11 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 11 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. ‘यूरो’ को अपनी मुद्रा के रूप में अपनाने वाला 21वां देश कौन है?
Which is the 21st country to adopt ‘Euro’ as its currency?

a. बुल्गारिया
b. डेनमार्क
c. हंगरी
d. पोलैंड

Answer: a. बुल्गारिया

– यूरोपीय संघ (EU) के वित्त मंत्रियों ने 8 जुलाई 2025 को बुल्गारिया को यूरो अपनाने की अंतिम मंज़ूरी दे दी।
– अब बुल्गारिया 1 जनवरी 2026 से यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाएगा
– बुल्गारिया यूरोज़ोन का 21वां सदस्य बन जाएगा।
– पहले बुल्गारिया की राष्ट्रीय मुद्रा “लेव” थी जिसे अब वो आधिकारिक रूप से यूरो से बदल देगा।
– इसके लिए स्थिर विनिमय दर 1 यूरो = 1.95583 लेव तय की गई है।
– प्रधानमंत्री रॉसेन जेलीआज़कोव ने इस फैसले को एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया।

बुल्गारिया वर्ष 2007 से यूरोपीय संघ में शामिल
– यूरो को अपनी मुद्रा के रूप में अपनाने की प्रक्रिया में कुछ समय लगता है।
– बुल्गारिया ने वर्ष 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल होने के बाद से इस दिशा में काम किया है।
– वर्ष 2024 में यूरो अपनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मुद्रास्फीति (High inflation) के कारण इसे टाल दिया गया था।
– हालांकि, कुछ लोगों ने बुल्गारिया में यूरो अपनाने का विरोध किया है और जनमत संग्रह की मांग की है।

यूरो मुद्रा वाले देश (21)
– ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, एस्टोनिया, फि‍नलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, बुल्गारिया
– नोट : यूरोपीय संघ में 27 देश शामिल हैं। इनमें से 21 ने यूरो को मुद्रा अपनाई हुई है।

यूरो अपनाने के फायदे
– मुद्रा जोखिम में कमी: यूरो अपनाने से मुद्रा में उतार-चढ़ाव का जोखिम कम हो जाएगा, जिससे उधार लेने की लागत कम होगी और विदेशी निवेश बढ़ेगा।
– ब्याज दरों में कमी: यूरो अपनाने से सरकारी और व्यावसायिक ऋणों पर ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
– निवेश में वृद्धि: यूरो क्षेत्र में शामिल होने से विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, जिससे बुल्गारिया में अधिक निवेश आएगा।
पर्यटन में वृद्धि: बुल्गारिया पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बन सकता है, जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.
– यूरोपीय संघ के साथ एकीकरण: यूरो को अपनाना बुल्गारिया को यूरोपीय संघ के साथ और अधिक एकीकृत होने में मदद करेगा।

यूरो अपनाने के नुकसान
– कीमतों में वृद्धि
– राष्ट्रीय पहचान का नुकसान
– मुद्रास्फीति
– मौद्रिक नीति में बदलाव

बुल्गारिया
राजधानी: सोफिया
राष्ट्रपति: रुमेन जॉर्जीव रादेव
आबादी: 6.4 मिलियन (2023)
भाषा: बल्गेरियाई
पड़ोसी देश: रोमानिया, सर्बिया, उत्तरी मैसेडोनिया, ग्रीस और तुर्की।

—————
2. किस इंटरनेशनल कोर्ट ने तालिबान के सर्वोच्च नेता और अफगानिस्तान के चीफ जस्टिस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए?
Which International Court issued arrest warrants against the supreme leader of the Taliban and the Chief Justice of Afghanistan?

a. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ)
b. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC)
c. परमानेंट कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल जस्टिस
d. यूरोपीयन कोर्ट ऑफ जस्टिस (ECJ)

Answer: b. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC)

– ICC ने 8 जुलाई 2025 को तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा और अफगानिस्तान के चीफ जस्टिस अब्दुल हकीम हक्कानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
– इन दोनों पर अफगान महिलाओं, लड़कियों और तालिबान की कठोर जेंडर नीतियों का विरोध करने वालों पर अत्याचार करने का आरोप है।
– अदालत ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न, जो मानवता के खिलाफ अपराध है।
– ये वारंट मानवता के खिलाफ अपराधों के तहत जारी किए गए हैं।
– यह पहली बार है जब ICC ने तालिबान के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ऐसा कोई कानूनी कदम उठाया है।
– कोर्ट ने कहा कि तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा, आवाजाही, निजता और धार्मिक अभिव्यक्ति जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया।
– हालांकि, गिरफ्तारी वारंट को फिलहाल सील रखा गया है ताकि पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा बनी रहे।

महिलाओं के खिलाफ तालिबान का फरमान
– छठी क्‍लास से ज्‍यादा नहीं पढ़ सकतीं
– बाहर निकलते वक्‍त हिजाब जरूरी
– अकेले यात्रा नहीं कर सकतीं
– ड्राइविंग लाइसेंस देने पर पाबंदी
– पार्क, जिम, स्विमिंग पूल में जाने पर रोक
– नौकरियां नहीं कर सकतीं
– दुकानों के बाहर महिलाओं की तस्‍वीर वाले बोर्ड नहीं लग सकते

ICC के पास गिरफ्तारी की पावर नहीं
– ICC ने यह वारंट जारी तो कर दिया है, लेकिन उसके पास गिरफ्तारी की शक्तियां नहीं हैं।
– वह सिर्फ उन देशों में अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकता है, जिन्होंने इस कोर्ट की स्थापना करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC) के बारे में
– मुख्‍यालय : द हेग, नीदरलैंड
– यह अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) से अलग है।
– प्रेसिडेंट : टोमोको अकाने
– स्‍थापना : 1 जुलाई 2002
– यह कोर्ट, इंटरनेशनल ट्रीटी ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट’ के तहत बना, जो 17 जुलाई 1998 को साइन किया गया था)
– सदस्‍य देश : 123. इनमें से 31 देश ऐसे हैं, जिन्‍होंने रोक समझौते पर दस्‍तखत तो किए, लेकिन इसे मान्‍यता नही दी।
– अमेरिका, रूस और यूक्रेन इन 31 देशों में शामिल है। इसलिए ये ICC के सदस्‍य नहीं हैं।
– भारत और चीन ने रोम संधि पर हस्‍ताक्षर नहीं किया, इसलिए ICC के सदस्‍य नहीं हैं।

ICC के अधिकार क्षेत्र
– केवल उन्‍हीं देशों में जिसने ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशन क्रिमनल कोर्ट’ ट्रीटी पर साइन और रेटिफाई किया हुआ है।
– कुल सदस्‍य देश 123 हैं।

नोट – भारतीय नागरिक जस्टिस दलवीर भंडार ICC के जज हैं।

किस तरह के अपराध के लिए ICC
(1) नरसंहार / Genocide
(2) मानवता के खिलाफ अपराध / Crimes against humanity
(3) युद्ध अपराध / War crimes
(4) आक्रामकता का अपराध / Crime of aggression

—————
3. एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की मौत जुलाई 2025 में हो गई, वह किस टाइगर रिजर्व में रह रही थी?
Asia’s oldest elephant ‘Vatsala’ died in July 2025, she was living in which Tiger Reserve?

a. रणथंभौर टाइगर रिजर्व
b. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
c. पन्ना टाइगर रिजर्व
d. कान्हा टाइगर रिजर्व

Answer: c. पन्ना टाइगर रिजर्व

– एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की 8 जुलाई, 2025 को मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 100 साल से अधिक उम्र में मौत हो गई।
– टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारियों ने वत्सला का अंतिम संस्कार किया।

हथिनी ‘वत्सला’ के बारे में
– वत्सला का जन्म केरल के नीलांबुर वन में हुआ था।
– 1971 में उसे मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) लाया गया था।
– 1993 में उसे पन्ना टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किया गया था, जहां वह 10 साल तक बाघों की ट्रैकिंग में मदद करती रही।
– 2003 में उसे रिटायर कर दिया गया, लेकिन तब से वह अन्य हाथियों के बच्चों की देखभाल कर रही है। वत्सला को उसके शांत स्वभाव और बच्चों की देखभाल करने की प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है।
– जब अन्य मादा हथिनी बच्चों को जन्म देती थीं तो वह दादी की भूमिका निभाती थीं।
– वत्सला अपने अगले पैरों के नाखूनों में चोट लगने के कारण अभ्यारण्य के हिनौता क्षेत्र में खैरैयां नाले के पास बैठ गई।
– वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोपहर में हथिनी की मौत हो गई।
– मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वत्सला की मृत्यु पर शोक जताया।

रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका।
– 1993 में वत्सला को पन्ना टाइगर रिजर्व में लाया गया था। बर्थ रिकॉर्ड नहीं, इसलिए गिनीज बुक में नाम दर्ज नहीं हुआ।
– वत्सला को दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी माना जाता था।
– हालांकि जन्म का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की वजह से इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जा सका।

—————-

4. किस राज्‍य सरकार ने अरावली की पहाड़ियों पर एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना बनाई?
Which state government planned to build Asia’s largest jungle safari on the Aravalli Hills?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हरियाणा

Answer: d. हरियाणा

– हरियाणा सरकार ने 6 जुलाई 2025 को घोषणा की कि वह अरावली की पहाड़ियों में एशिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी बनाएगी।
– इसमें कई प्रकार के जानवरों, पक्षियों और पौधों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया जाएगा।
– यह परियोजना लगभग 10,000 एकड़ वन भूमि पर फैली होगी।
– इसका मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों और प्रकृति का संरक्षण करना साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है।

गुजरात के ‘वनतारा’ मॉडल से प्रेरणा
– परियोजना की प्रेरणा लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वाइल्डलाइफ फैसिलिटी का दौरा किया।
– ये प्रोजेक्ट एक बड़ा इको-कॉन्सर्वेशन मिशन है।
– सरकार कह चुकी है कि इस जंगल सफारी में अरावली के इकोसिस्टम को सुरक्षित रखा जाएगा।

हरियाणा
राजधानी: चण्डीगढ़
राज्‍यपाल: बण्डारू दत्तारेय
आबादी: 3.07 करोड़ ( 2024)
भाषा: हिंदी, पंजाबी

—————-
5. लड़ाकू विमान ‘जगुआर’ राजस्‍थान के चारू में क्रैश कर गया, जिसमें दो पायलट की मौत हो गई। यह विमान किस देश की कंपनी सेपेकैट (SEPECAT) द्वारा निर्मित है?
The fighter plane ‘Jaguar’ crashed in Charu, Rajasthan, killing two pilots. This plane is manufactured by which country’s company SEPECAT?

a. भारत और फ्रांस
b. फ्रांस और ब्रिटेन
c. जर्मनी और रूस
d. रूस और क्‍यूबा

Answer: b. फ्रांस और ब्रिटेन

– 9 जुलाई 2025 की सुबह जगुआर प्रशिक्षण विमान राजस्थान के चुरू के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
– रक्षा अधिकारियों के अनुसार, दो सीटों वाला यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, तभी पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा।
– हवाई क्षेत्र और आसपास के आबादी वाले इलाकों को नुकसान से बचाने के प्रयास में, स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

2025 में तीसरी दुर्घटना
– मार्च 2025 में हरियाणा के अंबाला में क्रैश हुआ।
– अप्रैल 2025 में गुजरात के जामनगर में क्रैश हुआ, इसमें पायलट की मौत हो गई।
– जुलाई 2025 में राजस्‍थान के चुरू में क्रैश होने से दो पायलट की मौत हो गई।

1970 के दशक का विमान
– Jaguar फाइटर जेट एक प्रमुख हमला (strike) और ग्राउंड अटैक (ground attack) विमान है।
– इसे ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्‍त कंपनी सेपेकैट (SEPECAT) ने बनाया था।
– कंपनी को बाद में बंद कर दिया गया क्योंकि उसका एकमात्र उद्देश्य Jaguar था।
– इस फाइटर जेट को इंडियन एयरफोर्स में 1981 से सर्विस में है।
– बाद में कुछ वर्षों तक भारत में HAL ने इसका उत्‍पादन भी किया।
– भारतीय वायुसेना वर्तमान में जगुआर के छह स्क्वाड्रन संचालित करती है।
– यह दुनिया की एकमात्र वायुसेना है जो दोहरे इंजन वाले जगुआर IS/IB/IM संस्करणों का संचालन जारी रखती है।
– भारतीय संस्करण: Jaguar IS (strike), Jaguar IB (trainer), Jaguar IM (maritime)
– ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स ने जगुआर विमानों को 2007 में रिटायर कर दिया था।
– इंडियन एयरफोर्स को छोड़कर दुनिया में कोई भी वायुसेना इसका इस्‍तेमाल नहीं करती है।

– चाणक्‍या डायलॉग के दौरान एयर चीफ मार्शल ने कहा था कि पुराने जेट को रिटायर करने के लिए हर साल कम से कम 36 विमान चाहिए।

—————-
6. राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers’ Day) कब मनाया जाता है?
When is National Fish Farmers’ Day celebrated?

a. 7 जुलाई
b. 8 जुलाई
c. 9 जुलाई
d. 10 जुलाई

Answer: d. 10 जुलाई

– राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board – NFDB) के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग हर साल ये दिवस मनाते हैं।
– यह दिन वैज्ञानिक डॉ के एच अलीकुन्ही और डॉ एचएल चौधरी की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने 10 जुलाई 1957 को भारतीय प्रमुख कार्पों की प्रेरित प्रजनन तकनीक का आविष्कार किया था।

—————
7. किस राज्‍य सरकार ने 9 जुलाई 2025 में एक ही दिन में 37.21 करोड़ पौधारोपण करके नया कीर्तिमान बनाया?
Which state government created a new record by planting 37.21 crore saplings in a single day on 9 July 2025?

a. पंजाब
b. हरियाणा
c. बिहार
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

– उत्‍तर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महा-अभियान-2025 के तहत 9 जुलाई 2025 को 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए।
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। पूरे उत्‍तर प्रदेश में पौधारोपण किया गया।
– वन विभाग ने विभागों को मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए थे।
– सभी पौधों की विभाग द्वारा जियो टैगिंग भी कराई गई है।

आठ साल में लगाए 204 करोड़ पौधे
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले आठ वर्षों में यूपी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है।
– इस दौरान 204 करोड़ पौधों का रोपण किया गया, जिनमें से 75%पौधे जीवित हैं। राज्य में 5 लाख एकड़ क्षेत्र में वनाच्छादन बढ़ा है।

—————
8. टेक कंपनी ‘एप्‍पल’ के नए COO का नाम बताइए, जो भारतीय मूल के हैं?
Name the new COO of tech company ‘Apple’, who is of Indian origin?

a. राजेश खन्‍ना
b. मसाबा खान
c. सबीह खान
d. टिम वर्मा

Answer: c. सबीह खान

– दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को नया मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।
– 58 वर्षीय खान ने तीन दशक तक कंपनी में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
– उन्‍होंने जेफ विलयम्स की जगह ली।
– एप्पल के CEO टिम कुक ने सबीह की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार रणनीतिकार हैं। उन्होंने एप्पल की सप्लाई चेन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
– सबीह खान आईफोन निर्माता एप्पल के सीओओ के पद पर पदोन्नत होने के बाद इंदिरा नूयी, सत्य नडेला और सुंदर पिचाई जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

सबीह के बारे में
– सबीह खान का जन्म 1966 में मुरादाबाद में हुआ था।
– उनके पिता सईदुल्ला खान, मूल रूप से रामपुर निवासी हैं, जो बाद में काम के सिलसिले में सिंगापुर चले गए थे।
– सबीह की मां साजदा खान मुरादाबाद में ही रहती थीं।
– उनका बचपन और प्रारंभिक शिक्षा इसी शहर में हुई, जिसने उनकी बुनियाद को मजबूत किया।
– उनका दाखिला सेंट मैरीज स्कूल, मुरादाबाद में हुआ था, जहां उन्होंने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की।
– इसके बाद उन्‍होंने सिंगापुर में हायर एजुकेशन किया।

—————
9. किस देश ने जुलाई 2025 में PM मोदी को अपना सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविटशिया मिराबिलिस’ दिया?
Which country gave its highest civilian honour ‘Order of the Most Ancient Welwitsia Mirabilis’ to PM Modi in July 2025?

a. नामीबिया
b. सूडान
c. कंबोडिया
d. फिनलैंड

Answer: a. नामीबिया

– नामीबिया की राष्‍ट्रपति नेटुम्बो नंदी–नदैतवा ने 9 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
– उन्‍हें विदेशी सरकारों की ओर से यह 27वां सम्मान मिला है।

यहां भी नवाजे गए
– PM मोदी ने जुलाई 2025 में 5 देशों का दौरा किया, जिनमें से चार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया है।
– ब्राजील ने उन्हें ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’
– त्रिनिदाद-टोबैगो ने ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’
– घाना ने ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया।

समझौता
– स्वास्थ्य और उद्यमिता के क्षेत्र में दो समझौता ज्ञापनों का आदान–प्रदान किया। इसके अलावा, यह घोषणा भी की गई कि नामीबिया आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल हो गया है और यह यूपीआई तकनीक अपनाने के लिए लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है।

नामीबिया
– राजधानी : विंडहोक
– राष्‍ट्रपति : नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह
– प्रधानमंत्री : एलिजा नगुरारे
– मुद्रा : नामीबियाई डॉलर
– आबादी : 30 लाख

—————-
10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी का निधन 7 जुलाई 2025 को हो गया, वह किस देश से थे?
International cricket umpire Bismillah Jan Shinwari died on 7 July 2025. He was from which country?

a. अफगानिस्तान
b. पाकिस्‍तान
c. वेस्‍टइंडीज
d. साउथ अफ्रीका

Answer: a. अफगानिस्तान

– 41 वर्ष के बिस्मिल्लाह जान शिनवारी आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर पैनल के सदस्य थे।
– शिनवारी ने 34 वनडे, 26 टी20, 31 प्रथम श्रेणी, 51 लिस्ट ए और 96 घरेलू टी20 मैचों में अंपायरिंग की।
– उन्होंने दिसंबर 2017 में शारजाह में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच एकदिवसीय मैच में अंपायरिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू किया था।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *