PDF Download: Click here
1. डोनाल्ड ट्रंप ने कितनी रकम में ‘गोल्ड कार्ड’ बेचने का ऐलान किया, जिससे अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता मिलना आसान होगा?
For how much amount did Donald Trump announce to sell ‘Gold Card’, which will make it easier for immigrants to get American citizenship?
a. 20 लाख डॉलर
b. 40 लाख डॉलर
c. 50 लाख डॉलर
d. 80 लाख डॉलर
Answer: c. 50 लाख डॉलर (44 करोड़ रुपए)
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘गोल्ड कार्ड’ नाम से एक नए वीजा प्रोग्राम को शुरू किया है।
– इसे अप्रवासियों को 5 मिलियन डॉलर (44 करोड़ रुपए) में बेचा जाएगा।
– ट्रंप ने कहा कि यह कार्ड, जो ग्रीन कार्ड का प्रीमियम संस्करण है, अप्रवासियों को “नागरिकता का मार्ग” प्रदान करेगा।
– भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे।
– उन्होंने कहा कि यह वीजा कार्ड अमेरिकी नागरिकता के रास्ते खोलेगा।
– ट्रंप ने कहा – “यह नागरिकता का मार्ग होगा। और अमीर लोग इस कार्ड को खरीदकर हमारे देश में आएंगे। वे अमीर होंगे और वे सफल होंगे और वे बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और बहुत सारे करों का भुगतान करेंगे और बहुत सारे लोगों को रोजगार देंगे।”
– उन्होंने दावा किया कि इस पहल से राष्ट्रीय कर्ज का भुगतान जल्द हो सकता है।
EB-5 वीजा कार्यक्रम क्या है?
– फिलहाल अमेरिका में नागरिकता हासिल करने के लिए EB-5 वीजा (ग्रीन कार्ड) कार्यक्रम है। यह 1990 से लागू है।
– अभी तक EB-5 वीज़ा व्यवस्था के तहत निवेशक कम-से-कम 10 नये रोज़गार पैदा करने वाली किसी कंपनी में 10 लाख डॉलर का निवेश कर ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं और वे बाद में पूर्ण नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
गोल्ड वीजा के बारे में
– नयी प्रस्तावित व्यवस्था में 50 लाख डॉलर का निवेश करने का प्रावधान होगा।
– हर आवेदन की जाँच-परख होगी
– यह भारत, चीन, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों आदि के धनी कारोबारियों एवं निवेशकों के लिए बड़ा अच्छा मौक़ा हो सकता है।
– इससे अमेरिका को बड़ा निवेश, सफल लोग और व्यापार विकास जैसे महत्वपूर्ण लाभ हो सकते हैं।
– ट्रम्प अमेरिका में पढ़ रहे अत्यधिक प्रतिभाशाली छात्रों को भी अमेरिका में रखने के इच्छुक हैं।
क्या एच-1बी या ईबी-2/ईबी-3 वीजा पर रह रहे भारतीय गोल्ड कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?
– हां, अगर उनके पास इसके लिए 5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की क्षमता है।
– ट्रम्प ने गोल्ड कार्ड को “धनवान लोगों या प्रतिभाशाली लोगों के लिए नागरिकता का मार्ग” बताया, जहां धनवान लोग प्रतिभाशाली लोगों को प्रवेश दिलाने के लिए भुगतान करते हैं।
– इससे पता चलता है कि कंपनियाँ अत्यधिक कुशल कर्मचारियों को प्रायोजित भी कर सकती हैं, हालाँकि विवरण अभी भी अस्पष्ट हैं।
यह उन भारतीयों को कैसे प्रभावित करेगा जो EB-5 वीज़ा पर विचार कर रहे थे?
– जिन भारतीयों ने EB-5 का उपयोग करने की योजना बनाई थी, उनके लिए निवेश लागत में पाँच गुना वृद्धि ($1 मिलियन से $5 मिलियन तक) इसे वहनीय नहीं बना सकती है।
– जबकि EB-5 निवेशक फंड जमा कर सकते हैं या संरचित ऋण ले सकते हैं, गोल्ड कार्ड के लिए अग्रिम नकद की आवश्यकता होती है, जिससे भारत के अति-धनी अभिजात वर्ग तक पहुँच सीमित हो जाती है।
—————
2. दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट शटडाउन किस देश की सरकार ने वर्ष 2024 में किए, जिसका डेटा अंतर्राष्ट्रीय संगठन एक्सेस नाउ ने जारी किया?
Which country’s government carried out the most internet shutdowns in the world in the year 2024, the data of which was released by the international organization Access Now?
a. भारत
b. म्यांमार
c. पाकिस्तान
d. यूक्रेन
Answer: b. म्यांमार
– एडवोकेसी संस्था एक्सेस नाउ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में दुनिया भर में 296 बार इंटरनेट बंद किया गया।
– इसमें सबसे ज्यादा बार म्यांमार में वहां के प्रशासन के द्वारा 85 बार इंटरनेट बंद किया गया।
————-
3. अंतर्राष्ट्रीय संगठन एक्सेस नाउ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2024 में कितनी बार इंटरनेट शटडाउन किया गया?
According to the report of the international organization Access Now, how many times was the internet shutdown done in India in the year 2024?
a. 90 बार
b. 84 बार
c. 75 बार
d. 65 बार
Answer: b. 84 बार (म्यांमार में सबसे ज्यादा बार इंटरनेट बंद)
– रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2024 में दुनिया भर में 296 बार इंटरनेट बंद हुआ।
– भारत में कुल 84 बार इंटरनेट बंद किया गया। उससे पहले 2023 में 96 बार शटडाउन किए गए थे।
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार फरवरी 2025 में इस डेटा के बारे में जानकारी मिली।
किस प्रदर्शन के कारण इंटरनेट बंद हुआ
– भारत में 2024 में पिछले सालों के मुकाबले कम इंटरनेट शटडाउन हुए।
– 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोगों को शटडाउन का सामना करना पड़ा, जिनमें मणिपुर (21), हरियाणा (12), और जम्मू-कश्मीर (12) शामिल हैं।
– 84 शटडाउन में से 41 विरोध प्रदर्शनों से जुड़े थे, और 23 सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े थे।
नोट: भारत सरकार ने 1 जनवरी, 2014 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच कुल 780 शटडाउन लगाए।
भारत और दुनिया भर में नागरिक समाज ने इसकी निंदा की
– भारत में अधिकारी सांप्रदायिक तनाव, हिंसा, परीक्षा और अन्य कारणों से इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी रखते हैं।
– भारत और दुनिया भर में नागरिक समाज ने इसकी निंदा की है, खासकर मणिपुर में, जहां जातीय हिंसा के दौरान किए गए अत्याचारों के फुटेज घटना के कई हफ्ते बाद वायरल हुए हैं।
इंटरनेट बंद करने में टॉप 10 देश
देश और 2024 में इंटरनेट शटडाउन की संख्या
1) म्यांमार – 85
2) भारत – 84
3) पाकिस्तान – 21
4) रूस – 13
5) यूक्रेन – 7
6) फिलिस्तीन – 6
7) बांग्लादेश – 5
8) इराक – 5
9) जॉर्डन – 4
10) सूडान- 4
भारत में इंटरनेट शटडाउन 2012-2024
– वर्ष 2012 में 3 बार
– वर्ष 2013 में 5 बार
– वर्ष 2014 में 6 बार
– वर्ष 2015 में 14 बार
– वर्ष 2016 में 31 बार
– वर्ष 2017 में 79 बार
– वर्ष 2018 में 136 बार
– वर्ष 2019 में 109 बार
– वर्ष 2020 में 132 बार
– वर्ष 2021 में 100 बार
– वर्ष 2022 में 77 बार
– वर्ष 2023 में 96 बार
– वर्ष 2024 में 84 बार
दुनिया में इंटरनेट शटडाउन 2016-24
– वर्ष 2016 में 78 बार
– वर्ष 2017 में 111 बार
– वर्ष 2018 में 202 बार
– वर्ष 2019 में 221 बार
– वर्ष 2020 में 168 बार
– वर्ष 2021 में 194 बार
– वर्ष 2022 में 201 बार
– वर्ष 2023 में 283 बार
– वर्ष 2024 में 296 बार
किन प्लेटफार्मों को बंद किया जाता है?
– ट्विटर (एक्स)
– फेसबुक
– व्हाट्सऐप
– यूट्यूब
– टेलीग्राम
– ग्रिंडर
– इंस्टाग्राम
– टिकटॉक
– सिग्नल
– स्नैपचैट
– वाइबर
– स्काइप
—————
4. PM मोदी ने मोटापे के खिलाफ अभियान के लिए किन्हें नामित किया?
Whom did PM Modi nominate for the campaign against obesity?
a. उमर अब्दुल्ला, आनंद महिंद्रा, मोहनलाल
b. निरहुआ, मनु भाकर, मीराबाई चानू, नंदन नीलेकणि
c. आर. माधवन, श्रेया घोषाल, सुधा मूर्ति
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को मोटापे से लड़ने में मदद के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 10 लोगों को नामित किया।
– पीएम मोदी ने इन लोगों से कहा कि मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करें।
– पीएम मोदी ने अनुरोध किया कि वे प्रत्येक 10 लोगों को नामित करें ताकि हमारा आंदोलन बड़ा हो सके।
– पीएम मोदी ने 23 फरवरी, 2025 को अपने “मन की बात” कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल उपयोग करने का आग्रह किया।
– आगे कहा, अगर हर घर में हर महीने तेल की खपत में 10% की कमी की जाए, तो इससे स्वास्थ्य को काफ़ी फ़ायदा हो सकता है।
एडिबल ऑयल आयात बढ़ता जा रहा है।
– पीएम मोदी चाहते हैं कि नागरिक 10 प्रतिशत खाद्य तेल की खपत कर करे।
– हमारा जो एडिबल ऑयल का इंपोर्ट कंजम्प्शन 2006-07 में 2.2 बिलियन डॉलर था, वो 2023-24 में 35 बिलियन डॉलर हो गया।
– इसमें सबसे बड़ा कंपोनेंट है कि अमेरिका से सोयाबीन आता है।
पीएम मोदी द्वारा नामित 10 लोग
1. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
2. व्यवसायी आनंद महिंद्रा
3. अभिनेता मोहनलाल
4. भोजपुरी गायक-अभिनेता निरहुआ
5. शूटिंग चैंपियन मनु भाकर
6. वेटलिफ्टर मीराबाई चानू,
7. इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि
8. अभिनेता आर. माधवन
9. गायिका श्रेया घोषाल
10. परोपकारी और सांसद सुधा मूर्ति
—————
5. भारत के किन दो राज्यों ने भाषा विवाद बढ़ने से फरवरी 2025 में आपस में सीमा पार बस सेवाएं निलंबित कर दी?
Which two Indian states suspended cross-border bus services between themselves in February 2025 due to escalating language dispute?
a. राजस्थान-हरियाणा
b. कर्नाटक-महाराष्ट्र
c. बिहार-उत्तर प्रदेश
d. मणिपुर-असम
Answer: b. कर्नाटक-महाराष्ट्र
– बताया जाता है कर्नाटक से महाराष्ट्र पहुंची एक बस के ड्राइवर को इसलिए पीट दिया गया, क्योंकि वह मराठी नहीं बोल सका था।
– इसके बाद ऐसा ही व्यवहार महाराष्ट्र के बस ड्राइवर के साथ कर्नाटक में हुआ। ड्राइवर कन्नड़ नहीं बोल सका था।
– इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने 22 फरवरी, 2025 को यह घोषणा की कि कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच कोल्हापुर डिवीजन की MSRTC बस सेवा निलंबित कर दी।
– यह कदम 21 फरवरी, 2025 की रात को कर्नाटक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महाराष्ट्र राज्य परिवहन के एक कर्मचारी पर हमले के बाद उठाया गया।
– इस हमले के कारण कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
– कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक की ओर 24 फरवरी 2025 को बस सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।
– उन्होंने विभिन्न भाषाई समुदायों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने का आह्वान भी किया।
सीमा विवाद क्यों और कब से
– बेलगावी में 21 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य परिवहन बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों पर हमला हुआ, जो दोनों राज्यों के बीच के लंबे समय से चले आ रहे विवाद का ताजा मामला है।
– महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद की शुरुआत भारत के 1956 के राज्य पुनर्गठन से हुई, बेलगावी और सैकड़ों गांवों के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिससे दशकों से क्षेत्रीय संघर्ष चल रहा है।
– भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के दौरान महाराष्ट्र के नेताओं ने इन मराठी भाषी इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग की थी।
– कर्नाटक (तब मैसूर) में इस मांग पर विवाद शुरू हुआ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. निजालिंग्पा और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस मुद्दे पर सहमत थे।
– आयोग ने बेलगावी को महाराष्ट्र में शामिल करने की अनुशंसा नहीं की, लेकिन बेलगावी से 5 किलोमीटर दूर बेलागुंडी गांव को महाराष्ट्र को सौंप दिया।
– कर्नाटक को 247 गांव मिले, लेकिन निप्पानी और खानापुर खोने पर कर्नाटक में असंतोष था।
– दोनों राज्य के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी समाधान नहीं निकला। दोनों राज्य अपनी-अपनी स्थिति पर कायम रहे।
– 2004 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका: महाराष्ट्र ने कर्नाटक से 814 गांव वापस लेने की मांग की थी, और यह मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
सीमा विवाद लंबे समय से लंबित
– महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 23 फरवरी, 2025 को कहा कि कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद लंबे समय से लंबित है और कहा, केंद्र को सुप्रीम कोर्ट में मामले को तेजी से निपटाने के लिए काम करना चाहिए।
– महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गए और अब यह पिछले 25 सालों से लंबित है।
कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरु
मुख्यमंत्री: सिद्दारमैया
राज्यपाल: थावरचंद गहलोत
भाषा: कन्नड़
जनसंख्या: 6.41 करोड़ (2014)
पड़ोसी राज्य: महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश।
महाराष्ट्र
राजधानी : मुंबई, नागपुर (शीतकालीन)
मुख्यमंत्री : देवेंद्र फडणवीस
राज्यपाल : सीपी राधाकृष्णन
भाषा : मराठी
जनसंख्या : 11.23 करोड़ (2011) लगभग 13.6 करोड़ (अनुमानित 2025)
पड़ोसी राज्य : गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, दादरा और नगर हवेली
—————
6. प्रसिद्ध नृत्यांगना मायाधर राउत का निधन 22 फरवरी 2025 को हो गया, उन्हें किस नृत्य का जनक माना जाता था?
Famous dancer Mayadhar Raut passed away on 22 February 2025, he was considered the father of which dance?
a. भरतनाट्यम नृत्य
b. ओडिसी नृत्य
c. कथकली नृत्य
d. मणिपुरी नृत्य
Answer: b. ओडिसी नृत्य
– ओडिसी नृत्य के जनक मायाधर राउत निधन 22 फरवरी, 2025 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ। वह 92 वर्ष के थे।
– उनका जन्म 6 जुलाई 1933 को ओडिशा में हुआ।
– निधन 22 फरवरी 2025 को दिल्ली में हुआ।
– उन्हें ओडिसी नृत्य का “पुनीत निर्माता” कहा जाता है, क्योंकि 1950 के दशक में उन्होंने ओडिसी नृत्य के पुनर्निर्माण में मदद की।
– 1944 में वह गोटीपुआ नृत्य मंच पर प्रस्तुत करने वाले पहले थे।
– 1952 में उन्होंने कटक में कला विकास केंद्र की स्थापना की, जहां ओडिसी पढ़ाई जाती थी।
– 1970-1995 तक वह राउत श्रीराम भारतीय कला केंद्र में ओडिसी विभाग के प्रमुख रहे।
– 1959 में उन्होंने जयन्तिका एसोसिएशन बनाई, जिसका उद्देश्य ओडिसी नृत्य का विकास था।
– 1971 में दिल्ली के प्रसिद्ध कमानी ऑडिटोरियम का उद्घाटन उनके गीतगोविंद के प्रदर्शन के साथ हुआ।
– उन्होंने ओडिसी नृत्य में ‘संचारी भाव’, ‘मुद्रा विनियोग’ और ‘रस सिद्धांत’ को जोड़ा।
उन्हें कौन कौन से पुरस्कार मिल चुके थे?
– उड़ीसा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1977)
– साहित्य कला परिषद पुरस्कार (1984)
– संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1985)
– राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार (2003)
– उपेंद्र भांजा सम्मान (2005)
– टैगोर अकादमी रत्न (2011)
– पद्मश्री पुरस्कार (2010)
—————
7. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Mother Language Day celebrated?
a. 20 फरवरी
b. 21 फरवरी
c. 22 फरवरी
d. 23 फरवरी
Answer: b. 21 फरवरी
– अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी और 1999 के यूनेस्को के आम सम्मेलन में इसे मंजूरी दी गई थी।
दुनिया में बहुत सारी भाषाएं खत्म हो रही है
– अनुमान है कि हर साढ़े तीन महीने में दुनिया में किसी न किसी भाषा की मृत्यु हो रही है। साथ ही सदियों से फल फूल रही संपूर्ण संस्कृति और उस ज्ञान का भी लोप रहा है जिसकी भरपाई असंभव है।
– वेबसाइट ‘DownToEarth’ ने लिखा है कि दुनियाभर में भाषाओं पर नजर रखने वाले गैर लाभकारी संगठन एथनोलॉग के अनुसार इस समय दुनियाभर बोली जाने वाली 7,139 भाषाओं में 42 प्रतिशत (3,018) भाषाएं संकटग्रस्त हैं। यानी ये भाषाएं विलुप्ति के विभिन्न चरणों में हैं।
– दुनिया की आधी आबादी महज 24 भाषाएं बोलती है। इनमें मुख्य रूप से चीनी मंदारिन, स्पेनिश, अंग्रेजी, हिंदी, पुर्तगाली, बंगाली, रूसी, जापानी, जावानी और जर्मनी शामिल हैं।
– इन भाषाओं को बोलने वालों की संख्या करोड़ों में हैं, वहीं दूसरी तरफ विश्व की आधी आबादी 7,000 भाषाएं बोलती है।
– एथनोलॉग ने अपने विश्लेषण में पाया है कि दुनिया की आधी भाषाओं को 10 हजार से कम बोलने वाले लोग बचे हैं।
– विश्व की केवल एक प्रतिशत आबादी लगभग 5,000 भाषाएं बोलती हैं। हैरानी की बात यह भी है कि 0.1 प्रतिशत यानी 80 लाख लोगों की वजह से 3,500 भाषाएं जिंदा हैं
भारत में भाषाओं पर संकट
– भारतीय भाषा संस्थान ने भारत की 117 भाषाओं की पहचान की है, जो विलुप्तप्राय हैं। इन भाषाओं को बोलने वाले 10 हजार से कम लोग बचे हैं। इनमें से अधिकांश भाषाएं उन्हीं क्षेत्रों में हैं, जो जैव विविधता से परिपूर्ण हैं।
————–
8. एन. चंद्रशेखरन के अलावा किस भारतीय को फरवरी 2025 में ब्रिटेन के ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (KBE) सम्मान प्राप्त हुआ?
Apart from N. Chandrasekaran, which Indian received Britain’s ‘Knight Commander of the Most Excellent Order of the British Empire’ (KBE) honor in February 2025?
a. मुकेश अंबानी
b. रतन टाटा
c. सुनील भारती मित्तल
d. अजीम प्रेमजी
Answer: c. सुनील भारती मित्तल (भारती इंटरप्राइजेज के फाउंडर)
– सुनील भारती मित्तल को फरवरी 2024 में इस पुरस्कार सम्मानित करने के लिए चुना गया था और फरवरी 2025 यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
– भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून से मानद नाइटहुड पदक प्राप्त हुआ।
– आपको बता दें कि फरवरी 2025 में एन. चंद्रशेखरन (टाटा संस के प्रेसिडेंट) को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
– ऑप्शन में दोनों नाम भी हो सकते हैं।
KBE – ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’
– उनको ‘ब्रिटेन और भारत के व्यापार संबंधों के लिए सेवाओं के लिए’ सम्मानित किया गया है।
– वह भारती इंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन है।
– यह सम्मान ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III द्वारा दिया जाता है।
– भारती इंटरप्राइजेज लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है । इसकी स्थापना 1976
पिछले मानद केबीई से सम्मानित भारतीय
– रतन टाटा (2009)
– रविशंकर (2001)
– जमशेद ईरानी (1997)
– इनको दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा प्रदान किया गया था।
– नोट : 2025 में एन. चंद्रशेखरन और सुनील भारती मित्तल.
ब्रिटेन का मानद नाइटहुड सम्मान
– ‘द मोस्ट एक्सिलेंट ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ को ब्रिटिश नाइटहुड का आदेश भी कहा जाता है।
– यह सम्मान ब्रिटेन के राजा द्वारा दिया जाता है।
– ये ब्रिटेन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।
– गतिविधि के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला केबीई, विदेशी नागरिकों को मानद क्षमता से प्रदान किया जाता है।
– जबकि ब्रिटेन के नागरिकों को प्रदान किया गया नाइटहुड उन्हें सर या डेम की उपाधि देता है।
– वहीं गैर-ब्रिटेन वाले सम्मान से सम्मानित नागरिक अपने नाम के आगे KBE (या महिलाओं के लिए DBE) जोड़ते हैं।
नोट :- ब्रिटेन के वर्तमान राजा चार्ल्स III हैं।
ब्रिटेन
पीएम – कीर स्टार्मर
————–
9. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?
When is Central Excise Day observed?
a. 22 फरवरी
b. 24 फरवरी
c. 26 फरवरी
d. 28 फरवरी
Answer: b. 24 फरवरी
– केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस हर वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसी दिन वर्ष 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम का कानून बनाया गया था।
– इसका उद्देश्य देश के लिए केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Excise and Custom) में सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Excise and Custom)
स्थापना: 1 जनवरी 1964
मुख्यालय: नई दिल्ली
—————
10. हरियाणा का नया मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed the new Chief Secretary of Haryana?
a. जितेंद्र त्यागी
b. अनुराग रस्तोगी
c. विवेक जोशी
d. अतुल कुमार
Answer: b. अनुराग रस्तोगी
– हरियाणा सरकार ने 19 फरवरी 2025 को अनुराग रस्तोगी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
– रस्तोगी ने विवेक जोशी का स्थान लिया, जोशी (58) को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
– इसके अलावा रस्तोगी अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं योजना का कार्यभार संभालते रहेंगे। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि राज्य सरकार 2025-26 के लिए बजट अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया में है।
– वह 1990 बैच हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
मुख्य सचिव कौन होते हैं?
– मुख्य सचिव एक राज्य या संघ शासित क्षेत्र में सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार होते हैं और राज्य के सभी सरकारी विभागों के कार्यों की निगरानी करते हैं।
————–
11. देश में पहली बार किस चिड़ियाघर में जानवरों व पक्षियों के DNA सामग्री एकत्र करने के लिए ‘बायो बैंक’ स्थापित हुआ?
In which zoo in the country was a ‘bio bank’ established for the first time to collect DNA material of animals and birds?
a. अलीपुर चिड़ियाघर
b. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
c. नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क
d. नेशनल चिड़ियाघर पार्क
Answer: b. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, पश्चिम बंगाल (इसे दार्जिलिंग चिड़ियाघर भी कहते हैं।)
– देश का पहला ‘बायो बैंक’ पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में फरवरी 2025 में शुरू हो गया है, जिसे दार्जिलिंग चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है।
– बायोबैंक, जिसे ‘फ्रोजन जू’ के नाम से भी जाना जाता है, इसकी स्थापना जुलाई 2024 में की गई थी।
कितने सेंपल इकट्ठें किए गए हैं?
– द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दार्जिलिंग चिड़ियाघर के निदेशक बसवराज एस होलेयाची ने बताया, इसकी स्थापना जुलाई 2024 में की गई थी। अब तक हमनें 23 प्रजातियों के 60 जानवरों से DNA सामग्री-सेलुलर और ऊतक के नमूने इकट्ठा किए हैं।
– आगे कहा, हमारी प्राथमिकता संकटग्रस्त प्रजातियाँ हैं, हम मरे हुए जानवरों से भी अंडाणु एकत्रित कर रहे हैं। सभी नमूनों को तरल नाइट्रोजन में -196 डिग्री सेल्सियस तापमान पर संप्रेक्षित किया जा रहा है, जो क्रायोजेनिक अवस्था में होते हैं।
इस बायोबैंक का कितना महत्व
– गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण में इसका बहुत महत्व है। क्योंकि पर्यावरण में बदलाव और अन्य कारणों से कई जानवरों की प्रजातियाँ खत्म होने के कगार पर हैं।
– हमारा उद्देश्य इन जानवरों की कोशिकाएँ और आनुवंशिक सामग्री एकत्र करना है ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रजातियों को फिर से जीवित किया जा सके।
– हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिक कार्तिकेयन वासुदेवन ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय योजना का हिस्सा है।
– सीसीएमबी में एक वन्यजीव बायोबैंक है, खासकर दार्जिलिंग जैसे चिड़ियाघरों में, जहां लाल पांडा जैसे जानवरों के लिए प्रजनन केंद्र हैं।
– दिल्ली के राष्ट्रीय चिड़ियाघर और ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में भी ऐसे बायोबैंक बनाने की योजना है।
किन जानवरों को संरक्षित DNA से फिर जीवित किया?
– वैज्ञानिक कार्तिकेयन वासुदेवन ने कहा, अमेरिकी काले पैरों वाले फेरेट जैसे जानवर, जिनके केवल आठ सदस्य ही बच पाए थे, उनको विलुप्त समझा गया था, लेकिन उन्हें बंदी में प्रजनन और संरक्षित डीएनए से फिर से जीवन दिया गया। (इसका पहला क्लोन 1988 में संरक्षित डीएनए से 2021 में बनाया गया)।
– इसके अलावा, उत्तरी एक सींग वाले गैंडे, जिनका आखिरी नर सदस्य 2018 में मर गया था, उसको भी इस प्रक्रिया से फिर से अस्तित्व में लाया जा रहा है।
————–
12. भारतीय मूल की वैज्ञानिक का नाम बताएं, जिसने अमेरिकी टीम का नेतृत्व करते हुए ब्लैक होल वाली बौनी आकाशगंगाओं की खोज की?
Name the Indian-origin scientist who led the US team to discover dwarf galaxies containing black holes?
a. सुदेशना सिन्हा
b. सविता सुब्रमण्यन
c. रागा दीपिका पुचा
d. सुनीता नारायण
Answer: c. रागा दीपिका पुचा
– रागा दीपिका पुचा माता-पिता आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली शहर में रहते हैं।
– टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज के अनुसार यह जानकारी फरवरी 2025 में मिली।
बौनी आकाशगंगाएं क्या होती हैं?
– छोटे आकार की आकाशगंगाएं होती हैं. इनमें कुछ अरब तारे होते हैं।
– ये आकाशगंगाएं, बड़ी आकाशगंगाओं की तुलना में कम चमकीली और छोटे आकार की होती हैं.
किस आकार के ब्लैक होल वाली आकाशगंगाएँ
– भारतीय खगोल भौतिक विज्ञानी राग दीपिका पुचा के नेतृत्व में अमेरिका में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अब तक के सबसे बड़े नमूनों को खोजा है, जिनमें मध्यम आकार के ब्लैक होल और सक्रिय ब्लैक होल वाली बौनी आकाशगंगाएँ शामिल हैं।
– ये अब तक की ब्लैक होल और बौनी आकाशगंगाओं की गणना से तीन गुना ज़्यादा बताए गए हैं, जिससे बौनी आकाशगंगाओं और ब्लैक होल के विकास को समझने में और भी मदद मिलेगी।
– इस खोज से ब्रह्माण्ड के प्रारंभिक ब्लैक होल्स के विकास के संबंध में गहरी खोज करने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कितनी बौनी आकाशगंगाओं की पहचान
– आंध्र प्रदेश मूल के वैज्ञानिक ने अपनी टीम के साथ 2500 से ज्यादा बौनी आकाशगंगाओं की पहचान की, जिनमें सक्रिय आकाशगंगा नाभिक (AGN – एक्टिव गैलेक्टिक न्युक्लिअस) हैं।
– अब लगभग 2 प्रतिशत बौनी आकाशगंगाएँ AGN को होस्ट करती हैं, जो पहले के 0.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
– इस अध्ययन से यह भी सामने आया है कि वैज्ञानिकों को कम द्रव्यमान वाले, अभी तक अनदेखे ब्लैक होल की कमी महसूस हो रही है।
किस उपकरण से डेटा इकट्ठा किया
– रागा दीपिका पुचा की टीम ने डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (डीईएसआई) उपकरण से बौनी आकाशगंगाओं का अब तक का सबसे बड़ी जानकारी संकलित की।
– नोयरलैब ने एक बयान बताया कि कि DESI एक अत्याधुनिक उपकरण है जो एक साथ 5,000 आकाशगंगाओं से प्रकाश को कैप्चर करता है।
– इस प्रोजेक्ट को अमेरिकी ऊर्जा विभाग (DOE) के विज्ञान कार्यालय ने फाइनेंस किया है।
– दीपिका की टीम ने डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (DESI) से मिले शुरुआती डेटा का उपयोग करके, सक्रिय रूप से भोजन करने वाले ब्लैक होल वाली बौनी आकाशगंगाओं का अब तक का सबसे बड़ा डेटा इकट्ठा किया। यह अब तक के सबसे बड़े मध्य-आकार वाले ब्लैक होल उम्मीदवारों का भी सबसे विस्तृत संग्रह है।
– यह पांच वर्षीय प्रोजेक्ट अपने चौथे वर्ष में है और परियोजना के अंत तक लगभग 40 मिलियन (4 करोड़) आकाशगंगाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
ब्लैक होल क्या होता है?
– ब्लैक होल एक ऐसा क्षेत्र होता है जो खगोल (Astronomy) में स्थित होता है और जहाँ गुरुत्वाकर्षण इतना मजबूत होता है कि उसके अंदर किसी भी प्रकार का प्रकाश नहीं जा सकता। ना ही कोई वस्तु बाहर निकल सकती है।
– इसके चारों ओर की जगह इतनी अँधेरी और काली दिखती है कि वह बिल्कुल काला होता है।
– इसी वजह से हम इसे “ब्लैक होल” कहते हैं।
– ब्लैक होल बड़े छोटे दोनों हो सकते हैं।
नोट: अगस्त 2022 में नासा ने ब्लैक होल के आस-पास की अवाज को रिकॉर्ड किया था।
PDF Download: Click here