यह 15 to 17 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला कितने दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद 15 जुलाई 2025 को पृथ्वी पर लौटे?
Indian astronaut Shubhanshu Shukla returned to Earth on 15 July 2025 after staying in space for how many days?
a. 30 दिन
b. 25 दिन
c. 20 दिन
d. 15 दिन
Answer: c. 20 दिन

– वह 15 जुलाई 2025 को 20 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए।
– अमेरिका के सैन डिएगो (कैलिफोर्निया) के तट के पास प्रशांत महासागर में स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग हुई। इसे स्प्लैशडाउन कहते हैं।
– स्प्लैशडाउन एक खास तरह का लैंडिंग तरीका है, जिसमें अंतरिक्ष यान को सुरक्षित ढंग से पृथ्वी पर समुद्र या महासागर में उतारा जाता है।
– शुभांशु 25 जून 2025 को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे और 26 जून को अंतरिक्ष में पहुंचे थे।
अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी के 288 चक्कर लगाए
– 14 जुलाई 2025 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग होने के बाद, अंतरिक्ष यान को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 20 घंटे लगे।
– रास्ते में, अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के कुछ और चक्कर लगाए, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने के कुछ और अवसर मिले।
– इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर अपने 18 दिनों के प्रवास के दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी के 288 चक्कर पूरे किए।
अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
– अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। उन्होंने 3 अप्रैल 1984 को सोवियत इंटरकोस्मोस कार्यक्रम के तहत सोयूज टी-11 पर उड़ान भरी थी। वह भारतीय वायुसेना के अधिकारी थे। उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन “सैल्यूट 7” में 7 पर 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट बिताए थे।
दूसरे भारतीय शुभांशु शुक्ला
– राकेश शर्मा के अंतरिक्ष में पहुंचने के 41 वर्ष बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में पहुंचे।
– हालांकि अगर सवाल हो कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय कौन हैं, तो इसका आसर होगा शुभाशु शुक्ला।
– वह 26 जून 2025 को एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन के तहत 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष पहुंचे। उन्होंने इंटरनेशन स्पेस स्टेशन में रिसर्च का काम किया।
– इसके लिए फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया।
– एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
– स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में सभी एस्ट्रोनॉट ने उड़ान भरी।
– ये स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे के बाद 26 जून को शाम 04:30 बजे ISS से जुड़ा।
मिशन के अन्य पायलट
– स्लावोस्ज उज्नान्स्की (पोलैंड)
– पैगी व्हिटसन (USA)
– टिबोर कापू (हंगरी)
कौन हैं शुभांशु शुक्ला?
– शुभांशु का जन्म 1986 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था।
– उन्होंने अपनी पढ़ाई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से की।
– वह 2006 में वायु सेना में शामिल हुए और फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव रखते हैं।
– उन्हें ISRO के गगनयान मिशन के लिए भी चुना गया है, जो भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
– अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए उन्होंने रूस और अमेरिका में खास ट्रेनिंग ली। इसमें उन्होंने माइक्रोग्रैविटी में काम करना, इमरजेंसी हैंडलिंग और वैज्ञानिक प्रयोग सीखे।
इस मिशन में भारत को कितनी लागत आई?
– इस मिशन पर भारत ने अब तक करीब 548 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
– इसमें शुभांशु और उनके बैकअप ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर की ट्रेनिंग का खर्च भी शामिल है।
– ये रकम ट्रेनिंग, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में लगे हैं।
भारत के लिए यह मिशन कितना अहम?
– शुभांशु का ये अनुभव गगनयान मिशन (2027 में प्लान्ड) के लिए बहुत मददगार होगा। वापस आने के बाद वो जो डेटा और अनुभव लाए हैं, वो भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में हेल्प करेगा।
क्या ये प्राइवेट स्पेस मिशन है?
– हां, ऐक्सीओम मिशन 4 एक प्राइवेट स्पेस फ्लाइट मिशन है। अमेरिका की प्राइवेट स्पेस कंपनी एक्सियम स्पेस और नासा के कोलैबोरेशन में यह हुआ है। ऐक्सीओम स्पेस का यह चौथा मिशन है।
—————-
2. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर शुभांशु शुक्ला कौन से वैज्ञानिक रिसर्च किए?
Which scientific research did Shubhanshu Shukla do on the International Space Station (ISS)?
a. टार्डिग्रेड अध्ययन, मायोजेनेसिस अध्ययन
b. मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण, सायनोबैक्टीरिया (सूक्ष्मजीव)
c. सूक्ष्म शैवाल, फसल के बीज उगाना, वॉयेजर डिस्पले (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले) के साथ मानवीय संपर्क
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (टार्डिग्रेड अध्ययन, मायोजेनेसिस अध्ययन, मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण, सायनोबैक्टीरिया (सूक्ष्मजीव), सूक्ष्म शैवाल, फसल के बीज उगाए और वॉयेजर डिस्पले (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले) के साथ मानवीय संपर्क

– शुभांशु शुक्ला ने सभी सात सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोगों और अन्य नियोजित गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
ISS पर शुभांशु ने 7 प्रयोग किए
1. टार्डिग्रेड अध्ययन
2. मायोजेनेसिस अध्ययन
3. मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण
4. सायनोबैक्टीरिया (सूक्ष्मजीव)
5. सूक्ष्म शैवाल
6. फसल के बीज उगाना
7. वॉयेजर डिस्पले (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले) के साथ मानवीय संपर्क
1. टार्डिग्रेड्स या वॉटर बियर क्या है?
– यह जल में रहने वाले सूक्ष्म जीव (बहुत छोटे जीव) हैं, जो अपनी अद्भुत जीवित रहने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।
– इन्हें टार्डिग्रेड्स या वॉटर बियर या पिगलेट भी कहा जाता है।
– वर्ष 1773 में पहली बार एक जर्मन साइंटिस्ट जोहान गोएज ने इस जीव की खोज की थी।
– टार्डिग्रेड्स का अर्थ लैटिन भाषा में धीमी चाल से चलने वाला है। ये नाम इनकी सुस्त, भालू जैसी चाल का दर्शाता है। इस लिए इन्हें ‘वॉटर बियर’ भी कहा जाता है।
– टार्डिग्रेड्स के आठ पैर होते हैं, जिनके सिरों पर छोटे पंजे होते हैं।
– इनका शरीर टुकड़ों में बँटा होता है और ऊपर से एक सख़्त खोल से ढका होता है।
– इनका आकार 0.3 मिमी से 0.5 मिमी तक होता है, इन्हें देखने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है।
– टार्डिग्रेड्स धरती पर लगभग हर जगह पाए जाते हैं।
– ये काई, मिट्टी, सूखी पत्तियों, मीठे पानी, समुद्र, ऊंचे पहाड़ों, गर्म पानी के झरनों, गहरे समुद्र और यहां तक कि बर्फ वाले ध्रुवों में भी मिलते हैं।
– ये जीव पृथ्वी पर लगभग 60 करोड़ वर्षों से हैं।
2. मायोजेनेसिस (Myogenesis)
– यह अध्ययन एक जैविक प्रक्रिया का अध्ययन है जिसमें मांसपेशियों (muscles) का निर्माण और विकास होता है। यह प्रक्रिया भ्रूण विकास से लेकर जीवन भर चल सकती है।
– शुभांशु ने सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में मांसपेशी स्टेम कोशिकाओं का अध्ययन किया ताकि यह देखा जा सके कि वे कैसे व्यवहार करते हैं और पुनर्जीवित होते हैं ।
– अंतरिक्ष यात्रियों को अक्सर लंबी अवधि के अंतरिक्ष अभियानों के दौरान मांसपेशियों की क्षति का अनुभव होता है। सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में मांसपेशी स्टेम कोशिकाओं के व्यवहार को समझने से हमें मांसपेशियों की क्षति को रोकने की रणनीतियाँ विकसित करने में मदद मिल सकती है।
3. बीजों का अंकुरण
– ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर शुभांशु ने बीजों को अंकुरित किया और देखा कि वे अंतरिक्ष में, जहाँ गुरुत्वाकर्षण बहुत कम होता है, कैसे उगते हैं।
– यह प्रयोग यह समझने में मदद करता है कि लंबे अंतरिक्ष मिशनों के दौरान पौधे उगाकर अंतरिक्ष यात्रियों को खाने का एक स्थायी स्रोत कैसे दिया जा सकता है।
4. सायनोबैक्टीरिया (सूक्ष्मजीव)
– सायनोबैक्टीरिया बहुत छोटे जीव होते हैं जो ऑक्सीजन और पोषक तत्व बना सकते हैं।
– सूक्ष्मगुरुत्व में साइनोबैक्टीरिया कैसे बढ़ते हैं, यह समझने से हमें अंतरिक्ष अभियानों के लिए जैव-पुनर्जननकारी जीवन रक्षक प्रणालियाँ विकसित करने में मदद मिल सकती है।
5. सूक्ष्म शैवाल
– सूक्ष्म शैवाल बहुत छोटे जीव होते हैं जिन्हें खाया जा सकता है और ये शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं।
– यह जानना कि ये शैवाल अंतरिक्ष में, जहाँ गुरुत्वाकर्षण बहुत कम होता है, कैसे बढ़ते हैं — हमें लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए खाने की टिकाऊ व्यवस्था बनाने में मदद कर सकता है।
6. फसल के बीज उगाए
– इस प्रयोग में यह देखा गया कि जब बीज अंतरिक्ष में उगाए जाते हैं, जहाँ गुरुत्वाकर्षण बहुत कम होता है, तो वे कैसे बढ़ते हैं।
– इससे यह जानने में मदद मिलती है कि लंबे अंतरिक्ष सफर के दौरान खाने के लिए पौधे कैसे उगाए जा सकते हैं।
7. वॉयेजर डिस्पले (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले) के साथ मानवीय संपर्क
– इस प्रयोग में यह देखा गया कि जब लोग अंतरिक्ष में होते हैं, जहाँ गुरुत्वाकर्षण बहुत कम होता है (microgravity), तो वे इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन (डिस्प्ले) के साथ कैसे काम करते हैं।
– इससे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि भविष्य के अंतरिक्ष यानों और मिशनों के लिए ऐसी स्क्रीन कैसे बनाई जाएँ, जिनका इस्तेमाल अंतरिक्ष यात्री आसानी से कर सकें।
—————
3. केंद्र शासित प्रदेश ‘लद्दाख’ का उप-राज्यपाल जुलाई 2025 में किसे नियुक्त किया गया?
Who was appointed as the Lieutenant Governor of the Union Territory ‘Ladakh’ in July 2025?
a. कविंद्र गुप्ता
b. असीम कुमार घोष
c. गजपति राजू
d. कुमार विश्वास
Answer: a. कविंद्र गुप्ता
– कविंद्र गुप्ता ने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा की जगह ली। ब्रिगेडियर मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था।
– कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता रहे हैं और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
– उनकी नई नियुक्ति लद्दाख के नागरिक समाज समूहों द्वारा क्षेत्र के लिए राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर दिए गए नए आंदोलन के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
– दरअसल, 5 अगस्त, 2019 को संसद द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जे को समाप्त किये जाने के बाद, लद्दाख में नागरिक समाज समूहों ने भूमि, संसाधनों और रोजगार की सुरक्षा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
– इस बीच एक राजनीतिज्ञ को लद्दाख का उप राज्यपाल नियुक्ति किया गया है।
– कविंद्र गुप्ता को लद्दाख की राजनीति, संस्कृति और अन्य चीजों के बारे में अच्छी जानकारी है।
लद्दाख
– राजधानी – लेह
– उप राज्यपाल – कविंद्र गुप्ता
—————
4. गोवा का नया राज्यपाल जुलाई 2025 में किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the new Governor of Goa in July 2025?
a. कविंद्र गुप्ता
b. प्रोफेसर असीम कुमार घोष
c. पुसापति अशोक गजपति राजू
d. कुमार विश्वास
Answer: c. पुसापति अशोक गजपति राजू
– उन्होंने पीए श्रीधरन पिल्लई की जगह ली।
– वह 2014 से 2018 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे चुके हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार में भी मंत्री पद संभाला था।
– पुसापति अशोक गजपति राजू तेलुगु देशम पार्टी के नेता रहे हैं।
– ऐसा पहली बार है, जब मोदी सरकार में शामिल किसी गठबंधन सहयोगी के नेता को राज्यपाल के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– अब तक सरकार की नीति भाजपा के नेताओं, सैन्य सेवा में रहे लोगों को ही राज्यपाल के तौर पर जिम्मेदारी देने की रही है।
– ऐसा पहली बार है, जब किसी गैर-भाजपा दल के नेता को यह मौका मिला है।
गोवा
– राजधानी – पणजी
– सीएम – प्रमोद सावंत
– नए गवर्नर – पुसापति अशोक गजपति राजू
—————
5. हरियाणा के नए राज्यपाल का नाम बताएं, जिन्हें जुलाई 2025 में नियुक्त किया गया?
Name the new Governor of Haryana, who has been appointed in July 2025?
a. कविंद्र गुप्ता
b. प्रोफेसर असीम कुमार घोष
c. पुसापति अशोक गजपति राजू
d. कुमार विश्वास
Answer: b. प्रोफेसर असीम कुमार घोष
– उन्होंने बंडारू दत्तात्रेय की जगह ली।
– वह 1999 से 2002 तक भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख रह चुके हैं।
– वह 1991 में भाजपा में शामिल हुए और लंबे समय तक राज्य बौद्धिक प्रकोष्ठ के सदस्य रहे।
हरियाणा
– राजधानी – चंडीगढ़
– सीएम – नायब सिंह सैनी
– नए गवर्नर – प्रोफेसर असीम कुमार घोष
—————–
6. वर्ल्ड हेरिटेज समिति ने अफ्रीका के किन धरोहर स्थलों को “खतरे में विश्व धरोहर” सूची से हटाया?
Which heritage sites of Africa have been removed by the World Heritage Committee from the “World Heritage in Danger” list?
a. अत्सिनानाना के वर्षावन, मेडागास्कर
b. अबू मेना, मिस्र
c. घदामेस का ‘ओल्ड टाउन’, लीबिया
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (मेडागास्कर में अत्सिनानाना के वर्षावन, मिस्र में अबू मेना और लीबिया में घदामेस का ‘ओल्ड टाउन’) [तीनों अफ्रीकी धरोहर स्थल हैं।]

– पेरिस में 9 जुलाई 2025 को वर्ल्ड हेरिटेज समिति के 47वें सत्र के दौरान ये फैसला लिया गया।
– इन स्थलों पर खतरों को कम करने और उनकी सांस्कृतिक एवं पारिस्थितिक अखंडता को बहाल करने के सफल प्रयासों की सराहना की है।
खतरों की सूची में क्यों थे
– अत्सिनाना के वर्षावनों को 2010 में “खतरे में विश्व धरोहर” सूची में शामिल किया गया था।
– क्योंकि वहां अवैध कटाई, वनों की अंधाधुंध कटाई और लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे लेमूर के नुकसान की घटनाएं बढ़ रही थीं।
– ये जंगल उन पौधों और जानवरों का घर हैं जो दुनिया में और कहीं नहीं पाए जाते।
– मिस्र में स्थित अबू मेना, जो एक प्राचीन ईसाई तीर्थ स्थल है, को वर्ष 2001 में इस सूची में डाला गया था।
– क्योंकि सिंचाई के कारण आई बाढ़ ने इसकी नींव को नुकसान पहुंचाया और कई हिस्से ढह गए।
– लीबिया का पुराना शहर घदामेस वर्ष 2016 में युद्ध, जंगल की आग और बाढ़ की वजह से गंभीर क्षति के चलते इस सूची में डाला गया था।
यूनेस्को की महानिदेशक ने क्या कहा?
– यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री अज़ुले ने कहा कि इन तीनों स्थलों को खतरे की सूची से हटाया जाना “पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी जीत” है।
– उन्होंने यह भी कहा कि यूनेस्को अफ्रीका को विशेष प्राथमिकता दे रहा है और वहां के विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने और विरासत संरक्षण में देशों की मदद करने के लिए काम कर रहा है।
– वर्ष 2021 के बाद से, अफ्रीका के तीन और देश डीआर कांगो, युगांडा और सेनेगल के स्थल भी इस सूची से हटाए गए हैं।
“खतरे में विश्व धरोहर”
-किसी स्थल को “खतरे में विश्व धरोहर” सूची से हटाया जाना दर्शाता है कि अब वह पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित है।
– हालांकि, इन स्थलों पर नजर रखी जाती रहेगी।
– अब ये स्थल और अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग व फंडिंग प्राप्त कर सकते हैं, जिससे इनके संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।
—————–
7. विम्बलडन मेंस सिंगल्स 2025 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the title of Wimbledon Men’s Singles 2025?
a. जैनिक सिनर
b. कार्लोस अल्कारेज
c. नोवाक जोकोविच
d. कैस्पर रूड
Answer: a. जैनिक सिनर
– वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने पहली बार यह टाइटल जीता है।
– वे विम्बलडन चैंपियनशिप का मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं।
– लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में 13 जुलाई को हुए मुकाबले में उन्होंने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराया।
– यह सिनर का चौथा ग्रैंड स्लैम टाइटल है।
– वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में 2 (2024, 2025) और US ओपन में एक (2024) बार चैंपियन बन चुके हैं।
————–
8. विम्बलडन वूमेंस सिंगल्स 2025 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the Wimbledon Women’s Singles 2025 title?
a. अमांडा अनिसिमोवा
b. इगा स्वातेक
c. बेलिंडा बेनकिक
d. एरिना सबालेंका
Answer: b. इगा स्वातेक
– पोलैंड की इगा स्वातेक ने विंबलडन वूमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है।
– उन्होंने 12 जुलाई 2025 को हुए फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हरा दिया।
– 24 वर्ष की इगा स्वातेक वर्ल्ड नंबर-8 खिलाड़ी हैं।
– ये उनका करियर का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
– चार बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन जीत चुकी हैं।
————–
9. विम्बलडन मेंस डबल्स का खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश जोड़ी कौन बनी?
Who became the first British pair to win the Wimbledon Men’s Doubles title?
a. रिंकी हिजिकाता और डेविड पेल
b. डेविड पेल और लॉयड ग्लासपूल
c. जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल
d. रिंकी हिजिकाता और जूलियन कैश
Answer: c. जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल
– 13 जुलाई 2025 को हुए मुकाबले में ब्रिटेन के जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
– इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल को हराया।
————–
10. विम्बलडन वूमेंस डब्लस 2025 का खिताब किसने जीता?
Who won the Wimbledon Women’s Doubles 2025 title?
a. हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको
b. येलेना ओस्टापेंको और एलिस मेर्टेंस
c. हसीह सु-वेई और वेरोनिका कुदेरमेटोवा
d. वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस
Answer: d. वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस
– रूस की वेरोनिका कुदेरमेटोवा और बेल्जियम की एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने 3-6, 6-2, 6-4 से ये खिताब जीता।
– उन्होंने सेंटर कोर्ट पर हुए मुकाबले में ताइवान के सु-वेई हसीह और लातवियाई की टेनिस प्लेयर जेलेना ओस्टापेंको को हराया।
– हसीह सु-वेई पहले ही तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ चार बार विंबलडन डबल्स खिताब जीत चुकी हैं।
– वेरोनिका कुदेरमेटोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी हैं।
– वहीं एलिस मेर्टेंस का ये पांचवा ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफी है और विंबलडन में उनका दूसरा खिताब है।
– कुदेर्मेतोवा और मर्टेन्स 2021 के फ़ाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने थीं, इस बार डब्लस में साथ दिखाई दीं।
————–
11. भारतीय सेना ने किस यात्रा को सुरक्षित करने के लिए “ऑपरेशन शिवा 2025” शुरू किया?
To secure which Yatra, Indian Army launched “Operation Shiva 2025”?
a. अमरनाथ यात्रा
b. वैष्णो देवी यात्रा
c. कैलाश मानसरोवर यात्रा
d. कैला देवी यात्रा
Answer: a. अमरनाथ यात्रा
– भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत “ऑपरेशन शिवा” शुरू किया है।
– इस वर्ष पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों से बढ़ते खतरे के कारण यह अभियान महत्वपूर्ण है।
– इसके तहत 8,500 सैनिकों को तैनात किया है।
– गुफा मंदिर के दोनों मार्गों पर मानवरहित हवाई प्रणाली (सी-यूएएस) ग्रिड स्थापित किया गया है।
यात्रा कब से कब तक
– 3,880 मीटर ऊँचे इस पवित्र स्थल की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2025 को घाटी से दो रास्तों से शुरू हुई थी।
– ये तीर्थयात्रा 9 अगस्त को खत्म होगी।
ऑपरेशन शिवा के लिए कैसी सुरक्षा
– ऑपरेशन शिवा में उच्च गुणवत्ता वाले पीटीजेड (PTZ) कैमरे और लाइव ड्रोन फीड से काफिलों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी खतरे का समय रहते पता चल सके।
– बम डिटेक्शन स्क्वॉड अलर्ट पर हैं।
– आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टरों की तैनाती भी की गई है।
————–
12. अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन 14 जुलाई 2025 को हो गया, वह किस भाषाई सिनेमा से जुड़ी थीं?
Actress B Saroja Devi passed away on 14th July 2025, she was associated with which language cinema?
a. कन्नड़ और हिंदी
b. तमिल
c. तेलुगु
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी)
– 87 वर्ष की मशहूर दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी उम्र संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं।
– 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी सिनेमा शामिल हैं।
– बी. सरोजा देवी का जन्म कर्नाटक में हुआ था।
– उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया।
– इसके अलावा, तमिलनाडु सरकार से उन्हें कलाईममणि पुरस्कार और डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली थी।
– 2008 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिया गया था।
————
13. अंतर्राष्ट्रीय पांडुलिपि विरासत सम्मेलन 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
Which country will host the International Conference on Manuscript Heritage 2025?
a. भारत
b. नेपाल
c. इंडोनेशिया
d. अफ्रीका
Answer: a. भारत
– 11 से 13 सितंबर 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में वैश्विक पांडुलिपि विरासत पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
– यह कार्यक्रम ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के शुभारंभ का हिस्सा होगा, जो संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित कराया जा रहा है।
– तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत और विदेशों से 500 से अधिक प्रतिनिधि, जिनमें 75 प्रतिष्ठित विद्वान और सांस्कृतिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।
– यह आयोजन हाइब्रिड प्रारूप में होगा, जिससे विश्वभर के प्रतिभागी ऑनलाइन या प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकें।
– सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन (11 सितम्बर, 1893) का भी स्मरण किया जाएगा।
– भारत के पास 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियाँ हैं, जो विभिन्न लिपियों और भाषाओं में दर्शन, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, अनुष्ठान और कला जैसे क्षेत्रों की जानकारी समेटे हुए हैं।
– यह सम्मेलन इन दुर्लभ ग्रंथों को संरक्षित करने और उन्हें नई पीढ़ी व अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये भी होंगे सम्मेलन का हिस्सा
– सम्मेलन में भारतीय पांडुलिपियों और लिपि विरासत पर एक प्रदर्शनी, यूनेस्को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड में अंकित पांडुलिपियों की एक प्रदर्शनी, संरक्षण और डिजिटलीकरण उपकरणों का लाइव प्रदर्शन, व्यावहारिक कार्यशालाएं और इस क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए एक विशेष स्थान होगा।
‘ज्ञान भारतम मिशन’
– केंद्र ने वर्ष 2003 में शुरू किए गए राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के विजन को विस्तारित करने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में ‘ज्ञान भारतम मिशन’ (जीबीएम) की घोषणा की थी।
– इसका उद्देश्य पांडुलिपि ज्ञान को संरक्षित, डिजिटल बनाना और प्रसारित करना है।
————–
14. भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और किस देश के तटरक्षक बल के साथ शु्रू हुआ अभियान ‘जेए-माता’ का समापन हुआ?
Operation ‘JA-MATA’, started with the Indian Coast Guard (ICG) and the Coast Guard of which country, concluded?
a. सिंगापुर तटरक्षक बल
b. जापान तटरक्षक बल (जेसीजी)
c. चीन तटरक्षक बल
d. मलेश्यिा तटरक्षक बल
Answer: b. जापान तटरक्षक बल (जेसीजी)
– यह यात्रा 12 जुलाई 2025 को चेन्नई तट पर आयोजित JA-MATA (जापानी में जिसका अर्थ है “हम फिर मिलेंगे”) नामक एक संयुक्त समुद्री अभ्यास के साथ समाप्त हुई।
– जापान तटरक्षक बल (जेसीजी) के प्रशिक्षण पोत इत्सुकुशिमा ने 12 जुलाई को वैश्विक महासागर यात्रा प्रशिक्षण के भाग के रूप में चेन्नई में अपना सप्ताह भर का बंदरगाह प्रवास पूरा कर लिया।
– इत्सुकुशिमा की कमान कैप्टन नाओकी मिज़ोगुची के हाथों में है।
– इस अभ्यास में बोर्डिंग ऑपरेशन, स्टेशन कीपिंग और अग्निशमन अभ्यास शामिल थे।
————–
15. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the new Chairman of the National Medical Commission (NMC)?
a. डॉ. के.के. तलवार
b. डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा
c. अभिजात शेठ
d. सुरेश गंगाधर
Answer: c. अभिजात शेठ
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अभिजात शेठ को इस पद पर नियुक्त किया।
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार इसकी जानकारी 14 जुलाई 2025 को मिली।
– वह सुरेश गंगाधर का स्थान लेंगे, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण अक्टूबर 2024 में अपना पद छोड़ दिया था।
– लेकिन कोई नियुक्ति नहीं होने के कारण वह उस पद पर बने रहे।
– अभिजात शेठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं।
– वह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) के अध्यक्ष भी हैं।
– जो NEET-PG जैसी प्रमुख मेडिकल परीक्षाएं आयोजित करता है।
NMC
– राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग भारत में चिकित्सा शिक्षा की निगरानी करने वाली सर्वोच्च संस्था है।
– यह सुनिश्चित करता है कि डॉक्टरों की ट्रेनिंग और मेडिकल कॉलेजों का संचालन निष्पक्ष और गुणवत्ता-पूर्ण हो।
—————
16. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं?
Who became the first woman Director General of Railway Protection Force (RPF)?
a. कंचन चौधरी
b. सोनाली मिश्रा
c. रश्मि शुक्ला
d. इदाशिशा नोंगरांग
Answer: b. सोनाली मिश्रा
– सोनाली मिश्रा 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
– कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी इस पद पर नियुक्ति की है।
– सोनाली 31 अक्टूबर, 2026 सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहेंगी।
– वह वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव से पदभार ग्रहण करेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
RPF
– आरपीएफ का गठन 1957 में संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया था।
– 1966 में यह बल रेलवे संपत्ति पर अवैध कब्जे में शामिल अपराधियों की जांच, गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने का कार्य कर सकता था।
– 20 सितंबर, 1985 को इसे “संघ के एक सशस्त्र बल” का दर्जा दिया गया।
– RPF हेडक्वार्टर: नई दिल्ली


