यह 7 अगस्त 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अगस्त 2025 में भारत पर कितना प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया?
What percentage of extra tariff did the US President announce on India in August 2025, making the total tariff 50%?
a. 25%
b. 15%
c. 5%
d. 40%
Answer: a. 25%

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 6 अगस्त 2025 को इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा।
– एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा।
– इसके बाद जब ट्रम्प से पूछा गया कि भारत पर ही क्यों सख्ती, जबकि चीन जैसे और देश भी रूसी तेल खरीद रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा – अभी सिर्फ 8 घंटे ही तो हुए हैं। आप बहुत कुछ होते देखेंगें। बहुत सारे सेकेंडरी सैंक्शंस आने वाले हैं।
– ट्रम्प के इस बयान से साफ है कि अमेरिका आने वाले दिनों में भारत समेत उन देशों के खिलाफ ‘सेकेंडरी सैंक्शंस’ लगा सकता है जो रूस के साथ व्यापारिक संबंध बनाए हुए हैं।
भारत की प्रतिक्रिया
– भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को गलत बताया है।
– मंत्रालय ने कहा – अमेरिका ने हाल ही में भारत के रूस से किए जा रहे तेल आयात को निशाना बनाया है। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि हम बाजार की स्थिति के आधार पर तेल खरीदते हैं और इसका मकसद 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगा रहा है, जबकि कई और देश भी अपने हित में यही काम कर रहे हैं। हम दोहराते हैं कि ये कदम अनुचित, नाजायज और गलत हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
सेंटर फ़ॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के आँकड़े देखे जाने चाहिए:
रूस से पाइपलाइन गैस की ख़रीद (2025):
– यूरोपीय संघ – 37%
– चीन – 29%
– तुर्की – 27%
रूस से कच्चे तेल की ख़रीद (2025):
– चीन – 47%
– भारत – 38%
– यूरोपीय संघ – 6%
रूस से LNG की ख़रीद (2025):
– यूरोपीय संघ – 50%
– चीन – 21%
– जापान – 19%
भारत किसानों के हित से समझौता नहीं करेगा : PM
– पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा।
– उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए आज भारत तैयार है।
– पीएम मोदी के इस बयान को ट्रम्प के दोगुने टैरिफ के ऐलान से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या हैं सेकेंडरी सैंक्शंस?
– ये वो प्रतिबंध होते हैं जो किसी देश पर सीधे नहीं, बल्कि किसी तीसरे देश से उसके व्यापारिक रिश्तों के चलते लगाए जाते हैं।
– यानी अमेरिका सीधे भारत को टारगेट न करके, उन कंपनियों और बैंकों पर सख्ती कर सकता है जो रूस से तेल खरीद में शामिल हैं।
– भारत ने रूस-यूक्रेन जंग के बावजूद रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है।
– अमेरिका लंबे समय से भारत पर इस फैसले को लेकर दबाव बना रहा है। हालांकि भारत हमेशा कहता रहा है कि उसकी ऊर्जा जरूरतें उसके राष्ट्रीय हित से जुड़ी हैं।
टैरिफ क्या होता है?
– टैरिफ एक बॉर्डर शुल्क या टैक्स है।
– विदेश से आने वाले सामानों पर लगाया जाता है।
– इससे घरेलू मार्केट में विदेशी सामान महंगे हो जाते हैं।
– टैरिफ से सरकार की इनकम भी बढ़ती है।
– इसका मकसद घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देना और
देशी उद्योगों की रक्षा करना है।
PM मोदी SCO मीटिंग के लिए चीन जाएंगे
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा की तैयारी चल रही है, जहां शंघाई सहयोग संगठन के नेता 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र होंगे।
– इस शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होने की उम्मीद है।
– पिछले सात वर्षों में यह उनकी पहली यात्रा होगी
– यह बैठक अमेरिका के साथ व्यापार शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच होगी।
– दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 23 अक्टूबर, 2024 को रूसी शहर कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जिसमें पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दो टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी और गश्त फिर से शुरू करने के लिए मंच तैयार किया गया था।
– सात वर्षों में उनकी पहली चीन यात्रा होगी – पिछली यात्रा 2018 में हुई थी।
—————-
2. किस अफ्रीकी देश के रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री की मौत अगस्त 2025 में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई?
Which African country’s Defense Minister and Environment Minister died in a helicopter crash in August 2025?
a. इंडोनेशिया
b. नाइजर
c. DRC कांगो
d. घाना
Answer: d. घाना

– घाना में 6 अगस्त, 2025 को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पश्चिम अफ्रीकी देश के रक्षा और पर्यावरण मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों सहित सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
– घाना की सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह राजधानी अकरा से उड़ान भरकर उत्तर-पश्चिम में अशांति क्षेत्र के ओबुआसी नामक गोल्ड माइनिंग एरिया की ओर बढ़ रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गया। बाद में इसका मलबा अशांति के अदांसी इलाके में मिला।
– किनकी मौत हुई : रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद के साथ सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष, एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सदस्य मारे गए।
– यह दुर्घटना घाना में एक दशक से भी ज़्यादा समय में हुई सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी।
घाना
– राष्ट्रपति : जॉन महामा
– राजधानी : अक्रा
– मुद्रा : सेडी
– आबादी : 3.5 करोड़
– पड़ोसी देश : कोटे डी आइवर, बुर्किना फासो, टोगो
– समुद्र : गल्फ ऑफ गिनी
नोट :
1) घाना ने जुलाई 2025 में भारतीय PM मोदी को ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया।
2) जुलाई 2025 में WHO ने घाना को ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया था।
—————-
3. जम्मू कश्मीर गृह विभाग ने कश्मीर पर अरुंधति रॉय व नूरानी सहित कई लेखकों की लिखी कितनी पुस्तकों के प्रकाशन पर अगस्त 2025 में प्रतिबंध लगा दिया?
In August 2025, the Jammu and Kashmir Home Department banned the publication of how many books on Kashmir written by many authors including Arundhati Roy and Noorani?
a. 10
b. 20
c. 25
d. 30
Answer: c. 25

– जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने कश्मीर पर 25 पुस्तकों के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें अरुंधति रॉय और ए.जी. नूरानी जैसी लेखिकाओं की पुस्तकें भी शामिल हैं।
– उनका कहना है कि ये पुस्तकें “अलगाववाद” का प्रचार करती हैं।
– इन पुस्तकों में राजनीतिक टिप्पणियां और ऐतिहासिक विवरण शामिल हैं, जैसे कि प्रसिद्ध संवैधानिक विशेषज्ञ नूरानी द्वारा लिखित ‘द कश्मीर डिस्प्यूट 1947-2012’, सुमंत्र बोस द्वारा लिखित ‘कश्मीर एट द क्रॉसरोड्स’ और ‘कॉन्टेस्टेड लैंड्स’।
– नोटिफिकेशन में कहा गया है, “इस साहित्य ने जम्मू-कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में योगदान दिया है, जिसमें ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करना, आतंकवादियों का महिमामंडन, सुरक्षा बलों का अपमान, धार्मिक कट्टरता, अलगाव को बढ़ावा देना, हिंसा और आतंकवाद का मार्ग प्रशस्त करना आदि शामिल हैं।”
1) आज़ादी (लेखक : अरुंधति रॉय) {प्रकाशक : पेंगुइन इंडिया}
2) कश्मीर: द केस फ़ॉर फ़्रीडम (लेखक : अरुंधति रॉय, तारिक अली, हिलाल भट्ट, अंगना पी. चटर्जी, पंकज मिश्रा {प्रकाशक : वर्सो बुक्स}
3) ह्यूमन राइट्स वायोलेशन्स इन कश्मीर (लेखक : पियॉत्र बालसेरोविज़ एवं एग्निएश्का कुज़ेव्स्का) {प्रकाशक : रूटलेज (मनोहर पब्लिशर एंड डिस्ट्रिब्यूटर)}
4) कश्मीरीज़ फाइट फ़ॉर फ़्रीडम (लेखक : मोहम्मद यूसुफ़ सराफ) {प्रकाशक : फिरोज़ सन्स, पाकिस्तान}
5) कॉलोनाइज़िंग कश्मीर: स्टेट-बिल्डिंग अंडर इंडियन ऑक्युपेशन (लेखक : हाफ़सा कंजवाल) {प्रकाशक : स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस}
6) कश्मीर पॉलिटिक्स एंड प्लेबिसाइट (लेखक : डॉ. अब्दुल ग़ोखामी जब्बार) {प्रकाशक : गुलशन बुक्स, कश्मीर}
7) डू यू रिमेम्बर कूनन पोशपोरा? (लेखक : एस्सर बतूल एवं अन्य) {प्रकाशक : ज़ुबान बुक्स}
8) मुजाहिद की अज़ान (लेखक : इमाम हसन अल-बन्ना शहीद, संपादक – मौलाना मोहम्मद इनायतुल्लाह सुभानी) {प्रकाशक : मरकज़ी मकतबा इस्लामी पब्लिशर्स, दिल्ली}
9) अल जिहादु फ़िल इस्लाम (लेखक : मौलाना मौदूदी) {प्रकाशक : दारुल मुसन्निफ़ीन – मरकज़ी मकतबा इस्लामी पब्लिशर्स, दिल्ली}
10) इंडिपेंडेंट कश्मीर (लेखक : क्रिस्टोफ़र स्नेडन) {प्रकाशक : मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी प्रेस और सैंक्टम बुक्स, दिल्ली}
11) रेज़िस्टिंग ऑक्युपेशन इन कश्मीर (लेखक : हेली दुशिन्स्की, मोना इन भट्ट, अतर ज़िया और सिंथिया महमूद) {प्रकाशक : यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिल्वेनिया प्रेस}
12) बिटवीन डेमोक्रेसी एंड नेशन: जेंडर एंड मिलिटराइज़ेशन इन कश्मीर (लेखक : सीमा काज़ी) {प्रकाशक : ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस}
13) कॉन्टेस्टेड लैंड्स (लेखक : सुमंत्र बोस) {प्रकाशक : हार्पर कॉलिन्स इंडिया}
14) इन सर्च ऑफ़ अ फ्यूचर: द स्टोरी ऑफ़ कश्मीर (लेखक : डेविड देवदास) {प्रकाशक : वाइकिंग पेंगुइन}
15) कश्मीर इन कॉन्फ्लिक्ट: इंडिया, पाकिस्तान एंड द अनएंडिंग वॉर (लेखक : विक्टोरिया शोफ़ील्ड) {प्रकाशक : ब्लूम्सबरी इंडिया एकेडमिक}
16) द कश्मीर डिस्प्यूट: 1947–2012 (लेखक : ए. जी. नूरानी)
{प्रकाशक : तुलिका बुक्स}
17) कश्मीर ऐट द क्रॉसरोड्स: इनसाइड अ 21वीं सदी का संघर्ष (लेखक : सुमंत्र बोस) {प्रकाशक : पैन मैकमिलन इंडिया}
18) अ डिसमैण्टल्ड स्टेट: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ कश्मीर आफ़्टर आर्टिकल 370 (लेखक : अनुराधा भसीन) {प्रकाशक : हार्पर कॉलिन्स इंडिया}
19) रेज़िस्टिंग डिसअपीयरेंस: मिलिट्री ऑक्युपेशन एंड वूमेन्स एक्टिविज़्म इन कश्मीर (लेखक : अतर ज़िया) {प्रकाशक : ज़ुबान}
20) कॉनफ़्रन्टिंग टेररिज़्म (संपादक: मारूफ़ रज़ा) {प्रकाशक : पेंगुइन इंडिया}
21) फ़्रीडम इन कैप्टिविटी: नेगोसिएशन्स ऑफ़ बिलॉन्गिंग अलॉन्ग कश्मीरी फ्रंटियर (लेखक : राधिका गुप्ता) {कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस}
22) यूएसए एंड कश्मीर (लेखक : डॉ. शमशाद शान) {प्रकाशक : गुलशन बुक्स}
23) लॉ एंड कॉन्फ्लिक्ट रिज़ॉल्यूशन इन कश्मीर (लेखक : पियॉत्र बालसेरोविज़ एवं एग्निएश्का कुज़ेव्स्का) {रूटलेज}
24) तारीख़-ए-सियासत कश्मीर (लेखक : डॉ. आफ़ाक़) {प्रकाशक : कारवां-ए-तहक़ीक़-ओ-सक़ाफ़त, कश्मीर}
25) कश्मीर एंड द फ़्यूचर ऑफ़ साउथ एशिया (संपादक: सुगाता बोस और आयशा जलाल) {प्रकाशक : रूटलेज}
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल – मनोज सिन्हा
—————
4. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Handloom Day celebrated?
a. 7 अगस्त
b. 6 अगस्त
c. 5 अगस्त
d. 4 अगस्त
Answer: a. 7 अगस्त
2025 की थीम
– परंपरा में नवाचार को पिरोना/बुनना (परंपरा में नवाचार को इस तरह से पिरोना कि परंपरा की आत्मा बनी रहे और साथ ही उसमें आधुनिकता का स्पर्श भी आ जाए)
– Weaving Innovation into Tradition
– भारतीय हथकरघा उद्योग विश्व स्तर पर सबसे पुराने और सबसे जीवंत कुटीर उद्योगों में से एक है, जिसमें दुनिया का 95% हस्तनिर्मित कपड़ा भारत से जाता है।
– राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त, 1905 को स्वदेशी आंदोलन के शुभारंभ का प्रतीक है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी स्थायी विरासत और महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाता है।
– भारत में इस दिन की शुरुआत स्वदेशी आंदोलन से हुई, जो 7 अगस्त 1905 को ब्रिटिश नियंत्रण से भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान शुरू हुआ था।
– उस वक्त यह बंगाल को विभाजित करने के ब्रिटिश सरकार के निर्णय की प्रतिक्रिया थी, और हथकरघा ब्रिटिश सत्ता के प्रतिरोध का एक शक्तिशाली प्रतीक बन गया।
– भारतीय शिल्प को बढ़ावा देकर और स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाकर, इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करना था, साथ ही भारतीय भाषाओं, कलाओं और शिल्प के उपयोग को प्रोत्साहित करना भी था।
– राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन 7 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में किया था।
– हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण आजीविका का एक अभिन्न अंग है, जिससे 35 लाख से अधिक लोगों का दाना-पानी चलता है। इस क्षेत्र में 25 लाख से अधिक महिला बुनकर और संबद्ध श्रमिक कार्यरत हैं, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

—————-
5. राष्ट्रीय भाला दिवस (National Javelin Day) कब मनाया जाता है?
When is National Javelin Day celebrated?
a. 8 अगस्त
b. 7 अगस्त
c. 6 अगस्त
d. 5 अगस्त
Answer: b. 7 अगस्त
– टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
– 7 अगस्त 2021 को ही नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडेल जीता था।
– इस दिन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने राष्ट्रीय भाला दिवस के रूप में घोषित किया।
– पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।
————–
6. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की प्रस्तावित वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण संधि के लिए जिनेवा में आयोजित बैठक में कितने देशों ने हिस्सा लिया?
How many countries participated in the meeting held in Geneva for the United Nations Environment Programme’s (UNEP) proposed global plastic pollution treaty?
a.180 देश
b.100 देश
c.150 देश
d.110 देश
Answer: a. 180 देश
– प्लास्टिक प्रदूषण संधि के लिए इंटरनेशनल नेगोशिएसन कमेटी (INC) की बैठक 5 से 14 अगस्त 2025 के बीच संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा स्थित मुख्यालय में आयोजित हुई।
– वार्ता को INC-5.2 नाम दिया गया है।
– यह प्लास्टिक प्रदूषण पर अंतरराष्ट्रीय समझौता तैयार करने के लिए बने अंतर-सरकारी वार्ता समूह (INC) के पांचवें सत्र का दूसरा हिस्सा है।
– वार्ता 2022 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण असेंबली के प्रस्ताव 5/14 के सर्वसम्मत अनुमोदन से शुरू हुई प्रक्रिया का परिणाम है।
– इस प्रस्ताव के तहत एक कानूनी रूप से बाध्यकारी वैश्विक समझौते का मसौदा तैयार करने की दिशा में कदम उठाया गया था।
– नवंबर 2024 में दक्षिण कोरिया के बुसान में इसकी पहली बैठक हुई थी, जिसमें “चेयर टेक्स्ट” और एक ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार की गई।
– कुछ मुद्दों पर सहमति दिखी, लेकिन कई अहम विषयों पर मतभेद भी सामने आए, जैसे प्लास्टिक उत्पादन की सीमा तय करना और विकासशील देशों को वित्तीय और तकनीकी मदद देना।
UNEP प्रमुख ने कहा
– UNEP प्रमुख इंगर एंडरसन ने कहा कि “यह संधि वह है जिसकी दुनिया को जरूरत है। प्लास्टिक हमारे समुद्रों, प्रकृति और यहां तक कि हमारे शरीर में भी पहुंच चुका है, जहां उसका होना नहीं चाहिए। रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन समझौते की संभावना अब भी है।”
– अगर इस महीने समझौता हो जाता है, तो यह संधि प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ पहला व्यापक अंतरराष्ट्रीय कदम होगी, जो आने वाले दशकों तक उत्पादन, खपत और कचरा प्रबंधन की दिशा तय करेगी।
—————
7. न्यूमबेओ की सेफ्टी इंडेक्स रिपोर्ट-2025 के अनुसार दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है?
Which is the safest city in the world according to Numbeo’s Safety Index Report-2025?
a. जिनेवा
b. लंदन
c. अबू धाबी
d. दोहा
Answer: c. अबू धाबी
– संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी 88.8 स्कोर के साथ दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है।
– अबू धाबी लगातार नौवें वर्ष वैश्विक स्तर पर सबसे सुरक्षित शहर के रूप में शीर्ष स्थान पर है।
– जबकि यूएई देश स्तर पर दूसरे स्थान पर है।
—————
8. न्यूमबेओ की सेफ्टी इंडेक्स रिपोर्ट-2025 के अनुसार भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है?
Which is the safest city in India according to Numbeo’s Safety Index Report-2025?
a. जयपुर
b. मैंगलोर
c. हैदराबाद
d. मुंबई
Answer: b. मैंगलोर
– रिपोर्ट 5 अगस्त 2025 को जारी की गई है।
न्यूमबेओ इंडेक्स
– न्यूमबेओ एक स्वतंत्र ग्लोबल डाटा प्लेटफॉर्म है, जो किसी देश या शहर में रहने वाले लोगों से सीधे सेफ्टी, अपराध दर, सामाजिक स्थिरता और पुलिस पर भरोसा जैसे मापदंडों पर जानकारी एकत्र करता है।
– यह सरकारी आंकड़ों पर आधारित नहीं होता, बल्कि नागरिकों की राय और अनुभवों को केंद्र में रखकर तैयार किया जाता है।
– मैंगलोर की कम अपराध दर और मजबूत नागरिक बुनियादी ढांचे के लिए प्रशंसा की गई है।
इंडेक्स के मापदंड:
– सार्वजनिक सुरक्षा की स्थिति
– रात में अकेले बाहर निकलने में डर
– चोरी, डकैती और अन्य अपराधों की आशंका
– पुलिस की तत्परता और लोगों का भरोसा
– सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता
भारत रैंक, शहरी स्थान
1) मैंगलोर, कर्नाटक (वैश्विक रैंक 49)
2) वडोदरा, गुजरात (वैश्विक रैंक 85)
3) अहमदाबाद, गुजरात (वैश्विक रैंक 93)
4) सूरत, गुजरात (वैश्विक रैंक 106)
5) जयपुर, राजस्थान (वैश्विक रैंक 118)
6) नवी मुंबई, महाराष्ट्र (वैश्विक रैंक 128)
7) तिरुवनंतपुरम, केरल (वैश्विक रैंक 149)
8) चेन्नई , तमिलनाडु (वैश्विक रैंक 158)
9) पुणे , महाराष्ट्र (वैश्विक रैंक 167)
10) चंडीगढ़ (वैश्विक रैंक 175)
भारत के असुरक्षित शहर
– राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के साथ, सबसे असुरक्षित भारतीय शहरों में से एक है।
– सुरक्षा के प्रति शहरों की बढ़ती चिंता, विशेष रूप से महिलाओं के लिए ने उन्हें सूचकांक में सबसे नीचे धकेल दिया है।
– दिल्ली का अपराध सूचकांक स्कोर 59.03, गाजियाबाद का 58.44 और नोएडा का 55.1 है।
—————
9. चेस ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWC 2025) का चैंपियन कौन बना?
Who became the champion of Chess Esports World Cup (EWC 2025)?
a. रमेशबाबू प्रज्ञानानंद
b. अलीरेज़ा फ़िरोज़ा
c. मैग्नस कार्लसन
d. डी गुकेश
Answer: c. मैग्नस कार्लसन
– नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में पहला शतरंज खिताब जीता।
– उन्होंने रियाद में हुए वर्ल्ड कप फाइनल में ईरानी और फ़्रांसीसी शतरंज ग्रैंडमास्टर अलीरेज़ा फ़िरोज़ा को हराया।
– कार्लसन की जीत की बदौलत, ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में उनकी टीम, टीम लिक्विड, ने समग्र चैंपियनशिप तालिका में बढ़त बना ली।
– जीत के बाद, कार्लसन को आयोजकों द्वारा गोल्फ बग्गी में दूसरे स्थान पर ले जाया गया, जहां उन्हें एक त्रिकोणीय चाबी सौंपी गई।
– जिसे उन्हें ईस्पोर्ट्स विश्व कप चैंपियन के रूप में अपना नाम पक्का करने के लिए एक टोटेम में डालना था।


