Daily Current Affairs, Current Affairs 9 February 2020, Current Affairs 9 February, Current Affair 9 February 2020 Question, 9 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 9 February 2020,

यह 8 & 9 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 8 & 9 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक 2020 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

a. 40
b. 50
c. 32
d. 45

Answer a. 40

– 5 फरवरी, 2020 को यू.एस. चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र (GIPC) ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक जारी किया।
– इस सूचकांक में 53 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है।
– पिछले साल भारत 50 देशों की इस सूची में 36वें स्थान पर था.
– बौद्धिक संपदा के मामले में शीर्ष पांच देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, फ्रांस और जर्मनी पिछले साल के अनुरूप कायम हैं.

———————————-
2. सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍यों को चार सप्‍ताह के भीतर किस अधिनियम के तहत ग्राम न्‍यायालय स्‍थापित करने का निर्देश दिया है?

a. पंचायती राज अधिनियम
b. ग्राम न्‍यायालय अधिनियम
c. आईपीसी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. ग्राम न्‍यायालय अधिनियम, 2008

– नका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके गाँव के भीतर त्वरित और किफ़ायती न्याय प्रदान करना है.
– सर्वोच्च न्यायालय ने आठ राज्यों (असम, चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल) पर ग्राम न्यायालयों की स्थापना न करने के कारण जुर्माना लगाया है।

– विधि एवं न्याय मंत्रालय ने न्याय प्रणाली को आम जन-मानस के निकट ले जाने के लिये संविधान के अनुच्छेद 39-A के अनुरूप ‘ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008’, संसद में पारित किया।
– ग्राम न्यायालय में प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट स्तर का न्यायाधीश होता है जिसे ‘न्यायाधिकारी’ कहा जाता है।
– इसकी नियुक्ति संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्य सरकार करती है।
– ग्राम न्यायालय सिविल और आपराधिक दोनों प्रकार के मामले देखता है। यह आपराधिक मामलों में उन्हीं को देखता है जिनमें अधिकतम 2 वर्ष की सज़ा होती है।
– ऐसा अनुमान है कि ग्राम न्यायालय अधीनस्थ न्यायालयों में विलंबित मामलों की संख्या में 50% तक की कमी ला सकते हैं

———————————-
3. राष्ट्रपति ने कुष्ठ रोग के नियंत्रण के लिए प्रयासों हेतु किसे अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया है?

a. डॉ एन.एस धर्मशक्तु
b. डॉ गोपाल सिंह धनिक
c. डॉ अमित त्यागी
d. डॉ राहुल सचदेवा

Answer a. डॉ एन.एस धर्मशक्तुक

– अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार की स्थापना गांधी स्मारक कुष्ठ फाउंडेशन ने साल 1950 में की थी.
– इस पुरस्कार का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति महात्मा गांधी की सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाना है.

———————————-
4. केंद्र सरकार ने कितने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (आईएनआई) का दर्जा देने को अपनी मंजूरी दे दी?

a. सात
b. आठ
c. दस
d. पांच

Answer d. पांच

– यह दर्जा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 के तहत दिया जाएगा.
– पीपीपी मोड में 5 आईआईआईटी संस्थान भोपाल, रायचूर, भागलपुर, अगरतला और सूरत में आईआईआईटी शामिल हैं.
– यह संस्थान अब डिग्री देने के लिए अधिकृत हो जाएंगे.

———————————-
5. केंद्र सरकार ने अगले पांच साल में रक्षा निर्यात का क्‍या लक्ष्‍य तय किया है?

a. दो अरब डॉलर
b. तीन अरब डॉलर
c. चार अरब डॉलर
d. पांच अरब डॉलर

Answer d. पांच अरब डॉलर (लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपये )

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 5 फरवरी 2020 को यह ऐलान किया, जब वह डिफेंस एक्‍सपो का उद्धाटन कर रहे थे।

———————————-
6. जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?

a. गौतम गंभीर
b. विराट कोहली
c. ऋषभ पंत
d. रानी रामपाल

Answer c. ऋषभ पंत

– उन्‍हें तीन साल के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
– JSW स्टील की स्थापना: 1982.
– JSW स्टील मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
– JSW स्टील के संस्थापक: सज्जन जिंदल.

———————————
7. पिनेलोपी कोजियानौ ने विश्‍व बैंक से इस्‍तीफा दिया है, वह किस पद पर यहां तैनात हैं?

a. प्रबंध निदेशक
b. अध्‍यक्ष
c. मुख्‍य अर्थशास्‍त्री
d. मुख्‍य वित्‍तीय अधिकारी

Answer c. मुख्‍य अर्थशास्‍त्री

– वह 1 मार्च, 2020 को अपना पद छोड़ देंगी और उसके बाद अमेरिका (यूएस) के कनेक्टिकट में स्थित येल विश्वविद्यालय में पढ़ाएगी।
– पिनलोपी ने अप्रैल 2018 के अंत में पॉल रोमर के स्थान पर विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री का पदभार संभाला।

विश्व बैंक
अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास
प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ): अंशुला कांत

———————————
8. अंतरिक्ष में सबसे ज्‍यादा समय बिताने का रिकॉर्ड महिलाओं में किस अंतरिक्ष यात्री ने बनाया?

a. क्रिस्टीना कोच
b. पैगी व्हिटसन
c. अलेक्जेंडर स्कोवर्त्सोव
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. क्रिस्टीना कोच

– उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन गुजारा।
– इसके साथ ही उनसे पहले अमेरिकी महिला पैगी व्हिटसन द्वारा 289 दिनों तक सिंगल स्पेसफ्लाइट पर रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
– क्रिस्टीना कोच ने अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने के साथ उन्होंने किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है।

——————————–
9. रेलवे ने किस शहर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है?

a. दिल्ली
b. लखनऊ
c. पटना
d. भुवनेश्वर

Answer d. भुवनेश्वर

– रेलवे ने इसे 1.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है और इसमें प्लास्टिक और ई-कचरे सहित 500 किलोग्राम कचर प्रतिदिन निपटान की क्षमता है.
– कचरा से ऊर्जा उत्पादन के इस संयंत्र का निर्माण तीन महीने में किया गया है. यह भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहला और भारत में चौथा संयंत्र है.

———————————-
10. ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने किस दक्षिण एशियाई देश के लिए ‘चिल्ड्रेन्स प्रोटेक्शन फण्ड’ लांच किया है?

a. चीन
b. बांग्‍लादेश
c. श्रीलंका
d. भारत

Answer d. भारत

– इस फण्ड के द्वारा बच्चों के शोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा।
– यह फण्ड उनकी चैरिटेबल संस्‍था ‘ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट’ का हिस्सा है, इसकी स्थापना 2007 में की गयी थी।
– इस फण्ड की स्थापना दक्षिण एशिया में निर्धनता का मुकाबले करने के लिए की गयी थी।

———————————-
11. हाल ही में किस भारतीय शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया?

a. मुंबई
b. दिल्‍ली
c. आगरा
d. जयपुर

Answer जयपुर

– 5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
– यह प्रमाणपत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया, वे इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं।
– इससे पहले राजस्थान के जयपुर शहर को UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, यह घोषणा अज़रबैजान के बाकू में UNESCO के 43वें सत्र में की गयी।
– जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह II के संरक्षण में 1727 ईस्वी में की गयी थी।

———————————-
12. एक्‍टर, निर्माता और निर्देशक किर्क डगलस का निधन 05 फरवरी 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?

a. यूएसए
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. ब्रिटेन

Answer a. यूएसए

– उनका जन्म 09 दिसंबर 1916 को हुआ था.
– किर्क डगलस ने 6 दशकों तक हॉलिवुड पर राज किया.
– साल 1949 में आई फिल्म ‘चैंपियन’ ने किर्क डगलस को अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया था।
– हॉलीवुड में 50 साल पूरे करने के अवसर पर साल 1996 में उन्हें ‘ऑस्कर’ के मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
– वह मशहूर लेखक भी थे, उन्‍होंने 10 किताबें लिखीं।

———————————-
13. आंध्र प्रदेश के किस जिले में देश के पहले दिशा पुलिस स्‍टेशन का हाल ही में उद्घाटन हुआ?

a. ईस्‍ट गोदावरी
b. चित्‍तूर
c. कृष्‍णा
d. नेल्‍लोर

Answer a. ईस्‍ट गोदावरी

– 7 फरवरी को आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम (राजामुंदरी) में पहले दिशा पुलिस स्टेशन की शुरुआत हुई.
– कड़ी सजा के प्रावधान वाले दिशा एक्ट के बाद राज्‍य सरकार पूरे राज्य में दिशा पुलिस स्टेशन की शुरुआत कर रही है.
– इस पुलिस स्टेशन में रेप और पॉस्को केस को प्राथमिकता से हल किया जाएगा.
– राज्य के 13 जिलों में 18 दिशा पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. राजामहेंद्रवरम का दिशा पुलिस स्टेशन 4000 स्क्वायर फीट में फैला है और ये 2 मंजिला बिल्डिंग है.

——————————–
14. सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर के गहनों की सूची तैयार करने के लिए किस रिटायर्ड जज को नियुक्‍त किया है?

a. रंजन गोगई
b. सीके नायडू
c. सीएन रामचंद्रन नायर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer c. सीएन रामचंद्रन नायर

– सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश को पवित्र आभूषणों का उचित मूल्यांकन करने के लिए ज्वेलर की सहायता लेने की अनुमति भी दी है।
– सबरीमाला मंदिर भारत में केरल के पठानमथिट्टा जिले के पेरियार टाइगर रिजर्व के भीतर सबरीमाला में स्थित है।
– सबरीमाला श्री धर्म संस्थान मंदिर भगवान अयप्पा का मंदिर है। यह मंदिर केरल के सभी सिद्ध मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख है।

केरल
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन;
राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

———————————-
15. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6 राज्यों के कितने थर्मल पावर प्लांटस को बंद करने की चेतावनी दी है?

a. 20
b. 25
c. 30
d. 14

Answer d. 14

– केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 14 थर्मल पॉवर प्लांट को यह चेतावनी सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 31 दिसंबर 2019 की समयसीमा तक सीमित नहीं करने के संदर्भ में दी है.
– इन थर्मल पॉवर प्लांट में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु का संयत्र शामिल है.

———————————-
16. जेफ वेनर ने फरवरी 2020 में किस सोशल मीडिया कंपनी के सीईओ पद से इस्‍तीफा दे दिया?

a. फेसबुक
b. टिंडर
c. ट्विटर
d. लिंक्डइन

Answer d. लिंक्डइन

– लिंक्डइन को माइक्रोसॉफ्ट ने 2016 में 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर में कंपनी को खरीदा लिया था.


 

Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

अयोध्‍या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के फैसले का करंट अफेयर्स वीडियो – https://youtu.be/wrm1kQ0z_XU


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account