यह 1 से 4 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. किस देश की संवैधानिक अदालत ने जुलाई 2025 में वहां की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया?
Which country’s Constitutional Court suspended its Prime Minister Pyitongtarn Shinawatra in July 2025?
a. थाईलैंड
b. कंबोडिया
c. लाओस
d. म्यांमार
Answer: a. थाईलैंड
– थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने एक जुलाई 2025 को PM पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को उनके पद से सस्पेंड कर दिया।
– उन पर आरोप है कि उन्होंने कंबोडिया के नेता हुन सेन से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत में उन्होंने हुन सेन को अंकल बोला और थाई सेना के कमांडर की आलोचना की थी।
– इसे थाईलैंड में गंभीर मामला माना जाता है, क्योंकि सेना का वहां काफी प्रभाव है।
– इस बातचीत के लीक होने के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया था।
– कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ शिकायत की जांच की जाएगी। अगर वह दोषी पाई गईं तो उन्हें हमेशा के लिए पद से हटाया जा सकता है।
कार्यवाहक PM बने फुमथम वेचायाचाई
– PM ने खिलाफ नैतिकता के उल्लंघन का मामला स्वीकार कर लिया है और अब जांच पूरी होने तक वह प्रधानमंत्री के पद पर काम नहीं कर सकेंगी।
– जब तक इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं होता, तब तक डिप्टी PM फुमथम वेचायाचाई सरकार चलाएंगे।
– वहीं, थाई राजा ने उनके मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है।
– नए फेरबदल में कुछ पुराने मंत्रियों को हटाकर नए लोगों को शामिल किया गया है।
– इस बीच पाइतोंग्तार्न ने खुद को संस्कृति मंत्री बना लिया है। उन्होंने कहा कि वह थाई संस्कृति को दुनिया भर में पहचान दिलाने पर काम करेंगी।
कंबोडिया के सैनिक की मौत के बाद तनाव बढ़ा
– थाईलैंड और कंबोडिया दुनिया के सबसे अच्छे पड़ोसी देशों में से माने जाते थे। कुछ साल पहले तक दोनों देशों के नेताओं का मानना था कि उनकी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी, क्योंकि वे एक लंबी सीमा साझा करते हैं और मिलकर आगे बढ़ना उनके लिए जरूरी है।
– लेकिन हाल के समय में हालात बदल गए और उनके बीच तनाव काफी बढ़ गया है। 28 मई को सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी। यह वो जगह है थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस की सीमाएं मिलती हैं। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही इस इलाके पर दावा करते हैं।
थाईलैंड और कंबोडिया में 118 साल पुराना विवाद
– थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 1907 में 817 किमी की लंबी सीमा खींची गई थी।
– तब कंबोडिया फ्रांस के अधीन था। थाईलैंड ने हमेशा इसका विरोध किया, क्योंकि नक्शे में प्रीह विहियर नाम का ऐतिहासिक मंदिर कंबोडिया के हिस्से में दिखाया गया था।
– इस पर दोनों देशों में विवाद चलता रहा।
– 1959 में कंबोडिया यह मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ले गया और 1962 में अदालत ने फैसला दिया कि मंदिर कंबोडिया का है।
– थाईलैंड ने इसे स्वीकार किया लेकिन आसपास की जमीन को लेकर विवाद जारी रखा।
– 2008 में यह विवाद तब और बढ़ गया जब कंबोडिया ने इस मंदिर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कराने की कोशिश की।
– मंदिर को मान्यता मिलने के बाद दोनों देशों की सेनाओं में फिर झड़पें शुरू हो गईं और 2011 में तो हालात इतने बिगड़ गए कि हजारों लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए।
– बाद में कंबोडिया ने फिर अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने 2013 में अपने पुराने फैसले को दोहराया कि मंदिर कंबोडिया का ही है। लेकिन सीमा का मुद्दा अब तक पूरी तरह हल नहीं हो पाया है और यही वजह है कि आज भी दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता है।
थाईलैंड
– राजधानी : बैंकॉक
– किंग : वजीरालोंगकोर्न (राम x) {चक्रि वंश के राजा, थाईलैंड एक बौद्ध-बहुल देश है, लेकिन उसकी शाही परंपराएँ हिंदू धर्म से भी प्रभावित हैं। हालांकि खुद राजा बौद्ध धर्म को मानते हैं}
– निलंबित PM : पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा (अगस्त 2024 में PM बनी थी।)
– कार्यवाहक PM : फुमथाम वेचायाचाई
– मुद्रा : थाई बहत
– भाषा : थाई
– आबादी : 71.62 मिलियन (2025)
————–
2. किस अंतर्राष्ट्रीय खेल संगठन ने “फुटबॉल 4 स्कूल” (F4S) के तहत 9.6 लाख फुटबॉल उपलब्ध करवाए, जिसे केंद्र सरकार बच्चों को बांट रही है?
Which international sports organization has provided 9.6 lakh footballs under “Football 4 Schools” (F4S), which the Central Government is distributing to children?
a. ICC
b. FIH
c. FIBA
d. FIFA
Answer: d. FIFA
– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, फोर्ट विलियम में (F4S) कार्यक्रम के दौरान जुलाई 2025 में बच्चों को फुटबॉल बांटे।
– “Football for Schools” (F4S) या “फुटबॉल फॉर स्कूल्स” एक वैश्विक पहल है, जिसे फीफा (FIFA) ने पूरी दुनिया में यूनेस्को (UNESCO) के सहयोग से 2023 में शुरू किया था।
– इसका उद्देश्य दुनिया भर के स्कूली बच्चों को फुटबॉल के ज़रिए जीवन कौशल (life skills) सिखाना और खेलों को शिक्षा प्रणाली में एकीकृत करना है।
उद्देश्य:
– स्कूली शिक्षा में फुटबॉल को शामिल करना।
– बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, सहनशीलता और नेतृत्व जैसे जीवन कौशल विकसित करना।
– शिक्षा और खेल को जोड़कर समग्र विकास को बढ़ावा देना।
– F4S कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फुटबॉल सभी शिक्षार्थियों के लिए बिना किसी भेदभाव के सुलभ हो। जो कोई भी फुटबॉल खेलना चाहता है, उसे पता होना चाहिए कि देश में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करके अपने स्कूल या समुदाय के माध्यम से ऐसा करना संभव है।
भारत में लॉन्च:
– भारत में यह कार्यक्रम 2023 में शुरू किया गया।
– इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और AIFF (All India Football Federation) के सहयोग से लागू किया गया।
————–
3. किस देश में निर्मित स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस तमाल जुलाई 2025 में इंडियन नेवी में शामिल हुआ?
The stealth warship INS Tamal, built in which country, joined the Indian Navy in July 2025?
a. रूस
b. फ्रांस
c. अमेरिका
d. ब्रिटेन
Answer: a. रूस
– रूस के कालिनिनग्राद शहर में बना आईएनएस तमाल अब तक का सबसे घातक वारशिप माना जा रहा है।
– यह वो आखिरी वारशिप है जिसे भारत ने विदेशी जमीन पर बनवाया है।
– आईएनएस तमाल को नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह की मौजूदगी में कमीशन किया गया।
INS तमाल
– यह आठवां तलवार श्रेणी का फ्रिगेट है। – यह क्रिवाक III श्रेणी के फ्रिगेट का उन्नत संस्करण है – जिसे रूस ने परियोजना 1135.6 के तहत भारतीय नौसेना के लिए बनाया है।
– लंबाई 124.8 मीटर है।
– चौड़ाई 15.2 मीटर है।
– अधिकतम गति 30 नॉट्स (56 किमी/घंटा)
– जहाज पर 250 नाविक और 26 अधिकारी होंगे।
– इसका नाम भगवान इंद्र की पौराणिक तलवार पर रखा गया है। – इसकी सबसे बड़ी ताकत है ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, जो जमीन और समंदर में दूर बैठे लक्ष्य को कुछ ही सेकंड में तबाह कर सकती है।
– साथ ही जहाज पर तैनात नई पीढ़ी की वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें इसे हवाई हमलों से पूरी सुरक्षा देती हैं।
– एंटी-सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो किसी भी पनडुब्बी खतरे को खत्म करने,100 मिमी की पावरफुल तोप और 30 मिमी की क्लोज-इन वेपन सिस्टम नजदीकी खतरों का जवाब देने में सक्षम हैं।
– साथ ही, जहाज पर मौजूद सोनार सिस्टम और अत्याधुनिक रडार हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखते हैं।
– इसके डेक से मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर उड़ान भर सकते हैं, जो हवा से निगरानी और हमला दोनों में इसका दायरा कई गुना बढ़ा देते हैं।
प्रतीकचिह्न एक भालू
– इस जहाज का प्रतीकचिह्न एक भालू है, जो भारतीय पौराणिक पात्र जाम्बवंत और रूस के राष्ट्रीय पशु यूरेशियन ब्राउन बेयर का मेल है।
– जहाज का आदर्श वाक्य है.. सर्वदा सर्वत्र विजय यानी हर समय और हर जगह दुश्मनों के छक्के छुड़ाकर जीत हासिल करना।
तलवार श्रेणी के युद्धपोत
1) INS तमाल (जुलाई 2025 में नेवी में शामिल हुआ)
2) INS तुशील (दिसंबर 2025 में नेवी में शामिल हुआ)
3) त्रिपुट (गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारत में बनाया गया)
4) तवस्या (गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारत में बनाया जा रहा है)
स्वदेशीकरण की ओर
– नौसेना ने कहा है कि आईएनएस तमाल उसके बेड़े में शामिल होने वाला आखिरी आयातित युद्धपोत होगा। यह नौसेना के जहाज निर्माण के स्वदेशीकरण की दिशा में दशकों से चल रहे प्रयासों का परिणाम है, और रक्षा में आत्मनिर्भरता की राह में एक बड़ा मील का पत्थर है।
————–
4. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Co-operative Day) कब मनाया जाता है?
When is International Co-operative Day celebrated?
a. जुलाई के पहले सोमवार
b. जुलाई के पहले मंगलवार
c. जुलाई के पहले शनिवार
d. जुलाई के पहले रविवार
Answer: c. जुलाई के पहले शनिवार (2025 में 5 जुलाई)
2025 की थीम:
– सहकारिता: बेहतर विश्व के लिए समावेशी और टिकाऊ समाधान को आगे बढ़ाना
– Cooperatives: Driving Inclusive and Sustainable Solutions for a Better World
– अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारी उद्यमों के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए दुनिया के सभी व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को एक साथ लाता है।
—————
5. UN इंटर-एजेंसी ग्रुप फॉर चाइल्ड मोर्टैलिटी एस्टीमेशन (UN IGME) की 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में शून्य खुराक वाले बच्चों की संख्या 2023 में 0.11% से घटकर 2024 में कितनी हुई?
As per the 2024 report of the UN Inter-Agency Group for Child Mortality Estimation (UN IGME), the number of children with zero dose in India is expected to decrease from 0.11% in 2023 to how many% in 2024?
a. 0.01%
b. 0.06%
c. 0.09%
d. 0.10%
Answer: b. 0.06%
– शून्य खुराक: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ‘जीरो डोज’ वाले बच्चों का मतलब उन बच्चों से है जिन तक नियमित टीकाकरण सेवाओं की या तो पहुंच नहीं है या फिर जिनका कभी भी टीकाकरण ही नहीं हुआ है। इसमें डीटीपी (डिप्थीरिया-टेटनस-पर्टुसिस) की पहली खुराक न मिलने से लेकर अन्य टीकों के न मिलने तक शामिल हैं।
डेटा
– केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में शून्य खुराक वाले बच्चों (जिन्हें एक भी टीका नहीं मिला है ) का प्रतिशत 2023 में 0.11% से घटकर 2024 में 0.06% हो गया।
– भारत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
– इसके साथ ही 1990 की तुलना में 2024 में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में 78% की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि वैश्विक औसत (61%) से कहीं अधिक है।
– साथ ही, नवजात मृत्यु दर (Neonatal Mortality Rate) में भी 70% की गिरावट देखी गई है।
– जबकि पूरी दुनिया में 54 फीसद की कमी आई है।
– यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक विशेषज्ञ कोविड-19 महामारी के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों की समीक्षा कर रहे हैं।
मातृ मुत्यु दर
– संयुक्त राष्ट्र की 2000-2023 के बीच की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि भारत में मातृ मुत्यु दर प्रति एक लाख जन्म में 80 पहुंच गई है, यानी जिसमे कुल 86 फीसदी कमी आई है।
गिरावट के कारण
– स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का मानना है इसके पीछे सार्वभौमिक टीकाकरण (Universal Immunization Programme – UIP), जो 1985 से चल रहा है सबसे बड़ा कारक है।
– भारत में हर साल 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाएं और 2.6 करोड़ शिशुओं का टीकाकरण होता है।
– पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस-बी जैसी 12 बीमारियों के खिलाफ निःशुल्क टीके लगाए जाते हैं।
– दुनिया में मातृ मृत्यु दर में 48 फीसदी की कमी आई
कुछ प्रमुख पहलों में शामिल हैं-
– शून्य खुराक कार्यान्वयन योजना 2024 : 11 राज्यों के 143 जिलों में लागू की गई, जहां टीकाकरण से वंचित बच्चों की संख्या अधिक है।
– मिशन इन्द्रधनुष (2014 से) : राज्य सरकारों के सहयोग से 2017 में तीव्र किया गया, इसके तहत 5.46 करोड़ बच्चों और 1.32 करोड़ गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया, जो पहले वंचित थे या जिनका टीकाकरण कम हुआ था।
– पल्स पोलियो अभियान : राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) और उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) के माध्यम से , भारत ने 2014 से पोलियो-मुक्त स्थिति बनाए रखी है ।
– ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) : सामुदायिक स्तर पर टीकाकरण और आउटरीच गतिविधियों के लिए नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
– बहु-स्तरीय कार्य बल : राज्य (एसटीएफआई), जिला (डीटीएफआई) और ब्लॉक (बीटीएफआई) स्तर के कार्य बल समन्वित और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करते हैं।
– नियमित आईईसी (सूचना, शिक्षा, संचार) अभियान : जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण के प्रति झिझक से निपटने में मदद करें।
————–
6. ‘भारतीय मैंगो मेनिया 2025’ की शुरुआत किस देश में की गई?
In which country was ‘Indian Mango Mania 2025’ launched?
a. सऊदी अरब
b. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
c. ओमान
d. कतर
Answer: b. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
– आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने यूएई की राजधानी अबू धाबी में किया।
– इसका उददेश्य भारतीय कृषि उत्पादों, विशेष रूप से आमों की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाना है।
– साथ ही खाड़ी क्षेत्र में फैले भारतीय प्रवासियों को भारत की बेहतरीन आम किस्मों को दिखाना है।
– आयोजन में भारतीय आम की किस्मों में जीआई-टैग और क्षेत्रीय विशिष्टताएं जैसे बनारसी लंगड़ा, दशहरी, चौसा, सुंदरजा, आम्रपाली, मालदा, भारत भोग, प्रभा शंकर, लक्ष्मण भोग, महमूद बहार, वृंदावनी, फसली और मल्लिका शामिल हैं।
– अभियान का उद्घाटन संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने लुलु हाइपरमार्केट, खालिदिया मॉल, अबू धाबी में लुलु समूह के अध्यक्ष श्री यूसुफ अली एमए की उपस्थिति में किया।
– कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के काउंसलर (व्यापार और निवेश) रोहित मिश्रा, एपीडा के उप महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह भी उपस्थित थे।
– आपको बता दें यूएई भारतीय आमों के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य बना हुआ है।
– 2024 में, भारत ने यूएई को 20 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य के 12,000 मीट्रिक टन से अधिक आमों का निर्यात किया।
—————
7. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) कब मनाया जाता है?
When is National Doctor’s Day celebrated?
a. 01 जुलाई
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून
Answer: a. 01 जुलाई
– यह दिवस डॉक्टर व पश्चिम बंगाल के दूसरे चीफ मिनिस्टर डॉ बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है।
– उनका जन्म 1 जूलाई 1882 को बिहार में हुआ था, और मृत्यु भी इस दिन जुलाई 1962 में हुई थी।
– डॉ बिधान रॉय 14 साल तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे।
– उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.
– उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बंगाल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है.
– उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।
– भारत में National Doctor’s Day की शुरूआत सन् 1991 में हुई।
————–
8. किस देश में जून 2025 में सार्वजनिक जगहों पर हिजाब व अन्य तरीकों से चेहरा ढंकने पर बैन लगा दिया, जिसकी 70% आबादी मुस्लिम है?
Which country, whose 70% population is Muslim, has banned hijab in June 2025?
a. सीरिया
b. अफगानिस्तान
c. कजाकिस्तान
d. पाकिस्तान
Answer: c. कजाकिस्तान
– 30 जून 2025 को राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने कानून पर हस्ताक्षर कर सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
– इसमें कहा गया है कि चेहरा ढकने वाले कपड़े, जिनसे किसी की पहचान छिपती है, सार्वजनिक जगहों पर नहीं पहने जा सकते।
– राष्ट्रपति ने कहा- ‘चेहरा ढकने वाले काले कपड़ों की बजाय हमारे राष्ट्रीय कपड़े पहनना बेहतर है।
– ये कपड़े हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं और इन्हें बढ़ावा देना चाहिए।
– हालांकि, बीमारी, खराब मौसम, खेल, या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसकी छूट है।
स्कूलों में 2023 से ही बैन
– कजाकिस्तान सरकार ने 2023 में स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया था।
– सरकार का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म के नियम हिजाब पहनने की इजाजत नहीं देते।
– इस फैसले के खिलाफ 150 लड़कियों ने स्कूल छोड़ दिया था।
सेंट्रल एशिया के इन देशों में हिजाब बैन
– किर्गिस्तान ने 2025 में नकाब पर रोक लगाई है। नियम तोड़ने पर 230 डॉलर (20 हजार रुपए) का जुर्माना है। सरकार का कहना है कि यह सुरक्षा और लोगों की पहचान के लिए जरूरी है।
– उज्बेकिस्तान में बुरका और नकाब पर रोक है और नियम तोड़ने पर 250 डॉलर (22 हजार रुपए) से ज्यादा जुर्माना है।
अफ्रीकी देशों में भी प्रतिबंध
– ट्यूनीशिया में 2019 में सरकारी दफ्तरों में नकाब पर रोक लगाई, क्योंकि एक हफ्ते में तीन आत्मघाती बम हमले हुए थे। पहले 2011 तक इस्लामी कपड़ों पर रोक थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।
– अल्जीरिया में 2018 में नौकरी वाली जगहों पर नकाब पर रोक लगाई, ताकि पहचान आसान हो। हिजाब की इजाजत है, लेकिन नकाब नहीं।
– मिस्र में 2023 में मिस्र ने स्कूलों में नकाब पर रोक लगाई। हिजाब की इजाजत है, बशर्ते चेहरा खुला रहे।
क्यों लगाए जा रहे प्रतिबंध?
– इन देशों का कहना है कि चेहरा ढकने वाले कपड़े सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं, क्योंकि इनसे लोगों की पहचान मुश्किल होती है।
– साथ ही, ये देश अपनी राष्ट्रीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना चाहते हैं।
– हालांकि, कुछ लोग इन प्रतिबंधों को व्यक्तिगत आजादी पर हमला मानते हैं।
कजाकिस्तान
– राजधानी: अस्ताना
– प्रधानमंत्री: ओलजस बेक्टेनोव
– राष्ट्रपति: कसीम-जोमार्ट केमेलुली तोकायेव
– आबादी: 2.03 करोड़ (2023)
– भाषा: कज़ाख़
– मुद्रा: कज़ाख़िस्तान तेंगे
————–
9. PM मोदी को जुलाई 2025 में किस देश के राष्ट्रपति जॉन महामा ने वहां का नेशनल अवॉर्ड दिया?
Which country’s President John Mahama gave PM Modi the national award in July 2025?
a. त्रिनिदाद और टोबैगो
b. अर्जेंटीना
c. नामीबिया
d. घाना
Answer: d. घाना
– नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को वो घाना पहुंचे जहां उन्हें ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान दिया गया।
– वहां मोदी को 21 तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दोनों देशों ने 4 (MoU) भी साइन किए
– पहला समझौता- विदेश मंत्रालय लेबल पर जॉइंट कमीशन बैठक की स्थापना करना।
– दूसरा समझौता- पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देश एक्सपर्ट्स की ट्रेनिंग और एक्सपीरियंस शेयर करेंगे।
– तीसरा समझौता- कल्चरल एक्टिविटी से जुड़ा है, जिससे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
– चौथा समझौता- स्टैंडर्ड सेटिंग (प्रोडक्ट और सर्विस के लिए गुणवत्ता नियम तय करना) करना, जिससे आर्थिक सहयोग बढ़ेगा।
घाना
राजधानी: अक्कारा
आबादी: 3.38 करोड़ (2023)
मुद्रा: घानियन सेडी
भाषा: अंग्रेजी
पड़ोसी देश – कोटे डी आइवर, बुर्किना फासो और टोगो
————–
10. विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) कब मनाया जाता है?
When is World UFO Day observed?
a. 2 जुलाई
b. 1 जुलाई
c. 30 जून
d. 29 जून
Answer: a. 2 जुलाई
– UFO (Unidentified flying object) या उड़नतश्तरी भी कहा जाता है।
– UFO के होने या न होने की बहस के बीच साल 2001 से World UFO Day मनाया जा रहा है.
– इसका मकसद है दुनियाभर में UFO और एलियंस की मौजूदगी पर बहस हो और सार्वजनिक तौर पर रिसर्च किए जाए.
– आसमान में दिखने वाली ऐसी कोई भी चीज जो इंसानों ने नहीं बनाई हो और वो कोई प्राकृतिक सिद्धांत (Natural theory) न हो, उसे आमतौर पर UFO कहा जाता है.
– साल 1953 में यूनाइटेड स्टेट्स एयरफोर्स ने इसे UFO का नाम दिया. जिससे इनका रिकॉर्ड रखा जा सके और बाद में रिव्यू किया जा सके. 1940-50 के दशक में इन्हें आम तौर फ्लाइंग डिस्क भी कहा जाता था.
– अमेरिका की बेहद खुफिया जगह ‘एरिया-51’ है।
– कुछ साल पहले तक अमेरिका ऐसी किसी जगह के वजूद से ही इनकार किया करता था.
– लेकिन साल 2013 में अमेरिका ने कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक कर ये मान लिया है कि ‘एरिया-51’ उसका स्पेशल टेस्टिंग एरिया है, जहां UFO जैसी चीजों पर भी टेस्टिंग की जाती है.
————–
11. PM मोदी को जुलाई 2025 में किस देश की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने वहां का नेशनल अवॉर्ड दिया?
Which country’s Prime Minister Kamala Prasad-Bissessar gave PM Modi its national award in July 2025?
a. त्रिनिदाद और टोबैगो
b. अर्जेंटीना
c. नामीबिया
d. घाना
Answer: a. त्रिनिदाद और टोबैगो
– त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 जुलाई 2025 को ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया।
– उन्हें वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ उनके गहन जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
त्रिनिदाद और टोबैगो
– राजधानी – पोर्ट ऑफ स्पेन
– राष्ट्रपति – क्रिस्टीन कंगालू
– प्रधानमंत्री – कमला प्रसाद-बिसेसर
– मुद्रा – त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर (टीटीडी)
– आबादी – 15 लाख
————–
12. विश्व खेल पत्रकार दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Sports Journalists Day celebrated?
a. 2 जुलाई
b. 3 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई
Answer: a. 2 जुलाई
– इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) ने 1994 में विश्व खेल पत्रकार दिवस की स्थापना की।
—————
13. C-FLOOD प्रणाली क्या है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री CR पाटिल ने किया?
What is the C-FLOOD system, which was inaugurated by Union Jal Shakti Minister CR Patil?
a. एकीकृत वज्रपात पूर्वानुमान प्रणाली
b. एकीकृत सूखा पूर्वानुमान प्रणाली
c. एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली
d. एकीकृत तूफान पूर्वानुमान प्रणाली
Answer: c. एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली (Unified Inundation Forecasting System)
– केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जुलाई 2025 में एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली सी-फ्लड (Unified Inundation Forecasting System) का उद्घाटन किया।
– इस नई पहल का उद्देश्य उन्नत बाढ़ पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली प्रदान करके भारत की बाढ़ प्रबंधन क्षमताओं को बढ़ाना है।
सी-फ्लड प्रणाली के बारे में:
– यह एक वेब-आधारित प्रणाली है जो गांव स्तर तक दो दिन पहले बाढ़ का पूर्वानुमान देती है।
– इस प्रणाली में बाढ़ के जलप्लावन मानचित्र और जल स्तर की भविष्यवाणियां शामिल हैं, जिससे अधिकारी संभावित बाढ़ के लिए अधिक प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकते हैं।
– इस पहल का उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय बाढ़ मॉडलिंग एजेंसियों के डेटा को एकीकृत करके एक एकीकृत प्रणाली प्रदान करके बाढ़ प्रबंधन को बढ़ाना है।
किसने विकसित किया
– C-DAC, Pune
– Central Water Commission (CWC)
– राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC – National Remote Sensing Centre)
– यह पहल राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) का हिस्सा है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के बीच एक संयुक्त प्रयास है।
प्रमुख विशेषताऐं:
– ग्राम स्तर पर 2-दिवसीय पूर्वानुमान: ग्राम पंचायत स्तर तक स्थानीय बाढ़ मानचित्र और जल स्तर उपलब्ध कराता है।
– हाइड्रोडायनामिक मॉडलिंग: एनएसएम के अंतर्गत उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) द्वारा संचालितउन्नत 2-डी सिमुलेशन का उपयोग करता है।
– मल्टी-बेसिन कवरेज: वर्तमान में महानदी, गोदावरी और तापी बेसिन को कवर किया गया है, और इसमें और भी जोड़े जाएंगे।
– वास्तविक समय डेटा एकीकरण: राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मॉडलों से पूर्वानुमान आउटपुट को एकीकृत निर्णय-समर्थन पोर्टल में खींचता है।
– आपदा पोर्टल एकीकरण: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन आपातकालीन प्रतिक्रिया पोर्टल ( एनडीईएम ) के साथ एकीकरण के लिए डिज़ाइन किया गया ।
– उपग्रह और जमीनी डेटा का उपयोग करके अंतर-एजेंसी सहयोग और वास्तविक समय सत्यापन को बढ़ावा देता है ।
– विकसित भारत @2047 लक्ष्यों के अनुरूप जलवायु अनुकूल जल प्रशासन के लिए एक मानक स्थापित करता है ।
—————
14. भारत का कौन सा पड़ोसी देश जुलाई 2025 महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अध्यक्ष बना?
Which neighboring country of India became the President of the United Nations Security Council (UNSC) for the month of July 2025?
a. चीन
b. नेपाल
c. श्रीलंका
d. पाकिस्तान
Answer: d. पाकिस्तान
– हालांकि उसे किसी वोटिंग के जरिए ये अध्यक्षता नहीं मिली, बल्कि रोटेशन नंबर आने से ये मौका मिला है।
– सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें दस सदस्य अस्थायी होते हैं और उनका कार्यकाल दो वर्ष का होता है।
– हर देश अल्फ़ाबेटिकल ऑर्डर में एक महीने के लिए परिषद का अध्यक्ष बनता है।
– पाकिस्तान को यह पद जुलाई महीने के लिए मिला है।
बड़े वोट से UNSC का अस्थाई सदस्य बना था
– पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनने का मामला भारत या किसी अन्य देश की विदेश नीति से जुड़ा मसला नहीं है।
– अस्थाई सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का दो वर्ष का कार्यकाल जनवरी 2025 से शुरू हुआ है।
– हालांकि जो चिंता की बात होनी चाहिए, वह यह है कि अस्थायी सदस्यता के लिए उसे महासभा में 193 में से 182 वोट मिले थे।
– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के ऐसे बड़े समर्थन के कारणों को समझा जाना चाहिए।
युक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
– इसका काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देकर देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करना है।
– स्थापना – 1945
– मुख्यालय – न्यूयॉर्क, USA
– कुल सदस्य – 15 (5 स्थायी और 10 अस्थायी)
– स्थायी – 5 (USA, रूस, फ्रांस, चीन, UK)
– अस्थायी – 10 (2 वर्ष का कार्यकाल)
1965 से, सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य देश शामिल हैं:
– पांच स्थायी सदस्य: चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और USA
– भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार महासभा दस अस्थाई सदस्य चुने जाते हैं।
– अफ्रीकी : 3
– एशिया-प्रशांत : 2
– लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन समूह : 2
– पूर्वी यूरोप : 1
– पश्चिमी यूरोपीय और अन्य : 2
नोट – भारत ने UNSC की अध्यक्षता अगस्त 2021 और दिसंबर 2022 महीने में की थी। तब भारत 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक UNSC का अस्थाई सदस्य था।



