5 जुलाई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 5 जुलाई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. हेमंत सोरेन जुलाई 2024 में कौन सी वीं बार झारखंड के मुख्‍यमंत्री बने?
In July 2024, which number term did Hemant Soren become the Chief Minister of Jharkhand?

a. पहली बार
b. दूसरी बार
c. तीसरी बार
d. चौथी बार

Answer: c. तीसरी बार

– हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार राज्‍य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
– इससे पहले 3 जुलाई 2024 को चंपई सोरेने ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
– राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।
– हेमंत सोरेन के राजनीतिक दल का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) है।
– इसके साथ ही तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने वाले तीसरे सीएम बन गए हैं।
– पहले उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 और दिसम्बर 2019 से जनवरी 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
– उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।
– झारखंड में वर्ष 2019 से महागठबंधन की सरकार चल रही थी।

ED ने किया था गिरफ्तार
– झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था।
– जिस पर 28 जून 2024 को उन्हें हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।

राजधानी: रांची
भाषा: हिंदी, उर्दू,बांग्ला, खोरठा, नागपुरी, कुरमाली, पंचपरगनिया
आबादी: 2 करोड़ 59 लाख (2001)
पड़ोसी राज्‍य: बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश

—————
2. देश का अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Additional National Security Adviser) किसे नियुक्‍त किया गया?
Who was appointed as the Additional National Security Adviser of the country?

a. राजिंदर खन्‍ना
b. टीवी रविचंद्रन
c. पवन कपूर
d. नितिन अग्रवाल

a. राजिंदर खन्‍ना (पूर्व रॉ प्रमुख)

– पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है।
– उनकी नियुक्ति 2 जुलाई को हुई है।
– वह राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के नेतृत्‍व में काम करेंगे।

—————
3. उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy National Security Advisor) पद पर किन दो लोगों की नियुक्ति की गई?
Which two people were appointed to the post of Deputy National Security Advisor?

a. राजिंदर खन्‍ना और दीपक पाठक
b. टीवी रविचंद्रन और नितिन अग्रवाल
c. पवन कपूर और टीवी रविचंद्रन
d. पवन कपूर और नितिन अग्रवाल

Answer: c. पवन कपूर और टीवी रविचंद्रन

– दोनों अधिकारियों को 2 जुलाई 2024 को डिप्‍टी एनएसए बनाया।
– टीवी रविचंद्रन तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के विशेष निदेशक के पद पर हैं।
– जबकि पवन कपूर 1990 बैच के IFS अधिकारी हैं। उन्होंने भारत के लिए विदेश में कई मिशनों में काम किया है।
– इसके अलावा पूर्व सीमा सुरक्षा बल (BSF) प्रमुख पंकज कुमार सिंह डिप्टी एनएसए के रूप में पहले से हैं यानि अब देश को तीन डिप्‍टी एनएसए मिले हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS – National Security Council Secretariat)
– एक कार्यकारी सरकारी एजेंसी है जिसका काम राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हित के मामलों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को सलाह देना है । इसकी स्थापना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 नवंबर 1998 को की थी, जिसके पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा थे।
– एनएससी भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की त्रिस्तरीय संरचना का शीर्ष निकाय है जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रयोग करता है।

NSCS में पद
– NSA: अजित डोभाल
– एडिशनल NSA: राजिंदर खन्‍ना (पूर्व रॉ चीफ)
– डिप्‍टी NSA: पवन कपूर, टीवी रविचंद्रन और पंकज कुमार सिंह
– सैन्य सलाहकार: संदीप सिंह (वायुसेना के पूर्व उप-प्रमुख एयर मार्शल)
– राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक: रिटायर्ड वाइस एडमिरल अशोक कुमार (नौसेना के पूर्व उप-प्रमुख)

सदस्य – चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (अनिल चौहान), रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह), विदेश (एस जयशंकर), गृह (अमित शाह), वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) और नीति आयोग के उपाध्यक्ष (सुमन बेरी)

————–
4. लोकसभा में सांसदों की शपथ के नियम में बदलाव किया गया, इसके तहत क्‍या नया प्रावधान है?
There has been a change in the oath rules for MPs in Lok Sabha. What is the new provision under this?

a. शपथ के अलावा कोई नारा नहीं
b. शपथ के अलावा कोई टिप्पणी नहीं
c. शपथ के बाद सदन से तुरंत बाहर जाना
d. a और b दोनों

d. a और b दोनों

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 3 जुलाई 2024 को सांसदों के शपथ के नियमों में बदलाव किया है।
– इसके ल‍िए स्‍पीकर ने नियम 389 में संशोधन कर दिया है।
– नए नियम के मुताबिक, अब सांसदों की शपथ के बाद अब कोई भी नारा लगाने की अनुमति नहीं होगी।
– ओम बिरला ने ‘अध्यक्ष के निर्देशों’ में ‘निर्देश-1’ में एक नया क्लॉज जोड़ा है।
– इसके मुताबिक, अब सदस्य सिर्फ शपथ लेंगे और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
– इस दौरान वे किसी भी अन्य शब्द या किसी मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे।

– दरअसल, 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था।
– इस पर बाकी सांसदों ने आपत्ति जताई थी।
– ओवैसी के अलावा कई अन्य सांसदों ने भी अलग-अलग नारे लगाए थे।
– राहुल गांधी ने शपथ के बाद जय हिन्द और जय संविधान का नारा लगाया था।
– वहीं बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने हिंदू राष्ट्र की जय का नारा लगाया था।
– इसके अलावा अयोध्या से सपा सांसद अवधेश राय ने शपथ ली तो जय अयोध्या, जय अवधेश के नारे लगा लगाए।
– हेमा मालिनी ने शपथ की शुरुआत राधे-राधे से की थी।
– इन नारों को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया था कि सांसद शपथ ग्रहण के जरिए अपना-अपना राजनीतिक संदेश भेज रहे हैं।

————-
5. पहली बार के. सरस्वती अम्मा पुरस्कार किस लेखिका को दिया गया?
Which writer was given the K. Saraswati Amma Award for the first time?

a. अमृता प्रीतम
b. अलका सरागवी
c. पी. गीता
d. सारा जोसेफ

Answer: c. पी. गीता

– लेखिका, आलोचक और नारीवादी कार्यकर्ता पी. गीता को 29 जून 2024 को ये पुरस्‍कार मिला।
– के. सरस्वती अम्मा पुरस्कार, नारीवादी अध्ययन के लिए विंग्स (महिला एकीकरण और खेल के माध्यम से विकास) केरल द्वारा स्थापित किया गया।
– एमटी वासुदेवन नायर की स्क्रिप्‍ट पर उनकी रचना आन थचुकल (पुरुष रचनाएँ) को यह पुरस्कार मिला।
– ये पुस्तक साहित्य में लैंगिक प्रतिनिधित्व (gender representation) की आलोचनात्मक जांच का उदाहरण है।

के. सरस्वती अम्मा
– के. सरस्वती अम्मा एक मलयालम नारीवादी लेखिका थीं, अपने समय में उन्हें ‘पुरुषों से नफरत करने वाली’ कहा जाता था।
– उनकी कहानियों में पुरुषों और प्रेम के बारे में महिलाओं के भ्रम को तोड़ पितृसत्ता और परंपरा पर कटु प्रहार दिखाया गया।”

————-
6. नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसकी नियुक्ति की गई है?
Who has been appointed as the new Prime Minister of Netherlands?

a. डिक स्कोफ
b. सिंट मार्टेन
c. गिल्मर पिसास
d. अरूबा

Answer: a. डिक स्कोफ

– डच राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने 2 जुलाई 2024 को नए प्रधानमंत्री डिक स्कोफ़ और 15 अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।
– डिक स्कोफ़, डच खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख हैं।
– वह मार्क रूटे की जगह लेंगे जिन्‍हें नाटो का महासचिव बना दिया गया है।

राजधानी: एम्स्टर्डम
भाषा: डच
आबादी: 1.77 करोड़ (2022)
मुद्रा: यूरो
पड़ोसी देश: बेल्जियम और जर्मनी

————-
7. विश्व ज़ूनोज़ दिवस (World Zoonoses Day) कब मनाया जाता है?
When is World Zoonoses Day observed?

a. 08 जुलाई
b. 07 जुलाई
c. 06 जुलाई
d. 05 जुलाई

c. 06 जुलाई

– एक संक्रामक रोग जो जानवरों से मनुष्यों तक विभिन्न प्रजातियों में फैलता है, उसे जुनोसिस डिजीज कहते हैं।
– इसे इन्फ्लूएंजा, इबोला और वेस्ट नाइल वायरस जैसी जूनोटिक बीमारी के खिलाफ पहले टीकाकरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

————-
8. वैश्विक क्षमा दिवस (Global Forgiveness Day) कब मनाया जाता है?
When is Global Forgiveness Day celebrated?

a. 5 जुलाई
b. 6 जुलाई
c. 7 जुलाई
d. 8 जुलाई

Answer: c. 7 जुलाई

– वैश्विक क्षमा दिवस लोगों को अपने रिश्तों को ठीक करने का मौका देता है।
– क्षमा करना आवश्यक है, विशेष रूप से हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शांति के लिए।

————-
9. शंघाई शिखर सम्‍मेलन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्‍व किसने किया?
Who represented India at the Shanghai Summit 2024?

a. नरेंद्र मोदी
b. राजनाथ सिंह
c. एस जयशंकर
d. विवेक काटजू

Answer: c. एस जयशंकर

– 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का आयोजन हुआ।
– इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत-चीन के मुद्दों पर चर्चा की।

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता
– दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर चर्चा हुई।
– जयशंकर ने सीमावर्ती इलाकों में विवादित मुद्दों के जल्द समाधान की जरूरत पर जोर दिया।
– दोनों नेताओं के बीच सीमावर्ती इलाकों में विवादित मुद्दों को जल्द निपटाने के लिए राजनयिक और सैन्य प्रयासों को दोगुना करने पर सहमति बनी।
– SCO में भारत, चीन, पाकिस्तान, रूस समेत 9 देश शामिल हुए।
– SCO का गठन 1996 में शंघाई में हुआ था।

कजाकिस्तान
– इसका ज्यादातर हिस्‍सा मध्य एशिया में है, और एक हिस्सा पूर्वी यूरोप में है।
– यह भूमि क्षेत्र के हिसाब से दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश और सबसे बड़ा भूमि से घिरा देश है।
– राजधानी : अस्‍ताना
– मुद्रा : कजाकिस्तान तेंगे
– जनसंख्‍या 1.96 करोड़ (2022)
– महाद्वीप: यूरोप, एशिया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य
– चीन
– रूस
– कज़ाकिस्‍तान
– किर्गिज़स्तान
– तजाकिस्तान
– उज्बेकिस्तान
– भारत (एससीओ के साथ भारत का जुड़ाव 2005 में एक पर्यवेक्षक देश के रूप में शुरू हुआ था। 2017 में अस्ताना शिखर सम्मेलन में यह एससीओ का पूर्ण सदस्य बन गया।)
– पाकिस्तान
– ईरान (2022 में जुड़ा और 2023 में स्‍थाई सदस्‍य बना)

शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
– स्थापना : 15 जून 2001
– मुख्यालय : बीजिंग, चीन

PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *