यह 8 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. QS वर्ल्ड रैंकिंग 2020 में भारत के किन इंजीनियरिंग कॉलेजों ने टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग में स्थान बनाया है?
a. IIT कानपुर और दिल्ली
b. IIT दिल्ली और बॉम्बे
c. IIT कानपुर और पटना
d. IIT दिल्ली और अहमदाबाद
Answer b. IIT दिल्ली और बॉम्बे
– IIT बॉम्बे को 44वां और IIT दिल्ली को 47वां रैंक मिला है।
– टॉप 50 रैंकिंग में केवल दो भारतीय कॉलेज हैं।
– IIT खड़गपुर (86) और IIT मद्रास (88) का स्थान है.
—————————-
2. 128 वें राष्ट्रमंडल पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड के लिए किसे चुना गया है?
a. जादव पायेंग
b. विवेक रस्तोगी
c. विजय शेखर
d. राकेश मारिया
Answer a. जादव पायेंग
– वह असम के पर्यावरण कार्यकर्ता हैं और ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से लोकप्रिय हैं।
– उन्हें असाधारण स्वैच्छिक सेवा के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।
– उन्हें कोलकाता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त निक लो 11 मार्च को पायेंग को सम्मानित करेंगे।
—————————–
3. उत्तराखंड ने किस जगह को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐलान किया है?
a. पिथौड़ागढ़
b. गैरसैंण
c. भुसैल
d. नैनीताल
Answer b. गैरसैंण
– गैरसैंण चमोली जिले में स्थित तहसील है।
– उत्तराखंड की राज्य विधानसभा देहरादून में स्थित है, जबकि विधानसभा के सत्र गैरसैंण में भी आयोजित किए जाते हैं।
– उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग करके किया गया था।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
—————————-
4. BCCI राष्ट्रीय चयन समिति के नए अध्यक्ष कौन हैं?
a. मदन लाल
b. आरपी सिंह
c. सुलक्षणा नाईक
d. सुनील जोशी
Answer d. सुनील जोशी
– वह पूर्व भारतीय स्पिनर हैं।
– BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रिय चयन समिति का गठन किया है।
– इस चयन समिति में मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक शामिल हैं।
—————————–
5. केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर अब कितने बैंक करने को मंजूरी दी है?
a. 3
b. 4
c. 5
d. 6
Answer b. 4
1. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय
2. सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय
3. इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय
4. आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय
– यह विलय 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जाएगा।
———————————
6. किस राज्य में 3 दिवसीय नमस्ते ओरछा उत्सव शुरू हुआ है?
a. आंध्र प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश
Answer c. मध्य प्रदेश
– ओरछा अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ अपने रामराजा मंदिर के लिए भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री: कमलनाथ.
राज्यपाल: लाल जी टंडन.
—————————
7. जेवियर पेरेज़ डी कुएलर का निधन 4 मार्च 2020 हो गया, वह किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के पूर्व प्रमुख थे?
a. यूनिसेफ
b. यूनेस्को
c. नाटो
d. संयुक्त राष्ट्र
Answer d. संयुक्त राष्ट्र
– वह 100 वर्ष के थे।
– वह पेरू के नागरिक थे।
– वह संयुक्त राष्ट्र के पांचवे महासचिव के रूप में 1 जनवरी 1982 से 31 दिसम्बर 1991 तक पद पर रहे।
– इसके बाद वह पेरू के प्रधानमंत्री भी बने थे।
———————————-
8. RBI के किस डिप्टी गवर्नर ने मार्च 2020 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
a. एसएस विश्वनाथन
b. माइकल पात्रा
c. एमके जैन
d. बीपी कानूनगो
Answer a. एसएस विश्वनाथन
– उन्हें साल 2016 में तीन साल के लिए रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया था।
– अब इस्तीफा देने के बाद वह 31 मार्च तक इस पद पर रहेंगे।
RBI
25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास;
मुख्यालय: मुंबई;
स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
—————————–
9. तुर्की में भारत के नए राजदूत कौन नियुक्त किए गए हैं?
a. संजय कुमार पांडा
b. अजय सिंह भूषण
c. विवेक रस्तोगी
d. महेंद्र प्रजापति
Answer a. संजय कुमार पांडा
– वह संजय भट्टाचार्य स्थान लेंगे।
– वह 1991 भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
तुर्की
– राष्ट्रपति: रजब तैयब इरदुगान
– राजधानी: अंकारा
मुद्रा: टर्की लीरा
—————————
10. बाजार नियामक संस्था सेबी ने निवेशकों की शिकायत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेबी शिकायत निपटान प्रणाली मोबाइल एप्लिकेशन ‘Sebi SCORES’ लॉन्च की है। SCORES का पूर्ण रूप क्या होगा?
a Sebi Complaints Redress System
b Sebi Complaints Redress Service
c Sebi Complaints Redress Security
d Sebi Common Redress System
Answer a Sebi Complaints Redress System
– इस एप्लिकेशन में शिकायत निवारण के लिए SCORES वेब पोर्टल की सभी विशेषताएं हैं, जो पहले से ही काम कर रहा है।
Free PDF One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
Free PDF Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।