यह 19 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, मई में भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान ‘पांच जेट मार गिराए गए’
Donald Trump claims ‘five jets were shot down’ during India-Pakistan military conflict in May
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 जुलाई 2025 को दावा किया कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान “पांच जेट मार गिराए गए”, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस पक्ष को नुकसान हुआ।
– डोनाल्ड ट्रम्प ने यह बयान दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच युद्ध की स्थिति को शांत करने में अपने प्रशासन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए दिया।
– पांच विमानों को मार गिराने के संबंध में ट्रम्प के विशिष्ट दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक पुष्टि या साक्ष्य नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कुछ रिपब्लिकन अमेरिकी सांसदों के साथ एक रात्रिभोज में कहा –
– हमने कई युद्ध रोके। और ये गंभीर युद्ध थे, भारत और पाकिस्तान के बीच, जो चल रहे थे।
– वहाँ से विमानों को मार गिराया जा रहा था।
– मुझे लगता है कि असल में पाँच जेट मार गिराए गए थे।
– ये दो गंभीर परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, और वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे।
– आप जानते हैं, यह युद्ध का एक नया रूप लगता है
ट्रंप ने बार-बार श्रेय लेने की कोशिश की
– ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय बार-बार लिया है, जिसकी घोषणा उन्होंने 10 मई को सोशल मीडिया पर की थी, जब वाशिंगटन ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत की थी।
– भारत ने ट्रंप के इस दावे से असहमति जताई है कि यह उनके हस्तक्षेप और व्यापार वार्ता तोड़ने की उनकी धमकियों का नतीजा था।
– ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम समझौते के लिए व्यापार समझौते को जिम्मेदार ठहराया, जबकि भारत ने इस दावे का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।
– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप से फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि इस बात का खंडन किया था।
भारत का रुख
– भारत का रुख यह रहा है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद को अपनी समस्याओं को सीधे तौर पर सुलझाना चाहिए और इसमें कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
————–
2. यूरोपीय संघ (EU) ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी वडीनार रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया, गुजरात में स्थित यह रिफायनरी किस कंपनी की है?
The European Union (EU) imposed sanctions on India’s second largest Vadinar refinery, which company owns this refinery located in Gujarat?
a. अडाणी एनर्जी लिमिटेड
b. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
c. इंडियन ऑयल कार्पोरेशन IOCL
d. नायरा एनर्जी लिमिटेड
Answer: d. नायरा एनर्जी लिमिटेड (रिफायनरी में रूसी कंपनी रोसनेफ्ट का 49.13% हिस्सेदारी की वजह से)

– यूरोपीय संघ (EU) ने रूस के खिलाफ 18वें दौर के प्रतिबंधों की घोषणा की है।
– इसमें रूसी सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनी रोसनेफ्ट की 49.13% हिस्सेदारी वाली रिफाइनरी नायरा एनर्जी भी शामिल है।
– नायरा एनर्जी गुजरात की वडीनार रिफाइनरी को संचालित करती है।
– भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता।
EU ने क्या कहा
– EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कहा कि पहली बार भारत की बड़ी रिफाइनरी को प्रतिबंध सूची में डाला गया है। हम रूस की आक्रामकता की कीमत बढ़ाते रहेंगे, ताकि मॉस्को के पास पीछे हटने के अलावा कोई रास्ता न बचे।
EU ने रूसी तेल की अधिकतम कीमत घटाई
– नए यूरोपीय संघ प्रतिबंधों में तेल मूल्य सीमा को कम करना भी शामिल है, यानी, जी7 समूह के उन्नत अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों से शिपिंग और बीमा का उपयोग करते हुए रूसी तेल के लिए देश जो अधिकतम मूल्य चुका सकते हैं, वह 60 डॉलर प्रति बैरल से घटाकर 47.6 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है।
नायरा एनर्जी की रिफाइनरी के बारे में
– नायरा रिफाइनरी पहले एस्सार ऑयल द्वारा बनाई गई थी और अब इसमें रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की 49.13% हिस्सेदारी है।
– वडीनार रिफाइनरी भारत की दूसरी बड़ी रिफाइनरी है। (सबसे बड़ी रिफायनरी जामनगर में है, जो रिलांयस का है)
– यह रूसी कच्चे तेल को परिष्कृत करके यूरोप में डीजल और जेट ईंधन के रूप में निर्यात करने में योगदान देती है।
– इससे रूस को अप्रत्यक्ष रूप से राजस्व मिलता है।
– वार्षिक क्षमता: लगभग 20 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA), यानी करीब 405,000 बैरल/दिन
वडीनार रिफाइनरी रूस के तेल पर निर्भर
– वडीनार रिफाइनरी रूस के कच्चे तेल पर अधिक निर्भर है। 2023 में इस रिफाइनरी ने 82 मिलियन बैरल रूसी कच्चे तेल का आयात किया, जो इसकी कुल आपूर्ति का 57% था।
– यह तेल रिफाइंड होने के बाद यूरोप और अन्य पश्चिमी देशों में निर्यात किया जाता है, जिसे ‘रिफाइनिंग लूपहोल’ के रूप में जाना जाता है।
– इस लूपहोल के तहत, रूसी कच्चे तेल को भारत जैसे तीसरे देशों में रिफाइंड कर यूरोप में वैध रूप से निर्यात किया जाता है, जो रूस के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बना हुआ है।
यूरोप यूक्रेन के समर्थन से पीछे नहीं हटेगा: यूरोप
– यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख काजा कल्लास ने कहा, संदेश स्पष्ट है: यूरोप यूक्रेन के समर्थन में पीछे नहीं हटेगा।
– यूरोपीय संघ तब तक दबाव बढ़ाता रहेगा जब तक रूस अपना युद्ध समाप्त नहीं कर देता। कल्लास ने कहा कि यह रूस के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध पैकेज है।
भारत की ऊर्जा आपूर्ति और तेल व्यापार पर असर होगा
– यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध को लेकर विशेषज्ञों का मानना है, इससे भारत की ऊर्जा आपूर्ति व वैश्विक तेल व्यापार पर असर हो सकता है।
– भारत फिलहाल रूस से अपने कुल तेल आयात का लगभग 40% खरीदता है व रूसी कच्चे तेल को रियायती दरों पर खरीदकर उसे परिष्कृत उत्पादों के रूप में निर्यात भी करता है।
– सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के अनुसार, 2024 के पहले नौ महीनों में, वडीनार, जामनगर, और न्यू मंगलौर रिफाइनरियों से यूरोप को निर्यात 58% बढ़ा है।
– हालांकि, यह कदम भारत के लिए एक जटिल स्थिति पैदा कर सकता है। भारत रूस से सस्ता तेल खरीदने के लिए मजबूर है, क्योंकि वैश्विक तेल की कीमतें ऊंची हैं।
– विशेषज्ञों का कहना है, यदि पश्चिमी देश भारत की अर्थव्यवस्था पर और प्रतिबंध लगाते हैं तो यह भारत के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
– भारत ने पहले कहा था, रूसी तेल खरीदना उसकी ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है। इस प्रतिबंध पैकेज में भारत की फ्लैग रजिस्ट्री को भी शामिल किया गया है।
—————
3. पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निस्तार’ किसने बनाया है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?
Who has built the first indigenous Diving Support Vessel ‘Nistar’, which has been commissioned into the Indian Navy?
a. कोचीन शिपयार्ड, कोच्चि
b. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, मुंबई
c. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम
d. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, कोलकाता
Answer: c. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम
– 18 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना की पहली स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (Diving Support Vessel – DSV) ‘निस्तर’ (Nistar) को सेवा में औपचारिक रूप से शामिल (Commissioned) किया गया। यह भारत की समुद्री रणनीतिक क्षमताओं और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

‘निस्तर’ की मुख्य विशेषताएँ (Key Features of Nistar):
– नाम : निस्तर (NISTAR)
– प्रकार : डाइविंग सपोर्ट वेसल (Diving Support – Vessel)
– सेवा में शामिल होने की तिथि : 18 जुलाई 2025
– निर्माण : पूर्णतः स्वदेशी
– वजन : 10,500 टन
– लंबाई : 120 मीटर
– प्रमुख क्षमताएँ : सैचुरेशन डाइविंग सिस्टम, डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू, पनडुब्बी बचाव
– कहां निर्माण हुआ : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (Hindustan Shipyard Limited – HSL), विशाखापत्तनम
Diving Support Vessel (DSV) क्या होता है?
– डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) एक विशेष प्रकार का नौसैनिक या समुद्री पोत होता है, जो गहरे समुद्र में डाइविंग (गोताखोरी) अभियानों को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया होता है।
– यह पोत गहरे पानी में मरम्मत, खोज, बचाव, निर्माण और पुनः प्राप्ति (recovery) जैसे कार्यों में गोताखोरों और उपकरणों को तकनीकी और चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।
– डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) का मुख्य उद्देश्य लड़ाई नहीं, बल्कि युद्ध और संकट के समय “सहयोग” देना है, जैसे: युद्ध या आपदा के बाद रिकवरी मिशन, पनडुब्बी दुर्घटना होने पर बचाव (Submarine Rescue), समुद्र के भीतर केबल या हथियार सिस्टम की मरम्मत, डाइविंग ऑपरेशन और अंडरवाटर निर्माण
🔶 इतिहास और विरासत (Historical Legacy):
– 1971: मूल ‘निस्तर’ का निर्माण 29 मार्च को हुआ था।
– इसने भारत-पाक युद्ध के दौरान विशाखापत्तनम तट के पास पाकिस्तानी पनडुब्बी PNS Ghazi की पहचान कर निर्णायक भूमिका निभाई।
– 1989: इसे सेवामुक्त कर दिया गया (वजन: 800 टन)।
– 2025: अब इसे आधुनिक सुविधाओं और भारी क्षमता (10,500 टन) के साथ पुनः सेवा में शामिल किया गया।
रणनीतिक और तकनीकी महत्व:
– भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास स्वदेशी पनडुब्बी बचाव क्षमता है।
– यह जहाज भारत की मैरीटाइम इंडस्ट्री को गति देगा और भारत को वैश्विक पनडुब्बी रेस्क्यू ऑपरेशन्स का विश्वसनीय साझेदार बना सकता है।
– इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को बल मिलेगा।
एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (नौसेना प्रमुख) ने कहा:
“पुराने जहाज कभी नहीं मरते, वे उन्नत रूप में लौटते हैं।” – निस्तर की वापसी हमारी सैन्य विरासत और इनोवेशन का प्रतीक है।
युद्धपोत (Warships) कई तरह के होते हैं
1) विमान वाहक पोत (Aircraft Carrier) : समुद्र पर चलता-फिरता हवाई अड्डा। बहुत सारे लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन के लिए। बड़े आकार के होते हैं, कमांड सेंटर होते हैं। उदाहरण: INS विक्रांत (भारत)
2) विध्वंसक पोत (Destroyer) : बहुउद्देशीय युद्धपोत, पनडुब्बियों और विमानों के विरुद्ध रक्षा और आक्रमण। तेज गति, मिसाइल, तोप, टॉरपीडो से सुसज्जित। उदाहरण: INS विशाखापत्तनम
3) फ्रिगेट (Frigate) : बड़े युद्धपोतों की सुरक्षा, पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए। यह विध्वंसक से छोटे, तेज। उदाहरण: INS शिवालिक, INS सतपुड़ा
4) कार्वेट (Corvette) : तटीय सुरक्षा, टोही, गश्ती, पनडुब्बी रोधी युद्ध। आकार में छोटे, गश्त और हमले के लिए उपयोगी। उदाहरण: INS कमोर्टा
5) पोत (Vessel) : समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाना और निष्क्रिय करना। गहरे समुद्र में डाइविंग (गोताखोरी) अभियानों को सपोर्ट। विशेष सोनार और ड्रोन से लैस।
6) पनडुब्बी (Submarine) : छिपकर हमला, निगरानी, परमाणु प्रतिरोध। न्यूक्लियर अटैक सबमरीन (जैसे INS चक्र), न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन (जैसे INS अरिहंत), डीज़ल-इलेक्ट्रिक सबमरीन (जैसे कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां)
————–
4. किस देश में चुनावी सिस्टम में बदलाव कर वोट देने की न्यूनतम उम्र 16 साल कर दी?
In which country the electoral system was changed and the minimum age for voting was made 16 years?
a. फ्रांस
b. ब्रिटेन
c. यूक्रेन
d. अमेरिका
Answer: b. ब्रिटेन
– ब्रिटेन में वोट डालने की न्यूनतम उम्र अब 18 से घटकर 16 साल हो गई है।
– ब्रिटेन में मतदान की उम्र में आखिरी बार 1969 में बदलाव हुआ था, तब इसे 21 से घटाकर 18 साल किया गया था।
– इससे पहले 16-17 साल के युवा केवल स्कॉटलैंड और वेल्स में कुछ चुनावों में ही वोट डाल सकते थे।
– लेकिन अब वे पूरे ब्रिटेन में स्थानीय, क्षेत्रीय और आम चुनावों में हिस्सा ले सकेंगे।
– IPPR थिंकटैंक के मुताबिक, इस बदलाव से ब्रिटेन में 95 लाख युवाओं को फायदा होगा।
– फिलहाल ब्रिटेन में 4 करोड़ 82 लाख रजिस्टर्ड वोटर हैं।
ये भी किए बदलाव
– वोटिंग एज में बदलाव के साथ सरकार वोटर ID सिस्टम में भी बदलाव कर रही है।
– अब बैंक कार्ड को भी वोटर पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
– इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस और वेटरन कार्ड जैसे अन्य पहचान पत्र जो डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं, उन्हें भी मान्यता दी जाएगी।
पार्टी विदेश से 500 पाउंड से ज्यादा का चंदा नहीं ले सकेगी
– सरकार ने एक नया नियम बनाया है, जिसके तहत अब कोई भी राजनीतिक पार्टी विदेश से 500 पाउंड (करीब 58,000 रुपए) से ज्यादा का चंदा नहीं ले सकेगी।
– सरकार ने कहा कि वह चुनावों में विदेशी दखल को रोकने के लिए नियम सख्त कर रही है।
– अब राजनीतिक दान देने वाली कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उनका संबंध ब्रिटेन या आयरलैंड से है और वे वहीं से आय अर्जित करती हैं।
– अभी तक कोई भी ब्रिटिश कंपनी किसी भी राजनीतिक दल को दान दे सकती थी, चाहे वह कंपनी कहीं की भी हो और उसका मालिक कोई भी हो।
किन देश में वोट देने की न्यूनतम उम्र 16 वर्ष
– ऑस्ट्रिया
– ब्राजील (वैकल्पिक)
– अर्जेंटीना (वैकल्पिक)
– इक्वाडोर
– बोलीविया
– क्यूबा
– जर्मनी (कुछ राज्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय चुनाव (जैसे ब्रेमन, हैम्बर्ग, बर्लिन, ब्रैंडेनबर्ग, आदि)
– नॉर्वे (कुछ स्थानीय चुनावों में (पायलट प्रोजेक्ट के रूप में)
– इस्तोनिया (स्थानीय चुनावों में 16 वर्ष से)
नोट – एशिया में केवल इंडोनेशिया है, जहां 17 की उम्र में वोट देने की अनुमति है।
यूनाइटेड किंगडम
– यूनाइटेड किंगडम एक सॉवरेन देश है जो इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है।
– ब्रिटेन में संसदीय राजतंत्र है। यानि यहां राजा भी है और संसद भी।
– भारत की तरह ब्रिटेन की संसद में भी दो सदन होते हैं।
राजधानी: लंदन
राष्ट्रपति: कीर रॉडनी स्टार्मर
आबादी: 6.84 करोड़ (2023)
भाषा: अंग्रेजी
मुद्रा: ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग
————–
5. यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री का नाम बताएं?
Name the new Prime Minister of Ukraine?
a. एलिओना बाबाक
b. यूलिया स्विरीडेन्को
c. स्वितलाना ह्रींचुक
d. मैरीना लाज़ेबना
Answer: b. यूलिया स्विरीडेन्को
– यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 17 जुलाई 2025 को मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया।
– उन्होंने यूलिया स्विरीडेन्को को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– तत्कालीन प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल को हटा दिया गया।
– यूलिया 39 वर्ष की हैं। प्रधानमंत्री पद से पहले वह उप-प्रधानमंत्री और यूक्रेन की पहली महिला अर्थव्यवस्था मंत्री भी थी।
– वह अमेरिका के साथ खनिज समझौते में मुख्य प्रमुख वार्ताकार रही हैं।
यूक्रेन-रूस युद्ध में पहली बार सरकार में बदलाव
– यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध चौथे साल में पहुंच गया है।
– 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से देश की पहली नई सरकार प्रमुख बन गई।
– यह फेरबदल रूस की बड़ी सेना द्वारा अग्रिम मोर्चे पर बढ़ते दबाव तथा यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों द्वारा बढ़ते हमलों के साथ हुआ है।
– यूलिया स्विरीडेन्को यूक्रेन सरकार में नई भूमिकाएं संभालने वाले अधिकारियों के समूह में से एक हैं, क्योंकि राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने युद्ध से थके हुए राष्ट्र को ऊर्जा देने और रूस के लगातार आक्रमण के मद्देनजर घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
यूक्रेन
– राजधानी – कीव
– राष्ट्रपति – वोलोदिमीर जेलेंस्की
– नई PM – यूलिया स्विरीडेन्को
– पड़ोसी देश – रूस, बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया और मोल्दोवा
————–
6. अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Nelson Mandela Day observed?
a. 10 जुलाई
b. 15 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 19 अगस्त
Answer: c. 18 जुलाई
– यह दिन दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के रंगभेद पर न्याय के लिए उनकी लंबी लड़ाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
– अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 2022 की थीम “डू व्हाट यू कैन, विद व्हाट यू हैव, वेयर यू आर”(Do what you can, with what you have, where you are)
नेल्सन मंडेला
– उनका जन्म वर्ष 1918 में दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में हुआ था।
– वह ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ता, वकील, शांति के इंटरनेशनल प्रमोटर थे।
– उन्हें अक्टूबर 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– वर्ष 2013 में 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
————–
7. बिहार सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को कितना यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला किया?
How many units of electricity has the Bihar government decided to give free to domestic consumers?
a. 100 यूनिट
b. 125 यूनिट
c. 250 यूनिट
d. 300 यूनिट
Answer: b. 125 यूनिट
– बिहार कैबिनेट ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त (शत-प्रतिशत अनुदान) बिजली देने की योजना जुलाई 2025 में लागू की।
– सवा सौ यूनिट से अधिक खपत पर पहले की तरह अनुदानित दर पर बिजली मिलती रहेगी।
– अगस्त में 125 यूनिट घटाकर बिल दिया जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वालों को सवा सौ यूनिट तक की राशि समायोजित कर दी जाएगी।
– सवा सौ यूनिट तक फिक्सड चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। उन्हें शून्य बिल मिलेगा।
– इस फैसले का लाभ सभी एक करोड़ 86 लाख 60 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को होगा।
– बिहार में 125 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले एक करोड़ 67 लाख 94 हजार उपभोक्ता हैं। इनको पैसा नहीं देना होगा।
मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना
– इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये कुल ₹19,792 करोड़ की सब्सिडी दी गयी
– सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि 3 वर्षों मैं घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छत पर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र का अधिष्ठापन किया जायेगा
– सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन के लिये कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी
– अन्य सभी घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा संयंत्र लय
हेतु वित्तीय सहायता मिलेगी।
—————
8. हॉकी का पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the first Indian player to win the Polygras Magic Skill Award of Hockey?
a. रानी रामपाल
b. सविता पुनिया
c. दीपिका सेहरावत
d. वंदना कटारिया
Answer: c. दीपिका सेहरावत
– 21 वर्ष की दीपिका सेहरावत हरियाणा की रहने वाली हैं।
– वह भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर हैं।
– उन्होंने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 सत्र के भुवनेश्वर चरण के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ किए गए अपने मैदानी गोल के लिए ये पुरस्कार जीता है।
– उन्होंने ये गोल फरवरी 2025 में किया था। जिसके बाद भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था।
– दीपिका ने 2018 में मार्च में यूथ ओलंपिक क्वालीफायर में भारत के लिए जूनियर स्तर पर डेब्यू किया था।
—————-
9. क्रिकेटर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की वह किस टीम के लिए खेलते हैं?
Cricketer Andre Russell announced his retirement from International Cricket. Which team does he play for?
a. इंग्लैंड
b. जिम्बाब्बे
c. साउथ अफ्रीका
d. वेस्टइंडीज
Answer: d. वेस्टइंडीज
– आंद्रे रसेल ने 16 जुलाई 2025 को सन्यास का ऐलान किया है।
– उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
– 37 वर्षीय आंद्रे 2019 से केवल टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं।
– रसेल 2019 के बाद टीम में इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जो 84 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।
– वह वेस्टइंडीज को 2 टी-20 वर्ल्ड कप जिता चुके हैं।
– वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स क खेलते हैं।
—————
10. फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the title of FIFA Club World Cup 2025?
a. सीएएफ
b. चेल्सी
c. यूईएफए कांफ्रेंस लीग
d. एएफसी
Answer: b. चेल्सी
– इंग्लैंड के चेल्सी ने फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में फ्रांस के पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को 3-0 से हराया।
– कोल पामर के दो गोल और एक शानदार असिस्ट की बदौलत चेल्सी ने ये खिताब जीता।
– यह पहली बार है जब 32 टीमों के इस नए प्रारूप में क्लब वर्ल्ड कप खेला गया और चेल्सी इसका पहला विजेता बना।
– यह टूर्नामेंट 14 जून 2025 से अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में हुआ।
– फाइनल मुकाबला 14 जुलाई 2025 को हुआ।
– यह जीत चेल्सी के लिए बेहद खास रही, क्योंकि इस सीजन में उसने यूईएफए कांफ्रेंस लीग भी जीती और प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर रही।
– क्लब को इस जीत के साथ करीब 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि भी मिली।
– पीएसजी को उपविजेता के रूप में $105 मिलियन मिले।
पर्सनल अवार्ड
कोल पामर – adidas गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
रॉबर्ट सांचेज़ – गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर)
मोइसेस कैइसिडो – ब्रॉन्ज बॉल (उत्कृष्ट मिडफील्डर)
डेज़ायर डूए (पीएसजी) – FIFA बेस्ट यंग प्लेयर
गोंजालो गार्सिया (रियल मैड्रिड) – टॉप गोल स्कोरर


