Daily Current Affairs, Current Affairs 9 April 2020, Current Affairs 9 April, Current Affair 9 April 2020 Question, 9 April 2020 Current Affairs, Current Affairs 9 April 2020,

यह 9 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए प्राइवेट लैब और सरकारी लैब द्वारा कितनी फीस लेने का आदेश दिया है?

a. शून्‍य (Free)
b. 500 रुपए
c. 2000 रुपए
d. 4500 रुपए

Answer: a. शून्‍य (Free)

– दरअसल, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के निर्देश पर निजी लैब इस जांच के लिए 4500 रुपए ले रही थीं।
– सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल 2020 को केंद्र से कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच मुफ्त की जाए, भले ही यह सरकारी लैब में हो या फिर निजी लैब में।
– जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस रवींद्र भट की बेंच ने यह आदेश दिया।
– अदालत को केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि देशभर में 118 लैब में रोजाना 15 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं।
– इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए 47 प्राइवेट लैब को भी जांच की मंजूरी दे रहे हैं।
– अभी हालात लगातार बदल रहे हैं और इन परिस्थितियों में हमें कितनी प्रयोशालाओं की जरूरत होगी और यह लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा।
– इस पर बेंच ने कहा- केंद्र को यह निश्चित करना चाहिए कि निजी लैब जांच के लिए ज्यादा पैसे ना लें और साथ ही ऐसा मैकेनिज्म भी बनाएं, जिसके जरिए जांच के लिए ली गई फीस की वापसी की व्यवस्था हो।
– यह टेस्ट WHO या ICMR से मंजूरी वाली लैब में या फिर NABL से मान्यता प्राप्त लैब में ही होगा. इस मामले में दो हफ्ते बाद फिर सुनवाई होगी.
– जांच ही एक रास्ता है, जिसके जरिए महामारी को रोका जा सकता है।

किसकी अनुशंसा पर निजी लैब के लिए 4500 रुपए फीस तय हुई थी?
– कोरोनावायरस के लिए बनी नेशनल टास्क फोर्स की अनुशंसा पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने तय किया था कि जांच की फीस 4 हजार 500 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
– समें 1500 रुपए कोरोना संदिग्ध के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए और संक्रमण की जांच के लिए किए जाने वाले टेस्ट की फीस 3 हजार रुपए तय की गई थी।

—————————-
2. दुनिया के किस शहर से लॉकडाउन 76 दिन बाद हटा लिया गया, जहां कोरोना वायरस का पहला मामला आया था?

a. बीजिंग
b. पेरिस
c. न्‍यूयार्क
d. वुहान

Answer: d. वुहान

– कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को चीन के इस शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से शहर की 11 मिलियन आबादी ( एक करोड़ 10 लाख) को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था।
– वुहान शहर से 76 दिन बाद 8 अप्रैल 2020 की आधी रात को लॉकडाउन हटा।
– इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
– वुहान में लॉकडाउन खुलते ही, वहां से लाखों लोग निकलकर अपने होमटाउन की ओर चले गए।

———————————
3. कोविड-19 संक्रमण की वजह से किस राज्‍य के 15 जिलों के कोरोना हॉट स्पॉट सील कर दिए गए?

a. दिल्‍ली
b. उत्‍तर प्रदेश
c. तमिलनाडू
d. महाराष्‍ट

Answer: b. उत्‍तर प्रदेश

– यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 ऐसे जिलों के हॉटस्पॉस्ट को 14 अप्रैल तक पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया।
– ये जिले – आगरा, शामली, मेरठ, बरेली, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, गाजियाबाद, सहारनपुर, महाराजगंज, सीतापुर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और नोएडा के हॉटस्पॉट्स।
– सील किए गए इलाकों में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी।
– दुकानें भी नहीं खुलेंगी।
– यहां पर जरूरी सामानों की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।
– इन जिलों में वे सभी हैं, जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 से अधिक है।
– इन इलाकों का कोई भी व्यक्ति ना ही यहां से बाहर जा पाएगा, और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इन इलाकों में एंट्री पा सकेगा, यानी पूरी तरह से आवाजाही रोकी जाएगी।
-इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ियां इलाके को सेनेटाइज करेंगी।
– सील किए गए पूरे इलाके में बैरियर लगाए जाएंगे और मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी करेंगे।
– इन जिलों में जारी किए गए पासों की समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक पासों को निरस्त किया जाएगा।
– दिल्‍ली में भी ऐसा किया गया है।

——————————-
4. कोरोना वायरस की वजह से वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स ने टोक्‍यो ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन का समय छह अप्रैल से ………………. तक के निलंबित कर दिया है?

a. 30 नवंबर 2020
b. 31 दिसंबर 2020
c. 31जनवरी 2021
d. 30 मार्च 2021

Answer: a. 30 नवंबर 2020

– तोक्यो खेलों के लिए क्वॉलिफिकेशन समय छह अप्रैल से 30 नवंबर 2020 तक निलंबित कर दिया है।
– यह फैसला विश्व ऐथलेटिक्स ने ऐथलीट आयोग, महाद्वीपीय संघों के प्रमुखों आदि से सलाह मशविरे के बाद 7 अप्रैल 2020 को किया।
– इस दौरान प्रतियोगिताओं में हासिल किए गए परिणाम पर तोक्यो खेलों के क्वॉलिफिकेशन मार्क या विश्व रैंकिंग के संदर्भ में विचार नहीं किया जाएगा।
– यह फैसला भारतीय ट्रैक ऐंड फील्ड ऐथलीटों के लिए बड़ा झटका है जो इस साल के आखिर में होने वाली घरेलू प्रतियोगिताओं के जरिए क्वॉलिफाइ करने की उम्मीद लगाए हुए थे।

– स्टार धाविका हिमा दास ने भी अभी तक तोक्यो खेलों के लिए क्वॉलिफाइ नहीं किया है।
– तेजिंदर पाल सिंह तूर (गोला फेंक), अनु रानी (भाला फेंक), एम श्रीशंकर (लंबी कूद) और फर्राटा धाविका दुती चंद के लिए यह झटका है। उन्‍होंने अभी तक क्‍वालिफाई नहीं किया है।

– हालांकि वर्ल्‍ड ऐथलेटिक्‍स ने कहा कि जिन खिलाड़ियो ने 2019 में क्वॉलिफिकेशन दौर शुरू होने के बाद ओलिंपिक क्‍वालिफिकेशन हासिल कर लिया है, उन्‍हें अब भी क्वॉलिफाइ माना जाएगा।

किन खिलाडि़यों ने क्‍वालिफाई किया हुआ है?
– नीरज चोपड़ा
– शिवपाल सिंह (भाला फेंक),
– टी इरफान (चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले),
– भावना जाट (महिला 20 किमी पैदल चाल) और
– अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज)

———————————
5. केंद्र सरकार ने किसकी अध्‍यक्षता में COVID-19 से संबंधित निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय के लिए अधिकार प्राप्‍त समिति का गठन किया है?

a. राकेश सिन्‍हा
b. डॉ. विजयाराघवन
c. अमिताभ कांत
d. अरविंद केजरीवाल

Answer: c. अमिताभ कांत (नीति आयोग के सीईओ)

– इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, विश्व बैंक, एडीबी के साथ मुद्दों का समाधान करना है।
– इस समिति के अन्य सदस्यों में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. विजयराघवन और CBIC, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सदस्य शामिल हैं।

——————————–
6. केंद्र सरकार ने बैंक बोर्ड ब्यूरो के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 11 अप्रैल 2020 से कितने वक्‍त के लिए बढ़ा दिया है?

a. छह महीने
b. एक साल
c. दो साल
d. तीन साल

Answer: c. दो साल

– वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की 8 अप्रैल 2020 को एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।
– इसके तहत इस बोर्ड के इस समय कार्यरत अंशकालिक चेयरमैन और सदस्यों की सेवा अवधि 11 अप्रैल से दो साल के लिए बढ़ा दी गई है।

बैंक बोर्ड ब्‍यूरो
– पार्ट टाइम चेयरमैन : बीपी शर्मा
– अंशकालिक सदस्य : क्रेडिट सुइस की पूर्व प्रबंध निदेशक वेदिका भंडारकर, SBI के पूर्व प्रबंध निदेशक पी प्रदीप कुमार और क्रिसिल रेटिंग के संस्थापक सदस्य प्रदीप पी शाह शामिल हैं।
– क्‍या काम है बोर्ड का: सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशक मंडल स्तर के अधिकारियों के चयन के लिए सुझाव देना।

——————————–
7. किस राज्‍य ने लॉकडाउन के बीच एस्‍मा (अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून – एसेंशियल सर्विसेज़ मैनेजमेंट एक्ट) लागू कर दिया है?

a. बिहार
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. मध्‍य प्रदेश
d. केरल

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

– यह कानून 8 अप्रैल को लागू कर दिया गया।
– मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया।
– दरअसल, केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को लिखे गए पत्र में कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय किए जाने चाहिए।
– आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

क्‍यों लगाया एस्‍मा
– जबकि एस्मा वह कानून है, जो अनिवार्य सेवाओं को बनाए रखने के लिये लागू किया जाता है।
– आम तौर पर सरकार एस्मा लगाने का फैसला इसलिए करती हैं क्योंकि हड़ताल की वजह से लोगों के लिए आवश्यक सेवाओं पर बुरा असर पड़ने की आशंका होती है।
– जिस सेवा पर एस्मा लगाया जाता है, उससे संबंधित कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते। अन्यथा हड़तालियों को छह माह तक की कैद या ढाई सौ रुपए जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।
– वैसे तो एस्मा एक केंद्रीय कानून है जिसे 1968 में लागू किया गया था, लेकिन राज्य सरकारें इस कानून को लागू करने के लिये स्वतंत्र हैं।

——————————-
8. एक्‍टर बुलेट प्रकाश का 6 अप्रैल को निधन हो गया, वह किस राज्‍य से थे?

a. कर्नाटक
b. तेलंगाना
c. आंध्र प्रदेश
d. केरल

Answer: a. कर्नाटक

– वह 44 वर्ष के थे।
– वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन थे।
– उन्‍होंने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
– हाल ही में बुलेट प्रकाश ने पांच महीने के भीतर अपना 35 किलो वजन घटाया था, जिसकी वजह से इन दिनों उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं।

——————————–
9. पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर शैपो का निधन 8 अप्रैल 2020 को कोरोना वायरस की वजह से हो गया, वह किस देश से थे?

a. फ्रीडोनिया
b. स्विट्जरलैंड
c. फ्रांस
d. जापान

Answer: b. स्विट्जरलैंड

– वह 79 साल के थे।
– वे 1964 में स्विस क्लब एचसी विलर्स के लिए खेलते थे। इस सीजन में स्विस लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे थे।
– उन्‍हें आईस हॉकी का लेजेंड कहा जाता था।

——————————-
10. किस राज्‍य ने 12वीं क्‍लास तक के स्‍कूली बच्‍चों के लिए ऑनलाइन क्‍लासेज चलाने का निर्णय लिया है?

a. हिमाचल प्रदेश
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. दिल्‍ली

Answer: c. हरियाणा

– स्कूल खुलने तक विद्यार्थियों को घर पर ही रहकर अपने अभिभावकों की मदद से तथा फोन एवं वाट्सएप के माध्यम से अध्यापकों की सहायता से पढ़ाई करनी होगी।
– ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं और इस बारे में सभी को पहले ही सूचित भी किया जा चुका है।
– ई-लर्निंग में मदद करने के लिए वेबसाइट www.haryanaedusat.com बनाई है।
– अध्यापक हर रोज सुबह साढ़े 9 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक विद्यार्थियों को फोन/वाट्सएप से पाठ पढ़ाएंगे।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account