9 to 13 June 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 9 to 13 June 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में लैंगिक समानता के मामले में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
Which country ranks first in terms of gender equality in the Global Gender Gap Index 2025?

a. भारत
b. आइसलैंड
c. फिनलैंड
d. नॉर्वे

Answer: b. आइसलैंड

– इस रिपोर्ट को वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने जून 2025 में जारी किया।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में टॉप 5 देश
1) आइसलैंड
2) फिनलैंड
3) नॉर्वे
4) यूनाइटेड किंगडम
5) न्यूज़ीलैंड

————–
2. ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में लैंगिक समानता के मामले में भारत की रैंक कितनी है?
What is India’s rank in terms of gender equality in the Global Gender Gap Index 2025?

a. 127
b. 129
c. 131
d. 135

Answer: c. 131 (पिछली बार से दो स्‍थान फिसला)


– भारत का स्‍कोर मात्र 64.4% रहा।

– इस रिपोर्ट को वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने जून 2025 में जारी किया।
– यह रिपोर्ट बताती है कि देशों में अलग-अलग क्षेत्रों में पुरुषों और स्त्रियों के बीच समानता की स्थिति कैसी है।
– वर्ष 2025 के इंडेक्स में 148 देशों की स्थिति का आंकलन है।
– इस इंडेक्स में भारत की लैंगिक समानता के मामले में 131 वीं रैंक रही। वर्ष 2024 में 129 रैं और वर्ष 2023 में 127 रैंक थी।

– नोट: वर्ष 2009 से 2025 तक आइसलैंड ‘ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स’ में शीर्ष स्‍थान पर रहा है।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में टॉप 5 देश
1) आइसलैंड
2) फिनलैंड
3) नॉर्वे
4) यूनाइटेड किंगडम
5) न्यूज़ीलैंड

148 देशों के इंडेक्‍स में सबसे निचले स्‍थान पर पाकिस्‍तान है।

पड़ोसी देशों का हाल-
– बांग्लादेश : 24
– नेपाल : 125
– श्रीलंका : 130
– भूटान : 119
– पाकिस्तान : 148
– मालदीव : 138
– चीन : 103

कैसे तय होता है ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स?
– इस इंडेक्स को 4 सब-इंडेक्स के आधार पर बनाया जाता है।
1. आर्थिक भागीदारी और अवसर (Economic Participation and Opportunity)
2. शैक्षणिक स्थिति (Educational Attainment)
3. स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति ( Health and Survival)
4. राजनीतिक सशक्तिकरण ( Political Empowerment)
– इनमें महिला-पुरुषों की प्रगति और अंतर पर स्टडी की जाती है।

सब-इंडेक्स में भारत का स्थिति

आर्थिक भागीदारी और अवसर
– इस सब-इंडेक्स में लेबर फोर्स में महिलाओं की भागीदारी, कार्य में समान वेतन और इनकम शामिल होता है।
– इस स्कोर में +0.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है। अब 40.7% है।
– औसत आय समानता 28.6% से बढ़कर 29.9% हुई।
– श्रमबल भागीदारी 45.9% पर स्थिर रही (भारत के लिए अब तक की उच्चतम)।

शैक्षणिक स्थिति
– इस सब-इंडेक्स में लिटरेसी रेट और प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर एजुकेशन में इनरोलमेंट रेट जैसे मीट्रिक शामिल होते हैं।
– स्कोर: 97.1%, महिला साक्षरता और उच्च शिक्षा में नामांकन में वृद्धि के कारण।

स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति
– इस सब-इंडेक्स में जन्म के समय लिंगानुपात (प्रतिशत में) और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (वर्षों में) शामिल होते हैं।
– लिंगानुपात में सुधार और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा बढ़ने से स्कोर बेहतर।

राजनीतिक सशक्तिकरण
– इसमें संसद में महिलाओं का प्रतिशत, मंत्री पदों पर महिलाओं का प्रतिशत आदि जैसे मीट्रिक शामिल होते हैं।
– संसद में महिला सांसदों की संख्या 14.7% से घटकर 13.8% हो गई।
– मंत्री पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 6.5% से घटकर 5.6%।
– इस उप-सूचकांक का स्कोर 0.6 प्रतिशत अंक गिरा, जो 2023 से भी नीचे है।
– 2019 में राजनीतिक समानता का शिखर 30% था।

विश्व आर्थिक मंच (WEF) के बारे में
– विश्व आर्थिक मंच एक स्विस गैर-लाभकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
– इसकी स्थापना 1971 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा (कोलोग्नी म्‍युनिसिपल) में है।
– जर्मन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने 1971 में WEF की स्थापना की थी।
– यह फोरम स्विट्ज़रलैंड के पूर्वी आल्पस क्षेत्र में दावोस में जनवरी के अंत में वार्षिक बैठक के आयोजन के लिये प्रसिद्ध है।

—————
3. बिरसा मुंडा का शहादत दिवस कब मनाया जाता है?
When is the martyrdom day of Birsa Munda celebrated?

a. 9 June
b. 10 June
c. 11 June
d. 12 June

Answer: a. 9 June

– 9 जून 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।
– वर्ष 2023 में उनकी 123वीं पुण्‍यतिथि है।
– बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

बिरसा मुंडा के बारे में
– बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को उलिहातू गांव (झारखंड) हुआ था।
– मुंडा एक जनजातीय समूह है।
– वर्ष 1894 में बिरसा मुंडा ने सभी मुंडाओं को इकठ्टा करके, अंग्रेजो से लगान माफी के लिये आंदोलन किया।
– वर्ष 1895 में ब्रिटिश सरकार ने बिरसा मुंडा को ब्रिटिश सरकार के खिलाफ काम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
– उन्हें 2 साल का सजा दी गई।
– लोगों के लिए समर्पन देखकर आदिवासी इलाके के लोग, उन्हें धरती आबा के नाम से पुकारने लगे।
– वर्ष 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के बीच युद्ध होते रहते थे।
– बिरसा और उसके चाहने वाले लोगों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था।
– अगस्त 1897 में बिरसा और उसके चार सौ सिपाहियों ने तीर कमानों के साथ खूँटी थाने पर धावा बोल दिया।
– वर्ष 1898 में तांगा नदी के किनारे मुंडाओं की भिड़ंत अंग्रेज सेनाओं से हुई, जिसमें पहले तो अंग्रेजी सेना हार गयी।
– लेकिन बाद में, उस इलाके के बहुत से आदिवासी नेताओं की गिरफ्तारियाँ हुईं।
– जनवरी 1900 डोम्बरी पहाड़ पर एक और संघर्ष हुआ था, जिसमें बहुत सी औरतें व बच्चे मारे गये थे।
– बिरसा मुंडा को भी 3 फरवरी 1900 को जमकोपाई जंगल से अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया।
– बिरसा मुंडा की 9 जून 1900 को अंग्रेजों की कैद में मृत्यु हो गई।

—————
4. स्वीडन में आयोजित ‘स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय चुनावी अखंडता सम्मेलन’ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किसने किया?
Who led the Indian delegation at the ‘Stockholm International Electoral Integrity Conference’ held in Sweden?

a. नरेंद्र मोदी (PM)
b. BR गवई (CJI)
c. ज्ञानेश कुमार (CEC)
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ज्ञानेश कुमार (CEC)

– 10 से 12 जून 2025 को सम्मेलन का आयोजन International Institute for Democracy and Electoral Assistance (IDEA) द्वारा किया गया।
– सम्मेलन का नाम : ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्टोरल इंटीग्रिटी’
– 50 देशों से 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
– इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित सम्मेलन में भारत की पारदर्शी और सहभागी मतदाता सूची प्रणाली पर प्रकाश डाला।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (IDEA)
– यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रक्रियाओं को समर्थन और मजबूत करने, टिकाऊ, प्रभावी और वैध लोकतंत्र विकसित करने के लिए काम करता है।
– संगठन का मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में है।
– इसके क्षेत्रीय कार्यालय यूरोप , लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और प्रशांत , अफ्रीका और पश्चिम एशिया और उत्तरी अमेरिका में हैं।

————–
5. मई 2025 में देश में खुदरा महंगाई दर (inflation) कितनी रही?
What was the retail inflation rate in the country in May 2025?

a. 2.82%
b. 3.34%
c. 5.22%
d. 5.48%

Answer: a. 2.82% (अप्रैल में यह 3.16 प्रतिशत थी)

– मई 2025 में खुदरा महंगाई दर पिछले 75 महीने (6 साल से ज्‍यादा) के निचले स्तर पर आ गई।
– मई, 2025 के महीने में हेडलाइन मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट मुख्य रूप से दालों और उत्पादों, सब्जियों, फलों, अनाज और उत्पादों, घरेलू सामान और सेवाओं, चीनी और कन्फेक्शनरी, और अंडे की कीमतों में कमी की वजह से थी।।
– महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
– महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा।
– इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्‍त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

————–
6. भारत की थोक महंगाई दर मई 2025 में कितनी थी?
What was India’s wholesale inflation rate in May 2025?

a. 2.31%
b. 2.05%
c. 1.89%
d. 0.39%

Answer: d. 0.39% (अप्रैल में यह 0.85% प्रतिशत थी)

– खाद्य पदार्थों, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में कमी आने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति मई में घटकर 0.39% रह गई।

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्‍स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स से तय होता है)

————–
7. विश्व प्रत्यायन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Accreditation Day celebrated?

a. 9 June
b. 10 June
c. 11 June
d. 12 June

Answer: a. 9 June

वर्ष 2025 की थीम
– मान्यता: लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को सशक्त बनाना
– Accreditation: Empowering Small and Medium-Sized Enterprises (SMEs)

– यह दिवस वर्ष 2007 में अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) और अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) के बीच एक संयुक्त प्रयास के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया।
– प्रत्यायन (Accreditation) उपभोक्ताओं, व्यवसायों और नियामकों के बीच विश्वास और विश्वास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आश्वासन देकर किया जाता है कि उत्पाद, सेवाएं और प्रणालियां अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हैं।

————–
8. भारतीय नौसेना की उस पहली महिला अधिकारी का नाम बताएं, जिन्‍हें भारत के राष्‍ट्रपति का ADC (Aide-De-Camp) नियुक्‍त किया गया?
Name the first woman officer of the Indian Navy who was appointed as ADC (Aide-De-Camp) to the President of India?

a. विजया सिन्‍हा
b. राधा वर्मा
c. यशस्वी सोलंकी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. यशस्वी सोलंकी

– उन्होंने 9 मई 2025 को यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी संभाली।
– सैन्य इतिहास में एक बड़ा लैंगिक बदलाव, जहाँ एक शीर्ष राजकीय-सैन्य भूमिका में महिला की नियुक्ति हुई

ADC के बारे में
– ADC का काम राष्ट्रपति की मदद करना और सेना से जुड़े कामों में उनका सहयोग करना होता है।
– भारत के/की राष्ट्रपति तीनों सेनाओं – थल, वायु और नौसेना – के सर्वोच्च कमांडर होते हैं। उनके पास कुल 5 (Aide-De-Camp) एडीसी होते हैं, जिनमें तीन थल सेना से, और एक-एक वायु सेना और नौसेना से होते हैं।
– यशस्वी सोलंकी को इसी परंपरा के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की टीम में शामिल किया गया है।
– यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि अब तक नौसेना से कोई भी महिला इस पद पर नहीं पहुंची थी।

ADC के कार्य 
– ADC (Aide-de-Camp) राष्ट्रपति के साथ राजकीय, कूटनीतिक और औपचारिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
– वह राष्ट्रपति और आगंतुकों/अधिकारियों के बीच संपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं।
– राष्ट्रपति को ब्रीफिंग तैयार करना और कार्यक्रमों की समन्वयता करना उनकी जिम्मेदारी होती है।
– उन्हें राष्ट्रपति भवन के पास एक ड्यूटी रूम दिया जाता है और वे 24×7 ड्यूटी पर रहते हैं।

कौन हैं यशस्वी सोलंकी?
– यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं।
– उम्र 27 वर्ष है।
– उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक और माता गृहिणी हैं।
– वह भारतीय नौसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं।
– उन्होंने अपने समर्पण, साहस और परिश्रम से यह साबित किया है कि महिलाएं रक्षा सेवाओं में भी उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं।

————–
9. विश्‍व बाल श्रम विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Day Against Child Labour celebrated?

a. 11 जून
b. 12 जून
c. 13 जून
d. 14 जून

Answer: b. 12 जून

वर्ष 2025 की थीम
– प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और काम करना बाकी है: आइये प्रयासों में तेजी लाएँ!
– Progress is clear, but there’s more to do: let’s speed up efforts!

– यह दिवस इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) की ओर से घोषित है।
– बाल श्रम बच्चों को शिक्षा और अवसर से वंचित करता है और वयस्कों के रूप में एक अच्छी आय और स्थिर रोजगार हासिल करने में बाधा डालता है।
– बाल श्रम बच्चों से उनकी मासूमियत, उनके अधिकारों और सामान्य बचपन को छीन लेता है क्योंकि उन्हें कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और अक्सर आघात का शिकार होना पड़ता है।

————–
10. G20 शेरपा इनमें से कौन थे, जिन्‍होंने जून 2025 में इस्‍तीफा दे दिया?
Who among these was the G20 Sherpa who resigned in June 2025?

a. अमिताभ सिन्‍हा
b. अजय तनेजा
c. वीके वर्मा
d. अमिताभ कांत

Answer: d. अमिताभ कांत

– उन्‍हें भारत द्वारा जी-20 अध्यक्षता ग्रहण करने से कुछ महीने पहले जुलाई 2022 में भारत का जी-20 शेरपा नियुक्त किया गया था।
– भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 का प्रेसिडेंट था।
– G20 के शेरपा अमिताभ कांत हैं। शेरपा एक तरह से इस आयोजन को लेकर देश के भीतर सारी एजेंसियों और विदेशी एजेंसियों के बीच सामंजस्य बनाने का मुख्य काम करता है।

अमिताभ कांत के बारे में
– वह केरल कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।
– वह 2016 से 2022 तक नीति आयोग के CEO रह चुके हैं।

————–
11. ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 की पहली महिला प्रमुख का नाम बताएं?
Name the first woman chief of Britain’s intelligence agency MI6?

a. तुलसी गबार्ड
b. ब्लेज़ मेट्रेवेली
c. रोहिणी जिलेनी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. ब्लेज़ मेट्रेवेली

– MI6 ने ब्लेज़ मेट्रेवेली को अपनी पहली महिला प्रमुख नियुक्त की है।
– 1909 में इसकी स्थापना के बाद से इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं।
– मेट्रेवेली ने ऐसे समय में एमआई6 का कार्यभार संभाला है, जब एजेंसी को चीन और रूस जैसे देशों से बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके साइबर उपकरणों, जासूसी और प्रभावकारी कार्यों के प्रयोग से वैश्विक स्थिरता और ब्रिटिश हितों को खतरा है, जबकि एजेंसी आतंकवादी खतरों के प्रति सतर्क बनी हुई है।

एमआई6 के बारे में
– एमआई6 का पूरा नाम मिलिट्री इंटेलिजेंस, सेक्शन 6 है । यह ब्रिटिश सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (एसआईएस) का सामान्य नाम है।
– एमआई6 ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी है, जो मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों के बारे में गुप्त मानव खुफिया जानकारी के संग्रह और विश्लेषण पर केंद्रित है।

यूनाइटेड किंगडम
– किग : चार्ल्‍स तृतीय
– PM : कीर स्‍टार्मर
– राजधानी : लंदन

————–
12. अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Albinism Awareness Day observed?

a. 11 जून
b. 12 जून
c. 13 जून
d. 14 जून

Answer: c. 13 जून

वर्ष 2025 की थीम
– अपने अधिकारों की मांग: हमारी त्वचा की रक्षा, हमारे जीवन की रक्षा
– Demanding our rights: Protect our skin, Preserve our lives

ऐल्बिनिज़म क्या है?
– यह एक दुर्लभ तथा वंशानुगत रोग है।
– इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा, बाल तथा आँखों में आंशिक या पूर्ण रूप से मेलेनिन पिगमेंट नहीं होता।
– ऐल्बिनिज़म किसी भी महिला-पुरुष अथवा नस्ल के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।
– इसका इलाज नहीं है।
– त्वचा में मेलेनिन न होने के कारण प्रभावित व्यक्ति सनबर्न तथा स्‍किन कैंसर से पीड़ित हो सकता है।
– अल्बिनिज्म से प्रभावित व्यक्ति की त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैं अथवा कई बार पूर्ण त्वचा ही सफ़ेद हो जाती है।
– इसके कारण अल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों को कई प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

————–
13. FIFA क्लब वर्ल्‍ड कप 2025 का मेजबान देश कौन है?
Who is the host country of FIFA Club World Cup 2025?

a. जर्मनी
b. ऑस्‍ट्रेलिया
c. USA
d. फ्रांस

Answer: c. USA

– FIFA क्लब वर्ल्‍ड कप कब : 14 जून से 13 जुलाई 2025
– कुल टीम : 36
– कुल मैच: 63

प्रमुख योग्य टीमें
– यूरोप (UEFA): रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर सिटी, बायर्न म्यूनिख, चेल्सी, PSG आदि
– दक्षिण अमेरिका (CONMEBOL): पामेइरस, फ्लेमेंगो, फ्लूमिनेंस, रिवर प्लेट, बोका जूनियर्स
– उत्तरी अमेरिका (CONCACAF): LAFC, पचुका, सिएटल साउंडर्स, मोंटेरे
– एशिया (AFC): अल-हिलाल, उरावा रेड्स, अल अइन
– अफ्रीका (CAF): अल-अहली, ममेलोडी संडाउंस, विदाद
– ओशिनिया (OFC): ऑकलैंड सिटी
– मेजबान क्लब: इंटर मियामी

फाइनल और सेमीफाइनल: मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी (82,500 दर्शक क्षमता)

नोट – अगला फीफा विश्व कप 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी संयुक्त मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा।

—————
14. विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Day to Combat Desertification and Drought observed?

a. 17 जून
b. 14 जून
c. 12 मई
d. 10 अप्रैल

Answer: a. 17 जून

वर्ष 2025 की थीम
– भूमि को पुनः स्थापित करें। अवसरों को अनलॉक करें
– Restore the Land. Unlock the Opportunities

– इस दिन की शुरूआत संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की ओर से सूखे से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढाने के लिए की गई थी।
– पिछले दो दशकों (डब्ल्यूएमओ 2021) की तुलना में 2000 के बाद से सूखे की संख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

—————
15. मेटा ने भारत का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the new Managing Director of Meta India?

a. विवेक वर्मा
b. अरुण श्रीनिवास
c. रॉबर्ट फिलिप
d. राकेश डिसूजा

Answer: b. अरुण श्रीनिवास

– मेटा ने अरुण श्रीनिवास को नया प्रबंध निदेशक और भारत का प्रमुख नियुक्त किया है।
– वह इससे पहले भारत में मेटा के विज्ञापन व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे थे।

– मेटा CEO : मार्क जुकरबर्ग

————–
16. UAV ‘रुद्रास्त्र’ को किसने विकसित किया है, जिसका सफल परीक्षण सेना ने किया?
Who has developed the UAV ‘Rudrastra’, which was successfully tested by the Army?

a. अडाणी डिफेंस एवं एयरोस्‍पेस
b. BEL
c. SDAL
d. HAL

Answer: c. SDAL (सोलर एयरोस्‍पेस एंड डिफेंस लिमिटेड)

– ‘रुद्रास्त्र’ (Rudrastra) एक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) UAV है।
– इंडियन आर्मी ने जून 2025 में इसका परीक्षण राजस्‍थान के पोखरण फायरिंग रेंज में हुआ।
– कुल रेंज: 170 किमी (जिसमें लॉयटरिंग समय भी शामिल है)
– उड़ान समय: अधिकतम 1.5 घंटे
– वारहेड : एयरबर्स्ट गोला-बारूद से लैस और एंटी-पर्सनल (मानव लक्ष्य) हमलों में प्रभावी

SDAL के बारे में
– सोलर एयरोस्पेस एंड डिफेंस लिमिटेड (SDAL) सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जो एयरोस्पेस और रक्षा प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से विस्फोटकों, युद्ध सामग्री और मानव रहित प्रणालियों के क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है।
– एसडीएएल ने नागास्त्र-1 लोइटरिंग म्यूनिशन विकसित किया है तथा नागास्त्र-2 और नागास्त्र-3 जैसे अधिक उन्नत संस्करणों पर काम कर रहा है।
– उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के लिए तीसरे चरण का रॉकेट मोटर भी विकसित किया।


PDF Download: Click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *