यह 23 to 26 May 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. सबसे ज्यादा 31वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले एवरेस्ट मैन का नाम बताएं?
Name the Everest Man who has made a record of climbing Mount Everest for the maximum number of times, i.e. 31 times?
a. कामी रीता शेरपा
b. अंग रीता शेरपा
c. लखपा शेरपा
d. शुभम धनंजय
Answer: a. कामी रीता शेरपा

– ‘एवरेस्ट मैन’ के नाम से मशहूर नेपाली पर्वतारोही और गाइड कामी रीता शेरपा ने 31वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है।
– उन्होंने नया रिकॉर्ड 27 मई, 2025 को बनाया।
कामी रीता शेरपा
– 17 जनवरी, 1970 को जन्मे, उन्हें छोटी उम्र से ही चढ़ाई करने का गहरा शौक था और दो दशकों से अधिक समय से वे पहाड़ों पर चढ़ रहे हैं।
– रीता ने पहली बार 13 मई 1994 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
– माउंट एवरेस्ट के अलावा, रीता ने माउंट गॉडविन-ऑस्टेन (K2), माउंट ल्होत्से, माउंट मानसलु और माउंट चो ओयू को भी फतह किया है।
– गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, शेरपा ने अपनी पहली चढ़ाई के बाद से लगभग हर साल एवरेस्ट पर चढ़ाई की है, अब तक कुल 31 बार चढ़ाई कर चुके हैं।
शेरपा बर्फीले इलाकों की एक जाति
– शेरपा, हिमालय के बर्फीले इलाकों की एक जाति है। इनका मुख्य निवास नेपाल के हिस्से में पड़ने वाला हिमालय का क्षेत्र है। – हालांकि ये भारत और तिब्बत के क्षेत्र में भी पाए जाते हैं। शेरपा तिब्बती भाषा के शब्द शर और पा से मिलकर बना है। इसका मतलब होता है ‘पूरब के लोग’।
– शेरपा को ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने में महारत हासिल होती है, इसलिए ये मुख्यत: माउंट ट्रैकर्स को गाइड करने और उनके सामान को ढोने का काम करते हैं।
—————
2. अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Tea Day celebrated?
a. 21 May
b. 23 May
c. 24 May
d. 25 May
Answer: a. 21 May
2025 की थीम
– बेहतर जीवन के लिए चाय
– Tea for Better Lives
– अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का पहला उत्सव 2005 में भारत, श्रीलंका, नेपाल और केन्या जैसे प्रमुख चाय उत्पादक देशों में मनाया गया था, जिसका उद्देश्य चाय उत्पादकों की स्थिति और बदलते चाय बाजार पर ध्यान केंद्रित करना था।
– इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए, 2019 में, संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया।
—————
3. ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच (GFW) के अनुसार भारत में वन क्षेत्र के नुकसान की सबसे बड़ी वजह इनमें से क्या है?
According to Global Forest Watch (GFW), which of the following is the biggest reason for loss of forest area in India?
a. कृषि क्षेत्र का विस्तार
b. जंगल में आग की घटना
c. लकड़ी के लिए वनों की कटाई
d. शहरीकरण
Answer: b. जंगल में आग की घटना
—————
4. ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच (GFW) के नए डेटा के अनुसार भारत ने वर्ष 2024 में कितने हेक्टेयर प्राथमिक जंगल खो दिए?
According to the new data from Global Forest Watch (GFW), India will lose how many hectares of primary forest by the year 2024?
a. 15300
b. 17700
c. 18200
d. 19100
Answer: c. 18200
– ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच (GFW) ने मई 2025 में आंकड़े जारी किए।
– 1 हेक्टेयर का अर्थ है 10,000 वर्ग मीटर, जो भूमि की माप की एक मानक इकाई है।

पिछले कुछ वर्षों में कितने हेक्टेयर जंगल खो दिए
2024 – 18,200 हेक्टेयर
2023 – 17,700 हेक्टेयर
2022 – 16,900 हेक्टेयर
2021 – 18,300 हेक्टेयर
2020 – 17,000 हेक्टेयर
2019 – 14,500 हेक्टेयर
नोट: वर्ष 2002 से 2024 के बीच, भारत ने कुल 3,48,000 हेक्टेयर आर्द्र प्राथमिक जंगलों (5.4 प्रतिशत) को खो दिया। यह उसी अवधि के दौरान देश में कुल वृक्ष आवरण की हानि का 15% हिस्सा है।
किस राज्य में सबसे ज्यादा पेड़-पौधों का नुकसान
– असम राज्य में 2001 से 2024 के बीच 3,40,000 हेक्टेयर पेड़-पौधों का नुकसान हुआ है।
– इसके अलावा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी काफी नुकसान देखने मिला है।
– मिजोरम (3,34,000 हेक्टेयर)
– नागालैंड (2,69,000 हेक्टेयर)
– मणिपुर (2,55,000 हेक्टेयर)
– मेघालय (2,43,000 हेक्टेयर)
2.31 मिलियन हेक्टेयर वृक्ष क्षेत्र नष्ट
– वर्ष 2001 से अब तक भारत में लगभग 2.31 मिलियन हेक्टेयर वृक्ष क्षेत्र नष्ट हो चुका है, जो 7.1% की गिरावट दर्शाता है। इस नुकसान से लगभग 1.29 गीगाटन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य उत्सर्जन उत्पन्न होने का अनुमान है।
आग की वजह से कितना वन क्षेत्र को नुकसान
– कृषि को पीछे छोड़कर आग लगने का प्रमुख कारण: दो दशकों में पहली बार, आग उष्णकटिबंधीय वनों के विनाश का मुख्य कारण बन गई है, जो कुल वन विनाश का लगभग 50% है। जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के संयोजन से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और सूखा पड़ा, जिससे जंगल में आग लगने के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा हो गईं।
– 2001 से 2024 के बीच जंगल में आग के कारण भारत में लगभग 8,330 हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हुआ।
– 2008 में सबसे ज़्यादा नुकसान : 2,770 हेक्टेयर वन क्षेत्र
– 2024 में आग से करीब 2,270 हेक्टेयर वन क्षेत्र का नुकसान
– भारत में जंगलों में आग का मौसम आमतौर पर फरवरी के मध्य से शुरू होता है और लगभग 13 सप्ताह तक चलता है।
कुछ अन्य जानकारी
– ये आँकड़े ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच (GFW) से लिए गए हैं।
– GFW, अमेरिका की संस्था वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (WRI) की एक परियोजना है।
– इसे मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (USA) के सहयोग से विकसित किया गया है।
– इस पहल की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी।
वन क्षति से निपटने के लिए भारत की पहल क्या हैं?
– वन संरक्षण अधिनियम, 1980 (संशोधित 2023): यह गैर-वनीय उद्देश्यों के लिए वन भूमि के उपयोग को विनियमित करता है, तथा हाल ही में इसमें संशोधन किया गया है जिसका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।
– राष्ट्रीय वन नीति, 1988: इसका लक्ष्य भारत के भौगोलिक क्षेत्र के कम से कम 33% भाग को वन या वृक्ष आच्छादित बनाए रखना है।
– प्रतिपूरक वनरोपण निधि अधिनियम, 2016 (CAMPA): यह सुनिश्चित करता है कि वन भूमि परिवर्तन से एकत्रित धनराशि का उपयोग वनरोपण और पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन के लिए किया जाए।
– ग्रीन इंडिया मिशन: जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना का एक हिस्सा, जो वन क्षेत्र और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को बढ़ाने पर केंद्रित है।
– राज्य स्तरीय पहल: उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश की हरित आवरण बढ़ाने के लिए 2025 तक 35 करोड़ पौधे लगाने की योजना।
– संयुक्त वन प्रबंधन (जेएफएम): स्थानीय समुदायों और वन विभागों को शामिल करते हुए वनों का सहयोगात्मक प्रबंधन।
– वन अधिकार अधिनियम, 2006: वन में रहने वाले समुदायों के अधिकारों को मान्यता देता है, तथा उन्हें वनों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए सशक्त बनाता है।
– उपग्रह निगरानी: वन क्षेत्र और अवैध गतिविधियों की वास्तविक समय निगरानी के लिए उपग्रह डेटा का उपयोग।
—————
5. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) / ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक का नया सदस्य कौन बना?
Who became the new member of the New Development Bank (NDB) / BRICS Development Bank?
a. मोरक्को
b. अल्जीरिया
c. लीबिया
d. नाइजर
Answer: b. अल्जीरिया
– ब्रिक्स बैंक NDB ने 22 मई को अल्जीरिया को अपना नया सदस्य स्वीकार किया।
नोट: अल्जीरिया को ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में शामिल करने का नोटिफिकेशन सितंबर 2024 में जारी किया गया था।
अल्जीरिया दुनिया के लिए भी अहम देश
– अल्जीरिया का स्वागत करते हुए, एनडीबी की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ ने कहा कि अल्जीरिया सिर्फ उत्तरी अफ्रीका की अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी अहम देश है।
– उन्होंने कहा कि अल्जीरिया की भागीदारी से एनडीबी की वैश्विक स्तर पर ताकत और प्रभाव और बढ़ेगा।
न्यू डेवलपमेंट बैंक क्या है?
– ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा 2015 में स्थापित, न्यू डेवलपमेंट बैंक एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य ब्रिक्स और अन्य ईएमडीसी में बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना है।
– अध्यक्ष : डिल्मा रूसेफ
– मुख्यालय : शंघाई, चीन
NDB के कुल 10 सदस्य
– संस्थापक सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका
– सदस्य: बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे, मिस्र और अल्जीरिया
ब्रिक्स
– मुख्यालय : शंघाई, चीन
– स्थापना : 2009
– यह 5 महत्वपूर्ण इमर्जिंग इकोनॉमी का संगठन है।
– यह समूह दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
– दुनिया की GDP का लगभग 26 प्रतिशत ब्रिक्स देशों का है।
– भारत अब तक तीन बार 2012, 2016 और 2021 समिट की अध्यक्षता कर चुका है।
BRICS का फुल फॉर्म:
B – Brazil (ब्राजील)
R – Russia (रूस)
I – India (भारत)
C – China (चीन)
S – South Africa (दक्षिण अफ्रीका)
अल्जीरिया के बारे में
प्रेसिडेंट : अब्देलमजीद तेब्बौन
राजधानी : अल्जीयर्स
मुद्रा : अल्जीरियाई दीनार (DZD)
—————
6. वर्ष 2025 में वैशाख दिवस (Vesak Day) कब मनाया गया?
When was Vesak Day celebrated in the year 2025?
a. 21 मई
b. 12 मई
c. 13 मई
d. 24 मई
Answer: b. 12 मई
– भगवान बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में 1999 में पारित हुआ था।
– वर्ष 2000 से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा भी मनाया जा रहा है।
– मई महीने में पूर्णिमा का दिन “वैशाख” दुनिया भर के लाखों बौद्धों के लिए सबसे पवित्र दिन है।
– ढाई सहस्राब्दी पहले, 623 ईसा पूर्व, वेसाक के दिन ही बुद्ध का जन्म हुआ था। वेसाक के दिन ही बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और वेसाक के दिन ही बुद्ध ने अपने अस्सीवें वर्ष में प्राण त्यागे थे।
भगवान बुद्ध के बारे में
– गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसवी पूर्व शाक्य गणराज्य की राजधानी कपिलवस्तु के पास लुंबिनी में हुआ था।
– सन्यास से पहले उनका नाम सिद्धार्थ था।
– 16 साल की उम्र में यशोधरा से उनका विवाह हुआ था।
– उनका एक पुत्र राहुल भी था।
– बुद्ध को एक दिन रोगी, वृद्ध और मृतकों को देखकर जीवन का सच पता चला।
– 29 साल की उम्र में उन्होंने सन्यास ले लिया और घर छोड़ दिया।
– 6 साल की तपस्या के बाद 35 साल की उम्र में बिहार के गया में वैशाख पूर्णिमा की रात पीपल के पेड़ के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।
– वे सिद्धार्थ से ‘बुद्ध’ बन गए।
– वह पीपल का पेड़ बोधिवृक्ष कहलाया।
– ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध ने वाराणसी के पास सारनाथ में पहला उपदेश दिया था।
– बुद्ध ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की उम्र में शरीर त्यागा।
– बौद्ध धर्म के अनुयायी इसे महापरिनिर्वाण कहते हैं।
– वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध का जन्म हुआ। इसी दिन ज्ञान प्राप्त हुआ और इसी दिन उन्होंने देह त्यागी।
—————
7. भारत की पहली विस्टाडोम जंगल सफारी ट्रेन किस राज्य सरकार ने लॉन्च की?
Which state government launched India’s first Vistadome Jungle Safari train?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश
Answer: d. उत्तर प्रदेश
– 17 मई को जारी एक ऑफिशियल बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने एक खास ट्रेन सेवा शुरू की है, जिसमें विस्टाडोम कोच लगे हैं।
– यह सेवा बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य को पीलीभीत के दुधवा टाइगर रिजर्व से जोड़ेगी।
– विस्टाडोम ट्रेन, भारत के लिए नया नहीं है। नॉर्थ ईस्ट, वेस्टर्न घाट और हिमालयन क्षेत्रों में यह यह ट्रेन संचालित होती है।
– हालांकि जंगल सफारी में इस ट्रेन का उपयोग पहली बार यूपी में किया गया है। इसलिए इसे देश की पहली विस्टाडोम जंगल सफारी ट्रेन माना जा रहा है।
ट्रेन के बारे में फुल डिटेल
– पर्यटकों के लिए चलाई गई इस खास ट्रेन में ऐसे कोच (डिब्बे) लगाए गए हैं, जिनकी बड़ी कांच की खिड़कियाँ और पारदर्शी छतें हैं।
– इससे सफर के दौरान आसपास के जंगल और प्राकृतिक नज़ारे आसानी से देखे जा सकते हैं।
– इस पहल का मकसद लोगों को रोमांचक वन्यजीव यात्रा का अनुभव देना और राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती को दिखाना है।
– फिलहाल यह सेवा शनिवार और रविवार को चल रही है, लेकिन आगे इसे हर दिन चलाने की योजना है।
– उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने इस सेवा को शुरू किया है।
– इसका उद्देश्य पर्यटकों को सालभर जंगल की पगडंडियों और सफारी का खास अनुभव देना है।
– पर्यटक जंगल के अंदर 107 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकते हैं।
– इस यात्रा में लगभग 4 घंटे 25 मिनट का समय लगता है, तथा इस मार्ग के लिए प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत 275 रुपये है।
—————
8. विश्व एड्स वैक्सीन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World AIDS Vaccine Day Observed
a. 17 May
b. 18 May
c. 19 May
d. 20 May
Answer: b. 18 May
– एचआईवी को रोकने या इलाज करने के लिए कोई टीका नहीं है, लेकिन ऐसे टीके हैं जो एचआईवी से पीड़ित लोगों की मदद कर सकते हैं।
– पहला विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 1998 में मनाया गया था, जो 1997 में किए गए पहले अंतर्राष्ट्रीय एड्स वैक्सीन परीक्षण की वर्षगांठ थी।
– यह दिन एड्स के टीकों की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और समुदाय के सदस्यों सहित व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए समर्पित है।
– एड्स, जिसका पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम है, मानव इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) के कारण होता है।
—————
9. एयरोस्पेस ग्रेड का भारत का सबसे बड़े टाइटेनियम और सुपरलॉय मैटेरियल प्लांट कहां स्थापित हुआ?
Where was India’s largest aerospace grade titanium and superalloy material plant established?
a. जयपुर, राजस्थान
b. मुंबई, महाराष्ट्र
c. लखनऊ, उत्तर प्रदेश
d. पटना, बिहार
Answer: c. लखनऊ, उत्तर प्रदेश
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई 2025 में इस प्लांट उद्घाटन किया।
– नवनिर्मित एयरोस्पेस ग्रेड के टाइटेनियम प्लांट 50 एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी वर्ष की क्षमता 6000 टन है और यह दुनिया का सबसे बड़ा एकल-साइट टाइटेनियम पुन:पिघलने वाला प्लांट है।
– भारत अब खुद एयरोस्पेस के लिए जरूरी उच्च गुणवत्ता वाली धातुओं और सामग्रियों का उत्पादन करने में सक्षम हो गया है। यह मुमकिन हुआ है कुछ खास तकनीकों की मदद से, जैसे कि वैक्यूम आर्क रीमेल्टिंग (VAR), इलेक्ट्रॉन बीम (EB), प्लाज्मा आर्क मेल्टिंग (PAM) और वैक्यूम इंडक्शन मेल्टिंग (VIM)।
और किन सुविधाओं की नींव रखी
– टाइटेनियम संयंत्र के साथ-साथ अन्य आधुनिक सुविधाओं की नींव रखी गई है।
– एयरोस्पेस प्रिसिजन कास्टिंग्स प्लांट, जो जेट इंजन के लिए जरूरी एकल क्रिस्टल कास्टिंग्स के उत्पादन में सक्षम होगा।
– एयरोस्पेस फोर्ज शॉप और मिल प्रोडक्ट प्लांट, यह देश के भीतर ही बिलेट्स, बार और प्लेटों का निर्माण करेगा।
– एयरोस्पेस प्रिसिजन मशीनिंग शॉप, अत्यंत सटीक CNC मशीनिंग घटक बनाए जाएंगे।
– स्ट्राइड अकादमी का शिलान्यास और आरएंडडी सेंटर का शिलान्यास
भारत के पास फुल स्पेक्ट्रम डिफेंस मटेरियल कैपेबिलिटी
– भारत अब दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास फुल स्पेक्ट्रम डिफेंस मटेरियल कैपेबिलिटी है।
– अब भारत सिर्फ हथियार और रक्षा उपकरण खरीदने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि उन्हें खुद बनाएगा और दूसरे देशों को बेच भी सकेगा।
भारत का वार्षिक रक्षा-ग्रेड सामग्री आयात
– कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अभी भारत हर साल लगभग 14,000 करोड़ रुपये की रक्षा से जुड़ी खास सामग्री विदेशों से मंगाता है।
– 2026 तक यह खर्च बढ़कर 35,000 करोड़ रुपये हो सकता है। लेकिन एरोलॉय कॉम्प्लेक्स की मदद से भारत की विदेशों पर निर्भरता कम होगी।
उत्तर प्रदेश
– राजधानी: लखनऊ
– राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
– मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
– आबादी: लगभग 24 करोड़
– भाषा: हिंदी
– पड़ोसी राज्य: उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार।
—————
10. अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA) जीतने वाली पहली भारतीय मूल की संगीतकार कौन बनीं?
Who became the first Indian-origin musician to win the American Music Award (AMA)?
a. अनीता राव
b. राजा कुमारी
c. सरला राव
d. रितु शर्मा
Answer: b. राजा कुमारी

– भारतीय मूल की गायिका-गीतकार और रैपर राजा कुमारी ने 27 मई 2025 को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA) जीता।
– उन्होंने ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स’ साउंडट्रैक के लिए AMA अवॉर्ड जीता।
– लॉस एंजिल्स में आयोजित 51वें एएमए में ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स: सीजन 2’ के लिए नामांकित किया गया था।
राजा कुमारी
– 11 जनवरी, 1986 को तेलुगु माता-पिता के घर जन्मी, वह अब कैलिफोर्निया के क्लेयरमोंट में रहती हैं।
अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA)
– अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स 1974 से डिक क्लार्क प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक वार्षिक अमेरिकी संगीत पुरस्कार शो है।
– नामांकनकर्ताओं का चयन बिक्री और एयरप्ले जैसे व्यावसायिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
—————
11. विश्व माप विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Metrology Day celebrated?
a. 17 May
b. 18 May
c. 19 May
d. 20 May
Answer: d. 20 May
2025 की थीम
– सभी समय, सभी लोगों के लिए माप
– Measurements for all times, for all people
मेट्रोलॉजी क्या है?
– मापिकी (Metrology) भौतिकी की वह शाखा है जिसमें शुद्ध माप के बारे में हमें ज्ञान होता है।
क्यों आयोजित होता है दिवस :
– पेरिस में 20 मई 1875 में मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर हुआ था।
– यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि थी, जिसने माप की इकाइयों को पूरी दुनिया में एकरूपता लाने का काम किया।
– इस दिवस को यूनेस्को का समर्थन है।
————–
12. राष्ट्रपति ने मई 2025 में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के 39 कर्मियों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए, यह किस काल में दिया जाने वाला अवॉर्ड है?
The President awarded the Kirti Chakra and Shaurya Chakra to 39 personnel of the Armed Forces and Central Armed Police Forces (CAPF) in May 2025, in which period is this award given?
a. युद्धकालीन
b. शांतिकाल
c. उपरोक्त सभी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. शांतिकाल
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 मई 2025 को पहले चरण के वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
– रक्षा अलंकरण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं।
कौन से कितने पदक
– कीर्ति चक्र : 6 (4 मरणोपरांत)
– शौर्य चक्र : 33 (7 मरणोपरांत)
देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार : युद्धकालीन और शांतिकाल
– युद्धकालीन सर्वोच्च वीरता पुस्कार : परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र
– शांतिकाल सर्वोच्च वीरता पुरस्कार : अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र
– अन्य वीरता पुरस्कार : सेना पदक, नौसेना पदक, वायु सेना पदक
– अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं।
#कीर्ति चक्र पुरस्कार किन्हें मिला#
कीर्ति चक्र (जीवित प्राप्तकर्ता)
1. मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू – भारतीय सेना
2. मेजर मंजीत – भारतीय सेना
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
3. राइफलमैन रवि कुमार – भारतीय सेना
4. कर्नल मनप्रीत सिंह – भारतीय सेना
5. पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुज़म्मिल भट – जम्मू-कश्मीर पुलिस
6. नायक दिलवर खान – भारतीय सेना
#शौर्य चक्र पुरस्कार किन्हें मिला#
शौर्य चक्र (जीवित प्राप्तकर्ता)
1. मेजर विजय वर्मा – इंडियन आर्मी
2. डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार – CRPF
3. इंस्पेक्टर जेफरी हमिंगचुल्लो – CRPF
4. विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन – इंडियन एयरफोर्स
5. स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार – इंडियन एयरफोर्स
6. विशेष पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ – जम्मू-कश्मीर पुलिस
7. सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया – इंडियन आर्मी
8. कर्नल पवन सिंह – भारतीय सेना
9. सूबेदार पी पाबिन सिंघा – इंडियन आर्मी
10. मेजर साहिल रंधावा – इंडियन आर्मी
11. लेफ्टिनेंट कर्नल सीवीएस निखिल – इंडियन आर्मी
12. मेजर त्रिपतप्रीत सिंह – इंडियन आर्मी
13. लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव – इंडियन नेवी
14. डिप्टी कमांडेंट लखवीर – CRPF
15. सहायक कमांडेंट राजेश पांचाल – CRPF
16. कांस्टेबल मलकीत सिंह – CRPF
17. सूबेदार मोहन राम – इंडियन आर्मी
18. कमोडोर शरद सिनसुनवाल – इंडियन नेवी
19. फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस – इंडियन एयरफोर्स
20. सार्जेंट डाभी संजय हिफ़ाभाई – इंडियन एयरफोर्स
21. मेजर कुणाल – इंडियन आर्मी
22. मेजर आशीष दहिया – इंडियन आर्मी
23. हवलदार प्रकाश तमांग – इंडियन आर्मी
24. मेजर सतेंद्र धनखड़ – इंडियन आर्मी
25. सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन – असम राइफल्स
26. सूबेदार विकास तोमर – इंडियन आर्मी
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
27. मेजर आशीष ढोंचक – इंडियन आर्मी
28. सिपाही प्रदीप सिंह – इंडियन आर्मी
29. हवलदार रोहित कुमार – इंडियन आर्मी
30. कांस्टेबल पवन कुमार – CRPF
31. कांस्टेबल देवन सी – CRPF
32. विजयनकुट्टी जी – BRO
33. कैप्टन दीपक सिंह – इंडियन आर्मी
वीरतापूर्ण कार्य विभिन्न क्षेत्रों में
– जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व: कार्मिकों ने आतंकवाद विरोधी और उग्रवाद विरोधी अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों को निष्प्रभावी किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया, साथ ही हथियार बरामद किए गए।
– इंडियन नेवी: अधिकारियों ने समुद्री डकैती विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया, बंधकों को बचाया और तेल टैंकरों पर लगी आग को नियंत्रित किया।
– इंडियन एयरफोर्स: पायलटों ने जीवन और राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा के लिए आपात स्थितियों के दौरान साहसी निर्णय लिए।
– CRPF: वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में साहसिक मिशनों को अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप माओवादियों की गिरफ्तारी हुई और हथियार जब्त किए गए।
—————
13. आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
When is Anti-terrorism day observed?
a. 21 May
b. 22 May
c. 23 May
d. 24 May
Answer: a. 21 May
– पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आतंकवाद निरोधी दिवस घोषित है।
– जिनकी 21 मई, 1991 को मद्रास (अब चेन्नई) के पास एक गाँव श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी।
– आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को आतंकवाद और हिंसा से दूर रखना है।
—————
14. कर्नाटक ने केंद्र सरकार के NOC के बिना रामनगर जिले का नाम बदलकर क्या कर दिया?
What did Karnataka change the name of Ramnagar district to without the NOC of the central government?
a. रामघर
b. बेंगलुरु दक्षिण
c. बेंगलुरु न्यूज
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. बेंगलुरु दक्षिण
– कर्नाटक ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया।
– कर्नाटक मंत्रिमंडल ने यह फैसला 22 मई को लिया।
– हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) नहीं दिया है।
– दरअसल, जिले का नाम बदलने का अधिकार राज्य सरकार को है, लेकिन इसके लिए गृह मंत्रालय से NOC लेने का नियम है।
– कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर जब केंद्र सरकार ने NOC नहीं दिया तो राज्य सरकार ने बिना इसके ही नाम बदलने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
कर्नाटक
राजधानी : बेंगलुरु
राज्यपाल : थावर चंद गहलोत
मुख्यमंत्री : सिद्धारमैया
—————
15. केंद्र सरकार ने ‘बोर्ड फॉर रेगुलेशन एंड सुपरविजन ऑफ पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम’ (BPSS) की जगह ‘पेमेंट्स रेगुलेटरी बोर्ड’ (PRB) का गठन किया। इसके चेयरमैन कौन हैं?
The Central Government has constituted ‘Payments Regulatory Board’ (PRB) in place of ‘Board for Regulation and Supervision of Payment and Settlement System’ (BPSS). Who is its chairman?
a. RBI गवर्नर
b. वित्त मंत्री
c. सेबी अध्यक्ष
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. RBI गवर्नर
– केंद्र सरकार ने 21 मई 2025 को पेमेंट इकोसिस्टम में बड़े बदलाव के तहत ‘पेमेंट्स रेगुलेटरी बोर्ड’ (PRB) का गठन किया।
– इसने ‘बोर्ड फॉर रेगुलेशन एंड सुपरविजन ऑफ पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम’ (BPSS) की जगह ली।
– इसके कुल 6 सदस्य होंगे। इसके पदेन चेयरमैन RBI के गवर्नर बनाए गए हैं।
– बोर्ड में तीन सरकारी नामित सदस्य होंगे।
पीआरबी किन्हें आमंत्रित कर सकता है
– पीआरबी (भुगतान विनियामक बोर्ड) जरूरत पड़ने पर आईटी, कानून और भुगतान प्रणालियों के विशेषज्ञों को अपनी बैठकों में स्थायी या अस्थायी रूप से आमंत्रित कर सकता है।
– आरबीआई के प्रधान कानूनी सलाहकार इस बोर्ड के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
– बोर्ड को साल में कम से कम दो बार बैठक करनी जरूरी है।
इसके लिए कब प्रस्ताव रखा गया था
– यह फैसला कई सालों की चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
– 2018 में सरकार ने एक पैनल के ज़रिए भुगतान व्यवस्था के लिए एक स्वतंत्र नियामक बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसकी अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव कर रहे थे।
– लेकिन आरबीआई ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि भुगतान नियामक बोर्ड (पीआरबी) को केंद्रीय बैंक के तहत ही रहना चाहिए।
—————
16. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Biodiversity Day observed?
a. 20 May
b. 21 May
c. 22 May
d. 23 May
Answer: c. 22 May
वर्ष 2025 में थीम :
– प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास
– Harmony with nature and sustainable development
– यह विषय सरकारों, स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों, कानून निर्माताओं, व्यवसायों और व्यक्तियों से जैव विविधता योजना के कार्यान्वयन के समर्थन में अपने प्रयासों को प्रदर्शित करने का आह्वान करता है।
PDF Download: Click here



