8 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 8 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. नरेंद्र मोदी: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री

– सरकार बनाने की क्‍या प्रक्रिया होती है?
– 18वीं लोकसभा का कार्यकाल कब शुरू होगा? इसका क्‍या प्रॉसेस होता है?
– लोकसभा और राज्‍यसभा में फर्क?
– सेंट्रल हॉल के बारे में, जहां NDA ने मोदी ने नेता चुना

– नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
– इससे पहले नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल का नेता चुना गया।
– पुराने संसद के सेंट्रल हॉल में यह मीटिंग हुई।
– इसके बाद सभी ने सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंपा।
– मोदी ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

सरकार बनाने की क्‍या प्रक्रिया होती है?
– लोकसभा चुनाव के बाद जिस दल को बहुमत मिलता है, वह अपने सांसदों की मीटिंग करके PM पद के लिए नेता चुनता है।
– इसके बाद वह नेता राष्‍ट्रपति से मिलता है और लेटर सौंपता है कि उसे नेता चुना गया है।
– अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है, तो इस परिस्थिति में राजनीतिक दल खुद ही गठबंधन बनाने की कोशिश करते हैं। अगर पहले से गठबंधन है, तो यह आसान हो जाता है।
– इसके बाद गठबंधन के नेताओं व सांसदों से लेटर पर सिग्‍नेचर करवाना होता है, जिसे समर्थन पत्र कहते हैं। इसमें लिखा होता है कि हम PM पद के लिए इस व्‍यक्ति को समर्थन देते हैं।
– इन समर्थन पत्र को लेकर नेता राष्‍ट्रपति के पास जाता है और वह नई सरकार के गठन के लिए अपना दावा पेश करता है।
– तब राष्‍ट्रपति उस व्‍यक्ति को नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित करती/करते हैं।
– ऐसा ही 18वीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुआ।
– पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक 7 जून को हुई।
– यहां NDA का नेता नरेंद्र मोदी को चुना गया।
– इसके बाद NDA के तमाम घटक दल के नेता राष्‍ट्रपति भवन गए। यहां पर राष्‍ट्रपति को समर्थन पत्र सौंपा।
– तब राष्‍ट्रपति ने सबसे बड़े दल और चुनाव पूर्व गठबंधन के नाते नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
– तय हुआ कि 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

सवाल – 18वीं लोकसभा का कार्यकाल कब शुरू होगा?
– लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए होता है। हर लोकसभा चुनाव के बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू होती है।
– 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हुए हैं। जिस दिन लोकसभा की पहली बैठक होगी, उसी दिन से 5 वर्षों के लिए 18वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हो जाएगा।
– 9 जून 2024 को शपथ ग्रहण के बाद 15 जून को 18वीं लोकसभा की पहली बैठक होने की उम्‍मीद है।
– पहला दिन सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों द्वारा शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा।
– अगले दिन राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और इस प्रकार सत्र का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
– सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नया केंद्रीय मंत्रिमंडल लेगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे।

सवाल – 17वीं लोकसभा का कार्यकाल कब खत्‍म हुआ?
– लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए होता है। हर लोकसभा चुनाव के बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू होती है।
– 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्‍त होने वाला था, लेकिन राष्‍ट्रपति ने मंत्र‍िमंडल की सिफारिश पर 5 जून को इसे भंग कर दिया।

लोकसभा और राज्‍यसभा में फर्क
– संसद तीन हिस्‍से से पूरा होता है – राष्‍ट्रपति, लोकसभा और राज्‍यसभा.
– राज्‍यसभा उच्‍च सदन है और लोकसभा निचला सदन है।
– लोकसभा के लिए सांसद 5 वर्षों के लिए चुने जाते हैं। इसके लिए जनता सीधे वोट देकर सांसद चुनते हैं। लोकसभा भंग होते ही सांसद का भी कार्यकाल खत्‍म हो जाता है। सरकार बनाने के लिए लोकसभा में बहुमत होना आवश्‍यक है।
– राज्‍यसभा के लिए सांसद 6 वर्षों के लिए चुने जाते हैं। लेकिन यह सभा कभी भंग नहीं होती है। हर दो साल पर एक तिहाई सदस्‍यों का कार्यकाल समाप्‍त हो जाता है। राज्‍यसभा के लिए चुनाव में जनता सीधे वोट नहीं करती है। यहां के सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। इसके सदस्‍यों का चुनाव राज्‍य के विधानसभा के सदस्‍य वोट देकर करते हैं।

सेंट्रल हॉल के बारे में, जहां NDA ने मोदी ने नेता चुना
– यह पुराने संसद भवन में स्थित है। पुराने संसद भवन का नाम बदलकर संविधान भवन किया जा चुका है।
– पुराने संसद भवन की स्‍थापना (1927) के बाद सेंट्रल हॉल का उपयोग मूलतः इसके सदस्यों के लिए लाइब्रेरी के रूप में किया जाता था।
– 1946 में जब संविधान सभा को स्वतंत्र भारत के संविधान पर विचार-विमर्श करने के लिए एक स्थान की आवश्यकता थी, तो सेंट्रल हॉल का नवीनीकरण किया गया और बेंचें जोड़ी गईं – इसका नाम बदलकर संविधान सभा हॉल कर दिया गया।
– 1946 से 1949 के बीच लगभग तीन वर्षों तक संविधान सभा की बैठकें इसी स्थान पर हुईं।
– इसका उपयोग मुख्य रूप से औपचारिक अवसरों जैसे कि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को राष्ट्रपति का वार्षिक अभिभाषण और राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए किया जाता था। यह राष्ट्रपति के विदाई समारोह और उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार समारोह जैसे संसदीय कार्यक्रमों का भी स्थल था।
– सेंट्रल हॉल का इस्तेमाल दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के संबोधन के लिए किया जाता था। आखिरी बार मार्च 2021 में इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) के अध्यक्ष डुआर्टे पाचेको ने भाषण दिया था और उनसे पहले नवंबर 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भाषण दिया था।
– संसद सत्र के दौरान, दोनों सदनों के सदस्य चाय और कॉफी पर दिन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते थे।

पुराने संसद भवन, जहां सेंट्रल हॉल स्थित है, की वर्तमान स्थिति क्या है?
– पुराने संसद भवन के कक्षों का इस्तेमाल वर्तमान में सत्र आयोजित करने के लिए नहीं किया जा रहा है। लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें नए भवन में होती हैं। हालाँकि, संसद सचिवालय के कुछ कार्यालय अभी भी पुराने भवन से संचालित होते हैं।

————–
2. भारत के कितने नए वेटलैंड को जून 2024 में वैश्विक रामसर स्थल का दर्जा मिला, जिससे इसकी संख्या 82 हो गई?
How many new wetlands of India got the status of global Ramsar site in June 2024, taking the number to 82?

a. 2
b. 4
c. 5
d. 8

Answer: a. 2

– विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर इसकी घोषणा हुई।
– इसी के साथ 5 जून 2024 तक भारत में रामसर साइट की संख्या 82 हो गई है। इसमें से 40 अकेले पिछले तीन वर्षों में जोड़े गए हैं।

————–
3. नागी पक्षी अभयारण्य को वैश्विक रामसर स्थल सूची में शामिल किया गया है, यह किस राज्य में स्थित है?
Nagi Bird Sanctuary has been included in the global Ramsar site list, in which state is it located?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. बिहार
c. कर्नाटक
d. असम

Answer: b. बिहार

नागी पक्षी अभयारण्य
– यह बिहार के जमूई जिले में स्थित है।
– नागी पक्षी अभयारण्य का निर्माण नागी नदी पर बांध बनाने के बाद किया गया था, जिससे धीरे-धीरे साफ पानी और जलीय वनस्पति वाले जल निकायों (water bodies) का निर्माण हो सका।
– इस स्थल को 1984 में स्थानीय स्तर पर बर्ड सेंचुरी के रूप में मान्यता दी गई थी।
– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र (आईबीए) के रूप में मान्यता दी गई थी।

————–
4. नकटी पक्षी अभयारण्य को वैश्विक रामसर स्थल सूची में शामिल किया गया है, यह किस राज्य में स्थित है?
Nakati Bird Sanctuary has been included in the global Ramsar site list, in which state is it located?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. बिहार
c. कर्नाटक
d. असम

Answer: b. बिहार

– नागी बांध और नकटी बांध दो अभयारण्य एक दूसरे के इतने करीब हैं कि उन्हें एक पक्षी क्षेत्र माना जा सकता है।

नकटी बर्ड सेंचुरी
– यह बिहार के जमूई जिले में स्थित है।
– नकटी बर्ड सेंचुरी को नकटी बांध के निर्माण के माध्यम से सिंचाई के लिए 1984 में विकसित किया गया था।
– बांध के निर्माण के बाद से, वेटलैंड और इसके आसपास के क्षेत्र ने पक्षियों, मेमल्‍स, मछलियों, जलीय पौधों, सरीसृपों और उभयचरों (amphibians) की 150 से अधिक प्रजातियों के लिए आवास प्रदान किया है।
– इनमें लुप्तप्राय भारतीय हाथी (एलिफस मैक्सिमस इंडिकस) और एक कमजोर देशी कैटफ़िश (वालगो अट्टू) है।
– वर्ष 1984 में इसे बर्ड सेंचुरी घोषित कर दिया गया, जहां सर्दियों के महीनों में 20,000 से अधिक पक्षी एकत्र होते हैं।

वेटलैंड किसे कहते हैं?
– यह ऐसी नम भूमि (wetland) होती है, जहां बारिश के समय पानी जमा होता है। साथ ही इस क्षेत्र में पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजाति भी पाई जाती है।
– पिछले वर्षों में कई साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया है इसके संरक्षण के लिए यूनेस्को मदद देता है।

रामसर स्‍थल क्‍यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।

भारत के 82 रामसर स्‍थल (जून 2024 तक)
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशि‍न रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर) , यूपी
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’ झील, लद्दाख
43. सुल्‍तानपुर राष्‍ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिड़ावास वन्‍यजीव अभ्यारण्य, हरियाणा
45. थोल झील वन्‍यजीव अभ्यारण, गुजरात
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश
48. खिजादिया बर्ड सेंचुरी, गुजरात
49. बखिरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, उत्‍तर प्रदेश
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु
52. पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु
53. पाला वेटलैंड, मिजोरम
54. साख्य सागर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
55. कूनथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
56. सतकोसिया गॉर्ज, ओडिशा
57. नंदा झील, गोवा
58. ‘गल्फ ऑफ मन्नार मरीन बायोस्फीयर रिजर्व’, तमिलनाडु
59. रंगनाथितु पक्षी अभ्यारण्य, कर्नाटक
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
61. वेलोड पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
62. सिरपुर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
63. वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
64. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
65. तंपारा झील, ओडिशा
66. हीराकुंड जलाशय, ओडिशा
67. अंशुपा झील, ओडिशा
68. यशवंत सागर, मध्‍य प्रदेश
69. चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य, तमिलनाडु
70. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
71. वडुवूर पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
72. कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
73. ठाणे क्रीक, महाराष्‍ट्र
74. हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्‍मू और कश्‍मीर
75. शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
76. अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
77. अघानाशिनी अभ्‍यारण्‍य, कर्नाटक
78. मगदी केरे संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
79. कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
80. लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन, तमिलनाडु
81. नागी पक्षी अभयारण्य, बिहार
82. नकटी पक्षी अभयारण्य, बिहार

बिहार
राजधानी: पटना
मुख्‍यमंत्री: नीतीश कुमार
राज्‍यपाल: राजेंद विश्‍वनाथ अर्लेकर

————–
5. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एयर इंडिया और किस एयरलाइंस कंपनी के विलय को मंजूरी दी?
The National Company Law Tribunal (NCLT) approved the merger of Air India and which airlines company?

a. विस्तारा
b. गो फर्स्‍ट
c. ब्रिटिश
d. इंडिगो

Answer: a. विस्तारा

– NCLT की चंडीगढ़ पीठ ने 31 पन्नों के फैसले में टैलेस, एयर इंडिया और विस्तारा से जुड़ी योजना को 6 जून 2024 को मंजूरी दी।
– एयर इंडिया और विस्तारा दोनों टाटा समूह का ही हिस्‍सा हैं।
– इस मर्जर के बाद, देश की दोनों प्रमुख एयरलाइनों का संयुक्त संचालन शुरू हो जाएगा, हालांकि, संयुक्त कंपनी का नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
– विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का ज्वॉइंट वेंचर है।
– टाटा समूह के नियंत्रण वाली दोनों एयरलाइंस के विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।
– विलय के बाद बनने वाली कंपनी में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की 73.38% हिस्सेदारी होगी। जबकि सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1%
– शेष 1.52% हिस्सेदारी एयर इंडिया कर्मचारी निपटान ट्रस्ट की ओर से एसबीआईकैप ट्रस्टी लिमिटेड के पास होगी।
– सितंबर, 2023 में कुछ शर्तों के तहत भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से भी मंजूरी मिल गई थी।
– डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) को विस्तारा के चालक दल, संचालन और विमान को एयर इंडिया को हस्तांतरित (transfer) करने की मंजूरी देनी होगी।
– विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा है कि एयरलाइन का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक विलय को पूरा करना है।

विस्तारा के पास 70 प्‍लेन
– विस्तारा ने जनवरी 2015 में वाणिज्यिक परिचालन (commercial operations) शुरू किया था और उसके पास 70 विमानों का बेड़ा है।
– एयर इंडिया और विस्तारा के विलय के अलावा, समूह अपनी बजट वाहक एयर इंडिया एक्सप्रेस और AIX कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के विलय की प्रक्रिया में भी है।
– एक बार जब दोनों विलय पूरे हो जाएंगे, तो एयर इंडिया समूह के पास एक पूर्ण-सेवा वाहक एयर इंडिया और एक कम लागत वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस होगी।

—————
6. विश्व प्रत्यायन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Accreditation Day celebrated?

a. 9 June
b. 10 June
c. 11 June
d. 12 June

Answer: a. 9 June

वर्ष 2024 की थीम
– मान्यता: कल को सशक्त बनाना और भविष्य को आकार देना
– Accreditation: Empowering Tomorrow and Shaping the Future

– यह दिवस वर्ष 2007 में अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) और अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) के बीच एक संयुक्त प्रयास के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया।
– प्रत्यायन (Accreditation) उपभोक्ताओं, व्यवसायों और नियामकों के बीच विश्वास और विश्वास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आश्वासन देकर किया जाता है कि उत्पाद, सेवाएं और प्रणालियां अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हैं।

—————
7. 18वीं लोकसभा के सबसे उम्रदराज सांसद कौन चुने गए हैं?
Who has been elected as the oldest MP of the 18th Lok Sabha?

a. नरेंद्र मोदी
b. टीआर बालू
c. अवधेश प्रसाद
d. राजनाथ सिंह

Answer: b. टीआर बालू (82 वर्षीय)

– वह श्रीपेरंबदूर (तमिलनाडु) लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं।
– वह अब तक 7वीं बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं।
– वर्ष 1986 में ये राज्यसभा के सदस्य बनें थे।
– टीआर बालू को लोकसभा चुनाव 2024 में 7,58,611 वोट मिले, जबकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के जी प्रेमकुमार को 2,71,582 वोट मिले।

नोट:
– वर्ष 2019 में यूपी के मुरादाबाद से शफीकुर्रहमान बर्क ने सबसे अधिक उम्र में सांसद बनने का रिकार्ड बनाया था।
– वह 89 वर्ष के सांसद बने थे। 9वीं बार सांसद बने थे।
– फरवरी 2024 उनका निधन हो गया था।

टीआर बालू के बारे में
– इनका पूरा नाम थलीकोट्टई राजुथेवर बालू है।
– टीआर बालू का जन्म 13 दिसंबर 1941 को हुआ था।
– टीआर बालू किशोरावस्था से ही राजनीति में हैं।
– वह DMK पार्टी के नेता हैं।

—————
8. 18वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसदों का नाम बताएं?

a. प्रिया सरोज, पुष्‍पेंद्र सरोज
b. संजना जाटव, शंभवी चौधरी
c. आदित्‍य यादव, डिंपल यादव
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (प्रिया सरोज, पुष्‍पेंद्र सरोज, संजना जाटव और शंभवी चौधरी)

– ये चारों 18वीं लोकसभा के चुन गए युवा सांसद हैं।
– इन सभी की उम्र 25-26 साल है।

प्रिया सरोज के बारे में

– वर्ष 1998 में जन्‍मी प्रिया सरोज एक राजनीतिज्ञ और वकील हैं।
– वह मछलीशहर (UP) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनीं हैं।
– वह समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं।
– वह लोकसभा के लिए चुने जाने वाले युवा सांसदों में से एक हैं। उम्र 25-26 साल है।
– वह तुफानी सरोज की बेटी हैं, जो यूपी के तीन बार सांसद और वर्तमान विधायक हैं।

पुष्‍पेंद्र सरोज के बारे में

– पुष्पेंद्र सरोज एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
– वह कौशाम्बी (UP) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।
– वह समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं।
– वह लोकसभा के लिए चुने जाने वाले युवा सांसदों में से एक हैं। उम्र 25 साल के हो चुके हैं।
– पुष्पेंद्र पांच बार के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।

संजना जाटव


– संजना जाटव का जन्म 1 मई 1998 में भरतपुर, राजस्थान में हुआ।
– वह भरतपुर (राजस्‍थान) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।
– वह कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं।
– वह लोकसभा के लिए चुने जाने वाले युवा सांसदों में से एक हैं। वह 26 साल की हो चुकी हैं।

शंभवी चौधरी


– शंभवी चौधरी का जन्‍म 15 जून 1998 में हुआ।
– वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
– वह समस्‍तीपुर (बिहार) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।
– वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJPRV] पार्टी की सदस्य हैं।
– वह लोकसभा के लिए चुने जाने वाले युवा सांसदों में से एक हैं। 15 जून को उम्र 26 साल हो जाएगी।
– शंभवी चौधरी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में भवन निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं।

चुनाव कब हुए?
– 18वीं लोकसभा के चुनाव पूरे देश में 19 अप्रैल, 2024 से 1 जून, 2024 तक सात चरणों हुए।
– वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को हुई।

भारतीय चुनाव आयोग
– स्थापना : 25 जनवरी 1950
– मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार
– चुनाव आयुक्त: सुखबीर सिंह संधू
– चुनाव आयुक्त: ज्ञानेश कुमार

—————
9. बिरसा मुंडा का शहादत दिवस कब मनाया जाता है?
When is the martyrdom day of Birsa Munda celebrated?

a. 9 June
b. 10 June
c. 11 June
d. 12 June

Answer: a. 9 June

– 9 जून 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।
– वर्ष 2023 में उनकी 123वीं पुण्‍यतिथि है।
– बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

बिरसा मुंडा के बारे में
– बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को उलिहातू गांव (झारखंड) हुआ था।
– मुंडा एक जनजातीय समूह है।
– वर्ष 1894 में बिरसा मुंडा ने सभी मुंडाओं को इकठ्टा करके, अंग्रेजो से लगान माफी के लिये आंदोलन किया।
– वर्ष 1895 में ब्रिटिश सरकार ने बिरसा मुंडा को ब्रिटिश सरकार के खिलाफ काम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
– उन्हें 2 साल का सजा दी गई।
– लोगों के लिए समर्पन देखकर आदिवासी इलाके के लोग, उन्हें धरती आबा के नाम से पुकारने लगे।
– वर्ष 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के बीच युद्ध होते रहते थे।
– बिरसा और उसके चाहने वाले लोगों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था।
– अगस्त 1897 में बिरसा और उसके चार सौ सिपाहियों ने तीर कमानों के साथ खूँटी थाने पर धावा बोल दिया।
– वर्ष 1898 में तांगा नदी के किनारे मुंडाओं की भिड़ंत अंग्रेज सेनाओं से हुई, जिसमें पहले तो अंग्रेजी सेना हार गयी।
– लेकिन बाद में, उस इलाके के बहुत से आदिवासी नेताओं की गिरफ्तारियाँ हुईं।
– जनवरी 1900 डोम्बरी पहाड़ पर एक और संघर्ष हुआ था, जिसमें बहुत सी औरतें व बच्चे मारे गये थे।
– बिरसा मुंडा को भी 3 फरवरी 1900 को जमकोपाई जंगल से अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया।
– बिरसा मुंडा की 9 जून 1900 को अंग्रेजों की कैद में मृत्यु हो गई।

————–
10. किस देश ने दक्षिण कोरिया पर सैकड़े कूड़े के गुब्बारों की वर्षा कर दी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया?
Which country showered hundreds of garbage balloons on South Korea, increasing tensions between the two countries?

a. चीन
b. रूस
c. बेलारूस
d. उत्तर कोरिया

Answer: d. उत्तर कोरिया

– दक्षिण कोरिया की सेना ने जून 2024 को कहा कि उत्तर कोरिया कूड़े से भरे सैकड़ो गुब्बारे हमारे देश की ओर भेज रहा है।
– सुरक्षाकर्मी उनके उतरते ही उन्हें इकट्ठा कर रहे हैं।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार ये गुब्बारे दक्षिण कोरिया के उत्तरी प्रांतों में उतर रहे हैं, जिसमें राजधानी सियोल और ग्योंगगी का निकटवर्ती क्षेत्र भी शामिल है।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार उत्तर कोरिया अब तक 900 से ज्‍यादा कूड़े से भरे गुब्‍बारे दक्षिण कोरिया की ओर भेज चुका है।
– कूड़े से भरे गुब्‍बारे भेजने की घटना को गुब्बारा युद्ध भी कह सकते हैं।

गुब्बारे के अंदर क्‍या निकल रहा है?
– अभी जितने भी गुब्‍बारे चैक किए उन सब में सिगरेट बट्स, स्क्रैप पेपर, कपड़े के टुकड़े और प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट” पाए गए हैं।
– इन गुब्‍बारों में अभी तक कोई खतरनाक पदार्थ नहीं पाया गया।
– दक्षिण कोरिया की सेना हवाई टोही (सैन्य विमान) के माध्‍यम से उनका पता लगा रही है और गिरे हुए मलवे को इकट्ठा कर रही है।
– दक्षिण कोरिया की सेना सभी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, गुब्‍बारों पर नजर रख रही है।

उत्तर कोरिया ने ऐसा क्‍यों किया?
– दरअसल दक्षिण कोरियाई संसद ने वर्ष 2020 में एक कानून पारित किया था।
– जिसमें उत्तर कोरिया को पर्चे भेजने और सीमावर्ती इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए प्रोपैगेंडा फैलाने जैसी चीजों पर बैन लगा दिया गया था।
– इसके बाद भी लोगों ने वहां सामान भेजना जारी रखा।
– दक्षिण कोरिया दवाईयां, खाना, रेडियो और साउथ कोरिया की न्‍यूजों और टीवी शोज की रिकॉर्डिंग भेजता रहता है।
– उत्तर कोरिया द्वारा इस पड़ोसी देश से जुड़ी न्‍यूजों और टीवी शोज पर बैन लगा हुआ है।
– इसी विरोध के चलते उत्तर कोरिया ने कूड़े से भरे सैकड़ो गुब्बारे दक्षिण कोरिया की ओर भेजे।

दक्षिण कोरिया
– कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी एशियाई देश दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया के साथ दुनिया की सबसे अधिक सैन्यीकृत सीमाओं में से एक को साझा करता है।
– राजधानी : सियोल है।
– मुद्रा : ‘दक्षिण कोरियाई वॉन’
– प्रधानमंत्री : हान डक-सू
– प्रेसिडेंट : यूं सुक येओल

उत्तर कोरिया
– उत्तर कोरिया, आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया, पूर्वी एशिया में एक देश है।
– लीडर : किम जोंग उन
– राजधानी : फियोंगयांग
– मुद्रा : उत्तर कोरियाई वॉन


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *