PDF Download: Click here
1. लोकसभा चुनाव 2024 में कितनी सीटें जीतकर भाजपा बहुमत से पीछे रह गई और अब सहयागी दलों पर आश्रित होना पड़ रहा है?
How many seats did BJP win in the Lok Sabha elections 2024, missing the majority and now having to depend on allies?
a. 270
b. 240
c. 180
d. 37
Answer: b. 240
कुल सीटें: 543
बहुमत का आंकड़ा: 272
BJP: 240 (-63)
कांग्रेस: 99 (+47)
NDA: 292 (-61)
INDIA: 234 (143)
– 10 साल बाद गठबंधन सरकार का दौर लौट रहा है।
– लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना का पूरा दिन रोमांचक रहा।
– लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत हासिल किया है। लेकिन बीजेपी अकेले दम पर इसमें पीछे रह गई।
– यहां तक कि अयोध्या (फैजाबाद) जैसी सीट पर हार ने सवाल खड़े किए, हालांकि दक्षिण भारत में विस्तार से कुछ मरहम जरूर लगा।
– भाजपा को 240 सीटें और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।
– दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं, हालांकि BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं।
– वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं।
लंबे समय बाद किंगमेकर की भूमिका
– 2014 और 2019 में भी NDA की सरकार थी, हालांकि BJP के पास पूर्ण बहुमत था। इसकी वजह से PM मोदी ने जो चाहा, वो फैसले किए।
– 2024 के लोकसभा चुनाव ने दो नेता किंगमेकर बनकर उभरे हैं – JDU के नीतीश कुमार और TDP के N चंद्रबाबू नायडू।
– नरेंद्र मोदी की सरकार बन भी जाती है, तो पूरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री को रस्सी पर चलने वाले खिलाड़ी की तरह बैलेंस बनाकर चलना होगा। वरना, कभी भी कुर्सी की टांग खिसक सकती है।
किस पार्टी को कितनी सीटें
कुल सीटें: 543
– BJP: 240
– कांग्रेस: 99
– समाजवादी पार्टी: 37
– तृणमूल कांग्रेस: 29
– DMK: 22
– TDP: 16
– JDU: 12
– शिवसेना (उद्धाव गुट): 9
– NCP (शरद पवार): 8
– शिवसेना (शिंदे गुट): 7
– LJP: 5
– YSRCP: 4
– RJD: 4
– CPI (M): 4
– AAP: 3
बाकी अन्य
गठबंधन को कितनी सीटें मिली
गठबंधन : 2024 : 2019
NDA: 292(-61) : 353
INDIA: 234(143) : 91
Other: 17(-82) : 99
इस जनादेश के क्या मायने हैं?
– एनडीए को 400 पार और पार्टी को 370 पार ले जाने की भाजपा की रणनीति कामयाब नहीं हो पाई।
– जनादेश बताता है कि गठबंधन की अहमियत का दौर 10 साल बाद फिर लौट आया है। भाजपा के पास अकेले के बूते अब वह आंकड़ा नहीं है, जिसके सहारे वह अपना एजेंडा आगे बढ़ा सके।
– एग्जिट पोल्स की भी हवा निकल गई। 11 एग्जिट पोल्स में एनडीए को 340 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। तीन सर्वेक्षणों में तो एनडीए को 400 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान था। रुझानों/नतीजों में एनडीए उससे तकरीबन 100 सीट पीछे है।
– रोजगार, महंगाई, संविधान जैसे मुद्दे हावी रहे।
यूपी ने बड़ा उलटफेर किया
– उत्तर प्रदेश जैसे सबसे अहम राज्य के नतीजे देखते हैं तो तस्वीर इस बार अलग नजर आती है।
– यहां भाजपा 33 सीटों सिमट गई। जबकि सहयोगी को 3 सीटें मिली।
– जबकि 2014 में यहां भाजपा ने 71 और 2019 में 62 सीटें जीती थीं। सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को इसी राज्य से हुआ है।
– समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने सबको चौंका दिया।
– INDIA गठबंधन ने 43 सीटें (सपा 37 और कांग्रेस 6) जीतीं।
– आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने भी शानदार जीत हासिल की।
किन राज्यों में बीजेपी को झटका
– यूपी
– महाराष्ट्र
– पश्चिम बंगाल
– बिहार
– राजस्थान
– पंजाब
– हरियाणा
– झारखंड
————
2. ओडिशा विधानसभा चुनाव में किस दल को बहुमत मिला?
Which party got majority in Odisha Assembly elections?
a. भाजपा
b. कांग्रेस
c. बीजेडी
d. टीडीपी
Answer: a. भाजपा [78 सीटें]
– ओडिशा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक उलटफेर हुआ है।
– 147 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 78 सीटें जीत ली हैं।
– इसी के साथ बीजू जनता दल (BJD) के नवीन पटनायक का 24 साल का मुख्यमंत्री का कार्यकाल खत्म हो गया।
– यहां सत्ता विरोधी लहर के साथ-साथ पूर्व ब्यूरोक्रेट वीके पांडियन के खिलाफ पार्टी में आक्रोश भी था।
ओडिशा विधानसभा चुनाव रिजल्ट
– Total Seat: 147
– BJP : 78
– BJD : 51
– कांग्रेस : 14
नवीन पटनायक के लिए झटका
– नवीन पटनायक पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे हैं। अगर इस बार छठी बार सीएम बनने का मौका मिलता, तो वह सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन जाते।
नोट- देश में सबसे ज्यादा 9 बार सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के नाम पर है। हालांकि यह रिकॉर्ड सबसे लंबे समय का सीएम बनने का नहीं है।
ओडीशा
– राजधानी : भुवनेश्वर
– गवर्नर: रघुवर दास
————-
3. आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस दल को बहुमत मिला?
Which party got majority in Andhra Pradesh Assembly elections?
a. भाजपा
b. कांग्रेस
c. YSRCP
d. टीडीपी
Answer: d. टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) [135 सीटें]
– तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष N चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
– उन्होंने विधानसभा चुनाव में YS जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस पार्टी को करारी हार दी है। चुनाव तक उनकी सरकार थी।
– यहां NDA के साथ TDP और JSP (एक्टर पवन कल्याण की पार्टी) ने मिलकर चुनाव लड़ा।
– N चंद्रबाबू नायडू लोकसभा चुनाव में किंगमेकर भी बनकर उभरे हैं। TDP ने 16 सीटें जीती हैं।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट
– Total Seat: 175
– TDP: 135
– JSP: 21
– BJP: 8
– YSRCP: 11
आंध्र प्रदेश
– राजधानी: ——-
– गवर्नर: रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर
————-
4. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस दल को बहुमत मिला?
Which party got majority in Arunachal Pradesh Assembly elections?
a. भाजपा
b. कांग्रेस
c. NPP
d. PPA
Answer: a. भाजपा [46 सीटें]
– यहां के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मेन सहित भाजपा के दस उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए।
– 60 में से मात्र 50 सीटों पर मतदान हुआ था।
– बीजेपी ने 60 में से 46 सीटों पर जीत हासिल की।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट
– Total Seat: 60
– BJP: 46
– NPP: 5
– PPA: 2
– कांग्रेस: 1
अरुणाचल प्रदेश
– राजधानी – ईटानगर
– गवर्नर – कैवल्य विक्रम परनाइक
————–
5. सिक्किम विधानसभा चुनाव में किस दल को बहुमत मिला?
Which party got majority in Sikkim Assembly elections?
a. भाजपा
b. कांग्रेस
c. SKM
d. SDF
Answer: c. SKM (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) [31 सीटें]
– यहां पर SKM (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) ने सत्ता में वापसी की है।
– चुनाव से पहले इस पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था।
– यहां पर एक बार फिर से प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
सिक्किम विधानसभा चुनाव रिजल्ट
– कुल सीटें: 32
– SKM: 31
– SDF: 1
सिक्किम
– राजधानी: गंगटोक
– गवर्नर: लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
————–
6. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Environment Day celebrated?
a. 4 जून
b. 5 जून
c. 6 जून
d. 7 जून
Answer: b. 5 जून
वर्ष 2024 की थीम
– भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता
– Land Restoration, Desertification and Drought Resilience.
मेजबान देश
– हर साल एक मेजबान देश तय किया जाता है। 2024 में मेजबान देश सऊदी अरब है।
दिवस की थीम का महत्व
– एशिया और प्रशांत क्षेत्र, जहाँ दुनिया की दो-तिहाई आबादी रहती है, जल संकट और भूमि क्षरण के बढ़ते प्रभावों का सामना कर रहा है।
– व्यापक कृषि, वनों की कटाई और अनियंत्रित शहरीकरण और फैलाव जैसे कारकों के कारण भूमि-उपयोग परिवर्तन और भूमि क्षरण, कई भूमि पारिस्थितिकी प्रणालियों की जैव विविधता को कम कर रहे हैं।
– इससे स्वस्थ मिट्टी में भारी मात्रा में कार्बन जमा होता है।
– जलमार्गों में परिवर्तन, प्रदूषण और जल संसाधनों की असंतुलित खपत जल-संबंधी तनाव और जलीय जैव विविधता को कम कर रही है।
– वैश्विक स्तर पर हर 5 सेकंड में एक फुटबॉल पिच के बराबर मिट्टी का क्षरण होता है।
– जबकि 3 सेंटीमीटर ऊपरी मिट्टी बनाने में 1,000 साल लगते हैं।
————
7. आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Innocent Children Victims of Aggression observed?
a. 4 जून
b. 5 जून
c. 6 जून
d. 7 जून
Answer: a. 4 जून
– संयुक्त राष्ट्र (UN) दुनिया भर में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है।
– दरअसल, 1982 को इजराइल की हिंसा में फिलिस्तीन और लेबनान के बच्चों को युद्ध की हिंसा का शिकार होना पड़ा था और फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र से इस बारे में कदम उठाने का आग्रह किया था। इसी के बाद यह दिवस घोषित किया गया।
– वर्ष 2022 में युद्ध और आक्रामकता की वजह से 8,630 बच्चे मारे गए।
————-
8. भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के किस प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की?
Indian cricketer Dinesh Karthik announced his retirement from which format of cricket?
a. टेस्ट
b. ODI
c. T20I
d. सभी प्रारूप
Answer: d. सभी प्रारूप (टेस्ट, ODI & T20I)
– भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने 1 जून 2024 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
– वह भारतीय टीम के विकेटकीपर भी हैं।
– विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आईपीएल में 257 मैच खेले और 26.32 की औसत से 4,842 रन बनाए।
– कार्तिक आरसीबी के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं।
– कार्तिक ने 26 टेस्ट मैचों में 1025 रन बनाए।
– कार्तिक ने 94 वनडे मैचों में 1,792 रन और नौ अर्धशतक बनाए।
– T20I में उन्होंने 60 मैचों में 686 रन बनाए।
————-
9. संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि का नाम बताएं, जो 37 साल की विदेश सेवा के बाद रिटायर्ड हुईं?
Name the first woman Permanent Representative of India to the United Nations, who retired after 37 years of foreign service?
a. सेजल गुप्ता
b. रुचिरा कंबोज
c. मुस्कान अग्रवाल
d. पवनदीप कौर
Answer: b. रुचिरा कंबोज
– रुचिरा कंबोज 37 साल की विदेश सेवा के बाद 1 जून 2024 को रिटायर्ड हुईं।
– 37 साल सेवा के बाद उन्होंने भूटान, दक्षिण अफ्रीका और यूनेस्को में भारतीय दूत के रूप में कार्य किया।
– रुचिरा कंबोज ने 02 अगस्त 2022 को संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि (परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव) का पदभार संभाला था।
– उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा “असाधारण वर्षों और अविस्मरणीय अनुभवों के लिए धन्यवाद भारत,”
रुचिरा कंबोज
– रुचिरा कंबोज 1987 बैच की IFS ऑफिसर है।
– वह भूटान, दक्षिण अफ्रीका और यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं।
– रुचिरा भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत बनी थीं।
– मूलत: लखनऊ की रहने वाली हैं।
यूएन में स्थायी प्रतिनिधि (Permanent representative)
– यूएन के जितने मेंबर कंट्री हैं। उनके डिप्लोमेटिक मिशन के हेड को यूएन में परमानेंट मेंबर कहते हैं।
– उनका दफ्तर अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में यूएन बिल्डिंग में होता है।
संयुक्त राष्ट्र
– महासचिव : एंटोनियो गुटेरेस
– मुख्यालय : न्यूयॉर्क, अमेरिका
PDF Download: Click here