1) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?
a. सूर्या और अक्षय कुमार
b. अनीश और सलमान खान
c. सूर्या और अजय देवगन
d. अक्षय कुमार और धनुष
Answer: c. सूर्या और अजय देवगन
– दोनों एक्टर को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए चुना गया है?
– सूर्या को तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ के लिए अवॉर्ड मिला।
– अजय देवगन को फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अवॉर्ड मिला।
—
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
– 68वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, वर्ष 2020 के लिए अनाउंस हुआ है। इसकी घोषणा 22 जुलाई 2022 को हुई थी।
– यह अवॉर्ड डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल की तरफ़ से दिया जाता है, यह संस्था सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है।
————————
2) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?
a. अपर्णा बालमुरली
b. कंगना रनौत
c. रश्मिका
d. दीपिका पादुकोण
Answer: a. अपर्णा बालमुरली
– यह अवॉर्ड तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ में एक्टिंग के लिए मिला है।
———————-
3) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film) का अवॉर्ड के लिए चुना गया?
a. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर
b. सोरारई पोटरू
c. मंडेला
d. मलिक
Answer: b. सोरारई पोटरू
– यह तमिल फिल्म है।
– फिल्म के एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली हैं। दोनों ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
————————
4) सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के पुरस्कार के लिए किसे चुना गया?
a. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर
b. सोरारई पोटरू
c. मंडेला
d. मलिक
Answer: a. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर
– फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। जबकि प्रोड्यूसर अजय देवगन फिल्मस है।
—————
5) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म (Best Hindi Film) अवॉर्ड के लिए चुना गया?
a. सोरारई पोटरू
b. जीतगे
c. कलर फोटो
d. तुलसीदास जूनियर
Answer: d. तुलसीदास जूनियर
डायरेक्टर – मृदुल टूलीदास
प्रोड्यूसर – आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड
—————
6) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में अलग-अलग भाषाओं में बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड –
भाषा – फिल्म
हिंदी – तुलसीदास जूनियर
तूलू – जीतगे
हरियाणवी – दादा लखमी
तेलुगू – कलर फोटो
तमिल – शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलुम
मलयालम – थिंकलाज़्चा निश्चययम
मराठी – गोष्ट एका पैठानिचि
कन्नड़ – डोल्लू
बंगाली – अविजात्रिक
असमी – ब्रिज
दिमासा – सेमखोर
————————-
7) 68वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फीचर फिल्म अवॉर्ड –
कैटेगरी – विजेता
– बेस्ट फीचर फिल्म – सोरारई पोटरू (तमिल)
– बेस्ट एक्टर – अजय देवगन (फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’) और सूर्या (तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’)
– बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालमुरली (तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’)
– बेस्ट डायरेक्शन – सच्चिदानंदन केआर (मलयालम फिल्म ‘एके अय्यप्पनम कोशियुम’)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बीजू मेनन (मलयालम फिल्म ‘एके अय्यप्पनम कोशियुम’)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (तमिल फिल्म ‘शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलुम’)
– बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – अनीश मंगेश गोसाविक (मराठी फिल्म ‘टकटक’) और आकांक्षा पिंगले व दिव्येश इंदुलकर (मराठी फिल्म ‘सुमी’)
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – थमन सो (तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’) और जीवी प्रकाश कुमार (तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’)
– बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म ‘एम आई वसंतराव’)
– बेस्ट फीमेल सिंगर – नंचम्मा (मलयालम फिल्म ‘एके अय्यप्पनम कोशियुम’)
– बेस्ट Lyrics (गीत) – मनोज मुंतशिर (फिल्म साइना)
– इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – मैडोन अश्विन (तमिल फिल्म ‘मंडेला’)
– बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट – तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर
– पर्यावरण संरक्षण पर बेस्ट फिल्म – तलदंडा (कन्नड़)
– सामाजिक मुद्दों पर बेस्ट फिल्म – मैयत (मराठी)
– बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज – मैयत (मराठी)
– बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म – सुमी (मराठी)
– बेस्ट सिनेमैटोग्राफी फिल्म – सुप्रतिम भोले (बंगाली फिल्म ‘अविजात्रिक’)
– बेस्ट स्क्रीनप्ले – शालिनी उषा नायर और सुधा कोंगरा (तमिल फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ और ‘मंडेला’)
– बेस्ट एडिटिंग – श्रीकर प्रसाद (तमिल फिल्म ‘शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलुम’)
————————–
8) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) अवॉर्ड के लिए चुना गया?
a. टेस्टमोनी ऑफ एना
b. सुमी
c. मंडेला
d. सैना
Answer: a. टेस्टमोनी ऑफ एना (Testimony of Ana)
– यह डांगी भाषा में बनी फिल्म है। यह भाषा Gujarat, Maharashtra, Karnataka, Rajasthan में बोली जाती है।
– निर्देशक और निर्माता – सचिन धीरज मुंडीगोंडा
———————-
9) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में नॉन-फीचर फ़िल्म अवॉर्ड
कैटेगरी – विजेता
– बेस्ट एन्वायरमेंटल फिल्म – मनः अरु मनुहू
– बेस्ट साइंस एंड टेक्नोलॉजी फिल्म – ऑन द ब्रिंक सेशन 2 – बैट्स
– बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू – Justice Delayed but Delivered (हिन्दी) और Three Sisters (बंगाली)
– बेस्ट एजुकेशनल फिल्म – ड्रिम्स ऑफ वर्ड्स (मलयालम)
– बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव फिल्म – द सेवियर : ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह
– बेस्ट डायरेक्शन – आरवी रमानी (फिल्म ‘ओह दैट्स भानू’)
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – विशाल भारद्वाज (फिल्म ‘1232 किलोमीटर : मरेंगे तो वहां जाकर’)
———————–
10) 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘Best Book on Cinema’ अवॉर्ड के लिए चुना गया?
a. Colour Photo
b. The Longest Kiss
c. Tak-Tak
d. Funeral
Answer: b. The Longest Kiss
लेखक – किश्वर देसाई
प्रकाशक – वेस्टलैंड पब्लिकेशन
———————–
11. 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फ़िल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा राज्य (Most Film Friendly State) अवॉर्ड के लिए चुना गया?
a. पंजाब
b. महाराष्ट्र
c. मध्य प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. मध्य प्रदेश
– स्पेशल मेंशन अवॉर्ड उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को मिला।