बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों और तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ता है।
– उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया तथा शिखर सम्मेलन में आईबीएसए देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।
————–
8. भारत और G20 देशों के साथ नई पहल
New initiatives with India and G20 countries
1) भारत और इटली ने आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में सहयोग के लिए संयुक्त पहल की घोषणा की
– भारत और इटली ने 23 नवंबर, 2025 को संयुक्त पहल की घोषणा की।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की और व्यापार, रक्षा और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
2) भारत और कनाडा रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में गहन सहयोग करेंगे
– प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के PM मार्क कार्नी, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में गहन सहयोग की संभावनाओं को खोलने पर सहमत हुए।
3) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई और कनाडाई समकक्षों के साथ बैठक के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के बीच एक नई त्रिपक्षीय प्रौद्योगिकी और नवाचार साझेदारी की घोषणा की।
– प्रधानमंत्री मोदी कहा, ‘‘हमें आज आस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (एसीआईटीआई) साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’
————–
9. जी20 घोषणापत्र की मुख्य बातें
Highlights of the G20 Declaration
– समिट का मुख्य दस्तावेज ‘लीडर्स डिक्लेरेशन’ (122 बिंदु) था, जो परंपरा तोड़ते हुए शुरू में ही अपनाया गया ताकि ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता मिले। प्रमुख कमिटमेंट्स:
1) सामाजिक और विकास मुद्दे (Social & Development): लिंग समानता (हिंसा समाप्ति, समान वेतन); युवा सशक्तिकरण; सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC), महामारी समझौता; खाद्य प्रणालियों को मजबूत (उबुंटू अप्रोच); अवैध वित्तीय प्रवाह रोकना (अफ्रीका को सालाना 88 बिलियन USD नुकसान); UN सुधार, WTO MC14 समर्थन।
2) उबंटू की भावना और बहुपक्षीय सहयोग पर ज़ोर: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा थोपे गए अमेरिकी टैरिफ युद्धों और उनके विघटनकारी कदमों का अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख।
3) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग की जिससे इसका प्रतिनिधित्व बेहतर हो। जी-20 घोषणापत्र में कहा गया है, “हम सुरक्षा परिषद में एक परिवर्तनकारी सुधार के माध्यम से सुधार करने का संकल्प लेते हैं जो इसे 21वीं सदी की वास्तविकताओं और माँगों के अनुरूप बनाता है।
4) आतंकवाद की निंदा: भारत के दृष्टिकोण से, आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की भी निंदा की गई है। छठे पैराग्राफ में एक पंक्ति में कहा गया है, “हम आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करते हैं।”
5) जलवायु और पर्यावरण (Climate & Environment): पेरिस समझौते का पालन, 1.5°C वार्मिंग सीमा, मध्य-शताब्दी तक नेट जीरो; जलवायु वित्त को ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाना (2030 से पहले 5.8-5.9 ट्रिलियन USD की जरूरत); COP30 (बेलेम, ब्राजील) के सफल परिणामों का स्वागत; जैव विविधता फ्रेमवर्क (कुन्मिंग-मॉन्ट्रियल) का कार्यान्वयन; वनों की कटाई रोकना (2030 तक), महासागर संरक्षण (BBNJ समझौता); भूमि क्षरण 50% कम (2040 तक)।
6) अर्थव्यवस्था और वित्त (Economy & Finance): MDBs (मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंक्स) और IMF सुधार (विकासशील देशों की आवाज मजबूत); SDR चैनलिंग से 100 बिलियन USD से अधिक; कर्ज राहत के लिए सामान्य फ्रेमवर्क मजबूत, डेट-स्वैप अन्वेषण; WTO सुधार, AfCFTA (अफ्रीकी महाद्वीप मुक्त व्यापार क्षेत्र) समर्थन; ऊर्जा दक्षता दोगुनी, नवीकरणीय क्षमता तिगुनी (2030 तक); उबुंटू लिगेसी इनिशिएटिव से अफ्रीकी इंफ्रास्ट्रक्चर
—————
10. पहला ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप 2025 किस देश की टीम ने जीता?
Which country’s team won the first Blind Women’s T20 World Cup 2025?
a. श्रीलंका
b. भारत
c. ऑस्ट्रेलिया
d. पाकिस्तान
Answer: b. भारत (भारत ने कोलंबो में नेपाल को 7 विकेट से हराया)
– विजेता और उपविजेता: भारत (विजेता); नेपाल (उपविजेता)
– भारतीय टीम ने नेपाल को सात विकेट से हराकर पहला ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीत लिया।
– फाइनल मैच 23 नवंबर 2025 को कोलंबो (श्रीलंका) में खेला गया था।
– भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और नेपाल को 114 रनों पर रोक दिया।
– जवाब में भारत ने 12 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
– भारतीय टीम की कप्तान दीपिका टीसी हैं।
– इस पहले ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप में भारत, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 8 टीमें भी शामिल थीं।
ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप के बारे में
– ब्लाइंड क्रिकेट एक खास तरह का खेल है। इसमें एक सफेद प्लास्टिक की गेंद का इस्तेमाल होता है, जिसके अंदर बॉल बेयरिंग भरे होते हैं।
– जब गेंद लुढ़कती है तो उसमें से खड़खड़ाहट की आवाज आती है, जिससे खिलाड़ी उसे सुन पाते हैं।
– गेंदबाज को बल्लेबाज से पूछना होता है कि क्या वह तैयार है। फिर गेंद फेंकते समय “प्ले” चिल्लाना होता है।
– गेंद को कम से कम एक बार उछालकर अंडरआर्म फेंका जाता है।
– नियमित क्रिकेट की तरह ब्लाइंड क्रिकेट में भी हर टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। लेकिन इसमें कम से कम चार खिलाड़ी पूरी तरह से नेत्रहीन होने चाहिए। बाकी खिलाड़ी आंशिक रूप से दृष्टिबाधित हो सकते हैं।
– फील्डर अपनी स्थिति बताने के लिए एक बार ताली बजाते हैं।


