यह 8 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 8 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. मेडिसिन/ फिजियोलॉजी (चिकित्सा) के नोबेल पुरस्कार (वर्ष 2019) के लिए किन वैज्ञानिकों को चुना गया है?
a. विलियम जी. केलिन
b. पीटर जे. रैटक्लिफ
c. ग्रेग एल. सेमेंज़ा
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (अमेरिका के विलियम जी. केलिन, ग्रेग एल. सेमेंज़ा और ब्रिटेन के पीटर जे. रैटक्लिफ)
– इन वैज्ञानिकों ने यह खोज की कि ऑक्सीजन की उपलब्धता को मानव कोशिकाएं कैसे महसूस करती हैं और कैसे उनके अनुकूल बनती हैं।
– तीनों वैज्ञानिकों ने उस कोशिकीय मशीनरी की पहचान की, जो ऑक्सीजन की उपलब्धता के मुताबिक जीन्स की गतिविधियों को संचालित करती है।
– यह खोज किसी जीवन की सबसे जरूरी अनुकूलन प्रक्रिया के मैकेनिज्म के बारे में बताती है।
– इसने हमारी समझ के आधार को स्थापित किया कि किस तरह ऑक्सीजन का स्तर हमारे सेलुलर मेटाबॉलिज्म और शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है।
– इस खोज से एनीमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी।
– फिजियोलॉजी अथवा औषधि में नोबेल पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है जिनकी खोज से औषधि अथवा जीवन की समझ में वृद्धि होती है।
मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से जुड़े तथ्य
- 1901 से 2018 के बीच चिकित्सा के क्षेत्र में 109 नोबेल पुरस्कार दिए गए, 216 लोगों को यह प्रदान किया गया।
- मेडिसिन के क्षेत्र में 12 महिलाओं को नोबेल दिया गया है, 2009 में यह दो महिलाओं को एक साथ प्रदान किया गया।
- फ्रेडरिक जी. बैंटिंग (32) मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे युवा, उन्हें इन्सुलिन की खोज के लिए 1923 में यह पुरस्कार मिला।
- पेटोन राउस (87) सबसे उम्रदराज नोबेल पुरस्कार विजेता हैं, उन्हें ट्यूमर इंड्यूसिंग वायरस की खोज के लिए 1966 में यह पुरस्कार दिया गया।
————————-
2. 1st All-Female Spacewalk (पहली बार अंतरिक्ष में सिर्फ महिलाओं का स्पेसवॉक) का आयोजन कब होगा?
a. 19 अक्टूबर 2019
b. 20 अक्टूबर 2019
c. 21 अक्टूबर 2019
d. 22 अक्टूबर 2019
Answer: c. 21 अक्टूबर 2019 (जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच)
– अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब अंतरिक्ष में सिर्फ महिलाएं स्पेस वॉक करेंगी।
– दो महिला एस्ट्रोनॉट्स एक-साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेस वॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) करेंगी.
– 21 अक्टूबर को एस्ट्रोनॉट जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच ISS से बाहर निकलेंगी और स्पेस स्टेशन के सोलर पैनल में लगी लिथियम ऑयन बैटरी को बदलेंगी.
– इससे पहले महिलाओं की स्पेसवॉक का प्रोग्राम मार्च महीने में था लेकिन स्पेससूट न होने की वजह से टाल दिया गया था.
नासा का गठन – 29 जुलाई, 1958
—
स्पेस वॉक करने वाली विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी?
– रूस की स्वेतलाना सैवीत्स्क्या (25 जुलाई 1984)
– स्पेस वॉक खतरनाक होता है। क्योंकि पृथ्वी से 300 किलोमीटर या इससे अधिक की दूरी पर ISS की स्पीड 7.7 किलोमीटर प्रति सेकेंड होती है।
– यह स्पीड बंदूक की गोली की गति का लगभग 10 गुना होती है।
———————–
3. गोवा मेरीटाइम कॉन्क्लेव 2019 में भारत के आलवा हिंद महासागर के कितने तटवर्ती देशों की नौसेना के प्रमुख व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया?
a. 5
b. 6
c. 8
d. 10
Answer: d. 10
– इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन 4th October 2019 को NSA अजित डोभाल ने किया।
– दूसरी बार यह सम्मलेन आयोजित किया गया। इस बार पणजी में आयोजन हुआ।
– इसमें दस देशों के नौसेना प्रमुख भी शामिल हुए (10 Indian Ocean littoral countries)-
श्रीलंका
मालदीव
बांग्लादेश
म्यामांर
थाइलैंड
इंडोनेशिया
मॉरिशस
सेशेल्स
सिंगापुर
मलयेशिया
(भारत को जोड़कर कुल 11 नौसेना प्रमुख हुए)
– डोभाल का कहना है कि ‘आने वाले वक्त में समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर ऐसे तीन क्षेत्र होंगे, जिनमें देशों को सर्वाधिक अवसर मिलेंगे। लेकिन साथ-साथ चुनौतियां भी मिलेंगी। ये सबसे बड़े अवसर देंगे। पर ये ही वो तीन क्षेत्र भी होंगे, जहां से सबसे गंभीर खतरे पैदा होंगे।’
– विश्व का 80% समुद्री व्यापार हिन्द महासागर से होकर गुज़रता है।
– इस क्षेत्र में आतंकवाद तथा समुद्री लुटेरों की समस्या है।
– इस क्षेत्र में भारत और चीन जैसे बड़े देश सामरिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
– भारत का 70% तेल इस क्षेत्र से होकर आता है।
———————-
4. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बीएस VI (भारत स्टेज VI) वाहन उत्सर्जन मानकों को कब तक लागू करने का ऐलान किया है?
a. जनवरी 2020
b. अप्रैल 2020
c. दिसम्बर 2019
d. अप्रैल 2021
Answer: b. अप्रैल 2020
– भारत अप्रैल 2020 से बीएस IV मानकों के बजाय बीएस VI वाहन उत्सर्जन मानकों को अपनाने लगेगा।
– ऐसे में सिर्फ बीएस VI वाहन ही बिक सकेंगे।
– केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 7 अक्टूबर को कहा कि बीएस VI ईंधनों को अपनाने पर लगभग 60,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
– BS-VI इंधन की आपूर्ति के लिए सरकारी कंपनियां तेल शोधन कारखानों में लगभग 28,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।
– BS-VI वाहन और इंधन से वाहनों से उत्सर्जित होने वाले नुकसानदायक गैसों में कमी आएगी, और इससे प्रदूषण कम होगा।
क्या है भारत स्टेज उत्सर्जन मानक (Bharat Stage Emission Standards)
– यह भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया उत्सर्जन मानक है, यह यूरोपियन रेगुलेशन पर आधारित है।
– इसका उद्देश्य वाहनों द्वारा उत्सर्जित किये जाने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है।
– यह मानक केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तय करता है।
– इसे देश में पहली बार वर्ष 2000 में शुरू किया गया थ्ज्ञा।
– देश में नए वाहनों का निर्माण इन मानकों के आधार पर ही किया जाता है।
———————-
5. छत्तीसगढ़ सरकार ने गांधी जयंती पर कितनी नई योजनायें लांच की?
a. 2
b. 4
c. 6
d. 5
Answer: d. 5
– मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान
– मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक योजना
– मुख्यमंत्री शहरीय स्लम स्वास्थ्य योजना
– यूनिवर्सल PDS (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम) स्कीम
– मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना
- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान
– इसका उद्देश्य कुपोषण के शिकार बच्चों तथा एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए पोषक भोजन उपलब्ध करवाना है। - मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक योजना
– इस योजना के तहत डॉक्टर तथा नर्स की मोबाइल टीम स्थानीय हाट पर जाकर जनजातीय तथा जंगली क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। - मुख्यमंत्री शहरीय स्लम स्वास्थ्य योजना
– इस योजना के तहत एक मोबाइल मेडिकल टीम 7 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करवाएगी। - यूनिवर्सल PDS (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम) स्कीम
– इसके तहत एपीएल (एबव पावर्टी लाइन) के परिवारों को भी खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जायेगा।
– 3 से अधिक सदस्य वाले परिवारों को 10 रुपए प्रति किलो की दर से प्रति माह 35 किलोग्राम चावल दिए जायेंगे।
– 2 लोगों के परिवार को प्रतिमाह 20 किलोग्राम चावल प्रदान किये जायेंगे।
– एकल माता को प्रति माह 10 किलोग्राम चावल प्रदान किये जायेंगे। - मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना
– इसके तहत लोगों को नागरिक सुविधाएँ प्रदान की जायेगी।
छत्तीसगढ़
राज्यपाल – अनुसुइया उइके
मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल
——————————
6. विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है?
a. 05 अक्टूबर
b. 06 अक्टूबर
c. 07 अक्टूबर
d. 04 अक्टूबर
Answer: d. 04 अक्टूबर
—————————–
7. बौद्ध धार्मिक नेता सत्यप्रिय मोहथेरो का निधन 5 अक्टूबर को हुआ, वे किस देश से थे?
a. भारत
b. बांग्लादेश
c. भूटान
d. चीन (तिब्बत)
Answer: b. बांग्लादेश
– सत्यप्रिय मोहथेरो बांग्लादेश के बौध धार्मिक नेता थे, वह कॉक्स बाज़ार में सीमा बिहार के प्रमुख थे।
– उन्हें 2015 में बांग्लादेश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘बांग्लादेश एकुशे पदक’ से सम्मानित किया गया था।
—————————–
8. किस सरकार ने ‘मो सरकार’ अभियान लांच किया है?
a. बिहार
b. पश्चिम बंगाल
c. आडिशा
d. हरियाणा
Answer: c. आडिशा
– ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गाँधी जयंती के अवसर पर ‘मो सरकार’ अभियान लांच किया।
– इस अभियान के तहत लोगों को उत्तम सरकारी सेवा दी जायेगी।
– इस अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों से फीडबैक ली जाएगी।
– फीडबैक के आधार पर सरकारी कर्मचारियों को रैंकिंग दी जायेगी।
ओडिशा
राज्यपाल – गणेषी लाल
मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
———————–
9. 39वां विश्व कवि सम्मेलन 2019 (World Congress of Poets) का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर तक कहां हुआ?
a. रांची
b. भुवनेश्वर
c. मुंबई
d. नई दिल्ली
Answer: b. भुवनेश्वर
– सम्मेलन की थीम ‘कविताओं के द्वारा सहानुभूति’ थी।
– इसका आयोजन KIIT यूनिवर्सिटी में हुआ।
– इस सम्मेलन में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शामिल हुए थे।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।