13 to 15 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

यह 13 to 15 सितंबर 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. पृथ्‍वी के ऑर्बिट में ढ़ाई महीने के लिए एक स्‍टेरॉयड आ गया, जिसे मिनी मून कहा जा रहा है, उसका नाम बताएं?
An asteroid has entered the Earth’s orbit for two and a half months and is being called a mini-moon. Name it.

a. 2022NX1
b. 2024 PK2
c. 2024 PR3
d. 2024 PT5

Answer: d. 2024 PT5

– पृथ्वी को करीब ढाई महीने के लिए एक छोटा चांद मिला है।
– यह मिनी मून असल में एक एस्टेरॉयड है, जिसका नाम 2024 PT5 है।
– नासा द्वारा फंडेड ‘टरेस्ट्रीअल इंपैक्‍ट लास्‍ट अलर्ट सिस्‍टम (ATLAS)’ ने इसे 7 अगस्त को ढूंढा था।
– इसका डायमीटर लगभग 10 मीटर (लगभग 33 फीट) है।
– यह घोड़े की नाल के आकार का पथ अपनाकर 29 सितंबर से 25 नवंबर 2024 तक मिनी-मून बन जाएगा। मतलब इतनी अवधि तक पूरी तरह से यह पृथ्‍वी के ऑर्बिट में रहेगा।

पृथ्वी की ग्रैविटी से सूर्य की ऑर्बिट में लौटेगा एस्टेरॉयड
– 25 नवंबर के बाद 2024 PT5 एस्टेरॉयड पृथ्वी की ग्रैविटी से आजाद होकर सूर्य की ऑर्बिट में लौट जाएगा।
– दरअसल, सूरज के चक्कर लगाते-लगाते यह एस्टेरॉयड धरती के करीब पहुंच चुका है।
– इस वजह से यह ग्रैविटेशनल फोर्स से खिंचकर पृथ्वी के चक्कर लगाने लगा है।
– 25 नवंबर के बाद यह धरती से दूर हो जाएगा और इस पर ग्रैविटी का असर भी खत्म हो जाएगा। तब यह वापस सूरज की ऑर्बिट में लौट जाएगा।
– पृथ्वी नियमित रूप से निकट-पृथ्वी वस्तु (NEO) आबादी से क्षुद्रग्रहों को पकड़ सकती है और उन्हें कक्षा में खींच सकती है, जिससे वे मिनी-चंद्रमा बन जाते हैं। कभी-कभी, ये अस्थायी कैप्चर कक्षा से बाहर निकलने और अपने नियमित सूर्यकेंद्रित प्रक्षेप पथ पर लौटने से पहले एक चक्कर पूरा नहीं करते हैं।

मिनी मून नाम क्‍यों?
– दरअसल, यह एस्टेरॉयड चांद की तरह पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है, इसलिए इसे मिनी मून नाम दिया गया है।
– बेहद कम स्पीड होने की वजह से अगले दो महीने में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी का एक चक्कर भी पूरा नहीं कर पाएगा।
– इससे पहले साल 1981 और 2022 में भी पृथ्वी को 2022NX1 नाम का एक मिनी मून मिला था।

क्‍या यह चांद की तरह दिखेगा?
– वैसे तो पहले भी कई एस्टेरॉयड धरती के चक्कर लगा चुके है, लेकिन 2024 PT5 इतना धुंधला होगा कि इसे आंखों या दूरबीनों से नहीं देखा जा सकेगा।
– इसे सिर्फ 22 मैग्निट्यूड वाले एडवांस ऑब्जरवेटरी से देखा जा सकेगा।

वैज्ञानिकों की करेगा मदद, देगा अंतरिक्ष की जानकारी
– वैज्ञानिकों का कहना है कि 2024 PT5 से उन अंतरिक्ष के एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी मिलेगी, जिनमें वे भी शामिल हैं जो कभी-कभी पृथ्वी से टकराती हैं।
– वैज्ञानिकों को यह उसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति को और बेहतर तरह से समझने में मदद करेगा।

क्या होते हैं एस्टेरायड?
– एस्टेरायड छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं, जो हमेशा सूरज के चारों ओर घूमते रहते हैं।
– यह चट्टानी, धातुयुक्त या बर्फीली वस्तु हो सकती है, और इतनी छोटी है कि उसे ग्रह नहीं माना जा सकता।
– हमारे सोलर सिस्‍टम में एस्‍टेरायड का एक बेल्‍ट है।, जो सौर मंडल के बाहर से आने वाले पिंड से हमारी रक्षा करता है।
– एस्टेरायड सामान्य तौर पर मंगल और बृहस्पति गृह के बीच परिक्रमा करते हैं।
– हमारे सौर मंडल में हजारों की संख्या में एस्टेरायड मौजूद हैं।
– एस्‍टेरॉयड जब तक अंतरिक्ष में रहता है, तो इसे एस्‍टेरॉयड कहते हैं, लेकिन जैसे ही यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो इसे मीटीऑराइट कहा जाता है।

एस्‍टेरॉयड से कितना खतरा
– भविष्य में हमारे ग्रह को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज से है तो वो है एस्टेरॉयड।
– इसके बाद है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग।
– वर्ष 2013 में, एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और रूस के ऊपर फट गया, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए, और व्यापक क्षति हुई।
– उससे पहले 1908 में एक उल्‍कापिंड रूस के साइबेरिया में टकराया था, जिससे काफी नुकसान हुआ था।
– डायनासौर युग का अंत एस्‍टेरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की वजह से हुआ था। इससे पृथ्‍वी का तापमान बहुत ज्‍यादा बढ़ गया था।

भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्‍टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्‍यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्‍सीजन सामान्‍य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।

—————-
2. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्‍लेयर का नया नाम क्‍या है, जिसका ऐलान केंद्र सरकार ने किया?
What is the new name of Port Blair, the capital of Andaman and Nicobar Islands, which was announced by the Central Government?

a. श्री राजेंद्रपुरम
b. श्री पोर्ट पुरम
c. श्री विजयपुरम
d. श्री सुभाषपुरम

Answer: c. श्री विजयपुरम

– केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एंड निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया।
– यह फैसला 13 सितंबर 2024 को हुआ।

क्‍यों नाम बदला गया
– गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के लिए गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।
– इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है।
– चोल साम्राज्य में इस द्वीप ने नौसेना अड्डे की भूमिका निभाई थी।
– इस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सबसे पहले तिरंगा फहराया था।
– सेलुलर जेल में विनायक दामोदर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानी बंद रहे।
– आज यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

पहले भी द्वीपों के नाम बदले जा चुके हैं
– इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 23 जनवरी 2023 को नेताजी की 126वीं बर्थ एनिवर्सरी पर अंडमान और निकोबार आइलैंड के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का फैसला लिया था।
– 28 दिसंबर 2018 में अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप और रॉस द्वीप के नाम बदले थे। हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप, नील द्वीप को शहीद द्वीप और रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप नाम दिया गया था।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
– राजधानी: ‘श्री विजयपुरम’ (पुराना नाम पोर्ट ब्‍लेयर)
– उपराज्‍यपाल: एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी

————-
3. केंद्रीय कैबिनेट ने सितंबर 2024 में ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दी, इस पर दो वर्षों में कितना खर्च होगा?
The Union Cabinet approved ‘Mission Mausam’ in September 2024, how much will it cost in two years?

a. ₹ 1000 करोड़
b. ₹ 2000 करोड़
c. ₹ 3000 करोड़
d. ₹ 4000 करोड़

Answer: b. ₹ 2000 करोड़

– PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11 सितंबर, 2024 को ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दी।
– दो वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये के खर्च किए जाएंगे।
– ताकि चक्रवात, बाढ़, सूखा, और हीटवेव जैसी जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाओं को नियंत्रित किया जा सके।
– भारत में हर तरह की आपदाओं की वजह से हर साल लगभग 10,000 लोगों की मौत होती है।
– मिशन मौसम का उद्देश्य चरम मौसम की घटनाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की भविष्यवाणी करने और उनसे निपटने की भारत की क्षमता को बढ़ाना है।

‘मिशन मौसम’ से लाभ
– ‘मिशन मौसम’ से कृषि, आपदा प्रबंधन, रक्षा, पर्यावरण, एविएशन, जल संसाधन, बिजली, पर्यटन, शिपिंग, परिवहन, एनर्जी, और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों को सीधे फायदा मिलेगा।
– यह शहरी योजना, सड़क और रेल यातायात, समुद्री गतिविधियों, और पर्यावरण की निगरानी में डेटा-आधारित निर्णय लेने को भी सुधार करेगा।
– सूखा को रोकने के लिए क्‍लाउड सीडिंग पर काम होगा, जबकि ज्‍यादा बारिश को रोकने के लिए भी काम होंगे।

किस मंत्रालय के अंतर्गत ‘मिशन मौसम’
– इसके लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत तीन प्रमुख संस्थानों को जिम्‍मा दिया गया है।
(i) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
(ii) इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM)
(iii) नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग (NCMRWF- राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र)
– इन्हें अन्य पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय निकायों, जैसे भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र, राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केन्द्र तथा राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

मिशन मौसम” के महत्वपूर्ण तत्वों में शामिल हैं-
(i) उन्नत सेंसर के साथ अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रह प्रणालियों की तैनाती
(ii) उच्च प्रदर्शन वाले सुपरकंप्यूटर, उन्नत पृथ्वी प्रणाली मॉडल का विकास
(iii) वास्तविक समय डेटा साझा करने के लिए GSI-आधारित स्वचालित निर्णय समर्थन प्रणाली

मौसम संबंधी उपकरण में वृद्धि होगी
– वर्ष 2026 तक डॉपलर रडार, विंड प्रोफाइलर, रेडियोमीटर, और रेडियो सोंडे जैसे उपकरणों की संख्या में कई गुना वृद्धि की जाएगी।
– ये सभी उपकरण मौसम संबंधी जानकारी, जैसे कि सतह, हवा और समुद्रों से डेटा रिकॉर्ड करने के लिए जरूरी होते हैं।

मौसम GPT तैयार होगा
– मौसम GPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित भाषा मॉडल है, जो मौसम की जानकारी देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– इसका उद्देश्य मौसम की भविष्यवाणी, वर्तमान मौसम की स्थिति, और मौसम से संबंधित अन्य जानकारियों को समझने और प्रदान करने में मदद करना है।

GPT का पूरा नाम जेनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर है।
– यह एक प्रकार की आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) है जो मानव की तरह टेक्‍स्‍ट और कंटेंट और अन्‍रू सामग्री बनाने तथा प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तंत्रिका नेटवर्क का उपयोग करती है।
– GPT का उपयोग कई एप्‍लिकेशन में किया जाता है, जिसमें चैटबॉट, सामग्री निर्माण और खोज शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण चैट जीपीटी है।

क्‍लाउड सीडिंग – विदेशों में इसका प्रयोग
– बारिश को दबाने और बढ़ाने की तकनीकों का उपयोग पहले से ही अमेरिका, कनाडा, चीन, रूस और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में सीमित तरीके से क्लाउड सीडिंग, विमान का उपयोग करके किया जा रहा है।
– इनमें से कुछ देशों में फलों के बगीचों और अनाज के खेतों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ओलावृष्टि को कम करने के उद्देश्य से क्लाउड सीडिंग परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिन्हें ओवरसीडिंग कहा जाता है।
– अब भारत में भी इसपर ज्‍यादा रिसर्च होगा और इसकी सटीकता के लिए काम किया जाएगा।

————-
4. अगस्‍त 2024 में देश में खुदरा मुद्रास्फीति (inflation) बढ़कर कितनी हो गई?
How much did the retail inflation increase in the country in August 2024?

a. 3.81%
b. 3.91%
c. 4.92%
d. 3.65%

Answer: d. 3.65%

– 12 सितंबर 2024 को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगस्‍त 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.65% हो गई।
– अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 5.66% हो गई। खासतौर पर सब्जियाँ, फल, पेय पदार्थ, अंडे की कीमतें बढ़ी हैं।

पिछले तीन महीने में खुदरा महंगाई दर
– अगस्‍त 2024 : 3.65%
– जुलाई 2024 : 3.60%
– जून 2024 : 5.08%

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्‍त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

————–
5. इंडिया एक्‍सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the Semicon India 2024 exhibition at India Expo Mart?

a. प्रधानमंत्री
b. राष्‍ट्रपति
c. उपराष्‍ट्रपति
d. गृह मंत्री

Answer: a. प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर 2024 को सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
– यह प्रदर्शनी 11 से 13 सितंबर (तीन दिन) तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्‍सपो मार्ट में आयोजित की गई।
– अमेरिका की सेमी संस्था ने, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, डिजिटल इंडिया, और मेसे म्यूनिख इंडिया के सहयोग से सेमीकॉन इंडिया 2024 की घोषणा की थी।

सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी
– यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मेला है।
– यह इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ-साथ आयोजित हुआ।
– इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया में 26 देशों के 836 स्‍टॉल लगाए गए।
– पहले दिन स्‍मार्ट मैनयुफैक्‍चरिंग वर्कशॉप का आयोजन हुआ।

सेमीकंडक्टर (अर्धचालक पदार्थ) क्‍या है?
– सेमीकंडक्टर एक प्रकार की सामग्री है जो बिजली को आंशिक रूप से प्रवाहित कर सकती है।
– यह न तो पूरी तरह से चालक (जैसे तांबा) होती है और न ही पूरी तरह से इंसुलेटिंग (जैसे रबर)।
– सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी का उपयोग कंप्यूटर, स्मार्टफोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ में किया जाता है।
– उपयोग: सेमीकंडक्टर का उपयोग ट्रांजिस्टर, चिप्स, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक घटकों में किया जाता है।

ग्‍लोबल सेमीकंडक्टर उद्योग में भारत
– भारत ग्‍लोबल सेमीकंडक्टर उद्योग में एक उभरता हुआ खिलाड़ी है, इस क्षेत्र का चिप बाजार वर्ष 2026 तक 55 बिलियन डॉलर (लगभग 55,000 करोड़) से अधिक होने का अनुमान है।
– और भारतीय सेमीकंडक्टर बाजार 2030 तक 100 बिलियन डॉलर को पार कर सकता है।
– इस बाजार से 600,000 से अधिक नौकरियाँ उत्पन्न होने की संभावना है।
– यह इवेंट इस बाजार की पूरी क्षमता को खोलने और भारत की सेमीकंडक्टर में महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेगा

SEMI (Semiconductor Equipment and Materials International)
– SEMI एक संगठन है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने और डिज़ाइन करने वाली कंपनियाँ शामिल हैं।
– अध्यक्ष और सीईओ : अजीत मनोचा

————–
6. भारत-ओमान के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘अल नजाह’ का आयोजन कहां हुआ?
Where was the India-Oman joint military exercise ‘Al Najah’ held?

a. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम
b. राजस्थान के महाजन
c. ओमान के सलालाह
d. ओमान के मस्कट

Answer: c. ओमान के सलालाह

– इस अभ्‍यास में भारतीय सेना की टुकड़ी में 60 कर्मी शामिल थे। इसका प्रतिनिधित्व मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन ने किया।

‘अल नजाह’ सैन्‍य अभ्‍यास
– आयोजन कब : 3 से 26 सितंबर 2024
– कहां : ओमान के सलालाह
– संस्‍करण : पांचवां (2024)
– पिछला संस्‍करण : चौथा (राजस्थान के महाजन में)
– इसे वर्ष 2015 से हर दो साल में भारत-ओमान के बीच आयोजित किया जाता है।

————–
7. किस पार्टी के तत्‍कालीन महासचिव सीताराम येचुरी का निधन 12 सितंबर 2024 को हो गया?
Sitaram Yechury, the then general secretary of which party, passed away on 12 September 2024?

a. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
b. भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (मार्क्सवादी)
c. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
d. आजाद समाज पार्टी (एएसपी)

Answer: b. भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)]

– वह 72 वर्ष के थे।
– वे AIIMS, नई दिल्ली में एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (तीव्र श्वसन तंत्र संक्रमण) के लिए इलाज करा रहे थे।

सीताराम येचुरी
– जन्म: 12 अगस्त 1952, मद्रास (अब चेन्नई)
– उनका पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ, और उन्होंने दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
– 1970 के दशक में JNU में छात्र राजनीति के दौरान सक्रिय हुए।
– बाद में स्‍टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के प्रेसिडेंट भी नियुक्‍त हुए।
– 1992 से सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य थे।
– वे 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सांसद थे।
– 2015 में, सीताराम येचुरी को CPIM का महासचिव चुना गया। उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा था।
– निधन : 12 सितंबर 2024

————–
8. भारत की दूसरी सबसे बड़ी तितली प्रजाति (साउथर्न बर्डविंग) कहां पाई गई?
Where was India’s second largest butterfly species (Southern Birdwing) found?

a. डिब्रूगढ़ जिला
b. कोरापुट जिला
c. मदुरै जिला
d. अनंतपुर जिला

Answer: c. मदुरै जिला (तमिलनाडु)

– यह तितली मदुरै जिले के चथिरापट्टी के पास द अमेरिकन कॉलेज के सैटेलाइट कैंपस में पाई गई।
– द हिन्‍दू न्‍यूज के अनुसार सितंबर 2024 में इसकी जानकारी मिली।
– इसका नाम साउथर्न बर्डविंग है।
– यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी तितली प्रजाति है।
– भारत की पहली सबसे बड़ी तितली गोल्डन बर्डविंग है।

साउथर्न बर्डविंग
– साउथर्न बर्डविंग का वैज्ञानिक नाम ट्रोइड्स मिनोस है।
– सह्याद्री बर्डविंग भी कहा जाता है।
– यह दक्षिणी भारत में पाई जाती है।
– इसके पंखों के फैलाव 140-190 मिमी है।
– यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी तितली है।

————–
9. विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World First Aid Day celebrated?

a. सितंबर के पहले शनिवार
b. सितंबर के दूसरे शनिवार
c. सितंबर के तीसरे शनिवार
d. सितंबर के चौथे शनिवार

Answer: b. सितंबर के दूसरे शनिवार (2024 में 14 सितंबर)

2024 की थीम
– प्राथमिक चिकित्सा और खेल
– First Aid and Sports

– इस थीम का उद्देश्‍य एथलीट और दर्शकों के बीच फर्स्ट एड की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है इसके बारे में लोगों को जागरूक करना।
– इस दिवस की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) ने वर्ष 2000 में की थी।
– यह दिवस किसी चोट या हादसे के दौरान प्राथमिक चिकित्‍सा के तहत्‍व को बताता है।

————–
10. राष्ट्रीय हिन्‍दी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Hindi Day celebrated?

a. 10 जनवरी
b. 14 सितंबर
c. 18 सितंबर
d. 21 सितंबर

Answer: b. 14 सितंबर

– राष्ट्रीय हिन्दी दिवस हर साल भारत में 14 सितंबर को मनाया जाता है।
– इसके अलावा 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

– राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की बात करें तो, इसी दिन साल 1949 में संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा (Official Language) होगी। यह हिन्‍दी भाषी राज्‍यों में कम्‍युनिकेशनल के लिए उपयोग किया जाएगा।
– अंग्रेजी सहयोगी आधिकारिक भाषा है और राज्यों के साथ संवाद करते समय इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है।

————–
11. भारत में अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) कब मनाया जाता है?
When is Engineers Day celebrated in India?

a. 14 सितंबर
b. 15 सितंबर
c. 16 सितंबर
d. 17 सितंबर

Answer: b. 15 सितंबर

2024 की थीम
– एक टिकाऊ विश्व के लिए इंजीनियरिंग समाधान
– Engineering solutions for a sustainable world.

– भारत सरकार द्वारा साल 1960 में डॉ. एम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि (15 सितंबर) को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था।
– उनका जन्‍म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था।
– सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए किंग जॉर्ज पंचम ने उन्हें ब्रिटिश इंडियन एम्पायर के नाइट कमांडर के सम्मान से भी नवाज़ा था।
– विश्वेश्वरैया को वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
– वह कर्नाटक के मांड्या ज़िले में बने कृष्णराज सागर बांध के निर्माण के मुख्य स्तंभ माने जाते हैं।
– उन्होंने हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने का सिस्टम भी दिया।
– दक्षिण भारत के मैसूर को एक विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। , भद्रावती आयरन एंड स्टील व‌र्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फ़ैक्टरी, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ़ मैसूर समेत कई संस्थान उनकी कोशिशों का नतीजा हैं।
– इन्हें कर्नाटक का भगीरथ भी कहा जाता है।
– वह 32 साल के थे, जब उन्होंने सिंधु नदी से सक्खर कस्बे को पानी भेजने का प्लान तैयार किया जो सभी इंजीनियरों को पसंद आया।
– वह मैसूर के 19वें दीवान थे जिनका कार्यकाल साल 1912 से 1918 के बीच रहा।
– उनका निधन 14 अप्रैल 1962 को हुआ था।

————–
12. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Democracy Day celebrated?

a. 10 जनवरी
b. 14 सितंबर
c. 15 सितंबर
d. 21 सितंबर

Answer: c. 15 सितंबर

– लोकतंत्र दिवस का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने वर्ष 2007 में घोषित किया था।

—————
13. अल्जीरिया के राष्‍ट्रपति का नाम बताएं, जिन्‍हें सितंबर 2024 में दूसरी बार चुना गया?
Name the President of Algeria, who has been elected for the second time in September 2024?

a. नादिर लारबौई
b. अब्देलमजीद तेब्बौने
c. रोबन वेन्‍नोज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. अब्देलमजीद तेब्बौने

– तेब्बौने को 95% वोट मिले।
– सेना द्वारा समर्थित तेब्बौने को उदारवादी इस्लामवादी हसनी चेरिफ और उदारवादी धर्मनिरपेक्षतावादी औशिचे से नाममात्र का विरोध झेलना पड़ रहा था।
– अल्‍जीरिया में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस भंडार है। पेट्रोलियम भंडर के मामले में दुनिया में इसका स्‍थान 16वां और प्राकृतिक गैस भंडार में 9वां स्‍थान है।

अल्जीरिया
– राजधानी: अल्जीयर्स
– राष्‍ट्रपति: अब्देलमजीद तेब्बौने
– प्रधानमंत्री: नादिर लारबौई
– पड़ोसी देश: लीबिया, नाइजर, माली, मॉरिटानिया, मोरक्‍को
– समुद्र: अल्बोरन सागर, यह भूमध्‍य सागर का सबसे पश्चिमी हिस्‍सा है।

—————
14. किस देश को ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का 10वां सदस्‍य बनाया गया?
Which country has been made the 10th member of the BRICS New Development Bank (NDB)?

a. यूएसए
b. जापान
c. पाकिस्‍तान
d. अल्जीरिया

Answer: d. अल्जीरिया

– अल्जीरिया को ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में शामिल करने का नोटिफिकेशन सितंबर 2024 में जारी किया गया।

ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)
– इसे ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा 2014 में स्थापित किया गया था।
– यह बैंक इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते हुए अर्थव्यवस्थाओं में इनोवेशन और कटिंग-एज तकनीक के माध्यम से तेज विकास के लिए सहायता प्रदान करने के लिए गठित किया गया था।
– सितंबर 2021 में NDB में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, और उरुग्वे को शामिल किया गया था।
– मार्च 2024 में मिस्र को भी शामिल किया गया।
– सितंबर 2024 में अल्‍जीरिया में इसका सदस्‍य बन गया।
– अफ्रीका के प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यातक के रूप में, अल्जीरिया की सदस्यता से उसके आर्थिक विकास की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

NDB के कुल 10 सदस्‍य
– संस्‍थापक सदस्‍य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका
– सदस्‍य: बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे, मिस्र और अल्जीरिया

ब्रिक्‍स सदस्‍य:
– Brazil
– Russia
– India
– China
– South Africa
– Iran
– Egypt
– Ethiopia
– United Arab Emirates

ब्रिक्‍स न्‍यू डेवलपमेंट बैंक
– प्रेसिडेंट: डिल्मा रूसेफ
– हेडक्‍वार्टर: शंघाई (चीन)
– रीजनल ऑफिस: [1] जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), [2] साओ पाउलो (ब्राजील), [3] गिफ्ट सिटी (गुजरात, भारत) और [4] मॉस्को, रूस
– स्‍थापना: बैंक की स्थापना का विचार भारत द्वारा 2012 में दिल्ली में आयोजित चौथे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित किया गया था। 15 जुलाई 2014 को, ब्राज़ील के फोर्टालेज़ा में आयोजित छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन , ब्रिक्स राज्यों ने नए विकास बैंक पर समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो बैंक के कानूनी आधार के लिए प्रावधान करता है। जुलाई 2015 में 7 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में न्यू डेवलपमेंट बैंक पर समझौते के लागू होने की घोषणा की गई। इसका पहला अध्‍यक्ष के.वी. कामथ को नियुक्‍त किया गया था।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *