8 & 9 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स

यह 8 & 9 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान का नया सर्वोच्‍च नेता (रहबर) कौन चुना गया?
Who was chosen as the new supreme leader (Rahbar) of Iran after the death of Ayatollah Ali Khamenei?

a. इब्राहिम रईसी
b. मोहम्मद बाघेर
c. मोजतबा खामेनेई
d. हसन रूहानी

Answer: c. मोजतबा खामेनेई

– अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद ईरान की शक्तिशाली संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उनके पुत्र मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता (रहबर) चुना।
– मोजतबा खामेनेई एक शिया धर्मगुरु हैं और लंबे समय से ईरान की सत्ता के अंदर प्रभावशाली माने जाते रहे हैं।
– उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का भी समर्थन प्राप्त माना जाता है।
– हालांकि ईरान की सत्ताधारी विचारधारा वंशानुगत उत्तराधिकार के सिद्धांत को नापसंद करती है, फिर भी गार्ड्स के भीतर और अपने दिवंगत पिता के अभी भी प्रभावशाली कार्यालय में उनका एक शक्तिशाली समर्थक वर्ग है।

सुप्रीम लीडर पद
– ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में सर्वोच्च नेता देश का सबसे शक्तिशाली पद होता है।
– यह पद राष्ट्रपति से भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसके पास सैन्य, न्यायपालिका, मीडिया और प्रमुख नीतिगत निर्णयों पर अंतिम अधिकार होता है।

ईरान में सर्वोच्च नेता की नियुक्ति कैसे होती है
– ईरान के संविधान के अनुसार सर्वोच्च नेता का चयन असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा किया जाता है।
– यह 88 इस्लामी धर्मगुरुओं (clerics) की एक परिषद होती है।
– इसके सदस्य जनता द्वारा चुने जाते हैं।
– परिषद का काम सर्वोच्च नेता का चयन करना और आवश्यकता पड़ने पर उसे हटाना भी होता है।

मोजतबा खामेनेई कौन हैं
– मोजतबा खामेनेई अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे नंबर के पुत्र हैं और एक शिया धर्मगुरु हैं।
– उन्होंने ईरान-इराक युद्ध (1980–1988) के दौरान स्वयंसेवक के रूप में भाग लिया था।
– बाद के वर्षों में वे ईरान के शक्तिशाली सैन्य संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कई प्रभावशाली अधिकारियों के करीब माने जाते हैं।
– पश्चिमी देशों और कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इससे ईरान की राजनीति में कठोरपंथी रुख (Hardline stance) जारी रह सकता है।
– अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु और नए सर्वोच्च नेता के चयन के बाद मध्य पूर्व की राजनीति और तेल बाजार में भी हलचल देखी गई।
– वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
– इसका कारण क्षेत्र में राजनीतिक अनिश्चितता और संभावित तनाव माना गया।

ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई के बारे में क्या कहा
– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मोजतबा खामेनेई के सर्वोच्च नेता बनने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
– ट्रंप ने कहा कि “खामेनेई का बेटा मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है।”
– उन्होंने मोजतबा खामेनेई को “हल्का नेता (lightweight)” बताया।
– ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर नए ईरानी नेता को अमेरिका की मंजूरी नहीं मिली, तो वह ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं टिक पाएगा।
– दूसरी ओर ईरान के नेताओं ने कहा कि सर्वोच्च नेता का चयन केवल ईरान का आंतरिक मामला है।

—————-
2. भारतीय टीम ने किस टीम को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता?
Which team did the Indian team defeat to win the T20 World Cup 2026?

a. इंग्‍लैंड
b. न्यूजीलैंड
c. श्रीलंका
d. वेस्‍ट इंडीज

Answer: b. न्यूजीलैंड

– भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।
– अहमदाबाद में 8 मार्च 2026 को खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।
– टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।
– इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया।
– भारत इतिहास में घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। यह भारत का लगातार तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है, जो एक रिकॉर्ड है।

टी20 विश्व कप के विजेताओं की सूची
संस्करण : मेज़बान राष्ट्र : विजेता
2007 : दक्षिण अफ्रीका : भारत
2009 : इंगलैंड : पाकिस्तान :
2010 : वेस्ट इंडीज : इंगलैंड
2012 : श्रीलंका : वेस्ट इंडीज
2014 : बांग्लादेश : श्रीलंका
2016 : भारत : वेस्ट इंडीज
2021 : यूएई और ओमान : ऑस्ट्रेलिया
2022 : ऑस्ट्रेलिया : इंग्‍लैंड
2024 : अमेरिका और वेस्ट इंडीज : भारत
2026 : भारत : भारत

—————-
3. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब किस खिलाड़ी को मिला?
Which player got the title of Player of the Match in T20 World Cup 2026?

a. जसप्रीत बुमराह
b. सूर्य यादव
c. संजू सैमसन
d. वरुण चक्रवर्ती

Answer: a. जसप्रीत बुमराह

– जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
– संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

—————
4. भारत सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष की कवरेज के बीच टीवी न्यूज़ चैनलों के TRP (Television Rating Points) की रिपोर्टिंग अस्थायी रूप से रोकने का निर्देश किस संस्था को दिया है?
The Indian government has directed which organisation to temporarily stop reporting TRP (Television Rating Points) of TV news channels amid coverage of the West Asia conflict?

a. TRAI
b. BARC
c. Prasar Bharati
d. PIB

Answer: b. BARC (ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल)

– भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मार्च 2026 के पहले सप्‍ताह में BARC को निर्देश दिया कि वह टीवी न्यूज़ चैनलों के TRP की रिपोर्टिंग तुरंत रोक दे।
– यह रोक चार सप्ताह या अगले आदेश तक लागू रहेगी।

क्‍यों रोक लगाई
– सरकार ने यह कदम पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध की कवरेज के दौरान कुछ चैनलों द्वारा किए जा रहे “अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित प्रसारण” के कारण उठाया।
– सरकार का तर्क है कि कई टीवी चैनल जिम्मेदार पत्रकारिता के बजाय TRP की दौड़ में सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित खबरें दिखा रहे हैं।
– युद्ध जैसे संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर भी कुछ चैनल इसे “ड्रामेटिक शो” की तरह प्रस्तुत कर रहे थे- जैसे काल्पनिक युद्ध परिदृश्य, तेज संगीत और अतिरंजित ग्राफिक्स।
– मीडिया के इस रवैये की लंबे समय से आलोचना होती रही है कि TRP की प्रतिस्पर्धा ने न्यूज़ को “इन्फोटेनमेंट” में बदल दिया है।
– नतीजा यह है कि गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ देने के बजाय दर्शकों को डर, उत्साह या राष्ट्रवादी उन्माद से भरने वाली सामग्री पर जोर दिया जाता है।
– मंत्रालय के अनुसार ऐसी रिपोर्टिंग से आम जनता में भय या भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।
– यह निर्देश 2014 के “Policy Guidelines for Television Rating Agencies in India” के Clause 24.2 के तहत जारी किया गया, जिसके अनुसार BARC को मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण बिंदु:
– TRP टीवी चैनलों की दर्शक संख्या मापने का प्रमुख सूचक है।
– TRP का सीधा प्रभाव विज्ञापन राजस्व पर पड़ता है।
– टीआरपी से पता चलता है कि किसी निश्चित अवधि में कितने लोगों ने, किस सामाजिक-आर्थिक वर्ग से, कौन से चैनल कितने समय तक देखे।
– यह अवधि एक घंटा, एक दिन या एक सप्ताह तक की हो सकती है; भारत में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार एक मिनट की अवधि मानी जाती है।
– यह डेटा आमतौर पर हर सप्ताह सार्वजनिक किया जाता है।
– टीआरपी विज्ञापनदाताओं के लिए मुख्य आधार है, जिसके द्वारा वे प्रति रेटिंग पॉइंट लागत (सीपीआरपी) की गणना करके यह तय करते हैं कि किस चैनल पर विज्ञापन देना है।

BARC के बारे में
– BARC विज्ञापनदाताओं, विज्ञापन एजेंसियों और प्रसारण कंपनियों के संयुक्त स्वामित्व वाली एक उद्योग संस्था है, जिसका प्रतिनिधित्व इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवरटाइजर्स, इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन और एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया करते हैं।
– हालांकि इसकी स्थापना 2010 में हुई थी, लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 10 जनवरी, 2014 को भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीतिगत दिशानिर्देश अधिसूचित किए और जुलाई 2015 में इन दिशानिर्देशों के तहत BARC को भारत में टेलीविजन रेटिंग करने के लिए पंजीकृत किया।
– भारत में वर्तमान में लगभग 23 करोड़ टेलीविजन वाले परिवार हैं।
– हालांकि, दर्शकों की संख्या का डेटा इकट्ठा करने के लिए फिलहाल केवल लगभग 58,000 पीपल मीटर (बार-ओ-मीटर) का ही उपयोग किया जा रहा है, जो कुल टीवी वाले घरों का मात्र 0.025% है।

—————
5. PM मोदी ने भारत की पहली सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मेकिंग और पैकेजिंग (ATMP) सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया?
Where did PM Modi inaugurate India’s first Semiconductor Assembly, Testing, Making and Packaging (ATMP) facility?

a. दमन
b. सानंद (गुजरात)
c. नोएडा (उत्तर प्रदेश)
d. श्रीपेरंबदूर (तमिलनाडु)

Answer: b. सानंद (गुजरात)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 में गुजरात के सानंद में देश की पहली सेमीकंडक्टर सुविधा का उद्घाटन किया।
– यह सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मेकिंग और पैकेजिंग (ATMP) सुविधा है।
– यह भारत की पहली ऐसी बड़ी सेमीकंडक्टर इकाई मानी जा रही है, जो भारत को वैश्विक चिप सप्लाई चेन में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किस कंपनी का निवेश
– अमेरिका स्थित माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने यह सुविधा स्‍थापित की है।
– माइक्रोन की यह सुविधा SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव) स्टोरेज डिवाइस के साथ-साथ रैम टाइप DRAM और नैंड उत्पादों का निर्माण करेगी।
– कंपनी ने अपने सानंद संयंत्र के लिए 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

सेमीकंडक्टर मिशन
– भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में लगभग 10 अरब डॉलर के परिव्यय के साथ अपने सेमीकंडक्टर मिशन की घोषणा की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर निर्माण, संयोजन और परीक्षण संयंत्रों की स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करना है।

महत्व:
– भारत को चिप निर्माण के वैश्विक इकोसिस्टम में शामिल करना
– इलेक्ट्रॉनिक्स और AI उद्योग को मजबूती
– आयात पर निर्भरता कम करना
– “मेक इन इंडिया” और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना

————–
6. 18वीं लोकसभा के लिए गठित विशेषाधिकार समिति (Privileges Committee) का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
Who was appointed as the Chairman of the Privileges Committee constituted for the 18th Lok Sabha?

a. किरेन रिजिजू
b. रवि शंकर प्रसाद
c. भूपेंद्र यादव
d. पीयूष गोयल

Answer: b. रवि शंकर प्रसाद

– 18वीं लोकसभा के गठन के लगभग दो साल बाद, अध्यक्ष ओम बिरला ने विशेषाधिकार समिति के लिए 15 सदस्यों को मनोनीत किया है।
– इसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद को दी गई है।

विशेषाधिकार समिति
– विशेषाधिकार समिति, संसद की एक स्थायी समिति (Standing Committee) है, जो संसद और सांसदों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामलों की जांच करती है और सदन को उचित कार्रवाई की सिफारिश देती है।
– लोकसभा की विशेषाधिकार समिति में 15 सदस्य होते हैं।
– राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति में 10 सदस्य होते हैं।
– समिति सदन की गरिमा और सांसदों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कार्य करती है।

संसदीय विशेषाधिकार (Parliamentary Privileges):
– संसद और सांसदों को कुछ विशेष अधिकार और उन्मुक्तियाँ (immunities) प्राप्त होती हैं, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने संवैधानिक कार्यों का निर्वहन कर सकें।

संवैधानिक प्रावधान:
– अनुच्छेद 105 – संसद के विशेषाधिकार और संसद में वाक्-स्वतंत्रता। संसद या उसकी किसी समिति में किसी भी सदस्य द्वारा कही गई किसी बात या दिए गए किसी भी मत के संबंध में संसद के किसी भी सदस्य पर किसी भी न्यायालय में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
– अनुच्छेद 122 – संसद की कार्यवाही को प्रक्रिया की अनियमितता के आधार पर न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
– अनुच्छेद 194 – राज्य विधानमंडलों के विशेषाधिकार।
– अनुच्छेद 212 – राज्य विधानमंडल की कार्यवाही पर न्यायालय हस्तक्षेप नहीं करेगा।

—————
7. मिडिल ईस्‍ट युद्ध के दौरान चर्चा में रहे गुरुत्वाकर्षण बम (Gravity Bomb) की प्रमुख विशेषता क्या है?
What is the main feature of the Gravity Bomb which was in discussion during the Middle East War?

a. इसमें आंतरिक इंजन होता है और यह स्वयं उड़ सकता है
b. यह उपग्रह से नियंत्रित बैलिस्टिक मिसाइल है
c. यह बिना इंजन का गोला-बारूद है जो गिरने के बाद केवल गुरुत्वाकर्षण और वायुगतिकी के आधार पर लक्ष्य तक पहुंचता है
d. यह केवल पनडुब्बियों से दागा जाता है

Answer: c. यह बिना इंजन का गोला-बारूद है जो गिरने के बाद केवल गुरुत्वाकर्षण और वायुगतिकी के आधार पर लक्ष्य तक पहुंचता है

– ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के दौरान अमेरिका के रक्षा सचिव (वॉर सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष के दौरान ईरानी हवाई सुरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो गई है।
– इसके बाद अमेरिकी सेना 500 पाउंड, 1,000 पाउंड और 2,000 पाउंड के सटीक गुरुत्वाकर्षण बम (Gravity Bombs) तैनात कर रही है।
– गुरुत्वाकर्षण बम को ऐतिहासिक रूप से “Free-fall Bomb” कहा जाता है। यह एक बिना इंजन वाला गोला-बारूद होता है, जिसे विमान से गिराया जाता है।
– जब यह बम छोड़ा जाता है तो इसका मार्ग गुरुत्वाकर्षण, वायुगतिकी (Aerodynamics) और विमान की ऊँचाई व गति पर निर्भर करता है।

मुख्य विशेषताएँ:
– इसमें कोई आंतरिक इंजन नहीं होता।
– इसे आमतौर पर फाइटर जेट या बॉम्बर विमान से गिराया जाता है।
– आधुनिक संस्करणों में GPS या लेजर गाइडेंस किट जोड़कर इसे अधिक सटीक बनाया जाता है।
– यह क्रूज मिसाइल (जैसे Tomahawk) से अलग है, क्योंकि क्रूज मिसाइल में स्वयं का इंजन और नेविगेशन सिस्टम होता है।
– गुरुत्वाकर्षण बम आधुनिक युद्ध में कम लागत, उच्च विस्फोटक क्षमता और तेज़ तैनाती के कारण अभी भी व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं।

कम लागत और तेज़ तैनाती
– क्रूज मिसाइल (जैसे Tomahawk) बहुत महंगी होती हैं और संख्या सीमित होती है।
– इसके मुकाबले गुरुत्वाकर्षण बम काफी सस्ते और बड़ी संख्या में उपलब्ध होते हैं, इसलिए युद्ध में तेजी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

क्‍यों मजबूर हुआ अमेरिका
– क्रूज मिसाइल बहुत महंगी होती हैं। उदाहरण के लिए:
– टॉमहॉक क्रूज मिसाइल की कीमत लगभग 1–2 मिलियन डॉलर होती है।
– जबकि एक गुरुत्वाकर्षण बम (JDAM किट के साथ) की लागत लगभग 20–30 हजार डॉलर हो सकती है।
– अगर लक्ष्य तक विमान सुरक्षित पहुंच सकता है, तो सेना अक्सर सस्ती और ज्यादा उपलब्ध हथियार प्रणाली का इस्तेमाल करती है।
– सेनाएं अक्सर लंबी दूरी की मिसाइलों को भविष्य के बड़े संघर्ष के लिए बचाकर भी रखती हैं। इसलिए आसान लक्ष्यों के लिए सस्ते हथियार इस्तेमाल किए जाते हैं।

—————
8. पूर्ण चंद्र ग्रहण (3 मार्च) के दौरान चंद्रमा लाल रंग का क्यों दिखाई देता है, जिसे “ब्लड मून” कहा जाता है?
Why does the Moon appear red during a total lunar eclipse (March 3), which is called a “blood moon”?

a. चांद का पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होना
b. चंद्रमा की सतह पर ज्वालामुखी विस्फोट के कारण
c. पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य के प्रकाश के रिफ्लेक्‍शन से लाल वेवलेंथ की किरणें चंद्रमा तक पहुँचने के कारण
d. चंद्रमा की सतह पर धूल के तूफान के कारण

Answer: c. पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य के प्रकाश के रिफ्लेक्‍शन से लाल वेवलेंथ की किरणें चंद्रमा तक पहुँचने के कारण

चंद्र ग्रहण क्या है?
– पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।
– अक्सर, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं।
– यदि पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुँचने से रोक रही है, तो चंद्रमा ग्रहणग्रस्त है, और उसे चंद्रग्रहण कहते हैं।
– यदि चंद्रमा पृथ्वी के सूर्य के दृश्य को अवरुद्ध कर रहा है, तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

ब्लडमून क्या होता है, चांद लाल क्‍यों दिखा, वह भी चंद्रग्रहण पर?
– पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान ब्लड मून दिखाई देता है।
– 3 मार्च की दोपहर को पूर्ण चंद्रग्रहण हुआ। यह खगोलीय घटना भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में दिखाई दी।
– हालांकि चंद्रमा पूरी तरह अंधकारमय नहीं होता।
– चूँकि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच स्थित होती है, इसलिए पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाली सूर्य की कुछ किरणें ही चंद्रमा तक पहुँच पाती हैं।
– जब सूर्य का प्रकाश हवा में मौजूद अणुओं से टकराता है, तो नीला प्रकाश आसानी से बिखर जाता है, और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुँच पाता है, जिससे वह लाल दिखाई देता है।

लाल ही क्‍यों दिखता है?
– आपने रोशनी के सात रंगों के बारे में पढ़ा होगा।
– इसमें VIBGYOR (विबग्‍योर) देखने को मिलता है, यानी वॉयलेट (V), इंडिगो (I), ब्लू (B), ग्रीन (G), यलो (Y), ऑरेंज (O) और रेड (R) .
– VI (बैगनी और नीला) शॉर्ट वेवलेंथ वाले होते हैं।
– जबकि OR (ऑरेंज और रेड) लॉंग वेवलेंथ वाले होते हैं।
– ऐसे में सूरज की रौशनी में से ब्‍लू वाला स्‍कैटर (बिखर) हो जाता है।
– लेकिन लांग वेवलेंथ वाले (ऑरेंज और रेड कलर) चांद तक पहुंच जाते हैं।
– इसकी वजह से ऑरेंज और रेड लाइट कुछ हद तक चांद तक पहुंच जाता है।
– इसलिए यह लाल रंग का दिखता है।

————–
9. अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Women Judges Day celebrated?

a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च

Answer: c. 10 मार्च

– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा घोषित है।
– इस दिवस को मनाने का उददेश्‍य gender equality और महिला सशक्तिकरण (empowerment) है।

—————
10. ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में पुरुष एकल में उप-विजेता कौन भारतीय खिलाड़ी रहे?
Which Indian player was the runner-up in the men’s singles at the All England Open Badminton Championship 2026?

a. लक्ष्य सेन
b. एचएस प्रणॉय
c. चिराग शेट्टी
d. किदाम्बी श्रीकांत

Answer: a. लक्ष्य सेन

– ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में पुरुष एकल मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन को चीनी ताइपे (Chinese Taipei) के लिन चुन-यी से हार का सामना करना पड़ा।
– यह मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला गया। इस हार के साथ लक्ष्य सेन टूर्नामेंट में दूसरी बार उपविजेता बने; इससे पहले वे 2022 में भी फाइनल हार चुके थे।

पुरुष एकल में इससे पहले भारत के दो खिलाड़ी ही चैंपियन बने हैं:
– प्रकाश पादुकोण (1980)
– पुलेला गोपीचंद (2001)


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *