Daily Current Affairs, Current Affairs 9 May 2020, Current Affairs 9 May, Current Affair 9 May 2020 Question, 9 May 2020 Current Affairs, Current Affairs 9 May 2020

यह 9th May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. WHO ने कोविड-19 की उत्‍पत्ति और संक्रमण (Origin and infection) का जिम्‍मेदार किसे बताया है?

a. वुहान लैब
b. चमगादड़
c. पैंगोलिन
d. बिल्‍ली

Answer: b. चमगादड़

– दरअसल, इससे पहले विवाद था कि यह वायरस कैसे फैला। कोई इसका जिम्‍मेदार पैंगोलिन, तो कोई चमगादड़ को बता रहा था।

यूएस प्रेसिडेंट के बयान को झटका
– डब्‍ल्‍यूएचओ के इस बयान से अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बयानों को झटका लगा है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि चीन ने साजिश करके कोरोना वायरस को तैयार किया था।

WHO ने क्‍या कहा?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पशुरोग विशेषज्ञ (WHO expert in animal diseases) पीटर बेन ने 8 मई 2020 को मीडिया से इस बात की पुष्‍टी की है।
– Bloomberg ने यह रिपोर्ट पब्लिश की है।
– डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोनावायरस चमगादड़ से फैला है और यह सामान्य बिल्ली और फेरेट (बिल्ली प्रजाति का जीव) को संक्रमित कर सकता है।

चमगादड़ से इंसानों में संक्रमण फैलने की वजह आनी बाकी
– डब्ल्यूएचओ का कहना है कि नया कोरोना ऐसे वायरस के समूह से ताल्लुक रखता है, जिसकी उत्पत्ति और संक्रमण दोनों चमगादड़ से होती है।
– अब यह तो पता चल गया है कि नया कोरोनावायरस का चमगादड़ से कनेक्शन तो है लेकिन यह इंसानों तक पहुंचना कैसे अब तक सामने नहीं आ पाया है।
– इस पर रिसर्च के नतीजे आने बाकी हैं।

कई तरह से संक्रमण फैला
– पीटर बेन के मुताबिक, शायद किसी जानवर से वायरस इंसान के खाने में पहुंचा और इस तरह कोरोनावायरस फैला।
– कोरोना के पहले ह्यूमन इंफेक्‍शन का मामला वुहान के पशु बाजार में देखा गया था, लेकिन सभी लोगों में इंफेक्‍शन इसी तरीके से नहीं फैल सकता।
– बेन के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ इसकी पड़ताल पूरी करने में कुछ समय और लगाना चाहता है।

नए सिरे से होगा रिसर्च
– डब्ल्यूएचओ की महामारी विशेषज्ञ (Epidemiologist एपीडेमोलॉजिस्‍ट) मारिया बेन का कहना है कि WHO के साइंटिस्‍ट चीन में नए सिरे से कोरोना पर रिसर्च करने के बारे में सोच रहे हैं।
– एशिया में पाए जाने वाले पैंगोलिन में भी नया कोरोनावायरस काफी संख्या पाया गया था।
– ये बिल्कुल वैसा ही है जैसे इंसानों में इस समय देखे जा रहे हैं।

चीनी वैज्ञानिकों का दावा अलग था
– इससे पहले चीनी वैज्ञानिकों ने पैंगोलिन से चमगादड़ और फिर चमगादड़ से इंसान में वायरस पहुंचने की बात कही हो, लेकिन यह बात पूरी तरह साबित नहीं हो पाई है।
– चीन की साउथ चाइना एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के रिसर्चस ने कोरोनावायरस के लिए पैंगोलिन को जिम्मेदार ठहराया था।

कब-कब चमगादड़ से फैले वायरस
– यह कोई पहली बीमारी नहीं जो चमगादड़ों से फैली हो.
– 2002 में चमगादड़ से फैले सार्स से दुनियाभर में 774 मौते हुईं। सार्स वायरस पहले चमगादड़ से बिल्ली और इससे इंसानों तक पहुंचा।
– 2018 में केरल में निपाह वायरस का वाहक भारतीय फलभक्षी चमगादड़ था, इससे 17 मौतें हुई थीं।
– इसके अलावा इबोला, रैबीज, हेंद्र और मारबर्ग वायरस के मामलों में भी वाहक चमगादड़ ही था।

चमगादड़ को नहीं होता वायरस से नुकसान
– वैज्ञानिकों का कहना है कि चमगादड़ों में ढेर सारे वायरस पाए जाते हैं जो अन्य जानवरों की तुलना में लोगों को ज्यादा संक्रमित करते हैं.
– लेकिन उन्‍हें ज्‍यादातर वायरस से नुकसान नहीं होता।
– चमगादड़ों की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्‍यून सिस्‍टम) बहुत ज्यादा मजबूत होती है, यही वजह है कि इतने सारे वायरस साथ लेकर चलने के बावजूद चमगादड़ कभी खुद बीमार नहीं पड़ते, जबकि अन्य स्तनधारी जीव अक्सर रैबीज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं.
– चमगादड़ एकमात्र ऐसा स्तनधारी जीव है जो अपनी मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली की वजह से उड़ने की क्षमता रखता है.
– अपनी इन्हीं क्षमताओं की वजह से चमगादड़ लंबे समय तक जीवित रहते हैं.
– भूरे चमगादड़ 30 या उससे भी अधिक साल तक जीवित रह सकते हैं जबकि समान आकार के अन्य स्तनधारी जीवों की उम्र दो से तीन साल तक की होती है.

“COVID-19”; the “CO” stands for coronavirus, “VI” for virus and “D” for disease. The coronavirus itself is called “nCoV-2019”.

——————————–
2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के किस संगठन के 9304 पद समाप्‍त करने की मंजूरी दी है?

a. डीआरडीओ
b. मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस
c. डीआरडीओ
d. भारतीय तटरक्षक

Answer: b. मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES)

– सरकार का कहना है कि ये पद पिछले तीन साल से खाली पड़े थे। इसलिए किसी की नौकरी नहीं जाएगी।
– यह फैसला सैन्य बलों की क्षमता बढ़ाने और रक्षा खर्च को पुन: संतुलित करने के लिए लिया गया है।
– एमईएस भारतीय सेना में इंजीनियर कोर के तहत कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है।

क्‍या है मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस?
– स्‍थापना : वर्ष 1851 में।
– काम : इंडियन आर्म फोर्सेज (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, इंडियन कोस्‍ट गार्ड, डीआरडीओ) को रियर लाइन इंजीनियरिंग और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सहायता करना।
– यह भारत की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसियों में से एक है।
– इसका साल का बजट 13000 करोड़ के करीब होता है।
– इसके ENGINEER-IN-CHIEF – लेफ्टिनेंट जनरल एसके श्रीवास्‍तव हैं।

————————————
3. उत्‍तर प्रदेश कैबिनेट ने कितने वक्‍त के लिए ज्‍यादातर श्रम कानूनों (Labor laws) को निलंबित करने का अध्‍यादेश पास किया है?

a. एक साल
b. दो साल
c. तीन साल
d. हमेशा के लिए

Answer: c. तीन साल

– राज्य मंत्रिमंडल ने 8 मई 2020 को ‘उत्तर प्रदेश अस्थायी श्रम कानूनों से छूट अध्यादेश, 2020’ (‘उत्तर प्रदेश टेम्पोरेरी एग्जेंप्शन फ़्रॉम सर्टन लेबर लॉज़ ऑर्डिनेंस 2020’) को मंजूरी दी है।
– सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के बीच आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए ऐसा किया गया है।
– अध्‍यादेश को राष्‍ट्रपति के पास अनुमति के लिए भेजा गया है।

कौन से कानून तीन साल के लिए सस्‍पेंड?
– इनमें औद्योगिक विवादों को निपटाने, व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों के स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति तथा ट्रेड यूनियनों, कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर और प्रवासी मजदूरों से संबंधित कानून शामिल हैं.

अध्‍यादेश में किन श्रम कानूनों को छूट दी गई? ये पहले की तरह लागू रहेंगे
कुछ श्रम कानून लागू रहेंगे, जिसमें
– भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम, 1996 (The Building and Other Construction Workers Act, 1996;)
– कामगार क्षतिपूर्ति अधिनियम, 1923 (Workers Compensation Act, 1923)
– बंधुआ श्रम प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 (Bonded Labor System (Abolition) Act, 1976; And)
– मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 (Payment of Wages Act, 1936) की धारा 5 (समय पर मजदूरी प्राप्त करने का अधिकार) शामिल है.
– राज्य सरकार ने कहा है कि श्रम कानूनों में बच्चों और महिलाओं से संबंधित प्रावधान लागू होते रहेंगे.
– अन्य सभी श्रम कानून निष्प्रभावी हो जाएंगे.

अध्‍यादेश, किन पर लागू होगा?
– यह मौजूदा व्यवसायों और राज्य में स्थापित होने वाले नए कारखानों दोनों पर लागू होगा.
– कारखानों में कामगारों से रोजाना अधिकतम 12 घंटे तक काम कराया जा सकता है।

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू होगा अध्‍ययादेश
– हालांकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद ही ये कानून (अध्‍यादेश) बन पाएगा.

राष्‍ट्रपति से मंजूरी की जरूरत क्‍यों?
– चूंकि भारत के संविधान के तहत श्रम समवर्ती सूची (कन्करेंट लिस्ट) का विषय है, इसलिए राज्य को कानून बनाने से पहले केंद्र की मंजूरी लेनी पड़ती है.
– ताकि तीन श्रम कानूनों और एक अन्य अधिनियम के एक प्रावधान को छोड़कर बाकी अन्य श्रम कानूनों से कारखानों, व्यवसायों, प्रतिष्ठानों और उद्योगों को तीन साल तक के लिए छूट दी जा सके.

मध्‍य प्रदेश में भी ऐसा करने की योजना?
– उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने भी कुछ इसी तरह उद्योगों को श्रम कानूनों से छूट देने की योजना बनाई है.
– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 मई को कहा कि किस तरह राज्य सरकार नई विनिर्माण इकाइयों को अगले 1000 दिनों (ढाई साल से ज्यादा) के लिए कारखाना अधिनियम 1948 के कुछ प्रावधानों से छूट देगी.

– केंद्र सरकार भी पिछले एक साल से लेबर कोड लाने की प्रक्रिया में है।

श्रम संगठनों ने विरोध किया?
– श्रमिक संगठनों और वामपंथी पार्टियों ने इसकी तीखी आलोचना की है। भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े सेंटर फ़ॉर इंडियन ट्रेड यूनियन यानी सीटू ने कहा इन बदलावों को बर्बरतापूर्ण क़रार दिया।
– सीटू ने कहा कि ‘मज़दूरों पर ग़ुलामी वाली शर्ते थोपी जा रही हैं, देश पूंजीपतियों के बड़े व्यापारिक घरानों की लूट का शिकार है।’

——————————–
4. भारतीय मौसम विभाग (IMD – India Meteorological (मीटीऑरलाजिकल) Department) ने पांच मई से POK के किस जगह का मौसम पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है?

a. गिलगित-बाल्टिस्तान
b. मुजफ्फराबाद
c. अक्‍साई चीन
d. a और b

Answer: d. a और b

– IMD – यह मिनिस्‍ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज के अंडर में आता है।
– इस डिपार्टमेंट का काम है भारत के लोगों को जानकारी दे, वेदर फोरकास्‍ट का।
– हेडक्‍वार्टर दिल्‍ली में हैं। दुनियाभर में कई जगह पर स्‍टेशन है।

– हाल ही में आईएमडी की रिपोर्ट वेदर फोरकास्‍ट की जानकारी गिलगित और बलिस्‍तान का भी दिखाएंगे।
– इससे पहले कभी कभी इसके बारे में देते थे, लेकिन अब इसे बताया जाएगा।
– यह मैसेज भेजा जा रहा है डेली कि आपने हमारी जगह पर कब्‍जा कर रखा है।

– इसे जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित और बलिस्‍तान और मुजफ्फराबाद।

– पाकिस्‍तान ने पीओके को दो ऑटोनोमस रीजन में बांटा हुआ है।
– एक इलाके को पाकिस्‍तान आजाद कश्‍मीर कहता है, जहां मुजफ्फराबाद है। और ऊपरी हिस्‍सा गिलगित बालिस्‍टान है।
– अब गिलगित-बाल्टिस्तान को को पाकिस्‍तान में मिलाने की कोशिश पाकिस्‍तान कर रहा है।
– इसके लिए पाकिस्‍तान यहां चुनाव करवाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां के सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी अनुमति दी है। इसका विरोध इंडिया ने किया था।
– दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रोग्राम में रोज 8 मई से इसके बारे में बताएंगे कि गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में वेदर फोरकास्‍ट क्‍या है।

– इसके माध्यम से पाकिस्तान सरकार को संदेश भी दिया है, कि यह इलाके भारत का अभिन्न अंग है और इनमें हस्‍तक्षेप स्वीकार नही होगा।

—————————–
5. संयुक्‍त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने गुडविल एम्बेसडर के तौर पर एक्‍ट्रेस दीया मिर्ज़ा का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

a. 2021 तक
b. 2022 तक
c. 2023 तक
d. 2024 तक

Answer: b. 2022 तक

– गुडविल एम्बेसडर की कार्यसेवा 2 साल की होती है।
– दीया मिर्जा सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत भी हैं।
– UNEP का गुडविल एम्बेसडर का कार्यकाल बढ़ने के बाद अब, दिया मिर्जा, संयुक्त राष्ट्र में स्वच्छ वायु, स्वच्छ समुद्र, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख क्षेत्रों पर संदेश पहुंचाने के लिए काम करना जारी रखेंगी।
– गुडविल एम्बेसडर संयुक्त राष्ट्र के कहने पर धन जुटाने तथा लोगों को साथ लाने काम करते है।
– कार्यकाल के दौरान हर साल 1 यूएस डॉलर का प्रतीकात्मक भुगतान मिलेगा। इसके अलावा उन्हें सभी यात्रा भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
मुख्यालय: नैरोबी, केन्या.
कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन.

——————————-
6. विश्‍व रेडक्रास दिवस कब मनाया जाता है?

a. 8 मई
b. 7 मई
c. 5 मई
d. 9 मई

Answer: a. 8 मई

– यह दिन रेड क्रॉस (ICRC) की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।
– उन्‍हें नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है।
– हेनरी डुनंट ने साल 1863 में, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रेड क्रॉस कमेटी इंटरनेशनल की स्थापना की।
– यह युद्ध से प्रभावितों, शरणार्थियों, नागरिकों तथा कैदियों की सहायता करता है।

——————————-
7. विश्‍व थैलीसीमिया दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 मई
b. 8 मई
c. 5 मई
d. 9 मई

Answer: b. 8 मई

– थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर खून का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है। इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।
– इस वर्ष विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम “The dawning of a new era for thalassaemia: Time for a global effort to make novel therapies accessible and affordable to patients” है।

—————————–
8. इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी ‘मूडीज’ ने वित्‍त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट कितना रहने का अनुमान जताया है?

a. 0%
b. 1.9%
c. 1.1%
d. 2%

Answer: a. 0%

– मूडीज का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से भारत को बड़ी गिरावट झेलनी पड़ेगी।
– हालांकि, 2022 में ये तेजी से वापसी करेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी ग्रोथ 6.6 फीसदी तक जा सकती है।
– राजकोषीय घाटे को भी 5.5 फीसदी तक रहने का अनुमान जताया है।
– इससे पहले बजट में वित्त मंत्री ने 3.5 फीसदी के घाटे की बात कही थी।
– बता दें कि मूडीज ने बीते साल नवंबर में भारत को स्टेबल यानी स्थित अर्थव्यवस्था से हटाकर निगेटिव में डाल दिया था।

इन कारणों से अर्थव्यवस्था पर संकट
– कोविड-19 का तेजी से प्रसार, वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण में गिरावट
– तेल की कीमतें गिरना और वित्तीय बाजार में उथल-पुथल भारी संकट पैदा कर रहा है।
– रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लंबे समय से चल रहे आर्थिक संकट, नौकरियों के सृजन में कमी और अब एनबीएफसी के नकदी संकट में घिरने के चलते भारत की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में जा सकती है।

——————————–
9. किस राज्‍य ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को एक साल बढ़ाकर 59 साल कर दिया है?

a. कर्नाटक
b. ओडिशा
c. तमिलनाडु
d. आंध्र प्रदेश

Answer: c. तमिलनाडु

– पहले रिटायरमेंट एज 58 थी।

——————————
10. रॉब गिब्स का निधन 28 अप्रैल 2020 को हो गया, वह वजह से मशहूर थे?

a. खेल
b. राजनीति
c. संगीत
d. निर्देशन और कहानी लेखन

Answer: d. निर्देशन और कहानी लेखन

– वह कई एनिमेटेड फिल्‍मों के डायरेक्‍टर और राइटर थे।
– उन्हें कई प्रसिद्ध पिक्सर फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिसमें टॉय स्टोरी 2, फाइंडिंग निमो, मॉन्स्टर्स.यूपी, वाल-ई, इनसाइड आउट टू ऑनवर्ड शामिल हैं।


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account