7 to 9 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

यह 7 to 9 सितंबर 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत ने क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन 2024 की मेजबानी किस देश के साथ एक्‍सचेंज किया है, जिससे अब 2025 में यह सम्‍मेलन भारत में होगा?
With which country has India exchanged the hosting of Quad Summit 2024, so that now this conference will be held in India in 2025?

a. जापान
b. यूएसए
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. फ्रांस

Answer: b. यूएसए

– हिंद महासागर में चीन को काउंटर करने के लिए बने क्वाड संगठन की बैठक इस साल भारत में नहीं होगी।
– भारत ने क्वाड समिट होस्ट करने की अपनी बारी को अमेरिका के साथ एक्सचेंज किया है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत 2025 में क्वाड होस्ट करेगा।
– दरअसल, पहले भारत में क्वाड समिट जनवरी 2024 में होने वाला था।
– हालांकि, उस वक्त अमेरिका ने राष्ट्रपति बाइडेन के पास समय न होने का हवाला देते हुए समिट को सितंबर तक के लिए टाल दिया था।

—————
2. क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन 2024 किस शहर में आयोजित होगी?
In which city will the Quad Summit 2024 be held?

a. न्‍यूयार्क
b. वाशिंगटन डीसी
c. लॉस एंजल्‍स
d. डेलावेयर

Answer: d. डेलावेयर

अमेरिका में कब होगी क्‍वाड समिट
– अमेरिका में क्वाड सितंबर में आयोजित होगी।
– यह आयोजन अमेरिका में बाइडेन के गृह राज्य डेलावेयर में होगा।
– इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल होंगे।
– क्वाड की बैठक अमेरिका में होने से बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर अपना आखिरी समिट होस्ट करने का मौका मिलेगा।
– इससे तय है कि साल के अंत में होने वाले अमेरिकी चुनाव में जो भी उम्मीदवार जीतेगा वो क्वाड के लिए भारत आएगा। यानी 2025 में कमला हैरिस और ट्रम्प में से एक की भारत यात्रा तय है।
– यह जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के लिए भी 2024 क्वाड की आखिरी बैठक होगी क्योंकि वे अगले साल चुनाव में उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे।

भारत चाहता था न्यूयॉर्क में हो क्वाड, अमेरिका नहीं माना
– द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का न्यूयॉर्क में समिट होस्ट करने का प्लान था।
– हालांकि, 21 सितंबर को शनिवार है और अमेरिकी राष्ट्रपति वीकेंड पर डेलावेयर में अपने घर और बीच पर जाते हैं।
– इसके चलते अमेरिका ने डेलावेयर में समिट होस्ट करने का फैसला किया।

क्वाड क्‍या है?
– क्‍वाड का गठन 2007 में हुआ था।
– इसमें चार देश शामिल हैं – इंडिया, जापान, अमेरिका और ऑ‍स्‍ट्रेलिया
– QUAD यानी क्वाड्रीलेट्रल सिक्योरिटी डायलॉग।
– क्वाड्रीलेटरल शब्द चतुर्भुज से लिया गया है और इस तरह यहां इसका मतलब निकला चतुर्पक्षीय सुरक्षा संवाद। जैसे बाइलैट्रल या द्विपक्षीय और ट्राईलैट्रल या त्रिपक्षीय होता है वैसे ही क्वाड्रीलेट्रल मतलब चतुर्पक्षीय अर्थात चारपक्षीय या चतुष्कोणीय।
– मैप में इंडिया, जापान, अमेरिका और ऑ‍स्‍ट्रेलिया का चतुर्भुज बनता है।
– क्‍वाड का उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र और इसके देशों को चीन के दखल से बचाना है।

—————
3. भारत-फ्रांस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्‍यास का नाम बताएं, जिसका 22वां संस्‍करण भूमध्‍य सागर में आयोजित किया गया?
Name the India-France bilateral naval exercise, whose 22nd edition was held in the Mediterranean Sea?

a. ‘गरुड़’
b. ‘वरुण’
c. ‘अरुण’
d. ‘तरुण’

Answer: b. ‘वरुण’

– यह अभ्‍यास 2 से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित हुआ।
– इस अभ्‍यास में INS तबर ने भी भाग लिया।
– यह अभ्‍यास दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 1993 से आयोजित किया जा रहा है।
– भारतीय नौसेना का एक P8आई विमान भी फ्रांसीसी नौसेना के साथ इस ‘वरुण अभ्‍यास’ में भाग लेने फ्रांस पहुंचा।
– P8I विमान पहली बार यूरोप में तैनात होकर इस अभ्‍यास में भाग लिया।

भारत-फ्रांस के बीच तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्‍यास हैं।
– भारतीय वायु सेना के साथ ‘गरुड़ अभ्‍यास’
– भारतीय नौसेना के साथ ‘वरुण अभ्यास’
– भारतीय सेना के साथ ‘शक्ति अभ्यास’

—————
4. US ओपन 2024 का पुरुष एकल खिताब किस टेनिस खिलाड़ी ने जीता?
Which tennis player won the men’s singles title of US Open 2024?

a. कार्लोस अल्काराज
b. टेलर फ्रिट्ज़
c. जैनिक सिनर
d. नोवाक जोकोविच

Answer: c. जैनिक सिनर

– दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर यूएस ओपन का मेंस सिंगल्स टाइटल जीत लिया।
– उन्‍होंने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराया।
– वह यूएस ओपन जीतने वाले इटली के पहले पुरुष टेनिस प्लेयर बन गए हैं।

2024 और 2024 के ग्रैंड स्‍लैम विजेता (पुरुष एकल)
वर्ष, टूर्नामेंट, विजेता, द्वितीय विजेता
2024, US ओपन, जैनिक सिनर, टेलर फ्रिट्ज
2024, विंबलडन, कार्लोस अल्काराज, नोवाक जोकोविच
2024, फ्रेंच ओपन, कार्लोस अल्काराज अलेक्जेंडर ज़ेवेरेव
2024, ऑस्ट्रेलियन ओपन, जैनिक सिनर
2023, यूएस ओपन, नोवाक जोकोविच, डेनियल मेदवेदेव
2023, विंबलडन, कार्लोस अल्काराज, नोवाक जोकोविच
2023, फ्रेंच ओपन, नोवाक जोकोविच, कैस्पर रूड
2023, ऑस्ट्रेलियन ओपन, नोवाक जोकोविच, स्टेफानोस त्सित्सिपास

—————
5. प्रख्यात फिल्‍म विद्वान अरुणा वासुदेव का निधन 5 सितंबर 2024 को हो गया, उन्‍हें किस उप-नाम से जाना जाता था?
Eminent film scholar Aruna Vasudev passed away on 5 September 2024, by which nickname was she known?

a. फिल्‍मी दुनिया की ‘उडन परी’
b. ‘स्‍वर की कोकिला’
c. ‘एशियाई सिनेमा की जननी’
d. ‘एशियाई सिनेमा की नृत्‍यांगना’

Answer: c. ‘एशियाई सिनेमा की जननी’

– अरुणा वासुदेव का निधन उम्र संबंधी समस्‍याओं के कारण हुआ।

अरुणा वासुदेव (88 वर्ष की थीं)
– जन्म: 1936 में ब्रिटिश भारत में हुआ।
– शिक्षा: न्यूयॉर्क में फोटोग्राफी का अध्ययन किया और पेरिस में सिनेमा और सेंसरशिप में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।
– भारत में प्रसारण टेलीविजन के शुरुआती दशकों में शामिल रही।
– 1988 में “सिनेमाया” नामक फिल्म त्रैमासिक पत्रिका की संस्थापक संपादक बनीं।
– यह पत्रिका एशियाई सिनेमा को समर्पित है और दिल्ली से छपती है।
– उन्‍हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है।

————–
6. भारत और किस देश की नौसेना ने सितंबर 2024 में पनडुब्‍बी (सबमरीन) चालक दल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए?
India and which country’s navies signed an agreement in September 2024 to enhance the safety of submarine crews?

a. सिंगापुर
b. जापान
c. दक्षिण अफ्रीका
d. ऑस्‍ट्रेलिया

Answer: c. दक्षिण अफ्रीका

– भारत और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं ने 4 सितंबर, 2024 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– इस समझौते का उद्देश्य पनडुब्‍बी (सबमरीन) दुर्घटनाओं के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
– जरूरत पड़ने पर भारतीय नौसेना इस समझौते के तहत अपने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) को तैनात करके मदद करेगी।
– इस समझौते पर दोनों देश के नौसेना प्रमुख ने साइन किए।
– भारतीय नौसेना प्रमुख : एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
– दक्षिण अफ्रीका नौसेना प्रमुख : वाइस एडमिरल मोंडे लोबेस

समझौता क्‍यों किया इस समझौते से समझें
– सितंबर 2023 में, केप टाउन के तट पर एक हादसे में दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई थी। – यह हादसा एसएएस मंथातिसी नामक पनडुब्बी के साथ हुआ, जो जर्मनी की तीन पनडुब्बियों में से एक है और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना में सेवा में हैं।
– दक्षिण अफ्रीका उन कुछ अफ्रीकी देशों में से एक है, जिनके पास पनडुब्बियां हैं।
– इसलिए भारत के साथ यह समझौता सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उनके पास सही उपकरण और सहायता उपलब्ध हो।

भारत के पास कितने DSRV हैं?
– भारतीय नौसेना के पास दो DSRV (डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल) हैं।
– दोनों DSRV जेम्‍स फिशर डिफेंस (JFD), UK द्वारा निर्मित हैं।
– पहला DSRV (मुंबई) का संचालन दिसंबर 2018 में शुरू हुआ।
– दूसरा DSRV (विशाखापत्तनम) का संचालन अप्रैल 2019 में शुरू हुआ।
– यह लगभग 650 मीटर (2,130 फीट) की गहराई तक बचाव कर सकता है।
– यह एक बार में 14 लोगों को बचा सकता है।
– इसमें रिमोट से संचालित वाहन (ROV) भी शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका
– राजधानी: प्रिटोरिया, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन
– मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रेंड
– राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा
– जनसंख्‍या: 5.99 करोड़ (2022)
– भाषा: अंग्रेजी, अफ़्रीकी और नौ जातीय भाषाएँ, जिनमें से ज़ुलु और ज़ोसा सबसे ज्‍यादा बोली जाती है।
– पड़ोसी देश: नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे, मोज़ाम्बीक एस्वातीनी और लेसोथो। (लेसोथे देश चारो तरफ से दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है)
– महासागर: हिन्‍द महासागर और अटलांटिक ओसेन (साउथ)

————–
7. अकेले इंग्लिश चैनल (इंग्‍लैंड और फ्रांस के बीच) तैरकर पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कौन बने?
Who became the oldest Indian to swim solo across the English Channel (between England and France)?

a. सिद्वार्थ अग्रवाल
b. राजेंद्र पटेल
c. श्रीकांत विश्‍वनाथन
d. अखिलेश कुमार

Answer: a. सिद्वार्थ अग्रवाल (49 वर्ष)

इंग्लिश चैनल क्‍या है?
– इंग्लिश चैनल (English Channel) एक प्रमुख जलमार्ग है जो अंग्लो-नॉर्मन द्वीप समूह (UK) और फ्रांस के बीच स्थित है।
– यह चैनल उत्तर सागर (North Sea) को अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) से जोड़ता है।

– सिद्वार्थ अग्रवाल 29 अगस्‍त 2024 को इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए।
– सिद्वार्थ को 42 किलोमीटर का जलमार्ग तैरकर पार करने में 15 घंटे, छह मिनट का समय लगा।
– वह 49 वर्ष के हैं और बेंगलुरू से हैं।

सिद्वार्थ अग्रवाल से पहले किनके नाम था रिकॉर्ड
– इनसे पहले तक इंग्लिश चैनल पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय श्रीकांत विश्‍वनाथन थे। वर्ष 2018 में उन्‍होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।
– लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज था।
– अब यह रिकॉर्ड सिद्वार्थ अग्रवाल के नाम है।

नोट: इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा तैराक कौन हैं?
– आंसर : जिया राय
– वह 16 वर्ष की हैं। मुंबई की रहने वाली हैं।
– उन्होंने यह उपलब्धि 28-29 जुलाई 2024 को हासिल की।

– अग्रवाल ने इंग्लिश चैनल के ठंडे पानी में अपनी खोज 2018 में शुरू की, जब उन्होंने आठ लोगों की टीम के साथ मिलकर चैनल पार किया।
– इसी वर्ष, बेंगलुरु के श्रीकांत विश्वनाथन ने 46 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल को अकेले तैरकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे उम्रदराज तैराक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।

————–
8. राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य पुलिस अधीनस्‍थ सेवा नियम, 1989 में संशोधन करने का निर्णय लेकर पुलिस बल में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी?
Rajasthan government has decided to amend the State Police Subordinate Service Rules, 1989 and approved what percentage of reservation for women in the police force?

a. 20%
b. 27%
c. 33%
d. 40%

Answer: c. 33%

– राजस्‍थान कैबिनेट ने 4 सितंबर 2024 को यह मंजूरी दी।
– मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
– इस निर्णय का उद्देश्‍य पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और उन्‍हें अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
– राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 (Rajasthan Police Subordinate Service Rules, 1989) एक सरकारी नोटिफिकेशन है, जो राजस्थान पुलिस विभाग में अधीनस्थ सेवा (Subordinate Service) के पदों पर भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, और सेवा शर्तों को नियंत्रित करती है।

राजस्थान पुलिस बल के बारे में
– राजस्थान पुलिस राजस्थान राज्य का आधिकारिक कानून प्रवर्तन एजेंसी (law enforcement agency) है, जो राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।
– स्थापना: 1951 में गठन।
– मुख्यालय: जयपुर, राजस्थान।
– मोटिव: “सेवा, सुरक्षा, शांति”।
– नेतृत्व: महानिदेशक पुलिस (DGP) के तहत कार्यरत।
– मुख्य कार्य: कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध रोकथाम, जांच, यातायात प्रबंधन।
– भर्ती: RPSC और पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित।
– ट्रेनिंग: राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में।

राजस्‍थान
– राजधानी : जयपुर
– मुख्‍यमंत्री : भजन लाल शर्मा
– राज्यपाल : हरिभाऊ किसनराव बागड़े

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Literacy Day celebrated?

a. 5 सितंबर
b. 6 सितंबर
c. 7 सितंबर
d. 8 सितंबर

Answer: d. 8 सितंबर

– यूनेस्‍को ने इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1966 में हुई थी।
– इस दिवस को मनाने का फैसला 7 नवंबर 1965 किया था।

वर्ष 2024 की थीम
– बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता।
– Promoting multilingual education: Literacy for mutual understanding and peace.

————–
10. नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day for Clean Air for blue skies celebrated?

a. 6 सितंबर
b. 7 सितंबर
c. 8 सितंबर
d. 9 सितंबर

Answer: b. 7 सितंबर

2024 की थीम
– स्वच्छ वायु में अभी निवेश करें।
– Invest in Clean Air Now.

– वायु गुणवत्ता में सुधार और वायु प्रदूषण को कम करने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।

————–
11. हिमालय दिवस (Himalaya Day) कब मनाया जाता है?
When is Himalaya Day celebrated?

a. 9 सितंबर
b. 10 सितंबर
c. 11 सितंबर
d. 12 सितंबर

Answer: a. 9 सितंबर

– इस दिवस को उत्‍तराखंड के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री ने 2015 में घोषित किया था।
– हिमालय प्रकृति को बचाने और बनाए रखने और देश को प्रतिकूल मौसम की स्थिति से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

————–
12. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) कब मनाया जाता है?
When is World Suicide Prevention Day celebrated?

a. 9 सितंबर
b. 10 सितंबर
c. 11 सितंबर
d. 12 सितंबर

Answer: b. 10 सितंबर

2024 की थीम
– आत्महत्या पर कहानी बदलना
– Changing the Narrative on Suicide

————–
13. भारत का पहला एशियाई किंग जटायु (गिद्ध) संरक्षण और प्रजनन केंद्र (JCBC) किस शहर में स्‍थापित हुआ, जिसका उद्घाटन योगी आदित्‍यनाथ ने किया?
India’s first Asian King Jatayu (Vulture) Conservation and Breeding Center (JCBC) was established in which city, which was inaugurated by Yogi Adityanath?

a. लुधियाना
b. गोरखपुर
c. आसनसोल
d. गोंडा

Answer: b. गोरखपुर

– Jatayu Conservation and Breeding Centre (JCBC)

– उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 6 सितंबर 2024 को JCBC का उद्घाटन किया।
– यह गोरखपुर जिले में स्थित है।

क्यों बनाया गया संरक्षण केंद्र
– गिद्धों की विलुप्‍त हो रही प्रजाति को संरक्षित करने के लिए जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र को स्‍थापित किया गया है।

किस अधिनियम के तहत वन्‍य जीवों को सुरक्षा
– वन्‍यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 देश के सभी वन्‍यजीवों को सुरक्षा प्रदान करता है।
– इसके अलावा अवैध शिकार तस्‍करी और अवैध व्‍यापार को नियंत्रित करता है।
– वर्ष 2003 में अधिनियम में संशोधन करके सजा और अपराधों के लिए जुर्माना और अधिक मजबूत बना दिया है।

जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र (JCBC) का क्षेत्र
– यह गोरखपुर वन्य क्षेत्र के अंतर्गत 1.5 हेक्टेर का क्षेत्र है ।
– इसे करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
– इसमें गिद्धों के लिए विभिन्‍न पिंजड़े बनाए गए हैं।
– बीमार गिद्धों के लिए एक अस्‍पताल भी बनाया गया है।
– एक खाद्य प्रशिक्षण केंद्र संरक्षण क्षेत्र के भीतर स्थापित किया गया है।
– इसमें गिद्धों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा और जांच किया जाएगा।
– गिद्धों के अंडे के लिए एक इन्‍क्‍यूबेशन सेंटर भी होगा।

संरक्षण केंद्र का उद्देश्‍य
– केंद्र की स्थापना के पीछे का उद्देश्य गिद्धों का प्रजनन करना और प्रजातियों की एक स्थायी आबादी को बनाए रखने के लिए उन्हें जंगल में छोड़ना है।
– यह 15 साल की परियोजना है जिसका लक्ष्य कम से कम 40 गिद्धों को पालना है।

नोट– एशियाई किंग गिद्ध उत्तर भारत में पाई जाने वाला पक्षी है।

उत्तर प्रदेश
सीएम: योगी आदित्‍य नाथ
गवर्नर: आनंदी बेन पटेल
राजधानी: लखनऊ

————–
14. फ्रांस के प्रधानमंत्री का नाम बताएं, जिन्‍होंने सितंबर 2024 में प्रभार ग्रहण किया?
Name the French Prime Minister who took charge in September 2024?

a. मिशेल बार्नियर
b. मारिन ले पेन
c. लूसी कास्टेट्स
d. गैब्रियल अट्टल

Answer: a. मिशेल बार्नियर

– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने 5 सितंबर 2024 को को मिशेल बार्नियर को नया प्रधानमंत्री नामित किया।
– बार्नियर यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेग्जिट वार्ताकार रहे हैं।
– उन्होंने 2016 से 2021 तक यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटेन के बीच ब्रेग्जिट पर वार्ता की थी।
– बार्नियर ने पहले भी देश की सरकारों में विभिन्न पदों पर काम किया है। वह पहले यूरोपीय संघ के आयुक्त रह चुके हैं।
– वह राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ 2021 में राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ने की कोशिश कर चुके हैं, हालांकि पार्टी के भीतर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया था।

संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी हार गई
– राष्ट्रपति मैक्रों ने जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री गेब्रिएल एटल और उनकी सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
– इसके बाद 2024 के संसदीय चुनाव के दौरान तत्‍कालीन प्रधानमंत्री गेब्रिएल एटल के गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *