Daily Current Affairs, Current Affairs 9 December 2019, Current Affairs 9 December, Current Affair 9 December 2019 Question, 9 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 9 December 2019,

यह 9 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 9 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. राफेल विमानों का टेल नंबर वायुसेना के किस पूर्व प्रमुख के नाम पर रखा जाएगा?

a. बीएस धनोआ
b. राकेश कुमार
c. अवनीश कुमार
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बीएस धनोआ

– पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ राफेल सौदा तय होते वक्त वायुसेना विमानों के ऑपरेशंस प्रमुख थे।
– उनके सम्मान में लड़ाकू विमान राफेल की टेल पर ‘बीएस’ लिखा जाएगा।

– जबकि मौजूदा वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया को सम्मानित करने के लिए दो सीटर ट्रेनर राफेल विमानों की टेल पर ‘RB’ लिखा गया है।
– जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में राफेल के टू सीटर ट्रेनर विमान को रिसीव किया था, तब उसका टेल नंबर आरके से शुरू हुआ था।
– फाइटर विमानों के टेल सीरीज नंबर का निर्धारण भारतीय वायुसेना की ऑपरेशन शाखा करता है।
– सभी प्रकार के फाइटर जेट बेड़े के लिए अलग-अलग अल्फाबेट वाले टेल सीरीज तय किए जाते हैं।
– टेल सीरीज नंबर पर पहले अल्फाबेट लिखे होते हैं उसके बाद संख्या लिखी होती है।

मई 2020 तक भारत पहुंचेगी 4 राफेल जेट की पहली खेप
-अभी तक फ्रांस ने भारत को तीन राफेल जेट उपलब्ध करा दिए हैं। ये अभी फ्रांस में ही हैं और इनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियंस के प्रशिक्षण में किया जा रहा है।
– चार राफेल जेट की पहली खेप मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी।

————————
2. वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्‍ठ पुलिस स्‍टेशन ‘अबेरदीन’ किस राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

a. दिल्‍ली
b. गुजरात
c. उत्‍तर प्रदेश
d. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह

Answer: d. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह

– हाल ही में गृह मंत्रालय ने देश के टॉप 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी की है।
– यूपी और बिहार के किसी भी पुलिस स्टेशन का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है.
– देशभर से 15,579 पुलिस थानों में से 10 शीर्ष पुलिस थानों की रैंकिंग दी गई है।

2019 के देश के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशन: –
1. अबेरदीन, जिला – अंडमान (अंडमान एंड निकोबार आइलैंड)
2. बालासिनोर, जिला – माहीसागर (गुजरात)
3. अजाक बुरहानपुर, जिला- बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)
4. एडब्ल्यूपीएस थेनी, जिला- थेनी (तमिलनाडु)
5. अनिनि, जिला – दीबांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश)
6. बाबा हरिदास नगर, जिला – (दिल्ली)
7. बाकनी, जिला – झालवार (राजस्थान)
8. चोप्पाडंडी(एम), जिला – करीमनगर (तेलंगाना)
9. बिकोलीम, जिला – नॉर्थ गोवा (गोवा)
10. बरगावा, जिला – श्योपुर (मध्य प्रदेश)

– ये सूची थानों द्वारा सम्पत्ति अपराध, महिलाओं के विरूद्ध अपराध और कमजोर वर्गों के विरूद्ध अपराधों के समाधान के आधार पर बनाई गई।

—————————-
3. किस राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश के अनाजमंडी इलाके के बिल्डिंग में आग लगने की वजह से 43 लोगों की मौत हो गई?

a. चंडीगढ़
b. उत्‍तर प्रदेश
c. दिल्‍ली
d. हरियाणा

Answer: c. दिल्‍ली

– 1997 में उपहार सिनेमा अग्निकांड (59 मौत) के बाद दिल्‍ली का दूसरा सबसे बड़ा अग्निकांड।
– यह आग दिल्‍ली के फिल्मिस्तान इलाके में अनाज मंडी में लगी।
– ज्यादातर की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई।
– मरने वालों में ज्यादातर बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर व मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
– जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन तीन मंजिली है और उसमें कपड़े, गत्ते और प्लास्टिक के सामान बनाए जाते हैं।
– मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है।

————————-
4. पाइका विद्रोह के 200 साल पूरे होने पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 दिसंबर को ओडीशा के किस जिले में स्‍मारक की आधारशिला रखी?

a. भुवनेश्‍वर
b. खुर्दा
c. बालोसोर
d. कटक

Answer: b. खुर्दा

– बरुनेई की पहाड़ियों की तलहटी में पाइका विद्रोह स्‍मारक परियोजना 10 एकड़ जमीन पर तैयार होगी।
– खेतिहर योद्धाओं को पाइका कहा जाता था।
– वे ऐसे किसान थे जिनमें युद्ध करने का कौशल और साहस होता था।
– उन्हें राजा द्वारा करमुक्त जमीन दी जाती थी जिस पर खेती करके वे अपनी आजीविका चलाते थे।
– 19वीं सदी के आरंभ में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर भी कब्जा कर लिया और उनकी मालगुजारी व्यवस्था का बोझ यहाँ के किसानों पर भी पड़ने लगा।
– स्वाभिमानी पाइकों ने विद्रोह कर दिया।
– ओडिशा के गजपति शासकों के तहत आने वाले किसानों की सेना पाइका ने बक्शी जगबंधु विद्याधर के नेतृत्व में 1817 में ब्रिटिशों के खिलाफ विद्रोह किया था।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

————————–
5. भवानी मुखर्जी का निधन 6 दिसम्बर, 2019 हुआ, वे किस खेल के पूर्व मुख्य कोच थे?

a. क्रिकेट
b. चेस
c. बैडमिंटन
d. टेबल टेनिस

Answer: d. टेबल टेनिस

– भवानी मुखारी टेबल टेनिस टीम के पूर्व मुख्य कोच थे।

————————–
6. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व IPS को वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकर किसे नियुक्त किया है?

a. आरके शर्मा
b. के. विजय कुमार
c. राकेश अस्‍थाना
d. एम विजय कुमार

Answer: b. के. विजय कुमार

– वह 1975 के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।
– केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकर नियुक्त किया गया है।
– वह गृह मंत्रालय को जम्मू-कश्मीर तथा उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के सन्दर्भ में सलाह देने का कार्य करेंगे।

————————
7. 2019 नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक में जीतने वाली शशिनी पूवी किस राज्य से हैं?

a. मध्‍य प्रदेश
b. ओडीशा
c. कर्नाटक
d. राजस्‍थान

Answer: c. कर्नाटक

– कर्नाटक की शशिनी पूवी ने 2019 नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
– जबकि मुंबइ की 6 वर्षीय मायरा सचदेव ने रजत पदक जीता है।
– यह आयोजन औरंगाबाद में हुआ था।
– अब ये दोनों खिलाड़ी एशियाई एवं वर्ल्ड स्कूल्स शतरंज प्रतियोगिता में आधिकारिक रूप से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये प्रतियोगिताएं अगले साल होंगी।

——————————
8. भारत में प्रथम पशु किसान क्रेडिट कार्ड किस राज्ये में जारी किये गये?

a. पंजाब
b. बिहार
c. तमिलनाडु
d. हरियाणा

Answer: d. हरियाणा

– हरियाणा के भिवानी में पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये।
– इस योजना के तहत बैंक गाय के लिए 40,783 रुपये तथा भैंस के लिए 60,249 रुपये प्रदान करते हैं।
– भेड़ और बकरियों के लिए यह राशि 4063 रुपये है।
– हरियाणा सरकार ने मार्च 2021 तक 10 लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है।

—————————-
9. ब्रज बिहारी कुमार (बीबी कुमार) का निधन 8 दिसंबर 2019 को हो गया, वह किस अनुसंधान परिषद (रिसर्च काउंसिल) के अध्‍यक्ष थे?

a. ICSSR
b. ICAR
c. ICSR
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. ICSSR (इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च)

– ब्रज बिहारी कुमार को मई, 2017 में आईसीएसएसआर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
– वह चिंतक-सामाजिक विज्ञानी थे।
– ICSSR केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय का हिस्‍सा है।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs :Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account