20 – 21 June 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 20 & 21 June 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. यूनेस्‍को ने 1.4 अरब वर्ष पुराने फॉसिल्स पार्क को वर्ल्‍ड हेरिटेज की अस्‍थाई सूची में शामिल किया, यह किस राज्‍य और उसके जिले में स्थित है?
UNESCO included the 1.4 billion year old Fossils Park in the tentative list of World Heritage, it is located in which state and its district?

a. उत्‍तर प्रदेश का सोनभद्र
b. बिहार का सीतामढी
c. ओडीशा का अंगुल
d. मध्‍यप्रदेश का सागर

Answer: a. उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र

जीवाश्‍म क्‍या होता है?
– जीवाश्म, पौधों और जानवरों के प्राचीन अवशेष होते हैं जो चट्टानों में संरक्षित हो जाते हैं।
– ये आमतौर पर तब बनते हैं जब कोई जीव मर जाता है और जल्दी से तलछट (जैसे कीचड़, रेत, या राख) से ढक जाता है।
– समय के साथ, तलछट कठोर होकर चट्टान बन जाती है, और जीव के अवशेष पत्थर में बदल जाते हैं।

किस तरह का फॉसिल है सोनभद्र में
– सोनभद्र के फॉसिल पार्क में 1.4 बिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के समृद्ध भंडार है।
– यहां शैवाल और स्ट्रॉमैटोलाइट्स जीवाश्म हैं।

फॉसिल्स पार्क, सोनभद्र के बारे में
– यह फॉसिल्स पार्क सोनभद्र जिले के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से लगभग 15 किलोमीटर दूर सलखन गाँव के पास स्थित है।
– लगभग 25 हेक्टेयर में फैला यह पार्क विंध्य पर्वत श्रृंखला के भीतर स्थित है।
– इसकी विशेषता ऊबड़-खाबड़ इलाका, खड़ी ढलानें और एक अद्वितीय भूवैज्ञानिक परिदृश्य है।
– यह पार्क लगभग 1.4 बिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के समृद्ध भंडार है, जो इसे दुनिया के सबसे पुराने और सबसे अच्छी तरह से संरक्षित जीवाश्म स्थलों में से एक बनाता है।
– यह स्थल कैमूर वन्यजीव अभयारण्य (KWLS) के संरक्षण में आता है।
– अभयारण्य के गुरमा रेंज में स्थित होने के कारण, इसे अपने जीवाश्मों और आस-पास के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय कानूनी ढांचे का लाभ मिलता है।
– इस स्थल पर न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप रहा है, जिससे जीवाश्म अपनी प्राकृतिक अवस्था में बने हुए हैं।

Tentative World Heritage Site (संभावित/अस्‍थाई विश्व धरोहर स्थल)
– ये वे स्थल होते हैं जिन्हें किसी देश की सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि इन्हें भविष्य में UNESCO विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया जाए।
– इन्हें Tentative List में रखा जाता है।
– किसी स्थल को आधिकारिक World Heritage Site बनाने के लिए, पहले Tentative List में होना अनिवार्य है।
– यह एक प्रारंभिक चरण होता है।

UNESCO World Heritage Site (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल)
– ये वे स्थल होते हैं जिन्हें UNESCO द्वारा आधिकारिक रूप से विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
– ये स्थल असाधारण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक या मिश्रित (both) महत्व के होते हैं।
– इन्हें UNESCO की World Heritage Committee द्वारा चयनित किया जाता है।

इससे पहले मार्च 2025 में 6 स्‍थलों को विश्‍व धरोहर की (Tentative) सूची में शामिल किया गया था।
1) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (छत्तीसगढ़)
2) मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर (तेलंगान)
3) मौर्य मार्गों के साथ अशोक शिलालेख स्थल (बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात)
4) चौसठ योगिनी मंदिरों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा)
5) उत्तर भारत में गुप्त मंदिर (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार)
6) बुंदेलों के महल-किले (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश {बुंदेलखंड क्षेत्र})

—-
भारत में यूनेस्‍को अस्‍थाई (Tentative) वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट: 63
– फॉसिल्स पार्क, सोनभद्र (UP)
– कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (छत्तीसगढ़)
– मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर (तेलंगान)
– मौर्य मार्गों के साथ अशोक शिलालेख स्थल (बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात)
– चौसठ योगिनी मंदिरों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा)
– उत्तर भारत में गुप्त मंदिर (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार)
– बुंदेलों के महल-किले (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश {बुंदेलखंड क्षेत्र})
– ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश
– खूनी भंडारा, बुरहानपुर
– चंबल घाटी के रॉक कला स्थल
– भोजेश्वर महादेव मंदिर, भोजपुर
– रामनगर, मण्डला के गोंड स्मारक
– द हिस्टोरिक एनसेंबल ऑफ धामनार
– कोंकण तट, महाराष्ट्र के साथ तटीय किलेबंदी का क्रमिक नामांकन
– सूर्य मंदिर, मोढेरा और इसके आसपास के स्मारक
– उनाकोटी, उनाकोटी रेंज, उनाकोटी जिले की रॉक-कट मूर्तियां और राहतें
– वडनगर – एक बहुस्तरीय ऐतिहासिक शहर, गुजरात
– भारत के कोंकण क्षेत्र की ज्योग्लिफ्स
– जिंगकिएंग जरी: लिविंग रूट ब्रिज कल्चरल लैंडस्केप्स
– श्री वीरभद्र मंदिर और अखंड बैल (नंदी), लेपाक्षी (विजयनगर – मूर्तिकला और चित्रकारी कला परंपरा)
– वाराणसी के ऐतिहासिक शहर का प्रतिष्ठित रिवरफ्रंट
– कांचीपुरम के मंदिर
– हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट
– नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट
– सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
– महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला का क्रमिक नामांकन
– ओरछा की ऐतिहासिक धरोहर
– गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र (GHCA)
– केबुल लामजाओ संरक्षण क्षेत्र
– शीत रेगिस्तान सांस्कृतिक परिदृश्य भारत
– उत्तरापथ, बादशाही सड़क, सड़क-ए-आज़म, ग्रैंड ट्रंक रोड के साथ साइटें
– मंदिर वास्तुकला का विकास – ऐहोल-बादामी-पट्टदकल
– डेक्कन सल्तनत के स्मारक और किले
– सेलुलर जेल, अंडमान द्वीप समूह
– भारत के प्रतिष्ठित साड़ी बुनाई समूह
– अपातानी सांस्कृतिक परिदृश्य
– श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम
– श्रीरंगपटना द्वीप टाउन के स्मारक
– चिल्का झील
– पद्मनाभपुरम पैलेस
– सत्याग्रह के स्थल, भारत का अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन
– थेम्बंग फोर्टिफाइड विलेज
– नारकोंडम द्वीप
– एकाम्र क्षेत्र – मंदिरों का शहर, भुवनेश्वर
– बुर्जहोम की नवपाषाण बस्ती
– हड़प्पा पोर्ट-टाउन, लोथल के पुरातात्विक अवशेष
– माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया (एक्सटेंशन)
– चेट्टीनाड, तमिल व्यापारियों के ग्राम समूह
– नई दिल्ली में बहाई पूजा घर
– दिल्ली – एक विरासत शहर
– कश्मीर में मुगल गार्डन
– हैदराबाद गोलकोंडा किले के कुतुब शाही स्मारक, कुतुब शाही मकबरे, चारमीनार
– भारत में सिल्क रोड साइट्स
– नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान
– डेजर्ट नेशनल पार्क
– नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
– जंगली गधा अभयारण्य, कच्छ का छोटा रण
– असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच माजुली का नदी द्वीप
– श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर, पंजाब
– बिष्णुपुर, पश्चिम बंगाल में मंदिर
– मट्टनचेरी पैलेस, एर्नाकुलम, केरल
– मांडू, मध्य प्रदेश में स्मारकों का समूह
– प्राचीन बौद्ध स्थल, सारनाथ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

—-
यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट: 43
– आगरा का किला
– अजंता की गुफाएँ
– एलोरा की गुफाएँ
– ताज महल
– महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
– सूर्य मंदिर, कोणार्क
– काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
– केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
– मानस वन्यजीव अभयारण्य
– गोवा के चर्च और कॉन्वेंट
– फतेहपुर सीकरी
– हम्पी में स्मारकों का समूह
– खजुराहो स्मारकों का समूह
– एलिफेंटा गुफाएं
– ग्रेट लिविंग चोल मंदिर
– पट्टडकल में स्मारकों का समूह
– सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
– नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
– सांची में बौद्ध स्मारक
– हुमायुं का मकबरा, दिल्ली
– कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली
– भारत के पर्वतीय रेलवे
– बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर
– भीमबेटका के रॉक शेल्टर
– चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क
– छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)
– लाल किला परिसर
– जंतर मंतर, जयपुर
– पश्चिमी घाट
– राजस्थान के पहाड़ी किले
– ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंजर्वेशन एरिया
– पाटन, गुजरात में रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी)।
– नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल
– खंगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान
– ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, आधुनिक आंदोलन में एक उत्कृष्ट योगदान *
– अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
– मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल
– जयपुर शहर, राजस्थान
– धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर
– काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना
– शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
– सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला (तीन मदिरों का समूह)
– चराइदेव मोईदाम (अहोम राजवंश की टीला-दफ़नाने की प्रणाली) , असम

UNESCO
मुख्यालय- पेरिस, फ्रांस
स्थापना- वर्ष 1945
डायरेक्टर जनरल- ऑद्रे अजोले

————–


2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किस देश में 25 जून 2025 से होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे?
In which country will Defense Minister Rajnath Singh go to attend the Shanghai Cooperation Organization (SCO) Defense Ministers’ meeting to be held from 25 June 2025?

a. बेलारूस
b. रूस
c. किर्गिस्तान
d. चीन

Answer: d. चीन

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली SCO की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
– इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल होंगे।
– यह किसी भी भारतीय मंत्री का 7 साल बाद चीन का दौरा होगा।
– इससे पहले अप्रैल 2018 में उस समय की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गई थीं।
– यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिशें चल रही हैं। – व्यापार, यात्रा और संवाद फिर से शुरू हो चुके हैं।

चीनी रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता होगी
– राजनाथ सिंह की मुलाकात चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से द्विपक्षीय वार्ता के तौर पर भी होगी।
– दोनों देशों के बीच वीजा नीति, कैलाश यात्रा, जल आंकड़ों का साझा करना और हवाई संपर्क बहाल करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
– दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात लाओस में ADMM-प्लस (ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus) शिखर सम्मेलन में हुई थी, जो सीमा विवाद के बाद पहली सीधी बातचीत थी।

भारत-चीन के बीच 2020 से तनाव था
– भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 2020 से सीमा विवाद को लेकर तनाव था।
– दो साल की लंबी बातचीत के बाद दिसंबर 2024 एक समझौता हुआ है।
– इसमें तय हुआ कि दोनों सेनाएं विवादित पॉइंट्स देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
– SCO एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
– यह चीन और रूस द्वारा स्थापित एक यूरेशियन राजनीतिक,आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है।
– यह शंघाई फाइव का विस्‍तार है, जिसका गठन 1996 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान के बीच हुआ था।
– अभी SCO के 10 सदस्‍य देश हैं।
– यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक तथा सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।

सदस्‍य देश
– चीन
– रूस
– कजाकिस्तान
– किर्गिस्‍तान
– ताजिकिस्तान
– उज्बेकिस्तान
– भारत
– पाकिस्तान
– ईरान
– बेलारूस

————–
3. किस देश में स्थित ज्‍वालामुखी ‘लेवोटोबी लाकी-लाकी’ जून 2025 में फिर से फट गया और इसकी राख 11 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच गई?
In which country the volcano ‘Lewotobi Laki-Laki’ erupted again in June 2025 and its ash reached a height of 11 kilometers?

a. इंडोनेशिया
b. संयुक्त राज्य अमेरिका
c. जापान
d. रूस

Answer: a. इंडोनेशिया (फ्लोरेस द्वीप)

– इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में मौजूद ज्वालामुखी में 17 जून 2025 को जोरदार विस्फोट हुआ।
– इसके बाद 17 से 18 जून तक कई बार विस्फोट हुए।
– इससे धुआं और राख का गुबार 11 किमी की ऊंचाई तक पहुंच गया।
– यह देखने में मशरूम जैसा लग रहा था। इसे 150 किमी दूर तक देखा जा सकता था।
– यह ज्‍वालामुखी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित है।

हाई लेवल वॉर्निंग जारी
– विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सबसे हाई लेवल वॉर्निंग जारी की गई है।
– ज्वालामुखी से 8 किमी दूर तक के इलाके को खतरनाक क्षेत्र घोषित किया गया है।
– इस इलाके में राख और छोटे पत्थर गिर रहे हैं। राख और मलबा खतरनाक क्षेत्र से बाहर के गांवों तक भी गिरा है।
– नुराबेलेन गांव के कुछ निवासी कोंगा में बनाए गए राहत शिविरों में शरण लेने चले गए।
– इस विस्फोट के चलते गांवों से लोगों को निकाला गया और कई फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं।

कब कब हुए विस्‍फोट
– इस ज्वालामुखी में पहले भी कई बार विस्फोट हो चुके हैं। नवंबर में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत और दर्जनों घायल हुए थे।
– इससे पहले मार्च 2025 में यह ज्‍वालामुखी तीन फट गया था।

जुड़वा ज्‍वालामुखी
– लेवोटोबी लाकी-लाकी एक जुड़वां ज्वालामुखी है।
– ये ज्‍वालामुखी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है। यह द्वीप पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय है।
– ज्वालामुखी 1,584 मीटर (5,197 फीट) ऊंचा है।

सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी इंडोनेशिया में
– दुनिया में 1500 एक्टिव यानी सक्रिय ज्वालामुखी है।
– इनमें सबसे ज्‍यादा 130 सक्रिय ज्‍वालामुखी इंडोनेशिया में है।
– सात ज्वालामुखियों में दो साल से लगातार विस्फोट हो ही रहा है. ये हैं- क्राकटाउ, मेरापी, लेवोटोलोक, कारांगेटांग, सेमेरू, इबू और डुकोनो।

रिंग ऑफ फायर
– यह देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) के ऊपर बसा है।
– इस इलाके में सबसे ज्यादा भौगोलिक और भूगर्भीय गतिविधियां होती हैं।
– इंडोनेशिया जिस जगह हैं, वहां पर यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट दक्षिण की ओर खिसक रही हैं।
– इंडियन-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर खिसक रही है. फिलिपीन्स प्लेटपश्चिम की तरफ जा रही है।
– अब इन तीनों प्लेटों में टकराव या खिसकाव की वजह से ज्वालामुखियों में विस्फोट होता रहता है.

ज्वालामुखी क्या है और कैसे फटता है?
– ज्‍वालामुखी पृथ्‍वी की सतह में एक उद्घाटन या टूटना है, जो मैग्‍मा – जो गर्म तरल और अर्ध-तरल चट्टान के रूप में निकलता है, ज्‍वालामुखीय राख और गैसों को बाहर निकालता है।
– अन्‍य शब्‍दों में कहें, तो ज्‍वालामुखी पृथ्‍वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या छिद्र (वेंट) होता है, जिसके माध्‍यम से पृथ्‍वी के आंतरिक भाग से लावा, राख, पिघली चट्टानें और गैसें बाहर निकलती हैं।

– पृथ्‍वी के मेंटल (पृथ्‍वी के तीन हिस्‍सों में से एक) में एक कमजोर क्षेत्र होता है, जिसे एस्‍थेनोस्‍फीयर (asthenosphere) कहा जाता है और मैग्‍मा इसमें मौजूद पदार्थ होता है।
– ज्‍वालामुखीय हॉटस्‍पॉट वे स्‍थान होते हैं, जो ऐसे स्‍थान पर पाए जाते हैं, जहां पृथ्‍वी की टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स आपस में मिलती हैं।
– समुद्र के भीतर अनुमानित एक मिलियन ज्‍वालामुखी हैं, और उनमें से अधिकांश टेक्‍टोनिक प्‍लेटों के पास स्थित हैं।
– जब टेक्‍टोनिक प्‍लेट आपस में टकराती हैं, तो इससे तापमान और दबाव बढ़ता जाता है। इसके बाद फिर मैग्‍मा बनता है, जो कि पृथ्‍वी की सतह के अंदर पिघला हुआ पदार्थ होता है।
– जब यही मैग्‍मा पृथ्‍वी की आंतरिक परत से बाहर आता है, तो उसे लावा कहा जाता है।

ज्वालामुखी विस्फोट के प्रभाव:
1. भूकंपीय गतिविधि (भूकंप):
– ज्वालामुखी के नीचे लावा की हलचल भूकंप को ट्रिगर कर सकती है, जिससे ज़मीन में दरारें पड़ सकती हैं और विनाश हो सकता है, खासकर आबादी वाले इलाकों में।

2. जलवायु प्रभाव:
– ज्वालामुखी विस्फोटों से गैसें निकलती हैं जो मौसम के पैटर्न को बाधित कर सकती हैं, जिससे संभावित रूप से अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन हो सकते हैं।

3. पाइरोक्लास्टिक प्रवाह:
– गैस और मलबे के गर्म, तेज़ गति वाले बादल (पाइरोक्लास्टिक प्रवाह) उच्च गति और तापमान के कारण अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को नष्ट कर सकते हैं।

4. ज्वालामुखी राख:
– राख के कण साँस के ज़रिए अंदर जाने पर गंभीर श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकते हैं और उच्च सांद्रता में, वे घातक हो सकते हैं।

5. स्वास्थ्य संबंधी खतरे:
– ज्वालामुखी गैसें और राख फेफड़ों की क्षति और श्वसन संबंधी बीमारियों सहित दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

इंडोनेशिया
– राजधानी : जकार्ता
– प्रेसिडेंट : प्रबोवो सुबियांटो
– मुद्रा : इंडोनेशियन रुफिया
– आबादी : 28 करोड़ (2023)

————–
4. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Refugee Day observed?

a. 20 जून
b. 19 जून
c. 18 जून
d. 17 जून

Answer: a. 20 जून

2025 की थीम
– प्रवासी, आशा के मिशनरी
– Migrants, missionaries of hope

– यह दिवस दुनिया भर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।

दुनिया में शरणार्थियों की स्थिति
– UNHCR (यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल) का अनुमान है कि 2023 के मध्य तक, दुनिया भर में 110 मिलियन (11 करोड़) से अधिक व्यक्ति जबरन विस्थापित हो गए, जिनमें से 40% बच्चे थे।
– इन विस्थापित व्यक्तियों में से 75% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में आश्रय लिए हुए हैं।

————–
5. भारत और किस देश की वायु सेना के बीच उत्‍तर प्रदेश में ‘टाइगर क्‍लॉ’ अभ्‍यास आयोजित किया गया?
‘Tiger Claw’ exercise was conducted between the air forces of India and which country in Uttar Pradesh?

a. जापान
b. रूस
c. USA
d. ऑस्‍ट्रेलिया

Answer: c. USA

– संयुक्‍त राज्‍य वायु सेना (USAF) और भारतीय वायु सेना (IAF) ने उत्तर भारत में टाइगर क्‍लॉ अभ्‍यास का आयोजन किया।
– यह दोनों देशों के बीच अपनी तरह का पहला स्‍वतंत्र विशेष बल अभ्‍यास है।

‘टाइगर क्‍लॉ’ अभ्‍यास
– आयोजन कब : 26 मई से 10 जून 2025
– कहां : गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, चांदीनगर, बागपत, उत्तर प्रदेश
– उद्देश्‍य : इसका मकसद दोनों वायु सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना, खास अभियानों में सर्वोत्तम प्रथाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान और अंतर-संचालन क्षमता विकसित करने के लिए दोनों वायु सेनाओं के बीच संयुक्‍त प्रशिक्षण शामिल था।

————–
6. विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वैश्विक ऊर्जा बदलाव सूचकांक (Global Energy Transition Index) 2025 में भारत की रैंक बताइए?
What is the rank of India in the World Economic Forum (WEF) Global Energy Transition Index 2025?

a. 52
b. 82
c. 71
d. 69

Answer: c. 71

– WEF ने 18 जून 2025 को ये सूचकांक जारी किया है, जिसमें 118 देशों को शामिल किया गया है।
– भारत 2024 की सूची में 63वें स्थान पर था।
– लेकिन WEF ने कहा है कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत और चीन ने विशेष रूप से ऊर्जा तक पहुंच बढ़ाने और हरित ऊर्जा की ओर तेजी से बदलाव के मामले में सबसे अधिक सुधार किया है।

रैंकिंग में Top 5 देश
1) स्वीडन
2) फिनलैंड
3) डेनमार्क
4) नॉर्वे
5) स्विट्जरलैंड
– चीन 12वें, अमेरिका 17वें और पाकिस्तान 101वें स्थान पर है।
– कांगो सबसे निचले स्थान पर है।

ऊर्जा आपूर्ति में लगभग आधी हिस्सेदारी इनकी
– WEF ने कहा कि शीर्ष पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चीन, अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान और भारत अपने विशाल आकार के कारण वैश्विक ऊर्जा बदलाव की गति और दिशा निर्धारित करेंगे।
– इन देशों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) जनसंख्या और कुल ऊर्जा आपूर्ति में लगभग आधी हिस्सेदारी है।
– साथ ही, वैश्विक उत्सर्जन में लगभग दो-तिहाई हिस्सा इन्हीं देशों का है।

कार्बन उत्सर्जन कम करने में भारत आगे
– WEF ने कहा कि भारत ने ऊर्जा गहनता और कार्बन उत्सर्जन को कम करने, अधिक अनुकूल ऊर्जा विनियमन बनाने और स्वच्छ ऊर्जा निवेश बढ़ाने में भी प्रगति की है।
– 2025 में 118 देशों में से 77 देशों ने अपनी स्थिति में सुधार किया।
– लेकिन सभी तीन ऊर्जा आयाम- ऊर्जा सुरक्षा, टिकाऊ और इक्विलिटी में आगे बढ़ने वाले देशों का हिस्सा केवल 28 प्रतिशत था।

वर्षों की सुस्त प्रगति के बाद बदल रहे हालात
– ऊर्जा सुरक्षा के मामले में अमेरिका सबसे आगे रहा, जबकि भारत ऊर्जा दक्षता और निवेश क्षमता के मामले में अग्रणी रहा।
– WEF ने कहा कि वर्षों की सुस्त प्रगति के बाद सुरक्षित, और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में वैश्विक प्रगति तेज हो रही है।

————–
7. किस राज्‍य सरकार ने स्‍कूलों में हिंदी को अनिवार्य की जगह तीसरी भाषा की तरह पढ़ाने का संशोधित आदेश जारी किया?
Which state government issued a revised order to teach Hindi as a third language instead of compulsory in schools?

a. महाराष्ट्र
b. उत्‍तर प्रदेश
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु

Answer: a. महाराष्ट्र

– पहले तो बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को अप्रैल 2025 में लागू किया था, जिसके तहत महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम दोनों स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बना दिया था।
– ये नीति सभी राज्‍यों में लागू की थी लेकिन महाराष्ट्र ओर दक्षिण राज्‍यों में इसका विरोध हुआ था, जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने अब ये संशोधित आदेश जारी किया है।

ये है संशोधित आदेश
– सरकार ने 17 जून 2025 को संशोधित आदेश जारी किया।
– इसमें कहा है कि राज्य के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों के लिए हिंदी अनिवार्य होने के बजाय ”सामान्य रूप से” तीसरी भाषा होगी।
– क्लास में 20 से अधिक छात्र हिंदी के बजाय अन्य भाषा सीखना चाहते हैं, तो शिक्षक इसे उपलब्ध कराएंगे या क्लास सब्जेक्ट को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।
– ये भी कहा गया है कि सभी माध्यम के स्कूलों में मराठी भाषा अनिवार्य रहेगी।
– स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में हिंदी काफी बोली जाती है। इसे सीखने से छात्रों को फायदा होगा।
– इससे 12वीं कक्षा के छात्रों को भी उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी।

महाराष्‍ट्र
मुख्यमंत्री : देवेन्द्र फडणवीस
राज्यपाल : सी.पी. राधाकृष्णन
राजधानी: मुम्बई और नागपुर (शीतकालीन)

————–
8. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने हंगर हॉटस्‍पाट रिपोर्ट में किन पांच देशों में जून से अक्‍टूबर 2025 के लिए भुखमरी से मौत की चेतावनी जारी की?
In which five countries did the United Nations (UN) issue a starvation warning from June to October 2025 in the Hunger Hotspot Report?

a. सूडान, दक्षिण सूडान, माली, हैती और फिलिस्तीन
b. सूडान, ईरान, यमन, हैती और माली
c. नाईजीरिया, ईरान, यूक्रेन, हैती और माली
d. कांगो, म्‍यांमार, दक्षिण सूडान, हैती और माली

Answer: a. सूडान, दक्षिण सूडान, माली, हैती और फिलिस्तीन

– यह रिपोर्ट 16 जून 2025 को खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने जारी की।
– FAO और WFP संयुक्त राष्ट्र की दो एजेंसियां हैं जो खाद्य सुरक्षा और पोषण के क्षेत्र में काम करती हैं।
– यूरोपीय संघ के समर्थन से प्रकाशित ‘Hunger Hotspots’ नामक यह रिपोर्ट हर छह महीने में जारी की जाती है।
– इसमें आने वाले पांच महीनों के लिए बिगड़ते खाद्य संकटों की पूर्व चेतावनी और विश्‍लेषण किया जाता है।

भुखमरी और मृत्यु का खतरा
– रिपोर्ट के अनुसार, सूडान, दक्षिण सूडान, माली, हैती और फिलिस्तीन सर्वाधिक भूख से प्रभावित इलाक़े (hotspots) हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा खराब स्थिति सूडान, दक्षिण सूडान और माली की है।
– चेतावनी दी गई है कि यदि तत्काल मानवीय कार्रवाई नहीं की गई और संघर्ष को कम करने, विस्थापन को रोकने तथा सहायता प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयास नहीं किए गए, तो भूख से ग्रस्त पांच हॉटस्पॉट में लोगों को अत्यधिक भूख तथा भुखमरी और मृत्यु का खतरा हो सकता है।

13 देशों और क्षेत्रों में गम्भीर खाद्य असुरक्षा
– रिपोर्ट में, दुनिया के 13 देशों और क्षेत्रों में गम्भीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति बद से बदतर होने की आशंका जताई है।
– सबसे अधिक चिन्ता वाले पांच ‘हॉटस्पॉट्स’ के अलावा यमन, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी), म्याँमार और नाइजीरिया, अब ‘अत्यधिक चिन्ता वाले भूख संकट क्षेत्र’ हैं।
– यहां जीवन और आजीविका को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।
– खाद्य असुरक्षा से प्रभावित अन्य देशों में बुरकिना फ़ासो, चाड, सोमालिया और सीरिया हैं, जहां परिस्थितियाँ तेज़ी से बिगड़ रही हैं।

रिपोर्ट रेड अलर्ट है
– FAO के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट संकेत है कि भूख कोई दूर नजर आने वाला ख़तरा नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों के लिए रोज़ की आपात स्थिति बन चुकी है।
– हमें अभी और मिलकर काम करना होगा ताकि जीवनरक्षा की जा सके और आजीविकाएँ सुरक्षित रहें।
– WFP की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने कहा, “यह रिपोर्ट एक रेड एलर्ट है। हमें पता है कि भुखमरी कहां बढ़ रही है और किसे सबसे ज़्यादा ख़तरा है।
– सिंडी मैक्केन ने कहा, हमारे पास ज़रूरी संसाधन और अनुभव हैं, लेकिन अगर हमें धन और सहायता मार्ग तक पहुँच नहीं मिली, तो हम लोगों की जान नहीं बचा पाएँगे.”।

करोड़ की भूख का सवाल
– सूडान के कुछ हिस्सों में 2024 में अकाल की पुष्टि हुई, जहाँ युद्ध और विस्थापन के कारण लगभग 2.46 करोड़ लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा के गर्त में धँस रहे हैं।
– दक्षिण सूडान में राजनैतिक तनाव, बाढ़ के ख़तरे और आर्थिक बदहाली के कारण 77 लाख लोग खाद्य असुरक्षा के ऊँचे स्तर से प्रभावित हैं।
– हैती में बढ़ती सामूहिक हिंसा के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं, तथा 8,400 लोग पहले से ही भयावह भूखमरी का सामना कर रहे हैं।
– वहीं, माली में अनाज की ऊँची क़ीमतों और हिंसक टकराव, सबसे निर्बल परिवारों को प्रभावित कर रहे हैं।
– उधर, गाजा पट्टी में इसराइली सैन्य कार्रवाई के बीच फ़लस्तीनी आबादी तक मानवीय सहायता पहुंचाने में बाधा आ रही है, जिससे 21 लाख लोग गम्भीर खाद्य संकट में हैं।

सूडान
राजधानी – खार्तूम
अंतरिम राष्‍ट्रपति – अब्देल फत्ताह अल-बुरहान
मुद्रा – सूडानी पाउंड

दक्षिण सूडान
राजधानी – जुबा
राष्‍ट्रपति – साल्वा कीर मयार्दित
मुद्रा – साउथ सूडानी पाउंड

माली
राजधानी – बामाको
अंतरिम राष्‍ट्रपति – असिमी गोइता
मुद्रा – CFA फ्रैंक

हैती
राजधानी – पोर्ट-ऑ-प्रिंस
ट्रांजिशनल प्रेसिडेंशियल काउंसिल के चेयरमैन – फ्रिट्ज़ जीन
प्रधानमंत्री – एलिक्स डिडिएर फिल्स-ऐमे
मुद्रा – गौर्डे

फिलिस्तीन
राजधानी – यरूशलेम
राष्‍ट्रपति – महमूद अब्बास
प्रधानमंत्री – मोहम्मद मुस्तफा
मुद्रा – मिस्री पाउंड, इज़रायली नई शेकेल, जॉर्डनियन दिनार

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Yoga celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: a. 21 जून

वर्ष 2025 की थीम
– एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
– Yoga for One Earth, One Health

21 जून को क्‍यों मनाया जाता है योग दिवस
– दरअसल, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं।
– भारत ने इस दिन का प्रस्‍ताव वर्ष 2014 को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को दिया था, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया।
– इसके बाद वर्ष 2015 से दुनिया में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया।

————–
10. अंतर्राष्ट्रीय संक्रांति उत्सव दिवस कब मनाया गया?
When was International Solstice Celebration Day observed?

a. 18 June
b. 19 June
c. 20 June
d. 21 June

Answer: d. 21 June

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– वर्ष में दो संक्रांति होती हैं। ग्रीष्म संक्रांति 12 जून को और शीतकालीन संक्रांति 21 या 22 दिसंबर को।

गर्मियों की संक्रांति
– इसे आमतौर पर “ग्रीष्म संक्रांति” कहा जाता है।
– यह उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
– दिल्ली में यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है।
– दूसरी ओर सर्दियों की संक्रांति (आमतौर पर “शीतकालीन संक्रांति” के रूप में जाना जाता है, “सर्दियों का प्राथमिक दिन और वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है)।


PDF Download: Click here 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *