9 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 9 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस लेखिका और परोपकारी (Philanthropist) को राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया, जो ब्रिटिश PM की रिश्‍तेदार हैं?
Which writer and philanthropist was nominated to the Rajya Sabha by President Draupadi Murmu, who is a relative of the British PM?

a. अक्षता मूर्ति
b. अरुंधति रॉय
c. सुधा मूर्ति
d. रोहिणी नीलेकणि

Answer: c. सुधा मूर्ति

– वह इंफोसिस कंपनी के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्‍नी हैं?
– ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक उनके दामाद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोनयन की जानकारी दी
– पीएम मोदी ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

सुधा मूर्ति
– उनका जन्‍म कर्नाटक में हुआ। वह 73 वर्ष की हैं।
– वह मशहूर लेखिका, परोपकारी और इंजीनियर हैं।
– 1974 में पोस्ट ग्रेजुएशन (इंजीनियरिंग में) के दौरान वह अपने डिपार्टमेंट में इकलौती लड़की थीं।
– विभिन्न शैलियों में उन्‍होंने 30 से अधिक किताबें लिखी हैं।
– उनकी कुछ प्रसिद्ध किताबों में द मदर आई नेवर न्यू, थ्री थाउजेंड स्टिचेस, द मैन फ्रॉम द एग और मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेम्पल शामिल हैं।
– उन्‍हें 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण पुरस्‍कार मिल चुका है।
– उनके पति इंफोसिस कंपनी के को-फाउंडर नारायण मूर्ति हैं।
– बेटी अक्षता मूर्ति हैं और दामाद, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैं।
– बेटा रोहन मूर्ति हैं, जो अमेरिका बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म सोरोको (Soroco) के फाउंडर हैं।

इंफोसिस को स्‍थापित करने के लिए पति को दिया था उधार
– इंफोसिस आज यह भारत की टॉप-10 वैल्यूएवल कंपनियों में शामिल है।
– टाटा ग्रुप की TCS के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी है।
– इंफोसिस का मार्केट कैप करीब 6 लाख 69 हजार 920.64 करोड़ रुपए है। इसका कारोबार अमेरिका, इंग्लैंड सहित कई देशों में हैं।
– 1981 में अपने नारायण मूर्ति ने 6 साथियों के साथ मिलकर इंफोसिस की शुरुआत की थी।
– सुधा मूर्ति कई इंटरव्यू में बता चुकी है कि जब नारायण मूर्ति ने कंपनी शुरू करने का प्लान बनाया था, तब वे पत्नी सुधा मूर्ति के साथ एक कमरे के मकान में रहते थे।
– कंपनी का नाम इंफोसिस तय हो चुका था, लेकिन पैसों की तंगी बनी हुई थी।
– नारायण मूर्ति ने अपना हिस्सा देने के लिए पत्नी से उस समय (1981 में) 10,000 रुपए उधार लिए थे।

राज्य सभा में मनोनयन:
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 80 में राज्यसभा के गठन का प्रावधान है।
– राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है।
– इनमें से 233 सदस्‍य राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेश से चुनकर आते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से संबंधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है।
– राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए न्‍यूनतम उम्र 30 वर्ष है।
– लोकसभा सदस्‍य के लिए न्‍यूनतम उम्र 25 वर्ष है।

————–
2. केंद्र सरकार ने किस मिशन के तहत AI विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 10,372.92 करोड़ के कोष को मंजूरी दी?
Under which mission the Central Government approved a fund of Rs 10,372.92 crore to encourage AI development?

a. एआई डेवलपमेंट मिशन
b. अटल एआई मिशन
c. भारत एआई मिशन
d. एआई इंडिया मूवमेंट

Answer: c. भारत एआई मिशन

– AI मतलब : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
– मिशन का नाम: भारत एआई मिशन
– कितनी रकम का कोष: 10,372.92 करोड़ रुपये
– कितनी अवधि के लिए कोष: अगले पांच वर्षों के लिए

केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 मार्च 2024 को भारत में AI कंप्यूटिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और स्टार्ट-अप को फाइनेंस करने के लिए इस कोष को मंजूरी दी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्‍या है?


– AI यानी कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता
– एक ऐसी मशीन, जो बुद्धिमान हो, खुद से डेटा का एनालिसिस कर सके, बात कर सके, भाषाएं बोल और समझ सके। मुश्किल सवालों के जवाब तलाश सके। दिए गए काम को अंजाम दे सके।
– AI का उदाहरण ओपन AI का चैट-GPT और गूगल का जेमिनी है। ये तो सिर्फ उदाहरण हैं, AI अब इससे ज्‍यादा प्रभावी रूप से अलग-अलग रूप में इस्‍तेमाल हो रहा है।
– ओपन AI कंपनी का ‘सोरा’ एक टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल भी है। अभी सोरा चुनिंदा लोगों के लिए ही अवेलेबल है।
– ‘सोरा’ टेक्स्ट इनपुट से 1 मिनट तक का वीडियो बना सकता है। यह एक मिनट के वीडियो में मल्टीपल शॉट्स बना सकता है। यह मल्टीपल कैरेक्टर से कॉम्प्लेक्स सीन क्रिएट कर सकता है। सोरा दिए गए इनपुट से ज्यादा रियलिस्टिक वीडियो बना सकता है। टेक्स्ट इनपुट से ज्यादा डिटेल और बेहतर बैकग्राउंड बनाया जा सकता है। यह फिजिकल वर्ल्ड की चीजों को भी अपने क्रिएशन में शामिल करता है।

भारत एआई मिशन का उद्देश्‍य
– प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल (वर्ष 2023 में), मिशन की घोषणा की थी।
– इसका उद्देश्य देश के भीतर एआई की कंप्यूटिंग शक्तियों को स्थापित करना है।
– इससे स्टार्टअप और उद्यमियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के क्षेत्रों में एआई अनुप्रयोगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कितनी जीपीयू की कंप्यूटिंग क्षमता का लक्ष्‍य
– इस मिशन के तहत सरकार 10,000 से अधिक GPU (ग्राफिक्‍स प्रोसेसिंग यूनिट) की कंप्यूटिंग क्षमता स्थापित करने पर विचार करेगी।
– यह एक विशेष इलेक्ट्रॉनिक सर्किट है जो ग्राफिक्स और फोटो को प्रस्तुत करने के लिए तेजी से मैथेमैटिकल कैल्‍कुलेशन करता है।
– GPU का उपयोग प्रोफेशनल और पर्सनल कंप्यूटिंग, दोनों के लिए किया जाता है।

GPU चिप कीमत कितनी होती है?
– NVIDIA की A100 चिप को AI एप्‍ली‍केशन के लिए सबसे अत्याधुनिक माना जाता है।
– इसकी कीमत लगभग $10,000 है।
– इसका मतलब है कि ऐसे 10,000 जीपीयू के डेटा सेंटर की लागत कम से कम 100 मिलियन डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) हो सकती है।

एआई के लिए बनेगा नैशनल डेटा मैनेजमेंट ऑफिस
– एआई के लिए नैशनल डेटा मैनेजमेंट ऑफिस बनेगा।
– जो सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम करेगा।
– और देखेगा कि AI डिवेलपमेंट के लिए नॉन-पर्सनल डेटा किस तरह उपलब्ध कराया जा सकता है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री – पीयूष गोयल

—————–

————–
3. सैन्‍य गठबंधन NATO का 32वां सदस्‍य देश कौन बना?
Which country became the 32nd member country of military alliance NATO?

a. यूक्रेन
b. जापान
c. स्‍वीडन
d. फिनलैंड

Answer: c. स्‍वीडन

NATO – नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन

– 7 मार्च 2024 को स्‍वीडन, सैन्‍य गठबंधन नाटो में शामिल हो गया।
– वह इस मिलिट्री अलायंस में शामिल होने वाला 32वां देश है।
– स्वीडन ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के कुछ महीने बाद मई 2022 में फिनलैंड के साथ नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।
– तुर्किये और हंगरी दो ऐसे देश थे, जो फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने में परेशानियां पैदा कर रहे थे। आखिरकार वे फिनलैंड और स्वीडन के मामले में मान गए। अब दोनों देश नाटो के मेंबर हैं।

स्‍वीडन
– यह उत्तरी यूरोप में एक नॉर्डिक देश है।
– स्वीडन नॉर्वे और फिनलैंड के साथ जमीनी सीमा साझा करता है।
– इसकी समुद्री सीमाएं डेनमार्क, जर्मनी, पोलैंड, रूस, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के साथ हैं।
– प्रधानमंत्री – उल्फ क्रिस्टर्सन
– राजधानी – स्टॉकहोल्म

रूस बेचैन हुआ
– नए बदलाव से रूस के लिए टेंशन बढ़ गया है।
– इसकी वजह NATO का आर्टिकल 5 है, जिसके मुताबिक, किसी भी सदस्य देश पर हमले को NATO के सभी देशों पर हमला माना जाएगा।
– रूस ने स्‍वीडन की सदस्‍यता का विरोध जताते हुए कहा कि, अगर स्‍वीडन में नाटो फोर्स तैनात होती है तो हम कुछ और कदम उठाएंगे। रूस ने यही विरोध फिनलैंड के लिए जताया था।
– दरअसल, इससे पहले 2022 में यूक्रेन ने नाटो की मेंबरशिप लेने की प्रयास किया था, जिससे खफा होकर रूस ने उसपर हमला कर दिया।
– अब रूस ने कहा है कि नाटो में शामिल होने का स्वीडन का कदम तनाव और सैन्यीकरण को बढ़ावा दे रहा है।

स्‍वीडन की सिक्‍योरिटी का जिम्‍मा नाटो को
– नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने स्‍वीडन की नाटो मेंबरशिप का ऐलान किया।
– उन्होंने कहा कि ‘200 वर्षों से ज्यादा समय तक गुट निरपेक्ष रहने के बाद स्वीडन को भी अब अनुच्छेद 5 के तहत सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। अब उसकी सिक्योरिटी का जिम्मा नाटो देशों का होगा।

क्या है NATO
– NATO : नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन
– यह यूरोप और उत्तरी अमेरिकी देशों का एक सैन्य और राजनीतिक गठबंधन है।
– दूसरे विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ और अमेरिका दो सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे, जो दुनिया पर अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। इससे अमेरिका और सोवियत संघ के संबंध बिगड़ने लगे और उनके बीच कोल्ड वॉर की शुरुआत हुई।
– तब सोवियत संघ को रोकने के लिए अमेरिकी और यूरोपीय देशों ने सैन्य गठबंधन बनाया था।
– स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी।
– हेडक्वार्टर बेल्जियम के ब्रसेल्स में है।
– NATO की स्थापना के समय अमेरिका समेत 12 देश इसके सदस्य थे। अब 32 सदस्य देश हैं, जिनमें 30 यूरोपीय और दो उत्तर अमेरिकी देश हैं।
– इस संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी NATO देशों और उसकी आबादी की रक्षा करना है।
– NATO के आर्टिकल 5 के मुताबिक, इसके किसी भी सदस्य देश पर हमले को NATO के सभी देशों पर हमला माना जाएगा।
– 1952 में NATO से जुड़ा तुर्किये इसका एकमात्र मुस्लिम सदस्य देश है।

नाटो के सदस्य देश हैं:
– स्‍वीडन
– फिनलैंड
– अल्बानिया
– बेल्जियम
– बुल्गारिया
– कनाडा
– क्रोएशिया
– चेक रिपब्लिक
– डेनमार्क
– एस्तोनिया
– फ्रांस
– जर्मनी
– यूनान
– हंगरी
– आइसलैंड
– इटली
– लातविया
– लिथुआनिया
– लक्समबर्ग
– मोंटेनेग्रो
– नीदरलैंड
– उत्तर मैसेडोनिया
– नॉर्वे
– पोलैंड
– पुर्तगाल
– रोमानिया
– स्लोवाकिया
– स्लोवेनिया
– स्पेन
– टर्की
– यूनाइटेड किंगडम
– संयुक्त राज्य अमेरिका

————–
4. अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Women Judges Day celebrated?

a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च

Answer: c. 10 मार्च

– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा घोषित है।
– इस दिवस को मनाने का उददेश्‍य gender equality और महिला सशक्तिकरण (empowerment) है।

————–
5. CISF स्थापना दिवस (CISF Raising Day) कब मनाया जाता है?
When is CISF Raising Day celebrated?

a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च

Answer: c. 10 मार्च

– CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
– वर्ष 1969 में देश के छह अर्धसैनिक बलों में से एक CISF की स्थापना की गई थी।
– वर्ष 2024 में 55वां स्‍थापना दिवस मनाया गया।

————–
6. दुनिया का ऐसा पहला देश, जिसकी संसद ने गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने वाला कानून पारित किया?
The first country in the world whose Parliament passed the law making abortion a constitutional right?

a. यूएसए
b. जापान
c. चीन
d. फ्रांस

Answer: d. फ्रांस

– फ्रांसीसी संसद ने 4 मार्च 2024 को गर्भपात के अधिकार को संवैधानिक अधिकार बनाने का विधेयक पारित किया।
– विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद पेरिस में एफिल टॉवर पर लाइट्स के साथ बड़े बड़े अक्षरों “My Body My Choice” लिखा गया।

फ्रांस की जनता का समर्थन
– हाल के सर्वेक्षण में पिछले सर्वेक्षणों के अनुरूप, फ्रांसीसी जनता के बीच 80% से अधिक गर्भपात अधिकारों के लिए समर्थन दिखाया गया है। इसी सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि लोगों का एक बड़ा हिस्सा इसे संविधान में शामिल करने के पक्ष में है।

दुनिया में गर्भपात को लेकर कानून
– दुनिया के बहुत सारे देशों में सशर्त गर्भपात की अनुमति है, लेकिन फ्रांस के अलावा किसी भी देश ने इसे संवैधानिक अधिकार नहीं दिया है।

अमेरिका में गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म कर दिया था
– अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 24 जून 2022 को 1973 के फैसले ‘रो बनाम वेड’ (‘Roe v. Wade’) को पलट कर गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म कर दिया था।
– सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पहले ही ‘रो बनाम वेड’ फैसले में महिलाओं को गर्भपात करने का संवैधानिक अधिकार दिया था, लेकिन उसी ने 2022 में इसे पलट दिया।

भारत में गर्भपात को लेकर क्या नियम?
– भारत में MTP (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) एक्‍ट 1971 के तहत गर्भपात की सशर्त अनुमति है।
– गर्भधारण के 20 सप्ताह तक गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए एक रजिस्‍टर्ड मेडिकल प्रैक्‍टिशनर (डॉक्‍टर) की राय जरूरी है।
– गर्भधारण के 20-24 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए दो रजिस्‍टर्ड मेडिकल प्रैक्‍टिशनर (डॉक्‍टर) की राय जरूरी है।।
– भ्रूण में पर्याप्त असामान्यताएं होने पर 24 सप्ताह के बाद गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए राज्य-स्तरीय मेडिकल बोर्ड की राय आवश्यक है।

– सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2022 में सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दे दिया, फिर चाहें वो विवाहित हों या अविवाहित।
– कोर्ट ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट (MTP एक्‍ट 1971) के तहत 22 से 24 हफ्ते तक गर्भपात का हक सभी को है।
– MTP एक्‍ट के तहत इस अवधि का अबॉर्शन कराने के लिए महिला को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि उसका रेप हुआ है या सेक्शुअल असॉल्ट हुआ है।
– दरअसल, इस आदेश से पहले MTP कानून के तहत सिर्फ विवाहित महिला और रेप पीडि़त महिला को गर्भपात की इजाजत थी।
नोट – सितंबर 2022 से भारत में पति का यौन हमला ‘मैरिटल रेप’ माना जाता है।

कितने देश हैं जो गर्भपात की अनुमति देते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण प्रतिबंधों के साथ?
– द इंडियन एक्‍सप्रेस लीबिया, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, ईरान और वेनेजुएला सहित लगभग 50 देश अगर किसी महिला के स्वास्थ्य को खतरा हो तो गर्भपात की अनुमति देते हैं। कई अन्य इसकी अनुमति, बलात्कार, अनाचार या भ्रूण असामान्यता के मामलों में देते हैं।

कितने देशों में गर्भपात अवैध
– लगभग 24 देशों में गर्भपात अवैध है।
– जहां प्रजनन आयु की लगभग 90 मिलियन या 5 प्रतिशत महिलाएं रहती हैं। इनमें अफ्रीका, एशिया, मध्य अमेरिका और यूरोप के देश शामिल हैं।

फ्रांस
राष्‍ट्रपति : इमैनुएल मैक्रों
प्रधानमंत्री : गैब्रिएल अत्तल
राजधानी : पेरिस
भाषा : फ्रेंच
करेंसी : यूरो

——————

—————
7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मार्च 2024 में प्रदान किए?
How many artists did President Draupadi Murmu present the Sangeet Natak Akademi Awards for the year 2022 and 2023 in March 2024?

a. 90
b. 94
c. 99
d. 100

Answer: b. 94

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 मार्च 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में प्रदर्शन कला के क्षेत्र में 94 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।
– इन 94 कलाकारों में से तीन कलाकार खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके।
– बाद में उन तक यह पुरस्कार पहुंचा दिया जाएगा।

वर्ष 2022 के लिए
– संगीत क्षेत्र में 12 को
– नृत्य क्षेत्र में 12 को
– थियेटर क्षेत्र में नौ को
– लोक और आदिवासी कला से 11 को
– प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति दो को

वर्ष 2023 के लिए
– संगीत क्षेत्र में 12 को
– नृत्य क्षेत्र में 12 को
– थियेटर क्षेत्र में नौ को
– लोक और आदिवासी कला से 11 को
– प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति दो को

नोट: प्रतिष्ठित कलाकारों में दो संयुक्त पुरस्कार मिले।

– इसी समारोह में साथ ही राष्ट्रपति ने कुछ प्रतिष्ठित कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) से भी सम्मानित किया।

कितने कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न)
1. विनायक खेडेकर
2. आर. विश्वेश्वरन
3. सुनयना हजारीलाल
4. राजा और राधा रेड्डी (एक संयुक्त फेलोशिप)
5. दुलाल रॉय
6. डी.पी. सिन्हा

पुरस्कार के बारे में
– संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 1952 से प्रदान किये जा रहे हैं।
– जबकि अकादमी फेलो के सम्मान में ₹3,00,000 की नकद राशि दी जाती है।
– संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार में ₹1,00,000 की नकद राशि दी जाती है।
– इसके अलावा एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम दिया जाता है।

————–
8. देश के पहले ‘नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड्स’ मार्च 2024 में किसने प्रदान किए?
Who presented the country’s first ‘National Creators Awards’ in March 2024?

a. राष्‍ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू)
b. प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी)
c. उपराष्‍ट्रपति (जगदीप धनखड़)
d. मुख्य न्यायाधीश (डीवाई चंद्रचूड़)

Answer: b. प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड्स 2024 प्रदान किए।

पुरस्‍कार के बारे में
– यह पुरस्कार कहानी कहने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है।
– 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए।
– इसके बाद, विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए।
– और तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स सहित 23 विजेताओं का फैसला किया गया।

कुछ महत्‍वपूर्ण नाम
– ‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी का पुरस्कार (पंक्ति पांडे)
– सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार (कीर्तिका गोविंदासामी)
– ‘कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ (गायिका मैथिली ठाकुर)
– टेक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर (गौरव चौधरी)
– पसंदीदा ट्रैवल क्रिएटर के लिए (कामिया जानी)

—————
9. आगामी चुनाव के बारे में कुछ जानकारी

– चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा और चार विधानसभा (आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश) चुनावों से पहले देश भर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और आवाजाही पर गृह मंत्रालय और रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

– चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए 3.4 लाख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की मांग की है। लगभग 97 करोड़ मतदाताओं के साथ, चुनाव आयोग पूरे भारत में लगभग 12.5 लाख मतदान केंद्र स्थापित करेगा।

– पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च 2019 को हुई थी और 11 अप्रैल 2019 से सात चरणों में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई 2019 को हुई थी।

————–
10. जन औषधि दिवस कब मनाया जाता है?
When is Jan Aushadhi Diwas celebrated?

a. 7 मार्च
b. 8 मार्च
c. 9 मार्च
d. 10 मार्च

Answer: a. 7 मार्च

– यह दिन जेनेरिक दवाओं के लाभों और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– 2024 में इस दिवस की 6वीं वर्षगांठ मनाई गई।
– जन औषधि दिवस की शुरुआत 7 मार्च 2019 को हुई थी।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *