यह 9 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 9 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्र सरकार ने किन नेताओं की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है?
a. सोनिया गांधी
b. राहुल गांधी
c. प्रियंका गांधी
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी)
– गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया है।
– अब उन्हें जेड प्लस सिक्यॉरिटी दी जाएगी।
– CRPF के कमांडोज गांधी परिवार की सुरक्षा करेंगे।
– इससे पहले अगस्त में सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी (Special Protection Group (SPG)) सुरक्षा वापस ले ली थी।
– बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद एसपीजी का गठन किया गया था।
– इसके तहत पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी सुरक्षा दी जानी थी।
– 1989 में वीपी सिंह ने राजीव गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस ली थी।
– 1991 में उनकी हत्या कर दी गई।
– इसके बाद एसपीजी एक्ट में बदलाव करके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार को एसपीजी सुरक्षा देने का फैसला हुआ।
– बाद में वाजपेयी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन किया गया और पद छोड़ने के एक साल बाद तक सुरक्षा देने का नियम बनाया गया।
– हालांकि किसी की जान को खतरा होने पर इसको बढ़ाया जा सकता है।
————————–
2. किस खिलाड़ी ने 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में ओलंपिक का 11वां कोटा दिलाया?
a. चिंकी यादव
b. रजनी प्रभा
c. नीरजा कौर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. चिंकी यादव
– भारत के लिए यह 25 मीटर पिस्टल में दूसरा ओलिंपिक कोटा है।
– 25 मीटर स्पर्धा में चिंकी से पहले भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत ओलिम्पिक कोटा हासिल कर चुकी हैं।
– एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 21 साल की चिंकी यादव अब आठ महिलाओं के फाइनल में भाग लेंगी।
——————————–
3. 6वें G20 पार्लियामेंट स्पीकर समिट में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व किसने किया?
a. राजनाथ सिंह
b. नरेंद्र मोदी
c. पीयुष गोयल
d. ओम बिड़ला
Answer: d. ओम बिड़ला
– यह आयोजन इंटर पार्लियामेंट यूनियन के द्वारा जापान के टोक्यो में 4 नवंबर 2019 को किया गया।
– इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक मामलों में कानून निर्माताओं की भूमिका को मज़बूत बनाना है।
————————
4. SCO संयुक्त शहरी भूकंप खोज और बचाव अभ्यास (SCOJtEx) -2019 का आयोजन 4 से 7 नवंबर तक किस शहर में हुआ?
a. दिल्ली
b. मुंबई
c. पटना
d. चंडीगढ़
Answer: a. दिल्ली
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया।
– SCO – शंघाई सहयोग संगठन।
SCO के बारे में:
स्थापित- 26, अप्रैल 1996
मुख्यालय- बीजिंग, चीन।
महासचिव- व्लादिमीर नोरोव।
SCO सदस्य- चीन (प्रमुख), रूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और किर्गिस्तान।
——————————-
5. मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने भारत की रेटिंग को ‘स्टेबल’ से घटाकर क्या कर दिया है?
a. पॉजिटिव
b. नेगेटिव
c. स्टेबल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. नेगेटिव
– मूडीज ने कहा है कि सरकार आर्थिक सुस्ती को दूर करने में सफल नहीं रही है और पहले के मुकाबले ग्रोथ की रफ्तार कम रहेगी।
– जानी मानी रेटिंग एजेंसी का यह अनुमान भारत सरकार के लिए झटका है।
सरकार ने क्या कहा?
– सरकार ने मूडीज के रेटिंग डाउग्रेड करने के बाद कहा कि भले एजेंसी ने भारत की रेटिंग घटाई लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज रफ्तार आगे बढ़ने वाली इकॉनमींज में शामिल है।
क्या होती है रेटिंग
– इंटरनैशनल एजेंसियां देश की सरकारों की उधारी चुकाने की क्षमता का आकलन करती हैं।
– इसके लिए वह इकनॉमिक, मार्केट और पॉलिटिकल रिस्क को आधार बनाती हैं।
– इस तरह की रेटिंग यह बताती है कि क्या देश आगे चलकर अपनी देनदारियों को समय पर पूरा चुका सकेगा?
– रेटिंग एजेंसियां आमतौर देशों की रेटिंग को फ्यूचर ऐक्शन की संभावना के हिसाब से तीन कैटिगरी में बांटती हैं। ये कैटिगरीज नेगेटिव, स्टेबल और पॉजिटिव आउटलुक हैं।
मुडीज ने क्या कहा?
– मूडीज के मुताबिक, सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का इकॉनमी पर सकारात्मक असर पड़ना चाहिए और सुस्ती की अवधि और प्रभाव कम हो जाना चाहिए।
– ग्रामीण परिवारों को लंबे आर्थिक संकट, रोजगार के नए मौके कम और NBFC वित्त संकट के कारण सुस्ती के लंबे समय तक रहने की संभावना बन रही है।
– कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती और जीडीपी ग्रोथ की धीमी रफ्तार को देखते हुए मूडीज का अनुमान है कि मार्च 2020 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष के दौरान बजट घाटा जीडीपी का 3.7% रह सकता है, जिसका टारगेट 3.3 पर्सेंट रखा गया था।
– अक्टूबर 2019 में मूडीज ने 2019-20 में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 5.8 पर्सेंट कर दिया था, जिससे पहले मूडीज ने इसके 6.2 फीसदी का अनुमान जारी किया था।
———————–
6. किस मंत्रालय ने वेस्टलैंड एटलस 2019 का पांचवां संस्करण जारी किया?
a. गृह मंत्रालय
b. कृषि मंत्रालय
c. ग्रामीण विकास मंत्रालय
d. पर्यावरण मंत्रालय
Answer: c. ग्रामीण विकास मंत्रालय
– वेस्टलैंड (बंजर भूमि) के उत्पादक उपयोग के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में ‘वेस्टलैंड एटलस-2019’ का पांचवां संस्करण जारी किया।
– यह एटलस 2008-09 और 2015-16 के बीच बंजर भूमि के बदलाव के बारे में बताता था।
तथ्य
– 2015-16 में लगभग 17% भारत में बंजर भूमि का अनुमान लगाया गया है।
– भारत में, कृषि भूमि की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 0.12 हेक्टेयर (हेक्टेयर) है, जबकि दुनिया में प्रति व्यक्ति कृषि भूमि 0.29 हेक्टेयर है।
– इसके लिए मैपिंग का कार्य नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा ‘इंडियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट’ डाटा से किया गया। मुख्यालय हैदराबाद में है।
—————————–
7. किस वर्ष 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की गई थी?
a. 2014
b. 2015
c. 2016
d. 2017
Answer: c. 2016
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को यह घोषणा की थी।
—————————
8. किस देश ने हाल ही में पेरिस समझौते {संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC)} से अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना संयुक्त राष्ट्र को दी है?
a. नेपाल
b. चीन
c. अमेरिका
d. रूस
Answer: c. अमेरिका
– यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अमेरिका इस समझौते को छोड़ने वाला एकमात्र देश होगा.
– अमेरिका 2015 में पेरिस समझौते में शामिल हुआ, जब बराक ओबामा राष्ट्रपति थे।
– ओबामा प्रशासन ने वादा किया कि वह 2025 तक अमेरिका के ग्रीनहाउस मिशन में 26-28% की कटौती करेगा।
– लेकिन जून, 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आने के बाद इसे वापस लेने का फैसला किया।
– अब अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक सूचना दी है।
– इस समझौता के तहत विकसित तथा अमीर देशों को निर्देशित किया गया था कि वे जलवायु परिवर्तन के इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये विकासशील देशों को आर्थिक तथा तकनीकी मदद प्रदान करें.
———————-
9. किस भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने 100वां अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड हाल ही में बनाया?
a. एम एस धोनी
b. विराट कोहली
c. शिखर धवन
d. रोहित शर्मा
Answer: d. रोहित शर्मा
– उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये दूसरे टी20 मैच में हिस्सा लेते ही 100वां मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया।
– यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह पहले पुरुष क्रिकेटर हैं.
– उनसे पहले हरमनप्रीत कौर 100 टी20 क्रिकेट मैच खेल चुकी हैं.
————————
10. गृह मंत्रालय ने हाल ही में किस पत्रकार का ओवरसीज़ सिटिज़नशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड रद्द कर दिया है?
a. आतिश तासीर
b. प्रभाष जोशी
c. प्रवीण तिवारी
d. विजय राय
Answer: a. आतिश तासीर
– ओसीआई कार्ड किसी ऐसे व्यक्ति को जारी नहीं किया जाता है जिसके माता-पिता या दादा-दादी पाकिस्तानी हों.
– उनके पिता पाकिस्तानी थे, इसलिए यह रद किया गया है।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।