यह 5 to 9 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. आधिकारिक रूप से ब्रिक्स का 10वां स्थायी सदस्य कौन सा देश बन गया?
Which country officially became the 10th permanent member of BRICS?
a. मिस्र
b. इथियोपिया
c. ईरान
d. इंडोनेशिया
Answer: d. इंडोनेशिया
– ब्राजील ने 6 जनवरी 2025 को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
और इंडोनेशिया ने इस फैसले का वेलकम किया।
– समर्थन कब मिला : वर्ष 2023 में जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में समर्थन मिला था।
– वर्ष 2025 में ब्राजील ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। आयोजन रियो डी जनेरियो में होगा।
नोट : आपको बता दें कि फरवरी 2024 में सऊदी अरब के ब्रिक्स में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में सऊदी अरब ने यह स्पष्ट किया कि वह अभी ब्रिक्स का हिस्सा नहीं बनेगा।
कुछ सदस्य बाहर क्यों हो जाते हैं?
– ब्रिक्स में शामिल होने के लिए 40 से ज्यादा देशों में होड़ लगी है।
– अगर किसी देश की प्राथमिकताएँ ब्रिक्स की नीतियों से मेल नहीं खातीं, तो वह बाहर जाने का निर्णय ले सकता है।
– या फिर राजनीतिक असहमति या आंतरिक दबाव के कारण कोई देश बाहर हो सकता है।
– कुछ देश ब्रिक्स में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करते हैं, लेकिन यदि शर्तें पूरी नहीं कर पाते या संगठन की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते, तो वे बाहर रह जाते हैं।
इंडोनेशिया
– राजधानी : जकार्ता
– राष्ट्रपति : प्रबोवो सुबियांटो
– मुद्रा : इंडोनेशियाई रुपिया
वर्ष 2024 में कितने नए सदस्य जुड़े?
मिस्र
– किस महादेश में : अफ्रीका और एशिया
– राजधानी : काहिरा
– राष्ट्रपति : अब्देल फतह अल सीसी
– मुद्रा : इजिप्शियन पाउंड
इथियोपिया
– किस महादेश में : अफ्रीका
– राजधानी : अदीस अबाबा
– राष्ट्रपति : ताये अत्स्के सेलासी
– प्रधानमंत्री : अबी अहमद
– मुद्रा : बीर
ईरान
– किस महादेश में : एशिया
– राजधानी : तेहरान
– राष्ट्रपति : मसूद पेज़ेशकियन
– मुद्रा : ईरानी रियाल
संयुक्त अरब अमीरात
– किस महादेश में : एशिया
– राजधानी : आबू धाबी
– राष्ट्रपति : मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
– प्रधानमंत्री : मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
– मुद्रा : UAE दिरहम
ब्रिक्स के पुराने सदस्य (भारत, रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका)
भारत (2009)
– राजधानी : नई दिल्ली
– प्रधानमंत्री : नरेंद्र मोदी
रूस (2009)
किस महादेश में – एशिया और यूरोप
– राजधानी : मास्को
– राष्ट्रपति : व्लादिमीर पुतिन
– मुद्रा : रूबल
चीन (2009)
किस महादेश में : एशिया
– राजधानी : बीजिंग
– राष्ट्रपति : शी जिनपिंग
– मुद्रा : चाइनीज येन
ब्राजील (2009)
– किस महादेश में : दक्षिणी अमेरिका
– राजधानी : ब्रासीलिया
– राष्ट्रपति : लूला डी सिल्वा
– मुद्रा : ब्राजीली रियल
दक्षिण अफ्रीका (2010)
– किस महादेश में : अफ्रीका
– राजधानी : प्रिटोरिया (कार्यकारी), केप टाउन (विधायी), ब्लोमफ़ोन्टेन (न्यायिक)
– राष्ट्रपति : सिरिल रामफोसा
– मुद्रा : साउथ अफ्रीकन रैंड
ब्रिक्स के कुल सदस्य:
– Brazil
– Russia
– India
– China
– South Africa
– Iran
– Egypt
– Ethiopia
– United Arab Emirates
– Indonesia
ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का 10वां सदस्य कौन है?
Answer: अल्जीरिया (NDB में शामिल करने का नोटिफिकेशन सितंबर 2024 में जारी किया।)
ब्रिक्स
– मुख्यालय : शंघाई, चीन
– स्थापना : 2009
– यह 5 महत्वपूर्ण इमर्जिंग इकोनॉमी का संगठन है।
– यह समूह दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
– दुनिया की GDP का लगभग 26 प्रतिशत ब्रिक्स देशों का है।
– भारत अब तक तीन बार 2012, 2016 और 2021 समिट की अध्यक्षता कर चुका है।
BRICS का फुल फॉर्म:
B – Brazil (ब्राजील)
R – Russia (रूस)
I – India (भारत)
C – China (चीन)
S – South Africa (दक्षिण अफ्रीका)
———————
2. वर्ष 2025 में ब्रिक्स समूह का नौवां भागीदार देश (partner country) कौन बन गया है?
Who has become the ninth partner country of the BRICS group in the year 2025?
a. यूक्रेन
b. नाइजीरिया
c. कैमरून
d. बोत्सवाना
Answer: b. नाइजीरिया
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार नाइजीरिया को विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह में “भागीदार देश” के रूप में शामिल किया गया है।
– ब्राजील सरकार ने 17 जनवरी 2025 को एक बयान में यह जानकारी दी।
ब्रिक्स समूह के पार्टनर देश
– नाइजीरिया, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान
नोट: वर्ष 2024 में रूस के कजान शहर में हुई BRICS समिट में 13 देशों को पार्टनर देशों के रूप में मान्यता दी गई थी। इनमें से अब तक 9 देश आधिकारिक रूप से इसके पार्टनर बन चुके हैं।

——————
3. केंद्र सरकार ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्मृति में किस जगह एक स्मारक बनाने के लिए स्थान निर्धारित किया?
At which place has the Central Government identified a place to build a memorial in the memory of late former President Pranab Mukherjee?
a. एकता स्थल
b. विजय घाट
c. राष्ट्रीय स्मृति परिसर
d. अभय घाट
Answer: c. राष्ट्रीय स्मृति परिसर (राजघाट परिसर में)
– यह जानकारी जनवरी 2025 में मिली, वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने खुशी जताई और PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आभार भी जताया।
दिवंगत पूर्व प्रणब मुखर्जी
– पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन 31 अगस्त 2020 को हो गया था।
– वे 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे।
– वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे।
– वह पश्चिम बंगाल से राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति थे।
– वे 2009 से 2012 तक वित्त मंत्री थे।
– उन्होंने देश के कई मंत्री पदों पर काम किया था।
– वर्ष 2019 में उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ मिल चुका है।
—————–
4. इसरो के नए चेयरमैन और स्पेस डिपार्टमेंट के सचिव कौन हैं?
Who is the new Chairman of ISRO and Secretary of Space Department?
a. डॉ. राजा कुमार
b. पीएलएन राजू
c. एस सोमनाथ
d. डॉ. वी नारायणन
Answer: d. डॉ. वी नारायणन
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार 13 जनवरी, 2025 को डॉ. वी. नारायणन ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग इसरो के प्रमुख का कार्यभार संभाला।
– उन्होंने एस. सोमनाथ का स्थान लिया।
डॉ. वी नारायणन
– इससे पहले, उन्होंने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) के निदेशक के रूप में कार्य किया।
– यह इसरो के प्रमुख केंद्रों में से एक है, जिसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम के वलियामाला में और एक इकाई बैंगलोर में है।
– डॉ. वी. नारायणन, एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर , क्रायोजेनिक इंजीनियर और रॉकेट वैज्ञानिक हैं।
– वह वर्ष 1984 में इसरो से जुड़े।
– उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
– उन्होंने कई पदों पर काम किया है।
– उनको लगभग 40 साल का अनुभव है।
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)
स्थापना : 15 अगस्त 1969.
पहले चेयरमैन : विक्रम साराभाई
नए चेयरमैन : डॉ. वी नारायणन
हेडक्वार्टर : बेंगलुरू (कर्नाटक)
——————-
5. ‘बीमा सखी योजना’ शुरू करने वाला दूसरा राज्य कौन बना?
Which state became the second state to launch ‘Bima Sakhi Yojana’?
a. हरियाणा
b. दिल्ली
c. गोवा
d. कर्नाटक
Answer: c. गोवा
– 7 जनवरी 2025 को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सभी बीमा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में ‘बीमा सखी योजना’ शुरू की।
– सरकारी बयान के अनुसार, केंद्र सरकार की परिकल्पना वाली इस प्रमुख योजना को लागू करने वाला गोवा, हरियाणा के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है।
बीमा सखी योजना क्या है?
– इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है, विशेष रूप से 18 से 70 वर्ष की आयु की महिलाओं को।
– इसमें महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था शामिल है।
– इसमें पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
– 24 जीवन बीमा पॉलिसी पूरी करने वाली महिलाओं को मानदेय के साथ 48,000 रुपये कमीशन भी मिलेगा।
– आवेदनकर्ता के पास मैट्रिक, हाईस्कूल, 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है
गोवा
राजधानी : पणजी
राज्यपाल : पीएस श्रीधरन पिल्लई
मुख्यमंत्री : प्रमोद सावंत
———————-
6. पी. जयचंद्रन का निधन 9 जनवरी 2024 को हो गया, वह इनमें से क्या थे?
P. Jayachandran passed away on 9 January 2024, he was which of the following?
a. कलाकार
b. प्लेबैक सिंगर
c. क्रिकेटर
d. पत्रकार
Answer: b. प्लेबैक सिंगर
– जन्म : 3 मार्च 1944 एर्नाकुलम, केरल
– निधन : केरल के त्रिशूर में हुआ।
– वह 81 वर्ष के थे।
– उनका कैंसर का इलाज चल रहा था।
– उन्होंने 16000 से ज्यादा गाने गाए थे।
– उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी भाषा में गाने गाए।
– 1970 और 80 के दशक में प्रस्तुत किए गए उनके कई गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
– उन्हें 1986 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– 2020 में, मलयालम फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित जेसी डैनियल पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा, उन्होंने केरल में पांच बार और तमिलनाडु में दो बार राज्य फिल्म पुरस्कार हासिल किए।
——————–
7. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
Who has been elected as the President of Athletics Federation of India (AFI)?
a. गुलवीर सिंह
b. आदिल सुमारिवाला
c. बहादुर सिंह सागू
d. संदीप कुमार
Answer: c. बहादुर सिंह सागू
– एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता शॉट पुटर बहादुर सिंह सागू को 7 जनवरी 2025 को AFI का निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना गया।
– उन्होंने आदिल सुमारिवाला का स्थान लिया है।
– सुमारिवाला, जो वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के शक्तिशाली कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं, पहली बार 2012 में एएफआई के अध्यक्ष चुने गए थे।
– मौजूदा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज के शीर्ष पद की दौड़ से बाहर होने के बाद बहादुर सिंह सागू इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI)
– भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (Athletics Federation of India – AFI) भारत में एथलेटिक्स खेलों का संचालन करने वाला प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है।
– यह भारत में एथलेटिक्स के विकास, प्रबंधन और आयोजन के लिए जिम्मेदार है।
– स्थापना : 1946
– मुख्यालय : नई दिल्ली
– अध्यक्ष : बहादुर सिंह सागू
——————–
8. भारतीय रेलवे का 69वां डिवीजन इनमें से कौन है, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने किया?
Which of the following is the 69th division of Indian Railways, which was inaugurated by PM Modi?
a. लद्दाख रेलवे डिवीजन
b. जम्मू रेलवे डिवीजन
c. बटाला रेलवे डिवीजन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. जम्मू रेलवे डिवीजन
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जनवरी 2025 को वर्चुअली रेलवे के 69वें डिवीजन (जम्मू रेलवे डिवीजन) का उद्घाटन किया।
– नए डिवीजन का मकसद जम्मू कश्मीर में कनेक्टिविटी को बढ़ाना और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
– इस डिवीजन का मुख्यालय जम्मू है।
– इसका गठन फिरोजपुर डिवीजन से अलग कर किया गया है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और लेह-लद्दाख क्षेत्रों में ट्रेन संचालन और प्रबंधन में सुधार होगा।
जम्मू रेलवे डिवीजन
– कितने रेल रूट क्षेत्र कवर करता है : 742.1 किलोमीटर का नेटवर्क
– पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला (423 किमी)
– भोगपुर-शिर्वाल-पठानकोट (87.21 किमी)
– बटाला-पठानकोट (68.17 किमी)
– पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरो गेज लाइन (163.72 किमी)
इस क्षेत्र में प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ
– उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL)
– अंजी खड पुल
– चिनाब रेल पुल (दुनिया का सबसे ऊँचा)
—————
9. भारत की पहली तटीय और वाडर पक्षियों की गणना किस जगह हुई?
Where did India’s first coastal and wader bird count take place?
a. समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, जामनगर
b. मन्नार की खाड़ी राष्ट्रीय उद्यान
c. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
d. वंडूर समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
Answer: a. समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, जामनगर
– गुजरात के जामनगर जिले में भारत की पहली तटीय और वाडर पक्षियों की गणना हुई। यह गणना 3 से 5 जनवरी, 2025 तक हुई।
– यह गणना जामनगर के समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में की गई। यह पार्क भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान है।
– गणना का काम गुजरात सरकार और बर्ड कंजर्वेशन सोसाइटी ऑफ गुजरात (BCSG) ने किया।
– यह ओखा से नवलखी लगभग 170 किमी की तटीय सीमा में फैला है। इसमें 42 द्वीप भी शामिल हैं।
– इस क्षेत्र में मैंग्रोव भी है।
– गुजरात वन विभाग के अनुसार, जामनगर जिले में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां हैं, जिनमें वेडर पक्षियों की 50 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं।
गुजरात
– मुख्यमंत्री : भूपेन्द्र पटेल
– राजधानी : गांधीनगर
————–
10. वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Global Family Day celebrated?
a. 1 जनवरी
b. 2 जनवरी
c. 3 जनवरी
d. 4 जनवरी
Answer: a. 1 जनवरी
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की स्थापना की हुई है।
– इस दिवस का उद्देश्य दुनिया के सभी देशों, धर्मों के बीच शांति की स्थापना करते हुए युद्ध और अहिंसा को टालना है।
– इस दिन के लिए परिवार (वैश्विक परिवार) को काफी अहम माना गया है, क्योंकि परिवार के जरिए ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
—————
11. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Braille Day celebrated?
a. 1 जनवरी
b. 2 जनवरी
c. 3 जनवरी
d. 4 जनवरी
Answer: d. 4 जनवरी
– यह दिवस वर्ष 2019 से हर साल विश्व स्तर बनाया जाता है।
– इस दिवस का उद्देश्य ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
ब्रेल क्या है?
– ब्रेल एक ऐसी लिपि (script) है जिसका प्रयोग दृष्टिहीन और दृष्टि बाधित लोग पढ़ने, लिखने और समझने के लिये करते हैं।
– ब्रेल लिपि (script) में उभरे हुए बिन्दुओं के ज़रिये अक्षर और संख्या लिखे जाते हैं।
– इतना ही नहीं, ब्रेल लिपि (script) में संगीतीय, गणितीय और वैज्ञानिक प्रतीक व चिन्ह भी लिखे जाते हैं, ताकि बुक्स एंड मैगजीन भी स्पर्श के ज़रिये से पढ़ी जा सकें।
– इस व्यवस्था की खोज 200 साल पहले फ्रांस के विद्वान लुइ ब्रेल ने की थी।
– लुइ ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को कूपवरे शहर में हुआ था।
Note:
– WHO के अनुसार, दुनिया भर में लगभग एक अरब लोग, निकट या दूर की नज़र की कमज़ोरी के साथ जीवन जी रहे हैं।
—————
12. प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is Pravasi Bharatiya Diwas celebrated?
a. 5 जनवरी
b. 9 जनवरी
c. 10 जनवरी
d. 11 जनवरी
Answer: b. 9 जनवरी
– दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और यहां आकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई।
– इसलिए गांधी जी के भारत आगमन की याद में 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर चुना गया।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन
– प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देश में हर दो साल पर सरकार की तरफ से एक बड़ा सम्मेलन होता है।
– वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया।
————–
13. विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है?
When is World War Orphans Day observed?
a. 2 जनवरी
b. 4 जनवरी
c. 6 जनवरी
d. 8 जनवरी
Answer: c. 6 जनवरी
– इसका उद्देश्य संघर्ष से प्रभावित बच्चों की मदद करना था।
– इसका लक्ष्य संघर्ष के कारण माता-पिता को खो चुके बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता करना है।
————–
14. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hindi Day celebrated?
a. 7 जनवरी
b. 8 जनवरी
c. 9 जनवरी
d. 10 जनवरी
Answer: d. 10 जनवरी
2025 की थीम
– हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज़
– विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी।
– पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने पहली बार 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया था।
10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?
– पहला हिंदी विश्व दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
– इसीलिए 10 जनवरी को चुना गया।
————–
15. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सचिव कौन बने?
Who became the new secretary of the Board of Control for Cricket in India (BCCI)?
a. प्रभतेज सिंह भाटिया
b. अशिष शेलार
c. देवजीत सैकिया
d. जय शाह
Answer: c. देवजीत सैकिया
– पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को BCCI का नया सचिव बनाया गया है। वह असम से हैं।
– छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के प्रभतेज सिंह भाटिया नए कोषाध्यक्ष बने हैं।
नोट – जय शाह, पूर्व BCCI सचिव, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के स्वतंत्र अध्यक्ष बने।



