30 April & 01 May 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 30 April & 1 May 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का फैसला किया, इससे पहले इस तरह की जनगणना कब हुई थी?
The central government decided to include caste count in the census, when was such a census conducted before this?

a. 1931
b. 1947
c. 1971
d. 2001

Answer: a. 1931

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने फैसला किया कि भारत की अगली जनगणना में जातिगत गणना शामिल होगी।
– राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इसमें शामिल हैं।
– भारत में इससे पहले जाति जनगणना ब्रिटिश शासन के दौरान 1931 हुई थी।

पहली बार डिजिटल मोड में होगी जनगणना
– अगली जनगणना पहली बार डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी।
– नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय सूची में लगभग 2,650 ओबीसी समुदाय (जाति), एससी श्रेणी में 1,170 और एसटी सूची में 890 समुदाय हैं।
– हालांकि राज्य सरकारें ओबीसी समूहों की अपनी सूची बनाए रखती हैं।
– कोड निर्देशिका तैयार करने के लिए केंद्रीय और राज्य ओबीसी सूचियों को मिलाया जा सकता है।
– अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कॉलम के बगल में जातियों के नामों वाली ड्रॉप डाउन कोड निर्देशिका के साथ एक “अन्य” कॉलम जोड़ा जा सकता है।
– जातिगत जनगणना के लिए सॉफ्टवेयर का परीक्षण चल रहा है।

कब होगी जाति जनगणना
– आमतौर पर जनगणना हर 10 साल पर होती है। पिछली बार 2011 में हुई थी।
– इसके बाद जनगणना वर्ष 2021 में होनी थी, लेकिन इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
– शुरुआत में इसकी वजह कोविड-19 महामारी को बताया गया, इसके बाद यह टलता चला गया।
– हालांकि सरकार ने पहले कहा हुआ है कि जनगणना का काम 2025 में शुरू होगा।

क्‍या 1931 के बाद जातीय जनगणना कभी नहीं हुई?
– 1881 से 1931 तक जातीय जनगणना हुई थी और इसकी रिपोर्ट भी प्रकाशित किए गए थे।
– इसके बाद 1941 में जातीय आंकड़े जुटाए गए लेकिन इनको सार्वजनिक नहीं किया गया।
– वर्ष 2011 की जनगणना में जाति को भी शामिल करने की मांग उठी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
– हालांकि सरकार ने 2011 में जनगणना से अलग जातिगत सर्वेक्षण करवाया। इसका नाम दिया गया – सामाजिक, आर्थिक और जाति आधारित सर्वेक्षण (SECC – Socio-Economic and Caste Census)
– इसे ग्रामीण विकास मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया गया। इसका उद्देश्‍य था – सामाजिक-आर्थिक स्थिति जानना, गरीबों की पहचान करना, जातियों का विवरण दर्ज करना।
– सर्वेक्षण पूरा होने के बाद केंद्र सरकार ने जातिगत आंकड़े आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किए। कहा गया कि इसमें बहुत सारी गलतियां थी।
– हालांकि आजादी के बाद से अब तक हुए जनगणना में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आंकडे जुटाए जाते रहे हैं। इसी के आधार पर विधायिका (संसद और विधानमंडलों) में आरक्षण दिया जाता रहा है।

किन राज्‍यों ने जातिगत सर्वेक्षण करवाए
1. कर्नाटक (2015) : सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण (Social and Educational Survey) करवाया गया। रिपोर्ट तैयार हुई लेकिन सरकार ने सार्वजनिक नहीं की
2. बिहार (2022–2023) : जातीय सर्वेक्षण (Caste Survey) हुए। यह पहला राज्य था जिसने आधिकारिक तौर पर जाति-वार जनसंख्या का डाटा 1931 के बाद फिर से प्रकाशित किया। बिहार के जातीय सर्वेक्षण 2023 से सामने आया कि राज्य की कुल आबादी में ओबीसी और अत्यंत पिछड़े वर्गो (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत से अधिक है।
3. तेलंगाना (2024) : सामाजिक, आर्थिक और जाति सर्वेक्षण (Social, Economic, and Caste Survey) हुआ। 56.33% आबादी पिछड़े वर्गों (OBCs), 17.43% SC, 10.45% ST, 13.31% सामान्‍य वर्ग और 12.56% मुस्लिम समुदाय, जिसमें से 2.48% OCs में शामिल हैं।

जातीय गणना से क्या फायदा होगा?
– अलग-अलग जातियों के लोगों की शिक्षा, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र के हालातों का पता चल सकेगा।
– इसके अलावा लोगों के लिए सही पॉलिसी लाई जा सकेंगी।
– वर्ष 1980 में मंडल कमीशन के सामने सबसे बड़ी समस्‍या ओबीसी की संख्‍या को लेकर थी। क्‍योंकि आखिरी बार जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी। इसके अनुसार OBC (अन्‍य पिछड़ा वर्ग) की आबादी देश में 52 प्रतिशत थी।
– तब मंडल कमीशन ने 1931 की जनगणना के आधार पर भी अपनी रिपोर्ट सरकार को दी।
– इसके आधार पर देश में OBC को शैक्षणिक और सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया।
– बहुत सारी सामाजिक और आर्थिक नीति है, जो इस आंकड़े से प्रभावित होगी।

विपक्ष ने जातिगत जनगणना के लिए अभियान चलाया था
– ज्‍यादातर विपक्षी दल जातिगत जनगणना के लिए मुखर थे।
– लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार सभाओं में बोलते रहे हैं कि “जितनी आबादी, उतना हक़”।
– क्षेत्रीय दलों जैसे राजद, समाजवादी पार्टी और कई अन्‍य दलों ने जातिगत जनगणना की डिमांड की हुई थी।

—————-
2. आयुष्मान भारत दिवस कब मनाया जाता है?
When is Ayushman Bharat Diwas celebrated?

a. 29 अप्रैल
b. 30 अप्रैल
c. 1 मई
d. 2 मई

Answer: b. 30 अप्रैल

– इस दिन का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व पर जोर देना है।
– आयुष्मान भारत योजना योजना पूरे परिवार को 5 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ कवर करती है।
– यह एक पेपरलेस और कैशलेस योजना है।
– वर्ष 2018 में इस योजना को शुरू किया गया था।
– यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो कम आय वाले परिवारों के 50 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त चिकित्सा उपचार तक पहुंच प्रदान करती है।

—————
3. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड (NSAB) के नए चेयरमैन कौन हैं?
Who is the new chairman of the National Security Advisory Board (NSAB)?

a. आलोक पुराणिक
b. राजेंद्र पाल
c. अशोक वर्मा
d. आलोक जोशी

Answer: d. आलोक जोशी

– केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB – नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड) का पुनर्गठन किया।
– यह पुनर्गठन जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हुआ।

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड (NSAB)
– चेयरमैंन : आलोक जोशी (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व चीफ)
– सदस्‍य : रिटायर्ड एयर मार्शल PM सिन्‍हा, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल AK सिंह और रिटायर्ड रियर एडमिरल मोंटी खन्‍ना, पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन वर्मा, मनमोहन सिंह और पूर्व IFS अधिकारी वेंकटेश वर्मा।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड क्या है?
– इसकी स्‍थापना 19 नवंबर 1998 को की गई थी।
– इसका मुख्‍यालय दिल्‍ली में स्थित नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट (NSCS) में है।
– राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) एक ऐसी संस्था है जो भारत की सुरक्षा से जुड़े बड़े मुद्दों पर सरकार को सलाह देती है।
– यह बोर्ड लंबे समय की रणनीतियां बनाता है और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को सुझाव देता है।

—–
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS – National Security Council Secretariat)
– एक कार्यकारी सरकारी एजेंसी है जिसका काम राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हित के मामलों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को सलाह देना है । इसकी स्थापना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 नवंबर 1998 को की थी, जिसके पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा थे।
– NSCS भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की त्रिस्तरीय संरचना का शीर्ष निकाय है जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रयोग करता है।

NSCS में पद
– NSA: अजित डोभाल
– एडिशनल NSA: राजिंदर खन्‍ना (पूर्व रॉ चीफ)
– डिप्‍टी NSA: पवन कपूर, टीवी रविचंद्रन और पंकज कुमार सिंह
– सैन्य सलाहकार: एयर मार्शल (रिटायर्ड) संदीप सिंह (वायुसेना के पूर्व उप-प्रमुख एयर मार्शल)
– राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक: वाइस एडमिरल (रिटायर्ड) जी. अशोक कुमार (नौसेना के पूर्व उप-प्रमुख)

सदस्य – चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (जनरल अनिल चौहान), रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह), विदेश (एस जयशंकर), गृह (अमित शाह), वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) और नीति आयोग के उपाध्यक्ष (सुमन बेरी)

—————-
4. IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज कौन हैं?
Who is the youngest player to score a century in IPL and the second fastest batsman to score a century?

a. यूसुफ पठान
b. अभिषेक शर्मा
c. वैभव सूर्यवंशी
d. अजय वर्मा

Answer: c. वैभव सूर्यवंशी

– वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 वर्ष है। वह बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं।
– IPL में वह राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के लिए खेल रहे हैं।
– उन्‍होंने ने 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
– वैभव आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
– आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
– पहले स्‍थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्‍होंने 2013 में 30 गेंदों में शतक पूरा किया था।
– भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम हो गया।

————–
5. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Labour Day or May Day celebrated?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: a. 1 मई

– य‍ह दिवस वर्ष 1880 से 1890 में श्रमिक आंदोलन के पहले उत्सवों की याद में मनाया जाता है।
– इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है।
– यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है।
– दरअसल मजदूर दिवस की जड़े अमेरिका में 1886 में हुए एक श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हैं।
– आज जो रोजाना काम करने के 8 घंटे निर्धारित हैं और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी का अधिकार है, वो सब इसी आंदोलन की देन है।
– दरअसल, 1880 का दशक अमेरिका समेत विभिन्न पश्चिमी देशों में औद्योगीकरण का दौर था। इस दौरान मजदूरों से 15-15 घंटे काम लिया जाता है।

————–
6. अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Jazz Day celebrated?

a. 28 अप्रैल
b. 30 अप्रैल
c. 1 मई
d. 2 मई

Answer: b. 30 अप्रैल

– संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2011 में इस दिन को जैज़ संगीत के महत्व को पहचानने और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करके इसे आवाज देने का अवसर घोषित किया।
– जैज एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है। जैज अमेरिका और दक्षिण अफ्रीकी देशों में काफी लोकप्रिय है। जैज संगीत विधा का सबसे महत्वपूर्ण यंत्र सैक्सोफोन है।

—————
7. किस ई-कॉमर्स कंपनी ने अपना पहला कुइपर इंटरनेट सैटेलाइट अप्रैल 2025 में लॉन्‍च किया?
Which e-commerce company will launch its first Kuiper Internet satellite in April 2025?

a. फ्लिपकार्ट
b. अमेजन
c. इंडियामार्ट
d. अलीबाबा

Answer: b. अमेजन

– अमेजन ने कुइपर प्रोजेक्‍ट के 27 सैटेलाइट्स को 28 अप्रैल 2025 को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्‍पेस फोर्स स्‍टेशन (US) से लॉन्‍च किया।
– इन 27 सैटेलाइट्स को यूनाइटेड लॉन्‍च अलायंस (ULA) एटलस वी रॉकेट से लॉन्‍च किया।
नोट: – कंपनी कहा, यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो इस वर्ष के अंत में ग्राहकों को सेवा प्रदान करना शुरू हो जाएगी।

प्रोजेक्‍ट कुइपर क्‍या है?
– प्रोजेक्ट कुइपर अमेज़न की एक बड़ी योजना है, जिसमें दुनिया भर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में कई उपग्रह भेजे जाएंगे।

कितने सैटेलाइट्स भेजने की योजना
– यह उपग्रह अमेजन के कुइपर प्रोजेक्‍ट का पहला हिस्‍सा है, जिसमें कंपनी 3236 सैटेलाइट्स पृथ्‍वी की निचली कक्षा में भेजेगी।
– इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2019 में हुई थी और इस पर करीब 10 बिलियन डॉलर खर्च होने हैं।
– इसका मकसद दुनिया भर के लोगों, कंपनियों और सरकारी संस्थाओं को तेज़ इंटरनेट पहुंचाना है, खासकर उन जगहों पर जहां अब तक इंटरनेट ठीक से नहीं पहुंचा।
– यह प्रोजेक्‍ट स्‍पेसएक्‍स की स्‍टारलिंक को टक्‍कर देगा। लेकिन स्‍टारलिंक ने अपने व्‍यवसाय के साथ पहले से लोगों को आकर्षित कर रहा है।

कितनी ऊंचाई तक जाएंगे सैटेलाइट
– शुरुआत में ये उपग्रह पृथ्वी से करीब 450 किलोमीटर ऊपर भेजे जाएंगे, और फिर कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे अपनी तय ऊंचाई 630 किलोमीटर तक पहुंचेंगे।
– वाशिंगठन के रेडमंड में स्थित अमेज़न के मिशन कंट्रोल सेंटर से तैनाती के कुछ घंटे या दिनों के भीतर हर उपग्रह के साथ प्रारंभिक संपर्क की पुष्टि होने की उम्मीद है।

स्‍टारलिंक के कितने सैटेलाइट स्थापित हैं?
– स्‍पेस डॉट कॉम न्‍यूज के अनुसार 28 मार्च 2025 तक कक्षा में 7,135 स्टारलिंक उपग्रह हैं, जिनमें से 7,105 काम कर रहे हैं ।
– 23 मई, 2019 को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर पहले 60 स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च किए गए।

Amazon.com Inc
– संस्‍थापक : जेफ बेजोस
– स्थापना: 5 जुलाई 1994
– मुख्यालय: सिएटल, वाशिंगटन, यूएसए

————–
8. किस भाषाई सिनेमा के दिग्‍गज शाजी एन करुण का निधन 28 अप्रैल 2025 को हो गया?
Shaji N Karun, veteran of which language cinema, passed away on 28 April 2025?

a. हिन्‍दी
b. बांग्‍ला
c. कन्‍नड़
d. मलयालम

Answer: d. मलयालम

– उनका निधन 28 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम में हुआ। वे 73 वर्ष के थे।
– वे कैंसर से लंबे समय तक जूझते रहे थे।
– सिनेमा में सक्रिय रहने के पांच दशकों में उन्होंने केवल छह फिल्में बनाईं और करीब 30 फिल्मों की सिनेमेटोग्राफी की।

————-
9. भारतीय मूल की कमला परसाद-बिसेसर की पार्टी ने किस देश में चुनाव जीता और वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगी?
In which country did Indian-origin Kamla Persad Bissessar party win the elections and she will become Prime Minister for the second time?

a. टोंगो
b. त्रिनिदाद और टोबैगो
c. मलेशिया
d. मालदीव

Answer: b. त्रिनिदाद और टोबैगो

– यह देश कैरेबियायी सागर क्षेत्र में स्थित है।
– उनकी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस ने इस जुड़वां द्वीप वाले कैरेबियाई देश का संसदीय चुनाव अप्रैल 2025 में जीत लिया है।
– इससे पहले वे 2010 और 2015 के बीच इस पद पर रह चुकी हैं
– 73 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो के इतिहास में दो बार प्रधानमंत्री बनने वाली एकमात्र महिला हैं।
– उनके पुरखे बिहार के बक्‍सर जिले से थे।
– बताया जाता है कि उनके परदादा रामलखन मिश्रा को अंग्रेज जबरन मजदूरी के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो ले गए थे।

त्रिनिदाद और टोबैगो
– त्रिनिदाद और टोबैगो वेनेजुएला के पास एक दोहरे द्वीप वाला कैरिबियन राष्ट्र है
– राष्ट्रपति : क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी
– राजधानी : पोर्ट ऑफ स्पेन
– मुद्रा : त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर

—————
10. NCERT की सातवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में इनमें से किसका इतिहास हटा दिया गया?
Which of the following history was removed from NCERT’s Class VII textbook?

a. मुगल
b. दिल्‍ली सल्‍तनत
c. मगध
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (मुगल और दिल्‍ली सल्‍तनत)

– NCERT की सातवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को मुगल और दिल्ली सल्तनत का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा।
– इसकी जगह सामाजिक विज्ञान की किताब ‘समाज का अध्ययन : भारत और उसके आगे’ में प्राचीन भारतीय राजवंशों जैसे मगध, मौर्य, शुंग और सातवाहन पर नए अध्याय होंगे, जिनका ध्यान भारतीय लोकाचार पर है। इसके अलावा महाकुम्भ, भूगोल, मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी पहल पर केंद्रित नए अध्याय शामिल किए गए हैं।
– NCERT के अधिकारियों ने बताया कि यह पाठ्यपुस्तक का पहला भाग है, दूसरा भाग आगामी महीनों में आने की उम्मीद है।
– उन्होंने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि हटाए गए हिस्से किताब के दूसरे भाग में बरकरार रखे जाएंगे या नहीं।
– इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ मेले का भी पुस्तक में उल्लेख है। इसमें बताया गया है कि कैसे 66 करोड़ लोगों ने महाकुम्भ में भाग लिया।
– भगदड़ की घटना का कोई उल्लेख नहीं है, जिसमें 30 तीर्थयात्री मारे गए और कई घायल हो गए। नई पाठ्यपुस्तक में ‘मेक इन इंडिया’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘अटल सुरंग’ जैसी सरकारी पहल का संदर्भ भी शामिल किया गया है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *