Daily Current Affairs, Current Affairs 8 June 2021, Current Affairs 8th June 2021, Current Affair 4th June 2021 Question, Current Affairs 5th June 2021, Current Affairs, 6th June 2021 Current Affairs, 7th June 2021 Current Affairs, 8th June 2021 Current Affairs,

यह  4th to 8th June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्‍यक्ष अब्‍दुल्‍ला शाहिद भारत के किस पड़ोसी देश के विदेश मंत्री हैं?

a. पाकिस्‍तान
b. मालदीव
c. अफगानिस्‍तान
d. श्रीलंका

Answer: b. मालदीव

अब्‍दुल्‍ला शाहिद 76वीं महासभा की अध्यक्षता करेंगे।
– उनका कार्यकाल 2021-22 होगा।
– तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।

– महासभा (General Assembly) का यह पद सालाना आधार पर अलग-अलग देशों के पास जाता है।
– मालदीव के लिए यह गौरव का पल इसलिए भी है क्योंकि इस छोटे से देश को पहली बार विश्व मंच पर इतना बड़ा पद हासिल हुआ है।
– 7 जून को मतदान के दौरान अब्‍दुल्‍ला शाहिद की उम्मीदवारी को जबरदस्त समर्थन मिला। वोटिंग के दौरान उनके पक्ष में 148 जबकि विरोध में महज 48 वोट पड़े।
– अब्‍दुल्‍ला शाहिद एक कामयाब डिप्लोमैट माने जाते हैं।
– मल्टीनेशनल फोरम्स को हैंडल करने का उन्हें अनुभव है।
– भारत और मालदीव के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं।
– यही वजह है कि जब मालदीव ने शाहिद को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया तो भारत ने उनका समर्थन किया।

UN (संयुक्‍त राष्‍ट्र)
– स्‍थापना – 1945.
– इस समय टोटल 193 मेंबर हैं।

Main Organs of UN
– General Assembly
– Security Council
– Economic and Social Council
– Trusteeship Council
– International Court of Justice
– Secretariat

– अन्‍य स्‍पेशलाइज्‍ड एजेंसी होती है – जैसे WHO, ILO.

UN General Assembly कहां पर स्थित है – UN Headquarter, New York, USA

75वें महासभा के अध्‍यक्ष कौन?
– अब्‍दुल शाहिद के पहले तुर्की के वोल्कन बोजकिर इस पद पर थे। पिछले दिनों वे पाकिस्तान गए थे और कश्मीर पर विवादित बयान दिया था।
– संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में महासभा अध्यक्ष पद सबसे बड़ा ओहदा माना जाता है। कुल 193 देश इसके सदस्य हैं।

—-
मालदीव के राष्ट्रपति– इब्राहिम मोहम्‍मद सोलेह
राजधानी- माले
मुद्रा- मालदीवियन रूफिया

—————————–
2. संयुक्‍त राष्‍ट्र सतत विकास लक्ष्‍य सूचकांक (UN SDG Index) की ताजा रिपोर्ट (मई 2021) के अनुसार भारत की रैंकिंग बताएं?

a. 101
b. 107
c. 117
d. 178

Answer: c. 117

– कोरोना की वजह से इकोनॉमी के मसले पर लड़खड़ा रहा भारत अब बेहतर जीवन से जुड़े मामलो में भी पिछड़ रहा है।
– भारत, यूनाइटेड नेशंस के सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स (SDG) की रैकिंग में 2 स्‍थान नीचे आ गया है।
– भारत का कुल SDG स्कोर 100 में से 61.9 पॉइंट रहा है। इस मामले में भारत भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पिछड़ गया है।

Sustainable Development Goals (सतत विकास लक्ष्य) क्‍या हैं?
1. No Proverty (शून्‍य गरीबी)
2. Zero Hunger (शून्‍य भुखमरी)
3. Good Health and Well-being (उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य और खुशहाली)
4. Quality Education (गुणवत्‍ता पूर्ण शिक्षा)
5. Gender Equality (लैंगिक समानता)
6. Clean Water and Sanitation (स्‍वच्‍छ जल और स्‍वच्‍छता)
7. Affordable & Clean Energy (सस्‍ती और प्रदूषण मुक्‍त ऊर्जा)
8. Decent Work & Economic Growth (उत्‍कृष्‍ट कार्य और आर्थिक वृद्धि)
9. Industry, Innovation & Infrastructure (उद्योग, नवाचार और बुनियादी सुविधाएं)
10. Reduced Inequality (असमानताओं की कमी)
11. Sustainable Cities & Communities (संवहनीय (टिकाऊ) शहर और समुदाय)
12. Responsible Consumption & Production (संवहनीय उपभोग और उत्‍पादन)
13. Climate Action (जलवायु कार्रवाई)
14. Life Below Water (जलीय जीवों की सुरक्षा)
15. Life on Land (थलीय जीवों की सुरक्षा)
16. Peace, Justice and Strong Institutions (शांति, न्‍याय और सशक्‍त संस्‍थाएं)
17. Partnership for Goals (लक्ष्‍य हेतु भागीदारी)

– UN के सदस्य देशों ने 2015 में इन 17 SDG को स्वीकार किया था। इन लक्ष्यों को 2030 तक पूरा करने का टारगेट तय किया गया है।
– यूनाइटेड नेशंस के इस सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स को 193 देशों ने अपनाया है। भारत में उनमें से एक है।

Top 10 देश
1. स्‍वीडेन
2. डेनमार्क
3. फिनलैंड
4. फ्रांस
5. जर्मनी
6. नार्वे
7. ऑस्ट्रिया
8. चेक रिपब्लिक
9. नीदरलैंड
10. एस्‍तोनिया

भारत का स्‍थान 117
– भारत की रैंकिंग भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्‍लादेश से भी खराब है।

किन वजहों से गिरी भारत की रैंकिंग?
– भारत प्रमुख चुनौतियों जैसे भुखमरी को खत्म करना और फूड सिक्योरिटी को हासिल करना (SDG2), लैंगिक समानता (SDG5), लचीले बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, इन्क्लूसिव एंड सस्टेनेबल इंडस्ट्रियलाइजेशन को बढ़ावा देना और इनोवेशन को बढ़ावा देने (SDG9) की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है।

एनवायरनमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत की 168वीं रैंक
– रिपोर्ट के मुताबिक, एनवायरनमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स (EPI) में भारत की 180 देशों में 168वीं रैंक रही है।
– EPI की गणना कई इंडिकेटर्स के जरिए होती है। इसमें क्लाईमेट हेल्थ, जलवायु, वायु प्रदूषण, स्वच्छता और पीने का पानी, इकोसिस्टम से जुड़ी सेवाएं और बायोडायवर्सिटी शामिल हैं।

——————————
3. नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2020-21 (Sustainable Development Goals India Index) में किस राज्‍य की पहली रैंकिंग है?

a. बिहार
b. कर्नाटक
c. उत्‍तर प्रदेश
d. केरल

Answer: d. केरल

– नीति आयोग ने 3 जून 2021 को ये इंडेक्‍स जारी की है।

राज्‍यों का सूचकांक स्‍कोर :-

Front Runner State
– केरल : 75
– हिमाचल प्रदेश : 74
– तमिलनाडु : 74
– आंध्र प्रदेश : 72
– गोवा : 72
– कर्नाटक : 72
– उत्‍तराखंड : 72
– सिक्किम : 71
– महाराष्‍ट्र : 70
– गुजरात : 69
– तेलंगाना : 69
– मिजोरम : 68
– पंजाब : 68
– हरियाणा : 67
– त्रिपुरा : 65

Performer State
– मणिपुर : 64
– मध्‍य प्रदेश : 62
– पश्चिम बंगाल : 62
– छत्‍तीसगढ़ : 61
– नगालैंड : 61
– ओडीशा : 61
– अरुणाचल प्रदेश : 60
– मेघालय : 60
– राजस्‍थान : 60
– उत्‍तर प्रदेश : 60
– असम : 57
– झारखंड : 56
– बिहार : 52

केंद्र शासित प्रदेश का सूचकांक स्‍कोर

Achiever UT
– चंडीगढ़ : 100
– दिल्‍ली : 100
– अंडमान निकोबार द्वीपसमूह : 100
– जम्‍मू – कश्‍मीर : 100
– लद्दाख : 100

Front Runner UT
– पुदुचेरी : 98
– लक्षदीप : 83
– दादर और नागर हवेली एवं दमन और दीव : 71

– इंडेक्स में कई राज्यों ने अलग-अलग क्षेत्रों में टॉप किया है।
1. No Proverty : Tamil Nadu, Delhi
2. Zero Hunger : Kerala, Chandigarh
3. Good Health and Well-being : Gujarat, Delhi
4. Quality Education : Kerala, Chandigarh
5. Gender Equality : Chhattisgarh, Andaman and Nicobar Islands
6. Clean Water and Sanitation : Goa, Lakshadweep
7. Affordable & Clean Energy : Andhra Pradesh, Goa, Haryana,
Himachal Pradesh, Karnataka, Kerala,
Maharashtra, Mizoram, Punjab, Rajasthan,
Sikkim, Tamil Nadu, Telangana,
Uttarakhand, Uttar Pradesh, Andaman
and Nicobar Islands, Chandigarh,
Delhi, Jammu and Kashmir, Ladakh
8. Decent Work & Economic Growth : Himachal Pradesh, Chandigarh
9. Industry, Innovation & Infrastructure : Gujarat, Delhi
10. Reduced Inequality : Meghalaya, Chandigarh
11. Sustainable Cities & Communities : Punjab, Chandigarh
12. Responsible Consumption & Production : Tripura, Jammu and Kashmir, Ladakh
13. Climate Action : Odisha, Andaman and Nicobar Islands
14. Life Below Water: Odisha
15. Life on Land : Arunachal Pradesh, Chandigarh
16. Peace, Justice and Strong Institutions : Uttarakhand, Puducherry

– नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र संघ ( UN ) की भारतीय शाखा के साथ मिलकर 2018 में सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स की शुरुआत की थी।
– पहले संस्करण 2018-19 में 13 उद्देश्य, 39 लक्ष्यों और 62 संकेतकों को शामिल किया गया था।
– जबकि इस तीसरे संस्करण में 17 ध्येय, 70 लक्ष्यों और 115 संकेतकों को शामिल किया गया।

——————————–
4. नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2020-21 (Sustainable Development Goals India Index) में किस राज्‍य का प्रदर्शन सबसे खराब रहा?

a. नागालैंड
b. बिहार
c. उत्‍तर प्रदेश
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: b. बिहार

– 52 अंकों के साथ बिहार सबसे आखिरी पायदान पर है।
– जबकि 56 अंकों के साथ झारखंड और 57 अंकों के साथ असम उसके ऊपर है।
– इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड और ओडिशा भी शामिल हैं।

– सबसे ज़्यादा सुधार करने वाले राज्यों में हरियाणा , उत्तराखंड और मिज़ोरम शामिल हैं।

———————————
5. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किस राज्‍य के बौद्ध गुफा परिसर में तीन गुफाओं (caves) की खोज की है?

a. गुजरात
b. बिहार
c. मध्‍य प्रदेश
d. महाराष्ट्र

Answer: d. महाराष्ट्र

– ASI ने महाराष्ट्र के नासिक में बौद्ध गुफा परिसर (Buddhist Cave Complex) में तीन गुफाओं की खोज की है।
– गुफाओं की प्राचीनता (antiquity) अभी तक पता नहीं हुई है, ASI का मानना है कि ये गुफाएं त्रि-रश्मी गुफाओं से भी पुरानी हो सकती हैं।
– इन गुफाओं को वर्तमान परिसर की विपरीत दिशा में खोजा गया था।
– मौजूदा परिसर से लगभग 70-80 फीट ऊपर हैं और एक खड़ी पहाड़ी से उकेरी गयी हैं।
– ये खोजी गई गुफाएं भिक्षुओं के आवासों की तरह दिखती हैं।
– इन सभी गुफाओं में बरामदे और भिक्षुओं के लिए वर्गाकार पत्थर का मंच बना हुआ है।
– गुफाओं में बुद्ध और बोधिसत्व के चित्र और इंडो-यूनानी वास्तुकला के डिजाइन वाली मूर्तियां भी हैं।

– बौद्ध मूर्तियां और गुफाएं “भारतीय रॉक-कट वास्तुकला” का एक महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।

त्रि-रश्मी या पांडवलेनी गुफाएं
– पांडवलेनी गुफाओं को ‘त्रिरश्मी गुफा’ कहा जाता था।
– ये गुफाएं 25 गुफाओं का एक समूह है, जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और छठी शताब्दी ईस्वी के बीच त्रि-रश्मी पहाड़ी से उकेरी गई हैं।
– इन 25 गुफाओं में विहार और चैत्य प्रमुख गुफाएं हैं।
– गुफा का परिसर 1823 में कैप्टन जेम्स डेलामाइन (Captain James Delamaine) द्वारा डॉक्यूमेंट किया गया था।

– ASI के मल्‍टी टास्किंग कर्मचारी ने 22 मई 2021 को दो गुफाओं पर ठोकर मारी थी उसके बाद इन गुफाओं की खोज की गई।

बौद्ध धर्म
– भगवान बुद्ध का जन्‍म कब हुआ था -वैशाख शुक्ल पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा)
– भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई थी – बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे (बिहार)
– महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया – सारनाथ (वाराणसी जिले में)

—————————-
6. भारतीय नौसेना (Navy) के सबसे पुराने किस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज (Ship) को 4 जून 2021 को सेवामुक्त किया गया?

a. आईएनएस सांची
b. आईएनएस विक्रांत
c. आईएनएस विराट
d. आईएनएस संध्यायक

Answer: d. आईएनएस संध्यायक

– आईएनएस संध्यायक, 40 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद नेवल डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में सेवा मुक्‍त हो गया।

हाइड्रोग्राफी क्‍या होता है?
– पानी के नीचे तल की स्थिति के सर्वेक्षण को हाइड्रोग्राफी कहते हैं।
– हालांकि अब हाइड्रोग्राफी में बहुत कुछ शामिल हो गया है, जैसे अगर समुद्र में हाइड्रोग्राफी हो रही है, तो वहां का जीवन कैसा है। पानी का स्‍तर कैसा है।
– हाइड्रोग्राफ की वजह से से पता चलता है कि समुद्र में कहां कितनी गहराई है।
– अगर ऐसा न हो, तो बड़े-बड़े जहाज फंस सकते हैं।

INS संध्‍यायक
– आईएनएस संध्यायक का कांसेप्‍ट तत्कालीन चीफ हाइड्रोग्राफर, रियर एडमिरल एफएल फ्रेजर का था।
– इन्होंने भारत में इस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत का डिजाइन और निर्माण भी किया था।
– शिप को नेवी में 26 फरवरी, 1981 को वाइस एडमिरल एमके रॉय ने कमीशन किया था।
– एमके रॉय तत्कालीन फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) थे।
– शिप ने 200 प्रमुख हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण किए हैं और देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों, अंडमान समुद्र और पड़ोसी देशों में भी कई छोटे सर्वेक्षण किए।

इनमें भी योगदान रहा इस शिप का
– इसका योगदान ऑपरेशन पवन (1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना की सहायता करना) और ऑपरेशन रेनबो (2004 की सुनामी के बाद मानवीय सहायता देना) जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में रहा है।

———————————-
7. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने विश्वामित्री नदी परियोजना को मंजूरी दी, ये किस राज्‍य का मामला है?

a. गुजरात
b. राजस्‍थान
c. छत्‍तीसगढ़
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: a. गुजरात

– इस परियोजना के जरिए, विश्‍वामित्री नदी को बेहतर स्थिति में बनाने का प्‍लान है।
– NGT ने 25 मई को वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) और सरकार के अधिकारियों को विश्वामित्री नदी की योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
– अपने आदेश में, एनजीटी ने देखा और ये कहा है कि नदी में जलग्रहण (water uptake), बाढ़ के मैदान (flood plains), सहायक नदियाँ (tributaries), तालाब, नदी-तल और आस-पास की नालियां शामिल हैं।
– जो दोनों तरफ की मिट्टी और वनस्पति के साथ, अतिरिक्त पानी को बनाए रखने के लिए नदी का प्राकृतिक तंत्र है।
– NGT ने कहा है कि विश्वामित्री नदी कार्य योजना में नदी का सीमांकन (demarcation), संरक्षण (protection) और पुनर्स्थापन (resettlement), बनाए रखना शामिल होना चाहिए।

– वडोदरा में विश्वामित्री नदी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा पहचाने गए 351 प्रदूषित नदी हिस्सों में से एक है।
– इसलिए, NGT ने अब इस पर ये भी निर्देश दिया है कि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में एक नदी कायाकल्प समिति का गठन किया जाए।
– जो ऐसे प्रदूषित हिस्सों में से प्रत्येक की बहाली के लिए एक कार्य योजना तैयार करे।

NGT के अध्यक्ष- आदर्श कुमार गोयल
मुख्यालय- नई दिल्ली

गुजरात
– मुख्यमंत्री- विजय रूपानी
– राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
– राजधानी- गांधी नगर
– राजकीय भाषा: गुजराती
– राजकीय पशु: एशियाई शेर
– राजकीय फूल: गलगोटा
– राजकीय पेड़: आम
– राजकीय पक्षी: हंसावार
– पड़ोसी राज्‍य व केंद्र शासित प्रदेश: राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, दमन और दीव और दादर नागर हवेली

—————————-
8. भारतीय वायु सेना (IAF) के नए वाइस चीफ कौन बनाए गए हैं?

a. रोहित बोपन्‍ना
b. आलोक शर्मा
c. जयंत सारस्‍वत
d. विवेक राम चौधरी

Answer: d. विवेक राम चौधरी

– वह 45वें वाइस चीफ ऑफ एयर स्‍टाफ होंगे और एक जुलाई 2021 को इस पद का चार्ज लेंगे।
– इस वक्‍त वाइस चीफ ऑफ एयर स्‍टाफ के पद पर एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा हैं।

– विवेक राम चौधरी को मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के उड़ाने का अनुभव है।
– इससे पहले वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ के तौर पर विवेक चौधरी की पोस्टिंग तब हुई थी, जब पूर्वी लद्दाख में (एलएसी) भारत और चीन के बीच विवाद काफी बढ़ गया था।

इसके अलावा (IAF) अधिकारियों में कई बड़े बदलाव हुए हैं
– एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल बल्लभ राधा कृष्ण दिल्ली में पश्चिमी कमान में चौधरी का स्थान लेंगे।
– जबकि एयर मार्शल आरजे डकवर्थ प्रयागराज में मध्य वायु कमान का प्रभार संभालेंगे।

Indian Air Force
– Chief of the Air Staff : Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria

—————————-
9. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

a. डॉ. हर्षवर्धन
b. डॉ पैट्रिक अमोथ
c. एंड्रीजा
d. डी. के. सर्राफ

Answer: b. डॉ पैट्रिक अमोथ

– केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यवाहक महानिदेशक (acting director general) डॉ पैट्रिक अमोथ को एक वर्ष के लिए WHO के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
– यह घोषणा 02 जून, 2021 को WHO के कार्यकारी बोर्ड के 149वें सत्र के दौरान निवर्तमान (outgoing) अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन ने की।
– डॉ पैट्रिक अमोथ ने डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली जिनका कार्यकाल 2 जून को पूरा हुआ है।

केन्या की राजधानी- नैरोबी
मुद्रा- केन्याई शिलिंग
राष्ट्रपति- उहुरू केन्याटा.

——————————-
10. विश्‍व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) कब मनाया जाता है?

a. 3 जून
b. 4 जून
c. 5 जून
d. 6 जून

Answer: c. 5 जून

– पर्यावरण संक्षरण और लोगों को प्रकृति के महत्त्व के बारे में जागरूक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
– इसे मनाने की शुरूआत वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की ओर से की गई थी।
– सबसे पहले ये दिवस स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था।
– इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
– जिसमें भारत की ओर से तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग लिया था।

2021 की थीम- पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)’

——————————-
11. बेलग्रेड ओपन 2021 का पुरुष एकल खिताब किस टेनिस खिलाड़ी के नाम रहा?

a. रोजर फेडरर
b. राजेंद्र मित्‍तल
c. नोवाक जोकोविच
d. रोहन बोपन्‍ना

Answer: c. नोवाक जोकोविच

– विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 30 मई 2021 को ये जीत हासिल की।
– ये टूर्नोमंट सर्बिया की राजधानी ब्रेलग्रेड में हुआ।
– नोवाक ने 23 वर्षीय स्लोवाक क्वालीफायर एलेक्स मोल्कन को हराकर अपने करियर का 83वां खिताब जीता।
– जोकोविच ने अब तक बेलग्रेड में तीन खिताब जीते हैं, जिसमें 2009 और 2011 में सर्बियाई ओपन के दो खिताब शामिल हैं।

————————-
12. बेलग्रेड ओपन 2021 का पुरुष युगल खिताब किन टेनिस खिलाडि़यों के नाम रहा?

a. रोजर फेडरर और आंद्रेई वासिलिव्‍स्‍की
b. जोनाथन एर्लिच और आंद्रेई वासिलिव्स्की
c. नोवाक जोकोविच और लिएंडर पेस
d. रोहन बोपन्‍ना और जोनाथ एर्लिच

Answer: b. जोनाथन एर्लिच और आंद्रेई वासिलिव्स्की

– जोनाथ एर्लिच इजरायल के हैं और आंद्रेई वासिलिव्‍स्‍की बेलारूस के खिलाड़ी हैं।

बेलग्रेड – सर्बिया की राजधानी

————————-
13. FIFA रैंकिंग (27 मई 2021 को जारी) में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को कौन सी रैंक मिली?

a. 105
b. 106
c. 107
d. 108

Answer: a. 105

FIFA : फेडरेशन इंटरनेशनल द फुटबॉल एसोसिएशन

– FIFA ने 27 मई 2021 को रैंक जारी की जिसमें पुरुष फुटबॉल टीम को 105वां स्थान मिला है।
– इस रैंकिंग में 210 नेशनल टीम को शामिल किया गया था।

फीफा के अध्यक्ष- गियान्नी इन्फेंटिनो
मुख्यालय- ज़्यूरिख़ (स्विट्जरलैंड)

टॉप 10 में इन देशों की टीमें रहीं-
1- बेल्जियम
2- फ्रांस
3- ब्राजील
4- इंग्लैड
5- पुर्तगाल
6- स्‍पेन
7- इटली
8- अर्जेंटीना
9- यूर्गे
10- डेनमार्क

—————————
14. FIFA रैंकिंग (16 अप्रैल 2021 को जारी) में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को कौन सी रैंक मिली?

a. 58th
b. 57th
c. 56th
d. 55th

Answer: b. 57th

– जून 2020 की रैंकिंग में भारत टॉप 50 में शामिल नहीं था।

टॉप 10 रैंक-
1- अमेरिका
2- जर्मनी
3- नीदरलैंड
4- फ्रांस
5- स्‍वीडन
6- इंग्‍लैंड
7- ब्राजील
8- कनाडा
9- ऑस्‍टेलिया
10- कोरिया डीपीआर

—————————
15. दुनिया भर में हिंसा के शिकार बच्चों को समर्पित दिन (Innocent Children Victims of Aggression) कब मनाया जाता है?

a. 6 जून
b. 5 जून
c. 4 जून
d. 3 जून

Answer: c. 4 जून

– हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होते हैं, खुद की सुरक्षा कर पाने में असमर्थ उन्हें मानसिक भावनात्मक (mental emotional) और शारीरिक दुख झेलना पड़ता है।
– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों बच्चों की पीड़ा के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– 19 अगस्त, 1982 को, फिलिस्तीन के आग्रह पर आपातकालीन सत्र के दौरान, UN ने इजरायल की हिंसा से प्रभावित हुए फिलिस्तीनी और लेबनान के पीड़ितों बच्चों की याद में हर साल 4 जून को इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रेन विक्टिम्स ऑफ अग्रेशन मनाने का फैसला किया था।

—————————
16. किस खिलाड़ी ने लॉर्ड्स में अपने पदार्पण (डेब्‍यू) टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया?

a. टिप फोस्‍टर
b. राहुल पंत
c. डेवोन कॉनवे
d. जैक्‍स रूडोल्‍फ

Answer: c. डेवोन कॉनवे

– न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 2 जून 2021 को इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच से टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू किया।
– बतौर ओपनर लॉड़र्स के मैदान पर 29 वर्षीय इस डोवोन कॉनवे ने 136 रन का स्‍कोर बनाया।
– BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने 1996 में लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 131 रनों की पारी खेली थी।
– इस शतक से कॉनवे लॉर्ड्स पर टेस्ट पदार्पण पर शतक बनाने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

——————————
17. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता को सात साल से बढ़ाकर कब तक के लिए कर दिया है?

a. आजीवन
b. दस साल
c. बीस साल
d. दो साल

Answer: a. आजीवन

– केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 3 जून 2021 को ये फैसला सुनाया।
– यह फैसला 01 जनवरी, 2011 से लागू किया गया है।
– यानी की इन सालों में जिनके भी प्रमाण-पत्रों (certificates) की अवधि पूरी हो चुकी है, वे भी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र होंगे।
– उन्हें बार-बार परीक्षा नहीं देनी होगी।
– केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों (interested candidates) को लाभ मिलेगा।

TET
– स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति (appointment) के लिये TET का योग्यता प्रमाणपत्र जरूरी होता है।

——————————-
18. विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) कब मनाया जाता है?

a. 5 जून
b. 4 जून
c. 3 जून
d. 2 जून

Answer: c. 3 जून

– साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय (Popular) बनाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा ने 3 जून को इस दिन को मनाने की घोषणा की थी।
– आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था।

– साइकिल चलाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है।
– ये बेहतर एक्सरसाइज़ है, जो heart, रक्त वाहिकाओं (blood vessels) और फेफड़ों (lungs) को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

——————————-
19. मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने किसे भारत का शिकायत अधिकारी (grievance officer) नियुक्त किया है?

a. रोहन खंडेलवाल
b. जस्टिन डिसूजा
c. रमेश नारंग
d. परेश बी लाल

Answer: d. परेश बी लाल

– व्हाट्सएप ने परेश बी लाल को भारत का शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।
– व्हाट्सएप ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट किया है कि कैसे उनसे संपर्क किया जाए।
– क्‍योंकि आईटी कानून के तहत, सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी साइट पर शिकायत अधिकारियों के नाम और डिटेल्‍स देनी होती है।
– यह नियुक्ति सरकार के नए आईटी आदेश के हिसाब से है।
– नए आईटी आदेश में गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप को भारत से एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी (nodal officer) और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer) नियुक्त करने की जरूरत है।
– शिकायत अधिकारी 24 घंटे में शिकायत का समाधान करेगा।

Whatsapp की स्थापना- वर्ष 2009
सीईओ- विल कैथकार्ट
मुख्यालय- मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)

——————————-
20. अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Child Defense Day) कब मनाया जाता है?

a. 4 जून
b. 3 जून
c. 2 जून
d. 1 जून

Answer: d. 1 जून

– रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार वर्ष 1949 में मनाया गया था।
– इसका निर्णय मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में लिया था।
– 1 जून 1950 को विश्व के 51 देशों में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

——————————-
21. किस राज्य सरकार ने राज्‍य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया है?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. बिहार

– बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 जून 2021 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस फैसले पर मुहर लगाई।
– बिहार देश का पहला राज्य होगा जहां के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी।
– बिहार में 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें कुल 9275 सीटें हैं।
– वहीं 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1125 सीटें हैं।
– नीतीश कुमार ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण के इस फैसले से छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर और ज्यादा प्रेरित होंगी।

——————————-
22. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतत शहरी विकास (urban development) के लिए किस देश के साथ एमओयू को मंजूरी दी?

a. चीन
b. जापान
c. नेपाल
d. रूस

Answer: b. जापान

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 2 जून 2021 को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।
– भारत के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs of India) तथा जापान के भूमि, आधारभूत ढांचा, (Infrastructure), परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय (Transport and Tourism) के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
– यह सहयोग ज्ञापन शहरी विकास के माध्यम से 2007 में किए गए समझौता-ज्ञापन की जगह लेगा।
– इस ज्ञापन के तहत रणनीति तैयार करने के लिये एक संयुक्त कार्य-दल गठित किया जायेगा।
– जिसकी साल में एक बार मीटिंग जापान और एक बार भारत में होगी।

ये हैं शामिल-
– शहरी नियोजन (urban planning)
– स्मार्ट सिटी विकास (smart city development)
– सस्ते आवास (किराये के मकान सहित) (cheap accommodation)
– शहरी बाढ़ प्रबंधन (urban flood management)
– सीवर और अपशिष्ट जल प्रबंधन (sewer and waste water management)
– शहरी यातायात (urban traffic)

——————————-
23. टी.एम. कलियानन गौंडर (T.M. Kalliannan Gounder) का निधन 28 मई 2021 को हो गया वह किसलिए जाने जाते थे?

a. संविधान सभा के सदस्य
b. चीफ जस्टिस आफ इंडिया
c. पहले सांसद
d. पूर्व मुख्‍यमंत्री

Answer: a. संविधान सभा के सदस्य

– टी.एम. कलियानन गौंडर संविधान सभा के अंतिम जीवित पूर्व सदस्य थे।
– वह 1952 और 1967 के बीच तमिलनाडु में विधान परिषद के सदस्य (member of legislative council) रहे।
– और तीन बार विधायक (MLA) भी बने।
– वह तमिलनाडु के रहने वाले थे और संविधान सभा में सबसे कम आयु के सदस्य थे।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account