15 to 17 September 2022 Current Affairs

यह 15 to 17 September 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. किस भारतीय लेखक की प्रतिमा सितंबर 2022 में रूस की राजधानी मॉस्को में स्‍थापित हुई?

a. अण्णाभाऊ साठे
b. आनंद यादव
c. कमाल देसाई
d. सरोजिनी बाबर

Answer: a. अण्णाभाऊ साठे

– अन्नाभाऊ साठे मूलत: महाराष्‍ट्र से थे। उन्‍हें महान कवि और उपन्‍यासकार माना जाता है।
– इस प्रतिमा को मॉस्को की ऑल-रशिया स्टेट लाइब्रेरी फॉर फॉरेन लिटरेचर में स्‍थापित किया गया है।
– महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 14 सितंबर 2022 को इसका अनावरण किया।
– इस प्रतिमा के अलावा अण्णाभाऊ साठे की एक ऑयल पेंटिंग का भी अनावरण मास्को के भारतीय वाणिज्य दूतावास में किया गया।
– यह कार्यक्रम भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और भारत-रूस संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है।

अण्णाभाऊ साठे
– अन्नाभाऊ साठे का मूल नाम तुकाराम भाऊराव साठे था।
– उनका जन्म 01 अगस्त 1920 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के वटेगांव में एक दलित परिवार में हुआ था।
– उन्होंने कुली, फेरीवाले और एक कॉटन मिल सहायक के रूप में भी काम किया।

रूस में क्‍यों स्‍थापित की गई प्रतिमा
– वे मार्क्सवाद और बाद में अम्बेडकरवाद से बहुत प्रभावित थे।
– साठे की लेखनी मार्क्सवाद से प्रभावित थी। प्रसिद्ध मराठी कवि बाबूराव बागुल ने कभी साठे को महाराष्ट्र का मैक्सिम गोर्की कहा था।
– उनके लगभग छह उपन्यासों पर फिल्में बनी थीं।
– उनके कई कृतियों का रूसी सहित अन्य भाषाओं में अनुवाद किया गया।

कवि, उपन्‍यासकार के रूप में ख्‍याती
– साठे ने अपनी पहली कविता लेबर कैंप में मच्छरों के खतरे पर लिखी थी।
– वर्ष 1939 में उन्होंने अपना पहला गाथागीत ‘स्पेनिश पोवाडा’ लिखा।
– उन्होंने 32 उपन्यास, 13 लघु कथाओं के संग्रह, चार नाटक, एक ट्रैवेलॉग और 11 पोवाडा (गाथागीत) लिखे।
– ‘अकलेची गोष्ट’, ‘स्तालिनग्राद पोवाडा,’ ‘माझी मैना गावावर राहिली,’ ‘जग बादल घालुनी घाव’ उनके लोकप्रिय काम है।
– उनका निधन 18 जुलाई 1969 में मुंबई में हुआ।

भारत सरकार का इरादा
– केंद्र सरकार मॉस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में साठे की तेल चित्रकला लगाकर रूस और भारत के बीच सांस्कृतिक संवाद को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
– सरकार रूस के साथ अपने संबंध को प्रगाढ़ करना चाहती है।

—————–
2. भारत ने यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) में श्रीलंका के किस मुद्दे को उठाया?

a. तमिल समुदाय के मानवाधिकार
b. राजनीतिक ढांचा
c. गिरती अर्थव्यवस्था
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. तमिल समुदाय के मानवाधिकार

भारत ने अचानक क्‍यों उठाया तमिल मुद्दा
– दरअसल, भारत ने बीते महीने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह में चीनी जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ के रूकने पर चिंता व्यक्त की थी।
– लेकिन इसके बाद भी श्रीलंका ने इस जासूसी शिप को हंबनटोटा में रुकने की इजाजत दी।
– यह ऐसे में वक्त में हुआ है जब गृहयुद्ध की चपेट में श्रीलंका के खाने के लाले पड़े, तब भारत ने अच्छे पड़ोसी का फर्ज निभाते हुए दिल खोलकर मदद की थी।
– इसी के बाद से भारत का श्रीलंका के खिलाफ रूख बदल गया है।
– माना जा रहा है कि भारत ने इसके जवाब में श्रीलंका को UNHRC की बैठक में घेरा है।

भारत ने तमिलों का क्‍या मुद्दा उठाया
– भारत ने 12 सितंबर 2022 को जेनेवा में यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) के 51वें सेशन में श्रीलंका के तमिल समुदाय के मानवाधिकारों के मुद्दे को उठाया।
– श्रीलंका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मानवाधिकारों के संरक्षण और विकास की दिशा में काम कर रहा है।
– हालाकि भारत के कदम के बाद चीन ने श्रीलंका पर समर्थन जताया है।

भारत ने क्या कहा?
– – यूनाइटेड नेशंस के जेनेवा स्थित कार्यालय और इसके संगठनों के लिए भारत के स्थाई प्रतिनिधि इंद्रमणि पांडेय ने कहा है कि भारत सरकार का हमेशा मानना रहा है कि यूएन चार्टर के सिद्धांतों को सभी देशों को पालन करना चाहिए।
– यूएन चार्टर के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए देशों को ह्यूमन राइट्स को बढ़ावा देना और संरक्षित करना चाहिए।
– श्रीलंका में रहने वाले तमिल समुदाय के प्रति भारत ने अपनी चिंता व्यक्त की।
– भारत ने कहा कि श्रीलंका ने नस्लीय समस्या का निवारण करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया है।
– इस समस्या का निवारण श्रीलंकाई संविधान के 13वें संशोधन के जरिए किया जाना चाहिए था।
– इस संशोधन से जल्द ही प्रांतीय परिषदों का चुनाव हो सकता था।
– लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ है।
– इंद्रमणि पांडेय ने कहा श्रीलंका में शांति तभी स्थापित हो सकती, जब तमिल समुदाय को बराबर अधिकार दिए जाएं।

18 फीसदी तमिल आबादी
– श्रीलंका में कुल आबादी का करीब 18 फीसदी हिस्सा तमिल लोगों का है।
– इसमें से भी ज्यादातर भारतीय मूल के हैं।
– कुछ साल पहले गृहयुद्ध और अब भीषण आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका में तमिल भाषायी लोग खुद को अलग-थलग समझ रहे हैं।
– श्रीलंकाई सरकार द्वारा कोई राहत न दिये जाने को लेकर भी तमिल भाषायी लोगों में सरकार के प्रति रोष है।

श्रीलंका ने क्या प्रतिक्रिया दी?
– श्रीलंका के विदेश मंत्री एमयूएम अली सबरी ने कहा कि सरकार मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में काम कर रही है।
– उन्होंने कहा कि कई बाधाओं के बावजूद श्रीलंका मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
– वर्तमान में देश को अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत करनी है, लेकिन फिर भी हम मानवाधिकारों को अहमियत देते है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन)
महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस
मुख्यालय- न्यूयॉर्क, अमेरिका

—————–
3. भारत ने किस देश के साथ जिमेक्स (Jimex) 2022 युद्धाभ्यास किया?

a. श्रीलंका
b. जापान
c. रूस
d. अमेरिका

Answer: b. जापान

– इस नेवल एक्‍सरसाइज का पूरा नाम ‘जापान इंडिया मैरीटाइम एक्‍सरसाइज’ है।
– इसका आयोजन सितंबर 2022 में बंगाल की खाड़ी में हुआ।
– इस एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) ने भाग लिया।
– जिमेक्‍स एक्‍सरसाइज वर्ष 2012 में शुरू हुआ था।

इंडियन नेवी चीफ : एडमिरल आर हरि कुमार

—————-
4. झारखंड के राज्य मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना करने की मंजूरी दी?

a. 17%
b. 20%
c. 27%
d. 30%

Answer: c. 27%

– झारखंड के राज्य मंत्रिमंडल ने 14 सितंबर 2022 को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 27% आरक्षण वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
– वर्तमान में राज्य में OBC को 14% आरक्षण मिलता है।
– लेकिन अब इसको 27% किया जायेगा।
– यह 27% आरक्षण OBC को दो कैटेगरी के लिए है।
– पहली कैटेगरी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित 2 (EBC) को 15% आरक्षण।
– दूसरी, पिछड़ा वर्ग अनुसूचित 2 में आनेवाली OBC कैटेगरी को 12% आरक्षण है।
– दोनों कैटेगरी को मिलाकर यह आरक्षण 27% है।

————–
5. झारखंड के राज्य मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति (SC) के आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना करने मंजूरी दी?

a. 12%
b. 13%
c. 18%
d. 20%

Answer: a. 12%

– अनुसूचित जातियों (SC) के आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 12% करने की मंजूरी दी है।

————–
6. झारखंड के राज्य मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण को 26 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना करने की मंजूरी दी?

a. 25%
b. 28%
c. 30%
d. 31%

Answer: b. 28%

– अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण को 26% से बढ़ाकर 28% करने की मंजूदी दी है।

—————
7. झारखंड के राज्य मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण को बढ़ाकर कितना प्रतिशत करने की मंजूरी दी?

a. 50%
b. 55%
c. 60%
d. 77%

Answer: d. 77%

– मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 77 प्रतिशत आरक्षण देने को मंजूरी दी है।
– मंत्रिमंडल ने इसके लिए झारखंड पदों और सेवाओं में रिक्तियों के आरक्षण अधिनियम, 2001 में संशोधन के लिए आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है।

राज्य में कुल 77% आरक्षण होगा
– अनुसूचित जाति (SC): 12%
– अनुसूचित जनजाति (ST): 28%
– अत्यंत पिछड़ा वर्ग 2 (EBC): 15%
– पिछड़ा वर्ग अनुसूचित 2 (OBC): 12%
– आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 10%

—————–
8. झारखंड के राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य की स्थानीयता और निवासी की परिभाषा और पहचान के लिए किस वर्ष के खतियान (भूमि रिकॉर्ड) को आधार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?

a. वर्ष 1930
b. वर्ष 1931
c. वर्ष 1932
d. वर्ष 1934

Answer: c. वर्ष 1932

– मंत्रिमंडल ने स्थानीयता और निवासी की परिभाषा और पहचान के लिए वर्ष 1932 के भूमि रिकॉर्ड (खतियान) का उपयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
– इसके अलावा वह लोग जिनके पूर्वज का नाम 1932 तथा पूर्व के सर्वे खतियान में दर्ज है,वे भी राज्य के निवासी माने जायेंगे।

खतियान
– खतियान एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें जमीन से संबंधित एक व्यक्ति के सभी इंफॉर्मेशन को एक खतियान में रखा जाता है।
– खतियान को खतौनी भी कहा जाता है।

वर्ष 1932 के खतियान की क्या वैल्यू?
– वर्ष 1932 के खतियान का आधार बनाने का अर्थ है कि इस वर्ष जिन लोगों का नाम खतियान में था, वही लोग और उनके वंशज ही स्थानीय कहलाएंगे।

झारखंड
राजधानी- रांची
सीएम- हेमंत सोरेन
राज्यपाल- रमेश बैस

—————————
9. कृष्णम राजू का निधन 11 सितंबर 2022 को हो गया, वह इनमें से क्या थे?

a. लेखक
b. वैज्ञानिक
c. चित्रकार
d. अभिनेता एवं राजनेता

Answer: d. अभिनेता एवं राजनेता

– वह 83 वर्ष के थे।
– वह साउथ के अभिनेता प्रभास के चाचा हैं।
– वह साठ और सत्तर के दशक के एक प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता और पूर्व केंद्रीय रक्षा और विदेश राज्य मंत्री थे।
– उनका पूरा नाम उप्पलपति कृष्णम राजू है।
– उन्होंने 1966 में ‘चिलाका गोरिंका’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
– उन्होंने 183 फिल्मों में एक्टिंग किया।
– वह 1999-2004 तक केंद्रीय मंत्री रहे।

—————-
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश की किस जनजाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी?

a. पंगवाल
b. हट्टी
c. खम्पा
d. किन्नौर

Answer: b. हट्टी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 सितंबर 2022 को यह फैसला किया।
– मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र के हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने की मंजूरी दी है।
– सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में रहने वाले हट्टी समुदाय के करीब 1.6 लाख लोगों को इससे फायदा होगा।

हट्टी जनजाति (Hatti Tribe)
– हट्टी नाम ‘हाट’ नामक छोटे बाज़ारों में घरेलू सब्जियाँ, फसल, मांस और ऊन आदि बेचने की परंपरा से मिला है।
– हट्टी समुदाय के पुरुष पारंपरिक रूप से समारोहों पर एक विशिष्ट सफेद टोपी पहनते हैं।
– हट्टी समुदाय गिरि और टोंस नदियों के बेसिन में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा तक फैला हुआ है।
– टोंस नदी हिमाचल और उत्तराखंड का बॉर्डर बनाती है।
– हट्टी समुदायों के बीच एक कठोर जाति व्यवस्था है।

हिमाचल प्रदेश
राजधानी- शिमला
सीएम- जयराम ठाकुर
राज्यपाल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

—————–
11. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की किस जनजाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी?

a. मुंडा
b. धनवार
c. माझी
d. बिझिया

Answer: d. बिझिया

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की बिंझिया जनजाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी।
– बिंझिया जनजाति झारखंड और ओडिशा में अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल है।
– यह जनजाति ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में पाई जाती है।
– इस समुदाय के लोग अपने आप को विंध्य निवासी कहते है।

छत्तीसगढ़
राजधानी- रायपुर
सीएम- भूपेश बघेल
राज्यपाल- अनुसुइया उइके

——————–
12. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु की किन जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी?

a. नारिकोरवन
b. कुरीविक्करन
c. मुंडा
d. a और b

Answer: d. a और b

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नारिकोरवन और कुरीविक्करन जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी है।
– नारिकोरवन, नारिकुरावन और नाम नारिकोवर एक ही समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
– इस समुदाय को आम बोलचाल की भाषा में कुरीविक्करन नाम से भी जाना जाता है।
– यह लोग माला और आभूषण बेचकर अपना गुजर बसर करते हैं।

तमिलनाडु
– राजधानी: चेन्नई
– सीएम: एम.के. स्टालिन
– राज्यपाल: आर.एन. रवि

—————-
13. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश की किस अनुसूचित जाति (SC) को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?

a. गोंड
b. धोबी
c. नट
d. बेलदार

Answer: a. गोंड

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में रहने वाले गोंड समुदाय को अनुसूचित जाति (SC) सूची से अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
– इसमें गोंड समुदाय की पांच उपश्रेणियां (धुरिया, नायक, ओझा, पथरी और राजगोंड) शामिल हैं।

गोंड
– गोंड या गोंडी या कोइतूर एक द्रविड़ जातीय-भाषाई समूह हैं।
– यह समुदाय भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक हैं।
– इस समुदाय के लोग मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा राज्यों में फैले हुए हैं।

उत्तर प्रदेश
राजधानी- लखनऊ
सीएम- योगी आदित्‍यनाथ
राज्यपाल- आनंदी बेन पटेल

——————
14. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ में कितनी जनजातियों के पर्यायवाची शब्द को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी?

a. 10
b. 11
c. 12
d. 13

Answer: b. 11

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ में 11 जनजातियों के पर्यायवाची शब्द को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी
दी है।
– वर्तनी और उच्चारण में भिन्नता के परिणामस्वरूप लोग लाभार्थी योजनाओं से बाहर न हों, इसलिए यह मंजूरी दी गई है।
– मंत्रिमंडल ने भारिया ( भूमिया और भुइयां ), गढ़वा (गढ़वा), धनवार (धनवार, धनुवर), नगेसिया (नागसिया, किसान), और तालाब (तालाब) जैसी जनजातियों के लिए पर्यायवाची शब्द को मंजूरी दी है।

—————
15. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक में किस जनजाति के पर्यायवाची शब्द को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी?

a. कडु कुरुबा
b. कुरिविकरण
c. मुंडा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कडु कुरुबा

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक में ‘कडु कुरुबा’ जनजाति के पर्यायवाची शब्द ‘बेट्टा-कुरुबा’ को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मंजूरी दी।

कर्नाटक
राजधानी- बेंगलुरु
सीएम- बसवराज बोम्मई
राज्यपाल- थावर चंद गहलोत

—————–
16. रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के किस प्रारूप से संन्यास लिया?

a. वनडे
b. टेस्स
c. टी 20
d. सभी

Answer:  d. सभी (वनडे, टेस्‍ट और टी 20)

– भारत के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 14 सितंबर 2022 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
– 36 वर्षीय रॉबिन उथप्पा ने वर्ष 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
– वह वर्ष 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे।
– उन्होंने अपने 16 वर्ष के लंबे करियर में भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 मुकाबले खेले।

—————-
17. नरेश कुमार का निधन 14 सितंबर 2022 को हो गया, वह इनमें से किस खेल से जुड़े हुए थे?

a. क्रिकेट
b. टेनिस
c. हॉकी
d. चेस

Answer: b. टेनिस

– वह 93 वर्ष के थे।
– वह टेनिस प्लेयर थे।

नरेश कुमार
– उन्होंने वर्ष 1952 के डेविस कप में भारतीय टेनिस टीम की कप्तानी की थी।
– नरेश कुमार ने 1952 में डेविस कप टीम में जगह बनाई।
– उन्होंने लगातार आठ वर्षों तक देश का प्रतिनिधित्व किया और बाद में कप्तान बने।
– वह वर्ष 1958 में फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में भी पहुंचे।
– उन्होंने युगल में भी अच्छा प्रदर्शन किया और 1953, 1955 और 1958 में विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
– उन्होंने 1952 और 1953 में आयरिश चैंपियनशिप में दो एकल खिताब जीते।
– उन्होंने वेल्श चैंपियनशिप में सिंगल्स क्राउन भी जीता और कुल पांच करियर टाइटल्स जीते।
– वह दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के शुरुआती दिनों के कोच भी रहे।

—————
18. ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को बेचने के लिए एलन मस्क की कितने डॉलर की डील को मंजूरी दी?

a. 46 बिलियन डॉलर
b. 45 बिलियन डॉलर
c. 44 बिलियन डॉलर
d. 40 बिलियन डॉलर

Answer: c. 44 बिलियन डॉलर (3,368 अरब रुपए)

– ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने 13 सितंबर 2022 एलन मस्क की 44 बिलियन डॉलर (करीब 3.50 लाख करोड़ रुपए) डील को मंजूरी दे दी।
– ट्विटर के ज्यादातर शेयरहोल्डर्स ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के बायआउट प्रपोजल के पक्ष में वोट दिया।
– यह फैसला शेयरहोल्डर्स की एक मीटिंग के बाद लिया गया है।
– ट्वीटर का यह कदम महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि अब एलन मस्‍क, इस डील से पीछा छुड़ाना चाह रहे हैं।

शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने का मतलब क्या?
– शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने से अब ट्विटर एलन मस्क को कोर्ट में कंपनी को खरीदने के लिए दबाव डालेगा।

क्या है पूरा मामला?
– एलन मस्क ने 14 अप्रैल 2022 को 43 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव दिया था।
– मस्क के पास ट्विटर की 9.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
– उन्होंने 54% प्रीमियम पर 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऑफर दिया।
– लेकिन ट्विटर की डील को मंजूरी के बाद ये आंकड़ा 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
– परंतु, इसके बाद मस्क ने स्पैम अकाउंट की सही जानकारी न मिलने का हवाला देते हुए डील को कैंसिल कर दिया।
– इसके बाद ट्विटर कोर्ट पहुंच गया और डील को पूरा करने को कहा।

इस मामले की सुनवाई कब होगी?
– इस मामले से जुड़ी सुनवाई 17 अक्टूबर 2022 को डेलावेयर कोर्ट में होगी।
– कोर्ट का फैसला तय करेगा कि मस्क को ट्विटर खरीदना पड़ेगा या नहीं।

ट्विटर
स्‍थापना: 21 मार्च 2006
हेडक्‍वाटर: सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *