7 & 8 November 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 7 & 8 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. G-20 के दक्षिण अफ्रीकी प्रेसीडेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 1% अमीर लोगों की संपत्ति वर्ष 2000 से 2023 के बीच कितनी बढ़ी?
According to the report of the South African Presidency of G-20, how much did the wealth of the richest 1% of India increase between the years 2000 and 2023?

a. 30%
b. 53%
c. 62%
d. 73%

Answer: c. 62% (चीन में यह आंकड़ा 54% है।)

– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार नोबेल पुरस्कार विजेता जोसेफ स्टिग्लिट्ज़ के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वैश्विक असमानता “आपातकालीन” स्तर पर पहुंच गई है, जिससे लोकतंत्र, आर्थिक स्थिरता और जलवायु प्रगति को खतरा है।

वैश्विक स्‍तर पर
– जी-20 की वैश्विक असमानता पर बनी समिति में जयति घोष, विनी बयानीमा और इमरान वालोदिया शामिल हैं।
– समिति के अनुसार, साल 2000 से 2024 के बीच दुनिया के सबसे अमीर 1% लोगों ने नई बनी संपत्ति का 41% हिस्सा हासिल किया, जबकि मानवता के निचले आधे हिस्से को केवल 1% प्राप्त हुआ।

नोट : इसमें कहा गया है कि सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों ने आधे से अधिक देशों में अपनी संपत्ति का हिस्सा बढ़ाया है, जो वैश्विक जनसंख्या का लगभग 74 प्रतिशत है।

असमानता की निगरानी के लिए पैनल का प्रस्ताव
– रिपोर्ट में वैश्विक रुझानों पर नजर रखने और नीति निर्माण में मार्गदर्शन के लिए जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की तर्ज पर एक अंतर्राष्ट्रीय असमानता पैनल (आईपीआई) के गठन का प्रस्ताव किया गया है।
– दक्षिण अफ्रीकी जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत शुरू किया जाने वाला यह निकाय सरकारों को असमानता और उसके कारणों पर “आधिकारिक और सुलभ” आंकड़े उपलब्ध कराएगा।

—————
2. टेस्‍ला के सीईओ का नाम बताएं, जिन्‍हें इतिहास में सबसे बड़ा कॉर्पोरेट वेतन (दशक में 1 ट्रिलियन) पैकेज मिला?
Name the CEO of Tesla, who received the largest corporate pay package in history (1 trillion in a decade)?

a. जेफ बेजोस
b. एलन मस्‍क
c. लैरी एलिसन
d. मार्क जुकरबर्ग

Answer: b. एलन मस्‍क (वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं।)

1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर मतलब
– 1,00,000 करोड़ डॉलर ≈ ₹84 लाख करोड़ (भारतीय रुपये में)

भारत की इकोनॉमी कितनी
– भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था का मूल्य लगभग 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है।

– टेस्ला के CEO एलन मस्क को इतिहास के सबसे बड़े कॉर्पोरेट वेतन पैकेज (1 ट्रिलियन USD) के लिए शेयरधारकों की मंजूरी नवंबर 2025 में मिल गई।
– क्योंकि निवेशकों ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी को एआई और रोबोटिक्स की दुनिया में एक अग्रणी कंपनी बनाने के उनके दृष्टिकोण का समर्थन किया।
– टेक्सास के ऑस्टिन में हुई कंपनी की वार्षिक बैठक में 75% से ज्यादा निवेशकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
– दरअसल, मस्‍क ने इशारा किया था कि अगर उन्‍हें यह वेतन पैकेज नहीं मिलता है, तो वह कंपनी छोड़ देंगे। इसका व्‍यापक असर हुआ।

(10 साल में) एलन मस्‍क इस पैकेज के लिए लक्ष्‍यों को पूरा करना होगा –
– मस्क के नए लक्ष्यों में 20 मिलियन (2 करोड़) वाहनों का उत्पादन, 1 मिलियन (10 लाख) रोबोटैक्सियों की तैनाती, 1 मिलियन (10 लाख) मानव रोबोटों की बिक्री और 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुख्य लाभ तक पहुंचना शामिल है।
– लेकिन मस्क को भुगतान तभी मिलेगा जब टेस्ला का शेयर मूल्य लगातार बढ़े — पहले मौजूदा 1.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचे, और फिर 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक।
– हर चरण पूरा करने पर — यानी एक संचालन लक्ष्य और एक वैल्यूएशन माइलस्टोन हासिल करने पर — मस्क को कंपनी के 1% शेयर मिलेंगे।
– इसलिए, अगर वे अपने कुछ बड़े लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल न भी कर पाएँ, तो भी उन्हें अरबों डॉलर तक की कमाई हो सकती है।
– यदि मस्क इन सभी लक्ष्‍यों को प्राप्त कर लेते हैं, तो वे कंपनी के 12% स्टॉक, यानी लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के हकदार होंगे।

————–
3. चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण कितने राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया?
The Election Commission has started the second phase of Special Intensive Revision (SIR) in how many states and union territories?

a. 28 राज्‍य और 8 केंद्र शासित प्रदेश
b. 20 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश
c. 9 राज्‍य और 3 केंद्र शासित प्रदेश
d. 5 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश

Answer: c. 9 राज्‍य और 3 केंद्र शासित प्रदेश

– चुनावा आयोग ने 4 नवंबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है।
– इस चरण में नौ राज्‍यों और तीन केंद्रशासित प्रदेश में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) होगा।
– लगभग 51 करोड़ मतदाता इस चरण में शामिल होंगे।
– बूथ स्तर के अधिकारी मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे।

पहला चरण
– SIR प्रक्रिया का पहला चरण इस वर्ष के शुरू में बिहार में चलाया गया था, जिसके बाद मतदाता सूची से 68 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए थे।

नौ राज्‍य और तीन केंद्र शासित प्रदेश
– छत्तीसगढ़
– गोवा
– गुजरात
– केरल
– मध्य प्रदेश
– राजस्थान
– तमिलनाडु
– उत्तर प्रदेश
– पश्चिम बंगाल
– अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
– लक्षद्वीप
– पुडुचेरी

इस प्रक्रिया का विरोध
– इस SIR प्रक्रिया का कई पार्टियों ने तीखा विरोध किया।
– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने “चुप, अदृश्य धांधली” का आरोप लगाया।
– तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी ने इस प्रक्रिया को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और इसे “मनमाना, अनुचित और मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाला” बताया।

SIR वाले राज्‍यों में विधानसभा चुनाव कब
– 2026 में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी.
– 2027 में गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश.
– 2028 में छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान.

SIR का उद्देश्य क्या है?
– चुनाव आयोग का कहना है कि 2004 में स्‍पेशल रिवीजन हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है।
– इतने लंबे समय में मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में कई बदलाव जरूरी हो गए हैं।
जैसे — लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाना (माइग्रेशन), किसी व्यक्ति का नाम दो जगह की वोटर लिस्ट में होना,
मरने के बाद भी नाम बने रहना, या किसी विदेशी नागरिक का नाम गलती से जुड़ जाना।
– SIR का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट से छूटे नहीं और कोई भी अयोग्य व्यक्ति उसमें शामिल न हो।

अपना और अपने परिवार का नाम कहां देखें
– आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदाता अपने नाम और अपने परिजनों के नाम पिछली SIR मतदाता सूची में देखकर जाँच सकते हैं।
– इसके लिए वे वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/
पर जाकर गणना प्रपत्रों (enumeration forms) में आवश्यक विवरण भर सकते हैं।
– सहायता के लिए, मतदाता अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।
– इसके लिए वे ECINet ऐप पर मौजूद “Book-a-call with BLO” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं या अपने STD कोड के साथ टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

ड्राफ्ट मतदाता सूची कब प्रकाशित
– ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Rolls) 9 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।
– इसके बाद दावे और आपत्तियाँ 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक जमा की जा सकेंगी। नोटिस जारी किए जाएंगे, और सुनवाई व सत्यापन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगी।
– अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Rolls) 7 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

—————
4. ICC टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 फाइनल की मेजबानी के लिए किस स्‍टेडियम चुना गया?
Which stadium has been selected to host the ICC T20 World Cup 2026 final?

a. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
b. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
c. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
d. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

Answer: b. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

– ICC ने अगले साल फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत में पांच स्थानों चुना है।
– ये है – अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली.
– इसके साथ ही श्रीलंका में दो स्थानों को भी चुना।
– आपको बता दें कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल की मेजबानी के लिए सबसे आगे है।
– हालांकि आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।
– BCCI के अनुसार इस बार विश्व कप 2023 विश्व कप की तुलना में कम शहरों में खेला जाएगा और प्रत्येक स्थल पर कम से कम छह मैच खेले जाने की उम्मीद है।

————–
5. एन्सेफेलोमायोकार्डिटिस वायरस से भारत के चिड़ियाघर में पहली मौत किस पशु की हुई?
Which animal was the first animal to die from encephalomyocarditis virus in an Indian zoo?

a. अफ्रीकी चीता
b. अफ्रीकी सुअर
c. अफ्रीकी हाथी
d. अफ्रीकी गैंडा

Answer: c. अफ्रीकी हाथी (नाम शंकर, उम्र 29 वर्ष, सितंबर 2025 को मौत हुई।)

– यह कृंतक जनित वायरस है, जिससे इस हाथी की मृत्‍यु हुई।
– इस हाथी का नाम शंकर था। और उम्र 29 साल थी।
– 17 सितंबर 2025 को दिल्ली चिड़ियाघर में बने अपने बाड़े में ही इस हाथी की मृत्यु हो गई। नवंबर 2025 में इसकी जानकारी मिली।

हाथी अफ्रीका से क्‍यों लाया गया था?
– 29 वर्षीय नर हाथी, जिसे नवंबर 1998 में जिम्बाब्वे से लाया गया था। भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को यह एक राजनयिक उपहार था।

एन्सेफेलोमायोकार्डिटिस वायरस (EMCV)
– EMCV वायरस पिकोर्नविरिडे परिवार (छोटा, RNA वायरस) का एक सदस्य है ।
– इस वायरस के संक्रमण से सूअरों में EMCV और प्रजनन संबंधी रोग होते हैं।
– हालाँकि कई स्तनधारी इस वायरस के वाहक हो सकते हैं, लेकिन सूअरों को घरेलू वाहक माना जाता है क्योंकि वे सबसे आसानी से संक्रमित होते हैं।
– ऐसा माना जाता है कि यह कृन्तकों {rodent-borne} (चूहा गिलहरी आदि) द्वारा फैलता है।

नेशनल जूलॉजिकल पार्क
– नेशनल जूलॉजिकल पार्क (मूल रूप से दिल्ली चिड़ियाघर) भारत के दिल्ली में पुराने किले के पास 176 एकड़ का चिड़ियाघर है।

—————
6. “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “एक साल के स्मरणोत्सव” के उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कितने रुपए का स्‍मारक सिस्‍का जारी किया?
PM Modi released a commemorative coin worth how many rupees during the inauguration of the “One Year Commemoration” to mark the completion of 150 years of “Vande Mataram”?

a. 50 रुपए
b. 100 रुपए
c. 150 रुपए
d. 1000 रुपए

Answer: c. 150 रुपए

– “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक साल के स्मरणोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर 2025 को किया।
– साथ ही एक स्मारक डाक टिकट और 150 रुपए का स्‍मारक सिक्का जारी किया।
– समारोह का आयोजन नई दिल्‍ली इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया।
नोट – यह कार्यक्रम वर्ष भर (7 नवंबर, 2025 से 7 नवंबर, 2026 तक) चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है।

वंदे मातरम के बारे में
– वन्‍दे मातरम गीत बंकिम चन्‍द्र चटर्जी द्वारा संस्‍कृत में रचा गया है।
– यह स्‍वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत था।
– इसका स्‍थान जन गण मन के बराबर है।
– यह गीत बंकिम चंद्र चटर्जी ने अक्षय नवमी के अवसर पर लिखा था, जो 7 नवंबर 1875 को पड़ा था।
– यह गीत पहली बार साहित्यिक पत्रिका “बंगदर्शन” में चटर्जी के उपन्यास “आनंदमठ” के एक भाग के रूप में प्रकाशित हुआ था।
– राष्‍ट्रीय गीत का समय लगभग 1 मिनट 9 सेकंड है।

—————
7. इसरो ने अपने सबसे शक्तिशाली लॉन्‍च व्‍हीकल, LVM3 (पहले GSLV MK-III) से किस उन्‍नत संचार उपग्रह को नवंबर 2025 में सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया?
Which advanced communication satellite was successfully launched by ISRO on its most powerful launch vehicle, LVM3 (earlier GSLV MK-III) in November 2025?

a. GSAT-31
b. GSAT-7A
c. GSAT-7R
d. IRS-1A

Answer: c. GSAT-7R (CMS-03)

– आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M5 रॉकेट के जरिए GSAT-7R (CMS-03 भी कहते हैं) को 2 नवंबर 2025 को लॉन्‍च किया।
– LVM3-M5 मतलब : Launch Vehicle Mark-3 की पाँचवीं परिचालन उड़ान
– CMS-03 एक बहु-बैंड संचार उपग्रह है जो भारतीय भूभाग सहित एक विस्तृत महासागरीय क्षेत्र में सेवाएँ प्रदान करेगा।

अब तक सबसे भारी उपग्रह [GSAT-7R (CMS-03)]
– स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह उपग्रह, जिसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम है, जो अब तक किसी भी भारतीय रॉकेट द्वारा ले जाया गया सबसे भारी उपग्रह है।
– इसरो ने इससे भी भारी उपग्रह 2018 में प्रक्षेपित किया था — GSAT-11, जिसका वज़न 5,800 किलोग्राम से अधिक था। इसे यूरोपीय एरियन-5 रॉकेट से लॉन्च किया गया था।
– GSAT-7R सैटेलाइट भारतीय नौसेना के उद्देश्यों की पूर्ति करेगा और उसकी अंतरिक्ष-आधारित संचार और समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं को बढ़ाएगा।

ISRO
मुख्यालय – बेंगलुरु, कर्नाटक
स्थापना – 15 August 1969
अध्यक्ष – वी. नारायणन

—————-
8. सुप्रीम कोर्ट ने किस तरह के अपराध में पुलिस को गिरफ्तारी के समय गिरफ्तार व्यक्ति को लिखित में कारण बताना अनिवार्य किया?
In which type of crime did the Supreme Court make it mandatory for the police to give the reason in writing to the arrested person at the time of arrest?

a. केवल गंभीर अपराधों में
b. केवल विशेष कानूनों (जैसे PMLA या UAPA) के मामलों में
c. केवल आर्थिक अपराधों में
d. हर तरह के अपराध में

Answer: d. हर तरह के अपराध में (चाहे छोटा हो या बड़ा, चाहे IPC का केस हो या नया BNS का) पुलिस को गिरफ्तारी के समय व्यक्ति को लिखित में कारण बताना अनिवार्य किया?

– सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला दिया।
– “गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारण बताना संविधान द्वारा दिया गया अनिवार्य प्रावधान है, जो सभी अपराधों और सभी क़ानूनों के अंतर्गत लागू होता है, जिनमें भारतीय दंड संहिता 1860 (अब BNS 2023) भी शामिल है।

पहले क्या था?
– सिर्फ PMLA, UAPA जैसे खास कानूनों में ही लिखित कारण देना जरूरी था।
– सामान्य चोरी, मारपीट, हत्या जैसे IPC/BNS के केस में पुलिस सिर्फ मौखिक बता देती थी।

क्‍या यह एक मौलिक अधिकार है?
– सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत, किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे उसकी गिरफ्तारी का कारण बताना ज़रूरी है।
– यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिया गया मौलिक अधिकार है, जो हर नागरिक की सुरक्षा और स्वतंत्रता की गारंटी देता है।
– कोर्ट ने आगे कहा कि गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में और ऐसी भाषा में बताए जाने चाहिए, जिसे गिरफ्तार व्यक्ति समझ सके।
– यह जानकारी उसे उचित समय पर, और हर हाल में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने से कम से कम दो घंटे पहले दी जानी चाहिए।
– इस नियम का पालन न करने पर गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड अवैध हो जाएगी और व्यक्ति को मुक्त कर दिया जाएगा।

यह फैसला क्‍यों आया
– यह फैसला जुलाई 2024 में वर्ली में हुए बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी से उत्पन्न अपीलों पर आया।
– आरोपियों ने तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए थे।
– बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा, जिसके बाद उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

————–
9. IUCN ने अक्‍टूबर, नवंबर 2025 में भारत के किस राष्‍ट्रीय उद्यान को ‘अच्‍छा’ दर्जा दिया है?
Which national park of India has been given ‘Good’ status by IUCN in October-November 2025?

a. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
b. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
c. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
d. गिर राष्ट्रीय उद्यान

Answer: c. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

– IUCN ने अपनी नवीनतम वैश्विक समीक्षा में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान ‘अच्‍छा’ दर्जा दिया है।
– यह सकारात्मक दर्जा पाने वाला यह एकमात्र भारतीय स्थल है ।
– यह पश्चिमी घाट और सुंदरबन के विपरीत, जहाँ पारिस्थितिक संबंधी चिंताएँ हैं।
– यह मान्यता स्थायी वन प्रबंधन में उद्यान की भूमिका और कार्बन पृथक्करण के माध्यम से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में इसके संभावित योगदान को उजागर करती है।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
– कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला “मिश्रित” यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है (2016), जिसका प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों महत्व है।
– इसे कंचनजंगा बायोस्फीयर रिज़र्व भी कहा जाता है।
– यह सिक्किम राज्य में स्थित है।
– यह 1,784 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसमें माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) की चोटी भी शामिल है।
– यह क्षेत्र जलवायु संतुलन और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है।
– इसकी प्रबंधन पद्धतियाँ कार्बन ऑफसेट और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एक उदाहरण हैं।

IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर)
– IUCN (प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ) एक वैश्विक संगठन है जो प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य करता है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी।
– दुनिया का सबसे बड़ा और विविध पर्यावरणीय नेटवर्क है।
– 160+ मेंबर कंट्री हैं।
– 1,400+ सदस्य संगठन (सरकारी और गैर-सरकारी दोनों)
– 17,000 से अधिक विशेषज्ञ (जैसे वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, नीति निर्माता)
– मुख्य उद्देश्य: नेचर कंजर्वेशन, बायोडायवर्सिटी प्रोटेक्शन और ग्लोबल एनवायरनमेंटल इश्यूज को एड्रेस करना।
– प्रसिद्ध काम: रेड लिस्ट ऑफ थ्रेटन्ड स्पीशीज – एंडेंजर्ड स्पीशीज की डेटाबेस, जैसे इंडियन वन-हॉर्न्ड राइनो या स्नो लेपर्ड।
– भारत 1969 से IUCN का सदस्य रहा है।

—————
10. न्‍यूयॉर्क में भारतीय मूल पहले मेयर कौन बनें?
Who became the first Indian-origin mayor of New York?

a. सिद्धार्थ मुखर्जी
b. जेनिफर राजकुमार
c. जोहरान ममदानी
d. वारिस अहलूवालिया

Answer: c. जोहरान ममदानी (न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई मेयर बनें) [34 वर्षीय]

– वह डेमोक्रेट पार्टी के उम्‍मीदवार हैं, जिन्‍होंने न्‍यूयॉर्क में मेयर का चुनाव जीता।
– उन्‍होंने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई मेयर बनकर इतिहास रच दिया। वे न्‍यूयॉर्क के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर हैं।
– चुनाव में उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को हराया।

जोहरान ममदानी
– युगांडा में भारतीय मूल के माता-पिता के घर जन्मे ममदानी सात साल की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क चले गए।
– उनकी माँ मीरा नायर एक प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक हैं और उनके पिता प्रोफेसर महमूद ममदानी कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।
– जोहरान ममदानी वर्ष 2018 में ही अमेरिकी नागरिक बने है।

भाषण में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री का जिक्र किया
– जोहरान ममदानी ने जीत के बाद अपने भाषाण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया, कहा कि उनकी जीत के साथ न्यूयॉर्क शहर भी “पुराने से निकलकर नए युग में कदम रख चुका है”।
– नोट : बिल्कुल वैसे ही जैसे नेहरू जी ने 1947 में भारत की आज़ादी को बताया था।

नेहरू जी के शब्‍द
– “कई साल पहले हमने नियति के साथ एक वादा किया था, और अब वह समय आ गया है जब हम अपने उस वादे को पूरा करेंगे, शायद पूरी तरह या पूर्ण माप में नहीं, लेकिन बहुत हद तक। आधी रात के समय, जब दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जागेगा। एक ऐसा क्षण आता है, जो इतिहास में बहुत कम बार आता है, जब हम पुराने से निकलकर नए में कदम रखते हैं, जब एक युग समाप्त होता है, और जब एक राष्ट्र की आत्मा, जो लंबे समय तक दबी रही, अपनी अभिव्यक्ति पाती है।”

किसे कितने वोट
– डेमोक्रेट पार्टी ने NYC मेयर चुनाव जीता, जिसमें जोहरान ममदानी को 50.6 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।
– कुओमो को 41.3 प्रतिशत वोट मिले।
– बाकि अन्‍य पार्टियों को 8 प्रतिशत वोट मिले।
– NYC चुनाव बोर्ड के अनुसार, 1969 के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या दो मिलियन को पार कर गई

—————
11. किस राज्‍य ने नवंबर 2025 में पहली हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू की, जिसका उद्देश्य प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देना है?
Which state launched its first helicopter service in November 2025, aimed at promoting tourism by connecting major cities and religious places?

a. उत्तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. गुजरात

Answer: b. मध्‍य प्रदेश

– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 नवंबर को हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू की।
– अधिकारियों के अनुसार, यह देश में किसी राज्य द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की पहली सेवा है।
– इस परियोजना का शुभारंभ राज्य के 70वें स्थापना दिवस समारोह के साथ हुआ।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सेवा प्रारंभिक चरण में तीन क्षेत्रों – भोपाल-पचमढ़ी-मढ़ई, इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर और जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़ सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी।

—————
12. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Cancer Awareness Day celebrated?

a. 07 नवंबर
b. 08 नवंबर
c. 09 नवंबर
d. 10 नवंबर

Answer: a. 07 नवंबर

– विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कैंसर वैश्विक स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।
– 7 नवंबर 2014 को, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने घोषणा की थी कि सात नवंबर को हर साल राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कैंसर की घटनाओ का डाटा कौन इकट्ठा करता है?
– वर्ष 1965 में ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (International Agency for Research on Cancer- IARC) का गठन किया गया। ये विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एजेंसी हैं।
– यह एजेंसी कैंसर के कारण और दुनिया भर में कैंसर की घटनाओं का डेटा भी इकट्ठा और प्रकाशित करती है।

नोट – 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है।

—————
13. विश्व रेडियोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Radiography Day celebrated?

a. 6 नवंबर
b. 7 नवंबर
c. 8 नवंबर
d. 10 नवंबर

Answer: c. 8 नवंबर

– X-ray की खोज का सम्मान करने के लिए विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 1895 में प्रोफेसर विल्हेम कॉनराड रोंटजेन ने एक्स-रे की खोज की।
– इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1901 में फिजिक्स का पहला नोबल पुरस्कार भी दिया गया।
– X-ray चिकित्सा क्षेत्र में बीमारियों का पता लगाने में अहम भूमिका निभाता है।
– यह डॉक्टरों को कई प्रकार की समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है।
– X-ray ने रोग के निदान को आसान और दर्द रहित बनाने में मदद की है।

– पहला विश्व रेडियोग्राफी दिवस वर्ष 2007 को मनाया गया।
– इस दिवस को इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर्स और रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स के सहयोग से मनाया जाता है।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *