यह 4 to 6 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. किस अफ्रीकी देश से आठ चीते दिसंबर माह में भारत के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आएंगे?
From which African country will eight cheetahs arrive in India’s Kuno National Park in December?
a. लेसोथो
b. नामीबिया
c. बोत्सवाना
d. मोज़ाम्बिक
Answer: c. बोत्सवाना

– अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आठ चीते दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भारत आने को तैयार है।
– पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश इन चीतों को बोत्सवाना से भारत पहुंचने पर उन्हें फिर से एकांतवास में रखा जाएगा।
– इस दौरान उन्हें विभिन्न चिकित्सा जांच से गुजरना होगा। इसके बाद मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बाकी चीतों के साथ रखा जाएगा।
2022 में कूनों में आठ चीतों को लाया गया
– अगले दो माह में व्यस्क हो जाएंगे चीतों के बच्चे
देश में 27 में से 16 चीते भारत में ही पैदा हुए हैं।
– देश में प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर, 2022 में मध्य प्रदेश के कूनों में आठ चीतों को नामीबिया से लाया गया था।
– इसके बाद फरवरी, 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए। कुल 27 चीतों में से 24 कूनों और 3 गांधी सागर में कुलांचे भर रहे हैं।
—————
2. QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : एशिया 2026 में कौन सी यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है?
Which university is ranked first in QS (Quacquarelli Symonds) World University Rankings: Asia 2026?
a. हांगकांग यूनिवर्सिटी
b. पेकिंग यूनिवर्सिटी
c. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
d. फुदान यूनिवर्सिटी
Answer: a. हांगकांग यूनिवर्सिटी (2025 रैंकिंग में “पेकिंग यूनिवर्सिटी” पहले स्थान पर थी)

– 4 नवंबर 2025 को जारी “QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : एशिया 2026” में 1500+ यूनिवर्सिटीज / इंस्टीट्यूट्स का मूल्यांकन किया गया है। और 500+ नए ऐड किए हैं।
– इसमें सबसे ज्यादा 394 यूनिवर्सिटीज चीन की हैं और 294 भारत की हैं।
टॉप 10 यूनिवर्सिटी
1. हांगकांग यूनिवर्सिटी, हांगकांग SAR, चीन
2. पेकिंग यूनिवर्सिटी, चीन (मुख्यभूमि)
3. नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर
4. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर (NUS), सिंगापुर
5. फुदान यूनिवर्सिटी, चीन (मुख्यभूमि)
6. हांगकांग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हांगकांग SAR, चीन
7. हांगकांग की सिटी यूनिवर्सिटी (सिटीयूएचके), हांगकांग SAR, चीन
8. हांगकांग की चीनी यूनिवर्सिटी (CUHK), हांगकांग SAR, चीन
9. सिंघुआ यूनिवर्सिटी , चीन (मुख्यभूमि)
10. हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी, हांगकांग SAR, चीन
किस आधार (पैरामीटर) पर रैंकिंग
– QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स: एशिया एक वार्षिक रैंकिंग है जो एशिया महाद्वीप की टॉप यूनिवर्सिटीज को रेट करती है।
– ये रैंकिंग अकादमिक रेपुटेशन, एम्प्लॉयर रेपुटेशन, रिसर्च आउटपुट, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो, इंटरनेशनल फैकल्टी और स्टूडेंट्स जैसी 8-11 इंडिकेटर्स के आधार पर बनाई जाती है।
—————
3. QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : एशिया 2026 में भारत के किस संस्थान को सबसे बेहतर रैंकिग मिली?
Which Indian institution has the best ranking in the QS (Quacquarelli Symonds) World University Rankings: Asia 2026?
a. JNU
b. IISc बैंगलोर
c. IIT दिल्ली
d. IIT बॉम्बे
Answer: c. IIT दिल्ली (59 रैंक)
– IIT दिल्ली, इस वर्ष 59वें स्थान पर है, उसको लगातार पांचवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान घोषित किया गया।
टॉप 100 में शामिल भारतीय संस्थान
1) IIT-दिल्ली (रैंक 59)
2) IISc बैंगलोर (रैंक 64)
3) IIT-मद्रास (रैंक 70)
4) IIT-बॉम्बे (रैंक 71)
5) IIT-कानपुर (रैंक 77)
6) IIT-खड़गपुर (रैंक 77)
7) दिल्ली यूनिवर्सिटी (रैंक 95)
टॉप 200 की लिस्ट में भारत के इंस्टीट़यूट
रैंक और संस्थान
109 : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
114 : IIT रुड़की
115 : IIT गुवाहाटी
130 : JNU, दिल्ली
154 : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
156 : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), वेल्लोर
159 : शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज
163 : ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू)
163 : यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज
187 : एमिटी यूनिवर्सिटी
187 : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू)
197 : जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
200 : सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
कितने भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में सुधार
– पिछले साल की तुलना में 36 भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में सुधार हुआ है, 16 की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है और 105 की रैंकिंग में गिरावट आई है।
– सबसे अधिक सुधार सत्यमबा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने किया है, जो 111 स्थान ऊपर चढ़कर 262 वें स्थान पर पहुँच गया है ।
—————
4. न्यूक्लियर एनर्जी से चलने वाली दुनिया की पहली क्रूज मिसाइल 9M730 ब्यूरेवेस्टनिक का परीक्षण किस देश ने किया?
Which country tested the world’s first nuclear-powered cruise missile 9M730 Burevestnik?
a. भारत
b. USA
c. रूस
d. चीन
Answer: c. रूस
– रूस ने दुनिया की पहली न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल (न्यूक्लियर एनर्जी से चलने वाली क्रूज मिसाइल) का परीक्षण अक्टूबर 2025 में किया।
– इसका नाम 9M730 ब्यूरेवेस्टनिक (Burevestnik) मिसाइल है।
– इसे NATO ने SSC-X-9 Skyfall नाम दिया है।
– न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल होने की वजह से यह अनलिमिटेड रेंज और हाइपरसोनिक स्पीड के साथ वैश्विक स्ट्रैटेजिक बैलेंस को चुनौती देती है।
– रूस ने इस मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय में किया है, जब यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिका और यूरोप से उसका तनाव चल रहा है।
9M730 ब्यूरेवेस्टनिक (Burevestnik) मिसाइल के बारे में
विकास:
– 2007 में शुरू, 2018 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित।
– यह सोवियत काल के न्यूक्लियर प्रोपल्शन कॉन्सेप्ट्स (जैसे 1960s के Keldysh Bureau के nuclear ramjet आइडियाज या Project Orion) से प्रेरित है।
तकनीकी विशेषताएं:
– इंजन: न्यूक्लियर रिएक्टर से पावर्ड (रैमजेट), जो ईंधन की कमी के बिना उड़ान भर सकती है।
– रेंज: 20,000 किमी+ (अनलिमिटेड)।
– स्पीड: मैक 8-10 (हाइपरसोनिक)।
– पेलोड: 1-2 मेगाटन न्यूक्लियर वारहेड।
– लॉन्च: मोबाइल लॉन्चर या सबमरीन से।
टेस्टिंग इतिहास:
– 2017-2019 में असफल टेस्ट, 2019 में आर्कान्जेल्स्क विस्फोट (रेडिएशन लीक, 5 मौतें)।
– 2024-25 में सफल टेस्ट, 2026 तक डिप्लॉयमेंट लक्ष्य।
वैश्विक महत्व (Global Significance):
– स्ट्रैटेजिक प्रभाव: लो-लेवल फ्लाइट और अनप्रेडिक्टेबल ट्रैजेक्टरी से अमेरिकी डिफेंस (THAAD) को चकमा दे सकती है। रूस इसे “अजेय” बताता है।
– हथियार नियंत्रण: INF ट्रीटी (1987) उल्लंघन का आरोप (अमेरिका ने 2019 में छोड़ी)। New START (2026 समाप्त) पर असर।
– जोखिम: न्यूक्लियर प्रोपल्शन से रेडिएशन और पर्यावरणीय खतरा।
– वर्तमान संदर्भ (2025): यूक्रेन युद्ध में रूस की न्यूक्लियर सिग्नलिंग; NATO ने इसे “गेम-चेंजर” कहा।
भारत के लिए प्रासंगिकता (Relevance for India):
– सुरक्षा चुनौतियां: रूस-चीन गठबंधन से Indo-Pacific में असंतुलन; भारत की Agni-V (5,000 किमी) या BrahMos (900 किमी) जैसी मिसाइलों के मुकाबले Burevestnik वैश्विक रेंज वाली है।
– रणनीतिक साझेदारी: भारत-रूस S-400 और BrahMos डील के बीच बैलेंस; QUAD/AUKUS के साथ।
– नीतिगत प्रभाव: भारत की No First Use (NFU) पॉलिसी पर दबाव; NSG में रूस का समर्थन।
—————
5. चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ किस समुद्र में बना?
Cyclone ‘Montha’ formed in which sea?
a. अरब सागर
b. बंगाल की खाड़ी
c. लाल सागर
d. फारस की खाड़ी
Answer: b. बंगाल की खाड़ी

– हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मोंथा’ बना।
– 28 अक्टूबर 2025 को यह चक्रवात आंध्र प्रइेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया।
– इस दौरान 90 -100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं, जो 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।
– देशभर के कई राज्यों में इसका असर दिखा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा तट पर अलर्ट जारी किया गया था।
आंध्र प्रदेश में नुकसान
– भयंकर चक्रवात मोन्था ने आंध्र प्रदेश में 1.58 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुँचाया।
– इससे लगभग 80,000 किसान प्रभावित हुए। कई लोगों की मौत हो गई।

चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग जिम्मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।
– समुद्र, धरती में ग्लोबल वार्मिंग या गर्मी को सोखने में बड़ा योगदान देता है।
– एक तरह से कह सकते हैं कि चक्रवाती तूफान के जरिए समुद्र खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है।
दुनिया के हर इलाके में अलग नामों से साइक्लोन
अमेरिका – हरिकेन / टॉरनेडो
कैरेबियन सी – हरिकेन
चाइना सी – टाइफून
हिन्द महासागर – ट्रॅपिकल साइक्लोन
जापान – टाइफू
नॉर्दर्न ऑस्ट्रेलिया – विली विलीज
फिलीपींस – बगुइयो
—————
6. चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का नाम किस देश ने रखा?
Which country named the cyclonic storm ‘Montha’?
a. थाईलैंड
b. बांग्लादेश
c. भारत
d. सऊदी अरब
Answer: a. थाईलैंड
– ‘मोन्था’ नाम थाईलैंड द्वारा रखा गया था और यह थाई भाषा का शब्द है।
– थाई भाषा में, “मोंथा” का अर्थ सुगंधित फूल या सुंदर फूल होता है।
पिछले तूफान और नामाकरण
– मोंथा – थाईलैंड (अक्टूबर 2025: आंध्र प्रइेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया)
– शक्ति – श्रीलंका (पश्चिमी तट (मुख्य रूप से गुजरात और महाराष्ट्र)
– फेंगल – सऊदी अरब (नवंबर 2024: पुदुचेरी व तमिलनाडु से टकराया)
– दाना – कतर
– आसना – पाकिस्तान
– रेमल – ओमान
हिन्द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– तूफान का नाम रखने की व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) / ESCAP (एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग) पैनल द्वारा बनी हुई है।
– हिन्द महासागर क्षेत्र 13 देश चक्रवाती तूफानों का नाम तय करते हैं।
– इन देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है.
– चक्रवात को दिए जाने के बाद नामों का इस्तेमाल बारी-बारी से किया जाता है और उनका दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता। उदाहरण के लिए, फेंगल के बाद अगले चक्रवात का नाम शाक्ती रखा जाएगा, जैसा कि श्रीलंका ने सुझाया है।
————–
7. भारत ने तूफान मेलिसा से प्रभावित किन देशों को मानवीय सहायता भेजी?
India sent humanitarian aid to which countries affected by Hurricane Melissa?
a. जमैका और क्यूबा
b. क्यूबा और हैती
c. जमैका और फ्लोरिडा
d. फ्लोरिडा और क्यूबा
Answer: a. जमैका और क्यूबा
– जमैका और क्यूबा में तूफान मेलिसा से तबाही के बाद भारत ने बीस-बीस टन राहत सामग्री भेजी।
– भारत विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी दी राहत सामग्री में दवाइयां, चिकित्सा उपकरण, खाद्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, बिजली जनरेटर, आश्रय सहायता और स्वच्छता किट शामिल हैं।
तूफान से कैरिबियन में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई
– तूफान मेलिसा ने जमैका, हैती और क्यूबा में तबाही मचाई है। तेज हवाओं ने घरों को उजाड़ दिया है और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
– तूफानी हवा की रफ्तार 190 किलोमीटर प्रतिघंटा तक थी।
– इस तूफान से कैरिबियन में कम से कम 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है, और आंकड़े अभी बढ़ सकते हैं। –
– जमैका में श्रेणी 5 का तूफान बन कर हमला करने से द्वीप का 60% से ज्यादा हिस्सा बिजली के बिना रह गया, और आधी से ज्यादा जल आपूर्ति प्रणालियां ठप हो गईं।
—————-
8. INS इक्षक किस तरह का पोत (Vessel), जिसे इंडियन नेवी में शामिल किया गया?INS Ikshak is what type of vessel that was inducted into the Indian Navy?
a. जल सर्वेक्षण पोत
b. विमान वाहक पोत
c. रसद आपूर्ति पोत
d. पनडुब्बी
Answer: a. जल सर्वेक्षण पोत
– INS इक्षक, सर्वेक्षण पोत (वृहद) श्रेणी का तीसरा जहाज है।
– यह भारतीय नौसेना जल सर्वेक्षण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए स्वदेश निर्मित सर्वेक्षण पोत (बड़े) [एसवीएल] पोत है।
– INS इक्षक को 6 नवंबर 2025 को कोच्चि नौसेना बेस में नेवी में शामिल किया गया।
INS इक्षक के बारे में
– ‘इक्षक’ जहाज को कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने बनाया है।
– इसमें 80% से ज़्यादा स्वदेशी उपकरण और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
– ‘इक्षक’ का मतलब संस्कृत में ‘मार्गदर्शक’ होता है, जो इसके काम को दर्शाता है।
– यह जहाज बंदरगाहों, तटों और समुद्र में सर्वेक्षण (survey) करने के लिए बनाया गया है।
– इन सर्वेक्षणों से मिलने वाला डेटा सुरक्षित नौवहन, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक ढांचे को मज़बूत करेगा।
इंडियन नेवी चीफ
– एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
—————
9. तंबाकू, वेपिंग और ई-सिगरेट प्रोडक्ट पर पीढ़ीगत प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना?
Which country became the first country in the world to impose a generational ban on tobacco, vaping and e-cigarette products?
a. म्यांमार
b. मालदीव
c. भूटान
d. नेपाल
Answer: b. मालदीव
– मालदीव ने धूम्रपान पर पीढ़ीगत प्रतिबंध लगाया।
– यह प्रतिबंध वेपिंग और ई-सिगरेट प्रोडक्ट पर भी लागू है।
– यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2025 से लागू हो गया है।
– मालदीव का धूम्रपान-मुक्त भविष्य की दिशा में यह एक साहसिक कदम या महत्वपूर्ण पहल है।
पीढ़ी दर पीढ़ी धूम्रपान पर प्रतिबंध क्या है?
– यह मालदीव द्वारा लाया गया एक कानून है।
– जो जनवरी 2007 या उसके बाद पैदा हुए व्यक्तियों को सभी रूपों में तंबाकू खरीदने, उपयोग करने या बेचने से रोकता है।
– दक्षिण एशियाई द्वीप राष्ट्र ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेपिंग उत्पादों के आयात, बिक्री, वितरण, कब्जे और उपयोग पर व्यापक प्रतिबंध भी लगाया है, जो सभी व्यक्तियों पर लागू होता है, चाहे उनकी आयु कुछ भी हो।
क्या जुर्माना है?
– कानून का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
– अगर कोई दुकानदार कम उम्र के लोगों को तंबाकू बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर 50,000 मालदीवियन रूफिया (लगभग 2.9 लाख रुपये) का जुर्माना लगेगा।
– अगर कोई व्यक्ति वेपिंग उपकरण (ई-सिगरेट आदि) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर 5,000 रूफिया (लगभग 29,000 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।
धूम्रपान पर प्रतिबंध एक बड़ा कदम क्यों
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, धूम्रपान हर साल ग्लोबल स्तर पर 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है।
– WHO के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मालदीव की 15 से 69 वर्ष की आयु के बीच की आबादी का लगभग 25.5 प्रतिशत तंबाकू उपयोगकर्ता था।
क्या ऐसा कदम पहले भी उठाया गया?
– ऐसी कोशिशें पहले भी की गई थीं, लेकिन वे लागू नहीं हो सकीं।
– सबसे मशहूर उदाहरण 2002 में बना न्यूज़ीलैंड का कानून है।
– इसके तहत 1 जनवरी 2009 के बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को तंबाकू बेचने पर रोक लगाई गई थी।
– यह कानून 2024 से लागू होना था, लेकिन सरकार ने कर कटौती के लिए धन जुटाने के मकसद से इसे एक साल पहले ही रद्द कर दिया।
भारत में धूम्रपान से मौतों की स्थिति
– भारत में तंबाकू से हर साल लगभग 13.5 लाख मौतें होती हैं। इसमें धूम्रपान और बिना धूम्रपान वाले तंबाकू (जैसे गुटखा) दोनों शामिल हैं।
– भारत में कैंसर मौतों का लगभग 42% हिस्सा तंबाकू से जुड़ा है। हाल ही में मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर में वृद्धि देखी गई।
मालदीव
– राजधानी : माले
– राष्ट्रपति : मोहम्मद मुइज़्ज़ू
– मुद्रा – मालदीवियन रूफिया
————–
10. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) कब मनाया गया?
When was World Tsunami Awareness Day celebrated?
a. 3 नवंबर
b. 5 नवंबर
c. 7 नवंबर
d. 9 नवंबर
Answer: b. 5 नवंबर
– सुनामी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए नए आइडिया को शेयर करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
वर्ष 2025 की थीम:
– सुनामी के लिए तैयार रहें: सुनामी की तैयारी में निवेश करें
– Be Tsunami Ready: Invest in Tsunami Preparedness
– विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की पहल के बाद से मनाया जा रहा है।
– पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस पांच नवंबर 2016 को विश्वभर में मनाया गया।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2015 को इसकी घोषणा की थी।
—————
11. युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day to Prevent Exploitation of the Environment in War and Armed Conflict observed?
a. 3 नवंबर
b. 4 नवंबर
c. 5 नवंबर
d. 6 नवंबर
Answer: d. 6 नवंबर
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 में घोषित किया था।
– यूएनईपी का अनुमान है कि प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा के लिए आने वाले समय में संघर्ष दोगुनी होने की संभावना है।
—————
12. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पहला अंतर्राष्ट्रीय सहोदय सम्मेलन कहां आयोजित किया?
Where did the Central Board of Secondary Education (CBSE) organize the first International Sahodaya Conference?
a. मुत्तरा
b. दुबई
c. अबु धाबी
d. मस्कट
Answer: b. दुबई
– सीबीएसई ने दुबई में 4-5 नवंबर 2025 को सम्मेलन आयोजित किया। जिसका विषय “ज्ञान में निहित, दूरदर्शिता के साथ आगे बढ़ना: एनईपी 2020 के माध्यम से शिक्षा की पुनर्कल्पना”है।
– इस सम्मेलन में भारत और विदेशों के सीबीएसई से संबद्ध संस्थानों के 1,000 से ज़्यादा स्कूल प्रमुख, शिक्षक शामिल हुए।
– संयुक्त अरब अमीरात में ही 100 से ज़्यादा भारतीय पाठ्यक्रम वाले सीबीएसई स्कूल हैं।
विषय और उद्देश्य
– विश्व स्तर पर सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के बीच सार्थक साझेदारी को बढ़ावा देना।
– विविध शैक्षिक संदर्भों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के कार्यान्वयन के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ विकसित करना।
– शिक्षण पद्धति और स्कूल प्रबंधन में नवाचारों का प्रदर्शन।
– समग्र शिक्षा का समर्थन करने वाले रणनीतिक सहयोग को प्रोत्साहित करना—आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और वैश्विक नागरिकता पर ज़ोर देना।
—————
13. 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों से महिलाओं के लिए किस भार वर्ग को हटा दिया गया, जिसमें मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था?
Which weight category for women, in which Mirabai Chanu won the silver medal at the Tokyo Olympics, has been removed from the 2028 Olympic Games?
a. 45 किग्रा भार वर्ग
b. 49 किग्रा भार वर्ग
c. 50 किग्रा भार वर्ग
d. 51 किग्रा भार वर्ग
Answer: b. 49 किग्रा भार वर्ग
– अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक खेलों में महिलाओं के लिए न्यूनतम वर्ग अब 53 किग्रा कर दिया है।
– 31 वर्ष की मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।
– भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा का मानना है कि 53 किग्रा तक वजन बढ़ाना चानू के लिए लाभदायक होगा।
– हालांकि मणिपुर की यह खिलाड़ी वर्ष 2026 एशियाई खेलों तक अपने पुराने वजन वर्ग 49 किग्रा में ही खेलती रहेगी।
– उसके बाद, ओलंपिक की तैयारी के लिए धीरे-धीरे 53 किग्रा वर्ग में आगे बढ़ने के लिए उनके पास दो साल का समय होगा।
– ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धाओं की कुल संख्या 12 कर दी गई है।
– यह दूसरी बार है जब अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने एक वर्ष से भी कम समय में श्रेणियों में बदलाव किया है।
– चानू वर्ष 2025 की शुरुआत में 48 किग्रा वर्ग में आ गई थीं जब आईडब्ल्यूएफ ने ओलंपिक से 49 किलोग्राम वर्ग को हटा दिया था।
– हालांकि अब 49 किग्रा वर्ग को विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में फिर से शामिल कर लिया गया है, लेकिन यह ओलंपिक में शामिल नहीं होगा।
2028 ओलंपिक में ये होंगे भार वर्ग महिला : 53 किग्रा, 61 किग्रा, 69 किग्रा, 77 किग्रा, 86 किग्रा, 86 किग्रा से अधिक।
पुरुष : 65 किग्रा, 75 किग्रा, 85 किग्रा, 95 किग्रा, 110 किग्रा, 110 किग्रा से अधिक।
—————-
14. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर 2025 को) पर किसने किया?
Who inaugurated the new building of Chhattisgarh Legislative Assembly on State Foundation Day (on 1 November 2025)?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. मुख्यमंत्री
d. गृहमंत्री
Answer: b. प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी)
– PM मोदी ने राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में भाग लेंगे।
– इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन और एक आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया।
– और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
कितने करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
– PM मोदी ने राज्य में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 14,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
नई विधानसभा के बारे में
– नई विधानसभा नवा रायपुर के सेक्टर-19 में है।
– 324 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परिसर 51 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। 2,06,390 वर्ग मीटर (लगभग)
– भवन पूरी तरह इको-फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) है।
– सभा भवन का कुल क्षेत्रफल 16,000 वर्ग फुट है, जिसमें 200 लोगों के बैठने की क्षमता है। वर्तमान में विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है।
– भवन की गैलरी में मीडियाकर्मियों, विशेष अतिथियों और आमंत्रित दर्शकों सहित कुल 320 लोगों के बैठने की सुविधा है।
– प्रथम तल पर 2,400 वर्ग फुट क्षेत्र में 100 सदस्यों की क्षमता वाला सम्मेलन कक्ष है।
– द्वितीय तल पर 3,200 वर्ग फुट क्षेत्र में 200 सदस्यों की क्षमता वाला केंद्रीय कक्ष बनाया गया है।
– ऊपरी तल पर मंत्रियों के लिए 24 कमरे, दो समिति कक्ष और एक कैबिनेट हॉल हैं।
– निचले तल पर एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक औषधालय, बैंक, डाकघर और कैंटीन हैं।
– परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक सभागार और 850 वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।
– नोट : नवीन विधान सभा भवन के गर्भ गृह की सीलिंग को ‘‘धान के कटोरे’’ का स्वरूप दिया गया है।
विधानसभा सभा का पहला सत्र एक स्कूल में
– 1 नवंबर 2000 को राज्य के अस्तित्व में आने के बाद, प्रारंभ में छत्तीसगढ़ विधानसभा ने एक स्कूल (राजकुमार कॉलेज) हॉल से कार्य करना शुरू किया था। क्योंकि भवन तैयार नहीं हो पाया था।
– इसलिए पहला सत्र इसी स्कूल हॉल में 14 दिसंबर से 19 दिसबर 2000 तक चला।
– बाद में, इसे केंद्र सरकार के एक शोध संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां से अब यह नए परिसर में स्थानांतरित हुआ।
छत्तीसगढ़ के बारे में
– गठन : 1 नवंबर 2000 (मध्य प्रदेश से अलग होकर)
– राजधानी : रायपुर
– राज्यपाल : रमेन डेका
– मुख्यमंत्री : विष्णु देव साय
– पड़ोसी राज्य : उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश।
—————-
15. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के महानिदेशक कौन हैं?
Who is the Director General of Bureau of Indian Standards (BIS)?
a. संजय गर्ग
b. प्रमोद तिवारी
c. प्रदीप शर्मा
d. तुषार पांडे
Answer: a. संजय गर्ग
– संजय गर्ग केरल कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– 1 नवंबर 2025 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया।
– उनके पास 30 साल से ज्यादा का विविध प्रशासनिक अनुभव है।
– उन्होंने कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)
– यह भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है, जो मानकीकरण, गुणवत्ता प्रमाणन और संबंधित गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है।
– यह वस्तुओं और सेवाओं के लिए भारतीय मानक विकसित करता है, हॉलमार्किंग लागू करता है, और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करता है।
– मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
————-



