यह 2 May 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. राष्ट्रपति ने कितने लोगों को पद्म विभूषण अवॉर्ड 2025 दिए?
To how many people did the President give the Padma Vibhushan Award 2025?
a. 4
b. 5
c. 7
d. 8
Answer: c. 7
– राष्ट्रपति ने 29 अप्रैल 2025 को विजेताओं को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया।
– अवॉर्ड विजेताओं का ऐलान केंद्र सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर किया था।
– यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।
पद्म विभूषण सम्मान:
– यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत रत्न के बाद दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.
– इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में की गयी थी.
– ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा (असैनिक) के लिए दिया जाता है।

—————
2. राष्ट्रपति ने पद्म विभूषण पुरस्कार 2025 किन 7 गण्यमान्य लोगों को दिए?
To which 7 eminent people did the President give the Padma Vibhushan Award 2025?
Answer:
विजेता : श्रेणी : स्टेट / रीजन / कंट्री
i) दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी : मेडिसिन : तेलंगाना
ii) न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर : पब्लिक अफेयर्स : चंडीगढ़
iii) कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया : आर्ट : गुजरात
iv) लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम : आर्ट : कर्नाटक
v) एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) : साहित्य और शिक्षा : केरल
vi) ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) : व्यापार और उद्योग : जापान
vii) शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) : आर्ट : बिहार
i) दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी : मेडिसिन : तेलंगाना
– डॉ रेड्डी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं।
– वह एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एआईजी हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के चेयरमैन हैं।
– वह विश्व एंडोस्कोपी संगठन के पूर्व अध्यक्ष हैं।
– उन्हें 2002 में पद्म श्री पुरस्कार और 2016 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ii) न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर : पब्लिक अफेयर्स : चंडीगढ़
– वह भारत के पहले सिख मुख्य न्यायाधीश थे।
– जनवरी से अगस्त 2017 तक CJI रहे।
– वह चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने अपने अल्पमत के फैसले में ट्रिपल तलाक या तत्काल तलाक को मौलिक अधिकार के रूप में बरकरार रखा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत से तीन तलाक पर रोक के केंद्र सरकार के फैसले को सही करार दिया था।
iii) कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया : आर्ट : गुजरात
– कुमुदिनी लाखिया का जन्म 17 मई 1930 को हुआ था
– अहमदाबाद की निवासी कुमुदिनी कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर हैं।
– उन्होंने 1967 में भारतीय नृत्य और संगीत के संस्थान कदम्ब स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूज़िक की स्थापना की थी।
– उनकी मां लीला शास्त्रीय गायिका थी।
iv) लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम : आर्ट : कर्नाटक
– वह प्रख्यात वे वायलिन वादक, संगीतकार और म्युजिक कंडक्टर हैं। कर्नाटक के रहने वाले हैं।
– जन्म 23 जुलाई 1947 को हुआ था।
– संगीत में फ्यूजन के प्रयोग के लिए प्रसिद्ध हैं।
– उन्होंने लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल की स्थापना की है।
v) एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) : साहित्य और शिक्षा : केरल
– वह मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
– वह उपन्यासकार, लघु कथाकार, पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक थे।
– उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था।
– उनके उपन्यास कालम के लिए उन्हें सन् 1970 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
– उनका जन्म 15 जुलाई 1933 कुडल्लूर में हुआ था।
– उनका निधन 25 दिसंबर 2024 को 91 साल की उम्र में हो गया था।
vi) ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) : व्यापार और उद्योग : जापान
– वह जापान के सुजुकी मोटर कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष थे।
– 94 वर्ष की आयु में 25 दिसंबर 2024 को निधन हो गया था।
– उन्होंने बैंकिंग करियर के बाद 1958 में सुजुकी मोटर जॉइन किया और कंपनी के साथ अपनी यात्रा शुरू की। अगले दो दशकों में, सुजुकी ने धीरे-धीरे प्रगति की और 1978 में कंपनी के अध्यक्ष बने थे।
– 1980 के दशक में सुजुकी ने भारतीय बाजार में कदम रखा, जो उस समय ऑटोमोबाइल्स के लिए पिछड़ा हुआ क्षेत्र था।
– उसने भारतीय कंपनी मारुति में निवेश किया था।
– साझेदारी के दौरान ही 1983 में मारुति सुजुकी लॉन्च हुई थी।
vii) शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) : आर्ट : बिहार
– लोकगायिका के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा का निधन 71 वर्ष की उम्र में 5 नवंबर 2024 को हो गया था।
– शारदा सिन्हा की गायकी करियर की शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी. सिन्हा ने भोजपुरी, मैथिली और हिन्दी में कई लोकगीत गाए हैं. उनकी गायकी में बिहार से पलायन और महिलाओं के संघर्ष को काफ़ी जगह मिली है।
– शारदा सिन्हा लोकगीतों के लिए ज़्यादा जानी जाती हैं लेकिन उनकी आवाज़ लोकप्रिय हिन्दी सिनेमा में भी गूंजती रही है.
– उन्हें उत्तर भारत के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में भी देखा जाता है. बिहार और पूर्वांचल में छठ पर्व के दौरान शारदा सिन्हा की आवाज़ लगभग सभी घरों में गूंजती है।
—————
3. राष्ट्रपति ने कितने लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड 2025 दिए?
To how many people did the President give the Padma Bhushan Award 2025?
a. 7
b. 9
c. 19
d. 20
Answer: c. 19
– यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
—————
4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार 2025 से किन 19 लोगों को सम्मानित किया?
Which 19 people were honored by President Draupadi Murmu with the Padma Bhushan Award 2025?
Answer:
विजेता – श्रेणी – UT/राज्य या देश
1) शेखर कपूर (फिल्म निर्माता व निर्देशक) – आर्ट – महाराष्ट्र
2) एस अजित कुमार (एक्टर) – आर्ट – तमिलनाडु
3) शोभना चंद्रकुमार (एक्ट्रेस) – आर्ट – तमिलनाडु
4) अनंत नाग (एक्टर) – आर्ट – कर्नाटक
5) नन्दमुरी बालकृष्ण (एक्टर) – आर्ट – आंध्र प्रदेश
6) पंकज उधास {प्रसिद्ध गायक} (मरणोपरांत) – आर्ट – महाराष्ट्र
7) जतिन गोस्वामी (नर्तक और कोरियोग्राफर) – आर्ट – असम
8) पी.आर. श्रीजेश (हॉकी खिलाड़ी) – खेल – केरल
9) मनोहर जोशी {महाराष्ट्र के पूर्व सीएम} (मरणोपरांत) – पब्लिक अफेयर्स – महाराष्ट्र
10) सुशील कुमार मोदी {बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री} (मरणोपरांत) – पब्लिक अफेयर्स – बिहार
11) ए सूर्य प्रकाश (प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष) – साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता – कर्नाटक
12) बिबेक देबरॉय {PM के आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष} (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
13) रामबहादुर राय (पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष) – साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता – उत्तर प्रदेश
14) साध्वी ऋतंभरा – सोशल वर्क – उत्तर प्रदेश
15) विनोद धाम (भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर, जिन्हें ‘पेंटियम चिप के जनक’ के रूप में जाना जाता है) – साइंस एंड इंजीनियरिंग – USA
16) डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम (हृदय शल्य चिकित्सक) – मेडिसिन – केरल
17) पंकज पटेल (भारत की पांचवीं सबसे बड़ी दवा कंपनी ज़ाइडस लाइफसाइंसेस के अध्यक्ष हैं) – व्यापार और उद्योग – गुजरात
18) कैलाश नाथ दीक्षित – अन्य – पुरातत्व – दिल्ली
19) नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (कपड़ा उद्योगपति और परोपकारी) – व्यापार और उद्योग – तमिलनाडु
—————
5. राष्ट्रपति ने कितने लोगों ने पद्मश्री अवॉर्ड 2025 दिए?
How many people did the President give the Padma Shri Award 2025?
a. 76
b. 91
c. 109
d. 113
Answer: d. 113
– यह सम्मान किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
नोट- डबल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है।
—————
6. पद्मश्री पुरस्कार 2025 के विजेताओं की सूची
List of winners of Padma Shri Awards 2025
Answer:
आर्ट के लिए
1. अद्वैत चरण गडनायक – आर्ट – ओडिशा
2. अच्युत रामचंद्र पालव – आर्ट – महाराष्ट्र
3. अरिजीत सिंह – आर्ट – पश्चिम बंगाल
4. अशोक लक्ष्मण सराफ – आर्ट – महाराष्ट्र
5. बैरी गॉडफ्रे जॉन – आर्ट – दिल्ली
6. अश्विनी भिडे देशपांडे – आर्ट – महाराष्ट्र
7. बेगम बतूल – आर्ट – राजस्थान
8. भारत गुप्त – आर्ट – दिल्ली
9. भेरू सिंह चौहान – आर्ट – मध्य प्रदेश
10. भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा – आर्ट – कर्नाटक
11. दुर्गा चरण रणबीर – आर्ट – ओडिशा
12. फारूक अहमद मीर – आर्ट – जम्मू और कश्मीर
13. गोकुल चंद्र दास – आर्ट – पश्चिम बंगाल
14. गुरुवायुर दोराई – आर्ट – तमिलनाडु
15. हरचंदन सिंह भट्टी – आर्ट – मध्य प्रदेश
16. हसन रघु – आर्ट – कर्नाटक
17. हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले – आर्ट – पंजाब
18. जसपिंदर नरूला – आर्ट – महाराष्ट्र
19. जोयनाचरण बाथरी – आर्ट – असम
20. के ओमनाकुट्टी अम्मा – आर्ट – केरल
21. मदुगुला नागफनी सरमा – आर्ट – आंध्र प्रदेश
22. महाबीर नायक – आर्ट – झारखंड
23. ममता शंकर – आर्ट – पश्चिम बंगाल
24. मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत) – आर्ट – आंध्र प्रदेश
25. नरेन गुरुंग – आर्ट – सिक्किम
26. निर्मला देवी – आर्ट – बिहार
27. पी दत्चनमूर्ति – आर्ट – पुदुचेरी
28. पंडी राम मंडावी – आर्ट – छत्तीसगढ
29. परमार लवजीभाई नागजीभाई – आर्ट – गुजरात
30. पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन – आर्ट – तमिलनाडु
31. राधाकृष्णन देवसेनापति – आर्ट – तमिलनाडु
32. रणेन्द्र भानु मजूमदार – आर्ट – महाराष्ट्र
33. रतन कुमार परिमू – आर्ट – गुजरात
34. रेबा कांता महंत – आर्ट – असम
35. रिकी ज्ञान केज – आर्ट – कर्नाटक
36. श्याम बिहारी अग्रवाल – आर्ट – उत्तर प्रदेश
37. सोनिया नित्यानंद – आर्ट – उत्तर प्रदेश
38. तेजेन्द्र नारायण मजूमदार – आर्ट – पश्चिम बंगाल
39. थियम सूर्यमुखी देवी – आर्ट – मणिपुर
40. वासुदेव कामथ – आर्ट – महाराष्ट्र
41. वेलु आसान – आर्ट – तमिलनाडु
42. वेंकप्पा अम्बाजी सुगातेकर – आर्ट – कर्नाटक
साहित्य और शिक्षा के लिए
43. अनिल कुमार बोरो – साहित्य और शिक्षा – असम
44. अरुणोदय साहा – साहित्य और शिक्षा – त्रिपुरा
45. अरविंद शर्मा – साहित्य और शिक्षा – कनाडा
46. डेविड आर सिमलीह – साहित्य और शिक्षा – मेघालय
47. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ – साहित्य और शिक्षा – उत्तर प्रदेश
48. गीता उपाध्याय – साहित्य और शिक्षा – असम
49. हृदय नारायण दीक्षित – साहित्य और शिक्षा – उत्तर प्रदेश
50. चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – गुजरात
51. जगदीश जोशीला – साहित्य और शिक्षा – मध्य प्रदेश
52. केएल कृष्णा- साहित्य और शिक्षा – आंध्र प्रदेश
53. लक्ष्मीपति रामसुब्बायर – साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता – तमिलनाडु
54. ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत) – साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता – उत्तराखंड
55. ललित कुमार मंगोत्रा – साहित्य और शिक्षा – जम्मू और कश्मीर
56. मारुति भुजंगराव चितमपल्ली – साहित्य और शिक्षा – महाराष्ट्र
57. नागेन्द्र नाथ रॉय – साहित्य और शिक्षा – पश्चिम बंगाल
58. नितिन नोहरिया – साहित्य और शिक्षा – संयुक्त राज्य अमेरिका
59. प्रतिभा सत्पथी – साहित्य और शिक्षा – ओडिशा
60. रामदरश मिश्रा – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
61. रेन्थलेई लालराना – साहित्य और शिक्षा – मिजोरम
62. संत राम देसवाल – साहित्य और शिक्षा – हरियाणा
63. सीनी विश्वनाथन – साहित्य और शिक्षा – तमिलनाडु
64. शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा) – साहित्य और शिक्षा – राजस्थान
65. स्टीफन नैप – साहित्य और शिक्षा – संयुक्त राज्य अमेरिका
66. सैयद ऐनुल हसन – साहित्य और शिक्षा – उत्तर प्रदेश
67. तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला – साहित्य और शिक्षा – गुजरात
68. वादीराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी – साहित्य और शिक्षा – आंध्र प्रदेश
व्यापार और उद्योग के लिए
69. अरुंधति भट्टाचार्य (SBI की पूर्व चेयरपर्सन) – व्यापार और उद्योग – महाराष्ट्र
70. ओंकार सिंह पाहवा – व्यापार और उद्योग – पंजाब
71. पवन गोयनका – व्यापार और उद्योग – पश्चिम बंगाल
72. प्रशांत प्रकाश – व्यापार और उद्योग – कर्नाटक
73. आरजी चंद्रमोगन – व्यापार और उद्योग – तमिलनाडु
74. सज्जन भजनका – व्यापार और उद्योग – पश्चिम बंगाल
75. सैली होलकर – व्यापार और उद्योग – मध्य प्रदेश
मेडिसिन के लिए
76. अशोक कुमार महापात्रा – मेडिसिन – ओडिशा
77. बुधेन्द्र कुमार जैन – मेडिसिन – मध्य प्रदेश
78. हेमंत कुमार – मेडिसिन – बिहार
79. नीरजा भटला – मेडिसिन – दिल्ली
80. शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा – मेडिसिन – कुवैत
81. विजयलक्ष्मी देशमाणे – मेडिसिन – कर्नाटक
82. विलास डांगरे – मेडिसिन – महाराष्ट्र
सोशल वर्क के लिए
83. भीम सिंह भावेश – सोशल वर्क – बिहार
84. चैतराम देवचंद पवार – सोशल वर्क – महाराष्ट्र
85. जुमदे योमगाम गामलिन – सोशल वर्क – अरुणाचल प्रदेश
86. लीबिया लोबो सरदेसाई – सोशल वर्क – गोवा (गोवा के मुक्ति संग्राम की आवाज़ बनी। उन्होंने पश्चिमी घाट के जंगलों से एक भूमिगत रेडियो स्टेशन चलाया, जिसने पुर्तगाली दुष्प्रचार को ध्वस्त कर दिया और औपनिवेशिक सेंसरशिप को दरकिनार कर दिया)
87. राधा बहिन भट्ट – सोशल वर्क – उत्तराखंड
88. सुरेश हरिलाल सोनी – सोशल वर्क – गुजरात
89. विनायक लोहानी – सोशल वर्क – पश्चिम बंगाल
साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए
90. अजय वी भट्ट – साइंस एंड इंजीनियरिंग – संयुक्त राज्य अमेरिका
91. आशुतोष शर्मा – साइंस एंड इंजीनियरिंग – उत्तर प्रदेश
92. चेतन ई चिटनिस – साइंस एंड इंजीनियरिंग – फ्रांस
93. एमडी श्रीनिवास – साइंस एंड इंजीनियरिंग – तमिलनाडु
94. सेतुरामन पंचनाथन – साइंस एंड इंजीनियरिंग – USA
95. सुरिंदर कुमार वासल – साइंस एंड इंजीनियरिंग – दिल्ली
अन्य-आध्यात्मिकता के लिए
96. बैजनाथ महाराज – अन्य-आध्यात्मिकता – राजस्थान
97. जोनास मसेट्टी – अन्य-आध्यात्मिकता – ब्राज़िल
98. लामा लोब्ज़ांग (मरणोपरांत) – अन्य-आध्यात्मिकता – लद्दाख
99. स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज) – अन्य-आध्यात्मिकता – पश्चिम बंगाल
100. विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज – अन्य-आध्यात्मिकता – बिहार
खेल के लिए
101. हरविंदर सिंह – खेल – हरियाणा
102. इनिवलाप्पिल मणि विजयन – खेल – केरल
103. आर अश्विन – खेल – तमिलनाडु
104. सत्यपाल सिंह – खेल – उत्तर प्रदेश
पब्लिक अफेयर्स के लिए
105. सीएस वैद्यनाथन – पब्लिक अफेयर्स – दिल्ली
106. मंदा कृष्णा मडिगा – पब्लिक अफेयर्स – तेलंगाना
107. नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत) – पब्लिक अफेयर्स – उत्तर प्रदेश
अन्य-कृषि के लिए
108. हरिमन शर्मा – अन्य-कृषि – हिमाचल प्रदेश
109. एल हैंगथिंग – अन्य-कृषि – नगालैंड
110. सुभाष खेतुलाल शर्मा – अन्य-कृषि – महाराष्ट्र
अन्य के लिए
111. चंद्रकांत सोमपुरा – अन्य-वास्तुकला – गुजरात
112. के. दामोदरन – अन्य-पाककला – तमिलनाडु
113. किशोर कुणाल (मरणोपरांत) – सिविल सेवा – बिहार
—————
7. विश्व टूना दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Tuna Day celebrated?
a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई
Answer: b. 2 मई
– यूनाइटेड नेशंस ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
– ताकि टूना नामक मछली के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
– टूना मनुष्यों के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है क्योंकि टूना मछली में ओमेगा 3, विटामिन बी 12, प्रोटीन और अन्य खनिज़ों जैसे कई समृद्ध गुण होते हैं।
—————
8. महाराष्ट्र सरकार ने मराठा योद्धा रघुजी भोसले की तलवार किस जगह से नीलामी में ₹47.15 लाख में खरीदकर वापस मंगवाई?
From which place did the Maharashtra government get back the sword of Maratha warrior Raghuji Bhosale after buying it in an auction for ₹47.15 lakh?
a. न्यूयार्क
b. लंदन
c. चेन्नई
d. पेरिस
Answer: b. लंदन
– रघुजी भोसले प्रथम ने मराठा साम्राज्य को सुदृढ़ करने और पूर्व-मध्य भारत में उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
– यह तलवार मराठा वीरता और विरासत की प्रतीक है। इसे ‘फिरंगी’ शैली में बनाया गया है।
– इसमें यूरोपीय प्रकार की एक धार वाली ब्लेड, सोने की सजावट, और देवनागरी लिपि में शिलालेख हैं।
– रघुजी भोसले प्रथम ने 1730 में अपने नेतृत्व को सुनिश्चित करके नागपुर भोसले वंश की स्थापना की।
– रघुजी भोसले प्रथम 1728 में छत्रपति शाहू महाराज के समर्थन से प्रमुखता में आए थे।
– यह तलवार संभवतः 1817 की सिताबुल्दी की लड़ाई के बाद लूटी गई वस्तुओं में से थी, जब नागपुर भोसले ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से हार गए थे।
—————
9. केंद्र सरकार ने किन दो राज्यों को जोड़ने वाले शिलॉन्ग–सिलचर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना (ग्रीनफील्ड एनएच-6 कॉरिडोर) को मंजूरी दी?
The Central Government approved the Shillong-Silchar Greenfield Corridor Project (Greenfield NH-6 Corridor) connecting which two states?
a. मिजोरम और मणिपुर
b. कर्नाटक और असम
c. असम और नगालैंड
d. मेघालय और असम
Answer: d. मेघालय और असम
– केंद्रीय मंत्रीमंडल ने यह फैसला 30 अप्रैल 2025 को लिया।
– उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत, विशेष रूप से मेघालय और असम के बीच संपर्क बेहतर बनाना है।
– इसकी लंबाई 166.80 किमी होगी।
– यह पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरेगी।
– यह परियोजना PM गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लाई गई है।
– इसके निर्माण से शिलॉन्ग–सिलचर–गुवाहाटी के बीच यात्रा समय और दूरी में कमी हो जाएगी। साथ ही त्रिपुरा, मिज़ोरम, मणिपुर और बराक घाटी से संपर्क में सुधार होगा।
लागत
– पूंजी लागत : ₹22,864 करोड़
– निर्माण लागत : ₹12,087 करोड़
– भूमि अधिग्रहण लागत : ₹3,503 करोड़
————–
10. किस भारतीय फिल्म निर्माता को फ्रांसीसी सरकार ने प्रतिष्ठित ‘ऑफिसियर डां ल’ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एट देस लेट्र्स’ (ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) अवॉर्ड दिया?
Which Indian filmmaker was awarded the prestigious ‘Officer dan l’Ordre des Arts et des Lettres’ (Officer of the Order of Arts and Letters) award by the French government?
a. पायल सिंह
b. पायल कपाड़िया
c. अजय दीवाना
d. विनोद धाम
Answer: b. पायल कपाड़िया
– यह सम्मान मुंबई में फ्रांसीसी कौंसुलेट में एक समारोह के दौरान उन्हें प्रदान किया गया।
– इससे पहले यह सम्मान अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान, और लता मंगेशकर को मिल चुका है।
– फ्रांस का ‘ऑफिसियर डां ल’ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एट देस लेट्र्स’ (ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) अवॉर्ड सिनेमा की दुनिया में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है।
– कपाड़िया की करियर की बड़ी सफलता 2017 में आई जब उनकी शॉर्ट फिल्म ‘आफ्टरनून क्लाउड्स’ को कान्स फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया।
– उनकी डेब्यू फीचर डॉक्यूमेंट्री ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को कान्स में गोल्डन आई अवार्ड मिला।
– उनकी 2024 की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट’ थी, जिसने उन्हें वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया था।




