यह 9th October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अब भारतीय प्रीमियम कपास को world cotton Trade में किस नाम से जाना जाएगा?
a. ब्रांड कॉटन
b. कस्तूरी कॉटन
c. फाइबरी कॉटन
d. कस्तूरी लोगो कॉटन
Answer: b. कस्तूरी कॉटन
– केंद्रीय कपड़ा और महिला बाल विकास मंत्री (Union Minister of Textiles and Women and Child Development) स्मृति जुबिन ईरानी ने 7 अक्टूबर 2020 को पहली बार इसका ब्रांड और लोगो (Logo) लांच किया।
– यह कस्तूरी कॉटन ब्रांड सफेदी (Whiteness), चमक (Brightness) कोमलता (Softness), शुद्धता (Purity), सुंदरता, विशिष्टता (Uniqueness) और भारतीयता (Indianness) का प्रतिनिधित्व करेगा।
– भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक (cotton producer) है और दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता (consumer) भी है।
– भारत में हर साल करीब 60 लाख टन कपास का उत्पादन होता है।
– जो विश्व कपास का लगभग 23 प्रतिशत है।
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक: प्रदीप कुमार अग्रवाल.
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
—————————————
2. साहित्य (Literature) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2020 के विजेता कौन हैं?
a. लुइस ग्लूक
b. एलिस बार्क
c. मैरी टॉस
d. मोइना गौर
Answer: a. लुइस ग्लूक (Louise Glück)
– वह मशहूर कवयित्री (Poetess – पोएटिस) हैं। अमेरिका की रहने वाली हैं।
क्यों चुना गया?
– उन्हें बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए चुना गया है।
– (for her unmistakable poetic voice that with austere beauty makes individual existence universal)
– (फॉर हर अनमिस्टेकेबल पोएटिक वायस विद ऑस्टियर ब्यूटी मेक्स इंडिविजुअल एग्जिस्टेंस यूनिवर्सल)
– हिन्दी में कहेंगे – यह अवार्ड उनकी ‘शानदार काव्य शैली के लिए दिया गया है, जो व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक (यूनिवर्सल) पहचान दिलाती है और जिसमें सादगी भरी सुंदरता का अप्रतिम वर्णन है.
– स्वीडिश नोबेल कमेटी ने 8 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
– इससे पहले मेडिसिन, फिजिक्स और केमेस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल प्राइज का ऐलान हो चुका है।
– सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।
लुईस ग्लूक (77 वर्षीय) के बारे में
– उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था।
– वह वर्तमान में कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहती हैं।
– लेखन के अलावा, वह येल विश्वविद्यालय (USA) में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।
– अमेरिका की लुइस को नोबेल प्राइज उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए दिया गया है।
– लुइस कविताओं में साफगोई के लिए जानी जाती हैं।
– उन्होंने बचपन, पारिवारिक जिंदगी, माता-पिता के बच्चों के साथ रिश्ते जैसे विषयों पर संजीदा कविताएं लिखी हैं।
– लुइस सारा लॉरेंस कॉलेज और कोलंबिया विश्वविद्यालय में कई बार कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं।
लुईस की उपलब्धियां
– ग्लूक ने कई पुस्तक लिखी हैं।
– उनकी पहली किताब, फर्स्टबोर्न (1968) थी, जो काव्य संग्रह थी।
– इसके बाद से वे अमेरिका की जानी-मानी समकालीन साहित्यकार बन गईं।
– अन्य बुक – द हाउस ऑन मार्शलैंड, द गार्डन (1976), अवरोही चित्र (1980), द ट्रायम्फ ऑफ अकिलिस (1985), अरार्ट (1990) हैं।
– उनकी पुस्तक द वाइल्ड आइरिस (1992) को पुलित्जर अवार्ड मिल चुका है।
– ग्लूक ने कविता के 12 संग्रह और कविता पर निबंध के कुछ संस्करणों को प्रकाशित किया है।
वर्ष 2020 में नोबेल प्राइज अमाउंट
# 10.0 million स्वीडिश क्रोन
# 11 लाख 26 हजार अमेरिकी डॉलर
# 8 करोड़ 26 लाख भारतीय रुपया
————————————
3. आर्टफिशल इंटेलिजेंस (AI) शिखर सम्मेलन (Summit) RAISE 2020 का आयोजन 5 से 9 अक्टूबर तक किस मंत्रालय ने किया?
a. गृह मंत्रालय
b. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
c. शिक्षा मंत्रालय
d. रेल मंत्रालय
Answer: b. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
इसके मंत्री – रविशंकर प्रसाद
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस
– कंप्यूटिंग डिवाइस को ह्यूमन इंटेलिजेंस की कैपेसिटी प्रोवाइड करे।
– जिस तरह से एक ह्यूमन बीइंग सोचता है, उसी तरह से कंप्यूटर डिवाइस भी सोच सके। खुद निर्णय ले सके।
– यह काम काफी जटिल और कठिन है।
– इसी से रिलेटेड क्वेश्चन यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 में आया था।
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में भारत –
– जून 2020 में इंडिया ने ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (GPAI – Global Partnership on Artificial Intelligence) को ज्वाइन किया था।
– ताकि AI के उपयोग और डेवलपमेंट बेहतर ढंग से किया जा सके।
– इस संगठन में यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड सहित कई देश हैं।
– इसके बाद अब अक्टूबर 2020 में रेज 2020 (RAISE – Responsible AI for Social Empowerment) का आयोजन किया गया।
– 5 से 9 अक्टूबर तक डिस्कशन हुआ कि कि मानवता के लिए AI को कैसे यूज कर सकते हैं।
– हेल्थ, एजुकेशन, मोबिलिटी और एग्रीकल्चर के क्षेत्र को लेकर डिस्कशन हुआ।
वक्ता
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, आईबीएम के CEO अरविंद कृष्णा इसके अलावा कई कंपनियों के सीईओ, साइंटिस्ट इकट्ठा हुए हैं।
क्यों जरूरी है यह आयोजन
– यह आयोजन हो रहा है, इससे पता चलता है कि आने वाले वक्त में ग्लोबल इकोनॉमी में AI का बहुत बड़ा रोल होगा।
– इंडिया ICT (information communication technology) में 2nd Largest एक्सपोर्टर है।
– अगर नंबर वन बनना है या नंबर 2 पर खुद को बरकरार रखना है, तो उसमें डेटा एनालेटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना होगा, नई तकनी के लिए।
– इस तरह के समिट से लोगों में अवेयर्नेस बढ़ती है। ताकि पढ़ाया जाए इसे।
– तमिलनाडु, इंडिया का पहला स्टेट बना है, जिसने AI, ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी परप्रॉपर पॉलिसी प्रोड्यूस की है। (स्रोत – सितंबर 2020 – द न्यू इंडियन एक्सप्रेस और द हिन्दू)
– इसको लेकर आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने इस समिट में तमिलनाडु की तारीफ भी की। (स्रोत – 6 अक्टूबर – द हिन्दू)
– आपने महसूस किया होगा कि साउथ की जो स्टेट हैं, वो IT के फील्ड में आगे हैं। आखिर क्यों?
– क्योंकि ये स्टेट सही टाइम पर इंपॉर्टेंट पॉलिसी ले आती हैं।
– लेकिन नॉर्थ की स्टेट, जैसे यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यहां नई तकनीक से रिलेटेड पॉलिसी आने में कई साल लग जाते हैं और तब तक देर हो जाती है।
समिट में पीएम मोदी ने क्या कहा –
– अप्रैल 2020 में ‘Responsible AI for Youth’ प्रोग्राम लांच किया गया।
– इसमें AI के बारे में बताया गया यूथ को।
– हमें ध्यान रखना होगा कि AI से संबंधित वेपंस, नॉन स्टेट एक्टर्स के हाथ में न चला जाए। क्योंकि टेररिस्ट इसका यूज करके अटैक कर सकते हैं।
– AI के फायदे बहुत हैं, लेकिन रेस्पॉसिबिलिटी भी है कि गलत यूज न हो।
– मोदी ने कहा कि AI की मदद से हम भविष्य में डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम बेहतर कर सकते हैं।
– जैसे कि गूगल डेवलप कर रहा है समुद्र में सबमरीन केबल के जरिए, अर्थक्वेक वार्निंग सिस्टम बना रहा है।
– मोदी ने यह भी कहा कि हाल में जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लांच हुई थी, उसमें भी AI को शामिल किया गया है।
———————————–
4. NCERT ने पुस्तकों को सांकेतिक भाषा (Sign Language) में तैयार करने के लिए किस संगठन के साथ समझौते (MoU) पर सिग्नेचर किया है?
a. UPSC
b. ISLRTC
c. UGC
d. AICET
Answer: b. ISLRTC
– NCERT : National Council of Educational Research and Training
(राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्)
– ISLRTC : Indian Sign Language Research and Training Centre
– यह MoU केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री (Union Minister for Social Justice and Empowerment) थावर चंद गहलोत की मौजूदगी में 6 अक्टूबर को 2020 को हुआ।
– हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की कक्षा I-XII तक की सभी NCERT किताबों को Indian Sign Language में भी तैयार किया जाएगा।
– अब इस समझौते के बाद उनकी शब्दावली बढ़ेगी, बल्कि कॉन्सेप्ट को समझने में क्षमता का भी विकास होगा।
– मूक बधिर बच्चों में संकेतों को समझने की कला बचपन से ही विकसित हो जाती है।
– ऐसे में जरूरी है कि उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से पाठ्य-सामग्री उपलब्ध करायी जाए।
—————————————-
5. अमेरिका और नाटो देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अपनी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, उसका क्या नाम है?
a. ब्रह्मोस 2
b. अग्ब्नि-1
c. जिरकॉन
d. शौर्य
Answer: c. जिरकॉन (Zircon)
– रूस ने अपनी सबसे घातक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है।
– रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण बैरंट सागर में किया गया है।
– इसे एक वॉरशिप (युद्धपोत) एडमिरल गो
– इस मिसाइल ने ध्वनि की तुलना में 8 गुना ज्यादा स्पीड (मैक 8) से 450 किमी की दूरी तय की। (लगभग 9,888 किलोमीटर प्रति घंटा)
– इसमें स्क्रैमजेट इंजन लगा है, जो मिसाइल को इतनी तेज स्पीड देता है।
भारत भी हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने के प्रयास में
– DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने 7 सितंबर 2020 को हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर टेक्नोलॉजी वीइकल (HSTDV) का सक्सेसफुली टेस्ट फायर किया था।
– इसमें भी स्क्रैमजेट इंजन लगा था। यह किसी वीइकल को ध्वनि की स्पीड से पांच गुना ज्यादा तेजी की रफ्तार देने वाला एक इंजन है।
हाइपरसोनिक क्या होता है?
– मैक 5 या इससे ज्यादा की स्पीड को हाइपरसोनिक कहते हैं।
– मतलब 6174 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे ज्यादा की स्पीड.
– तो इंडिया ने HSTDV – Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle ने टेस्ट के दौरान मैक 6 की स्पीड पा ली।
– मतलब 7408 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड.
क्या डीआरडीओ ने नया हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप किया है?
– नहीं।
– लेकिन सबसे इंपॉर्टेंट हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने की ओर हमने कदम रखा है।
– उम्मीद है कि इस टेस्ट के बाद अगले चार या पांच साल में मेड इन इंडिया हाइपर सोनिक मिसाइल होगा।
क्यों जरूरी है हाइपरसोनिक मिसाइल?
– यह बहुत इंपॉर्टेंट है, क्योंकि दुनिया में आज के समय, जो मेजर देश हैं, यूएस, चाइना, रशिया, ब्रिटेन, फ्रांस और दुनिया के कई सब देश कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ये अपने देश में हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप कर दें।
– अमेरिका ने पिछले साल हाइपरसोनिक मिसाल का परीक्षण किया था।
– चीन ने भी ऑफिशियली हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी तेयार कर ली है। वह मिसाइल बनाने की ओर हैं।
– तो इंडिया ने उसी रेस में एक इंपॉर्टेंट स्टेप चला है।
रूस का परीक्षण
– रूस ने यह परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब उसका अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो देशों के साथ तनाव चल रहा है।
– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो देश की सुरक्षा को बढ़ाएगी।
– हाइपरसोनिक मिसाइल की दुनिया में सबसे आगे रूस चल रहा है।
– रूस ने अपनी 3M22 जिरकॉन मिसाइल को तैनात करना शुरू कर दिया है।
नाटो क्या है-
– उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO : The North Atlantic Treaty Organization) की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को 12 संस्थापक सदस्यों द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन में किया गया था।
– यह एक अंतर- सरकारी सैन्य संगठन है।
– वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 30 है।
– नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों के मध्य एक सैन्य गठबंधन है।
– नाटो सामूहिक रक्षा के सिद्धांत पर काम करता है।
– जिसका मतलब ‘एक या अधिक सदस्यों पर आक्रमण सभी सदस्य देशों पर आक्रमण माना जाता है।
– इसकी स्थापना के समय प्रमुख उद्देश्य पश्चिम यूरोप में सोवियत संघ की साम्यवादी विचारधारा को रोकना था।
रूस की राजधानी: मास्को.
मुद्रा: रूसी रूबल.
————————————–
6. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर किसे बनाया गया है?
a. एम राजेश्वर राव
b. विरल आचार्य
c. उर्जित पटेल
d. केआर आश्विन
Answer: a. एम राजेश्वर राव
– वह इससे पहले RBI में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) के पद पर थे। अब डिप्टी गवर्नर बनाया गया है।
– नियुक्ति समिति ने 7 अक्टूबर 2020 को एम राजेश्वर राव को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
– राजेश्वर वर्ष 1984 में रिजर्व बैंक से जुड़े थे।
– RBI में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं।
– एम राजेश्वर राव चौथे डिप्टी गवर्नर के तौर पर वह एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे।
– विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले मार्च 2020 में पद से इस्तीफा दे दिया था।
– तब से यानि करीब छह माह से ये पद खाली था।
– वर्तमान में राजेश्वर राव आरबीआई में आंतरिक ऋण प्रबंधन, वित्तीय बाजारों के संचालन, अंतरराष्ट्रीय और सचिव विभागों के प्रभारी हैं।
– राजेश्वर राव अर्थशास्त्र में स्नातक और कोचीन विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में परास्नातक हैं।
RBI के चार डिप्टी गवर्नर हैं :
– एम. डी. पात्रा
– बी. पी. कानूनगो
– एम. के. जैन
– एम राजेश्वर राव
मौद्रिक नीति समिति में 3 नए सदस्य
– गौरतलब है कि इसी हफ्ते केंद्र सरकार ने मौद्रिक नीति समिति में तीन सदस्यों की नियुक्ति कर दी है।
– तीन जाने माने अर्थशास्त्रियों अशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिडे को नियुक्त किया गया है।
RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास
मुख्यालय: मुंबई
———————————-
7. भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) कब मनाया जाता है?
a. 10 अक्टूबर
b. 9 अक्टूबर
c. 8 अक्टूबर
d. 7 अक्टूबर
Answer: c. 8 अक्टूबर
– 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी।
– उस वक्त यह रॉयल इंडियन एयरफोर्स (RIAF) के नाम से जाना जाता था।
– स्थापना के अगले साल 1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना।
– भारतीय वायुसेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी अहम भूमिका निभाई थी।
– देश की आजादी से पहले वायु सेना आर्मी के तहत ही काम करती थी।
– आजादी के बाद वायुसेना के नाम में से “रॉयल” शब्द को हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया था।
– इंडियन इंडिपेंडेंस के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था।
– वर्ष 2020 में भारतीय वायुसेना ने 8 अक्टूबर को अपना 88 वां स्थापना दिवस मनाया।
राफेल, तेजस ने किया शक्ति प्रदर्शन
– 8 अक्टूबर 2020 को हिंडन एयरबेस पर अलग-अलग श्रेणी के विमानों ने हवाई करतब दिखाए।
– इस कार्यक्रम में राफेल, सुखोई -30 एमकेआई, अपाचे, तेजस, ‘गजराज’ जैसे वायु सेना के फ्रंटलाइन लड़ाकू विमानों ने अपनी घातक शक्ति का प्रदर्शन किया।
गीता से लिया आदर्श वाक्य
– भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम्’ (गर्व के साथ आकाश को छूना).
– यह गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है
– यह महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।
एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
———————————–
8. विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) कब मनाया जाता है?
a. 9 अक्टूबर
b. 8 अक्टूबर
c. 6 अक्टूबर
d. 7 अक्टूबर
Answer: d. 7 अक्टूबर
– इस दिन को मनाए जाने की घोषणा 7 अक्टूबर, 2019 को जेनेवा (स्विटजरलैंड) में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने की थी।
– इस साल दूसरा विश्व कपास दिवस मनाया गया।
—————————————-
9. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे बनाया गया है?
a. जे वेंकटरमू
b. के एल राहुल
c. मलिंगा खार
d. आश्चिवन कुमार
Answer: a. जे वेंकटरमू
– वह सुरेश सेठी का स्थान लेंगे, जिन्होंने मार्च 2020 तक इस पद पर काम किया था।
– जे वेंकटरमू वर्तमान में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में मुख्य डिजिटल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
– उन्हें तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को लांच किया था।
– इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) मुख्यालय: नई दिल्ली.
—————————————
10. किस देश के प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह ने 8 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया?
a. अल्जीरिया
b. कुवैत
c. ईराक
d. म्योटे
Answer: b. कुवैत
– नवंबर 2020 में होने वाले आगामी आम चुनावों के चलते ‘आमीर’ को इस्तीफा दे दिया है।
– कुवैत में ‘आमीर’ प्रेसिडेंट के बराबर का होता है।
– वहां पर इस वक्त ‘आमीर’ हैं – नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबाह।
कुवैत की राजधानी: कुवैत सिटी
मुद्रा: कुवैती दिनार
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
Buy eBooks & PDF