यह 16 & 17 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. WHO की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में तपेदिक (TB) के मामलों में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई?
According to WHO’s Global TB Report 2025, India has recorded what percent decline in tuberculosis (TB) cases?
a. 12%
b. 15%
c. 21%
d. 25%
Answer: c. 21%

– WHO ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत ने तपेदिक (TB) के मामलों में 21% की गिरावट दर्ज की है।
– यह वैश्विक दर (12%) की तुलना में लगभग दोगुनी है।
– यह स्वास्थ्य-क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इसके साथ ही यह भी स्पष्ट है कि भारत के सामने अभी भी बड़ी चुनौतियाँ हैं।
प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियाँ
TB के मामलों में गिरावट (Incidence)
– भारत में TB की घटना 2015 में प्रति 1 लाख जनसंख्या 237 थी, जो 2024 में घटकर 187 हो गई।
– इस 21% की गिरावट को स्वास्थ्य मंत्रालय ने “नवीन तकनीकों + सामुदायिक भागीदारी” की रणनीति का नतीजा बताया है।
– WHO के “End TB” लक्ष्य के अनुसार, 2025 तक 50% की घटना में कमी का लक्ष्य था — लेकिन भारत अभी उस स्तर तक नहीं पहुँचा है।
इलाज कवरेज में सुधार
– 2024 में, अनुमानित TB मरीज़ों में लगभग 92% को निदान और इलाज मिला, जो 2015 में सिर्फ 53% था।
– यह उछाल बड़े हिस्से में “सेवा-विकेंद्रीकरण”, “मोलिक्यूलर परीक्षण” और “समुदाय-आधारित सक्रिय खोज” की वजह से आया है।
मृत्यु दर (मॉर्टलिटी) में गिरावट
– 2015 की तुलना में भारत में TB से होने वाली मृत्यु दर में गिरावट हुई है — रिपोर्ट बताती है कि यह लगभग 28% कम हुई है।
– विशेष रूप से, HIV-नकारात्मक लोगों में मृत्यु दर प्रति लाख जनसंख्या 28 से घटकर 21 पर पहुंची है।
– मल्टी-ड्रग-प्रतिरोधी टीबी (MDR-TB) की संख्या में भी खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
भारत के लिए क्या मायने रखता है यह सुधार
– स्वास्थ्य प्रणाली की मजबूती: यह गिरावट दिखाती है कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली TB को पहचानने और इलाज करने में बेहतर हो रही है — खासकर उन इलाकों में जहाँ पहले “मिसिंग केस” ज्यादा थे।
– प्रौद्योगिकी और नवाचार: मोलिक्यूलर टेस्टिंग, पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, सामुदायिक स्क्रीनिंग कैंप आदि ने बड़ी भूमिका निभाई है।
– समुदाय की भागीदारी: TB मुक्त भारत जैसी अभियानों की वजह से लोगों को शीघ्र परीक्षण और इलाज का लाभ मिल रहा है, और जागरूकता बढ़ी है।
दुनिया के 25% टीबी मरीज भारत में
– हालाँकि घटना (incidence) घट रही है, लेकिन भारत अभी भी वैश्विक TB बोझ का लगभग 25% हिस्सा है।
– इसका मतलब है कि देश में TB का एक बड़ा हिस्सा अभी भी सही मायने में नियंत्रित नहीं हुआ है।
– भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन (लगभग 44 मामले प्रति 1 लाख) का लक्ष्य रखा था, लेकिन 2024 की दर उससे बहुत दूर है।
– इसी तरह, मृत्यु दर में कमी लक्ष्य के अनुरूप नहीं है।
– “मिसिंग केस” को पूरी तरह खत्म करना अभी भी एक चुनौती है।
– MDR-TB पर सतत निगरानी ज़रूरी है, क्योंकि प्रतिरोधी प्रकार तेजी से स्वास्थ्य समस्या बन सकते हैं।
भारत में कहां सबसे ज्यादा टीबी के मामले
– 2025 में, उत्तर प्रदेश में टीबी के सबसे ज़्यादा मामले हैं।
– उसके बाद महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान है।
– इन राज्यों में मामलों की संख्या के लिहाज़ से सबसे ज़्यादा बोझ है, लेकिन दिल्ली में टीबी संक्रमण की व्यापकता दर सबसे ज़्यादा है।
TB क्या है?
– पूरा नाम ट्यूबरक्लोसिस
– यह एक संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (Mycobacterium tuberculosis) नामक बैक्टीरिया से होता है।
– यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन शरीर के अन्य भागों जैसे हड्डियाँ, किडनी, दिमाग आदि को भी प्रभावित कर सकता है।
– टीबी हवा के माध्यम से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के खाँसने, छींकने या बोलने पर बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं।
– टीबी का इलाज डॉट्स (DOTS – डायरेक्टली ऑब्ज़र्व्ड ट्रीटमेंट शॉर्ट-कोर्स) मॉडल पर आधारित है। इलाज कम से कम 6 महीने चलता है। सरकार द्वारा दवाइयाँ नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
– इलाज बीच में छोड़ने पर एमडीआर-टीबी (मल्टी ड्रग-रेज़िस्टेंट टीबी) होने का ख़तरा बढ़ जाता है।
—————
2. WHO की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 के अनुसार दुनिया के कितने प्रतिशत TB बीमारी के मामले भारत में हैं?
According to WHO’s Global TB Report 2025, approximately what percentage of the world’s TB cases are in India?
a. 5%
b. 10%
c. 15%
d. 25%
Answer: d. 25%

दुनिया के 25% टीबी मरीज भारत में
– हालाँकि घटना (incidence) घट रही है, लेकिन भारत अभी भी वैश्विक TB बोझ का लगभग 25% हिस्सा है।
– सबसे ज़्यादा दरें भारत (25%), इंडोनेशिया (10%), फिलीपींस (6.8%), चीन (6.5%), पाकिस्तान (6.3%), नाइजीरिया (4.8%), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (3.9%) और बांग्लादेश (3.6%) में पाई गईं।
– इसका मतलब है कि देश में TB का एक बड़ा हिस्सा अभी भी सही मायने में नियंत्रित नहीं हुआ है।
– भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन (लगभग 44 मामले प्रति 1 लाख) का लक्ष्य रखा था, लेकिन 2024 की दर उससे बहुत दूर है।
– इसी तरह, मृत्यु दर में कमी लक्ष्य के अनुरूप नहीं है।
– “मिसिंग केस” को पूरी तरह खत्म करना अभी भी एक चुनौती है।
– MDR-TB पर सतत निगरानी ज़रूरी है, क्योंकि प्रतिरोधी प्रकार तेजी से स्वास्थ्य समस्या बन सकते हैं।
—————-
3. भारत और किस देश के बीच बेलगावी (कर्नाटक) में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2025′ आयोजित हुआ?
The joint military exercise “Mitra Shakti-2025” was held between India and which country in Belagavi (Karnataka)?
a. यूएसए
b. जापान
c. श्रीलंका
d. बांग्लादेश
Answer: c. श्रीलंका

– वर्ष 2025 में मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास का 11वां संस्करण है।
– कहां आयोजन : बेलगावी (कर्नाटक)
– कब से कब तक : 10 से 23 नवंबर 2025
– इसमें 170 कर्मियों वाले भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट के सैनिक शामिल हुए। जबकि 135 कर्मियों वाले श्रीलंकाई दल में मुख्य रूप से गजबा रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं। इसके अलावा, भारतीय वायु सेना के 20 और श्रीलंकाई वायु सेना के 10 कर्मियों ने इस अभ्यास में भाग लिया।
– इस अभ्यास में ड्रोन, मानवरहित हवाई प्रणालियों और हेलीकॉप्टरों का उपयोग हुआ।
श्रीलंका
– राजधानी : श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी) और कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक)
– राष्ट्रपति : अनुरा कुमारा दिसानायके
– प्रधानमंत्री : हरिणी अमरसूर्या
– मुद्रा : श्रीलंकाई रुपया
—————
4. किस पड़ोसी देश में 27वाँ संवैधानिक संशोधन हुआ, जिससे वहां के सेना प्रमुख की स्थित एक तरह से राष्ट्राध्यक्ष-समान बन गई है?
In which neighbouring country did the 27th Constitutional Amendment take place, due to which the position of the Army Chief there has become equivalent to that of the Head of State?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. श्रीलंका
Answer: b. पाकिस्तान
– पाकिस्तान इन दिनों एक बड़े राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है।
– पाकिस्तान को दुनिया उन देशों में गिनता है जहाँ सेना सिर्फ एक सुरक्षा संस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति की धुरी भी है।
– 1947 में आज़ादी के बाद से अब तक पाकिस्तान लगभग 33 वर्ष सीधे सैन्य शासन के अधीन रहा है, और अधिकांश लोकतांत्रिक अवधियों में भी सेना का प्रभाव हावी रहा है।
– पाकिस्तान में नवंबर 2025 का 27वाँ संवैधानिक संशोधन इस सैन्य प्रभुत्व को न केवल औपचारिक बना देता है, बल्कि इसे संवैधानिक संरक्षण भी प्रदान करता है।
– इस संशोधन ने Field Marshal Asim Munir को पाकिस्तान का सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति बना दिया है, जिसका प्रभाव देश की राजनीति, न्यायपालिका, सैन्य संरचना और लोकतांत्रिक भविष्य पर गहरा असर डालेगा।
– पाकिस्तान में सेना प्रमुख अब तख्तापलट करके नहीं बल्कि अपरोक्ष रूप से सत्ता पर कमांड की स्थिति एक तरह से राष्ट्राध्यक्ष-समान बन गई है।
—–
1) पाँच-सितारा रैंक (Field Marshal) का प्रदान किया जाना
– भारत-पाक हवाई संघर्ष (Air Skirmish) के बाद मई 2025 में सरकार ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को Field Marshal की पाँच-सितारा रैंक दी।
– पाकिस्तानी सरकार ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा में असाधारण योगदान” और “रणनीतिक नेतृत्व” का सम्मान बताया। पाकिस्तान में पाँच-सितारा रैंक दुर्लभ है और इसका अर्थ यह है कि अधिकारी सिर्फ सेना का प्रमुख नहीं होता, बल्कि राष्ट्रीय सैन्य शक्ति का सर्वोच्च प्रतीक बन जाता है।
– इस रैंक को देने का राजनीतिक महत्व भी था— शहबाज शरीफ सरकार यह संकेत दे रही थी कि वह सेना नेतृत्व के साथ टकराव नहीं चाहती और स्थिरता के लिए “सैन्य-नागरिक साझेदारी” को मजबूत करेगी।
– इससे पहले अयूब खान के पास यह पद रह चुका है।
2) 27वाँ संवैधानिक संशोधन — सेना को औपचारिक संवैधानिक शक्ति
– नवंबर 2025 में संसद ने 27वाँ संवैधानिक संशोधन पारित किया।
– इस संशोधन ने पाकिस्तान में सैन्य शक्ति को संविधान के भीतर औपचारिक, स्थायी और संरक्षित दर्जा दे दिया।
संशोधन के प्रमुख बिंदु:
(a) Chief of Defence Forces (CDF) का पद
– संशोधन के बाद आसिम मुनीर को सिर्फ पाकिस्तान के Army Chief नहीं, बल्कि Chief of Defence Forces (CDF) बनाया गया।
– अब तीनों सेनाएँ — Army, Navy और Air Force सीधे CDF को रिपोर्ट करेंगी।
– यह भारत के “Chief of Defence Staff (CDS)” जैसा पद है, लेकिन पाकिस्तान में यह बेहद शक्तिशाली और व्यापक है।
(b) National Strategic Command की कमान
– संशोधन के अनुसार पाकिस्तान के परमाणु हथियार, मिसाइल कमान और रणनीतिक संपत्तियाँ CDF के प्रत्यक्ष नियंत्रण में रहेंगी।
– इसका अर्थ यह है कि पाकिस्तान की nuclear chain of command में सेना की भूमिका पहले से अधिक निर्णायक हो गई।
(c) पाँच-सितारा रैंक वाले अधिकारी को आजीवन कानूनी सुरक्षा
– संशोधन में यह प्रावधान जोड़ा गया कि पाँच-सितारा अधिकारी के खिलाफ अभियोजन, गिरफ्तारी और जांच सिर्फ अत्यंत विशेष परिस्थितियों में, और संसद की स्वीकृति के बाद ही हो सकती है।
– यह सुरक्षा केवल Field Marshal Asim Munir पर लागू होती है।
(d) पद से हटाना कठिन
– पाँच-सितारा रैंक वाले अधिकारी को पद से हटाने की प्रक्रिया को “impeachment-style” बनाया गया। यानी सरकार सीधे-सीधे हटाने का अधिकार नहीं रखती।
– इससे एक तरह से पाकिस्तान में सेना प्रमुख की स्थिति राष्ट्राध्यक्ष-समान बन गई।
—
3. न्यायपालिका पर नियंत्रण बढ़ाने के प्रयास
– संविधान संशोधन के साथ पाकिस्तान सरकार और सेना नेतृत्व ने मिलकर न्यायपालिका में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा।
(a) Federal Constitutional Court की स्थापना
– नई अदालत सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक शक्तियों का बड़ा हिस्सा संभालेगी।
– इस अदालत के न्यायाधीशों का चयन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और CDF (Chief of Defence Forces) की संयुक्त अनुशंसा से होगा।
– इस व्यवस्था से सेना को न्यायिक नियुक्तियों पर सीधा प्रभाव मिलता है।
(b) सुप्रीम कोर्ट की भूमिका सीमित
– पाकिस्तान के कई वरिष्ठ न्यायाधीशों—जैसे जस्टिस मंसूर अली शाह, जस्टिस अथर मिनल्लाह ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला बताया और विरोध जताया।
– कुछ न्यायाधीशों ने इस्तीफ़ा भी दिया।
पाकिस्तान की राजनीति में सेना की निर्णायक भूमिका
– 27वें संशोधन के बाद पाकिस्तान एक ऐसे मॉडल की ओर बढ़ा है जिसे कई विश्लेषक “Constitutionalised Military Dominance” कहते हैं।
– न्यूजपेपर द हिन्दू ने इसे “Hybrid Rule” लिखा है।
– इसका अर्थ यह है कि सेना सिर्फ पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि संविधान के भीतर, वैधानिक शक्ति के साथ शासन में केंद्रीय भूमिका निभाती है।
– सैन्य प्रभुत्व के कारण: कमजोर राजनीतिक दल, आर्थिक अस्थिरता, उच्च सुरक्षा खतरे, सेना की संगठित संरचना और लोकप्रिय छवि
– इन कारणों से समय-समय पर सेना ने लोकतांत्रिक सरकारों को सीमित किया या सीधे सत्ता संभाली।
– 2025 के संशोधन और पाँच-सितारा रैंक ने इस प्रवृत्ति को स्थायी रूप दे दिया।
भारत के लिए रणनीतिक महत्व
– भारत को पाकिस्तान में होने वाले ऐसे संविधानिक बदलावों पर कड़ी निगरानी रखनी होती है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ता है।
—————
5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवंबर 2025 में किन दो देशों की यात्रा की, जो किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा रही?
President Draupadi Murmu visited which two countries in November 2025, which was the first state visit by an Indian head of state to these countries?
a. अंगोला और बोत्सवाना
b. दक्षिण अफ्रीका और वेनेजुएला
c. नाइजीरिया और नाइजर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. अंगोला और बोत्सवाना

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8-13 नवंबर को अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा की। उन्होंने दोनों देशों की संसद को संबोधित किया।
– भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों देशों के साथ सहयोग और साझेदारी के विस्तार के लिए नए रास्ते खोलने के भारत के प्रयासों का हिस्सा बताया है।
– 11 नवंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की आजादी की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।
– इसके बाद 12 नवंबर 2025 को बोत्सवाना में राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात की। इस दौरान बोत्सवाना के नेचर रिजर्व में द्रौपदी मुर्मू को 8 चीते प्रतीकात्मक रूप से सौंपे गए।
– यह यात्रा 2026 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60 वीं वर्षगांठ के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण है।
बोत्सवाना
– यह अफ्रीका का लैंडलॉक्ड देश है।
– राजधानी : गैबोरोन
– राष्ट्रपति : ड्यूमा गिदोन बोको
– मुद्रा : पुला
– यह दुनिया के सबसे बड़े हीरा उत्पादक देशों में से एक है।
अंगोला
– राजधानी : लुआंडा
– राष्ट्रपति : जोआओ लौरेंको
– मुद्रा : अंगोला क्वांज़ा
– पुर्तगाल से स्वतंत्रता : 11 नवंबर 1975
—————
6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नवंबर 2025 में किस देश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में शामिल हुई?
President Draupadi Murmu attended the celebrations of the 50th anniversary of independence of which country in November 2025?
a. बोत्सवाना
b. अंगोला
c. नाइजीरिया
d. नाइजर
Answer: b. अंगोला
– भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंगोला के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिथि थीं।
– यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला में पहली यात्रा थी।
– इस यात्रा में एक औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको ने किया।
– उनकी यात्रा के दौरान, अंगोला और भारत ने मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन और वाणिज्य दूतावास सहयोग जैसे क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
अंगोला
– राजधानी : लुआंडा
– राष्ट्रपति : जोआओ लौरेंको
– मुद्रा : अंगोला क्वांज़ा
– पुर्तगाल से स्वतंत्रता : 11 नवंबर 1975
—————-
7. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 का कंट्री ऑफ फोकस, पार्टनर कंट्री और स्पॉटलाइट कंट्री, क्रमश: इनमें से कौन है?
Which of the following is the Country of Focus, Partner Country and Spotlight Country of International Film Festival of India (IFFI) 2025, respectively?
a. जापान, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया
b. चीन, फ्रांस, नीदरलैंड
c. श्रीलंका, जर्मनी, रूस
d. रूस, जापान, कनाडा
Answer: a. जापान, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया {जापान (कंट्री ऑफ फोकस), स्पेन (पार्टनर कंट्री) और ऑस्ट्रेलिया (स्पॉटलाइट कंट्री)}
– कहां आयोजन : गोवा
– कब से कब तक : 20 से 28 नवंबर 2025
– भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का संस्करण : 56वां
– थीम : रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी का संगम
– आयोजक: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ESG)
– इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में 81 देशों की 240 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जो महोत्सव की व्यापक वैश्विक भागीदारी को दर्शाती हैं।
—————
8. राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Press Day celebrated?
a. 13 नवंबर
b. 14 नवंबर
c. 15 नवंबर
d. 16 नवंबर
Answer: d. 16 नवंबर
– दरअसल, 1956 में, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक प्रेस परिषद बनाने के लिए पहले प्रेस आयोग की योजना बनाई गई थी।
– 4 जुलाई 1966 को भारतीय प्रेस परिषद (Press council of india) की स्थापना हुई। यह 16 नवंबर 1966 से प्रभावी हुआ।
– इसलिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया भारतीय प्रेस की गुणवत्ता की जांच करती है और पत्रकारिता गतिविधियों पर नजर रखती है।
– भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की अध्यक्ष – न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
—————
9. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) 2025 का मेजबान देश कौन है?
Who is the host country of Colombo Security Conclave (CSC) 2025?
a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. भूटान
d. भारत
Answer: d. भारत

– कब से कब तक आयोजन : 19-20 नवंबर 2025
– इस आयोजन की मेजबानी भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के जिम्मे रहा।
CSC के बारे में
– कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह है।
– इसे 2011 में एक त्रिपक्षीय हिंद महासागर समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में गठित किया गया था जिसके सदस्य भारत, श्रीलंका और मालदीव थे।
– 2021 में चौथे सदस्य के रूप में मॉरीशस शामिल किया गया।
– 2024 में पांचवां सदस्य बांग्लादेश बना था।
CSC के मुद्दे
– समुद्री सुरक्षा
– आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना
– तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का मुकाबला करना
– साइबर सुरक्षा
– महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा
– मानवीय सहायता और आपदा राहत
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) का महत्व
– दरअसल, हिंद महासागर में चीन की बढ़ती नौसैनिक उपस्थिति और बढ़ते राजनीतिक प्रभाव ने भारत के रणनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है। चीन अपनी ऊर्जा सुरक्षा मांगों की पूर्ति और व्यापार नेटवर्क के विस्तार के लिए हिंद महासागर में महत्वपूर्ण रुचि प्रदर्शित करना जारी रखता है। चीनी युद्धपोतों, अनुसंधान जहाजों और पनडुब्बियों के हिंद महासागर में प्रवेश करने के साथ, यह स्पष्ट है कि बीजिंग एक सक्रिय भूमिका निभाने और इस क्षेत्र में एक उल्लेखनीय नौसैनिक उपस्थिति रखने का प्रयास कर रहा है।
– इसलिए कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) भारत के लिए, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी हिन्द महासागर में रणनीतिक महत्व का है।
– भारत के लिए, सुरक्षा के मुद्दों पर तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मजबूत संस्थागत ढांचे को एकजुट करना एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है।
– दरअसल, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में, बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) तालमेल और सहयोग विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है। लेकिन इस समूह के भीतर सहयोग का दायरा मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग और संपर्क के दायरे में ही रहा है, जिसमें सुरक्षा पर बहुत कम जोर दिया गया है।
– इसने भारत के लिए बंगाल की खाड़ी में सुरक्षा संबंधित एजेंडे के साथ क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मंच विकसित करने की जरूतर को अनिवार्य बना दिया है।
– कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की प्रगति भारत और अन्य सदस्य-देशों को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है।
—————-
10. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Epilepsy Day celebrated?
a. 15 नवंबर
b. 16 नवंबर
c. 17 नवंबर
d. 18 नवंबर
Answer: c. 17 नवंबर
– एपिलेप्सी फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने भारत में मिर्गी रोग को कम करने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में राष्ट्रीय मिर्गी दिवस की स्थापना की थी।
– राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में 50 मिलियन मिर्गी के रोगी है।
– भारत में लगभग 10 मिलियन लोग मिर्गी रोग से प्रभावित है।
नोट – हर वर्ष फरवरी के दूसरे सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (IED) मनाया जाता है।
मिर्गी क्या है?
– इस विकार में मस्तिष्क में विद्युत गतिविधि असामान्य हो जाती है।
– इसमें दौरे पड़ते है।
– असामान्य व्यवहार और संवेदनाएं कम हो जाती है।
– कोई भी व्यक्ति मिर्गी से ग्रसित हो सकता है, परंतु यह छोटे बच्चों और वयस्कों तथा महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखा जाता है।
मिर्गी के प्रमुख लक्षण
– स्वाद, गंध, दृष्टि, सुनने या स्पर्श में परिवर्तन
– चक्कर आना
– अंगों में कंपन
– घूरना
– एक ही काम को बार-बार करना
—————-
11. भारतीय महिला विश्व कप 2025 विजेता टीम की किस खिलाड़ी को पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP पद पर नियुक्त किया?
Which player of the Indian Women’s World Cup 2025 winning team has been appointed as DSP in West Bengal Police?
a. मिताली राज
b. हरमनप्रीत कौर
c. ऋचा घोष
d. दीप्ती शर्मा
Answer: c. ऋचा घोष
– पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने 8 नवंबर 2025 को DSP पद पर नियुक्त किया।
– क्रिकेटर ऋचा घोष को नकद पुरस्कार (34 लाख रुपये), बंगा भूषण पुरस्कार और सोने की चेन सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
– इसके अलावा उनके नाम पर सिलीगुड़ी (चांदनी बागान में 27 एकड़) में एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना की घोषणा की।



