PDF Download: Click here
1. किस देश की राजधानी बिश्केक में अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर हमले के बाद भारतीय और पाकिस्तानी दूतावास ने अपने छात्रों से घर के अंदर रहने को कहा?
After the attack on international students in Bishkek, the capital of which country, the Indian and Pakistani embassies asked their students to stay indoors?
a. ताजिकिस्तान
b. किर्गिस्तान
c. उज्बेकिस्तान
d. तुर्कमेनिस्तान
Answer: b. किर्गिस्तान
किर्गिस्तान
– यह लैंडलॉक्ड देश है।
– राजधानी – बिश्केक
– राष्ट्रपति – सदिर जपारोव
– मुद्रा – किर्गिजस्तानी सोम
– आबादी – 70 लाख
– पड़ोसी देश – कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 मई 2024 को बिश्केक में मेडिकल विश्वविद्यालयों के कुछ हॉस्टल और निजी आवासों पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया।
– इनमें भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी स्टूडेंट्स रहते हैं।
– भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने भारतीय छात्रों को घरों के अंदर ही रहने को कहा है।
– इस हिंसक हमले में पाकिस्तानी छात्रों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है।
– इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कहा है कि किर्गिस्तान में हजारों पाकिस्तानी छात्रों पर हमला हो रहा है। पार्टी ने कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें एक भीड़ को रात में सड़क पर चलते और दौड़ते देखा गया।
बिश्केक में कैसे भड़की हिंसा
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 13 मई को किर्गिज़ और मिस्र के स्टूडेंट्स के बीच लड़ाई हो गई थी।
– इस मारपीट का वीडियो ऑनलाइन वायलर होने के बाद मामला बढ़ गया।
– बाद में इसका आरोप गलत तरीके से पाकिस्तानियों पर मढ़ दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए।
– सोशल मीडिया पर छात्रों ने बताया कि स्थानीय लोग, बंदूक और डंडों के जरिए हमले कर रहे हैं। उनके हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई है। खिड़कियों पर पत्थर मारे जा रहे हैं।
– इसके बाद भीड़ ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल और निजी आवासों पर हमला कर दिया।
– इनमें भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी स्टूडेंट्स रहते हैं।
किर्गिस्तान में कितने भारतीय स्टूडेंट
– विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 14,500 भारतीय छात्र किर्गिस्तान में रहते हैं।
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की
– किर्गिस्तान में भारतीय मिशन ने राजधानी बिश्केक में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को निशाना बनाने वाली बड़े पैमाने पर भीड़ हिंसा की खबरों के बीच अपने नागरिकों को “फिलहाल” घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
– भारतीय दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि – हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं। स्थिति फिलहाल शांत है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें।
एस जयशंकर ने क्या कहा?
– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह बिश्केक में भारतीय छात्रों की सेफ्टी की निगरानी कर रहे हैं। “स्थिति अब कथित तौर पर शांत है। छात्रों को दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने की दृढ़ता से सलाह है।
————–
2. फ़्रांस ने अपने नियंत्रण वाले द्वीप न्यू कैलेडोनिया में मई 2024 में हिंसक प्रदर्शन के बाद आपातकाल लागू किया, यह किस महासागर में स्थित है?
France imposed a state of emergency in New Caledonia, an island under its control, after violent demonstrations in May 2024. It is located in which ocean?
a. अटलांटिक महासागर
b. हिन्द महासागर
c. आर्कटिक महासागर
d. प्रशांत महासागर
Answer: d. प्रशांत महासागर
क्या मामला है?
– फ्रांस ने मई 2024 में न्यू कैलेडोनिया में मतदान नियमों में बदलाव वाला विधेयक (बिल) पास किया था।
– इसका उद्देश्य 10 वर्षों से अधिक समय से न्यू कैलेडोनिया में रहने वाले फ्रांसीसी निवासियों को मतदान का अधिकार देना है।
– इससे यहां के मूल निवासियों (‘कनक’ जनजाति) में आक्रोश फैल गया।
– इस आइलैंड पर 171 साल से फ्रांस का कब्जा है। दंगों में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 64 घायल हैं।
– प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोग अब फ्रांस से अलग होना चाहते हैं।
न्यू कैलेडोनिया के बारे में
– यूरोप के बाहर 13 फ्रेंच टेरेटरी है। इनमें से एक न्यू कैलेडोनिया है।
– राजधानी – नौमिया
– राष्ट्रपति – इमैनुएल मैक्रॉन (फ्रांस के राष्ट्रपति)
– स्थानीय सरकार के प्रेसिडेंट – लुई मापो
– फ्रांसीसी संसद में सीट – सीनेट में 2 और नेशनल असेंबली में 2 सीटें
– मुद्रा – CFP फ्रैंक
– आबादी – 2.71 लाख (2019 की जनगणना के अनुसार)
– समुद्री सीमा के नजदीक के देश – वानातू, फिजी, ऑस्ट्रेलिया
भूगोल
– न्यू कैलेडोनिया, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में लगभग 1,500 किमी दूर स्थित है।
– न्यू कैलेडोनिया ज़ीलैंडिया का हिस्सा था। यह अनुमान लगाया गया है कि न्यू कैलेडोनिया लगभग 66 मिलियन वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया से अलग हो गया था, बाद में उत्तर-पूर्व दिशा में लगभग 50 मिलियन वर्ष पहले अपनी वर्तमान स्थिति तक पहुँच गया।
1853 में फ्रांस ने कब्जा किया था
– द्वीप में पश्चिमी औपनिवेशिक रुचि 1774 में ब्रिटिश खोजकर्ता जेम्स कुक के आगमन के साथ शुरू हुई। शुरू में ब्रिटिशर्स ने व्यापार के लिए इसका उपयोग किया। इस दौरान फ्रांस के नाविक भी यहां पहुंचे।
– यहां ब्रिटेन से लड़ाई के बाद फ्रांस ने 1853 में, इसपर कब्जा कर लिया गया था। आज भी यहां फ्रांस का नियंत्रण है।
– फ़्रांस ने शुरू में इसे अपने कैदियों को निर्वासित करने के लिए दंडात्मक उपनिवेश के रूप में इस्तेमाल किया, ठीक उसी तरह जैसे पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया का इस्तेमाल ब्रिटिशों द्वारा किया जाता था।
स्थानीय लोगों की आबादी अब मात्र 41.2%
– स्वदेशी समूह, विशेष रूप से मेलानेशियन कनक लोग, कुछ हज़ार वर्षों से इसमें निवास कर रहे हैं। यूरोपीय लोगों की वजह से अब यहां कनक की आबादी मात्र 41.2% हो गई है।
यहां के निवासियों को फ्रांसीसी नागरिकता
– 1946 में, न्यू कैलेडोनिया आधिकारित तौर पर फ्रांस का एक विदेशी क्षेत्र बन गया।
– 1953 तक सभी न्यू कैलेडोनियनों को फ्रांसीसी नागरिकता प्रदान की गई थी।
– वे फ्रांस के राष्ट्रपति के लिए मतदान करते हैं । उन्हें यूरोपीय संसद के चुनाव में वोट देने का अधिकार है।
– फ्रांस से अलग होने के लिए तीन बार (2018, 2020 और 2021 में) यहां जनमत सर्वेक्षण हो चुके हैं, लेकिन हर बार बहुमत फ्रांस के पक्ष में आया।
– 1998 में, द्वीप को सीमित स्वायत्तता देने के लिए फ्रांस और न्यू कैलेडोनिया के बीच नौमिया समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
न्यू कैलेडोनिया में आपातकाल लागू
– फ्रांस ने 15 मई 2024 में कम से कम अगले 12 दिनों के लिए वहां आपातकाल की घोषणा की।
– विरोध प्रदर्शनफ्रांसीसी संसद में हाल ही में एक विधेयक का पालन किया गया, जिसका उद्देश्य 10 वर्षों से अधिक समय से न्यू कैलेडोनिया में रहने वाले फ्रांसीसी निवासियों को मतदान का अधिकार देना है।
– इससे अन्य मूल निवासियों में आक्रोश फैल गया। हालाँकि, विधेयक बुधवार को पारित हो गया और अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है।
————-
3. किस राज्य की पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल का निधन 15 मई 2024 को हो गया?
Which state’s former Governor Dr. Kamla Beniwal passed away on 15 May 2024?
a. गुजरात
b. त्रिपुरा
c. मिजोरम
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (गुजरात, त्रिपुरा और मिजोरम)
– डॉ. कमला बेनीवाल 97 वर्ष की थी।
– मूलत: राजस्थान की थी।
– उनका जन्म 12 जनवरी 1927 को झुंझुनू जिले के गौरीर गांव में हुआ था।
– आजादी के आंदोलन के समय 11 साल की उम्र में कमला ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा लिया था।
– 27 साल की उम्र में, कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री बनीं थी।
– बाद में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री बनी। वह कांग्रेस नेता थी।
– डॉ. कमला बेनीवाल गुजरात, त्रिपुरा और मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी थी।
————–
4. किस भारतीय कंपनी ने मई 2024 में श्रीलंका में UPI सुविधा लॉन्च की?
Which Indian company launched UPI facility in Sri Lanka in May 2024?
a. फोन पे
b. पे टीएम
c. गूगल पे
d. अमेजन पे
Answer: a. फोन पे
– 15 मई 2024 को भारतीय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी फोनपे (PhonePe) ने श्रीलंका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सुविधा लॉन्च की।
– इसके लिए फोनपे ने श्रींलकाई कंपनी लंकापे (LankaPay) के साथ डील साइन की है।
– अब यूजर्स श्रीलंका में भी फोनपे का इस्तेमाल कर सकेंगे।
– श्रीलंका में टूरिस्ट लंकापे का क्यूआर कोड स्कैन कर के फोनपे से पेमेंट कर सकेंगे।
– राशि एक्सचेंज रेट के आधार पर भारतीय रुपयों में कटेगी।
– फोनपे को भारत में अगस्त 2016 में लॉन्च किया गया था।
देश में फोनपे के 52 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
– फोनपे पर लगभग 3.8 करोड़ मर्चेंट कस्टूमर्स रजिस्टर्ड हैं।
श्रीलंका
– राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी), कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक)
– राष्ट्रपति – रानिल विक्रमसिंघे
– प्रधानमंत्री – दिनेश गुणवर्धने
– मुद्रा – श्रीलंकाई रुपया
– आबादी – 2.2 करोड़
————–
5. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Museum Day celebrated?
a. 16 May
b. 17 May
c. 18 May
d. 19 May
Answer: c. 18 May
2024 की थीम :
– शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय
– Museums for Education and Research
– इस दिवस की घोषणा इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (ICOM) ने 1977 में की थी।
– यह दिन किसी भी संस्कृति में संग्रहालयों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
————–
6. होमोफोबिया, ट्रांसफोबिया और बिफोबिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day against Homophobia, Transphobia and Biphobia observed?
a. 17 May
b. 18 May
c. 19 May
d. 20 May
Answer: a. 17 May
– LGBT अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में एलजीबीटी अधिकारों के काम में रुचि को प्रेरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के समन्वय के लक्ष्य के साथ मनाया जाता है।
LGBT – लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर
————–
7. सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट की परमीशन लेने का फैसला सुनाया?
In which case did the Supreme Court decide that the Enforcement Directorate (ED) must seek the court’s permission before arresting the accused?
a. मनी लॉन्ड्रिंग
b. यौन शोषण
c. भ्रष्टाचार
d. शराब घोटाला
Answer: a. मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA ACT)
– सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश 16 मई 2024 को आया।
– जस्टिस अभय ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुयन की बेंच ने ये आदेश पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले पर दिया है, जिसमें हाईकोर्ट ने आरोपियों की प्री-अरेस्ट बेल याचिका खारिज कर दी थी।
– कोर्ट ने कहा कि अगर स्पेशल कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग का केस पहुंच गया है, तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) आरोपी को PMLA के सेक्शन 19 के तहत गिरफ्तार नहीं कर सकती।
– सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2023 में आरोपियों को अंतरिम जमानत दी थी।
– यह केस जमीन घोटाले से जुड़ा है, जिसमें कुछ रेवेन्यू अफसरों को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोपी बनाया गया था।
– बेंच ने कहा कि अदालत के समन के बाद अगर आरोपी पेश हुआ है तो यह नहीं माना जा सकता कि वो गिरफ्तार है।
– एजेंसी को संबंधित अदालत में कस्टडी के लिए अप्लाई करना होगा।
ED की गिरफ्तारी पर टिप्पणियां
– मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी अगर कोर्ट के समन के बाद पेश होता है तो उसे जमानत की अर्जी देने की जरूरत नहीं है। ऐसे में PMLA के सेक्शन 45 के तहत जमानत की शर्तें भी लागू नहीं हैं।
– कोर्ट समन के बाद अगर आरोपी पेश होता है तो उसकी रिमांड के लिए ED को स्पेशल कोर्ट में एप्लिकेशन देनी होगी।
– कोर्ट तभी एजेंसी को कस्टडी देगी, जब वह संतुष्ट हो जाएगी कि कस्टडी में पूछताछ जरूरी है।
PMLA का सेक्शन 19
– सेक्शन 19 कहता है कि अगर ED को किसी आरोपी के अपराध में शामिल होने का शक है तो वह उसे गिरफ्तार कर सकती है।
– लेकिन अब अदालत के फैसले का मतलब है कि जब ED ने उस आरोपी के खिलाफ कम्प्लेंट भेज दी है, तो जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
– तब अफसर PMLA एक्ट के सेक्शन 19 के तहत मिली स्पेशल पावर्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
PMLA के तहत जमानत की शर्त
– मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोपी अगर जमानत के लिए अपील करता है तो उसके लिए शर्त है।
– कोर्ट सरकारी वकील की दलीलें सुनेगी और जब वह संतुष्ट हो जाएगी कि व्यक्ति गुनहगार नहीं है और वह बाहर जाकर इसी तरह का कोई जुर्म नहीं करेगा, तब जमानत दी जा सकती है।
– नवंबर 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने PMLA के सेक्शन 45(1) को अवैध करा दिया था, क्योंकि इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी को जमानत के लिए 2 अतिरिक्त शर्तें थीं।
– केंद्र सरकार ने PMLA एक्ट में संशोधन कर इन प्रावधानों को बरकरार रखा था।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था
– इस मामले पर पिछली सुनवाई 30 अप्रैल को हुई थी।
– तब सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था कि अगर कोर्ट ने PMLA के तहत आरोपी को समन भेजा और वह पेश हुआ है तो क्या वो CrPc के तहत जमानत के लिए आवेदन कर सकता है?
– 30 अप्रैल को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
– जिसे 16 मई 2024 को सुनाया गया।
————-
8. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष कौन चुने गए?
Who was elected the new President of Supreme Court Bar Association?
a. राजेंद्र वर्मा
b. रूपेश बघेल
c. कपिल सिब्बल
d. रोहित शर्मा
Answer: c. कपिल सिब्बल
– उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाल के स्थान पर चुना गया।
– कपिल सिब्बल चौथी बार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं।
————-
9. किस साहित्यकार को वर्ष 2024 में साहित्य अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया?
Which litterateur was awarded the Sahitya Akademi Fellowship in the year 2024?
a. रस्किन बॉन्ड
b. ज्योति सिन्हा
c. विप्लब वर्मा
d. राकेश मारिया
Answer: a. रस्किन बॉन्ड
– वह प्रख्यात अंग्रेजी लेखक हैं।
– अकादमी ने एक बयान में कहा कि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक और सचिव के श्रीनिवासराव ने बॉन्ड को उनके घर पर पट्टिका सौंपी।
– उन्हें कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। वर्ष 1993 में भारतीय साहित्य अकादमी से पुरस्कार मिला था। वर्ष 1999 में पद्मश्री और 2014 में पद्मविभूषण से अलंकृत किया गया था।
—————
10. आदित्य L1 ने सूर्य का वीडियो भेजा
– आदित्य एल1 सूरज पर जाने वाला भारत का पहला मिशन है।
– जिसको इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था।
– यह यान पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है।
– आदित्य L1 ने सूर्य पर सबसे बड़े तूफान को मई 2024 में कैद किया। जिसकी वीडियो इसरो ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
PDF Download: Click here