यह 1 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. ‘अंतरिम एकता सरकार’ (Interim unity govt) क्या होती है, जो ‘एक देश, एक चुनाव’ के मद्देनजर चर्चा में है?
What is ‘Interim unity government’, which is in discussion in view of ‘one country, one election’?
a. देश की एकता के लिए अंतरिम सरकार
b. सभी दलों की अंतरिम गठबंधन सरकार
c. सिर्फ एक दल की अंतरिम सरकार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. सभी दलों की गठबंधन सरकार
एकता सरकार (unity govt) क्या होता है?
– एकता सरकार एक व्यापक गठबंधन सरकार होती है जिसमें विधायिका के सभी दल शामिल होते हैं।
– यह आमतौर पर युद्ध या अन्य राष्ट्रीय आपातकाल के समय बनता है।
– एकता सरकार एक व्यापक गठबंधन पर आधारित होती है, और सदस्यों में प्रतिद्वंद्वी संसदीय समूहों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
– भारत में ‘एक देश एक चुनाव’ कानून होने पर अगर सरकार गिरती है, तो सभी दलों की अंतरिम यूनिटी सरकार बनाने के नियम पर चर्चा चल रही है।
– पहला एक साथ चुनाव मई-जून 2029 में करवाने के लिए नियम कानूनों में बदलाव की बात हो रही है। तब देश में 19वीं लोकसभा के लिए चुनाव होगाहैं।
क्या है मामला
– वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर 22वां लॉ कमीशन संविधान में एक नया चैप्टर जोड़ने की सिफारिश सकता है। इसके जरिए आयोग 2029 तक देश में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश कर पाएगा।
– न्यूजपेपर्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि जस्टिस (रिटायर्ड) रितुराज अवस्थी की अध्यक्षता वाला आयोग एक साथ चुनावों पर नया चैप्टर जोड़ने के लिए संविधान में संशोधन की सिफारिश करेगा।
– इस चैप्टर में क्या है, इसकी जानकारी अभी बाहर नहीं आई है, लेकिन इसी के आधार पर अगले पांच सालों में तीन चरणों में विधानसभाओं को एक साथ लाने की योजना है।
सरकार गिरने पर यूनिटी गवर्नमेंट के गठन की सिफारिश
– सरकार गिरने पर यूनिटी गवर्नमेंट के गठन की सिफारिश
संविधान के नए अध्याय में एक साथ चुनाव, एक साथ चुनावों की स्थिरता और लोकसभा, विधानसभाओं, पंचायतों और नगर पालिकाओं के लिए सामान्य मतदाता सूची से संबंधित मुद्दे शामिल होंगे।
– यदि कोई सरकार अविश्वास प्रस्ताव के कारण गिर जाती है या त्रिशंकु सदन होता है, तो आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ यूनिटी गवर्नमेंट के गठन की सिफारिश करेगा।
– यदि यूनिटी गवर्नमेंट का फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो कानून पैनल सदन के शेष कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराने की सिफारिश करेगा।
– सूत्रों ने बताया कि यूनिटी गवर्नमेंट का फॉर्मूला फेल होने के बाद नए चुनावों की आवश्यकता है। अगर सरकार के पास अभी भी तीन साल हैं, तो स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव बचे हुए कार्यकाल (तीन साल) के लिए होने चाहिए।
‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर केन्द्र सरकार ने सितंबर 2023 में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
कमेटी के अध्यक्ष – पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
कमेटी के सदस्य
– गृह मंत्री अमित शाह
– राज्यसभा के पूर्व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद
– पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह
– वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे
– पूर्व – लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप
– पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी
विशेष आमंत्रित सदस्य
– कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
– कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा पैनल के सचिव के रूप में काम करेंगे।
कमेटी का काम
– देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे हो सकते हैं, जैसा कि 1967 तक होता था।
– लोकसभा, विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव करवाने के मुद्दे की जांच करना।
– भारतीय संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और किसी भी अन्य कानून तथा नियमों पर रिपोर्ट तैयार करना।
– विशिष्ट संशोधनों की अनुशंसा करना, इसमें एक साथ चुनाव कराने के उद्देश्य से संशोधन की आवश्यकता के बारे में बताना।
क्या लाभ होगा एक देश एक चुनाव से ?
– करीब हर वर्ष देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं।
– इससे नीतिगत निर्णय के साथ प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं।
– देश पर आर्थिक बोझ भी बहुत अधिक बढ़ता है।
– इससे काले धन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
– इन सबसे बचने के लिये लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने का मन बनाया है।
– कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि देश की जनसंख्या बढ़ी है, ऐसे में तो तकनीक के इस्तेमाल से एक देश एक चुनाव की संभावना है।
– कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एक देश एक चुनाव से विकासोन्मुखी विचार है।
– एक साथ चुनाव होने से देश में बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
– बार बार आचार संहिता लागू होने से सरकार आवश्यक नीतिगत निर्णय और योजनाओं को लागू करने में दिक्कत आती है।
क्या नुकसान होगा एक देश एक चुनाव से ?
– एक देश एक चुनाव को लेकर दूसरे विशेषज्ञों का मानना है कि संविधान ने संसदीय मॉडल दिया है।
– इससे लोकसभा व विधानसभाएं 5 साल के लिये चुनी जाती हैं।
– संविधान में कई ऐसे प्रावधान हैं जो ‘एक देश एक चुनाव’ के उलटा प्रतीत होता है।
– अगर कुछ विधानसभाओं के मन के विपरीत उनके कार्यकाल को घटाया या बढ़ाया जाता है तो राज्यों की स्वायत्तता पर असर पड़ सकता है।
– साथ ही यह सत्ता के पावर का केंद्रीकरण बढ़ा सकता है।
– हालांकि इसके लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं, जैसे संविधान में संशोधन करके यूनिटी गवर्नमेंट का विकल्प रखना।
एक देश एक चुनाव पहले हो चुका है चार बार
– देश में 1952, 1957, 1962, 1967 में एक साथ लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव कराये गये थे।
– लेकिन 1968-69 में कुछ राज्यों की विधानसभाएं कुछ कारणों से समय से पूर्व भंग हो गई।
– इसके बाद देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव आगे-पीछे होने लगे।
————–
2. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के दौरान जारी पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले 6 कांग्रेसी विधायकों को किस कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया?
Under which law did the Himachal Pradesh Assembly Speaker disqualify 6 Congress MLAs who violated the party whip issued during the budget session?
a. दल बदल विरोधी कानून
b. मानहानि कानून
c. आईपीसी
d. जनप्रतिनिधित्व कानून
Answer: a. दल बदल विरोधी कानून

– हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप पठानिया ने फरवरी 2024 में 6 कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया।
– उन्हें बजट सत्र के दौरान पार्टी व्हिप के उल्लंघन का दोषी माना गया है।
– इन सभी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी की थी।
– स्पीकर ने कहा, ‘ये लोग आया राम, गया राम की पॉलिटिक्स कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इन लोगों ने खुद एंटी डिफेक्शन लॉ को न्योता दिया।’
– हिमाचल प्रदेश में इस कानून का प्रयोग पहली बार किया गया।

दल-बदल कानून क्या है?
– दरअसल, 1967 में हरियाणा के विधायक गया लाल ने एक दिन में तीन बार पार्टी बदली।
– उसके बाद से राजनीति में आया राम-गया राम की कहावत मशहूर हो गई।
– पद और पैसे के लालच में होने वाले दल-बदल को रोकने के लिए राजीव गांधी सरकार 1985 में दल-बदल विरोधी कानून लेकर आई थी।
– जनप्रतिनिधियों को दल बदलने से हतोत्साहित करके सरकारों में स्थिरता लाने के लिए संसद ने 1985 में इसे संविधान की दसवीं अनुसूची के रूप में जोड़ा।
– दसवीं अनुसूची – जिसे दल -बदल विरोधी अधिनियम के नाम से जाना जाता है – को 52 वें संशोधन अधिनियम, 1985 के माध्यम से संविधान में शामिल किया गया था ।
– इसमें कहा गया कि अगर कोई विधायक या सांसद अपनी मर्जी से पार्टी की सदस्यता छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर लेता है तो वो दल-बदल कानून के तहत सदन से उसकी सदस्यता जा सकती है।
– अगर कोई सदस्य सदन में किसी मुद्दे पर मतदान के समय अपनी पार्टी के व्हिप का पालन नहीं करता है, तब भी उसकी सदस्यता जा सकती है।
– हालांकि इसमें किसी पार्टी द्वारा गठबंधन छोड़ने या जोड़ने को लेकर कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं हैं।
हिमाचल प्रदेश
– सीएम : सुखविंदर सिंह सुक्खू
– राज्यपाल : शिव प्रताप शुक्ल
– राजधानी : शिमला और धर्मशाला (शीतकालीन)
—————
—————
3. शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है?
When is Zero Discrimination Day celebrated?
a. 4 मार्च
b. 3 मार्च
c. 2 मार्च
d. 1 मार्च
Answer: d. 1 मार्च
वर्ष 2024 की थीम:
– सबके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, सबके अधिकारों की रक्षा करें
– यह दिवस महिलाओं और लड़कियों के साथ भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया जाता है। बाद में इसे एड्स कार्यक्रम से भी जोड़ा गया।
– जीरो डिस्क्रिमिनेशन डे का प्रतीक एक तितली है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग अपनी तस्वीरें में तितली दिखाते हुए इस डे को मनाते है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 2014 से हुई थी, इसे एड्स कार्यक्रम से जोड़ा जाता है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि एड्स को मिटाने के लिए महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से लड़ना जरूरी है।
————-
4. भारत ने अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन कब तक स्थापित करने का लक्ष्य रखा?
When does India aim to establish its space station in space?
a. 2040
b. 2035
c. 2030
d. 2025
Answer: b. 2035


– तिरुवनंतपुरम में 27 फरवरी 2024 को गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2035 तक भारत के पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा।
वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय को भेजने की योजना
– प्रधानमंत्री ने वर्ष 2040 तक एक मानवयुक्त चंद्र मिशन की योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘अमृत काल’ के दौरान एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारतीय अंतरिक्ष यान का उपयोग करके चंद्रमा पर उतरेगा।
10 वर्षों में स्पेस इकोनॉमी
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार अगले दशक में भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पांच गुना बढ़ जाएगी और 44 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी।
दुनिया का पहला स्पेस स्टेशन कौन सा है?
– दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्टेशन सैल्युट 1 (DOS-1) था। जिसे 19 अप्रैल 1971 को सोवियत रूस (Union of Soviet Socialist Republics – USSR) ने स्थापित किया था।
– इसके दो वर्ष बाद 1973 में अमेरिका ने स्काईलैब स्पेस स्टेशन स्थापित किया था।
– अब तक अंतरिक्ष में एक दर्जन से अधिक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।
– इनमें से सिर्फ दो स्पेस स्टेशन (ISS और TSS) काम कर रहे हैं।
ISS – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (सबसे बड़ा स्टेशन)
– यह एक बड़ा अंतरिक्ष स्टेशन है जिसे कई अंतरिक्ष एजेंसियों के सहयोग से बनाया।
– जैसे नासा (संयुक्त राज्य अमेरिका), रोस्कोस्मोस (रूस), JXA (जापान), ESA (यूरोप), CSA (कनाडा), और उनके ठेकेदार आदि।
TSS – तियांगोंग स्पेस स्टेशन (यह चीन का अलग स्पेस स्टेशन है।)
स्पेस स्टेशन एक दिन में कितनी परिक्रमा करता है?
– एक दिन या 24 घंटे में अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की 16 परिक्रमा करता है। मतलब 16 सूर्योदय और सूर्यास्त
अब स्पेस में कितने लोग जा चुके हैं?
– अब तक 600 से ज्यादा लोग अंतरिक्ष में जा चुके हैं, जिनमें से कई लोग मारे भी जा चुके हैं। हालांकि ज्यादातर वापस भी लौटे हैं। तीन देशों ने पहली बार अंतरिक्ष में कब मानव को भेजा था –
1. सोवियत रूस के यूरी गागरिन 12 अप्रैल 1961 में (108 मिनट रहे)
2. अमेरिका के एलन शेफर्ड 5 मई 1961 को (15 मिनट रहे)
3. चीन के यांग लिवेइ 15 अक्टूबर 2003 में (21 घंटे रहे)
नोट:
– रूसी अंतरिक्ष यात्री (cosmonaut) ओलेग कोनोनेंको ने सबसे अधिक समय बिताने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।
– ये रिकार्ड 4 फरवरी 2024 को पूरा किया।
– उन्होंने अंतरिक्ष में 879 दिन बिताए।
इसरो
चेयरमैन : एस सोमनाथ
मुख्यालय : बेंगलुरू
स्थापना : 15 August 1969 (53 वर्ष पहले)
————–
5. किस देश के लिए खेलने वाले क्रिकेटर नील वैगनर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?
Cricketer Neil Wagner, who played for which country, announced his retirement from international cricket?
a. भारत
b. ऑस्ट्रेलिया
c. न्यूजीलैंड
d. फ्रांस
Answer: c. न्यूजीलैंड

– साउथ अफ्रीका में जन्मे नील वैगनर ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए कुल 64 टेस्ट मैच खेले।
– उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम को 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जिताने में मदद की थी।
न्यूजीलैंड
– राजधानी – वेलिंगटन
– प्रधानमंत्री – क्रिस्टोफर लक्सन
– मुद्रा – न्यूज़ीलैंड डॉलर
—————
—————-
6. किस भारतीय को फरवरी 2024 में ब्रिटेन के ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (KBE) से सम्मानित किया गया?
Which Indian was awarded Britain’s ‘Knight Commander of the Most Excellent Order of the British Empire’ (KBE) in February 2024?
a. मुकेश अंबानी
b. रतन टाटा
c. सुनील भारती मित्तल
d. अजीम प्रेमजी
Answer: c. सुनील भारती मित्तल (भारती इंटरप्राइजेज के फाउंडर)

KBE – ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’
– उनको ‘ब्रिटेन और भारत के व्यापार संबंधों के लिए सेवाओं के लिए’ सम्मानित किया गया है।
– वह भारती इंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन है।
– उन्हें 28 फरवरी 2024 को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III द्वारा सम्मानित किया।
– भारती इंटरप्राइजेज लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है । इसकी स्थापना 1976
पिछले मानद केबीई से सम्मानित भारतीय
– रतन टाटा (2009)
– रविशंकर (2001)
– जमशेद ईरानी (1997)
– इनको दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा प्रदान किया गया था।
ब्रिटेन का मानद नाइटहुड सम्मान
– यह सम्मान ब्रिटेन के राजा द्वारा दिया जाता है।
– ये ब्रिटेन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।
– गतिविधि के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला केबीई, विदेशी नागरिकों को मानद क्षमता से प्रदान किया जाता है।
– जबकि ब्रिटेन के नागरिकों को प्रदान किया गया नाइटहुड उन्हें सर या डेम की उपाधि देता है।
– वहीं गैर-ब्रिटेन वाले सम्मान से सम्मानित नागरिक अपने नाम के आगे KBE (या महिलाओं के लिए DBE) जोड़ते हैं।
नोट :- ब्रिटेन के वर्तमान राजा चार्ल्स III हैं।
ब्रिटेन
पीएम – ऋषि सुनक
————–
7. उज्बेकिस्तान में भारत की किस कंपनी के कफ सिरप का पीने से करीब 68 बच्चों की मौत के मामले में वहां की अदालत ने 23 लोगों जेल की सजा सुनाई?
In Uzbekistan, the court there sentenced 23 people to jail in the case of death of about 68 children due to drinking cough syrup of which Indian company?
a. जेनेस बायोटेक
b. मैरियन बायोटेक
c. रोमा हेल्थकेयर
d. श्रेय एक्जिम
Answer: b. मैरियन बायोटेक

– यह कफ सिरप भारत की नोएडा बेस्ड कंपनी मैरियन बायोटेक ने बनाए थे।
– इन सिरप को पीने से कुल 86 बच्चे जहर से पीड़ित हो गए, जिनमें से 68 की मौत हो गई।

भारतीय व्यक्ति को 20 साल की सजा
– उज्बेकिस्तान की अदालत ने 26 फरवरी 2024 को भारतीय समेत 23 लोगों को जेल की सजा सुनाई।
– उन्हें कर चोरी, घटिया या नकली दवाओं की बिक्री, पद का दुरुपयोग, लापरवाही, जालसाजी और रिश्वतखोरी का दोषी पाया गया था।
– उज्बेकिस्तान में भारत की मैरियन बायोटेक द्वारा उत्पादित दवाएं बेचने वाली कंपनी क्यूरमैक्स मेडिकल के कार्यकारी निदेशक सिंह राघवेंद्र प्रतार को 20 साल की जेल की सजा सुनाई।
– अदालत ने फैसला किया कि सिरप के सेवन से मरने वाले 68 बच्चों में से प्रत्येक के परिवार को 80,000 डॉलर (1 बिलियन उज़्बेक राशि) का मुआवजा दिया जाएगा।
– कफ सिरफ पीने से विकलांग हुए चार अन्य बच्चों को भी मुआवजा दिया जाएगा।
– और दवा से प्रभावित आठ अन्य बच्चों के माता-पिता को $16,000 से $40,000 तक मिलेंगे।
– WHO के अनुसार इस कंपनी (मैरियन बायोटेक) के दो सिरप में दूषित पदार्थों की असंतुलित मात्रा मिली थी।
1. एम्बरोनॉल सिरप
2. DOK-1 मैक्स सिरप
– WHO ने जांच में पाया कि इन सिरप में दूषित पदार्थ के रूप में डायथिलीन ग्लाइकोल या एथिलीन ग्लाइकोल सही मात्रा में शामिल नहीं था।
ऐसा ही केस गाम्बिया में भी हुआ था
– WHO ने 05 अक्टूबर 2022 को हरियाणा स्थित मेडेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित चार कफ और कोल्ड सीरप के लेकर अलर्ट जारी किया था।
– इस अलर्ट में WHO ने गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत का जिम्मेदार मेडेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को बताया था।
एथिलीन ग्लाइकॉल
– WHO के अनुसार एथिलीन ग्लाइकॉल एक कार्बन कंपाउंड है।
– इसमें न खुश्बू होती है और न ही कलर।
– इसका स्वाद मीठा होता है।
– इसे बच्चों के सीरप संतुलित रूप में मिलाया जाता है जिससे बच्चे इसे आसानी से पी सकें।
– यदि मात्रा असंतुलन हो जाए तो यह पदार्थ जानलेवा हो सकता है।
– इसलिए कई देशों में यह प्रतिबंधित है।
WHO
मुख्यालय- जिनेवा, स्विट्जरलैंड
चीफ- ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस
उज्बेकिस्तान
– राजधानी – ताशकंद
– राष्ट्रपति – शौकत मिर्जियोयेव
– प्रधानमंत्री – अब्दुल्ला अरिपोव
– मुद्रा – उज़्बेक सोम
————–
8. पाकिस्तान में पहली बार प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन बनी?
Who became the first woman Chief Minister of the province in Pakistan?
a. राजिया बेगम
b. मरियम नवाज
c. राशिदा खानम
d. हिना रब्बानी
Answer: b. मरियम नवाज

– पीएमएल-एन नेता मरियम नावाज, फरवरी 2024 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री बनी।
– वह पाकिस्तान में किसी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।
– मरियम तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की बेटी हैं।
– मरियम नवाज 2011 में सक्रिय राजनीति में आई थीं।
पाकिस्तान
– पाकिस्तान में चुनाव के महीने भर बाद भी सरकार का गठन नहीं हो सका है। यहां किसी को बहुमत नहीं है। गठबंधन की कोशिश हो रही है।
– राजधानी – इस्लामाबाद
– प्रधानमंत्री – अनवर उल हक काकर (कार्यवाहक)
– राष्ट्रपति – आरिफ अल्वी
– मुद्रा – पाकिस्तानी रुपया
– पाकिस्तान की पहली महिला PM कौन थी – बेनजीर भुट्टो
————–
9. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wildlife Day celebrated?
a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 5 March
Answer: b. 3 March
2024 की थीम
– लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज
– Connecting People and Planet: Exploring Digital Innovation in Wildlife Conservation
– हर साल 3 मार्च को दुनिया के जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– इस दिन को थाईलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था और 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) द्वारा मान्यता दी गई थी।
विश्व वन्यजीव कोष
मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 29 अप्रैल 1961
————–
10. RBI की सख्ती के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक बोर्ड के गैर कार्यकारी अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, इनका नाम बताएं?
After the strictness of RBI, the non-executive chairman of Paytm Payments Bank Board resigned, name him?
a. राकेश प्रताप वर्मा
b. विनोद कुमार शर्मा
c. विजय शेखर शर्मा
d. अजय कुमार शेखर
Answer: c. विजय शेखर शर्मा
—————-
PDF Download: Click here




