29 & 30 June 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 29 & 30 June 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा 2014 में 32% से बढ़कर अप्रैल 2025 में कितना हो गया?
The share of renewable energy in India has increased from 32% in 2014 to what in April 2025?

a. 39%
b. 49%
c. 58%
d. 62%

Answer: b. 49%

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
– रिन्‍युएबल एनर्जी के आंकड़ों की जानकारी केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री (Union Minister of Power and Housing & Urban Affairs) मनोहर लाल ने दी।
– वह 24 जून 2025 को पटना में पूर्वी क्षेत्र के राज्यों व केंद्र शसित प्रदेश के बिजली संबंधित क्षेत्रीय सम्‍मेलन में पहुंचे थे।

तथ्‍य
– भारत में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा 2014 में 32% से बढ़कर अप्रैल 2025 में 49% हो गया है।
– भारत का लक्ष्‍य 2030 तक 50% ऊर्जा को रिन्‍युएबल एनर्जी स्रोतों से प्राप्‍त करना है।
– 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्‍य है।
– मई 2025 242 गीगावाट की अधिकतम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
– भारत की अधिकतम बिजली की मांग 2034-35 तक 446 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है

सौर ऊर्जा
– राष्ट्रीय सौर मिशन (2010) और कुसुम योजना ने सौर परियोजनाओं को बढ़ावा दिया। गुजरात का भदला सौर पार्क (2.2 GW) और राजस्थान के अन्य सौर पार्क इस वृद्धि के प्रमुख उदाहरण हैं।

पवन ऊर्जा की भूमिका
– तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अपतटीय और तटीय पवन परियोजनाओं ने इस क्षेत्र को मजबूत किया। सरकार की 2022 की नीति, जिसमें 30 GW अपतटीय पवन ऊर्जा का लक्ष्य है, ने इस क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित किया।

सरकारी नीतियां और निवेश
– भारत सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू कीं, जैसे उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) और हरित हाइड्रोजन मिशन। 2023-24 में नवीकरणीय ऊर्जा में $16.5 बिलियन का निवेश हुआ। ‘मेक इन इंडिया’ ने सौर पैनल और बैटरी निर्माण को बढ़ावा दिया।

ग्रिड और भंडारण चुनौतियां
– नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर विकसित किया। बैटरी भंडारण प्रणाली में निवेश बढ़ा है, लेकिन लागत और तकनीकी सीमाएं चुनौती बनी हुई हैं।

————–
2. ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 2025 किस देश में आयोजित की गई है?
In which country has the BRICS Summit 2025 been organized?

a. ब्राजील (रियो डी जेनेरियो)
b. चीन (बीजिंग)
c. घाना (अकरा)
d. भारत (मुंबई)

Answer: a. ब्राजील (रियो डी जेनेरियो)

ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन
– कौन सा वां समिट : 17वां
– कब : 5 से 7 जुलाई 2025
– कहां आयोजन : रियो डी जेनेरियो

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्‍मेलन के दौरान पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए।
– 2 और 3 जुलाई : घाना
– 3 और 4 जुलाई : त्रिनिदाद और टोबैगो
– 4 और 5 जुलाई : अर्जेंटीना
– 5 से 7 जुलाई : ब्राजील
– 9 जुलाई : नामीबिया

नोट – चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 17वें शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

ब्राजील
– राजधानी : ब्रासीलिया
– राष्‍ट्रपति : लूला दा सिल्वा
– मुद्रा : रीयल
– आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा : पुर्तगाली
– आबादी : 21.25 करोड़
– पड़ोसी देश : फ्रेंच गुएना, सूरीनाम, गुएना, वेनेजुएला, कोलंबिया, पेरू, बोलीविया, पराग्‍वे, अर्जेंटीना, उरुग्‍वे

ब्रिक्स
– मुख्यालय : शंघाई, चीन
– स्थापना : 2009
– यह 10 महत्वपूर्ण इमर्जिंग इकोनॉमी का संगठन है।
– यह समूह दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
– दुनिया की GDP का लगभग 26 प्रतिशत ब्रिक्‍स देशों का है।
– भारत अब तक तीन बार 2012, 2016 और 2021 समिट की अध्यक्षता कर चुका है।

BRICS का फुल फॉर्म:
B – Brazil (ब्राजील)
R – Russia (रूस)
I – India (भारत)
C – China (चीन)
S – South Africa (दक्षिण अफ्रीका)

ब्रिक्‍स के कुल सदस्‍य:
– Brazil
– Russia
– India
– China
– South Africa
– Iran
– Egypt
– Ethiopia
– United Arab Emirates
– Indonesia


—————
3. PM मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में कहा कि WHO ने भारत को ट्रेकोमा से मुक्‍त घोषित किया है, यह किस अंग की बीमारी है?
PM Modi said in “Mann Ki Baat” program that WHO has declared India free from trachoma, which organ disease is this?

a. फेंफड़ा रोग
b. हृदय रोग
c. गुर्दा रोग
d. नेत्र रोग

Answer: d. नेत्र रोग

– PM नरेंद्र मोदी ने 29 जून 2025 को “मन की बात” कार्यक्रम में इसके बारे में बताया।
– हालांकि विश्‍व स्‍वास्‍थ्य संगठन ने अक्‍टूबर 2024 में ही भारत को ट्रेकोमा मुक्‍त देश घोषित कर दिया था और इसके लिए प्रमाण पत्र भी सौंपा था।
– भारत इस उपलब्धि को प्राप्‍त करने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में का तीसरा देश है।
– इससे पहले भूटान और नेपाल ट्रेकोमा मुक्‍त घोषित हो चुके हैं।

ट्रेकोमा के बारे में
– ट्रेकोमा एक संक्रामक नेत्र रोग है।
– यह रोग क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक जीवाणु के कारण होता है।
– यह विश्व भर में अपरिवर्तनीय अंधेपन का मुख्य कारण है, हालांकि इसे रोका जा सकता है।
– यह रोग संक्रमित व्यक्ति की आंख या नाक के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है, साथ ही दूषित वस्तुओं और खराब स्वच्छता प्रथाओं के माध्यम से भी फैलता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में
– यह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है।
– यह पहला वैश्विक स्वास्थ्य संगठन है जिसने कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य निकायों का स्थान लिया है।
– स्थापना : 7 अप्रैल 1948. यह तिथि अब हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाई जाती है।
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
– सदस्यता: संयुक्त राष्ट्र के सदस्य संगठन के सदस्य बन सकते हैं।
– वर्तमान में 194 सदस्य राज्य, 150 देश कार्यालय, छह क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

उद्देश्य
– अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्य पर निर्देशन एवं समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना।
– संयुक्त राष्ट्र, एजेंसियों, स्वास्थ्य प्राधिकरणों और संबंधित संगठनों के साथ उत्पादक साझेदारी बनाना और बनाए रखना।
अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में सरकारों की सहायता करना।
– स्वास्थ्य की उन्नति में योगदान देने वाले वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
– शासन: विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) WHO की निर्णय लेने वाली संस्था है, जिसमें WHO के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेते हैं।
– इसका आयोजन प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय में किया जाता है।

————–
4. अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Parliamentarism Day observed?

a. 01 जुलाई
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून

Answer: b. 30 जून

वर्ष 2025 की थीम
– लैंगिक समानता प्राप्त करना, कार्रवाई दर कार्रवाई
– Achieving gender equality, action by action

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा घोषित है।
– हर साल, 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस मनाया जाता है, जो अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के गठन की स्मृति में समर्पित दिन है।
– आईपीयू की स्थापना लोकतांत्रिक शासन को बढ़ावा देने, जवाबदेही को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय संसदों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने के महान उद्देश्य के साथ की गई थी।

अंतर-संसदीय संघ [Inter-Parliamentary Union (IPU)]
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– स्थापना: 1889

—————
5. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Asteroid Day celebrated?

a. 27 June
b. 28 June
c. 29 June
d. 30 June

Answer: d. 30 June

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– क्षुद्रग्रहों (Asteroids) और उनके प्रभाव से होने वाले संभावित खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

क्या होते हैं एस्टेरायड?
– एस्टेरायड छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं, जो हमेशा सूरज के चारों ओर घूमते रहते हैं।
– एस्टेरायड सामान्य तौर पर मंगल और बृहस्पति गृह के बीच परिक्रमा करते हैं।
– हमारे सौर मंडल में हजारों की संख्या में एस्टेरायड मौजूद हैं।
– एस्‍टेरॉयड जब तक अंतरिक्ष में रहता है, तो इसे एस्‍टेरॉयड कहते हैं, लेकिन जैसे ही यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो इसे मीटीऑराइट कहा जाता है।

30 जून को ही क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– दरअसल, 30 जून 1908 की सुबह रूस के साइबेरिया क्षुद्रग्रह पृथ्‍वी के टकराने की घटना हुई थी।
– रूस के तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था।
– यहां पर मीटीऑराइट (उल्‍कापिंड – Asteroid), जो आग का बहुत बड़ा गोला बन गया था वह हवा में फट गया।
– इसने जापान के हिराशिमा एटॉमिक बम से 185 ग्रुना एनर्जी पैदा की थी।
– 1908 के विस्‍फोट ने साइबेरिया के 2000 स्‍क्‍वायर किलोमीटर के जंगल को नष्‍ट कर दिया था।
– बड़े इलाके का का जंगल जल गया।
– लगभग आठ करोड़ पेड़ गिर गए थे या समतल हो गए थे।
– तब धरती कांप उठी थी। 5 रिक्‍टर स्‍केल का भूकंप आया।
– 60 किलोमीटर दूर स्थित सिटी की खिड़कियां टूट गई थी।
– 500 किलोमीटर तक हलचल हुई थी।
– इस घटना के प्रतीक के तौर पर 30 जून को अंतरर्राष्‍ट्रीय क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) दिवस मनाया जाता है।

भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्‍टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्‍यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्‍सीजन सामान्‍य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।

एस्‍टेरॉयड से कितना खतरा
– भविष्य में हमारे ग्रह को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज से है तो वो है एस्टेरॉयड।
– इसके बाद है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग।
– वर्ष 2013 में, एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और रूस के ऊपर फट गया, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए, और व्यापक क्षति हुई।

—————
6. किस राज्‍य में वोटर लिस्‍ट का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हुआ, जिसमें 2.93 करोड़ मतदाताओं से माता-पिता के दस्‍तावेज मांगे गए?
In which state, special intensive revision of voter list started, in which documents of parents were sought from 2.93 crore voters?

a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पंजाब

Answer: a. बिहार

– बिहार की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 28 जून, 2025 से शुरू हुआ जो सितंबर तक चलेगा।
– दरअसल, राज्‍य में वर्ष के अंत में चुनाव हैं।
– विपक्षी दल एसआईआर के खिलाफ़ हैं, जिसे उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से भी ज़्यादा ख़तरनाक बताया है।
– बिहार में इस तरह का आखिरी गहन संशोधन 2003 में किया गया था, जिसकी योग्यता तिथि 1 जनवरी, 2003 थी।

बिहार में 7,89,69,844 मतदाता
– बिहार में 7,89,69,844 मतदाता हैं, जिनमें से 4.96 करोड़ के नाम 2003 में अंतिम एसआईआर के समय मतदाता सूची में पहले से मौजूद थे।
– इन मतदाताओं को केवल गणना प्रपत्र भरकर और उसे जमा करके स्वयं को सत्यापित करना होगा।

2.93 करोड़ मतदाताओं से जन्म तिथि और स्थान का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया
– भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जिस किसी का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं था, उसे मतदाता होने की अपनी पात्रता स्थापित करनी होगी।
– विभिन्न प्रकार के पात्र सरकारी दस्तावेजों का उपयोग करके इसका प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
– 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे लोगों को अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान को प्रमाणित करने वाला कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत करना होगा।
– 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे युवा लोगों को अपने माता-पिता में से किसी एक के साथ अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज़ देने होंगे।
– 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे लोगों को अपने और अपने माता-पिता दोनों के लिए जन्म स्थान और जन्म तिथि के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।

राजधानी: पटना
राज्‍यपाल: आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
मुख्‍यमंत्री: नीतीश कुमार
भाषा: हिंदी
आबादी: 13.07 करोड़ (2023)

————–
7. उजचेस कप मास्टर्स 2025 का खिताब (शतरंज) किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?
Which Indian player won the UzChess Cup Masters 2025 title (Chess)?

a. आर प्रग्गनानंद
b. डी. गुकेश
c. वंतिका
d. अर्जुन एरिगैसी

Answer: a. आर प्रग्गनानंद

– 27 जून 2025 को ताशकंद में हुए उजचेस कप मास्टर्स 2025 के फाइनल में ये जीत हासिल की।
– प्रग्गनानंदा उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को फाइनल राउंड में हराकर भारत के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं।
– 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई है, अब उनकी वर्ल्‍ड रैंकिंग नंबर 4 हो चुकी है।

————–
8. भारत का पहला बटरफ्लाई सेंचुरी किस राज्‍य में घोषित किया गया?
In which state was India’s first Butterfly Sanctuary declared?

a. केरल
b. तमिलनाडु
c. असम
d. कर्नाटक

Answer: a. केरल (कन्नूर में अरलम वन्यजीव अभयारण्य का नाम बदलकर अरलम तितली अभयारण्य कर दिया गया)

– 18 जून 2025 को केरल राज्य वन्यजीव बोर्ड ने कन्नूर में अरलम वन्यजीव अभयारण्य का नाम बदलकर अरलम तितली अभयारण्य कर दिया।
– यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है, जो पश्चिमी घाट की हरियाली में फैले 55 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
– यहां 266 से अधिक तितली प्रजातियों को संरक्षित किया गया है, जिनमें कई दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजातियाँ भी शामिल हैं।

– यहां तितलियों का प्रवास दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर फरवरी तक जारी रहता है।
– सैकड़ों तितलियाँ अभयारण्य के ऊंचे इलाकों से नदियों और झरनों के सहारे मैदानी इलाकों की ओर पलायन करती हैं।

राजधानी: तिरुवनंतपुरम
राज्‍यपाल: राजेन्द्र अर्लेकर
मुख्‍यमंत्री: पिनाराई विजयन
भाषा: मलयालम
आबादी: 33 मिलियन (2011)

————–
9. परिवहन मंत्रालय ने दोपह‍िया वाहनों में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम कब से अनिवार्य करने का फैसला किया?
When did the Transport Ministry decide to make anti-lock braking system mandatory in two-wheelers?

a. जनवरी 2026
b. जनवरी 2027
c. जनवरी 2028
d. जनवरी 2029

Answer: a. जनवरी 2026

– परिवहन मंत्रालय ने सवारियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जनवरी के बाद निर्मित सभी नए दोपहिया वाहनों के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है, चाहे उनकी इंजन क्षमता कुछ भी हो।
– मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि दोपहिया वाहन की खरीद के समय, निर्माता भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के अनुरूप दो सुरक्षात्मक हेडगियर की आपूर्ति करेगा।
– इसके अलावा, 1 जनवरी 2026 को और उसके बाद निर्मित श्रेणी एल2 के वाहनों में, सभी मॉडलों के मामले में, आईएस14664:2010 के अनुरूप एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया जाएगा।”

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
– एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को अचानक ब्रेक लगाने के दौरान पहिये के लॉक होने से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना कम हो जाती है।
– सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में भारत में हुई 1,51,997 सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 20% दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों के कारण हुईं।

सड़क दुर्घटनाओं में मौत का बढ़ता आंकड़ा
– नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में सड़क हादसों में 1,68,491 लोगों की मौत हुई, जो 2021 की तुलना में अधिक है।
– वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 1,55,622 था। यह दिखाता है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी है।
– सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा प्रभावित दोपहिया वाहन चालक होते हैं। वर्ष 2022 में बाइक दुर्घटनाओं में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान गई, जो कुल सड़क हादसों में हुई मौतों का 44 प्रतिशत है।
– वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 69,240 था।
– यानी हर साल हजारों लोग सिर्फ बाइक से जुड़े हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं।

—————
10. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल 30 जून 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया?
Name the chairman of Central Board of Direct Taxes (CBDT), whose term has been extended till June 30, 2026?

a. राजीव सिंह
b. रवि अग्रवाल
c. विनोद अग्रवाल
d. राकेश आहूजा

Answer: b. रवि अग्रवाल

– केंद्र सरकार ने रवि अग्रवाल के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल को 30 जून 2026 तक बढ़ा दिया है।

CBDT
– CBDT, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है।
– आयकर, कॉरपोरेट टैक्स और अन्य प्रत्यक्ष करों की नीति तैयार करने और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाता है।
– इसमें एक अध्यक्ष और छह सदस्य होते हैं, जो विशेष सचिव स्तर के अधिकारी होते हैं।


 

PDF Download: Click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *