यह 9th June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. देश के नए चुनाव आयुक्त (Election commissioner) कौन हैं?
a. राकेश सिन्हा
b. विनय तिवारी
c. अजीत डोभाल
d. अनूप चंद्र पांडेय
Answer: d. अनूप चंद्र पांडेय
– वह उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेट्री) रह चुके हैं।
– वह 1984 बैच के रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं और फरवरी 2019 रिटायर हुए थे।
– उनका जन्म 15 फरवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था।
– उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ मैटीरियल मैनेजमेंट में भी MBA किया हुआ है।
भारत निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया)
– यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।
– चुनाव आयोग में तीन सदस्यीय होता है।
– एक चीफ इलेक्शन कमिश्नर और दो इलेक्शन कमिश्नर।
– इस वक्त सुशील चंद्रा, चीफ इलेक्शन कमिश्नर और राजीव कुमार इलेक्शन कमिश्नर हैं। एक पद खाली था।
– क्योंकि पिछले चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा 12 फरवरी को रिटायर हुए और सुशील चंद्रा को नियुक्त किया।
– उसके बाद कोई नियुक्ति नहीं हुई और तीसरा पद खाली था।
– अब अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति के बाद तीनों पद भर गए हैं।
चुनाव आयुक्त के रूप में कब तक कार्यकाल
– चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु ( दोनों में से जो भी पहले हो) तक होता है।
– इलेक्शन कमिशन के नियमों के मुताबिक, 62 साल के पांडेय का कार्यकाल अगले 3 साल का होगा।
– वह फरवरी 2024 में 65 साल की उम्र में कार्यकाल पूरा कर लेंगे।
– तो अब अगले चुनाव जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव आयोग के पास तीन सदस्यों की पूरी टीम होगी।
– यहां अगले साल (वर्ष 2022) की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Election Commission of India
– स्थापना : 25 January 1950
– नेशनल वोटर डे : 25 जनवरी
– Headquarters : Nirvachan Sadan, Ashoka Road, New Delhi
चुनाव आयुक्त को कौन नियुक्त करता है और कौन हटा सकता है?
– मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
– चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है।
– मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।
– अभी तक किसी भी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को महाभियोग के जरिए नहीं हटाया गया है।
– अन्य चुनाव आयुक्तों को चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रिकोमेंडेशन के आधार पर राष्ट्रपति हटा सकते हैं।
– लेकिन आखिरी फैसला राष्ट्रपति पर निर्भर रहता है।
– उदाहरण के तौर पर वर्ष 2009 में तत्कालीन चीफ इलेक्शन मिश्नर एन गोपालस्वामी ने उस वक्त के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को इलेक्शन कमिश्नर नवीन चावला हो बर्खास्त करने का रेकोमेंडेशन भेजा था, लेकिन राष्ट्रपति ने इस सिफारिश को खारिज कर दिया था।
– बाद में नवीन चावला चीफ इलेक्शन कमिश्नर भी बने थे।
संविधान और चुनाव आयोग
– भारतीय संविधान का भाग 15 चुनावों से संबंधित है, जिसमें चुनावों के संचालन के लिये एक आयोग की स्थापना करने की बात कही गई है।
– संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं।
संविधान में चुनावों से संबंधित अनुच्छेद
– धारा 324 : चुनाव आयोग में चुनावों के लिये निहित दायित्व: अधीक्षण (Superintendence) , निर्देशन (direction) और नियंत्रण (control)
– 325 : धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी व्यक्ति विशेष को मतदाता सूची में शामिल न करने और इनके आधार पर मतदान के लिये अयोग्य नहीं ठहराने का प्रावधान।
– 326 : लोकसभा एवं प्रत्येक राज्य की विधानसभा के लिये निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर होगा।
– 327 : विधायिका द्वारा चुनाव के संबंध में संसद में कानून बनाने की शक्ति।
– 328 : किसी राज्य के विधानमंडल को इसके चुनाव के लिये कानून बनाने की शक्ति।
– 329 : निर्वाचन संबंधी मामलों में न्यायालयों के हस्तक्षेप पर रोक
—————————–
2. भारत, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN Economic and Social Council) का सदस्य कितनी अवधि के लिए चुना गया?
a. वर्ष 2022-24
b. वर्ष 2021-24
c. वर्ष 2022-25
d. वर्ष 2022-32
Answer: a. वर्ष 2022-24
– भारत तीन साल के लिए 8 जून 2021 को UN ECOSOC का सदस्य चुना गया है।
– भारत का चुनाव एशिया-पैसेफिक स्टेट्स कैटेगरी में हुआ है।
– इस कैटेगरी में भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और ओमान का भी चुनाव हुआ।
UN इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) क्या है?
– इसके बारे में जानने के लिए पहले आपको संयुक्त राष्ट्र के स्ट्रक्चर को समझना होगा।
– यूनाइटेड नेशंस चाटर्र ने वर्ष 1945 में छह मुख्य ऑर्गन स्थापित किए थे।
संयुक्त राष्ट्र के 6 मुख्य अंग (Principal organs) :
– UN General Assembly
– UN Secretariat
– International Court of Justice
– UN Security Council
– UN Economic and Social Council
– UN Trusteeship Council
(नोट – इन छह Principal organs से ही संयुक्त राष्ट्र बना है)
– इसका महत्वपूर्ण हिस्सा UN Economic and Social Council (ECOSOC) है।
– UN ECOSOC President : मुनीर अकरम (UN में पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि)
– कुल सदस्य : 54
– ECOSOC में 54 सदस्यों का चुनाव यूएन जनरल असेंबली के द्वारा होता है।
ECOSOC के सदस्यों का चुनाव
– सदस्यों के चुनाव के लिए दुनिया को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है और सदस्यों की संख्या निर्धारित है।
– अफ्रीकन देशों से 14 सदस्य
– एशियन देशों से 11 सदस्य
– ईस्टर्न यूरोपीय देशों से 6 सदस्य
– लैटिन अमेरिकन और कैरेबियन देशों से 10 सदस्य
– वेस्टर्न यूरोपीयन और अन्य देशों से 13 सदस्य का चुनाव होता है।
वर्ष 2022-24 के लिए ये देश भी इलेक्ट हुए:
– कोटे डी आइवर,
– इस्वातिनी,
– मॉरीशस,
– तंजानिया,
– ट्यूनीशिया,
– अफगानिस्तान,
– कजाकिस्तान,
– ओमान,
– क्रोएशिया,
– लैटिन अमेरिका,
– बेलीज,
– चिली,
– पेरू,
– बेल्जियम,
– कनाडा,
– इटली
(नोट- सदस्य के तौर पर इन देशों का कार्यकाल 1 जनवरी, 2022 से शुरू होगा।)
ECOSOC का महत्व क्या है?
– यह काउंसिल, दुनिया के इकोनॉमिक और सोशल मुद्दों को डील करता है।
– यूनाइटेड नेशंस से जुड़ी स्पेशलाइज्ड ऑर्गेनाइजेशंस, ECOSOC को रिपोर्ट करते हैं।
– कई आयोग (कमीशन) इसके अंतर्गत हैं।
List of the specialized agencies reporting to the ECOSOC:
– Food and Agriculture Organization (FAO)
– International Civil Aviation Organization (ICAO)
– International Fund for Agricultural Development (IFAD)
– International Labour Organization (ILO)
– International Monetary Fund (IMF)
– International Maritime Organization (IMO)
– International Telecommunication Union (ITU)
– United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO)
– United Nations Industrial Development Organization (UNIDO)
– United Nations World Tourism Organization (UNWTO)
– Universal Postal Union (UPU)
– World Bank Group (WBG)
– International Bank for Reconstruction and Development (IBRD)
– International Development Association (IDA)
– International Finance Corporation (IFC)
– Multilateral Investment Guarantee Agency (MIGA)
– International Centre for Settlement of Investment Disputes (ICSID)
– World Health Organization (WHO)
– World Intellectual Property Organization (WIPO)
– World Meteorological Organization (WMO)
Active functional commission of the ECOSOC:
– Commission on Narcotic Drugs (CND)
– Commission on Population and Development (CPD)
– Commission on Science and Technology for Development (CSTD)
– Commission on the Status of Women (CSW)
Statistical Commission
– Commission for Social Development (CSocD)
– Commission on Crime Prevention and Criminal Justice (CCPCJ)
– Forum on Forests (UNFF)
अगस्त में भारत बनेगा यूएन सिक्योरिटी काउंसिल का अध्यक्ष
– भारत इस वक्त वर्ष 2021-22 के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल का नॉन परमानेंट मेंबर है।
– अगस्त 2021 में भारत को यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की अध्यक्षता मिलेगी।
– सिक्योरिटी काउंसिल में 15 सदस्य होते हैं। 5 परमानेंट (US, UK, Russia, China & France) और 10 नॉन परमानेंट।
——————————-
3. विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) ने किस तिथि (date) को World NTD (Neglected Tropical Diseases) Day के रूप में मान्यता दी है?
a. 28 जनवरी
b. 27 जनवरी
c. 30 जनवरी
d. 1 फरवरी
Answer: c. 30 जनवरी
– WHO की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली की 74वीं सभा ने 28 मई 2021 को यह घोषणा की।
– तो अब ऑफिशियली 30 जनवरी को वर्ल्ड नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (World NTD Day) के रूप दे दिया गया है।
नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज क्या है?
– NTD में लिम्फैटिक फाइलेरिया (हाथीपांव), लेप्रोसी (कुष्ठरोग), डेंगू, ट्रेकोमा, सर्पदंश, रेबीज जैसे रोग शामिल होते हैं।
– इन बीमारियों के कारण देश के हजारों लोगों की हर साल या तो मौत हो जाती है या फिर विकलांग हो जाते हैं।
– विश्व एनटीडी दिवस 30 जनवरी 2012 को एनटीडी पर पहले एनटीडी रोड मैप और लंदन घोषणा के साथ-साथ लॉन्च की याद दिलाता है।
वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली
– WHO, वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली के अंतर्गत संचालित होता है।
– मुख्यालय : जेनेवा, स्विट्जरलैंड
– चेयरपर्सन : डॉ पैट्रिक अमोथ (कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष)
– सदस्य देश : 194
– स्थापना : 1948
WHO
– स्थापना : 7 April 1948
– महानिदेशक : डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
– मुख्यालय : जेनेवा, स्विट्जरलैंड
– Parent organization : United Nations Economic and Social Council
——————————-
4. भारतीय मूल के किस देश के पूर्व PM और पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर India में राजकीय शोक घोषित हुआ?
a. मॉरीशस
b. केन्या
c. चिली
d. तुर्की
Answer: a. मॉरीशस
– अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन 3 जून 2021 को हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
– उनके निधन पर भारत ने 5 जून को एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान हुआ।
– वह मॉरीशस के दूसरे प्रधानमंत्री रह चुके थे।
– वह तीन बार प्रधानमंत्री रहे, लगभग 18 साल तक।
– इस वक्त उनके बेटे प्रविंद जगन्नाथ प्रधान मंत्री हैं।
– बताया जाता है कि अनिरुद्ध जगन्नाथ के दादा विदेशी यादव और भाई झुलई यादव को अंग्रेजों ने वर्ष 1850-73 के बीच गिरमिटिया मजदूर के रुप में जहाज से गन्ने की खेती के लिए मारीशस भेजा था।
– गिरमिटिया मजदूर से लेकर सत्ता के शीर्ष तक का सफर तय करने वाला परिवार आज मॉरीशस का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार भी माना जाता है।
– भारत सरकार द्वारा अनिरुद्ध जगन्नाथ को पिछले साल देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
मॉरीशस की राजधानी- पोर्ट लुईस
मुद्रा- मॉरिशियाई रुपया
—————————-
5. किस पुस्तक के लिए डेविड डियोप और अन्ना मोस्कोवाकिस को इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2021 मिला?
a. At Night All Blood is Black
b. At Night All Blood is White
c. At Night All Blood is Blue
d. At Night All Blood is Red
Answer: a. At Night All Blood is Black
– इस Book को डेविड डियोप (David Diop) ने फ्रेंच भाषा में लिखा। फ्रेंच बुक का नाम ‘फ्रेरे डी एम’ है।
– वह पहले फ्रांसीसी उपन्यासकार हैं जिन्हें बुकर प्राइज मिला है।
– इस पुस्तक का इंग्लिश ट्रांसलेशन अन्ना मोस्कोवाकिस (Anna Moschovakis) ने किया है।
– इंटरनेशनल बुकर प्राइज कमेटी ने ऐलान किया है कि प्राइज रकम 50 हजार पाउंड दोनों को आधा-आधा मिलेगा।
Book के बारे में-
– At Night All Blood Is Black एक उपन्यास है, जिसमें प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस के लिए लड़ने वाले सेनेगल के दो सैनिकों की कहानी है।
– यह पुस्तक 2018 में फ़्रांसिसी भाषा में प्रकाशित हुई थी, बाद में 2020 में यह अंग्रेजी में प्रकाशित हुई।
डेविड डियोप के बारे में-
– डेविड का जन्म फ्रांस के पेरिस शहर में हुआ था।
– उनका बचपन अफ़्रीका महादीप के सेनेगल में बीता।
– अभी वह पऊ विश्वविद्यालय और एडौर क्षेत्र में कला, भाषा और साहित्य विभाग के प्रमुख हैं।
– उनकी पहली पुस्तक 2012 में प्रकाशित हुई थी।
– जिसका टाइटल था, ‘1889, आई’अट्रैक्शन यूनिवर्सेल’!
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार-
– अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार को पहले मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार कहा जाता था।
– मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार वर्ष 2005 में दिया गया था, यह अवार्ड इंग्लिश में ट्रांसलेट सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जाता है।
– इस पुरस्कार को देने का उद्देश्य दुनिया भर से अंतरराष्ट्रीय कथा साहित्य के अधिक प्रकाशन और पढ़ने को प्रोत्साहित करना है।
—————————
6. असम सरकार ने किस पार्क को राज्य के छठे राष्ट्रीय उद्यान (National Park) के रूप में अधिसूचित (notified) किया?
a. खांगचेन्दोंगा राष्ट्रीय उद्यान
b. हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
c. डिब्रू-सैखोवा
d. रायमोना
Answer: d. रायमोना
– असम राज्य के कोकराझार जिले में रायमोना असम का छठा राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।
– 5 जून 2021 को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य सरकार ने बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में रायमोना अभयारण्य (sanctuary) को राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।
– रायमोना नेशनल पार्क में कई वन्यजीव हैं।
– जिनमें गोल्डन लंगूर, एशियाई हाथी, बाघ, बादलदार तेंदुआ, भारतीय गौर, जंगली भैंस, चित्तीदार हिरण, हॉर्नबिल, तितलियों की 150 से अधिक प्रजातियां, 170 प्रजातियां शामिल हैं।
असम में पहले से पांच राष्ट्रीय उद्यान हैं-
– काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
– मानस राष्ट्रीय उद्यान
– नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
– ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
– डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान।
रायमोना के बारे में-
– यह मानस बायोस्फीयर रिजर्व और चिरांग-रिपू हाथी रिजर्व का एक अंग है।
असम
– मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा
– राज्यपाल: जगदीश मुखी
– राजधानी: दिसपुर
– राजकीय भाषा: असमी, असमिया
– राजकीय पशु: एक सींग वाल गैंडा
– राजकीय फूल: द्रौपदी माला
– राजकीय पेड़: होलोंग
– राजकीय पक्षी: सफेद पंख वाला काठ वत्तख
– प्रमुख लोक नृत्य: बिहू, झुमरे नाच, बगरुम्बा, देवधनी, खंबा लिम, अनकिया नट आदि।
– प्रमुख नदियां: आई नदी, बालसिरि, बराक, बरगंग, बरोई, ब्रह्मपुत्र आदि।
– पड़ोसी राज्य व देश: उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश है।
——————————-
7. छिपकली की नई प्रजाति साइरटोडैक्टाइलस बेंगखुआया (Cyrtodactylus bengkhuaiai) का नाम किस राज्य के स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा गया?
a. असम
b. मेघालय
c. मणिपुर
d. मिजोरम
Answer: d. मिजोरम
– इस छिपकली का नाम मिजोरम के कबीले के मुखिया बेंगखुआया के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 150 साल पहले भारत में ब्रिटिश ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
– छिपकली की इस नई प्रजातियों के बारे में डिटेल्स न्यूजीलैंड की वैज्ञानिक पत्रिका जूटाक्सा में प्रकाशित हुई थी।
मिजोरम
– मुख्यमंत्री: जोरामथंगा
– राज्यपाल: पी.एस. श्रीधरण पिल्लई
– राजधानी: आईजोल
– राजकीय भाषा: मिजो, (मिजो का शाब्दिक अर्थ ऊंची भूमि के वासी)
– राजकीय पशु: सीरो
– राजकीय फूल: रेड वांडा
– राजकीय पेड़: आयरनवुड
– राजकीय पक्षी: मिसिस हूमेस तीतर
– प्रमुख नदियां: बराक नदी, डे नदी, कर्नाफुली, छिमतुईपुई, तवांग, सोनाई आदि।
– पड़ोसी राज्य व देश: दक्षिण में म्यांमार, पश्चिम में बांग्लोदश, उत्तर में मणिपुर, असम, त्रिपुरा है।
—————————–
8. छिपकली की चार नई प्रजाति (सिर्टोडैक्टाइलस बेंगखुआया, एरोनबाउरी, कार्स्टिकोला और अगरवाली) की खोज किन दो राज्यों में की गई?
a. मेघालय और अरुणाचल प्रदेश
b. मिजोरम और मेघालय
c. मिजोरम और झारखंड
d. मेघालय और अरुणाचल प्रदेश
Answer: b. मिजोरम और मेघालय
– वैज्ञानिकों के दो ग्रुप ने इस छिपकली की चार नई प्रजाति की खोज की।
– अक्टूबर-नवंबर 2020 में ही इसका नाम रिकार्ड में दर्ज किया था।
मिजोरम में ढूंढी गई नई प्रजाति
– सिर्टोडैक्टाइलस बेंगखुआया
(यह नाम मिजोरम के कबीले के मुखिया बेंगखुआया के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 150 साल पहले भारत में ब्रिटिश ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।)
– सिर्टोडैक्टाइलस एरोनबाउरी
(यह नाम इसका नाम जेकॉस के वर्गीकरण पर दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञ हारून बाउर के नाम पर रखा गया था।)
मेघालय में ढूंढी गई नई प्रजाति
– सिर्टोडैक्टाइलस कार्स्टिकोला
– सिर्टोडैक्टाइलस अगरवाली
– यह कीट-नियंत्रक (pest-controlling lizard) छिपकली है।
मेघालय
– मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
– राज्यपाल: सत्यपाल मलिक
– राजधानी: शिलांग
– राजकीय भाषा: खासी, गारो, अंग्रेजी
– राजकीय पशु: भालु, बिल्ली
– राजकीय फूल: लेडी स्लिपर ऑर्किड
– राजकीय पेड़: गमारी
– राजकीय पक्षी: पहाड़ी मैना
– प्रमुख नदियां: कृष्णायी, कालू, निताई, उमगोटा, दामरिंग, सिमसांग, सोमेश्वरी, माण्डा आदि।
– पड़ोसी राज्य: उत्तर और पूर्व में असम दक्षिण तथा पश्चिम में बांग्लादेश।
—————————-
9. टी.एम. कलियानन गौंडर (TM Kalliannan Gounder) का निधन 28 मई 2021 को हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
a. संविधान सभा के सदस्य
b. चीफ जस्टिस आफ इंडिया
c. पहले सांसद
d. पूर्व मुख्यमंत्री
Answer: a. संविधान सभा के सदस्य
– टी.एम. कलियानन गौंडर संविधान सभा के अंतिम जीवित पूर्व सदस्य थे।
– वह 1952 और 1967 के बीच तमिलनाडु में विधान परिषद के सदस्य (member of legislative council) रहे।
– और तीन बार विधायक (MLA) भी बने।
– वह तमिलनाडु के रहने वाले थे और संविधान सभा में सबसे कम आयु के सदस्य थे।
——————————-
10. विश्व कीट दिवस (World Pest Day) कब मनाया जाता है?
a. 8 जून
b. 7 जून
c. 6 जून
d. 5 जून
Answer: c. 6 जून
– इसे विश्व कीट जागरूकता दिवस भी कहा जाता है।
– यह दिन कीट प्रबंधन (pest management) के बारे में जागरूकता फैलाने, कीट प्रबंधन प्रौद्योगिकियों (pest management technologies) के विकास के बारे में जानने और कीट खतरों के बारे में रिपोर्ट दिखाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
– पहला विश्व कीट दिवस 2017 में मनाया गया था।
– इस दिवस को मनाने की शुरुआत चीनी कीट नियंत्रण संघ फेडरेशन ऑफ एशियन एंड ओशिनिया पेस्ट मैनेजर्स एसोसिएशन (FAOPMA), नेशनल पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन (NPMA) द्वारा सह-प्रायोजित किया था।
——————————
11. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) कब मनाया जाता है?
a. 10 जून
b. 9 जून
c. 8 जून
d. 7 जून
Answer: d. 7 जून
– इस दिन को मनाने का उददेश्य खाद्य सुरक्षा के प्रति उन लोगों को जागरुक करना है जो खराब भोजन खाने की वजह से गंभीर रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं।
– इस दिन को मनाये जाने की घोषणा दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) और कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से की गई थी।
2021 की थीम- “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन.” (‘Safe food today for a healthy tomorrow’).
——————————
12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जून 2021 को राष्ट्र के नाम संदेश में किस आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 के फ्री टीकाकरण की घोषणा की है?
a. 18 साल
b. 18 साल से ऊपर
c. 20 साल से ऊपर
d. 40 साल
Answer: b. 18 साल से ऊपर
– नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 जून 2021 से देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी।
– वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी।
– प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है. अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे।
– प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की कीमत के बाद एक डोज पर 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे।
– इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।
——————————
13. ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ अभियान किस केंद्र शासित प्रदेश में शुरू किया गया है?
a. दमन दीव और दादरा नागर हवेली
b. नई दिल्ली
c. जम्मू कश्मीर
d. पुदुचेरी
Answer: b. नई दिल्ली
– कोविड-19 से जंग में दिल्ली सरकार ने ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ अभियान शुरू किया।
– इसके तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।
– बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर टीकाकरण स्लॉट उपलब्ध कराएंगे।
– दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 57 लाख लोग हैं, जिनमें से 27 लाख को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
– 30 लाख लोगों का टीकाकरण बाकी है, ऐसे लोग केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं इसलिए उन्हें इस अभियान के जरिए जोड़ा जाएगा।
दिल्ली
– मुख्यमंत्री- अरविंद केजरीवाल
– राज्यपाल- अनिल बैजल
– राजकीय पशु: नीलगाय
– राजकीय फूल: अल्फाल्फा
– राजकीय पेड़: गुलमोहर
– राजकीय पक्षी: गौरैया
– पड़ोसी राज्य: उत्तर प्रदेश, हरियाणा (उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण तीन तरफ से हरियाणा और पूर्व में उत्तर प्रदेश से घिरा है।)
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here