1. NASA ने स्टेरॉयड से स्पेसक्राफ्ट को टकराकर, पृथ्वी को बचाने का पहला सफल परीक्षण किया, इस मिशन का नाम बताएं?
a. Our
b. Soft
c. Dart
d. Hard
Answer: c. Dart (डबल स्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट)
– दुनिया में पहली बार नासा ने पहली बार ‘प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट’ किया।
– अभियान (मिशन) का नाम – “डबल स्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट” (Dart Mission)
– इसके तहत एस्टेरॉयड को टक्कर मारकर उसकी दिशा बदलने की कोशिश होती है।
– डार्ट मिशन ने 27 सितंबर 2022 यानी सुबह 4.45 मिनट पर एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) डिडिमोस के चंद्रमा जैसे पत्थर डाइमॉरफोस से टकराया।
– अब भविष्य में धरती के ऊपर अगर किसी तरह के एस्टेरॉयड का हमला होने की आशंका होती है, तो इस टेक्नोलॉजी से पृथ्वी को बचाया जा सकता है।
पृथ्वी से कितनी दूरी पर टक्कर हुई
– करीब 11 मिलियन (1.10 करोड़) किलामीटर दूर।
– यह टक्कर 24 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हुई
– यह पृथ्वी से सबसे नजदीक एस्टेरॉयड है, जो सूर्य की परिक्रमा कर रहा है।
– हालांकि इस एस्टेरॉयड से पृथ्वी को खतरा नहीं था।
– ‘प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट’ के जरिए नासा ने कोशिश की है कि एस्टेरॉयड की दिशा को बदला जाए।
– हालांकि दिशा में कितना बदलाव होता है, यह कुछ महीने के एनालेसिस से पता चलेगा।
एस्टेरॉयड से कितना खतरा
– भविष्य में हमारे ग्रह को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज से है तो वो है एस्टेरॉयड।
– इसके बाद है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग।
– वर्ष 2013 में, एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और रूस के ऊपर फट गया, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए, और व्यापक क्षति हुई।
क्या होता है एस्टॉरायड
– सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच में बहुत से ऐसे खगोलीय पिंड हैं, जो अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते हैं।
– ये सौर प्रणाली के निर्माण के समय बने चट्टानी पिंड हैं!
– जिसे एस्टॉरायड कहा जाता है।
– जब कोई एस्टॉरायड सूर्य का चक्कर लगाने के बाद पृथ्वी पर गिरकर बच जाता है तो उसे उल्का पिंड कहते हैं।
– पहले एस्टॉरायड की खोज साल 1801 में खगोलशास्त्री गुइसेप पियाज़ी ने की।
– कई एस्टॉरायड (क्षुद्रग्रहों) का आकार इतना बड़ा होता है कि वे पूरी पृथ्वी को भी नष्ट कर सकते हैं।
– डायनासोर युग के अंत के लिए कहा जाता है, कि एक बहुत बड़ा ऐस्टरॉइड धरती से टकराया था, जिससे पैदा हुए विस्फोट ने इन विशालकाय जानवरों का वजूद खत्म कर दिया। … इसके परिणामस्वरूप पूरी धरती ठंडी हो गई और पूरे एक दशक तक इसी स्थिति में रही। उन हालात में अधिकतर जीवों की मौत हो गई।
भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्सीजन सामान्य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।
अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) : 30 जून
30 जून को ही क्यों मनाया जाता है यह दिवस
– एस्टेरॉयड जब तक अंतरिक्ष में रहता है, तो इसे एस्टेरॉयड कहते हैं, लेकिन जैसे ही यह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो इसे मीटीऑराइट कहा जाता है।
– ऐसी ही घटना 30 जून 1908 की सुबह रूस में हुई थी।
– रूस के तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था।
– यहां पर मीटीऑराइट (उल्कापिंड – Asteroid), जो आग का बहुत बड़ा गोला बन गया था वह हवा में फट गया।
– इसने जापान के हिराशिमा एटॉमिक बम से 185 ग्रुना एनर्जी पैदा की थी।
– 1908 के विस्फोट ने साइबेरिया के 2000 स्क्वायर किलोमीटर के जंगल को नष्ट कर दिया था।
– बड़े इलाके का का जंगल जल गया।
– लगभग आठ करोड़ पेड़ गिर गए थे या समतल हो गए थे।
– तब धरती कांप उठी थी। 5 रिक्टर स्केल का भूकंप आया।
– 60 किलोमीटर दूर स्थित सिटी की खिड़कियां टूट गई थी।
– 500 किलोमीटर तक हलचल हुई थी।
– इस घटना के प्रतीक के तौर पर 30 जून को अंतरर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह (उल्कापिंड) दिवस मनाया जाता है।
—————
2. क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर किस स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम रखने का ऐलान हुआ?
a. वानखेड़े स्टेडियम
b. अरुण जेटली स्टेडियम
c. ग्रीन पार्क स्टेडियम
d. ईडन गार्डन्स स्टेडियम
Answer: d. ईडन गार्डन्स स्टेडियम (कोलकाता)
बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा –
– ‘हम ईडन गार्डन्स के एक स्टैंड का नाम झूलन गोस्वामी के नाम पर रखने जा रहे हैं।
– वे एक स्पेशल क्रिकेटर हैं और लीजेंड के साथ रहना डिजर्व करती हैं।
– हम जरूरी परमिशन के लिए आर्मी से कहेंगे। CAB झूलन का सम्मान भी करेगा।’
ईडन गार्डन्स स्टेडियम से पुराना नाता
– ईडन गार्डन्स वही स्टेडियम है, जहां 25 साल पहले (1997) झूलन गोस्वामी वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान बॉल गर्ल थी।
– बॉल गर्ल का मतलब कि बाउंड्री के बाहर से बॉल उठाने वाली लड़की।
– झूलन गोस्वामी ने सन्यास का ऐलान करने के बाद इसका खुलासा किया।
– उन्होंने कहा – बॉल गर्ल बनने पर ही मैंने पहली बार महिला क्रिकेट मैच देखा। वहीं मैंने क्रिकेट को करियर बनाने का फैसला किया और इंडिया खेलने का सपना देखा।
– आज दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का रुतबा मिला हुआ है।
—————
3. झूलन गोस्वामी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, महिला क्रिकेट में उनके नाम इनमें से कौन सा रिकॉर्ड है?
a. वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन
b. इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक विकेट
c. वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट
d. b और c
Answer: d. b और c
– झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल मैच के सभी प्रारूप में कुल 355 विकेट लिए।
– यह किसी महिला खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर है।
– वह विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप मैचों में 43 विकेट लिए हैं।
एक नजर में झूलन का करियर
– पश्चिम बंगाल से हैं।
– इंटरनेशनल डेब्यू : 6 जनवरी 2002
– आखिरी इंटरनेशनल मैच : 24 सितंबर 2022 (इंग्लैंड के खिलाफ)
– कितने मैच : 283 (12 टेस्ट, 203 वनडे और 68 टी-20)
– कितने विकेट लिए : 355 (टेस्ट में 44, वनडे में 255 और टी-20 में 56)
– झूलन ने अपने करियर में पांच वनडे विश्वकप (2005, 2009, 2013, 2017 और 2022) में भाग लिया।
– विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
– इंटरनेशनल करियर में झूलन गोस्वामी ने 1,924 रन बनाए हैं।
– वे टी-20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुकी हैं।
– उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2018 में और आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2021 में खेला था।
————–
4. राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference of Environment Minister of All State) गुजरात के किस शहर में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने किया?
a. अहमदाबाद
b. एकता नगर
c. कच्छ
d. पोरबंदर
Answer: b. एकता नगर
राष्ट्रीय सम्मेलन
– पीएम मोदी ने 23 सितंबर 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
– यह दो दिवसीय सम्मेलन है जो 23 से 24 सितंबर 2022 तक चला।
एकता नगर
– एकता नगर का पुराना नाम केवडि़या था।
– यह गुजरात के नर्मदा जिले में है।
– ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा) की स्थापना के बाद शहर का नाम केवडि़या से बदलकर एकता नगर कर दिया गया था।
– स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को आम लोगों के लिए 31 अक्टूबर 2018 को पीएम मोदी ने खोला था।
इस सम्मेलन का लक्ष्य?
– जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बेहतर नीतियां तैयार करने में केंद्र व राज्य सरकारों के बीच और तालमेल बनाने के लिए सम्मेलन आयोजित किया।
– इसका लक्ष्य प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाना है।
– वन क्षेत्र को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
– डीग्रेडेड भूमि को दुरुस्त करने और वन्यजीव संरक्षण पर जोर देना है।
गुजरात
राजधानी- गांधीनगर
मुख्यमंत्री- भूपेंद्र पटेल
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
—————
5. केंद्र सरकार ने फार्मास्युटिकल कंपनियों के मार्केटिंग तरीकों की समीक्षा करने के लिए किसकी अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया?
a. वीके पॉल
b. विवेक खन्ना
c. अमित शाह
d. विप्लब देब
Answer: a. वीके पॉल
– वीके पॉल, नीति आयोग के सदस्य है।
कमेटी के अन्य सदस्य
– एस अपर्णा (सचिव- फार्मास्युटिकल विभाग)
– केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता
– स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण
– सदस्य सचिव के रूप में फार्मास्यूटिकल्स विभाग से एक संयुक्त सचिव होंगे।
कमेटी क्या करेगी?
– यह कमेटी फार्मास्युटिकल कंपनियों के मार्केटिंग तरीकों से जुड़ी चीजों पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
– कमेटी द्वारा यह रिपोर्ट सरकार को 90 दिनों में सौंपे जाने की उम्मीद है।
कमेटी का गठन क्यों किया गया?
– फार्मास्युटिकल कंपनियों की मार्केटिंग से जुड़ी गड़बड़ियों का समाधान निकालने के लिए किया गया है।
– कमेटी का उद्देश्य फार्मास्युटिकल कंपनियों में व्याप्त इन गड़बड़ियों को दूर कर एक संतुलित मार्केट को स्थापित करना है।
– दरअसल, यह बात सामने आई थी कि दवाओं को बढ़ावा देने के लिए फामॉस्यूटिकल कंपनियां, डॉक्टर्स पर करोड़ों रुपए खर्च करती है।
फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग के लिए गाइडलाइन क्या है?
– फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग के लिए गाइडलाइन पहले से मौजूद हैं।
– दवा कंपनियों के लिए DoP की यूनिवर्सल कोड ऑफ फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिस (UCPMP) जनवरी 2015 को लागू हुई थी।
– इसका लक्ष्य फार्मास्युटिकल कंपनियों द्वारा अनैतिक व्यवहारों को रोकना है।
– इसके अलावा मार्केटिंग में दवा कंपनियों के प्रैक्टिस को नियंत्रित करना है।
नोट: फार्मास्यूटिकल (pharmaceutical) एक अंग्रेजी शब्द है। जिसका हिंदी में अर्थ- औषधि (दवा) होता है।
————-
6. मौसम वैज्ञानिक (meteorologist) वर्नोन ड्वोरक का निधन 20 सितंबर 2022 को हो गया। उनकी विकसित की हुई ड्वोरक तकनीक का उपयोग किस बात का अनुमान लगाने में होता?
a. समुद्री तूफान की तीव्रता
b. वर्षा की तीव्रता
c. गर्मी की तीव्रता
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. समुद्री तूफान की तीव्रता
– वह 100 वर्ष के थे।
– अमेरिकी मौसम विज्ञानी थे।
– वह ड्वोरक तकनीक (डो-राक) के लिए प्रसिद्ध थे।
वर्नोन ड्वोरक
– उनका का जन्म 15 नवंबर, 1922 को सीडर रैपिड्स, आयोवा, अमेरिका में हुआ था।
– उनकी शिक्षा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में हुई थी।
– उन्होंने वर्ष 1973 में ड्वोरक तकनीक को इजाद (विकसित) किया था।
ड्वोरक तकनीक क्या है?
– ड्वोरक तकनीक (इसको डो-राक पढ़ा जाता है) का उपयोग करके समुद्री तूफान (हेरीकेन, साइक्लोन और टाइफून) की तीव्रता का अनुमान लगाया जाता है।
– इसकी वजह से नुकसान का अनुमान पहले ही हो जाता है और लाखों लोगों की जान बच जाती है।
– वर्ष 1973 से लेकर अब तक इस तकनीक को कई बार अपग्रेड किया गया है।
– मई 2022 में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद, इसे एडवांस्ड ड्वोरक तकनीक (ADT) नाम दिया गया है।
————–
7. क्वाड देशों ने पहली बार किस मालवेयर के खिलाफ कदम उठाने का आह्वान किया?
a. रैंसमवेयर
b. स्पाईवेयर
c. ट्रोजन
d. बोट
Answer: a. रैंसमवेयर ( Ransomware)
रैंसमवेयर
– रैंसमवेयर क्रिप्टोवायरोलॉजी का एक प्रकार का मैलवेयर है।
– इसके प्रभाव में आने वाले कंप्यूटर का डेटा लॉक हो जाता है।
– मैलवेयर डाटा पर वापस कंट्रोल देने के लिए पैसे की मांग करता है।
– भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने 23 सितंबर 2022 को रैंसमवेयर के खिलाफ कदम उठाने के लिए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया।
– यह जॉइंट स्टेटमेंट न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र के दौरान जारी किया गया।
– यह चारों देश साइबर अटैक को रोकने के लिए एक-दूसरे की सहायता करेंगे।
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुासर क्वाड मुख्य रूप से चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया से आने वाले रैंसमवेयर के खिलाफ कदम उठायेगा।
क्वाड देशों पर हुए साइबर अटैक
– अप्रैल 2022 में चीनी हैकर्स ने भारतीय पॉवर प्लांट्स को हैक कर लिया था।
– मई 2021 में चीनी हैकर्स ने अमेरिका के लगभग छह कम्प्यूटर नेटर्वकों को हैक कर लिया था।
– चीन ने अप्रैल 2022 में ऑस्ट्रेलिया पर साइबर अटैक कर डिफेंस और एनर्जी की जानकारी जुटाई थी।
– चीनी हैकर्स ने वर्ष 2016, 2017 में जापान की कई कंपनियों और शोध संस्थानो पर साइबर अटैक किया था।
– चीनी हैकर्स के द्वारा भारत पर भी कई साइबर अटैक हुए हैं।
क्वाड क्या है?
– QUAD यानी क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग।
– क्वाड्रीलेटरल शब्द चतुर्भुज से लिया गया है और इस तरह यहां इसका मतलब निकला चतुर्पक्षीय सुरक्षा संवाद। जैसे बाइलैट्रल या द्विपक्षीय और ट्राईलैट्रल या त्रिपक्षीय होता है वैसे ही क्वाड्रीलेट्रल मतलब चतुर्पक्षीय अर्थात चारपक्षीय या चतुष्कोणीय।
– मैप में इंडिया, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का चतुर्भुज बनता है।
– क्वाड मूल रूप से इंडो-पैसिफिक रीजन के लिए काम कर रहा है ताकि समुद्री रास्तों से व्यापार जारी रहे।
– असल में हिंद-प्रशांत क्षेत्र इन चारों देशों के लिए एक व्यापारिक समुद्री मार्ग भी है।
– चीन ने दक्षिण चीन सागर पर भी कब्जे की मुहिम छेड़ रखी है।
– यहां तक कि वो कुछ छद्म या नकली द्वीप बनाकर अपने सैनिक तैनात कर रहा है।
– ये सब अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी करके किया जा रहा है ।
– चीन को क्वाड फूटी आंख भी नहीं सुहाता।
– वो शुरू से इसके पीछे पड़ा हुआ है ।
– वो इसे बीजिंग विरोधी गुट कहता रहा है।
————–
8. अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’ (International Daughter’s Day) कब मनाया जाता है?
a. सितंबर महीने के आखिरी रविवार
b. 28 सितंबर
c. सितंबर महीने के पहले रविवार
d. 27 सितंबर
Answer: a. सितंबर महीने के आखिरी रविवार
– वर्ष 2022 में यह दिवस 25 सितंबर को मनाया गया है।
– संयुक्त राष्ट्र ने लड़कियों के महत्व को समझते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए पहली बार 11 अक्टूबर 2012 को यह दिवस मनाया।
– इस दिवस का उद्देश्य पूरी दुनिया में बेटियों को भी बेटे के समान ही महत्व और सम्मान देना है।
————-
9. विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) कब मनाया जाता है?
a. 25 सितंबर
b. 26 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 28 सितंबर
Answer: c. 27 सितंबर
– 2022 की थीम – Rethinking Tourism (रीथिंकिंग टूरिज्म) [पर्यटन पर पुनर्विचार]
—————–
10. विश्व गर्भ निरोध दिवस (World Contraception Day) कब मनाया जाता है?
a. 25 सितंबर
b. 26 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 28 सितंबर
Answer: b. 26 सितंबर
– दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ रही है।
– 800 करोड़ होने को है।
– यह तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
– इस रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से हर साल 26 सितंबर को ‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’ (World Contraception Day) मनाया जाता है।
[wpdm_package id=’56492′]