14 & 15 November 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 14 & 15 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किस गठबंधन ने बहुमत हासिल किया?
Which alliance won the majority in Bihar Assembly Elections 2025?

a. NDA
b. महागठबंधन
c. महायुति
d. इनमें से कोई नहीं

Answer : a. NDA

—————
2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर कौन उभरी और उसने कितनी सीटें जीती?
Who emerged as the largest party in the Bihar Assembly Elections 2025 and how many seats did it win?

a. भाजपा, 89 सीट
b. जेडीयू, 95 सीट
c. राजद, 89 सीट
d. भाजपा, 92 सीट

Answer : a. भाजपा, 89 सीट

– बिहार विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुतमत मिला।
– इसी के साथ NDA सरकार फिर से वापस आ गई है।
– चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने लगातार ऐसी घोषणाएं की और कई घोषणाओं को लागू किया, जिनके जरिए महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, लोअर मिडिल क्लास को सीधे फायदा पहुंचा।

पार्टी, 2025, वोट %, पिछली स्थिति
NDA, 202 (+77), 55.6%, 125
– भाजपा, 89 (+15), 20.0%, 74
– जेडीयू, 85 (+42), 19.2%, 43
– लोजपा, 19 (+18), 9.9%, 1
– एनडीए-अन्य, 9 (+1), 6.5%, 8

महागठबंधन, 35 (-75), 35.0%, 110
– राजद, 25 (-50), 22.9%, 75
– कांग्रेस, 6 (-13), 8.7%, 19
– सीपीआई (ML)L, 2 (-10), 2.8%, 12
– महागठबंधन-अन्य, 2 (-2), 0.6%, 4

जनसुराज, 0 (0), 0.3%, NA
अन्य, 6 (-2), 9.1%, 8

जीत की बड़ी वजहें
1. महिला वोट बैंक : 1.21 करोड़ जीविका दीदी को 10 हजार रुपए देना मास्टरस्ट्रोक (जीविका, बिहार सरकार से जुड़ा NGO है)
2. 125 यूनिट बिजली फ्री, 1.67 करोड़ परिवारों को सीधे फायदा
3. बुजुर्ग और आश्रित : पेंशन 400 से 1100 रुपए की, 1.11 करोड़ लोगों को फायदा
4. युवा और नए वोटर : ग्रेजुएट बेरोजगारों को एक हजार रुपए महीने भत्ता का वादा, 7.6 लाख वोटर पर असर
5. स्टूडेंट : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफ, करीब 4 लाख को फायदा
6. जातीय समीकरण

—————
3. उत्‍तर प्रदेश के किस जिले की पारंपरिक जरी पोशाक को GI टैग मिला?
The traditional Zari dress of which district of Uttar Pradesh got the GI tag?

a. आगरा
b. मथुरा
c. मेरठ
d. गोरखपुर

Answer : b. मथुरा

– यह जरी पोशाक भगवान श्रीकृष्‍ण से जुड़ी है।
– मथुरा की जरी पोशाक सदियों से कृष्‍ण भक्ति, श्रृंगार परंपरा और कारीगरी का प्रतीक रही है।

GI टैग कौन प्रदान करता है?
– मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमोशन एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से GI टैग दिया जाता है।
– किसी प्रोडक्‍ट के लिए GI टैग प्राप्‍त करने के लिए चेन्नई स्थित GI डेटाबेस में आवेदन करना होता है।
– ये इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के अंडर है, जो पूरे देश में सिर्फ चेन्नई में ही होता है।

GI TAG क्‍या है?
– GI का मतलब Geographical Indication यानी भौगोलिक संकेत।
– जीआई टैग (GI Tag) एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।

—————–
4. उत्‍तर प्रदेश कि किस जिले के वाद्य यंत्र, बिगुल को GI टैग मिला?
Which district of Uttar Pradesh’s musical instrument, bugle, got the GI tag?

a. आगरा
b. मथुरा
c. मेरठ
d. गोरखपुर

Answer : c. मेरठ

– बिगुल, वाद्य यंत्र है।
– यह स्‍वतंत्रता इतिहास का एक प्रमुख प्रतीक भी है।
– 1857 की क्रांति में बिगुल की गूंज ने स्‍वतंत्रता संग्राम में इसका उपयोग हुआ था।
– आज भी सेना, पुलिस बल और स्‍कूलों में अनुशासन व शुरुआत के संकेत के रूप में बिगुल की धुन महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है।
– मेरठ अपने पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्र निर्माण के लिए विश्‍वभर में जाना जाता है।

——————
5. किस राज्‍य के अंबाजी संगमरमर को GI टैग प्रदान किया गया?
Ambaji marble of which state was given GI tag?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. गुजरात

Answer : d. गुजरात

– गुजरात के प्रमुख तीर्थ स्थल और शक्तिपीठ अंबाजी के संगमरमर को उसके उच्च गुणवत्ता वाले सफेद पत्थर के लिए भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है।
– मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “अंबाजी संगमरमर अपनी अनूठी चमक और सुंदरता के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग विशेष रूप से धार्मिक स्थलों के निर्माण में कई वर्षों से किया जा रहा है।”
– अंबाजी की संगमरमर की खदानें 1,200-1,500 साल पुरानी हैं, लगभग उसी समय जब माउंट आबू में दिलवाड़ा जैन मंदिर का निर्माण हुआ था। मंदिर की स्थायी सुंदरता संगमरमर की अद्भुत स्थायित्व का प्रमाण है। “इतने सालों बाद भी, यह अपरिवर्तित है। इसकी तुलना में, ताजमहल के पत्थर भी पुराने लगते हैं, लेकिन अंबाजी के संगमरमर ने अपनी शुद्धता कभी नहीं खोई।
– अपनी मज़बूती और उच्च कैल्शियम सामग्री के लिए प्रसिद्ध, अंबाजी संगमरमर का इस्तेमाल अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया गया माना जाता है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि इस पत्थर में सिलिकॉन ऑक्साइड और कैल्शियम ऑक्साइड मौजूद हैं।

—————-
6. किस राज्‍य के पारंपरिक वाद्ययंत्रों ‘तुंगबुक’ और ‘पुमटोंग पुलित’ को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला?
Which state’s traditional musical instruments ‘Tungbuk’ and ‘Pumtong Pulit’ got the Geographical Indication (GI) tag?

a. मिजोरम
b. त्रिपुरा
c. सिक्किम
d. केरल

Answer : c. सिक्किम

तुंगबुक और पुमटोंग
– तुंगबुक एक तीन-तार वाला वाद्य यंत्र है, जबकि पुमटोंग पुलित एक बाँस की बांसुरी है।
– दोनों लेप्चा लोक संगीत का अभिन्न अंग हैं और इनका गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है।

—————–
7. किस राज्‍य के ‘पन्ना का हीरा’ को GI Tag मिला?
Which state’s ‘Panna Diamond’ got GI Tag?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. मध्य प्रदेश

Answer : d. मध्य प्रदेश

– पन्ना की बेशकीमती रत्न गरवा धरती हीरे की खदानों के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध है।
– इस धरती से निकलने वाला हीरा अब हो खास होगा क्योंकि यह से निकलने वाले हीरों को अब एक विशिष्ट पहचान मिल गई है जिसे हम जीआई टैग (GI Tag) के नाम से जानते है जो कि अब इस पन्ना के हीरे को मिल गया है।
– जीआई टैग मिलने से पन्ना के हीरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक विशिष्ट पहचान मिलेगी, जिसका लाभ निश्चित ही पन्ना के हीरा व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा।

—————
8. किस देश में 43 दिनों का रिकॉर्ड गवर्नमेंट शटडाउन (सरकारी बंद) 12 नवंबर को समाप्‍त हुआ?
In which country did a record 43-day government shutdown end on November 12?

a. भारत
b. फ्रांस
c. जापान
d. यूएसए

Answer : d. यूएसए

– संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका (USA) में एक अक्‍टूबर 2025 को शटडाउन लागू हुआ था।
– इसकी वजह थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से बजट के फंडिंग बिल (विधेयक) को पास नहीं करा पा रहे थे।
– आखिरकार विपक्ष के साथ लंबे इंतजार के बाद सहमति बनी।
– तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 नवंबर, 2025 की रात को एक सरकारी वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिससे 43 दिनों का रिकॉर्ड सरकारी बंद (government shutdown) समाप्त हो गया।
– इस सरकारी बंद से संघीय कर्मचारियों के लिए वित्तीय तनाव पैदा हो गया था, उन्हें वेतन नहीं मिला था, हवाई अड्डों पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे और कुछ खाद्य बैंकों में लंबी कतारें लग गईं थी।

अमेरिका में वित्‍त वर्ष कब से कब तक?
– एक अक्‍टूबर से अगले वर्ष के 30 सितंबर तक (जबकि भारत में वित्‍त वर्ष 1 अप्रैल से अगले वर्ष के 31 मार्च होता है)
– अमेरिका का फिस्कल ईयर यानी खर्च का साल 1 अक्टूबर से शुरू होता है। यह एक तरह से सरकार का आर्थिक साल होता है, जिसमें वह अपना पैसा खर्च करने और बजट बनाने की योजना बनाती है।
– इस दौरान सरकार तय करती है कि कहां पैसा लगाना है, जैसे सेना, स्वास्थ्य या शिक्षा में। अगर इस तारीख तक नया बजट पास नहीं होता, तो सरकारी कामकाज बंद हो जाता है। इसे शटडाउन कहते हैं।

अमेरिका में कैसे बजट पास होते हैं?
– इसकी तुलना भारत से करते हैं – भारत सरकार के बजट में खर्च और आय का पूरा लेखा-जोखा होता है। इसे संसद से पास करवाना होता है। इसे वित्‍त विधेयक के तौर पर जाना जाता है। जबकि अमेरिका बजट कई हिस्‍से में होता है।
– अमेरिकी बजट पर कांग्रेस (US संसद) की House और Senate समितियाँ चर्चा करती हैं और इससे जुड़े 12 Appropriations Bills (विधेयक) तैयार करती हैं।
– हर बिल किसी विभाग/कार्यक्रम के खर्च की कानूनी अनुमति देता है।
– अगर बजट या Appropriations Bills (विधेयक) समय पर पास नहीं होते, तो सरकारी खर्च करने की कानूनी अनुमति नहीं रहती।
– राष्‍ट्रपति प्रणाली की वजह से अमेरिका में कोई जरूरी नहीं होता है कि वहां की संसद में उनका बहुमत हो। बहुमत होने के बावजूद सदस्‍यों का समर्थन नहीं मिला, तो बिल अटक जाता है।

सरकारी शटडाउन का मतलब?
– अमेरिका में सरकार को हर साल अपना बजट पास कराना पड़ता है। अगर संसद बजट पर सहमत नहीं होती, तो फंडिंग बिल पास नहीं होता और सरकार को मिलने वाला पैसा रुक जाता है।
– इस वजह से कुछ सरकारी विभागों और सेवाओं को पैसे नहीं मिलते। गैर-जरूरी सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। इसे ही सरकारी शटडाउन कहा जाता है।
– ट्रम्प ने इस शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया है। वे पहले ही सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दे चुके है।
– अमेरिका में 2019 के बाद 2025 में सरकारी शटडाउन लगा है। इससे पहले ट्रम्प के कार्यकाल में ही 35 दिन का शटडाउन लगा था।

विपक्ष किस मुद्दे पर समर्थन नहीं दे रहा है?
– अमेरिका के दोनों प्रमुख दल डेमोक्रेट और रिपब्लिकन में ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी प्रोग्राम को लेकर ठन गई थी। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि हेल्थ केयर (स्वास्थ्य बीमा) की सब्सिडी बढ़ाई जाए।
– रिपब्लिकन को डर था कि अगर सब्सिडी बढ़ाई गई तो सरकार को खर्च करने के लिए और पैसे की जरूरत पड़ेगी, जिससे बाकी सरकारी काम प्रभावित होंगे।
– शटडाउन रोकने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प और डेमोक्रेटिक नेताओं ने सोमवार को व्हाइट हाउस में बैठक की थी।

– अमेरिका में पिछले 50 साल में फंडिंग बिल अटकने की वजह से 20 बार शटडाउन हुआ है। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में ही 3 बार सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ा था।

—————
9. विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Pneumonia Day celebrated?

a. 7 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 15 नवंबर

Answer: c. 12 नवंबर

– इसका उद्देश्य निमोनिया रोग से निपटने के लिए लोगों को जागरूक और शिक्षित करना है।
– विश्व निमोनिया दिवस पहली बार 12 नवंबर 2009 को मनाया गया था।
– इसे ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड न्यूमोनिया (Global Coalition against Child Pneumonia) के द्वारा मनाया जाता है।

निमोनिया क्या है?
– निमोनिया फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है।
– इससे पीड़ित होने पर फेफड़ों में पानी भर जाता है और उसमें सूजन आ जाती है।
– यह बीमारी एक या दोनों फेफड़ों में हो सकती है।
– निमोनिया के कारक मुख्यतः बैक्टीरिया और वायरस होते है।
– निमोनिया होने पर फेफड़ों की वायु थैली में हवा या मवाद भर जाता है।
– इस वजह से मरीज को खांसने और सांस लेने में परेशानी होती है।
– समय पर इसका इलाज न कराने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।

—————
10. अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई दर कितनी रही?
What was the retail inflation rate in October 2025?

a. 1.25%
b. 2.25%
c. 3.25%
d. 0.25%

Answer : d. 0.25%

– अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है।
– यह करीब 14 साल का निचला स्तर है। ये वर्तमान CPI (कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स) सीरीज में अब तक की सबसे कम महंगाई है।
– भारत में CPI की मौजूदा सीरीज 2012 के बेस ईयर पर बेस्ड है। मतलब, 2012 की कीमतों को 100 मानकर तुलना की जाती है।
– कम महंगाई का कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी है।
– इससे पहले सितंबर 2025 में ये 1.44% पर थी।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
– महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा।
– इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्‍त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

—————
11. अक्टूबर 2025 में थोक महंगाई दर कितनी रही?
What was the wholesale inflation rate in October 2025?

a. 1.25%
b. 2.25%
c. (-)1.21%
d. (-)2.21%

Answer : c. (-)1.21%

– अगस्त में थोक महंगाई घटकर (-)1.21% पर पहुंच गई है।
– उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अक्टूबर 2025 में मुद्रास्फीति की नकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खनिज तेलों और मूल धातुओं के विनिर्माण आदि की कीमतों में कमी के कारण है।”

होलसेल महंगाई के तीन हिस्से
– प्राइमरी आर्टिकल, जिसका वेटेज 22.62% है। फ्यूल एंड पावर का वेटेज 13.15% और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट का वेटेज सबसे ज्यादा 64.23% है। प्राइमरी आर्टिकल के भी चार हिस्से हैं।
– फूड आर्टिकल्स जैसे अनाज, गेहूं, सब्जियां
– नॉन फूड आर्टिकल में ऑयल सीड आते हैं
– मिनरल्स
– क्रूड पेट्रोलियम

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्‍स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स से तय होता है)

—————
12. विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) कब मनाया जाता है?
When is World Diabetes Day celebrated?

a. 13 नवंबर
b. 14 नवंबर
c. 15 नवंबर
d. 16 नवंबर

Answer: b. 14 नवंबर

2025 की थीम
– जीवन के विभिन्न चरणों में मधुमेह
– Diabetes across life stages

– विश्व मधुमेह दिवस पहली बार 1991 में इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बनाया था।

मधुमेह
– मधुमेह (Diabetes) अंधापन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा, स्ट्रोक आदि का प्रमुख कारण होता है।
– स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधि और तंबाकू के सेवन से बचने से मधुमेह को रोका जा सकता है।
– मधुमेह का इलाज समय पर दवा लेने और रेगुलर जांच और उपचार से किया जा सकता है या इसके परिणामों से बचा जा सकता है।

—————
13. भारत और किस देश के बीच गरुड़ वायु सैन्‍य अभ्‍यास नवंबर 2025 में आयोजित हुआ?
Garuda Air Force Exercise was held between India and which country in November 2025?

a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. जापान
d. रूस

Answer : b. फ्रांस

– 16 से 27 नवंबर 2025 तक भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु अंतरिक्ष बल के बीच सैन्‍य अभ्‍यास हुआ।
– कहां पर आयोजन : मोंट-डी-मार्सन एयर बेस, लैंड्स, फ्रांस
– इसका उद्देश्‍य दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाना है।/
– इसमें इंडियन एयरफोर्स के SU30 MKI ने हिस्‍सा लिया।

—————
14. जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया जाता है?
When is Tribal Pride Day celebrated?

a. 13 नवंबर
b. 14 नवंबर
c. 15 नवंबर
d. 16 नवंबर

Answer: c. 15 नवंबर

– बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
– इसे पहली बार वर्ष 2021 में मनाया गया था।
– बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को होती है।
– बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

बिरसा मुंडा के बारे में
– बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को उलिहातू गांव (झारखंड) हुआ था।
– मुंडा एक जनजातीय समूह है।
– वर्ष 1894 में बिरसा मुंडा ने सभी मुंडाओं को इकठ्टा करके, अंग्रेजो से लगान माफी के लिये आंदोलन किया।
– वर्ष 1895 में ब्रिटिश सरकार ने बिरसा मुंडा को ब्रिटिश सरकार के खिलाफ काम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
– उन्हें 2 साल का सजा दी गई।
– लोगों के लिए समर्पन देखकर आदिवासी इलाके के लोग, उन्हें धरती आबा के नाम से पुकारने लगे।
– वर्ष 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के बीच युद्ध होते रहते थे।
– बिरसा और उसके चाहने वाले लोगों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था।
– अगस्त 1897 में बिरसा और उसके चार सौ सिपाहियों ने तीर कमानों के साथ खूँटी थाने पर धावा बोल दिया।
– वर्ष 1898 में तांगा नदी के किनारे मुंडाओं की भिड़ंत अंग्रेज सेनाओं से हुई, जिसमें पहले तो अंग्रेजी सेना हार गयी।
– लेकिन बाद में, उस इलाके के बहुत से आदिवासी नेताओं की गिरफ्तारियाँ हुईं।
– जनवरी 1900 डोम्बरी पहाड़ पर एक और संघर्ष हुआ था, जिसमें बहुत सी औरतें व बच्चे मारे गये थे।
– बिरसा मुंडा को भी 3 फरवरी 1900 को जमकोपाई जंगल से अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया।
– बिरसा मुंडा की 9 जून 1900 को अंग्रेजों की कैद में मृत्यु हो गई।

—————
15. लोक सेवा प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
When is Public Service Broadcasting Day celebrated?

a. 10 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 13 नवंबर

Answer: c. 12 नवंबर

– यह दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है।
– वर्ष 1947 में ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली के स्टूडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहली और एकमात्र यात्रा की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है।

PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *