Current Affairs 8 October, Current Affairs 7 October 2021, Sanmay Prakash, Current Affairs 8th October 2021, 8th Oct 2021. Current Affairs, Current Affairs 2 October, Current Affairs 3 October, 4 October 2021 Current Affairs, 5 October Current Affairs 2021, Indian air force chief, India Air Force New Chife,

यह 2nd to 8th October 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत और चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल में किस जगह ताजा झड़प हुई और PLA को वापस जाना पड़ा?

a. चांगलांग
b. तवांग
c. दिबांग वैली
d. ईटानगर

Answer: b. तवांग

– ताजा घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्‍टर में हुई है। पिछले सप्‍ताह की घटना बताई जा रही है।
– यहां के यांग्‍त्‍से इलाके के पास चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ।
– दोनों के बीच धक्‍का-मुक्‍की और झड़प की बात सामने आई है।
– इसके बाद भारतीय सैनिकों के दबाव में चीनी सैनिकों को वापस लौटना पड़ा।

– दरअसल, भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्‍तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख में होने वाली है, उससे पहले यह घटना सामने आई है।

LAC पर किन जगहों पर भारत-चीन के बीच तनाव
– भारत और चीन सीमा का ”औपचारिक रूप से सीमांकन (formally demarcated) नहीं किया गया है, इसलिए देशों के बीच लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) की धारणा में अंतर है।
– भारत और चीन के बीच में कई जगहों पर तनाव है।
– लद्दाख में देपसांग प्‍लेंस, हॉट स्प्रिंग और डेमचोक में तनाव है।
– जबकि अगस्‍त 2021 के अंतिम सप्‍ताह में उत्‍तराखंड के बाराहोती में चीनी सैनिक घुसे थे।
– और अब अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चाइनीज और इंडियन सोल्‍जर्स के बीच झड़प हुई है।

सबसे पहले बात देपसांग प्‍लेंस की
– देपसांग प्‍लेंस मैदानी इलाका है।
– यहां पर चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को PP10 (पेट्रोल प्‍वाइंट 10), PP11, PP11A, PP12 and PP13 तक पहुंचने से रोक रहे हैं।
– दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हैं।
– ऐसा जून 2020 से ही है।
– भारत ने टैंक, आकाश मिसाइल और कई अत्‍याधुनिक उपकरण स्‍थापित किए हुए हैं।
– यह उत्‍तर में काराकोरम दर्रे के पास भारत की रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण ‘दौलत बेग ओल्‍डी’ एयर बेस के करीब है।

हॉटस्प्रिंग एरिया
– हॉटस्प्रिंग एरिया में LAC पर भारतीय इलाके में चीनी सैनिक मौजूद घुसे हुए हैं।
– चीनी और भारतीय सैनिक आमने-सामने हैं।

डेमचोक
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के कुछ “so called civilians” (तथाक‍थित नागरिकों) ने भी डेमचोक इलाके में LAC के भारतीय हिस्‍से में तंबू गाड़ दिए हैं।

उत्‍तराखंड का बाराहोती
– अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह में चीनी सैनिक 55 घोड़े और 100 से ज्‍यादा सैनिकों के साथ भारतीय क्षेत्र में 5 किलोमीटर अंदर आ गए थे।
– जब तक कि भारतीय सैनिकों से उनका सामना होता, तब तक वे भाग गए थे।
– लेकिन भागते जाते समय फुट ब्रिज को तोड़ दिया था।

ताजा घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्‍टर में
– दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्‍तर की बातचीत होनी है, उससे पहले ही यह घटना पिछले सप्‍ताह (28 सितंबर से 3 अक्‍टूबर के बीच) तवांग सेक्टर के यांग्त्से के पास हुई थी।
– कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीनी सैनिकों ने खाली पड़े भारतीय बंकरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
– अधिकारियों ने कहा कि भारतीय रक्षा और बुनियादी ढांचे को “कोई नुकसान नहीं” हुआ।
– तवांग में भारतीय सैनिकों ने चीन के जवानों को हिरासत में ले लिया। हालांकि यह कुछ देर के लिए अस्‍थाई था।
– कुछ मीडिया रिपोर्ट में चीनी जवानों को हिरासत में लिए जाने की खबर का सेना से खंडन किया है।
– न्‍यूज रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीनी सैनिक बड़ी संख्‍या में आए थे।
– सैनिकों के बीच कुछ धक्‍का-मुक्‍की हुई, लेकिन स्‍थानीय कमांडरों ने इसे नियंत्रण में कर लिया।

सैनिकों के आमने-सामने आने पर क्‍या होता है?
– चूकि भारत और चीन सीमा का ”औपचारिक रूप से सीमांकन (formally demarcated) नहीं किया गया है, इसलिए देशों के बीच लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) की धारणा में अंतर है।
– जब दोनों देशों की सेना का गश्‍ती दल आमने-सामने आ जाता है, तो ऐसे मामले में दोनों पक्षों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अपनाया जाना चाहिए।
– इसके तहत दोनों गश्‍ती दल को वापस लौट जाना होता है।
– लेकिन चीनी सैनिकों ने तवांग में झड़प की और भारतीय सेना के जवानों ने इसका पूरजोर जवाब दिया।
– इसी वजह से हाथापाई हुई।

– इससे पहले वर्ष 2016 में भी इसी तरह की घटना हुई थी।

———————-
2. मेडिसिन / फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2021 के विजेता का नाम बताएं?

a. डेविड जूलियस
b. एर्डम पटापौटियन
c. राजेंद्र सिंह पाटिल
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (डेविड जूलियस और एर्डम पटापौटियन)

Physiology: शरीर क्रिया विज्ञान
Medicine: चिकित्‍सा

– दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्‍त रूप से इस क्षेत्र में वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
– दोनों अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।
– दोनों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 11.4 लाख अमेरिकी डॉलर) (लगभग8.5 करोड़ रुपए) मिलेंगे।
– नोबेल प्राइज की घोषणा की शुरुआत सबसे पहले मेडिसिन के क्षेत्र से होती है।

इन 6 क्षेत्रों में दिया जाता है
– physiology or medicine
– physics
– chemistry
– Literature
– Piece
– Economics

————————-
3. मेडिसिन के क्षेत्र में किस उपलब्धि के लिए दो वैज्ञानिकों (डेविड जूलियस और एर्डम पटापौटियन) को नोबेल प्राइज प्राइज 2021 के लिए चुना गया?

a. डायबिटीज का इलाज
b. तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज
c. कैंसर के इलाज की क्विक थेरेपी
d. हवा के अणु से संबंधित

Answer: b. तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज

– दरअसल हम यह तो जानते हैं कि त्वचा स्पर्श, दबाव और ताप पर प्रतिक्रिया या रिएक्शन देती है, लेकिन ये नहीं जानते कि अलग-अलग ताप और दबाव का अनुभव त्वचा को कैसे-कैसे होता है?
– इन वैज्ञानिकों ने दुनिया को बताया कि इंसान का जिस्म सूरज की गर्मी और अपनों को स्पर्श करने पर कैसे महसूस करता है।
– उन्होंने बताया कि किस तरह हमारा जिस्म संवेदना को विद्युतीय तरंग में बदल देता है और उसे संदेश के रूप में नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र तक पहुंचाता है।
– मतलब कि यह पता चला कि हमारा नर्वस सिस्टम गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं (mechanical stimuli) को कैसे महसूस करता है।
– नोबेल प्राइज कमेटी का कहना है कि दोनों साइंटिस्ट की इस खोज से नए तरह के पेन किलर्स को बनाने में मदद मिलेगी।
– खोज का उपयोग पुराने दर्द और कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा रहा है।
– उनकी खोज में बताया गया कि हमारी त्वचा पर मौजूद नसों पर तापमान का अलग-अलग असर होता है।
– जबकि यह वैज्ञानिकों के सामने हमेशा से एक पहेली बना रहा कि आखिर तापमान, गरमाहट या ठंडक को कैसे डिटेक्ट किया जाता है।
– और nerve impulse में बदलकर nervous system के उस हिस्से तक पहुंचाया जाता है, जहां इनका मतलब हमारे शरीर को समझ में आता है।

खोज कैसे की
– डेविड ने अपनी खोज के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया जिससे त्वचा पर दर्द के असर को देखा जाए।
– उन्हें cDNA जीन मिला, जो ऐसे ion channel (TRPV1) बनाता था, जिन्हें पहले खोजा नहीं गया था।
– ये ion channel ऐसे तापमान पर ऐक्टिवेट हो जाता था, जिसे ‘दर्द’ के बराबर माना गया हो।
– इसके बाद डेविड और आर्डम ने TRPM8 की खोज की जो ठंडक से जुड़ा रिसेप्टर पाया गया।
– आर्डम ने PIEZO1 और PIEZO2, दो मकैनिकल सेंसर्स की खोज की और पाया कि PIEZO2 स्पर्श को पहचानने के लिए अहम होता है।
– दोनों की खोज ने स्पर्श के एहसास और सर्दी-गर्मी की समझ के पीछे के रहस्य को दुनिया के सामने लाकर रख दिया है।
– यह हमारे महसूस करने, किसी चीज को पहचानने और उससे इंटरैक्ट करने की क्षमता के लिए बेहद अहम है।
– उम्मीद की जा रही है कि इस खोज की मदद से बीमारियों का तोड़ निकाल लिया जाएगा।

एर्डम पटापौटियन
– एर्डम पटापौटियन स्क्रिप्स रिसर्च, कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं।
– इससे पहले वह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रिसर्च कर चुके हैं।
– 1967 में जन्मे पटापौटियन आर्मेनियन माता-पिता की संतान हैं, इनका जन्म लेबनान में हुआ था।

डेविड जूलियस
– डेविड जूलियस का जन्‍म वष 1955 में अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में हुआ।
– उन्‍होंने 1984 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
– इस समय वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सेन फ्रांसिस्‍को में प्रोफेसर हैं।
– वह न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में काम कर चुके हैं।

वर्ष 2020 में मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल –
– वर्ष 2020 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्‍कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को मिला था।
– उन्होंने लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी। इस खोज से इस घातक बीमारी का इलाज ढूंढने में मदद मिली थी।

——————–
4. भौतिक विज्ञान (Physics) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2021 के विजेता का नाम बताएं?

a. स्यूकुरो मानेबे
b. क्लाउस हैसलमैन
c. जियोर्जियो पेरिसी
d. उपरोक्‍त तीनों

Answer: d. उपरोक्‍त तीनों

– रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 05 अक्टूबर 2021 को “जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए इन तीनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्‍कार देने का फैसला लिया है।
– वर्ष 2020 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था।
– इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

———————-
5. फिजिक्‍स के क्षेत्र में किस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों (स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी ) को नोबेल प्राइज प्राइज 2021 के लिए चुना गया?

a. ब्‍लैक होल
b. ओजोन की पर्त का रहस्‍य
c. कार्बनडाईआक्‍साइड की मौजूदगी का रहस्‍य
d. जलवायु और जटिल भौतिक प्रणालियों में खोज

Answer: d. जलवायु और जटिल भौतिक प्रणालियों में खोज

– इसमें स्यूकुरो मानेबे और क्लॉस हैसलमैन ने पृथ्वी में जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया। इससे तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन पर नजर रखी जा सकती है और इसकी सटीक भविष्‍यवाणी हो सकती है।
– उन्‍होंने इस बात की खोज की है कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है।
– उन्‍होंने अव्यवस्थित जटिल सामग्रियों (disordered complex materials) में छिपे पैटर्न की खोज की। उन्‍होंने अणुओं से ग्रहों तक फिजिकल सिस्टम में होने वाले बदलाव को दिखाया। उनकी ये खोज जटिल प्रणालियों के सिद्धांत में सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से हैं।

– जबकि, क्लाउस हैसलमैन ने एक मॉडल बनाया है, जो मौसम और जलवायु को एक साथ जोड़ता है। इससे यह पता चलता है कि मौसम परिवर्तनशील होने के बावजूद जलवायु मॉडल विश्वसनीय क्यों हो सकते हैं।

———————-
6. Chemistry के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2021 के विजेता का नाम बताएं?

a. बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन
b. राजर पेनरोज और डेविड मैकमिलन
c. राहनहार्ड गेंजेल और बेंजामिन लिस्ट
d. बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन

Answer: a. बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन

– रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 6 अक्‍टूबर 2021 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।
– नोबेल पुरस्कार के तहत गोल्‍ड मेडल, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है।
– स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है।

———————-
7. Chemistry के क्षेत्र में किस उपलब्धि के लिए दोनों वैज्ञानिक (बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन) को नोबेल प्राइज 2021 दिया गया?

a. जेनेटिक कोड का पता लगाने के लिए
b. अणुओं को बनाने का नया तरीका विकसित करने
c. राइबोसोम की संरचना के लिए
d. क्रोमोसोम एडिटिंग का पता लगाने के लिए

Answer: b. अणुओं को बनाने का नया तरीका विकसित करने

– उन्हें यह सम्मान ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस’ के रूप में पहचाने जाने वाले अणुओं के निर्माण के लिए एक नया तरीका विकसित करने में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है।
– दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है।
– इस उपकरण का फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है।

तीसरे टाइप के कटैलिसीस (उत्प्रेरण) की खोज की
– उत्प्रेरक (कटैलिसीस) केमिस्ट के लिए मौलिक उपकरण हैं, लेकिन शोधकर्ता लंबे समय से मानते थे कि सिद्धांत रूप में, केवल दो प्रकार के उत्प्रेरक उपलब्ध थे।
– इनमें से पहला धातु और दूसरा एंजाइम था।
– अकादमी ने कहा कि 2000 में बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन ने एक दूसरे से स्वतंत्र होकर तीसरे प्रकार के कटैलिसीस का विकास किया।
– इसे असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस कहा जाता है और यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है।

वर्ष 2020 में इन्‍हें मिला
– वर्ष 2020 में रसायन विज्ञान पुरस्कार फ्रांस के इमैनुएल चार्पेंटियर और अमेरिका के जेनिफर ए डौडना को एक जीन उपकरण विकसित करने के लिए दिया गया था।
– जिसने डीएनए को बदलने का एक तरीका प्रदान करके विज्ञान में क्रांति ला दी है।

———————-
8. वर्ष 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (Common Wealth Games) की किस खेल प्रतियोगिता से भारत बाहर हो गया है?

a. हॉकी प्रतियोगिता
b. बास्केटबॉल
c. नेटबॉल
d. क्रिकेट

Answer: a. हॉकी प्रतियोगिता

– भारत कोविड-19 में देश के यात्रियों के प्रति ब्रिटेन के भेदभावपूर्ण पृथकवास (discriminatory segregation) नियमों के कारण बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी प्रतियोगिता से हट गया है।
– 05 अक्टूबर 2021 को ये निर्णय लिया गया है।
– हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने फैसले के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को बता दिया है।
– हॉकी इंडिया ने कहा है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (28 जुलाई से आठ अगस्त) और हांग्झू एशियाई खेलों (10 से 25 सितंबर) के बीच सिर्फ 32 दिन का अंतर है और वे अपने खिलाड़ियों को ब्रिटेन भेजकर जोखिम नहीं उठाना चाहता।
– क्‍योंकि ब्रिटेन कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल रहा है।

फैसला क्यों लिया-
– हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने लिखा कि एशियाई खेल 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता (Continental Qualification Competition) है।
– और एशियाई खेलों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए हॉकी इंडिया किसी भारतीय खिलाड़ी के कोविड-19 संक्रमित होने का जोखिम नहीं ले सकता.

10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य
– इसके अलावा जरूरी बात इंग्लैंड ने नवंबर 2021 में भारत के राज्‍य भुवनेश्‍वर में होने वाले एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है।
– इंग्‍लैंड ने कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं और भारत सरकार के ब्रिटेन के सभी नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वांरटीन अनिवार्य करने का हवाला देकर यह कदम उठाया है।
– उसने ये फैसला 4 अक्‍टूबर 2021 को लिया और भारत ने 5 अक्‍टूबर को बर्मिंघम में जाने का फैसला लिया है।

6 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया
– भारतीय पुरुष हॉकी टीम अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है।
– वहीं 1998 से 2018 तक टीम ने 6 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया।
– भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2010 और 2014 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

———————-
9. गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day) कब मनाया जाता है?

a. 7 अक्‍टूबर
b. 6 अक्‍टूबर
c. 5 अक्‍टूबर
d. 4 अक्‍टूबर

Answer: c. 5 अक्‍टूबर

– भारत में, गंगा नदी डॉल्फ़िन के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए 5 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है।
– आपको बता दें कि दुनिया के rare creatures में से विलुप्तप्राय (endangered) होती डॉल्फिन को वर्ष 2010 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय जल जीव घोषित किया था।
– जिससे डॉल्फिन का बेहतर संरक्षण हो सके।
– फिर, 2012 में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) और उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से देश में डॉल्फिन संरक्षण अभियान शुरू किया।

———————-
10. एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन 5 अक्टूबर 2021 को हो गया, उन्‍होंने पॉपुलर टीवी शो रामायण में कौन सा किरदार निभाया था?

a. लक्ष्‍मण
b. रावण
c. मेघनाद
d. सुग्रीव

Answer: b. रावण

– रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो ‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
– लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है।
– उनका जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ
– गुजरात फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे।
– उन्‍होंने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक CBFC प्रमुख के रूप में काम किया।
– वर्ष 1991 में, अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे।

———————-
11. विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) कब मनाया जाता है?

a. अक्टूबर के चौथे सोमवार
b. अक्टूबर के तीसरे सोमवार
c. अक्टूबर के पहले सोमवार
d. अक्टूबर के दूसरे सोमवार

Answer: c. अक्टूबर के पहले सोमवार

– यह दिवस हर साल अक्‍टूबर माह के पहले सोमवार को मनाया जाता है, वर्ष 2021 में ये 4 अक्‍टूबर को मनाया गया है।
– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UN) ने वर्ष 1985 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव बस्तियों की स्थिति और बुनियादी अधिकार पर जोर देना है।

2021 की थीम- ‘कार्बन मुक्‍त दुनिया के लिए शहरी कार्रवाई में तेजी लाना.’।

———————-
12. किस राज्‍य की सफेद प्‍याज को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिल गया है?

a. महाराष्ट्र
b. उत्‍तर प्रदेश
c. मध्‍य प्रदेश
d. बिहार

Answer: a. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग के मशहूर सफेद प्याज को GI टैग मिल गया है।
– महाराष्ट्र कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अलीबाग के सफेद प्याज का वर्ष 1983 के आधिकारिक गजट में उल्लेख किया गया था। – उन्होंने बताया कि कि इस प्याज में औषधीय गुण हैं, जिसका प्रयोग हृदय रोग, कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं इंसूलिन निर्माण में किया जाता है।
– यहां के कृषि विभाग और कोंकण कृषि विश्वविद्यालय ने 15 जनवरी 2019 को GI टैग के लिए आवेदन किया था।
– इस फसल से प्रति एकड़ करीब दो लाख की औसत आमदनी होती है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल- भगत सिंह कोश्यारी
राजधानी- मुंबई;
सीएम- उद्धव ठाकरे।

———————-
13. किस जिले के प्रसिद्ध वडा कोलम चावल को GI टैग मिला?

a. पालघर
b. पुणे
c. करनाल
d. कोल्‍लम

Answer: a. पालघर (महाराष्‍ट्र का जिला)

– वाडा कोलम को जिसे ज़िनी (Zini) या झिनी चावल (Jhini rice) के नाम से भी जाना जाता है।
– यह महाराष्‍ट्र के पालघर की वाडा तहसील में उगाई जाने वाली एक पारंपरिक किस्म है, जिसका दाना सफेद रंग का होता है।
– यह अपने छोटे दाने, सुगंध, स्वाद और पाचन के लिए हल्का होने के लिए जाना जाता है। यह ग्लूटेन मुक्त (gluten-free) होता है। हालांकि, यह कम उपज देने वाली फसल है।

महाराष्‍ट्र
सीएम – उद्धव ठाकरे
गवर्नर – भगत सिंह कोश्‍यारी

————————
14. विश्‍व कपास दिवस (World Cotton Day – WCD) कब मनाया जाता है?

a. 06 अक्टूबर
b. 07 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर

Answer: b. 07 अक्टूबर

विश्व व्यापार संगठन
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– विश्व व्यापार संगठन की स्थापना: 1 जनवरी 1995
– विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक: नगोज़ी ओकोन्जो-इवीला

———————–
15. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने असम के किस जिले में महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी विरासत केंद्र (Mahabahu Brahmaputra River Heritage Centre) का उद्घाटन अक्‍टूबर 2021 में किया?

a. दिसपुर
b. चिराग
c. डिब्रूगढ़
d. गुवाहाटी

Answer: d. गुवाहाटी

– पहले यह केंद्र मूल रूप से कामरूप (Kamrup) के ब्रिटिश उपायुक्त के निवास के रूप में था।
– इसके निर्माण के लगभग 150 साल बाद, गुवाहाटी के प्रतिष्ठित डीसी बंगले (DC Bungalow) को एक विरासत केंद्र के रूप में जनता के लिए खोल दिया गया।

असम
सीएम – हिमंत बिस्‍वा सरमा
गवर्नर – जगदीश मुखी

———————–
16. जिमेक्स (JIMEX) नेवल एक्‍सरसाइज का पांचवां संस्‍करण 6 से 8 अक्‍टूबर 2021 को भारत और किस देश के बीच आयोजित हुआ?

a. चीन
b. वियतनाम
c. जापान
d. रूस

Answer: c. जापान

– भारतीय नौसेना और जापान के जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच यह नेवल एक्‍सरसाइज हुआ।
– इस युद्धाभ्‍यास में भारत की ओर से स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर कोच्चि (Stealth Destroyer Kochi) और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट तेग (Frigate Teg), पी8आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट, डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट, इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और मिग 29K फाइटर एयरक्राफ्ट ने हिस्‍सा लिया।
– जिमेक्‍स एक्‍सरसाइज वर्ष 2012 से आयोजित हो रहा है।

———————-
17. स्‍तन कैंसर जागरूकता माह कब मनाया जाता है?

a. सितंबर
b. अक्‍टूबर
c. नवंबर
d. दिसंबर

Answer: b. अक्‍टूबर

– स्तन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो स्तन के ग्रंथियों के ऊतकों में नलिकाओं या लोब्यूल के एपिथेलियम (अस्तर कोशिकाओं) में उत्पन्न होता है।

————————
18. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वर्ष 2021 में ‘राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार’ किसे प्रदान किया?

a. निरोद कुमार बरूआ
b. कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा
c. शिलांग चैंबर कॉयर
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– यह पुरस्कार असम सरकार द्वारा राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की स्मृति में स्थापित किया गया था।
– कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा की स्थापना 9 जनवरी 1946 को महात्मा गांधी ने की थी।
– शिलांग चैंबर कॉयर (Shillong Chamber Choir – SCC) 2001 में स्थापित एक प्रसिद्ध संगीत समूह है। इसने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर प्रदर्शन किया है।

———————–
19. भारत और किस देश के बीच द्विवार्षिक नेवल एक्‍सरसाइज ‘ऑसइंडेक्स (AUSINDEX)’ के चौथे संस्‍करण का आयोजन अक्‍टूबर 2021 में हुआ?

a. जापान
b. यूएसए
c. रूस
d. ऑस्‍ट्रेलिया

Answer: d. ऑस्‍ट्रेलिया

– यह उत्‍तरी ऑस्‍ट्रेलिया में आयोजित किया गया।

———————–
20. विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) कब मनाया जाता है?

a. अक्टूबर पहले शुक्रवार
b. अक्टूबर दूसरे शुक्रवार
c. अक्टूबर तीसरे शुक्रवार
d. अक्‍टूबर के चौथे शुक्रवार

Answer: b. अक्टूबर दूसरे शुक्रवार

– वर्ष 2021 में यह दिवस 8 अक्‍टूबर को मनाया गया।
– 2021 में थीम “सभी के लिए अंडे: प्रकृति का संपूर्ण पैकेज (Eggs for all: Nature’s perfect package)


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account