यह 9 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. किस राज्य में ONGC के गैस के कुएं में जनवरी 2026 में आग लग गई, जिसे काबू पाने में एक सप्ताह लग गया?
In which state did a fire break out at an ONGC gas well in January 2026, which took a week to bring under control?
a. केरल
b. कर्नाटक
c. तेलंगाना
d. आंध्र प्रदेश
Answer: d. आंध्र प्रदेश (डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में 5 जनवरी 2026 को यह आग लगी)
– आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में 5 जनवरी 2026 को एक नेचुरल गैस के कुएं में आग लग गई और घना धुआं फैल गया।
– यह आग मोरी-5 कुएं में लगी।
– कुएं में मेंटेनेंस का काम चल रहा था।
– अचानक कुएं से भारी मात्रा में गैस रिसाव हो गया। गैस ने आग पकड़ ली और लपटें बेकाबू हो गईं।
– प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्रों को खाली कराने के आदेश दिए।
– बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।
– रसोई गैस चूल्हों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

कहां घटना हुई
– घटना मोरी गांव स्थित मोरी-5 कुएं पर हुई, जिसका संचालन ONGC के प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्टर दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
– कंपनी करीब एक साल से मोरी-5 कुएं का संचालन कर रही है।
– ONGC की नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के प्रमुख जी. श्रीहरि ने निष्कर्ष निकाला कि मोरी-5 में प्राकृतिक गैस का रिसाव एक “भूवैज्ञानिक आश्चर्य” (geological surprise) था।
– प्राकृतिक गैस के प्रवाह को बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्य के दौरान मोरी-5 कुएं में प्राकृतिक गैस का रिसाव होने की सूचना मिली।
– उन्होंने कहा – कुएं में शुद्ध प्राकृतिक गैस है और तेल का कोई भंडार नहीं है। ब्लोआउट पूरी तरह से एक भूवैज्ञानिक आश्चर्य है, जो जलाशय के मापदंडों के कारण होता है।
आंध्र प्रदेश
राजधानी: अमरावती
राज्यपाल: एस. अब्दुल नज़ीर
मुख्यमंत्री: नारा चंद्रबाबू नायडू
भाषा: तेलुगु
पड़ोसी राज्य: तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा।
————–
2. किस केंद्र शासित प्रदेश ने जनवरी 2026 में इंसानी रेबीज को ‘अधिसूचित करने योग्य बीमारी’ (Notifiable Disease) घोषित किया?
Which Union Territory declared human rabies as a ‘notifiable disease’ in January 2026?
a. दिल्ली
b. चंडीगढ़
c. पुडुचेरी
d. लददाख
Answer: a. दिल्ली
– रेबीज: ये एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर हमला करता है, जो संक्रमित जानवरों की लार से, आमतौर पर काटने या खरोंच से फैलता है।
– दिल्ली सरकार ने 4 जनवरी 2026 को मानव रेबीज को महामारी रोग अधिनियम 1897, के तहत अधिसूचित रोग घोषित किया।
– दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है जिससे बचाव मुमकिन है, इसलिए इससे होने वाली एक भी मौत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
– नए नियम के तहत अब सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और डॉक्टरों के लिए रेबीज के हर संदिग्ध, संभावित और पुष्ट मामले की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य होगा।
खास योजना से खत्म होगी बीमारी
– दिल्ली सरकार रेबीज को पूरी तरह खत्म करने के लिए एक खास योजना (State Action Plan for Rabies EliminationSAPRE) को अंतिम रूप दे रही है।
– इसका सबसे बड़ा लक्ष्य यह है कि दिल्ली में कुत्तों के काटने से होने वाली रेबीज की बीमारी से एक भी इंसान की मौत न हो।
20 राज्यों में नोटिफाइड डिजीज है रेबीज
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 20 राज्यों ने मानव रेबीज को अधिसूचित रोग घोषित किया है।
WHO का अनुमान
– WHO के अनुसार दुनिया भर में रेबीज से सालाना 59,000 लोगों की मौत होती है, जिनमें से 99% मामले कुत्तों के काटने के कारण होते हैं।
– भारत में प्रतिवर्ष करीब 18,000-20,000 रेबीज से होने वाली मौतें होती हैं, जिनमें से कई मामले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होते हैं।
————–
3. पश्चिम एशिया (Middle East) के किस देश में बढ़ते आर्थिक संकट की वजह से व्यापक प्रदर्शन हुए, जिसकी वजह से वहां की सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया?
In which West Asian (Middle East) country did widespread protests erupt due to a growing economic crisis, leading the government to impose a nationwide internet blackout?
a. इजरायल
b. रूस
c. वेनेजुएला
d. ईरान
Answer: d. ईरान
– ईरान में दिसंबर 2025 से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन 2026 के जनवरी में और तेज हो गए हैं।
– यह तीन वर्षों में सबसे बड़ा असंतोष का दौर है, जो आर्थिक संकट और राजनीतिक दमन से उपजा है।
– प्रदर्शनकारी मुद्रा के अवमूल्यन, बढ़ती मुद्रास्फीति और सामाजिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर हैं।
मौतें और हिरासत:
– कुल मौतें: 9 जनवरी 2025 तक कम से कम 45, जिसमें 8 नाबालिग शामिल।
– हिरासत: 2,260 से अधिक लोग गिरफ्तार
– मानवाधिकार संगठन (Iran Human Rights NGO) के अनुसार, हिंसा में वृद्धि जारी

मुख्य कारण:
आर्थिक कारण (Primary Triggers)
– पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और सरकारी कुप्रबंधन से मुद्रास्फीति चरम पर, जो जून 2025 में इजरायल के साथ युद्ध के बाद और गहराया।
– मंहगाई (Inflation): मुद्रास्फीति 40% से ऊपर (40–48%) रही, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ा।
– रियाल का पतन: रियाल का डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट से जीवन अत्यधिक महँगा हुआ। एक डॉलर की कीमत 9.94 ईरानियन रियाल हो गया है। प्रदर्शन के बाद से जबदस्तर बढ़ोत्तरी हुई है।
– ब्याज़ व जीवनयापन की लागत: खाने-पीने और मूलभूत आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही थीं।
राजनीतिक व सामाजिक कारण
– आर्थिक नाराज़गी जल्द ही राजनीतिक असंतोष में बदल गई, जहाँ कुछ प्रदर्शनकारी इस्लामी शासन व्यवस्था को भी चुनौती दे रहे हैं।
– इंटरनेट और संचार सेवा पर सरकारी ब्लॉक ने विरोध प्रदर्शनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिया।
– निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी द्वारा 8 जनवरी 2026 को बड़े प्रदर्शनों का आह्वान, जो सभी 31 प्रांतों में 348 स्थानों तक फैल गया।
– रेजा पहलवी ईरान के आख़िरी शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के बेटा और निर्वासित क्राउन प्रिंस हैं। वह वर्तमान में अमेरिका (वॉशिंगटन) में रह रहे हैं और पिछले वर्षों से ईरानी शासन के विरोध में राजनीतिक सक्रियता रखते आए हैं।
– हालांकि उनका प्रभाव सीमित ही दिखता है, फिर भी यह संकेत है कि ईरानी जनता का असंतोष सिर्फ आर्थिक समस्या नहीं था, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व और शासन ढांचे को चुनौती दे रहा है।
– प्रदर्शन अब केवल आर्थिक मांगों तक सीमित नहीं रहे; राजनीतिक बदलाव और धार्मिक नेतृत्व पर प्रश्न उठने लगे हैं।
– इंटरनेट और फोन लाइनों की कटौती से सरकार ने विरोध प्रदर्शन के संचार को रोकने की कोशिश की।
ईरानी सरकार की प्रतिक्रिया:
– राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सुरक्षा बलों से संयम बरतने और हिंसा से बचने की अपील की।
– शीर्ष न्यायाधीश ने विदेशी ताकतों से जुड़े नेटवर्कों को दोषी ठहराया और कोई रियायत न देने की चेतावनी दी।
– सेना प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिका और इजरायल जैसे बाहरी ताकतों से खतरे की चेतावनी दी।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं:
– अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर हमले की स्थिति में “कड़ी कार्रवाई” की धमकी दी और शासन उलटने की “अद्भुत उत्सुकता” का जिक्र किया। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की अपील की। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को “धार्मिक नाजी” कहा।
– जर्मनी: विदेश मंत्री ने अत्यधिक बल प्रयोग की निंदा की।
– अन्य: ईरानी कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने वैश्विक समर्थन की अपील की, जबकि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने ईरानी अर्थव्यवस्था को “संकटग्रस्त” बताया।
ईरान
– राजधानी – तेहरान
– सर्वोच्च नेता – अली खामनेई
– राष्ट्रपति – मसूद पेजेश्कियन
– मुद्रा – ईरानी रियाल
– पड़ोसी देश – तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक, तुर्किये, अर्मेनिया और अजरबैजान
– समुद्र – कैस्पियन सी, पर्सियन गल्फ और गल्फ ऑफ ओमान
————–
4. काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) के चेयरमैन का पद किसने संभाला?
Who has taken over as the Chairman of the Council for Leather Exports (CLE)?
a. पी.आर. अकील अहमद
b. रमेश कुमार जुनेजा
c. एस.एन. बासु
d. रमेश सिप्पी
Answer: b. रमेश कुमार जुनेजा
– रमेश कुमार जुनेजा ने 6 जनवरी 2026 को चेन्नई में आयोजित CLE की समिति प्रशासन की 184वीं बैठक में ये पद लिया।
– रमेश कुमार जुनेजा JC ग्रुप के संस्थापक हैं।
– उन्होंने फिनिश्ड लेदर के नामित टैनर बनने का मॉडल अपनाया, जिससे भारतीय चमड़े को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में पहचान मिली।
– जुनेजा 15 वर्षों से अधिक समय से CLE से जुड़े हुए हैं।
– वे 2014 से ईस्टर्न रीजन के रीजनल चेयरमैन रहे हैं।
– अप्रैल 2024 में CLE के वाइस चेयरमैन बने।
CLE
– काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एक निर्यात संवर्धन परिषद है।
– CLE भारतीय चमड़ा, फुटवियर और चमड़ा उत्पादों के वैश्विक बाजारों में प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
————–
5. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने किस वर्ष को ‘अंतर्राष्ट्रीय चारागाह और पशुपालक वर्ष’ घोषित किया?
In which year did the United Nations (UN) declare the “International Year of Rangelands and Pastoralists”?
a. वर्ष 2025
b. वर्ष 2024
c. वर्ष 2026
d. वर्ष 2023
Answer: c. वर्ष 2026
– संयुक्त राष्ट्र ने 15 मार्च, 2022 को UN जनरल असेंबली द्वारा अपनाए गए एक प्रस्ताव के ज़रिए आधिकारिक तौर पर 2026 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ रेंजलैंड्स एंड पेस्टोरलिस्ट्स (IYRP) (IYRP 2026) घोषित किया।
– मुख्य उद्देश्य: कम ध्यान दिए जाने वाले घास के मैदान और सवाना पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डालना
– वैज्ञानिक सहमति: घास के मैदान और सवाना कार्बन अवशोषक (Carbon Sink) के रूप में कार्य करते हैं
– UN का उद्देश्य दुनिया के कुछ सबसे उपेक्षित लेकिन महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है।
– वर्ष 2022 में, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे जलवायु लक्ष्यों को वनों से आगे बढ़ाकर सभी जैव-समूहों, विशेष रूप से घास के मैदानों और सवानाओं को शामिल करें।
– हालांकि, तीन साल बाद भी, UNFCCC की जलवायु वार्ता में वनों को ही प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे अन्य पारिस्थितिक तंत्र काफी हद तक उपेक्षित रह गए हैं।
COP30 और वन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई
– ब्राज़ील के बेलेम में आयोजित UNFCCC COP30 जलवायु वार्ता ने इस असंतुलन को उजागर किया।
– अमेज़न बेसिन का अधिकांश भाग ब्राज़ील में स्थित होने के कारण, वनों पर चर्चा का प्रमुख प्रभाव रहा।
– करोड़ों डॉलर की प्रतिबद्धताओं से समर्थित ट्रॉपिकल फ़ॉरेस्ट फ़ॉरएवर फ़ैसिलिटी (TFFF) की शुरुआत का उद्देश्य वन संरक्षण को प्रोत्साहित करना था।
– फिर भी, COP30 एक ठोस जलवायु रोडमैप के बिना समाप्त हो गया, – जिससे यह चिंता और बढ़ गई कि घास के मैदान और चारागाह मुख्यधारा की जलवायु रणनीतियों से बाहर ही रह गए हैं।
————–
6. प्रसिद्ध पारिस्थितिकीविद् माधव गाडगिल का निधन 7 जनवरी 2026 को हो गया, उन्हें UN का कौन सा पर्यावरण सम्मान मिला था?
Renowned ecologist Madhav Gadgil passed away on January 7, 2026. Which UN environmental award did he receive?
a. टाइलर पुरस्कार
b. गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार
c. इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार
d. चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार
Answer: d. चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार

– माधव गाडगिल का जन्म 24 मई 1942 को पुणे में हुआ था।
– 82 वर्ष के माधव गाडगिल पश्चिमी घाट के पारिस्थितिक महत्व पर अपने काम के लिए जाने जाते थे।
– भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलूरू में 31 वर्षों के लंबे शैक्षणिक कार्यकाल के दौरान गाडगिल ने सेंटर फॉर इकोलॉजिकल साइंसेज की स्थापना की।
– इस दौरान उन्होंने आदिवासियों, किसानों, चरवाहों और मछुआरों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर शोध किया।
– वर्ष 2024 में, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने उन्हें पश्चिमी घाट में उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए वार्षिक चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– 1970-80 के दशक में सेव साइलेंट वैली आंदोलन से लेकर बस्तर के जंगलों की रक्षा के लिए उनकी भूमिका रही।
– वर्ष 2009-2011 के दौरान उन्होंने वेस्टर्न घाट्स इकोलॉजी एक्सपर्ट पैनल की अध्यक्षता की।
– उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध जीवविज्ञानी ईओ विल्सन के मार्गदर्शन में स्टडी की।
– गाडगिल की पत्नी सुलोचना गाडगिल प्रख्यात मानसून वैज्ञानिक थीं। जुलाई 2025 में उनका निधन हो गया था।
————–
7. भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने जनवरी, 2026 में जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया, देश की आजादी के बाद ये कौनसी वीं जनगणना है?
The Registrar General and Census Commissioner of India issued the notification for Census 2027 in January 2026. Which census is this since India’s independence?
a. 8वीं जनगणना
b. 7वीं जनगणना
c. 9वीं जनगणना
d. 10वीं जनगणना
Answer: a. 8वीं जनगणना (कुल मिलाकर 16वीं जनगणना, लेकिन आजादी के बाद 8वीं जनगणना)
– इस बार होने वाली जनगणना “Census 2027” है — और यह भारत की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी।
– हालाकि, भारत की आजादी (1947) के बाद होने वाली यह 8वीं जनगणना होगी।
– जनगणना: देश की आबादी, परिवार, घर, शिक्षा, भाषा, काम, लिंग, उम्र आदि की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया को जनगणना कहते हैं।
– देश में पहली जनगणना 1872 और पिछली 2011 में हुई थी।
– आजादी के बाद पहली जनगणना 1951 में हुई थी।
कब जनगणना
– जनगणना 2027 का पहला फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।
– इसकी शुरुआत घरों की लिस्टिंग और डेटा इकट्ठा करने से होगी।
– हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने यहां 30 दिनों में यह काम पूरा करेंगे।
– घरों की लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले लोगों को खुद से जानकारी भरने (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा।
– जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी।
– करीब 30 लाख कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए जानकारी जुटाएंगे।
– आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति की गिनती शामिल होगी।
– 2011 की पिछली जनगणना के अनुसार, भारत की आबादी करीब 121 करोड़ थी, जिसमें लगभग 51.5% पुरुष और 48.5% महिलाएं थीं।
– जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
– इस चरण के दौरान जातिगत पहचानों की गणना की जाएगी।
————–
8. किस पूर्वोत्तर राज्य में वैज्ञानिकों ने एक नई रीड स्नेक प्रजाति ‘कैलामरिया मिजोरामेंसिस’ की खोज की?
In which northeastern state have scientists discovered a new reed snake species, ‘Calamaria mizoramensis’?
a. मेघालय
b. मिजोरम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. असम
Answer: b. मिजोरम
– मिजोरम विश्वविद्यालय के जूलोजी विभाग के प्रोफेसर और शोध दल के प्रमुख एचटी लालरेमसांगा के अनुसार, इस नई प्रजाति का नाम कैलामरिया मिजोरामेंसिस रखा गया है।
– जो राज्य के नाम पर आधारित है।
– वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सांप के नमूने वर्ष 2008 में मिजोरम से लिए गए थे।
– इसकी खोज रूस, जर्मनी और वियतनाम के वैज्ञानिकों के सहयोग से की गई।
– पहले इन्हें दक्षिणपूर्व एशिया की सामान्य प्रजातियों का हिस्सा माना जाता था।
– आइजोल, रीएक, सिहफिर और सॉलेंग के आसपास के जंगलों, मामित और कोलासिब जिलों के कुछ हिस्सों से पिछले एक दशक में एकत्र किए गए नमूनों की स्टडी हुई है।
– न्यू स्टडी से साबित हुआ है कि मिजोरम की यह आबादी राज्य के लिए खास और अलग वंश का प्रतिनिधित्व करती है।
– ये प्रजाति विषैली नहीं है और मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं है।
– ये सांप नम, पहाड़ी जंगलों वाले वातावरण में रहते हैं।
मिजोरम
राजधानी: अइज़ोल
राज्यपाल: जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह
मुख्यमंत्री: लालदुहोमा
आबादी: 10.91 लाख (2011)
भाषा: मिज़ो
पड़ोसी राज्य: असम, त्रिपुरा, और मणिपुर।
————–
9. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन 7 जनवरी 2026 को हो गया, वह किस कंपनी के चेयरमैन रहे चुके थे?
Agnivesh Agarwal, son of Vedanta Group Chairman Anil Agarwal, passed away on January 7, 2026. Which company had he previously served as chairman of?
a. तेंगपानी टी कंपनी लिमिटेड
b. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
c. ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड
d. प्राइमेक्स हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड
Answer: b. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
– 49 वर्ष के अग्निवेश अग्रवाल अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
– 7 जनवरी 2026 को अस्पताल में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
– अनिल अग्रवाल बेटे से किए वादे को निभाते हुए अपनी निजी कमाई का 75% हिस्सा दान करेंगे।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर शोक जताया।

अग्निवेश अग्रवाल का करियर
– अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था।
– उनकी शुरुआती पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई थी।
– अग्निवेश की बहन प्रिया अग्रवाल हेब्बर हैं, जो अभी हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन और वेदांता में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
माइनिंग को मॉडर्न बनाया
– अग्निवेश वेदांता की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड में थे।
– 2019 तक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के चेयरमैन भी रहे।
– उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान जिंक ने माइनिंग की तकनीक को मॉडर्न बनाया, जिसे आज इंटरनेशनल बेंचमार्क माना जाता है।
– उन्होंने फुजैराह गोल्ड की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। – फुजैराह गोल्ड संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित सोने और चांदी की एक बड़ी रिफाइनरी है।
– यह वेदांता ग्रुप का ही हिस्सा है।
इन कंपनियों में डायरेक्टर रहे
– तेंगपानी टी कंपनी लिमिटेड
– ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड
– स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
– स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
– स्टरलाइट आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड
– प्राइमेक्स हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड
1976 में स्क्रैप मेटल ट्रेडिंग से वेदांता की शुरुआत की
– अनिल अग्रवाल ने 1976 में स्क्रैप मेटल ट्रेडिंग से वेदांता की शुरुआत की थी। – आज यह दुनिया की सबसे बड़ी नेचुरल रिसोर्स कंपनियों में से एक है।
– अनिल अग्रवालबिहार के पटना से निकलकर ग्लोबल बिजनेसमैन बन।
– फोर्ब्स की जुलाई 2025 लिस्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 35,000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
– जिससे वे बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
– हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में वे 16वें स्थान पर हैं।
– जबकि एनआरआई वेल्थ क्रिएटर्स में चौथे स्थान पर हैं।
————–
10. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Defence Research and Development Organisation (DRDO) Foundation Day celebrated?
a. 2 जनवरी
b. 3 जनवरी
c. 4 जनवरी
d. 1 जनवरी
Answer: d. 1 जनवरी
– DRDO ने 1 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में अपना 68वाँ स्थापना दिवस मनाया।
– ये रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
– समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री संजय सेठ, DRDO के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. समीर वी. कामत उपस्थित रहे।
– रक्षा मंत्रालय के अनुसार, DRDO 1958 में भारतीय सेना के टेक्निकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TDEs) और डायरेक्टरेट ऑफ़ टेक्निकल डेवलपमेंट एंड प्रोडक्शन (DTDP) को डिफेंस साइंस ऑर्गनाइज़ेशन (DSO) के साथ मिलाकर बनाया गया था।



