यह 18 & 19 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. किस पड़ोसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री को “मानवता के खिलाफ अपराध” का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई गई, जो भारत में निर्वासन में रह रही हैं?
The former Prime Minister of which neighbouring country, convicted of “crimes against humanity” and sentenced to death, is living in exile in India?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. नेपाल
d. बांग्लादेश
Answer: d. बांग्लादेश (पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना)

– बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने 17 नवंबर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को “मानवता के खिलाफ अपराध” का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई।
– इस ट्रिब्यूनल की स्थापना उन्होंने खुद 2009 में किया था।
– बताया जाता है कि उन्होंने राजनीतिक दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इसे स्थापित किया था।
– भ्रष्टाचार के आरोपों और सरकारी नौकरियों में बेहद अलोकप्रिय कोटा प्रणाली को लेकर महीनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद पिछले जुलाई 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना का 15 साल का शासन अचानक समाप्त हो गया।
– तब से वह भारत में निर्वासन में रह रही हैं।
– यह मुकदमा उनकी ग़ैर-मौजूदगी में चलाया गया, जिसकी वजह से इस पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया जा रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप
– संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने फरवरी 2025 में जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि, पिछले साल (2024) बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शनों में 46 दिनों की अवधि में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। हज़ारों लोग घायल हुए थे।
– रिपोर्ट में कहा गया है, “यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि पूर्व सरकार के अधिकारियों, उसके सुरक्षा और खुफिया तंत्र ने पूर्व सत्तारूढ़ दल से जुड़े हिंसक तत्वों के साथ मिलकर गंभीर और व्यवस्थित मानवाधिकार उल्लंघन किए हैं।”
– हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार द्वारा किए गए अपराधों के लिए “न्याय” दिलाने का वादा किया।
किस मामले में शेख हसीना पर ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया
– हसीना पर उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया गया और उनके (और अन्य आरोपियों के) विरुद्ध पांच आरोप लगाए गए:
* भड़काऊ भाषण देना;
* प्रदर्शनकारियों को दबाने और खत्म करने के लिए घातक हथियारों के इस्तेमाल का आदेश देना;
* रंगपुर में बेगम रोकेया विश्वविद्यालय के छात्र अबू सईद की गोली मारकर हत्या;
* ढाका के चंखरपुल क्षेत्र में छह प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या; और
* अशुलिया में छह लोगों को जलाकर मार डाला गया।
– शेख हसीना को 5 अगस्त 2024 को चंखरपुल में छह निहत्थे प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृत्युदंड दिया गया।
शेख हसीना ने क्या कहा?
– हसीना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक ख़ास इंटरव्यू में उन्होंने बांग्लादेश में मौजूदा सत्ताधारी सरकार को विरोध प्रदर्शनों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया।
– उन्होंने कहा, “विरोध प्रदर्शनों के शुरुआती दिनों में मेरी सरकार ने छात्रों को स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी… हालांकि, मामला तब बिगड़ गया जब कट्टरपंथी तत्वों ने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया… विदेशी भाड़े के सैनिक मौजूद थे और उन्होंने उकसावे की भूमिका निभाई… मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यूनुस और उनके अनुयायी विद्रोह को भड़काने में शामिल थे।”
हसीना के लिए फिलहाल कुछ नहीं बदला
– हालांकि यह फैसला महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
– हसीना, जो पिछले साल से दिल्ली में एक अज्ञात स्थान पर रह रही हैं , तब तक भारत में ही रहेंगी जब तक कि नई दिल्ली ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध को स्वीकार नहीं कर लेती। और ऐसा निकट भविष्य में होने की संभावना कम ही है, अगर होता भी है।
– हसीना भारत की सदाबहार सहयोगी थीं। उनके नेतृत्व में, नई दिल्ली और ढाका के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान फल-फूल रहा था। इसके अलावा, अपनी पूर्ववर्ती खालिदा ज़िया के विपरीत, हसीना भारत के सुरक्षा हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थीं और बांग्लादेश में सुरक्षित पनाहगाहों से पूर्वोत्तर में सक्रिय सभी उग्रवादी संगठनों पर नकेल कसती थीं।
भारत ने क्या कहा
– विदेश मंत्रालय ने 17 नवंबर, 2025 को कहा कि उसने ढाका में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) द्वारा दिए गए फैसले को “नोटिस” कर लिया है, और कहा कि भारत बांग्लादेश में “सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ेगा”।
भारत-बांग्लादेश प्रत्यर्पण संधि
– भारत-बांग्लादेश प्रत्यर्पण संधि के अनुच्छेद 8 में प्रत्यर्पण अनुरोध को अस्वीकार करने के लिए कई आधार सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनमें ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें आरोप “न्याय के हित में सद्भावनापूर्वक नहीं लगाया गया है” या सैन्य अपराधों के मामले में जो “सामान्य आपराधिक कानून के तहत अपराध नहीं हैं”।
– यह संधि भारत को इनकार करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश देती है। और चूँकि ढाका में अभी तक कोई औपचारिक उत्तराधिकारी सरकार नहीं बनी है—बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं—नई दिल्ली के लिए हसीना को वापस सौंपने के किसी भी बांग्लादेशी दबाव के आगे झुकने की संभावना नहीं है।
बांग्लादेश
– राजधानी : ढाका
– राष्ट्रपति : मोहम्मद शहाबुद्दीन
– मुख्य सलाहकार : मुहम्मद यूनुस
—————
2. भारत के किन समुद्री तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ का दर्जा नवंबर 2025 में मिला, जिससे कुल संख्या 13 हो गई?
Which Indian beach got the ‘Blue Flag’ status in November 2025, taking the total number to 13?
a. कोवलम
b. सुनापुर बीच
c. गोल्डन बीच
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (कोवलम, सुनापुर बीच, गोल्डन बीच)
भारत के 13 ब्लू फ्लैग बीच (समुद्र तट) {नवंबर 2025 तक}
1. शिवराजपुर तट, द्वारिका (गुजरात)
2. घोगला बीच, दीव
3. कासरकोड इको-बीच, उत्तर कन्नड़ जिला (कर्नाटक)
4. पदुबिद्री बीच, उडुपी (कर्नाटक)
5. तन्निर्भावी बीच, दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक)
6. चल बीच, कन्नूर (केरल)
7. काप्पाड बीच, (केरल)
8. ईडन बीच (पुडुचेरी)
9. कोवलम बीच, चेंगलपट्टू जिला (तमिलनाडु)
10. रुशिकोंडा बीच, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
11. सुनापुर बीच, गंजम जिला (ओडिशा)
12. गोल्डन बीच, पुरी (ओडिशा)
13. राधानगर बीच, स्वराजदीप, अंडमान
—
13 Blue Flag Beaches in India
1. Shivrajpur beach, Devbhumi Dwarika District
2. Ghogla beach, Diu
3. Eco-beach Kasarkod, Uttara Kannada District
4. Padubidri end point beach, Udupi
5. Tannirbhavi beach, Dakshina Kannada, Karnataka
6. Chal beach, Kannur
7. Kappad main beach, Chemancheri Grama Panchayat
8. Eden beach, Puduchery
9. Kovalam beach, Tamil Nadu
10. Rushikonda beach, Visakhapatnam
11. Sunapur beach, Ganjam district, Odisha
12. Golden beach, Puri
13. Radhanagar, Swarajdeep, Andaman
ब्लू फ्लैग प्रमाणन क्या है?
– ब्लू फ्लैग प्रमाणन एक इंटरनेशनल इको-लेबल है जो फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (FEE), डेनमार्क द्वारा प्रदान किया जाता है।
– ये संस्था समुद्री तटों की बारीकी से पड़ताल करती और तब उन्हें फ्लैग देती है।
– किसी भी देश के समुद्र किनारे बीच को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट देने के लिए वैसे तो कुल 33 स्टैंडर्ड तय किए गए हैं मगर उनमें से कुछ प्रमुख है.
– इसमें सबसे पहले पानी की गुणवत्ता के कुछ मानक होना, अपशिष्ट निपटान की सुविधा होना, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण होना और पालतू जानवरों का तट पर प्रतिबंधित होना जैसे स्टैंडर्ड शामिल हैं. इन मानकों में से कुछ स्वैच्छिक और कुछ बाध्यकारी हैं.
– भारत के पर्यावरण मंत्रालय ने भारत में ‘ब्लू फ्लैग बीच’ के मानकों के अनुसार समुद्र तटों को विकसित करने का पायलट प्रोजेक्ट दिसंबर 2017 में शुरू किया था।
भारत में ब्लू फ्लैग समुद्र तट
– भारत में 13 ब्लू फ्लैग प्रमाणित समुद्र तट हैं ।
– भारत ने अगले पांच वर्षों में देश में 100 ऐसे समुद्र तटों तक ब्लू फ्लैग प्रमाणन का नेटवर्क विस्तारित करने का लक्ष्य रखा है।
—————
3. छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 के सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किस राज्य को मिला?
Which state got the first prize in the Best State category of the 6th National Water Awards, 2024?
a. गुजरात
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. बिहार
Answer: c. महाराष्ट्र (गुजरात को दूसरा तथा हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।)
– माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री CR पाटिल ने 11 नवंबर 2025 को श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की सूची की घोषणा की।
– राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 18 नवंबर 2025 को यह पुरस्कार प्रदान किए। 46 विजेताओं को 10 श्रेणियों में अवॉर्ड।
– प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
– इसके लिए कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए।
सर्वश्रेष्ठ जिला
– पूर्वी क्षेत्र : राजनंदगांव (छत्तीसगढ)
– पश्चिम क्षेत्र : खरगोन (मध्य प्रदेश)
– उत्तरी क्षेत्र : मिर्जापुर, (उत्तर प्रदेश)
– दक्षिण क्षेत्र : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु)
– उत्तर पूर्व क्षेत्र : सिपाहीजाला (त्रिपुरा)
सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय
– प्रथम पुरस्कार : नवी मुंबई (महाराष्ट्र)
– द्वितीय पुरस्कार : भावनगर (गुजरात)
– तृतीय संयुक्त विजेता : नबादिगंता औद्योगिक टाउनशिप (पश्चिम बंगाल) और आगरा (उत्तर प्रदेश)
कितनी श्रेणी में अवॉर्ड
1. सर्वश्रेष्ठ राज्य
2. सर्वश्रेष्ठ जिला
3. सर्वश्रेष्ठ यूएलबी
4. स्कूल और कॉलेज के अलावा सर्वश्रेष्ठ संस्थान
5. सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ
6. सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज
7. सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत
8. सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज
9. सर्वश्रेष्ठ उद्योग
10. जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति
राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA)
– राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) उन लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं, जिन्होंने देश में पानी बचाने और सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए अच्छा काम किया है।
– इन पुरस्कारों का मकसद लोगों को पानी की अहमियत समझाना और उन्हें पानी बचाने की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
– यह कार्यक्रम सभी लोगों और संगठनों को मिलकर पानी के संरक्षण और अच्छे प्रबंधन के लिए साथ काम करने का मौका देता है।
– 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया गया था।
—————-
4. किस देश के मदीना के पास नवंबर 2025 में टैंकर और बस के बीच दुर्घटना में करीब 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई?
Around 42 Indian citizens died in an accident between a tanker and a bus near Medina in which country in November 2025?
a. यूएई
b. सऊदी अरब
c. इजरायल
d. ईरान
Answer: b. सऊदी अरब
– उमरा यात्रियों को ले जा रही बस मदीना के पास नवंबर 2025 में भयानक हादसे का शिकार हो गई।
– स्थान: मक्का से मदीना के रास्ते में, मुफ़रिहात के पास।
– बस मक्का से मदीना जा रही थी, जब मुफ़रिहात (Mufrihat) क्षेत्र के पास एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
– करीब 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई
सउदी अरब
– राजधानी : रियाद
– किंग : सलमान
– क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री : मोहम्मद बिन सलमान
—————
5. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य को निर्देश दिया कि वह सारंडा वन क्षेत्र के 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करे?
Which state was directed by the Supreme Court to declare 31,468.25 hectares of Saranda forest area as a wildlife sanctuary?
a. उत्तर प्रदेश
b. झारखंड
c. ओडिशा
d. पश्चिम बंगाल
Answer: b. झारखंड
– सुप्रीम कोर्ट ने 13 नवंबर, 2025 को झारखंड सरकार को सारंडा वन क्षेत्र के 31,468.25 हेक्टेयर हिस्से को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का निर्देश दिया, जिससे जैव विविधता संरक्षण और टिकाऊ लौह अयस्क खनन के बीच संतुलन बना रहेगा।
– चीफ जस्टिस बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्णय में कहा कि राज्य सारंडा वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के अपने कर्तव्य से भाग नहीं सकता।
सारंडा वन क्षेत्र
– सारंडा का अर्थ है सात सौ पहाड़ियाँ, यह दुनिया के सबसे प्राचीन जंगलों में से एक है।
– यह वन झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित है।
– लगभग 856 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
– इसमें से 816 वर्ग किमी आरक्षित वन और शेष भाग संरक्षित वन है।
– यहाँ गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें स्थानिक साल वन कछुआ, चौसिंगा (चार सींगों वाला हिरण), एशियाई पाम सिवेट (बिल्ली जैसा) तथा जंगली हाथी शामिल हैं।
– सदियों से, इस क्षेत्र में हो, मुंडा, उरांव और संबंधित आदिवासी समुदाय निवास करते रहे हैं, जिनकी आजीविका और सांस्कृतिक परंपराएँ मूल रूप से वनोपज से जुड़ी हैं।
खनन पर प्रभाव
– सारंडा वन प्रभाग भारत के कुल लौह अयस्क भंडार का 26% हिस्सा रखता है।
– सेल और टाटा के इस्पात संयंत्र इस क्षेत्र में खनन पर गंभीर रूप से निर्भर हैं।
– एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने न्यायालय में प्रस्तुत किया था कि पूरे क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का न्यायिक आदेश खनन को रोक देगा और रोजगार अवसरों को प्रभावित करेगा।
झारखंड
राजधानी : रांची
राज्यपाल : संतोष कुमार गंगवार
मुख्यमंत्री : हेमंत सोरेन
—————
6. राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) कब मनाया जाता है?
When is National Naturopathy Day celebrated?
a. 18 नवंबर
b. 19 नवंबर
c. 20 नवंबर
d. 21 नवंबर
Answer: a. 18 नवंबर
– इस दिवस का उद्देश्य आहार (diet) और रहन-सहन में बदलाव करके बीमारियों को रोकने के लिए दवा मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
– भारत में वर्ष 2018 से हर वर्ष 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।
– इसी दिन महात्मा गांधी, नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने और विलेख पर हस्ताक्षर किए थे।
– गांधी जी को भारत में प्राकृतिक चिकित्सा का संस्थापक व्यक्ति माना जाता है, क्योंकि उनके प्रयासों से ही यह उपचार प्रणाली भारत में लोकप्रिय हुई।
—————
7. भारत ने अपने LPG आयात का लगभग 10% किस देश से 2026 में प्राप्त करने के लिए समझौता किया?
India signed an agreement in November 2025 to source about 10% of its LPG imports from which country by 2026?
a. कनाडा
b. यूएसए
c. रूस
d. कंबोडिया
Answer: b. यूएसए
– केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 17 नवंबर, 2025 को कहा कि भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अमेरिका के खाड़ी तट से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) आयात करने के लिए एक साल का समझौता सफलतापूर्वक पूरा किया।
भारत 2026 के लिए कितना LPG खरीदेगा
– भारत 2026 के संविदा वर्ष के लिए USA के गल्फ कोस्ट से लगभग 2.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) LPG खरीदेगा।
– यह उस समय के दौरान भारत के कुल सालाना आयात का 10% होगा।
– भारत के लिए अमेरिका से LPG का यह पहला ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट है।
अमेरिका से निर्यात पर कितना टैक्स है?
– यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत को अमेरिका से निर्यात पर 50% टैक्स (टैरिफ) देना पड़ रहा है, इसमें रूसी तेल खरीदने पर 25% का जुर्माना भी शामिल है।
– कई भारतीय मंत्रियों ने कहा है कि भारत अमेरिका से और ज्यादा ऊर्जा आयात करना चाहता है।
भारत कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता
– भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
– भारत का कच्चे तेल पर लगभग 88% निर्भरता आयात पर है।
– भारत तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का भी सबसे बड़ा आयातक है।
– यहाँ देश की प्राकृतिक गैस की लगभग आधी मांग आयात से पूरी होती है।
– पिछले कुछ वर्षों में, अमेरिका भारत को कच्चे तेल का पाँचवाँ सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा है।
– अमेरिका भारत का तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता भी रहा है।
– भारत में एलपीजी की जरूरत का 60% से ज्यादा हिस्सा आयात से आता है।
विश्व के शीर्ष कच्चे तेल उपभोक्ता देश (2024-2025):
1. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) – सबसे बड़ा उपभोक्ता
2. चीन – दूसरा सबसे बड़ा
3. भारत – तीसरा सबसे बड़ा
—————
8. 15वीं भारत-वियतनाम रक्षा नीति वार्ता कहां आयोजित हुई, जिसमें आपसी पनडुब्बी खोज, बचाव सहायता और सहयोग के लिए एक समझौता किया?
Where was the 15th India-Vietnam Defence Policy Dialogue held, in which an agreement was reached for mutual submarine search and rescue assistance and cooperation?
a. नई दिल्ली
b. हनोई
c. हो ची मिन्ह सिटी
d. मुंबई
Answer: b. हनोई
– यह वार्ता 10 नवंबर, 2025 को हनोई में आयोजित हुई।
– दोनों देशों ने पनडुब्बियों की खोज और बचाव में मदद और सहयोग के लिए एक समझौता किया।
– इस समझौते से ऐसे कामों में साथ मिलकर काम करने की एक रूपरेखा तय हुई।
वार्ता में और क्या
– दोनों पक्ष हाइड्रोग्राफी (समुद्र की गहराई और नक्शे बनाने का विज्ञान), प्रशिक्षण, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, बंदरगाहों पर जहाजों के आने-जाने में बढ़ोतरी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और जहाज बनाने की तकनीक में हुई प्रगति से संतुष्ट हैं।
– इसके अलावा, दोनों ने तय किया कि वे साइबर सुरक्षा, जानकारी के तुरंत आदान-प्रदान, सैन्य चिकित्सा और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग और भी बढ़ाएँगे।
– उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।
नोट: – 16वीं रक्षा नीति बैठक 2026 में भारत में आयोजित की जाएगी।
वियतनाम
– दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।
– केपिटल : हनोई
– प्राइम मिनिस्टर : फाम मिन्ह चीन्ह
– मुद्रा : डोंग
– आबादी : लगभग 1.1 करोड़
—————
9. बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए विश्व दिवस कब आयोजित होता है?
When is World Day for the Prevention and Treatment of Child Sexual Exploitation, Abuse and Violence observed?
a. 17 नवंबर
b. 18 नवंबर
c. 19 नवंबर
d. 20 नवंबर
Answer: b. 18 नवंबर
– इस दिवस का उद्देश्य यौन शोषण और दुर्व्यवहार को रोकना तथा इससे पीड़ित लोगों की मदद करना है।
– इस दिवस के लिए प्रस्ताव को अफ्रीकी देश सिएरा लियोन और नाइजीरिया ने रखा था और इसका 110 से अधिक देशों ने इसका समर्थन किया।
– 21 नवंबर 2022 को UNGA (संयुक्त राष्ट्र महासभा) ने इस दिवस को मनाने की मंजूरी दे दी थी।
—————
10. किस देश में स्थित ज्वालामुखी ‘सकुराजिमा’ विस्फोट के साथ फट गया और इसकी राख और धुआं 4400 मीटर ऊंचाई तक पहुंच गई?
In which country the volcano ‘Sakurajima’ erupted with an explosion and its ash and smoke reached a height of 4400 meters?
a. अमेरिका
b. इंडोनेशिया
c. भारत
d. जापान
Answer: d. जापान (ये ज्वालामुखी जापान के प्रमुख पश्चिमी द्वीप क्यूशू में कागोशिमा प्रान्त में स्थित है।)
– क्यूशू: यह जापान के चार मुख्य द्वीपों में से तीसरा सबसे बड़ा और सबसे दक्षिणी द्वीप है।
– ज्वालामुखी ‘सकुराजिमा’ 16 नवंबर, 2025 को फट गया।
– विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी राख और धुआं 4400 मीटर ऊंचाई तक पहुंच गई।
– इसकी राख और धुएं की वजह से कागोशिमा हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 30 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
– 2019 में इसने 5.5 किलोमीटर (3.4 मील) की ऊँचाई तक राख उगली थी।
सकुराजिमा ज्वालामुखी
– सकुराजिमा एक स्ट्रैटोज्वालामुखी है । जो पहले एक द्वीप था और अब एक प्रायद्वीप है।
– इसके शिखर पर तीन चोटियाँ हैं, किता-दाके (उत्तरी शिखर), नाका-दाके (मध्य शिखर) और मिनामि-दाके (दक्षिणी शिखर), जो अभी सक्रिय हैं।
– यहा कुछ ही हजार लोग निवास करते हैं।
ज्वालामुखी क्या है और कैसे फटता है?
– ज्वालामुखी विस्फोट के बारे में बात करने से पहले यह जानना जरूरी है कि ज्वालामुखी क्या है।
– ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह में एक उद्घाटन या टूटना है, जो मैग्मा – जो गर्म तरल और अर्ध-तरल चट्टान के रूप में निकलता है – ज्वालामुखीय राख और गैसों को बाहर निकालता है।
– अन्य शब्दों में कहें, तो ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या छिद्र (वेंट) होता है, जिसके माध्यम से पृथ्वी के आंतरिक भाग से लावा, राख, पिघली चट्टानें और गैसें बाहर निकलती हैं।
– पृथ्वी के मेंटल (पृथ्वी के तीन हिस्सों में से एक) में एक कमजोर क्षेत्र होता है, जिसे एस्थेनोस्फीयर (asthenosphere) कहा जाता है और मैग्मा इसमें मौजूद पदार्थ होता है।
– ज्वालामुखीय हॉटस्पॉट वे स्थान होते हैं, जो ऐसे स्थान पर पाए जाते हैं, जहां पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं।
– समुद्र के भीतर अनुमानित एक मिलियन ज्वालामुखी हैं, और उनमें से अधिकांश टेक्टोनिक प्लेटों के पास स्थित हैं।
– जब टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकराती हैं, तो इससे तापमान और दबाव बढ़ता जाता है। इसके बाद फिर मैग्मा बनता है, जो कि पृथ्वी की सतह के अंदर पिघला हुआ पदार्थ होता है।
– जब यही मैग्मा पृथ्वी की आंतरिक परत से बाहर आता है, तो उसे लावा कहा जाता है।
—————-


