8th October 2022 Current Affairs

यह 8 October 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. किस भारतीय ने FIH प्‍लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) अवॉर्ड लगातार दूसरे वर्ष जीता?

a. मुमताज खान
b. रिजवान अली
c. अरुण साहनी
d. हरमनप्रीत सिंह

Answer: d. हरमनप्रीत सिंह

FIH : इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन

– हरमनप्रीत सिंह को लगातार दूसरी बार पुरुष कैटेगरी में FIH प्‍लेयर ऑफ द ईयर 2021-22 चुना गया।
– वह भारतीय डिफेंडर हैं। 26 वर्ष के हैं।
– हरमनप्रीत सिंह लगातार दो वर्षों में प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार (पुरुष वर्ग) जीतने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
– ऐसा करने वालों में ट्यून डी नूजर (नीदरलैंड), जेमी ड्वायर (ऑस्ट्रेलिया) और आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम) शामिल हैं।

– एफआईएच ने एक बयान में कहा, “हरमनप्रीत सिंह आधुनिक समय के हॉकी सुपरस्टार हैं। वह एक शानदार डिफेंडर हैं।”

FIH (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन)
– FIH : दुनिया में हॉकी खेल की गवर्न‍िंग बॉडी
– मुख्यालय : लुसाने (स्विट्जरलैंड)

भारतीय हॉकी टीम
कप्‍तान – मनप्रीत सिंह
उप कप्‍तान – हरमनप्रीत सिंह

————-
2. FIH (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2021-22 अवॉर्ड किस भारतीय ने जीता?

a. मुमताज खान
b. रिजवान अली
c. अरुण साहनी
d. गुरुजोत सिंह

Answer: a. मुमताज खान

– भारतीय महिला हॉकी प्लेयर मुमताज खान ने FIH (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2021-22 अवॉर्ड जीता।

मुमताज खान
– वे लखनऊ की रहने वाली हैं।
– वे अब तक करीब 40 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल चुकी हैं।

————–
3. FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर (पुरुष) 2021-22 अवॉर्ड किसने जीता?

a. पिरमिन ब्लाक
b. एंड्रयू चार्टर
c. डेविड हार्ट
d. पीआर श्रीजेश

Answer: d. पीआर श्रीजेश

– भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने FIH (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) गोलकीपर ऑफ द ईयर (मेन) 2022 अवॉर्ड जीता।
– बेल्जियम के लोइक वैन डोरेन (26.3 अंक) दूसरे और नीदरलैंड्स के प्राइमिन ब्लाक (23.2 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।

————–
4. FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर (महिला) 2021-22 अवॉर्ड किसने जीता?

a. मारिया बेलेन सुसी
b. सविता पूनिया
c. जोसाइन कोनिंग
d. मैडी हिंच

Answer: b. सविता पूनिया

– भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर सविता पूनिया ने 05 अक्टूबर 2022 को FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर (वुमेन) 2022 अवॉर्ड जीता।

————–
5. नोबेल शांति पुरस्कार 2022 के विजेता का नाम बताएं?

a. एलेस बिआलियात्स्कीं
b. मेमोरियल और सिविल लिबर्टीज
c. वोलोदिमीर जेलेंस्की
d. a और b

Answer: d. a और b (एलेस बिआलियात्स्कीं, मेमोरियल और सिविल लिबर्टीज)

– एलेस बिआलियात्स्कीं : बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता
– मेमोरियल : रूस का मानवाधिकार संगठन
– सिविल लिबर्टीज : यूक्रेन का मानवाधिकार संगठन

संयुक्‍त रूप से अवॉर्ड
– इन तीनों को संयुक्‍त रूप में वर्ष 2022 के नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए चुना गया।
– बिआलियात्स्कीं, उन राजनीतिक कैदियों में से एक हैं जो बेलारूस की जेल में बंद हैं।
– बेलारूस ने इस बिआलियात्‍स्‍की को अवॉर्ड देने की आलोचना की है।

किसने की घोषणा
– नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने इस अवॉर्ड की घोषणा की।
– कुल 6 तरह के नोबेल प्राइज में 5 प्राइज की घोषणा स्‍वीडिश रॉयल एकेडमी करती है और एक (शांति) की नार्वेजियन नोबेल समिति।

इन 6 क्षेत्रों में दिया जाता है
– physiology or medicine
– physics
– chemistry
– Literature
– Economics
– Piece

– शांति का नोबेल प्राइज नार्वे में प्रदान किया जाता है।
– जबकि बाकी सभी कैटेगरी के प्राइज, स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम में दिए जाते हैं।

नोबेल प्राइज कमेटी ने कहा – क्‍यों दिया गया पुरस्‍कार
– पीस प्राइज़ से सम्मानित व्यक्ति और संस्थाएं अपने-अपने देशों में सिविल सोसायटी का प्रतिनिधित्व करती हैं।
– उन्होंने सालों तक सत्ता की आलोचना के अधिकार और नागरिकों के बुनियादी अधिकारों के संरक्षण के लिए काम किया है।”
– उन्होंने युद्ध अपराधों और सत्ता के दुरुपयोग के मामलों के डॉक्युमेंटेशन के लिए बेहतरीन काम किया है।
– वे शांति और लोकतंत्र के लिए सिविल सोसायटी की अहमियत को दिखाते हैं।

एलेस बिआलियात्स्की
– उन्‍होंने बेलारूस में 1980 के दशक में लोकतंत्र की स्थापना का आंदोलन शुरू किया था और इसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
– वो राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार अभियानों के सक्रिय सदस्य रहे हैं जिसके कारण उन्हें कई बार गिरफ़्तार किया गया।
– संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के अनुसार, बिआलियात्स्की एक राजनीतिक बंदी हैं जिन्हें 14 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

रूस का मानवाधिकार संगठन ‘मेमोरियल’
– मैमोरियल को साल 2021 में रूस के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद कर दिया गया था और इससे पहले इसे विदेशी एजेंट घोषित कर दिया था।
– यह संगठन क़रीब तीन दशकों तक सोवियत दौर के राजनीतिक दमन के दौरान पीड़ितों की कहानियां सामने लाता रहा था।

यूक्रेन का मानवाधिकार संगठन ‘सेंटर फ़ॉर सिविल लिबर्टीज़’
– यह संगठन 30 मई 2007 में अस्तित्व में आया।
– सोवियत रूस से अलग हुए नौ देशों के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मिलकर ये संगठन बनाया था। मुख्यालय कीएव में है।
– यह संगठन यूक्रेन और यूरेशिया में मानवाधिकारों की रक्षा, गणतंत्र और भाईचारा बढ़ाने का काम करता है।
– इस संगठन ने हाल के महीनों में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी युद्धापराधों का दस्तावेज़ीकरण शुरू किया था।

————–
6. साहित्य के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2022 के विजेता का नाम बताएं?

a. गीतांजलि श्री
b. जॉन फोस्से
c. एनी एर्नॉक्स
d. पीटर नदास

Answer: c. एनी एर्नॉक्स (Annie Ernaux)

– वो फ्रांसीसी लेखक एनी एर्नॉक्स हैं।
– उन्हें इस पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 9.19 लाख अमेरिकी डॉलर) (लगभग 7.4 करोड़ रुपए) मिलेंगे।
– पुरस्कार 10 दिसंबर 2022 को दिए जाएंगे।

अवॉर्ड के लिए, एनी एर्नॉक्स को क्‍यों चुना गया
– ‘साहस के साथ और भाव आवेग के बिना अपने व्यक्तिगत अनुभवों को लिखने के लिए’ (for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory) के लिए मिला है।

– उनकी ज्यादातर रचनाएं आत्मकथात्मक (Autobiographical) शैली में हैं, जैसे- ए वूमन स्टोरी, ए मैन्स प्लेस और सिंपल पैशन।
– एर्नॉक्स की रचनाएं आम जिंदगी से इस कदर सराबोर होती हैं कि अंग्रेजी के आलोचक उसे संस्मरण की श्रेणी में रखना चाहते हैं।
– साल 2019 में उनकी पुस्तक ‘द इयर्स’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी।

फ्रांस की प्रसिद्ध लेखिका हैं एनी एनॉक्स
– ग्रामीण पृष्ठभूमि की होने के कारण एनी एनॉक्स के लेखन पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
– फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था।
– वह फ्रांस के नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी थीं।

————-
7. नोबेल प्राइज 2022 के विजेता
– मेडिसिन / फिजियोलॉजी : स्‍वांते पाबो (स्‍वीडिश वैज्ञानिक)
– फिजिक्स : एलेन एस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन एफ क्लॉसर (अमेरिका), एंटोन ज़िलिंगर (ऑस्ट्रिया)
– केमिस्‍ट्री : कैरोलिन के बर्टोज़्ज़िक (अमेरिका), कार्ल बैरी शार्पलेस (अमेरिका), मॉर्टन मेल्डल (डेनमार्क)
– लिटरेचर (साहित्‍य) : एनी एर्नॉक्‍स (फ्रांस)
– पीस (शांति) : एलेस बिआलियात्स्कीं (बेलारूस), संगठन ‘मेमोरियल’ (रूस) और संगठन ‘सिविल लिबर्टीज’ (यूक्रेन)
– इकोनॉमिक्‍स (अर्थशास्‍त्र) : यह वीडियो बनने तक घोषणा नहीं हुई।

कैसे मिलता है नोबेल पुरस्कार?
– नॉर्वेजियन नोबेल समिति नोबेल पुरस्कार के लिए दावेदारों में से विजेता का चयन करती है।

————-
8. RBI ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान के किस नए सिस्‍टम को लागू किया?

a. एनकोडिंग
b. टोकनाईजेशन
c. एनक्रिपसन
d. डिकोडिंग

Answer: b. टोकनाईजेशन

– RBI ने एक अक्‍टूबर 2022 से डेबिट और क्रेडिट कार्ड का टोकनाइजेशन नियम लागू किया।

कार्ड टोकनाइजेशन क्या है
– टोकनाइजेशन का मतलब है कि कार्ड के जरिए ट्रांजैक्शन के लिए एक यूनिक अल्टरनेट कोड यानी टोकन जनरेट किया जाता है।
– ये टोकन ग्राहक की जानकारी का खुलासा किए बिना पेमेंट करने की अनुमति देंगे।
– टोकनाइजेशन सिस्टम का मकसद ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को रोकना है।

कौन जारी करेगा टोकन?
– वीजा, मास्टरकार्ड और रूपे जैसे कार्ड नेटसर्क्स के जरिए टोकन जारी किया जाएगा।
– ये कार्ड नेटवर्क ही कार्ड जारी करने वाले बैंक को इसकी जानकारी भी देंगे।

क्या सभी मर्चेंट्स के लिए एक ही टोकन होगा?
– नहीं
– अलग-अलग मर्चेंट से अलग यूनीक टोकन जारी होगा।
– इसका अर्थ यह है कि आपके एक कार्ड से एक से अधिक टोकन जारी होगें।

अगर ग्राहकों ने कार्ड टोकनाइजेशन के लिए सहमति नहीं दी
– तो उन्हें हर बार ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड की सभी जानकारी देनी होगी
– जैसे कार्ड विवरण नाम, कार्ड नंबर और कार्ड की वैलिडिटी आदि।
– वहीं, कार्ड टोकनाइजेशन की अनुमति देने के बाद ट्रांजेक्शन के समय उन्हें केवल सीवीवी और ओटीपी (OTP) डालना होगा और कार्ड की इनफार्मेशन भी किसी ऑनलाइन साइट्स में सेव नहीं होगी

भारतीय रिजर्व बैंक
– गवर्नर: शक्तिकांत दास
– मुख्यालय: मुंबई
– स्थापना : 1935

————-
9. किस आयोग ने एक्‍टर पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकॉन घोषित किया?

a. विधि आयोग
b. वित्‍त आयोग
c. निर्वाचन आयोग
d. ज्ञान आयोग

Answer: c. निर्वाचन आयोग

– प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को 03 अक्टूबर 2022 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) का नेशनल आइकॉन बनाया गया।
– मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात की घोषणा की।
– पंकज त्रिपाठी को देश में लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करने के लिए नेशनल आइकॉन बनाया गया है।
– वे लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे।

ECI ने वोटर अवेयरनेस सीरीज भी लॉन्च की
– ECI ने 03 अक्टूबर 2022 को ऑल इंडिया रेडिओ के साथ एक वर्ष लंबी वोटर अवेयरनेस सीरीज भी लॉन्च की है।
– रेडियो श्रृंखला में 15 मिनट के 52 एपिसोड होंगे, जो आकाशवाणी नेटवर्क के पर शाम 7-9 बजे तक प्रसारित होंगे।
– एपिसोड में मतदाता पंजीकरण, नैतिक मतदान, आदर्श आचार संहिता, ईवीएम और चुनाव से संबंधित अन्य विषय शामिल होंगे।

ECI
मुख्यालय- नई दिल्ली
चीफ इलेक्शन कमिश्नर- राजीव कुमार

————-
10. वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) कब मनाया जाता है?

a. 5 अक्टूबर
b. 6 अक्टूबर
c. 7 अक्टूबर
d. 8 अक्टूबर

Answer: d. 8 अक्टूबर

– वर्ष 2022 में भारतीय वायुसेना ने 8 अक्‍टूबर को अपना 90वां स्थापना मनाया।

8 अक्‍टूबर को क्‍यों मनाया जाता है दिवस
– दरअसल, 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी।
– उस वक्‍त यह रॉयल इंडियन एयरफोर्स (RIAF) के नाम से जाना जाता था।
– स्‍थापना के अगले साल 1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना।
– भारतीय वायुसेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी अहम भूमिका निभाई थी।
– देश की आजादी से पहले आर्मी के अंडर में वायु सेना काम करती थी।
– आजादी के बाद वायुसेना के नाम में से “रॉयल” शब्द को हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया था।
– आजाद भारत में सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था।

गीता से लिया आदर्श वाक्य
– भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम्’ (गर्व के साथ आकाश को छूना).
– यह गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है
– यह महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।

एयर चीफ मार्शल: VR चौधरी

—————-
11. अरुण बाली का निधन 07 अक्टूबर 2022 को हो गया, वह इनमें से क्या थे?

a. क्रिकेटर
b. अभिनेता
c. वैज्ञानिक
d. राजनेता

Answer: b. अभिनेता

– वह 79 वर्ष के थे।

अरुण बाली
– उनका जन्म वर्ष 1942 में जालंधर,पंजाब में हुआ था।
– उन्होंने ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में टीवी सीरियल ‘दूसरा केवल’ से की।
– उन्होंने ‘चाणक्य’, ‘स्वाभिमान’ और ‘कुमकुम प्यारा सा बंधन’ जैसे टीवी सीरियलों में काम किया।
– उन्होंने वर्ष 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था।
– अरुण बाली को 3 इडियट्स (2009), पीके (2014), एयरलिफ्ट (2016), केदारनाथ (2018) और पानीपत (2019) में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
– वह आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में नजर आए थे।

————
12. गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार किसने संभाला?

a. संदीप कुमार गुप्ता
b. विशाल यादव
c. देव मिश्रा
d. कृष्णा सिंह

Answer: a. संदीप कुमार गुप्ता

– संदीप कुमार गुप्ता ने 03 अक्टूबर 2022 को GAIL के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला।
– PESB (Public Enterprises Selection Board) ने 28 जून 2022 को GAIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए संदीप कुमार गुप्ता का चयन किया था।
– वह मनोज जैन की जगह नियुक्त किए गए हैं, जो 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए हैं।
– संदीप कुमार गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा।

संदीप कुमार गुप्ता
– वह 56 वर्ष के हैं।
– वह एक कॉमर्स ग्रेजुएट और सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) हैं।
– उनके पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 31 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है।
– वह 03 अगस्त 2019 से (IOC) के वित्त निदेशक हैं।

GAIL
– यह भारत सरकार की नवरत्‍न कंपनी है।
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– स्‍थापना : 1984
– CEO : मनोज जैन


PDF Download : Click here