यह 9 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस मुस्लिम देश ने इस्लामिक पर्सनल लॉ में बदलाव कर वहां ‘ऑनर किलिंग’ को अपराध, अविवाहित जोड़ों को साथ रहने की आजादी, शराब पर प्रतिबंध में ढील दी?
a. ईरान
b. यूएई
c. कतर
d. सऊदी अरब
Answer: b. यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात)
– UAE ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए इस्लामिक पर्सनल लॉ में बदलाव किया है। इसकी घोषणा 7 नवंबर 2020 को हुई।
– ऐसा होना UAE जैसे इस्लामिक देश के लिए बड़ी बात है।
– इस बदलाव को अमीरात के शासकों के बदलते वक्त के साथ तालमेल कायम करने के प्रयास करने के तौर पर देखा जा रहा है।
– यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि इन सुधारों का मकसद देश की आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रोत्त्साहित करना है।
लिवइन रिलेशन पर बदला नियम
– अब देश में अविवाहित जोड़ों को साथ रहने की आजादी होगी। जबकि ऐसा करना यूएई में अपराध था।
– संशोधित कानून, विदेशियों को शादी, तलाक और विरासत जैसे मुद्दों पर इस्लामिक शरिया अदालतों से बचने की अनुमति देगा।
शराब पीने पर ढील
– दरअसल, यूएई के कई शहरों के बार और क्लब में शराब उपलब्ध होता है।
– लेकिन इसके सेवन, ट्रांसपोर्ट करने और घर पर रखने के लिए सरकार से लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ती थी।
– मुसलमानों को यह लाइसेंस नहीं मिलती थी। उन्हें शराब से दूर रखा गया था। उनके शराब पीने पर सजा भी होती थी।
– नया नियम स्पष्ट रूप से उन मुसलमानों को शराब पीने की अनुमति देगा। , जिन्हें स्वतंत्र रूप से मादक पेय पीने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने से रोक दिया गया है।
UAE ने ऐसा क्यों किया?
– यूएई ने इस्लामी पर्सनल कानून के बावजूद पर्यटकों, विदेशी कारोबारियों और उद्याोगों को आकर्षित करने के लिए पश्चिमी संस्कृति को जगह दी है।
– यह कदम यूएई और इजरायल के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अमेरिका से हुए ऐतिहासिक डील की दिशा में उठाया गया है।
– एक और वजह है कि दुबई 2021 में वर्ल्ड एक्सपो होने जा रहा है।
– इसमें दुनिया से उद्यमी सहित 2.5 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
– यह एक्सपो अक्टूबर 2020 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे वर्ष 2021 में आयोजित किया जाएगा।
– ऐसे में विदेशी पर्यटकों और अर्थव्यवस्था की तरक्की के लिए इस्लामिक लॉ में बदलाव हुआ है।
अभी स्वीकार्य नहीं ये कानून
– यूएई के फिल्म निर्माता अब्दुल्लाह अल काबी ने कहा- ‘मैं इन नए कानूनों से खुश नहीं हो सकता।
– समलैंगिक प्रेम और लिंग पहचान जैसे वर्जित विषयों पर फिल्म बना चुके काबी ने कहा- ‘यूएई के लिए 2020 एक कठिन और परिवर्तनकारी वर्ष रहा है।’
यूएई के प्रधानमंत्री- शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम
राजधानी- अबु धाबी
मुद्रा- संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
——————————–
2. NCR और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग (Commission for Air Quality Management in National Capital Region and Adjoining Areas (CAQM) के पहले अध्यक्ष कौन हैं?
a. आरपी भट्ट
b. राकेश उन्यन
c. एमएम कुट्टी
d. विजय वर्धन
Answer: c. एमएम कुट्टी
– पांच नवंबर 2020 को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी।
– एमएम कुट्टी मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के सचिव और दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं।
– वह 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– आयोग के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
– पूर्णकालिक सदस्य – अरविंद कुमार नौटियाल (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव)
– पूर्णकालिक तकनीकी सदस्य – प्रोफेसर मुकेश खरे (IIT), के.जे. रमेश (भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व डीजी)
– गैर सरकारी सदस्य – अजय माथुर (द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के महानिदेशक), आशीष धवन (वायु प्रदूषण एक्शन ग्रुप)
– 9 पदेन सदस्य – ये संबंधित राज्य सरकारों (Delhi, Punjab, Rajasthan, Haryana and Uttar Pradesh) द्वारा नियुक्त होंगे।
अध्यादेश के तहत नियुक्ति
– अक्टूबर 2020 में राष्ट्रपति ने दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश 2020′ की घोषणा की थी।
————————————
3. तटीय सुरक्षा अभ्यास (Coastal Security Exercise) ‘सागर कवच’ 5-6 नवंबर 2020 को किस जगह आयोजित हुआ?
a. ओडिशा का पारादीप तट
b. आंध्र प्रदेश का श्रीहरिकोटा
c. ग्रेट निकोबार द्वीप
d. उपराक्त सभी
Answer: a. ओडिशा का पारादीप तट
– यह आयोजन ओडिशा और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों ने किया।
– इसमें इंडियन नेवी, इंडियन कोस्ट गार्ड, ओडिशा पुलिस, स्थानीय मछुआरे, वन विभाग और बंदरगाह समुद्री विभाग सहित 10 से ज्यादा विभाग ने हिस्सा लिया।
8-9 अक्टूबर को भी ‘सागर कवच’ अभ्यास
– कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप पर यह एक्सरसाइज किया गया था।
तटीय सुरक्षा क्यों जरूरी
– दरअसल, मुंबई आतंकी हमले (वर्ष 2008) के दौरान आतंकवादी समुद्री मार्ग के जरिए भारत में घुसे थे।
– इसलिए ‘सागर कवच’ अभ्यास हर साल होता है, ताकि समुद्री सुरक्षा मजबूत रहे और दुबारा घुसपैठी जैसी गतिविधि पर रोक लगी रहे।
ओडिशा
सीएम – नवीन पटनायक
राज्यपाल – गणेशी लाल
पश्चिम बंगाल
सीएम – ममता बनर्जी
गवर्नर – जगदीप धनखड़
——————————–
4. दुनिया का सबसे बड़ा हाथी पुनर्वास केंद्र किस राज्य में तैयार हो रहा है?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. केरल
d. पंजाब
Answer: c. केरल
– केरल के कोट्टूर में एलिफैंट रिहैबिलिटेशन सेंटर को अपग्रेड करके दुनिया का सबसे बड़ा सेंटर बनाया जा रहा है।
– यह काम केरल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बोर्ड (KIIFB) की वित्तीय मदद से हो रहा है।
– इसकी लागत 108 करोड़ रुपए है।
– इस सेंटर में हाथी की देखभाल और इलाज किया जाना है।
– इस केंद्र को फरवरी 2021 में ऑपरेशनल किया जाएगा।
– 176 हेक्टेयर वन भूमि पर 50 हाथी रहेंगे। इसमें पहले से 16 हाथी मौजूद हैं।
केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB)
चेयरमैन – पी विजयन (केरल के सीएम)
मुख्यालय – तिरुवनंतपुरम, केरल
————————————
5. किस बॉलीवुड अभिनेता को कोरोना महामारी में उनके राहत प्रयासों के लिए महाराष्ट्र के गवर्नर ने ‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया?
a. सुनील शेट्टी
b. सोनू सूद
c. अक्षय कुमार
d. सलमान खान
Answer: a. सुनील शेट्टी
– 7 नवंबर 2020 को राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें ये पुरस्कार दिया।
– बता दें कि सुनील ने लॉकडाउन के दौरान महिलाओ, पशु कल्याण और मुंबई के डब्बावालों की मदद की।
– सुनील की फिल्मों की बात करें तो वह वर्ष 2020 में रिलीज रजनीकांत की फिल्म दरबार में नजर आए थे।
– अब सुनील गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म मुंबई सागा में दिखेंगे। – यह एक मल्टीस्टार फिल्म है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री- उद्धव ठाकरे
राजधानी- मुंबई
————————————
6. राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (National Legal Service Day) कब मनाया जाता है?
a. 10 नवंबर
b. 9 नवंबर
c. 8 नवंबर
d. 7 नवंबर
Answer: b. 9 नवंबर
– अशिक्षा, गरीबी एवं पिछड़ेपन के कारण न्याय से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।
– इसके लिए जरूरतमंद व्यक्तियों को सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से विधिक सेवा संस्था की स्थापना की गई है।
– राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवसकी शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कमजोर वर्गों को सहायता देने के लिये की गई थी।
– भारत का मुख्य न्यायाधीश इसका मुख्य संरक्षक होते हैं।
———————————–
7. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने परमाणु निरस्त्रीकरण (nuclear disarmament) पर किस देश के दो प्रस्तावों को नवंबर 2020 में अपनाया?
a. अमेरिका
b. चीन
c. भारत
d. फ्रांस
Answer: c. भारत
– परमाणु हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध और न्यूक्लियर खतरे को कम करना ये दो भारत के संकल्प हैं।
– दो संकल्प – ‘रेड्युसिंग न्यूक्लियर डेंजर’ और ‘कन्वेंशन ऑन प्रोहिबीशन ऑफ़ दी यूज़ ऑफ़ न्यूक्लियर वेपन्स’.
– 3 नवंबर, 2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति (फर्स्ट कमेटी) ने भारत द्वारा प्रायोजित (Sponsored by india) दो प्रस्तावों को अपनाया है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति निरस्त्रीकरण के मुद्दों की देखभाल करती है और परमाणु मुद्दों से निपटने के लिए जिनेवा-आधारित सम्मेलन और निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग, दो अन्य निकायों के साथ मिलकर काम करती है।
————————————–
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोपैक्स फेरी’ सेवाओं का उद्घाटन किया, ये सेवा किस राज्य में शुरू की गई है?
a. राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात
Answer: d. गुजरात
– गुजरात के सूरत और सौराष्ट्र के बीच ‘रोपैक्स फेरी’ सेवाओं का उद्घाटन किया।
– इस फेरी सेवा के शुरू होने के बाद सौराष्ट्र में स्थित भावनगर के घोघा से सूरत के हजीरा के बीच लोग समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
– घोघा और हजीरा के बीच सड़क मार्ग से दूरी 375 किलोमीटर है।
– लेकिन इस सेवा के शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 90 किलोमीटर हो जाएगी।
– यानि जिस दूरी को कवर करने में 10 से 12 घंटे का समय लगता था, अब वो 3-4 घंटे में ही पूरी हो जाएगी।
– इस पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
– हजीरा में ‘रो-पैक्स’ टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिसकी लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है।
– प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री इलाके को आत्मनिर्भर भारत अभियान का अहम हिस्सा बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
गुजरात
सीएम – विजय रूपाणी
राज्यपाल – आचार्य देवव्रत
————————————
9. SEBI ने म्यूचुअल फंड की विदेशी निवेश कैप सीमा को 300 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 400 मिलियन डॉलर
b. 500 मिलियन डॉलर
c. 600 मिलियन डॉलर
d. 800 मिलियन डॉलर
Answer: c. 600 मिलियन डॉलर
– सेबी – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (The Securities and Exchange Board of India)
स्थापना – 12 अप्रैल 1992
मुख्यालय – मुंबई
चेयरमैन – अजय त्यागी
————————————-
10. नवंबर 2020 से किस राज्य सरकार ने बैटरी चलित वाहनों पर 10 प्रतिशत तक टैक्स में छूट देने का ऐलान किया?
a. केरल
b. तमिलनाडु
c. दिल्ली
d. उत्तर प्रदेश
Answer: b. तमिलनाडु
– तमिलनाडु में अब बैटरी चलित वाहनों पर 2022 तक मोटर वाहन टैक्स में छूट दे दी है।
– इससे अब उस राज्य में बैटरी चलित वाहन तेजी से दौड़ सकेंगे।
– राज्य ने देश में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन के लिए पहला विशेष पार्क स्थापित करने की भी योजना बनाई है। – राज्य ने इलेक्ट्रिक वाहन खंड में लगभग 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री- के पलानीस्वामी
राज्यपाल- बनवारीलाल पुरोहित
राजधानी- चेन्नई
————————————–
11. पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज का 30 अक्टूबर को निधन हो गया, वह किस देश के थे?
a. तुर्की
b. इजरायल
c. पेरू
d. चिली
Answer: a. तुर्की
– मेसुत तुर्की के पहले प्रधानमंत्री थे, जिनपर तुर्की के सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्टाचार और पद के गलत इस्तेमाल का मुक़दमा चलाया गया।
– मेसुत ने 1991 से 2002 तक मध्य-दक्षिणपंथी मदरलैंड पार्टी या एएनएपी का नेतृत्व किया था।
– मेसुत ने पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति हाफ़िज़ अल-असद को खुली धमकी देकर पूरे अरब जगत में खलबली मचा दी थी. – उनका वर्ष 2019 में फ़ेफड़े के कैंसर का इलाज हुआ था।
तुर्की
प्रेसिडेंट – रेसिप तैयप अर्दोगान
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।